दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा एवं आसपास के क्षेत्रों में कल से कोरोना संक्रमितों की संख्या में राहत मिली है |
डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –
|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||
मृतिका डिकेश्वरी साहू की शादी दिनांक 21.04.2019 को सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार राजहरा निवासी नागेश्वर के साथ हुआ था। शादी में घर वालों के द्वारा समान के बदले 1 लाख रूपये नगदी रकम एवं सोना चादी के गहने ससुराल पक्ष के कहने पर देकर मृतिका डिकेश्वरी की विदाई किये थे । शादी के कुछ दिन तक पति एवं सास ससुर के द्वारा मृतिका को ठीक से रखा गया। लगभग एक माह बाद पति एवं उसके रिश्ते नातेदारो के द्वारा मृतिका को नगदी रकम 50 लाख रूपये दहेज में लाना बोलकर परेशान करने लगे तथा जब तक दहेज के रकम नहीं लायेगी तब तक तुम्हारा कोई बच्चा नहीं आने देंगे, बच्चा आयेगा तो कैसे परवरिश करेंगे बोलकर पति एवं सास ससुर के द्वारा मृतिका को परेशान करने लगे । मृतिका डिकेश्वरी ने यह सारी बात अपने माता पिता परिवार वालों को भी बताई गई थी किन्तु बेटी के भविष्य को देखते हुए उसे समझा कर मायके पक्ष वाले वापस ससुराल भेज दिये थे । ससुराल पक्ष द्वारा लगातार किये जा रहे दहेज़ प्रताड़ना से क्षुब्ध थी | मृतिका के मौत का कारण जहर सेवन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया लड़की के परिजनों द्वारा ससुराल पक्ष पर हत्या को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश करने का आरोप लगाया था |
पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था उस वक्त डॉक्टर द्वारा पी0एम0ई0 बाद मृतिका की मृत्यू का कारण नहीं बताकर रासायनिक परीक्षण कराने बावत विसरा प्रिजर्व किया गया जिसे एफएसएल रायपुर भेजकर परीक्षण कराने पर मृतिका के प्रिजर्व बिसरा में आर्गेनोफास्फोरस कीटनाशक मोनोक्रोटोफास का होना पाये जाने से मृतिका के शरीर परीक्षण किये गये डाक्टर से पीएमई रिपोर्ट की क्यूरी कराने पर उक्त जहर (विष) से मृत्यू होना बताया |
उक्त को आधार मानकर लड़की के माता पिता की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं पति नागेश्वर साहू, सास दिनबाई साहू, ससुर नीलम साहू को आरोपी बनाकर उनके खिलाफ 304 बी, 34 भादवि का होना पाये जाने से अपराध धारा पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया |
पंचायत सचिव , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिनों को कोरोना वारियर्स माने राज्य सरकार ।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना ड्यूटी में लगे शिक्षकों में से बड़ी संख्या में शिक्षकों की मृत्यु हुई है, राज्य सरकार उन शिक्षकों के परिवार जनों को तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करे और उन्हें बीमा राशि उपलब्ध करवाए ।
कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार बताये की वो शिक्षकों को कोरोना वारियर्स मानने से क्यों इंकार कर रही है ? राज्य सरकार ने जब शिक्षकों को विभिन्न स्थानों पर कोरोना डयूटी में लगाया हुआ है तो उन्हें कोरोना वारियर्स मानने से परहेज क्यों है ? राज्य सरकार शिक्षकों को कोरोना वारियर्स मानकर उनके परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति दे और उन्हें बीमा राशि का भुगतान करे ताकि बाकी ड्यूटी रत शिक्षकों को सुरक्षा की भावना का एहसास हो ।
कश्यप ने कहा कि पंचायत सचिव , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , मितानिन भी कोरोना पीड़ितों को सहायता में दिन रात एक कर रहे हैं , राज्य सरकार इन सभी कर्मचारियों को कोरोना वारियर्स मानते हुए उन्हें कोरोना वारियर्स की सभी सुविधएं उपलब्ध करवाए और मृतक कर्मचारियों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति देकर उन्हें बीमा राशि का भुगतान करे ।
नारायणपुर जिले में वर्तमान में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के संबंध में वैवाहिक कार्यक्रम, अंत्येष्टि जैसे कार्यक्रमों में शामिल होने वाले नागरिकों की संख्या को सीमित किया गया है। नारायणपुर जिले में वैवाहिक कार्यक्रम की अनुमति के लिए केवल आनलाइन आवेदन मान्य किये जायेंगे, इस आशय का आदेश कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने जारी किए। जारी आदेश में कहा गया है कि शाषन के निर्देशानुसार लोक सेवा गारण्टी के अंतर्गत आम जनता को लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से सेवाओ को प्रदाय किये जाने के निर्देश है, के परिपालन में जिला नारायणपुर अंतर्गत वैवाहिक कार्यक्रम हेतु लॉक डाउन से छूट का आवेदन को ई-डिस्ट्रिक्ट से लोक सेवा केंद्र/सामान्य सेवा केंद्र के माध्यम से केवल ऑनलाइन माध्यम से लिया जाएगा। आवेदन https:// edistrict.cgstate.gov.in/PACE/login.do के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते है।
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण काल में भूपेश बघेल सरकार हर मोर्चे पर फेल नजर आ रही है।कोरोना संक्रमण की रोकथाम/ईलाज के इंतजामों की बदहाली के दर्शन हमें प्रदेश के कोने कोने में हो रहे हैं। अब स्थिति यहाँ तक पहुंच गई है कि जो लोग अनिश्चित कालीन लॉक डाउन की वजह से घरों में बंद हैं उन परिवारों के समक्ष राशन/दवाई/फल/सब्जी जैसी अति आवश्यक जिंसों की उपलब्धता कठिन हो गई है।पिछले कुछ दिनों में शासन-प्रशासन की ओर से राशन/फल/सब्जियों की होम डिलीवरी की व्यवस्था की छूट दी गई है।लेकिन आज भी स्थिति यह है ये चीजें सहज रूप से उपभोक्ताओं तक पहुंच नहीं पा रही हैं।अगर पहुँच भी रही हैं तो उनके दामों में आग लगी हुई है।
इस मौसम में जो फल सब्जियों के दाम सामान्य परिस्थितियों में हुआ करते थे उनमें 25 से पचास प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि फल सब्जी उत्पादक अपना माल औने पौने दामों में बेच रहे हैं क्योंकि थोक के खरीददार बिक्री की कमी बताकर सस्ता खरीद रहे हैं और फुटकर विक्रेताओं को तेजी के भाव बेच रहे हैं।
गली मोहल्लों में चलने वाले राशन दुकानों में राशन मिल रहा है किंतु सामानों की कालाबाजारी हो रही।विक्रेताओं के द्वारा माल की कमी बताकर अनाप शनाप दामों पर चीजें बेची जा रही हैं।
नरेन्द्र नाग नेे सरकार से मांग की कि जीवनोपयोगी चीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सप्लाई चैन को दुरुस्त करे। राशन के मामले में थोक विक्रेता से फुटकर विक्रेता तक सप्लाई की व्यवस्था तो है पर फुटकर विक्रेता से उपभोक्ता तक कोई सप्लाई चैन नहीं है जिसका फायदा व्यापारी उठा रहे हैं।सरकार जमाखोरों/कालाबाजारियों को चेतावनी देने की खानापूर्ति करके पल्ला झाड़ रही है और व्यापारी बेखौफ नोट छाप रहे हैं।
सुन्दरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रंेज, श्री विनीत खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उत्तर बस्तर कांकेर, मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं अनुज कुमार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नारायणपुर के निर्देशन में डीआरजी, जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी, द्वारा क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के क्रम में दिनांक 27.04.2021 को डीआरजी बल नारायणपुर की पुलिस पार्टी नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान ग्राम कुदंला, मुरहापदर और बेचा के जंगल में घेराबंदी एवं दबिश देकर नक्सली आरोपी 1- सुखराम कुमेटी पिता स्व0 पेकाराम कुमेटी उम्र 45 वर्ष जाति माड़िया साकिन घोटुलपारा बेचा (नक्सल सहयोगी) 2- नरसिंग पोयाम उर्फ कोल्हार पिता स्व0 रामा उम्र 55 वर्ष जाति माड़िया साकिन गुमुड़पारा कुदंला (नक्सल सहयोगी) 3- सिबोराम पोयाम पिता स्व0 उंगा राम पोयाम उम्र 50 वर्ष जाति माड़िया निवासी कोरेंगापारा कुदंला (कुदंला मिलिशिया सदस्य) 4- गोन्चु राम पोयाम पिता स्व0 बुधराम पोयाम उम्र 39 वर्ष जाति माड़िया निवासी कोरेंगापारा कुदंला (कुदंला मिलिशिया सदस्य) 5- मंगलु राम पोयाम पिता स्व0 बामन पोयाम उम्र 25 वर्ष जाति माड़िया निवासी मुरहापदर (नक्सल सहयोगी) को पकड़ा गया। नक्सली आरोपी मंगलु राम पोयाम थाना सोनपुर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 21.04.2021 को ग्राम कुदंला के जंगल पहाड़ी में बम विस्फोट की घटना जिसमें 01 जवान घायल एवं 01 मवेशी मारा गया था तथा दिनांक 24.02.2021 को आवासपारा व सोनपुर के बीच सब्जी बगीचे के पास बम विस्फोट की घटना जिसमें आईटीबीपी का 01 जवान शहीद हो गया था में शामिल होना पाये जाने एवं नक्सली आरोपी सुखराम पोयाम, नरसिंग पोयाम, सिबोराम पोयाम व गोन्चु राम पोयाम दिनांक 21.04.2021 को ग्राम कुदंला के जंगल पहाड़ी में बम विस्फोट की घटना जिसमें 01 जवान घायल एवं 01 मवेशी मारा गया था में शामिल होना पाये जाने पर दिनांक 28.04.2021 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
जगदलपुर- बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष एस करीमुद्दीन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की है कि बस्तर संभाग के पत्रकारों का समुचित उपचार उपलब्ध कराने की पहल करें तथा इस महामारी की चपेट में आए मृत पत्रकारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए.करीमुद्दीन ने मुख्यमंत्री से कहा है कि राज्य में आपदा से जूझते कई पत्रकार साथी का असमय निधन हो गया है.उनके बेसहारा परिवार का सहारा छत्तीसगढ़ सरकार है.अतः इनके परिवार को विशेष संवेदनशीलता के साथ आर्थिक सहायता प्रदान की जानी चाहिए. बस्तर संभाग में बड़ी संख्या में पत्रकार साथी कोरोना कॉल में कर्तव्य निर्वहन करते हुए संक्रमित हो चुके हैं और लगातार
संक्रमित हो भी रहे हैं.इनका त्वरित और समुचित उपचार भी होनी चाहिए.यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है राज्य के कई पत्रकार अस्पताल में जगह-जगह ना मिलने तथा रेमड़ेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन सिलेंडर के अभाव में दम तोड़ चुके हैं.पत्रकारों को इस त्रासद स्थिति से बचाने मेडिकल अफसरों को स्पष्ट निर्देश देने का भी अनुरोध संघ के अध्यक्ष ने की है.इसके अलावा समूचे बस्तर संभाग के सरकारी अस्पतालों में पत्रकारों को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर उपचार हेतु निर्देशित करने के साथ-साथ साधन संपन्न निजी अस्पतालों में पत्रकारों के लिए कम से कम 10 बेड और समुचित उपचार शासकीय व्यय में कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.
ज्ञात हो कि इस कोरोना काल मे लोग लगातार लॉक डाउन का पालन करते हुए घरों के अंदर सुरक्षित है। इन परिस्थितियों में राशन और सब्जीयों की दिक्कत आ रही है। अतिसंवेदनशील क्षेत्र दरभा ब्लाक के पखनार में ग्रामीणों ने साँसद दीपक बैज को फोन के माध्यम से अपनी परेशानियों से अवगत कराया। जिससे कि आज सब्जियों से भरा पिकअप बस्तर साँसद दीपक बैज व उनकी टीम दरभा ब्लॉक के पखनार में सब्जियों से भरा पिकअप साँसद प्रतिनिधि आशिष मिश्रा,साँसद प्रतिनिधि दरभा महादेव नाग,महेंद्र बघेल,अनिल जैसवाल, सुखदेव कश्यप, केशव ठाकुर, कृषक राजशेखर तिवारी ले कर रवाना हुए।
इस दौरान लोहंडीगुड़ा से ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मण कश्यप,केदार सिंह ढेक,जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज,पवन शेट्टी,रमेश पुजारी एवँ अन्य उपस्थित रहे |
जिला प्रशासन व पुलिस फ्लैग मार्च कर लोगों को जागरूक करने उतरे धरातल पर : कलेक्टर एस. पी.
सैय्यद वली आज़ाद नारायणपुर सिटी मीडिया– जिला मुख्यालय नारायणपुर जिले मे जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा नगर भ्रमण कर किया गया फ्लैग मार्च इस कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 5 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया। जिसका आमजनता को पालन कड़ाई से करने के उद्देश्य से आज जिला कलेक्टर श्री धर्मेश साहू पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर और एसडीएम दिनेश नाग एवं प्रशासन व पुलिस अमला ने नगर के सभी मार्गो में पैदल फ्लैग मार्च निकालकर लोगो जागरूक करते हुए कहाँ की अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने, घरों में रहने की अपील की गई।
जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने इस फ्लैग मार्च के दौरान पैदल भ्रमण करते हुए कुछ मेडिकल स्टोर में भी होम डिलवरी सुविधा अन्य जानकारी का जायजा लिया, जिले में कोरोना महामारी के प्रकोप को नियंत्रण में रखते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला पुलिस द्वारा बिना पास आवश्यक घूमने वालो पर कड़ाई से कार्यवाही करते हुए नजर आ रही है उरांदस्त नोडल अधिकारियों द्वारा दुकानों में जाकर जांच किया जा रहा है एवं नियमतः कड़ाई से इस लॉक डाउन कराया जा रहा है ताकि जनता इस कोरोना महामारी पर अपने परिवार के साथ अपने घर पर सुरक्षित एवं स्वस्थ रह सके।
वही जिले के प्रवेश द्वार पर चेक पोस्ट लगाकर जिले के नोडल अधिकारी एवं स्वास्थ विभाग बाहर से आने जाने वालों की वाहन चेकिंग व कोरोना जांच भी की जा रही है।
वैक्सीनेशन के लिए 18 साल से ऊपर वाले लोग आज शाम 4 बजे से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। 1 मई से टीका लगेगा। अबतक 45 साल से ऊपर के लोग ही कोरोना का टीका लगवा सकते थे लेकिन 1 मई से देश में 18 साल और इससे ऊपर का हर व्यक्ति टीका लगवा सकेंगे ।
18 से 44 वाले आयु वर्ग के लोगों को टीका लगवाने के लिए अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा जो बुधवार यानी आज शाम 4 बजे से शुरू हो जाएगा। अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आरोग्य सेतु ऐप के जरिए भी पूरी की जा सकेगी। कोविन ऐप और आरोग्य सेतु के जरिए कोई व्यक्ति परिवार के चार सदस्यों का कोरोना वैक्सीनेशन करवा सकता है।
सरकारी केंद्रों में यह टीका मुफ्त में लगेगा लेकिन निजी/प्राइवेट अस्पतालों में लगवाने पर 250 रुपये प्रति खुराक देना होगा।
18-44 आयु वर्ग के लोग आरोग्य सेतु ऐप या कोविन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते है –
कैसे करें कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु ऐप पर रजिस्ट्रेशन
रजिस्ट्रेशन के दौरान आवेदनकर्ता को फोटो ID टाइप, उसका नंबर और अपना पूरा नाम दर्ज करना होगा।
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में आप जैसे ही अपना पिन कोड डालेंगे, आपके सामने वैक्सीनेशन सेंटरों की लिस्ट खुल जाएगी। उसमें से लोग अपने पसंदीदा सेंटर को चुन लें। आपको वैक्सीनेशन डेट और टाइमिंग की जानकारी मिल जाएगी। इसके बाद आप विकल्प चुनकर तय तिथि और समय पर सेंटर जाकर कोरोना का टीक जरूर लगवाएं।