गुरूर –माँ बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर, जिला-बालोद (छ.ग.) में इस कोरोना महामारी के बीच सभी कक्षाओं का ऑनलाईन कक्षाएं प्रारंभ हो गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नाजमा बेगम ने बताया कि ऑनलाईन कक्षाएं कोविड़-19 के चलते संक्रमण से बचाव हेतु शासन के निर्देशानुसार छात्रहित में कक्षाएं चालू की जा रही है। मॉ बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर में शैक्षणिक सत्र 2020-21 हेतु स्नातक स्तर पर बी.ए. एवं बी.एससी. के कक्षाओं के छात्र-छात्राओं हेतु ऑनलाईन कक्षाओं का संचालन महाविद्यालय के समय सारणी के अनुसार प्रतिदिन संचालित किया जा रहा है। समय सारणी महाविद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा एवं छात्र-छात्राओं के वाट्सप ग्रुप में भी समय सारणी प्रदान कर दी गयी है। जिसका अवलोकन कर छात्र-छात्राएं ऑनलाईन क्लास का लाभ ले सकते है। साथ ही साथ बी.ए. एवं बी.एससी. के नियमित छात्र-छात्राओं से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति सत्र 2020-21 की ऑनलाईन की हार्डकॉपी महाविद्यालय में जमा ली जा रही है। जो छात्र-छात्राएं अभी तक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन नही कर पाये है वे जल्द से जल्द ऑनलाईन कर अनिवार्य दस्तावेजो के साथ हार्डकॉपी महाविद्यालय के कार्यालय में जमा कर सकते है। उक्त जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नाजमा बेगम द्वारा दी गई।
Breaking दल्लीराजहरा-डौंडी मार्ग पर दो बाइक में जबरदस्त भिडंत | दोनों बाइक सवारों की हालत गंभीर
दल्लीराजहरा-डौंडी मार्ग पर दो बाइक की आपस में टकराने से घायल हो गए और सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से बेहोश होकर पड़े रहे जहाँ पर स्थानीय लोगों के द्वारा संजीवनी 108 को कॉल कर शासकीय अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर्स द्वारा प्राथमिक उपचार के

उपरांत स्थिति असामान्य देखते हुए घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन वहां भी सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से घायलों को किसी बड़े अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार डौंडी ब्लाक के ग्राम छिंदगांव मुन्नालाल पिता घासु राम धुर्वे उम्र 45 वर्ष अपनी पल्सर बाइक सीजी 08 जेड 2470 में दल्लीराजहरा से अपने गाँव लौट रहा था और दूसरी ओर ग्राम सहगांव निवासी 25 वर्षीय धीरेंद्र पिता यशवंत देवांगन डौंडी से अपने

गाँव लौट रहा था तभी मुख्य मार्ग में दोनों बाइक की आपस में टकरा गई और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पल्सर बाइक का सामने का हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया और दोनों बाइक चालक के सिर पर चोट लगने की वजह से बेहोश होकर वहीँ गिर पड़े और उन्हें 108 के द्वारा अस्पताल ले जाया गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है |





वृक्षारोपण कर मनाया प्रताप सिंह ने जन्मदिन ,पर्यावरण बचाने का दिया संदेश।।
बालोद–राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई शासकीय महाविद्यालय अरमरीकला के स्वयंसेवक प्रताप सिंह साहू ने बहुत ही साधारण रूप से जन्मदिन मनाते हुए जन-जन को पर्यावरण जागरण का संदेश दिया ,उन्होंने कहा मानव जीवन में वृक्षारोपण का बड़ा महत्व है ,आज के समय में जल स्तर लगातार घटते जा रहा है जिसका मुख्य कारण वृक्षों की कमी होना है , इसलिए पर्यावरण एवं घटते जलस्तर को बचाने के लिए हर एक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए एवं वृक्षारोपण के साथ-साथ वृक्ष की सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए। इस प्राणी जगत में वृक्ष का बड़ा महत्व है ,हमें वृक्षों की रक्षा एवं अधिकाधिक वृक्षारोपण कर लोगों को जागरूक करना चाहिए ।वृक्षारोपण कर वह अपने जन्म दिवस मनाया एवं शुभ संदेश देने वाले समस्त जनों का आभार व्यक्त किया ।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा आज से बस्तर क्षेत्र के दौरे पर
बस्तर क्षेत्र के दौरे पर रहेंगी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा
भारतीय जनता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती शालिनी राजपूत मंगलवार से बस्तर क्षेत्र के दौरे पर रहेंगी। मंगलवार को जगदलपुर पहुंचकर दोपहर 3 बजे महिला मोर्चा की पदाधिकारियों से मुलाकात कर बैठक करेंगे, वही स्थानीय स्तर के कई मुद्दों पर महिला मोर्चा के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। 18 नवंबर को प्रदेश अध्यक्षा दंतेवाड़ा में महिला मोर्चा की जिला इकाई से बैठक कर भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे। उसके बाद 19 नवंबर को बीजापुर और 20 नवंबर को सुकमा में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा की कमान संभालने के बाद प्रदेश अध्यक्षा शालिनी राजपूत लगातार प्रदेश के अलग-अलग संभागों का दौरा कर रही हैं। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के दौरे के बाद अब उनका बस्तर क्षेत्र का प्रवास हो रहा है। बस्तर में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर भविष्य की नीतियों पर चर्चा की जाएगी। वहीं प्रदेश के अलग-अलग संभागों का दौरा करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा भी करेंगी। यह जानकारी महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रीमती विभा अवस्थी ने दी है। मीडिया प्रभारी विभा अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि बस्तर संभाग के दौरे पर जा रही प्रदेश अध्यक्षा अलग-अलग जिलों में अलग-अलग दिन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी वही उनके साथ पर्याप्त समय बिताएंगे, जिससे वहां की स्थिति परिस्थिति की जानकारी उन्हें बेहतर ढंग से मिल सके, साथ ही भविष्य में क्या कुछ किया जा सकता है इसकी चर्चा भी करेंगे ।
वाहनों की आपसी टक्कर में कांग्रेसी नेता की वाहन में लगी खरोच, देखें विडियो
जगदलपुर । दीपावली के पूर्व शहर में फूल बेचने आए एक छात्र पर जानलेवा हमला होने की बात सामने आई है । बकावंड विकासखंड के ग्राम पंचायत महोली के आश्रित ग्राम रामपाल का आदिवासी युवक जो वर्तमान में मूली हाई स्कूल के कक्षा 12वीं का छात्र है। दिपावली के अवसर पर अपने घर में लगाए गेंदे के फूल को बेचने शहर जगदलपुर पहुंचा था अपनी दुकान लगाकर वह कुछ जलपान करने विधायक निवास के समीप एक दुकान पर पहुंचा वहां और अव्यवस्थित रूप से खड़ी कई गाड़ी के कारण अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करने के चक्कर में वह कुछ वाहनों से टकरा गया, जिसके फलस्वरूप उक्त वाहन समीप ही एक कार से टकरा गई
कई वाहनों के एक साथ गिरने के कारण उक्त कार जो एक स्थानीय कांग्रेसी नेता की बताई जा रही है उस पर कुछ खरोच लग गई ।इस मामले के कारण उपजे विवाद में उक्त कांग्रेसी नेता जिसे अमरीश राजपूत बताया जा रहा है उसके द्वारा आदिवासी छात्र बाल कुमार कश्यप के साथ मारपीट की गई है ।छोटे से मामले को लेकर उपजा विवाद के इस मामले में हुई मारपीट से उक्त छात्र बालकुमार के पैर की हड्डी टूट गई और हाथ पैर भी में भी चोटें आई है आदिवासी युवक बालकुमार के साथ आए अन्य युवकों द्वारा उसे तत्काल डॉक्टर के पास ले जाकर मरहम पट्टी

कराई गई लेकिन डॉक्टरी जांच में उसके पैर में फ्रैक्चर होना बताया गया ।
उक्त युवक के साथियों ने मामले की गंभीरता को देख देखकर शहर के ही उसके फूफा को सूचना दी और सारे मामले की जानकारी दी ।छोटी सी घटना के कारण अपने रिश्तेदार को स्थानीय नेता द्वारा इतनी बुरी तरह से मारे जाने से क्षुब्ध उन्होंने इस मामले की जानकारी अपने समाज के लोगों को दी तत्काल समाज के लोगों के साथ मिलकर आदिवासी थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई वहां उपस्थित एसडीओपी परपा द्वारा मामला दर्ज कर आगे की जांच का आश्वासन दिया गया |
लेकिन इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित आदिवासी युवक के साथियों का कहना है कि हमने पहले कोतवाली थाना आकर अपना पक्ष रखा और मामले की रिपोर्ट लिखानी चाही किंतु पीछे-पीछे दूसरे पक्ष के लोग हुजूम बना कर मामले को रफा-दफा कराने हेतु लग गए लेकिन इसी बीच स्थानीय आदिवासी नेताओं के हस्तक्षेप करने के बाद कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी राजपूत के खिलाफ धारा 323, 294, 306 तहत मामला दर्ज कर आदिवासी जनजाति अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई की गई, वहीं इस सारे घटनाक्रम के दौरान मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले अमरीश राजपूत द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से यह प्रचारित किया जाता रहा है कि इस सारे मामले में मेरी कोई भूमिका नहीं है उसे जबरन इस घटना से जोड़ा जा रहा है।
इस घटना के कारण अगर कुछ भी प्रतिकूल स्थिति उत्पन्न होती है तो जिला पुलिस अधीक्षक समेत कोतवाली के नगर निरीक्षक ही इसके जिम्मेदार होंगे ।घटना के बाद से लगातार त्योहारी मौसम रहा जिस कारण पुलिस के अधिकारी अपने अन्य सुरक्षा मामले में व्यस्त थे लेकिन जब आज से सारे कार्यालय सामान्य रूप से खुल जाएंगे तब देखना होगा कि इस आदिवासी छात्र युवक जो अपने परिवार के पालन पोषण करने हेतु फूल बेचकर कुछ धन अर्जन करने शहर आया था उस पर इस प्रकार से छोटी सी बात को लेकर शहर के दबंग प्रवृत्ति के लोग मार-मार कर हाल बेहाल कर देते हैं इस पर पुलिस के आला अधिकारी किस प्रकार की कार्रवाई करते है।
रेल सेवा के माध्यम से जगदलपुर को दिल्ली से जोड़ने के लिए की जाएगी मांग-संग्राम
जगदलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संग्राम सिंह राणा ने कहा गाड़ी संख्या 18611/18612 रांची से मंडुआडीह(वाराणसी) के बीच सप्ताह में चार दिन संचालित होती है,यदि इसकी आवृत्ति को चार दिन से कम करके दो दिन करने के बाद बचे हुए दो दिन पर इस ट्रेन का रूट विस्तार नई गाड़ी संख्या के साथ मंडुआडीह से दिल्ली ,आनंद विहार(ट) वाया प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, टूंडला,अलीगढ़ एवं रांची से जगदलपुर वाया राउरकेला, झारसुगुड़ा, संबलपुर, टिटलागढ़,रायगढ़ा,कोरापुट तक रूट विस्तार किया जाए तो इससे दिल्ली – जगदलपुर के बीच नई रेल सेवा शुरू हो सकती है। इस प्रस्ताव को पुरज़ोर तरीके से उठाने की आवश्यकता है, जिससे जगदलपुर दिल्ली से वाया कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी,पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर,गढ़वा रोड,डालटनगंज,टोरी, बरकाकाना, रांची, राउरकेला,झारसुगुड़ा,संबलपुर,टिटलागढ़,रायगढ़ा,कोरापुट होकर जुड़ जाएगा।
इस प्रस्ताव को पूर्व सांसद दिनेश कश्यप एवं वर्तमान सांसद दीपक बैज को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जाएगा, जिससे बस्तर वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो सकेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को मंज़ूरी मिल जाएगी एवं इस ट्रेन का नाम “दंडकारण्य” एक्सप्रेस रखना सार्थक होगा क्योंकि प्रयागराज और जगदलपुर का संबंध रामायण काल से रहा है।उन्होंने उम्मीद जताते कहा कि रेल मंत्री पीयूष गोयल से इस प्रस्ताव को साझा करके इस प्रस्ताव पर उचित कार्रवाई करेंगे।
गीदम कन्या आवासीय विद्यालय में लगी आग
दंतेवाडा – जिले में संचालित एक आवासीय विद्यालय में आगजनी की घटना सामने आई है। गीदम ब्लॉक के अंतर्गत कारली स्थित कन्या पोटा केबिन आश्रम में बीती रात भीषण आग लग गई। इस घटना में आवासीय विद्यालय में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।
हालांकि, आगजनी की इस घटना में किसी भी प्रकार के जान माल के नुकसान की जानकारी नहीं है। कोरोना संकट काल की वजह से पिछले कई महीनों से आश्रम की सभी छात्राएं अपने घरों को चली गईं हैं। ऐसे में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। बताया जा रहा है कि कारली स्थित कन्या पोटा केबिन में देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच अचानक आग की लपटें उठने

लगी और देखते ही देखते पूरे आवासीय विद्यालय को इसने अपनी चपेट में ले लिया। भीषण आगजनी के चलते पोटा केबिन आश्रम का अधिकांश सामान, फर्नीचर व सरकारी रिकार्ड आदि जल गया है। घटना की जानकारी मिलते ही विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल की टीम द्वारा काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने से पहले ही पोटा केबिन का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ चुका था जिससे आश्रम में काफी नुकसान हुआ है।
शार्ट सर्किट का अंदेशा
कन्या पोटा केबिन में आग लगने के बाद आगजनी से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। प्रथम दृश्टया शार्ट सर्किट की वजह से आश्रम में आग लगने की बात कही जा रही है। राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला मिशन समन्वयक एसएल शोरी ने बताया कि आग से पोटा केबिन में बड़ा नुकसान हुआ है। डीएमसी शोरी के मुताबिक, पोटा केबिन में अचानक आग लगी और इससे पहले की इस पर काबू पाया जाता आग की लपटें पूरे आश्रम में फैल गई। इस घटना में पोटा केबिन में रखे तखत, गद्दे, कंबल, चादर व अन्य सामान जलकर खाक हो गए। वहीं लाइब्रेरी, कम्प्यूटर रूम व लैब में भी आग ने जमकर तबाही मचाई।
अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, बस के उड़े परखच्चे
किरंदुल। एआरएमटी ट्रेवल्स की बस में यात्रा कर रहे यात्री उस वक्त बाल-बाल बच गए, जब किरंदुल से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर बस अनियंत्रित होकर पेड़ जा टकराई और तेज गति की वजह से पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार, एआरएमटी ट्रेवल्स की यात्री बस सीजी 17 एफ 9195 सुबह करीब 9 बजे किरंदुल बस स्टैंड से सवारी लेकर सुकमा के लिए रवाना हुई थी। यह बस किरंदुल से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर मोड़ के पास बस

अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई तथा पलट गई। इस हादसे में सभी बस यात्री सुरक्षित है लेकिन बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे की जानकारी देते हुए बस चालक साहू ने बताया कि बस अचानक अनियंत्रित हुई और पलट गई उसे कुछ समझ नहीं आया। वही, किरंदुल थाना प्रभारी डीके बरवा ने कहा कि बस संचालन के समय चालक का जूता क्लच में फंस गया और स्टेरिंग सीधा हो गया, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे में किसी भी प्रकार के कोई हताहत की खबर नहीं है।
पुलिस जवाबदेही प्राधिकार, बृजेश मिश्रा और रामकली यादव सदस्य नियुक्त
रायपुर । पुलिस अफसरों और कर्मियों की जवाबदेही तय करने के लिए गठित पुलिस जवाबदेही प्राधिकार में रिटायर्ड आईएएस ब्रिजेशचंद्र मिश्रा और दुर्ग की अधिवक्ता रामकली यादव को सदस्य मनोनीत किया गया है | दोनों सदस्यों का कार्यकाल दो साल रहेगा | इस सम्बन्ध में गृह विभाग ने आदेश जारी किया है |

प्राधिकार के चेयरमैन रिटायर्ड जस्टिसआईएस उपवेजा हैं। सरकार ने दुर्ग और रायपुर कमिश्नर रहे बृजेशचंद मिश्रा को सदस्य मनोनीत किया गया है। एक अन्य सदस्य श्रीमती रामकली यादव दुर्ग में अधिवक्ता हैं। गृह विभाग ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं। बताया गया

कि पुलिस जवाबदेही प्राधिकार में पुलिस अफसरों और कर्मियों की जवाबदेही तय करेगी जिनके विरूद्ध शिकायत की जाती है। इस प्राधिकार के पास सिविल न्यायालय जैसे अधिकार होंगे, जो मामलों की सुनवाई कर जवाबदेही तय करेंगे। प्राधिकार अपना प्रतिवेदन राज्य सरकार को सौंपेगा।

पुलिस एक्ट में संशोधनों के बाद मुख्य रूप से शिकायतकर्ताओं की ओर से शपथपत्र के साथ प्रस्तुत शिकायत करने पर या फिर सरकार द्वारा साँपे गए आवेदनों आरोपों की जांच करेगा।यह संबंधित व्यक्ति को संमन जारी करके हाजिर रहने के आदेश जारी कर सकता है। किसी घटना

के छह माह बीत जाने के बाद प्राधिकार संज्ञान नहीं लेगा। दस्तावेजों के परीक्षण के लिए कमीशन जारी करने का अधिकार भी प्राधिकार को होगा। इस प्राधिकार के पास सिविल न्यायालय जैसे अधिकार होंगे जो मामलों की सुनवाई कर जवाबदेही तय करेंगे | प्राधिकार अपना प्रतिवेदन राज्य सरकार को सौंपेगा |






वार्ड पार्षद द्वारा रंगोली प्रतियोगिता करवाया गया एवं विजेता को परुस्कार वितरण किया
पार्षद रोशन द्वारा अनोखे अंदाज में अपने वार्ड वासियों के साथ मनाया दीपावली पर्व :
सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर
जिला मुख्यालय नारायणपुर के वार्ड क्रं. 8 महावीर मंदिर पार्षद श्री रोशन गोलछा द्वारा कराई गई रंगोली प्रतियोगिता जिसमें वार्ड के माताओं बहनों व बेटियों ने बढ़ चढ़ के आनंद के साथ लिए हिस्सा!

नारायणपुर जिले के वार्ड क्रं. 8 के चहेते पार्षद रोशन गोलछा लगातार वार्ड वासियों के साथ कुछ ना कुछ नया करने की व वार्ड को और बेहतर करने कि कोशिश मे रहतें हैं उनके द्वारा इस महामारी के दौरान वार्ड मे दिवाली का माहौल इस कदर रंगारंग किया गया कि रंगोली के रंग भी कम पड़ गए उन्होंने इस दिपावली घर- घर जाकर माता, बहनों को रंगोली वितरण किया व एकाएक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर सभी वार्ड वासीयों के मन में हर्षोल्लास का दिप प्रज्ज्वलित कर दिपावली का माहौल और भी जगमग कर दिया,रंगोली प्रतियोगिता में माता, बहनों ने हिस्सा लिया जिसमें प्रथम स्थान पर केसर जैन, द्वितीय स्थान पर पायल चंद्राकर व सुम्मी जैन, तीसरे स्थान पर चन्द्रिका निषाद,दिशा राठौड़,सीमा कड़ीयाम बनी रही,वहीं प्रतिभागीताओं को पार्षद रोशन गोलछा व वार्ड के वरिष्ठों के द्वारा पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया निर्णायक भूमिका में अनूप भट्टाचार्य एवं दल व सोशल मीडिया की अहम भूमिका रही श्री रोशन गोलछा द्वारा समय-समय पर अपने वार्ड में किया जाने वाला पहल अतुलनीय व सराहनीय कदम है !


