City Media - Page 1163 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1163

मारेंगा- आड़ावाल बाईपास भाजपा के भ्रष्टाचार का स्मारक- कांग्रेस नेता

0

सांसद बस्तर, संसदीय सचिव, विधायक ने मारेंगा बाईपास सड़क के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य का भूमि-पूजन किया

33.14 करोड़ रुपए की लागत से बड़े मारेंगा से आड़ावाल ( जगदलपुर बाईपास ) मार्ग 19.30 किलोमीटर सड़क मार्ग का होगा चौड़ीकरण एवं उन्नयन

7 मीटर की सड़क अब होगी 12 मीटर की 10 मीटर का डामरीकरण एवं 1-1 मीटर दोनों ओर होगा मुरूमीकरण

सांसद बस्तर दीपक बैज, विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम ने आज मारेंगा बाईपास सड़क ( बड़े मारेंगा से आड़ावाल ) तक 33.14 करोड़ रुपए की लागत से 19.30 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य का भूमि-पूजन किया |

इस अवसर पर सांसद बस्तर दीपक बैज ने कहा की हमारी सरकार में लगातार सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है बहुत जल्द ही जगदलपुर से धमतरी तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा इस हेतु केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी से चर्चा हुई है पर भाजपा का ” गुलदस्ता गैंग ” को यह पसंद नहीं आ रहा है जो लोग अपने पंद्रह साल के शासन में सड़कों में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा करने वाले लोग झूठी वाहवाही लूटने के लिए दिल्ली दौड़ लगा रहे हैं |

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने इस सड़क निर्माण कार्य के लिए जो राशि स्वीकृत की है उसके लिए आभार व्यक्त करते हैं ” भाजपा शासन ” में भ्रष्टाचार का चारागाह बनी इस सड़क का अब वास्तव जगदलपुर के लिए उपयोगी साबित होगी |

विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश देते हुए कहा की सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर अधिकारियों और ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी |

इस अवसर पर सांसद बस्तर दीपक बैज, विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य, जनपद अध्यक्ष तोकापाल श्रीमती मालती मौर्य, सरपंच मारेंगा जयमन मौर्य,फूलो कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष कामिनी ठाकुर,ब्लाक अध्यक्ष सहदेव नाग, गणेश कावरे,हेमु उपाध्याय, अवधेश झा,विजय सिंह, अभिषेक डेविड,कृष्णा, भंवर सहित लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजीव बत्रा सहित अधिकारी कर्मचारी समेत ग्रामीणजन उपस्थित रहे |

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर समेत सभी जिलों में खुला नीट (NEET) परीक्षा केंद्र के लिए बधाई और धन्यवाद ज्ञापित किया

0

बस्तर जिला NSUI के कार्य.अध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृव में संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर समेत सभी जिलों में खुला नीट ( NEET ) परिक्षा केंद्र के लिए बधाई और धन्यवाद ज्ञापित किया

अंकित सिंह NSUI जिला कार्य.अध्यक्ष ने बताया NEET की परीक्षा देने छात्रों को जाना पड़ता था रायपुर विशाखापटनम इस परेशानी को लेकर NSUI ने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन को कराया था अवगत जिस पर विधायक महोदय ने तत्काल कार्यवाही करते हुए NSUI की बात को प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर अवगत करवाया |

NSUI की मांग और छात्रों के हित को देखते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन के प्रयासों से बस्तर संभाग के बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर,कोण्डागांव , नारायणपुर, एवं कांकेर जिले में नीट की परिक्षा केंद्र की मंजूरी मिल गई है, इस हेतु विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को दिनांक 13/07/2021 को पत्र लिखकर बताया था कि बस्तर संभाग में नीट परीक्षा केंद्र नहीं होने से भोपालपटनम से लेकर कोंटा तक के छात्रों को प्रवेश परीक्षा देने के लिए 600 किलोमीटर की दूरी तय कर रायपुर विशाखापट्टनम जाना पड़ता है जिससे की उन्हें मानसिक एवं आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसपर संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को बस्तर संभाग के सभी जिलों में नीट परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए लिखा था | जिस पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने संभाग के सभी जिलों में नीट परीक्षा केंद्र की अनुमति प्रदान कर दी है | इसके लिए बस्तर जिला NSUI के सदस्यों ने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन व प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा की अब हमारे बस्तर के बच्चों को अपने घर के पास ही नीट परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी जिससे उन्हें आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों से निजात मिलेगी सभी छात्रों में इस बात को लर कर अत्यंत हर्ष की स्थिति है |

इस दौरान मुख्य रूप से युवा कांग्रेस जिला सचिव गौरव अयंगर, प्रदेश सचिव एम ज्योति रॉव, जिला महासचिव नीलम,आशय अग्रवाल, लोकेश चौधरी, करन बजाज,दुशाल काले,अभय सिंह,नीरज,शेख आयज़ मौजूद थे |

साँसद व विधायक ने किया करोड़ों की लागत से बनने वाले मंडवा सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन…

0

ग्रामीण क्षेत्र का विकास हमारी पहली प्राथमिकता- सांसद बैज..

आज बस्तर साँसद दीपक बैज व चित्रकुट विधायक राजमन बेंजाम ने मंडवा पहुंच मार्ग सड़क निर्माण कार्य हेतु लम्बाई 4 किलोमीटर अनुमानित लागत 513.57 लाख रुपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर साँसद बैज ने अपने सम्बोधन में कहा..ग्रामीण क्षेत्र का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है,इसलिए गांव में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ें विकास कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं। ग्रामीणों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पहुंच मार्ग,समुदायिक भवन,मंच निर्माण,पानी टैंकर वितरण अन्य निर्माण कार्यों को स्वीकृति किया जा रहा है..

इस दौरान गृह सन्नी निर्माण कर्मकार मंडल सदस्य व बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम मौर्य,जनपद अध्यक्ष मालती मौर्य,उपाध्यक्ष कामिनी ठाकुर,तोकापाल ब्लाक अध्यक्ष सहदेव नाग,विधायक प्रतिनिधि गणेश कावड़े, जनपद सदस्य तुलसी मौर्य, देवती सोनकर, गुलूढ़, फूलो बघेल, सरपंच जयमन मौर्य, फोटका दादा,नरसिंह सोनकर, भारत चालकी, चंद्रकांत टेकाम,बुधराम,खगपती त्रिपाठी,अभिषेक डेविड एवं अन्य कार्यकर्तगण उपस्थित रहे।

साँसद दीपक बैज व चित्रकुट विधायक राजमन बेंजाम मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना महिला एवं बाल विकास परियोजना तोकापाल कार्यक्रम में शामिल हुवे..

0

साँसद बैज व विधायक बेंजाम ने परिणय सूत्र में बंधे सभी 50 नव युगल दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया

आज बस्तर साँसद दीपक बैज व चित्रकुट विधायक राजमन बेंजाम ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत महिला एवं बाल विकास परियोजना तोकापाल परपा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुवे..आयोजित सामूहिक विवाह में 50 जोड़े फेरे लेकर एक-दूजे के हुए। कार्यक्रम स्थल पर वर-वधुओं का विवाह रीति-रिवाज से पूर्ण हुआ। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे सभी 50 नव युगल दंपतियों को साँसद बैज व विधायक बेंजाम ने आशीर्वाद प्रदान किया |

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए साँसद बैज ने कहा..जिन्हें विवाह जैसा समारोह आयोजित करने में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने समाज के ऐसे ही तबके के लोगों को आर्थिक बोझ से उबारने तथा कुरीतियों को हतोत्साहित करने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना प्रारंभ की है। बैज ने सभी उपस्थित लोगों का आव्हान करते हुए उक्त योजना का लाभ लेते हुए इस पुण्य कार्य का भागीदार बनने की अपील की।

इस दौरान गृह सन्नी निर्माण कर्मकार मंडल सदस्य व बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम मौर्य,जनपद अध्यक्ष मालती मौर्य,उपाध्यक्ष कामिनी ठाकुर,तोकापाल ब्लाक अध्यक्ष सहदेव नाग, विधायक प्रतिनिधि गणेश कावड़े, जनपद सदस्य तुलसी मौर्य, देवती सोनकर, गुलूढ़, फूलो बघेल, सरपंच जयमन मौर्य, फोटका दादा,नरसिंह सोनकर, भारत चालकी, चंद्रकांत टेकाम,बुधराम,खगपती त्रिपाठी, अभिषेक डेविड,नकुल, पीतांबर, पदम भारती,इंदर गांधी, समदू, बुधराम आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

49 जोड़ों का हुआ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विवाह, 43 जोड़ों ने वैदिक रीति रिवाजों से तथा 6 जोड़े ने ईसाई धर्म के अनुसार बंधे विवाह के बंधन में

ग्राम पंचायत आसना के बादल एकेडमी में सम्पन्न हुआ समारोह

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत आसना के बादल एकेडमी में आयोजित 49 जोड़ों के मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में शामिल हुए एवं नव दम्पत्ति को आशीर्वाद दिया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की संवेदनशीलता और सहृदयता से आज आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का विवाह गरिमामय एवं समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ है | पहले जहां इस योजना में केवल 15 हजार रुपए मिलते थे अब हमारी सरकार ने इसे बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दिया है जिससे से 19 हजार रुपए की सामग्री 1 हजार रुपए नकद तथा 5 हजार रुपए विवाह समारोह में खर्च किया जा रहा है | इस अवसर पर एक दिव्यांग जोड़े की जानकारी मिलने पर उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द अनुग्रह राशि 50 हजार रुपए दिलाने के निर्देश दिए | उन्होंने उपस्थित लोगों से भी आग्रह किया की यदि उनके संज्ञान में कोई दिव्यांग युवक युवती विवाह के योग्य हैं तो उसकी जानकारी विभाग को दें यदि दंपति में कोई एक दिव्यांग है तो उन्हें 50 हजार तथा दोनों दिव्यांग है तो उन्हें 1 लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान की जाती है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जिला पंचायत सदस्य धरमुराम मंडावी, नगर निगम की सभापति कविता साहू, जनपद सदस्य धनसिग बघेल,ऋतु पाढी, सरपंच आसना प्रवीण देहारी,उप सरपंच रामनाथ, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह,शहर महामंत्री हेमु उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, इंटक जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, पंडित भुवनेश्वर पानीग्राही, महिला एवं बाल विकास विभाग से संध्या मनमोहन, दीपलता उईके, रेखा नाग, निहारिका गौतम,अमिता सिंह,रेखा कौशिक, अनिल ठाकुर, समेत महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी समेत नव दम्पत्ति के परिजन उपस्थित रहे |

बस्तर के नायक की मस्ती, एक हस्ती, जिसे अपना मानती है हर महफ़िल-हर बस्ती…

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। नेता वही जो जनता मन भाये। बस्तर सांसद दीपक बैज बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की जनता के बीच अपने सक्रिय कामकाज के साथ ही अपने दोस्ताना व्यवहार के लिए भी पहचाने जाते हैं। चाहे नारायणपुर का लोक उत्सव हो अथवा बस्तर लोकसभा क्षेत्र का कोई भी गांव या कस्बा, दीपक की रोशनी हर जगह नजर आती है। अब अपने गृहक्षेत्र लोहंडीगुड़ा के गढ़िया पंचायत में गढ़िया महोत्सव के समापन पर युवा सांसद दीपक बैज युवाओं की टोली के साथ फिल्मी

धुन पर खुलकर थिरके। सांसद बैज बस्तर के हितों के लिए जितने ओजस्वी हैं, बस्तर के लोगों के बीच उतने ही सहज हैं। जिस दौर में एक पार्षद या पंच भी अपनों के बीच खुद को विशिष्ट भाव से बचा नहीं पाता, उस दौर में दीपक को लोकसभा सांसद होकर भी ऐसा कोई विकार स्पर्श तक नहीं कर सका है। इसलिए वे राजनेता कम और जनता अधिक हैं। दीपक बैज को विरोधी विचारधारा के नेताओं तक से आत्मीयता मिलती है क्योंकि वे सामान्य जीवन में राजनीति से ऊपर उठकर व्यवहार करते हैं। अभी संसद के बजट सत्र में बस्तर और छत्तीसगढ़ की आवाज बुलंद करने वाले सांसद दीपक बैज के सतत प्रयास से बस्तर की रेल सेवा बहाल हुई और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात में राजधानी से जगदलपुर तक फोरलेन सड़क की मंजूरी मिली। बस्तर के लिए और भी कई सौगात मिलने वाली हैं। दिल्ली में बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए संघर्ष करके लौटे दीपक बैज ने खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए मैदानी मेहनत की और इससे फुर्सत होकर अपनों के बीच पहुंचकर लोक महोत्सव का आनंद लिया। जनता खासकर जब युवा पीढ़ी अपने नेता को अपने बीच इस तरह सहज संबंध निभाते देखती है तो उसे महसूस होता है कि हम बने, तुम बने, इक दूजे के लिए।

आबकारी मंत्री के सिर पर सवार हो गईं देवी… झूम के नाचे कवासी लखमा

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। बस्तर की माटी के लाल, आदिवासी संस्कृति के सरल, सहज स्वरूप के प्रतिरूप छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपनी तेज तर्रार कार्यशैली और सादगी के लिए पहचाने जाते हैं। बस्तर की सांस्कृतिक विरासत के एक वारिस के तौर पर वे हमेशा ही बस्तर की लोक संस्कृति के तीज त्योहार पर एक विशुद्ध बस्तरिया आदिवासी ही होते हैं। ऐसे मौकों पर वे न तो राजनेता होते हैं न रुतबेदार मंत्री। वे सिर्फ आदिवासी होते हैं जो अपनी सामाजिक मान्यताओं के अनुसार पूरे श्रद्धा भाव से आयोजन के रस में सराबोर हो जाते हैं। ऐसे ही लोक संस्कृति पर आधारित सामाजिक आयोजन में कवासी लखमा के सिर पर देवी सवार हो गईं और भाव विभोर लखमा झूम कर नाच उठे। बस्तर की आदिवासी परंपरा,

संस्कृति और सभ्यता के अनुरूप ग्रामीण अंचल के मड़ई मेले के साथ-साथ मंदिर के पूजा-पाठ में कवासी लखमा अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराते हैं। कवासी लखमा अपने विधानसभा क्षेत्र कोंटा के दोरनापाल गांव में स्थित शीतला माता मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय मंडई मेले में शामिल हुए। इस मेले को धूमधाम से मनाने के लिए आदिवासी परंपरा और रीति-रिवाज के तहत देवी से अनुमति ली। इस दौरान कवासी लखमा पर देवी सवार हो गईं।जिसके बाद वे बस्तरिया मोहरी बाजा की धुन पर थिरकते रहे और खुद को कोड़े भी मारे। इसके बाद इस तीन दिवसीय मेले को मनाने की अनुमति देवी से मिली।दोरनापाल के शीतला माता मंदिर में तीन दिवसीय मेले का आयोजन चल रहा है। हर साल की तरह इस साल भी कवासी लखमा इस मंडई मेले में शामिल हुए।

सेन महाराज जयंती धूमधाम से मनाएगी सर्व नाई समाज

0

जगदलपुर:-सेन महाराज की जयंती को धूमधाम से मनाने में जुटी हुई है ,सर्व नाई समाज।
दिनांक 12 को सर्व नाई समाज के द्वारा बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्व सहमति से सेन महराज की जयंती मनाने पर विचार की गई। साथ ही इस कार्यक्रम की रूपरेखा को तय किया गया।

सर्व नाई समाज के बस्तर जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि लगातार नाई समाज मे बैठकों का दौर जारी है। आने वाले दिनों में सेन महराज की जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय हमारे समाज द्वारा लिया गया है। समाज के सभी सदस्यों के एकजुटता एवम पूर्ण सहयोग से यह कार्यक्रम पूर्ण होगा।

बैठक में उपाध्यक्ष गणेश ठाकुर संरक्षक एवं सलाहकार सियाराम ठाकुर ,सचिव महेंद्र श्रीवास, सह सचिव गौरी श्रीवास, तरुण सेन प्रवक्ता नवनीत सराठे, सह मीडिया प्रभारी शेखर ठाकुर, सदस्य पुतान श्रीवास, मदन मोहन श्रीवास ,रामेश्वर श्रीवास ,विनोद सेन, राजेंद्र श्रीवास ,जगमोहन ठाकुर ,बिंदेश्वर श्रीवास ,निहाल श्रीवास पवन कुमार श्रीवास ,मुन्नू सेन, राजा ठाकुर ,बाबू साहब ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे!

सुकमा में माओवादी संगठन को लगा बड़ा झटका, हिंसा का रास्ता छोड़ 04 नक्सलियो ने किया सरेंडर

0

छत्तीसगढ़ के अति संवेदनशील सुकमा जिले में 204 कोबरा, 151 बटा0 सीआरपीएफ़ तथा जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली। नक्सल जीवन शैली से त्रस्त होकर व नक्सलियो की खोखली विचारधारा से क्षुब्ध होकर नक्सलवाद को छोडने का फैसला कर तथा छत्तीसगढ़ शासन के “पुना नर्कोम अभियान” (नयी सुबह नयी शुरुआत) से प्रभावित होकर मुख्य धारा में जुड़ने के उद्देश्य से 04 नक्सलियो द्वारा दिनांक 12.04.2022 को सुकमा पुलिस के समक्ष आत्म-समर्पण किया गया।

सभी नक्सली लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़कर काम कर रहे थे। ये सुरक्षा बलो को नुकसान पहुंचाने संबंधी विभिन्न नक्सली घटनाओ में शामिल थे। इन 04 नक्सलियो के समर्पण से माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। राजीव कुमार ठाकुर, उपमहानिरीक्षक परिचालन कोंटा, रातुल दास, कमांडेंट-204 कोबरा, प्रदुमन कुमार सिंह, कमांडेंट-151 बटालियन कि उपस्थति मै छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाये जा रहे “पुना नर्कोम अभियान” के तहत 04 नक्सलियो ने बिना हथियार समर्पण किया। इन नक्सलियो का विवरण इस प्रकार है: 1. कोरसा छोटू s/o कोरसा मंगलू, उम्र-23 वर्ष, ग्राम-सिलगेर, जिला-सुकमा, आधार नंबर- 696209464105, संगठन- सीपीआई सीएनएम 2. कोरसा मोटू 5/o लखमा, माता- हुर्रे, उम्र-22 वर्ष, ग्राम-सिलगेर, जिला-सुकमा, आधार नंबर 520679897686, पार्टी-सीएनएम 3. कोरसा जोगा s/o कोरसा नन्दा, माता- सुककि कोरसा, उम्र-22 वर्ष, ग्राम-सिलगेर, जिला-सुकमा, आधार
नंबर-961090514560 4. कोरसा भीमा @ बुधरू s/o कोरसा आयतू, माता- कोरसा लक्खू, उम्र-25 वर्ष, ग्राम-सिलगेर, जिला-सुकमा, संगठन-सीपीआई, पद-एलओएस बासागुड़ा सदस्य, भर्ती-दिसम्बर-2019 |

उपरोक्त सभी नक्सलियो को आत्म-समर्पण करने मै उप नरीक्षक मनीष कुमार राय 204 कोबरा, जे0 पी0 मीणा, उप कमांडेंट-151 बटा० केरिपुबल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । सभी आत्म-समर्पित नक्सलियो को राज्य शासन के पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस मौके पर निम्नलिखित अधिकारी भी उपस्थित थे: बिष्णु चरण मुंखिया, द्वितीन कमान अधिकारी-151 बटा० केरिपुबल, जे0 पी0 मीणा, उप कमांडेंट-151 बटा0 केरिपुबल, उप नरीक्षक मनीष कुमार राय 204 कोबरा ।

लंबित 17 प्रतिशत मंहगाई भत्ता एवं सातवां वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता प्रदान करने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

0

छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त कर्मचारीयों, अधिकारियों एवं पेंशनरों की दो-सूत्रीय मांगो को लेकर दिनांक 02 मार्च 2022 को ज्ञापन देकर तीन चरणो में आंदोलन कार्यक्रम घोषित किया गया था जिसके प्रथम चरण में 7 मार्च को समस्त जिला मुख्यालयों में कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन 11 मार्च को जिला बस्तर जगदलपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं मार्च पास्ट तथा तीसरे चरण में राज्य के समस्त कर्मचारी, अधिकारी 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक 3 दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर समस्त जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। निम्नलिखित मांगों के शीघ्र निराकरण हेतु आपका ध्यान आकर्षित है।

  1. लंबित 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता ( DA) को एरियर सहित तत्काल प्रदान किया जावे।
  2. 2. गृह भाड़ा भत्ता (HRA) को सातवें वेतनमान के वेतनमान के आधार पर पुनरीक्षित किया जावे। छग.टीचर्स एसोसिएशन छग.शिक्ष-के कांग्रेस छ.ग.प्रदेश स्वास्थ्य छ.ग.प्रदेश लिपिक जिला बस्तर जिला बस्तर कर्मचारी संघ

MOST POPULAR

HOT NEWS