City Media - Page 1413 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1413

दल्लीराजहरा के युवक को शराब के नशे में पुलिस से बहस करना पड़ा भारी

0

दल्लीराजहरा के युवक को शराब के नशे में पुलिस से बहस करना भारी पड़ गया | घटना बीती रात्रि की है गस्त प्वांइट डियुटी पर फव्वारा राजहरा में तैनात कर्मचारी आर0/16 एवं आर/250 कुमलाल वर्मा थाना राजहरा जिला बालोद (छ0ग0) द्वारा दीपक कुमार रुपानी पिता जुगेश कुमार रुपानी वार्ड क्र 02 पंडरदल्ली को रोककर गस्त डियुटी पर तैनात कर्मचारियों द्वारा पुछे गये प्रश्नो का जवाब संतोषप्रद न देते हुयें वाद विवाद कर कर्मचारियों को देख लेने की धमकी देने लगा जिसे समझाने का कर्मचारियों द्वारा भरसक प्रयास किया गया किन्तु नही माना और मारने पीटने के लिये आमादा हो गया था ।

युवक उद्दण्ड एवं अपराधिक प्रवृत्ती का व्यक्ति है अक्सर लगभग रात्रि 12.00 बजे के बाद शहर में अनावश्यक रूप से घुमते रहता है जिसे मनाही करने पर विवाद करता है घटना दिनांक से पूर्व युवक को रात्रि 12.00 बजे के बाद अनावश्यक नही घुमने हिदायत दिया गया था किंतु युवक  अपने आदत में सुधार नही ला रहा है। सिरफिरे युवक के कृत्य से शांति भंग होने की आशंका बना हुआ है | शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अन्य कोई विकल्प नहीं होने से सिरफिरे युवक  को धारा 151 जाoफौ0 में दिनांक 09.09.2021 के 09.20 बजे गिरफतार किया गया परिजन को गिरफ़्तारी  की सूचना दी गई | जिसे भारी से भारी राशि से प्रतिभूत करने हेतु इस्तगाशा न्याय हेतु न्यायालय पेश है।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

साढ़े पांच करोड़ रुपये ठगी के मामले में जिला पुलिस ने चिटफंड कम्पनी के दो आरोपियों को किया गिरफ़्तार

0

बी.एन.गोल्ड एण्ड बी.एन.जी. ग्लोबल चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर 02 आरोपी चंडीगढ से गिरफ्तार।

4712 निवेषको से करीबन 5,37,68,103 रूपये की ठगी का मामला।

चिटफंड कम्पनी पर पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के द्वारा आरोपियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया था। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी.आर. पोर्ते के मार्गदर्षन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में एक विषेष टीम तैयार किया गया।

प्रकरण क्र.01-

चिटफंड कम्पनी बी.एन.गोल्ड एलाईड एण्ड बी.एन.जी.ग्लोबल कंपनी में राषि जमा करने के बदले अधिक ब्याज देकर दोगुना रकम देने का लालच देकर कुल 2500 से 3000 निवेषको से राषि जमा करवाया है एवं वर्ष 2017 में मैच्युरिटी पूर्ण होने के बाद भी रकम नहीं देकर कंपनी बंद कर भाग गया है कि रिपोर्ट पर आरोपी डायरेक्टर के विरूद्ध थाना बालोद में अपराध क्रमांक -224/2015, धारा 420,34 भदवि. 3,4,5 ईनामी चिटफंड धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनियम 1978 की धारा 10 छ.ग. निक्षेपकों के संरक्षण अधिनियम 2005 पंजीबद्ध किया गया। उक्त प्रकरण में आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम को चंढीगढ रवाना किया गया था टीम द्वारा काफी मेहनत व लगन से अज्ञात आरोपियो के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर वहां कैम्प कर प्रकरण के आरोपी 01.विकास भारती पिता केदारनाथ भारती उम्र 40 वर्ष पता -ग्राम उमरपुर थाना व जिला बक्सर बिहार हाल संजय लेबर कालोनी इंडसट्रीयल एरिया फेस 1 चंढीगढ। 02. विनय भारती पिता केदारनाथ भारती उम्र 35 वर्ष पता -ग्राम उमरपुर थाना व जिला बक्सर बिहार हाल संजय लेबर कालोनी इंडसट्रीयल एरिया फेस 1 चंढीगढ को आज दिनांक 09.09.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया।

प्रकरण क्र.02-

चिटफंड कम्पनी बी.एन.गोल्ड एलाईड एण्ड बी.एन.जी.ग्लोबल कंपनी में राषि जमा करने के बदले अधिक ब्याज देकर दोगुना रकम देने का लालच देकर कुल 12 लोगों से 12,50,000/रू0 जमा करवाया है एवं वर्ष 2017 में मैच्युरिटी पूर्ण होने के बाद भी रकम नहीं देकर कंपनी बंद कर भाग गया है कि रिपोर्ट पर आरोपी डायरेक्टर के विरूद्ध थाना बालोद में अपराध क्रमांक -608/2016 धारा 420,34 भदवि. 3,4,5 ईनामी चिटफंड धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनियम 1978 की धारा 10 छ.ग. निक्षेपकों के संरक्षण अधिनियम 2005 पंजीबद्ध किया गया। उक्त प्रकरण में आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम को चंढीगढ रवाना किया गया था टीम द्वारा काफी मेहनत व लगन से अज्ञात आरोपियो के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर वहां कैम्प कर प्रकरण के आरोपी 01.विकास भारती पिता केदारनाथ भारती उम्र 40 वर्ष पता -ग्राम उमरपुर थाना व जिला बक्सर बिहार हाल संजय लेबर कालोनी इंडसट्रीयल एरिया फेस 1 चंढीगढ। 02. विनय भारती पिता केदारनाथ भारती उम्र 35 वर्ष पता -ग्राम उमरपुर थाना व जिला बक्सर बिहार हाल संजय लेबर कालोनी इंडसट्रीयल एरिया फेस 1 चंढीगढ। को आज दिनांक 09.09.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg

 गठित टीम के द्वारा चंढीगढ जाकर वहां चिटफंड के 02 डायरेक्टर आरोपी को चंढीगढ से विधिवत गिरफ्तार कर बालोद लाया गया।

उक्त चिटफड के डायरेक्टर की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा , सउनि लेखराम साहू    आरक्षक योगेष सिन्हा, आरक्षक भोप सिंह साहू ,आरक्षक प्रवीण साहू, आरक्षक मिथलेष यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता-

01.विकास भारती पिता केदारनाथ भारती उम्र 40 वर्ष पता -ग्राम उमरपुर थाना व जिला बक्सर बिहार हाल संजय लेबर कालोनी इंडसट्रीयल एरिया फेस 1 चंढीगढ।

02. विनय भारती पिता केदारनाथ भारती उम्र 35 वर्ष पता -ग्राम उमरपुर थाना व जिला बक्सर बिहार हाल संजय लेबर कालोनी इंडसट्रीयल एरिया फेस 1 चंढीगढ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जिला पुलिस द्वारा 57 गुम हुए मोबाइल हैंडसेट बरामद किया गया

0

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो से गुम 57 नग मोबाईल हैण्डसेट बरामद।

57 नग मोबाईल हैण्डसेट कीमती लगभग 6,84000 रूपये साइबर सेल की टीम द्वारा किया गया रिकवर।

पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के द्वारा 57 नग गुम मोबाईल को ,उनके मालिको को किया गया सुपुर्द।

मोबाईल मालिको को साइबर कवच मित्र बनाकर किया गया साइबर जागरूकता अभियान में शामिल।

पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के मार्गदर्षन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर.पोर्ते और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के निर्देषन में सांमुदायिक पुलिसिंग के तहत जिला बालोद में हुए 57 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट को ट्रेस कर मोबाईल हैण्डसेट उनके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया गया।  आम नागरिकों के गुम मोबाईल के संबंध में सायबर सेल बालोद एवं थाना/चैकी से आवेदन प्राप्त हुआ था।  जिस पर सायबर सेल बालोद टीम द्वारा गुम मोबाईल हैण्डसेट दीगर जिलों कवर्धा, कांकेर, दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायपुर, महासमुन्द, जगदलपुर, कोण्डागांव से रिकवर किया गया। जिसमंे 57 नग मोबाईल हैण्डसेट को आज दिनांक 09.09.2021 को पुलिस कार्यालय बालोद में सभी 57 आवेदकों को उनका गुम मोबाईल हैण्डसेट प्रदाय किया गया।

गुम मोबाईलों को रिकवर करनें में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक रोहित मालेकर ,प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन, आरक्षक मिथलेष यादव, आरक्षक योगेष पटेल, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक राहुल मनहरे ,आरक्षक आकाष दुबे की सराहनीय भूमिका रही। 

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा के युवक को 100 पौवा देशी शराब के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

दिनाँक 08/09/2021 को उक्त आरोपी द्वारा अवैध रूप से मदिरा परिवहन की सुचना पर कार्यवाही करते हुये ग्रेय रंग की स्कूटी क्रमांक CG24 N 5511 की तलाशी लेने पर 100 पाव देशी मदिरा प्लेन परिवहन करते हुये पाए जाने पर विधिवत रूप से कार्यवाही करते हुए जप्त मदिरा एवं स्कूटी को कब्जे आबकारी लिया जा कर आरोपी के विरुद्ध छतीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क),34(2),59(क) का गैरजमानती अपराध कायम कर आरोपी भीमराव, पिता- स्व. छबिलाल रामटेके, जाति- महार, उम्र- 46 वर्ष,निवासी- वार्ड क्र. 20 गांधी चौक दल्लीराजहरा, थाना- दल्लीराजहरा, जिला-बालोद (छ.ग.) को गिरफ़्तार कर र्रिमांड पर जेल निरुद्ध किया गया है।

दिनांक 08.09.2021 को आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ निरंजन दास, प्रबंध संचालक सीएसएमसीएल ए के त्रिपाठी एवं कलेक्टर बालोद जन्मेजय महोबे के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी बालोद अशोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में वृत्त दल्लीराजहरा के प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक एसआर भांडेकर द्वारा अवैध मदिरा धारण एवं विक्रय पर सतत कार्यवाही करते हुए निम्न प्रकरण कायम किया गया |

जप्त मदिरा- 18.00 बल्क लीटर
देशी मदिरा प्लेन के 100 पाव, प्रत्येक 180-180 एम.एल. क्षमता से भरी हुई, कीमत 8000 रूपए

आरोपी के खिलाफ गैर जमानती प्रकरण- धारा- 34(1)क,34(2),59(क) के तहत गिरफ्तार किया गया |

उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक एस.आर. भांडेकर, आबकारी आरक्षक देव प्रसाद पटेल तथा दिगम्बर बुरा तथा भृत्य हेमंत साहू उपस्थित रहे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जिले में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन आज

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 08 सितम्बर 2021

नारायणपुर जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करने 9 सितम्बर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन जनपद पंचायत नारायणपुर के सभाकक्ष में किया गया हैं। 9 सितम्बर को नारायणपुर विकासखंड के युवाओं को षामिल होने का मौका मिलेगा। चयनित युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण उपरांत सीधे नियुक्ति की जायेगी। प्लेसमेंट कैंप में षामिल होने जिले के युवक अपने साथ शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र., दो पासपोर्ट साईज की फोटो, आधार कार्ड साथ लेकर आये। इसके साथ ही पंजीयन षुल्क व प्रोस्पेक्टस के लिए 350 रूपये निर्धारित किया गया है। सुरक्षा जवान के लिए षैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण है। जिसके लिए 12 से 14 हजार रूपये वेतनमान दिया जायेगा। वहीं सुरक्षा सुपरवाईजर के लिए 12वीं उत्तीर्ण योग्यता निर्धारित की गयी है। जिसमें 15 से 18 हजार रूपये वेतन दिया जायेगा। इसके साथ ही पोस्टिंग के आधार पर राज्य/कन्द्र द्वारा पारित न्यूनतम वेतन अधिनियमों के अनुसार वेतन दिया जायेगा। प्लेसमेंट कैंप से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र नारायणपुर से संपर्क किया जा सकता है।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अंर्तविभागीय़ समन्वय समिति की बैठक

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 08 सितम्बर 2021

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू की अध्यक्षता में बीते 7 सितम्बर को जन्म मृत्यु पंजीयन के संबंध में जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित की गयी थी। बैठक में कलेक्टर साहू ने जन्म मृत्यु पंजीयन संबंधी प्रपत्रों की रिपोर्टिंग की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने जन्म मृत्यु पंजीयन कार्य को ऑनलाईन किये जाने पर जोर देते हुए कहा कि जन्म-मृत्यु का पंजयीन जिले में संचालित लोक सेवा केन्द्रों में किया जाता है। इस हेतु इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना सुनिश्चित हो। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों से जिले में षत-प्रतिशत पंजीयन किये जाने पर विषय पर विसतृत चर्चा की और सुझाव मांगे। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पोशण चंद्राकर, एसडीएम दिनेश कुमार नाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीआर पुजारी, कार्यक्रम अधिकारी जिला महिला एवं बाल विकास विभाग रविकांत धुर्वे, जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मंडावी, जिला सांख्यिकी अधिकारी एक्का के अलावा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बस्तर पुलिस द्वारा चाट विक्रेता को किया गया सम्मानित

0

आज बस्तर पुलिस के द्वारा अनुपमा चौक स्थित एक चाट विक्रेता को सम्मानित किया गया है ! आज नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, और थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू शाम को अपने थाना हाज़ा में पेट्रोलिंग के लिए निकले थे , इसी दौरान दोनों की नज़र अनुपमा चौक पर स्थित माँ भवानी दुर्गा चाट के ठेले पर गई जहाँ एक सामान्य चाट के ठेले में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था जिससे प्रभावित होकर दोनों अधिकारी स्वयं ठेले में जाकर सीसीटीवी कैमरा और फंग्सनिंग सिस्टम को देखा गया! जिसमे चाट ठेला और

आसपास का क्षेत्र कवर हो रहा था ! सी.एस.पी, और टी.आई. कोतवाली ने चाट दुकान संचालक के जागरूकता की तारीफ की और वहीं सम्मान स्वरूप पुष्प गुच्छ, और स्मृति चिन्ह के तौर पर ट्राफी भी भेंट किया गया!उक्त चाट दुकान के संचालक सागर देवांगन हैं जो पिछले 03 साल से सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था ! ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व बस्तर पुलिस द्वारा ” मिशन सिक्योर सिटी” के अंतर्गत शहर में cctv कैमरे लगाने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया गया था !

लाल पानी की आतंक पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की सफाई

0

नगरनार स्टील प्लांट के विनिवेशीकरण की चर्चा के बीच नगरनार स्टील प्लांट पहुंची विधानसभा समिति के सदस्य की टीम के साथ सरकारी उपक्रम समिति के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने आज सर्किट हाऊस में पत्रकारों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण कभी नहीं होगा जैसी बातों के बीच बचेली और किरंदुल की पहाडिय़ों से खोदे जा रहे लौह अयस्क के कारण उससे बहने वाले लाल पानी से आसपास के हजारों एकड़ की भूमि बंजर होती जा रही है। कई किसान बेजरोजगार हो गये हैं। राज्य सरकार अबतक एनएमडीसी प्रबंधन से चर्चा क्यों नहीं करती के मुद्दे पर पूछे जाने पर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि इस बार चर्चा हुई है बड़ी बड़ी नालियों के माध्यम से बहते पानी को एक तालाब में इक_ा किया जायेगा। जिससे किसानों के खेत में इस पानी की पहुंच नहीं हो पायेगी।

नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण बस्तरवासियों के साथ खिलवाड़

0

जगदलपुर। दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुंचे छग विधानसभा के सार्वजनिक उपक्रम समिति के सदस्यों ने प्रवास के दूसरे नगरनार स्टील प्लांट का निरीक्षण कर वहां के अफसरों के साथ बैठक विस्तृत चर्चा की। बैठक में समिति के सदस्यों ने कहा कि 19 हजार करोड़ खर्च कर स्टील प्लांट का निजीकरण किया जाना बस्तर के साथ खिलवाड़ है। भूप्रभावित किसानों ने भी समिति के सदस्यों के साथ मुलाकात में कहा प्लांट का निजीकरण हुआ तो मुय द्वार पर तालाबंदी की जायेगी। सार्वजनिक उपक्रम समिति के सदस्य चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यो के संबंध में जानकारी ली और ग्रामीणों का हालचाल जाना। वहां से सीधे राजीव भवन पहुंचे जहां कांग्रेसियों ने स्वागत किया। राजीव भवन के अवलोकन के बाद समिति के सभी सदस्य नगरनार पहुंचे जहां भव्य स्वागत हुआ समिति के सदस्यों ने प्लांट में कराये जा रहे कार्य का अवलोकन कर अधूरे कार्यो के संबंध में एनएमडीसी के अफसरों से चर्चा की। समिति के सदस्यों एवं एनएमडीसी प्रबंधक के बीच घंटो बैठक चली जिसमें प्लांट के प्रगति एवं

उद्घाटन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलध कराने एवं प्लांट में नौकरी दिए जाने संबंध में भी चर्चा हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निजीकरण मामले को लेकर भी प्रबंधन से चर्चा हुई लेकिन प्रबंधन इस मामले में संतोषप्रद जवाब देने से बचते रहे। सभी ने केन्द्र सरकार का उपक्रम है उद्योग मंत्रालय से मिले आदेशानुसार कार्य करने की बात भी कही। निजीकरण का विरोध जारी रहेगा: सार्वजनिक उपक्रम समिति के सदस्यों ने भू- प्रभावित किसान, श्रमिक संगठन से भी मुलाकात किया और निजीकरण को लेकर बात हुई। प्रभावितों ने समिति को निजीकरण के विरोध में ज्ञापन सौंप स्पष्ट शब्दों में कहा कि बस्तर के हित को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार को निजीकरण वापस लेना होगा। प्रभावितों ने कहा बस्तर के साथ सरकार खिलवाड़ करती है तो लगातार निजीकरण का विरोध जारी रहेगा और आवश्यकता पड़ी तो प्लांट में तालाबंदी किया जायेगा। प्रभावितों ने कहा कि हम सभी किसान उद्योग की स्थापना के लिए केन्द्र सरकार को जमीन दी है न कि स्टील प्लांट को पूंजीपतियों को सौंपन के लिए। समिति के सदस्यों में मुय रूप से विधायक सत्यनारायण शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधायक धनेन्द्र साहू, प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, क्रेड अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष बलराम मौर्य, सरपंच लैखन बघेल उपस्थित रहे।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का डौण्डी लोहारा आगमन पर दुधली में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया

0

बालोद/डौण्डी लोहारा :- भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री पवन साय जी के बालोद आगमन पर डौण्डी लोहारा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मालीघोरी में जोरदार स्वागत किया । महामंत्री पवन साय के आगमन पर ग्रामीण कार्यकर्ताओ में खुशी देखा गया व दुधली क्षेत्र के लगभग 40 ग्रामों के बूथ स्तर के कार्यकर्ता व वरिष्ठ भाजपा नेता इस स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित थे। मालीघोरी में उपस्थित कार्यकर्ताओ के आग्रह पर पवन साय जी थोड़ी देर कार्यकर्ताओ के बीच रहे ।

इस स्वागत कार्यक्रम में पूर्व जनपद अध्यक्ष जयलाल मालेकर,पूर्व मण्डल अध्यक्ष बलराम गुप्ता,सरपंच फिरोज तिगाला,पूर्व मण्डल महामन्त्री हेमंत देशमुख,मण्डल मंत्री राजेश चंद्राकर, रेमन अटल,खूबलाल चंद्राकर,वरिष्ठ नेता लुलार देशमुख,करन देशमुख,खोमन देवांगन,पूर्व सरपंच हिना देवांगन,बोधन भट्ट,कौशल शर्मा,जीवराखन कौमार्य,चिमन देशमुख,दिलीप बांडे,हलधर देशमुख,ढाल साहू,ओमप्रकाश साहू,खुमान तारम, गजेंद्र साहू,देवेंद्र साहू,चैनसिंह निर्मलकर,मिलन भूआर्य सहित अन्य भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS