छत्तीसगढ़ सहित बालोद जिले में भी कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन है जिसके कारण लोगो की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है |
वही जरूरतमंद परिवारो को राशन किट का वितरण किया जा रहा है और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की जा रही है इसी कड़ी में आज बालोद शहर के विभिन्न वार्डो में जरूरत मंद परिवारो को राशन किट का वितरण किया गया |
राशन किट वितरण के दौरान शहर के वरिष्ट वकील मोहम्मद आदिल हामिद सिद्दीक़ी, छत्तीसगढ़ मुस्लिम संगठन के प्रदेश महामंत्री मोहम्मद अबरार सिद्दीक़ी, रहीम खान,युवा पत्रकार हसनात सिद्दीक़ी, मोहम्मद साहिल सिद्दीक़ी , मोहम्मद अयान सिद्दीक़ी मौजूद थे |
18 से 44 आयु वर्ग का तत्काल प्रारम्भ हो टीकाकरण – अविनाश
जगदलपुर- प्रदेश सरकार द्वारा 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण स्थगित किए जाने के निर्णय के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर ने प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के आहवान में शुक्रवार 7 मई को में ब्लैक डे रूप में मनाया।
वही भाजयुमो बस्तर के जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने बताया कि भाजयुमो कार्यकर्ता के द्वारा शुक्रवार को कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए टीकाकरण रोके जाने का विरोध किया गया और इसे ब्लैक डे के रूप में मनाया। अविनाश ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा 8 मई से सभी ग्राम पंचायतों में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग का टीकाकरण रोके जाने और 45 से अधिक उम्र के नागरिकों के टीकाकरण में उदासीनता व अव्यवस्था के खिलाफ पंचायत सचिव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर जनहित में निर्णय की मांग करेंगे। भाजयुमो कार्यकर्ताओ द्वारा टीकाकरण अभियान में लगातार बाधा बनने का प्रयास कर रही प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आज सोशल मीडिया पर हैश टैग ब्लैक डे ऑफ छत्तीसगढ़ के साथ वीडियो और फ़ोटो पोस्ट कर अपनी डीपी भी ब्लैक कर प्रदेश सरकार के खिलाफ सांकेतिक विरोध दर्ज किया गया |
भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा आज छत्तीसगढ़ की जनता भुगतने मजबूर हैं। प्रदेश में कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में विफल प्रदेश सरकार की गलत नीतियों का ही परिणाम रहा है कि आज पूरा प्रदेश कोरोना की चपेट में हैं। दुर्भाग्यपूर्ण बात यह हैं जब प्रदेश को सुरक्षित करने युद्ध स्तर पर वैक्सिनेशन अभियान चलाने की आवश्यकता हैं तब प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वैक्सिनेशन पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रदेश सरकार के पास वैक्सिनेशन अभियान को लेकर कोई ठोस नीति नहीं है जिसके चलते 18 से 44 आयु वर्ग को वंचित होना पड़ रहा है। 45 से अधिक आयु वर्ग को भी वैक्सिनेशन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बुजुर्गों को भटकना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ में वैक्सिनेशन को लेकर सरकार की नीति स्पष्ठ करने की मांग की है।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में कोरोना से लड़ने सरकार के पास ना नेता है और ना ही नीति प्रदेश कांग्रेस के नेता सिर्फ राजनीति करना जानते हैं और इस संकट के समय में भी राजनीति कर केंद्र सरकार पर झूठे आरोप मढ़ कर अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा होने के नाते दुःख होता हैं की हमेशा से हर विषय में नंबर वन रहने वाले हमारे छत्तीसगढ़ को कांग्रेस सरकार की गलत नीति के चलते देश में युवाओं के वैक्सिनेशन अभियान को बंद करने में प्रथम स्थान प्राप्त हो गया। छत्तीसगढ़ ही एक मात्र ऐसे राज्य के रूप में आज जाना जा रहा है जहां के स्वास्थ्य मंत्री ने वैक्सीन का विरोध कर जनता के बीच भ्रम की स्तिथि निर्मित की वैक्सिनेशन को लेकर उदासीनता दिखाई और आज प्रदेश सारकर की नीति आभव के चलते युवाओं का वैक्सिनेशन स्थगित कर दिया गया है जिसका विरोध भाजयुमो कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में करने जा रहे हैं। यह प्रदेश सरकार के लिए आत्म चिंतन का भी विषय है कि ऐसे संकेट के समय में भी हमे छत्तीसगढ़ के युवाओं के हक के लिए ब्लैक डे के रूप में सरकार की गलत नीति के खिलाफ आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि हम कोविड 19 के नियमो का पालन करने बाध्य है परंतु वैक्सिनेशन को लेकर सरकार यदि गम्भीरता नहीं दिखाती और शीघ्र अति शीघ्र युवाओं का वैक्सिनेशन करने नीति बना कर कार्य नहीं करती तो एवं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को वैक्सिनेशन में आ रही परेशानी व अव्यवस्था को दूर करेने ठोस कदम नहीं उठाए जाते हैं तो युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ की जनता के हित के लिए सड़क पर उतरने मजबूर होगा।
कोरोना मरीजो को लाने-लेजाने के लिये उपलब्ध रहेगी चौबीसो घंटे
जगदलपुर/वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश सहित जिले मे भी मरीजो की संख्या मे लगातार वृध्दि हो रही है। अंचल मे किसी को सही समय मे हॉस्पिटल उपचार की सुविधा मुहैया हो सके इसी मद्देनजर आज स्वस्थ्य विभाग को डीएमएफटी फंड से तीन एंबुलेंस प्राप्त हुई जिसका औपचारिक उद्घाटन संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन ने हरी झंडी दिखाकर तीन क्षेत्रो मे रवाना किया। यह एंबुलेंस अब धरमपुरा कोविड सेंटर, महारानी हॉस्पिटल और स्वस्थ्य विभाग के कार्यालय से उपलब्ध रहेगी। जिससे कोविड मरीजो को एमर्जेन्सी स्तिथि मे मेडिकल कालेज एवं महारानी हॉस्पिटल लाने मे सहायक होगी।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ. डी.राजन ,डीपीएम अखिलेश शर्मा, विकास दुग्गड, अब्दुल सईद “जीशान कुरैशी, निर्मल लोढ़ा उपस्थित थे |
जगदलपुर/संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन द्वारा लॉकडाउन के मद्देनजर गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारो के समक्ष उपजे संकट के समाधान हेतु शहर के विभिन वार्डो मे और ग्रामीण क्षेत्रो मे राशन सामग्री एवं मच्छर दानी का लगातार वितरण किया जा रहा है |
आज इसी कड़ी मे जैन द्वारा पंडरीपानी 1व 2,कालीपुर, बालीकोंटा,घाटपदमूर,बिरिकपाल,परपा मे तथा शहर मे सुंदर लाल शर्मा अटल आवास, तैतरकुटी अटल आवास, बहादुरगुडा,राजेंद्र नगर वार्ड, गुरु गोविंद सिह वार्ड के रहवासियों के बीच जाकर राहत सामग्री पहुंचाई।
इसके आलावा ग्राम कुम्हरा वण्ड के लोगो की वर्षो से टैंकर की जरूरत महसूस हो रही थी। गांव मे शादी या शोक कार्यक्रम के लिये पानी की बड़ी समस्या हो रही थी जिसकी माँग को देखते हुए आज विधायक निधि से श्री जैन ने ग्रामवासियो को टैंकर की सौगात दी। जिससे ग्रामवासियो ने विधायक के प्रति आभार जताया ।
जैन द्वारा लगातार लोगो से कोरोना प्रोटोकॉल को मानने एवं वैक्सीन लगवाने की अपील भी कर रहे है |
आज वितरण कार्यो जनपद सदस्य जीशान कुरैशी, विकास दुग्गड, निर्मल लोढ़ा, अल्ताफ खान, सत्यम ठाकुर, तरन जीत सिह, कल्पना मेश्राम, छोटू ध्रुव, सरपंच पार्वती, देवकी बाई बेरसरिया,लक्ष्मी बघेल, जयंती मौर्य ,खगेश्वर बघेल,सोना देवी, लकी धर बघेल, रत्नावती नाग, सचिव भीम सिंह रवीश पांडे साधु राम नाग संजय जोशी रतन सिंह ललित पांडे दयाराम सेठिय ,त्रिलोकी यादव उपस्थित रहे
सुन्दरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, विनीत खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक,कांकेर रेंज, उत्तर बस्तर कांकेर, मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, अनुज कुमार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नारायणपुर एवं अर्जुन कुर्रे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी छोटेडोंगर के निर्देशन में डीआरजी, जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी, द्वारा क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के क्रम में डीआरजी नारायणपुर की पुलिस पार्टी द्वारा कोहकामेटा, किहकाड़ की नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान नक्सल अपराध के नामजद आरोपियों को तलब किया गया था। जिसके नारायणपुर आने पर दिनांक 07.05.2021 को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम 1- गणेश राम नुरेटी पिता स्व0 आयतुराम उम्र 45 वर्ष जाति माड़िया निवासी घोटुलपारा किहकाड़ (कोहकामेटा मिलिशिया सदस्य) 2- लखमू राम नुरेटी पिता स्व0 दुर्रे नुरेटी उम्र 41 वर्ष जाति माड़िया निवासी ढोढंरीपारा कोहकामेटा (नक्सली सहयोगी) बताये तथा दिनांक 05.03.2021 को थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत कोहकामेटा व किहकाड़ के मध्य तालाब व नाला के पास पुलिस पार्टी पर आईईडी विस्फोट की घटना जिसमें आईटीबीपी का 01 जवान शहीद हो गया तथा दिनांक 30.01.2021 को मुरनार व बेचा के मध्य कुकुर नंदी में रोड़ निर्माण कार्य में लगे पोकलेन मशीन में आगजनी की घटना में शामिल होना स्वीकार करने पर दिनांक 07.05.2021 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गणेशराम नुरेटी एवं लखमूराम नुरेटी के विरूद्व पुलिस अधीक्षक,नारायणपुर द्वारा 10-10 हजार का ईनाम उदघोषित किया गया था।
दिनांक 06.05.2021 को थाना छोटेडोंगर से जिला बल एवं आईटीबीपी की पुलिस पार्टी ग्राम गौरदण्ड की ओर नक्सल गश्त सर्चिंग पर निकली थी। मुखबीर की सूचना पर ग्राम गौरदण्ड में घेराबंदी कर रहे थे कि एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भाग रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर अपना नाम बलराम कोर्राम उर्फ बलिराम कोर्राम पिता फगनू राम कोर्राम उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी खालेपारा बेचा थाना छोटेडोंगर (नक्सली सहयोगी) बताया तथा दिनांक 17.04.2021 को कड़ेमेटा व कड़ेनार मार्ग बेचा मोड़ के पास बम विस्फोट की घटना में शामिल होना स्वीकार करने पर दिनांक 06.05.2021 को गिरफ्तार कर दिनांक 07.05.2021 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया
कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के सख्त निर्देश, होम आइसोलेशन का पालन नही करने वालो पर होगी कार्यवाही
सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर, 7 मई, 2021
बीते दिनों में कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मरीजों के लिए वर्तमान में जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर एवं गरांजी डेडिकेटेट कोविड अस्पताल चल रहा है और शीघ्र ही आवश्यकतानुसार इंडोर स्टेडियम में कोविड केयर हॉस्पिटल शुरू हो जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिन मरीजों का कोविड टेस्ट पाजीटिव आता है और उन्हे कोई गंभीर बीमारी नहीं है तो उन्हे होम आइसोलेशन में रहने का विकल्प दिया जाता है। इसके लिए मरीज द्वारा एक शपथ पत्र भी देना होता है। होम आइसोलेशन के नियम का पालन नही करने सम्बन्धी शिकायत जिला प्रशासन को व्हाटसअप के माध्यम से प्राप्त हुई। इस पर एसडीएम दिनेश कुमार नाग ने तुरंत कार्यवाही करते हुए होम आइसोलेशन के नियम नहीं मानने वाले किराना दुकान संचालक को कोविड केयर सेंटर भेजा दिया है। कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू के सख्त निर्देश है कि पॉजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आने वाले ऐसे लोग जो होम आइसोलेशन में है, वे लोग अपने घर में ही सावधानी और सर्तकता से रहे। बाहर निकलने की शिकायत मिलती है, तो उन पर कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तियों की शिकायत कंट्रोल रूम में करे। होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगो के घर के बाहर पोस्टर भी चस्पा किया जा रहा है। होम आइसोलेशन के लिए मरीजों के पास पृथक शौचालय, पल्स ऑक्सीमटर, और थर्मामीटर होना चाहिए। इन मरीजों की मॉनिटरिंग जिला होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम द्वारा की जाती है। संवेदनशील मरीजों को डॉक्टर द्वारा सलाह दी जाती हैं।
जगदलपुर। जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में सत्तारुढ़ दल कांग्रेस खामोशी की चादर ओढ़ी है जबकि उसको मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फ्री हैंड छोड़ दिया है तो दूसरी तरफ भाजपा के दमदार आगाज के बाद अब सुस्तता सवालों के घेरे में नजर आ रही है। नगर की जनता सत्तारूढ़ व विपक्षी दलों के बीच गुप्त समझौते को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं कर रहें हैं जिससे दोनों दलों की छवि नगर में बिगड़ रही है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार के मुखिया भूपेश बघेल ने नगर सरकार की बैठक लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र छोड़ दिया है किंतु वह ठोस कदम नहीं उठा पा रहें हैं। गरीबों के सामने फांकें की नौबत आ गई है तो दूसरी तरफ किसी भी सरकार को नींद से झंकझोरने की महत्त्वपूर्ण भूमिका विपक्ष की होती है किंतु कोविड काल में उनकी भूमिका पर सवाल उठाए जा रहें हैं।
बिजली की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए है | घटना केल्हारी थाना क्षेत्र बिछलीटोला का है जिसमे पिता जयलाल (45) अपनी दो बेटियों प्रमिला (20), सुभद्रा (15) व बुद्धि, बेटे सुरजन और दामाद भूपेंद्र (25) के साथ गुरुवार शाम करीब 4 बजे नदी किनारे खेत में रोपे गए धान की फसल की देखरेख करने गए थे। इस दौरान तेज आवाज हुई और आकाशीय बिजली खेत में गिर पड़ी। इस दौरान किसी को बचने का मौका नहीं मिला और चपेट में आकर सभी गंभीर रूप से झुलस गए।
हादसे के बाद सभी को इलाज के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जयलाल, उसकी बेटी प्रमिला, सुभद्रा और दामाद भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल हुए बेटे सुरजन और बेटी बुध्दी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बैकुंठपुर रेफर किया गया है। हादसे के चलते परिवार और गांव में मातम का माहौल है।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
महासमुंद – 05 कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार होने से जेल प्रशासन में हडकंप मच गया है | घटना गुरुवार दोपहर की है। पांचो फरार कैदियों को गंभीर अपराध के मामलों में गिरफ्तार किया गया था | कैदियों के फरार होने की बात तब पता चली जब उनकी गिनती की जा रही थी | कैदियों के फरार होने की बात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई |
यह बात पता चलते ही पुलिस द्वारा चौक चौराहों और बाहर जाने वाले सभी रास्तों में नाकेबंदी की गई है | जेल ब्रेक की घटना को अंजाम देने वाले 5 कैदियों में से 4 महासमुंद और 1 गाजीपुर उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। इनमें धनसिंह, डमरूधर, दौलत, करण महासमुंद के निवासी हैं। राहुल करंडा गाजीपुर का निवासी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार कैदियों में धनसाय, डमरूधर और राहुल लूट के आरोपी हैं।
इनमें से एक कैदी 363, 366, 376, एक 20( ख) एनडीपीएस एक्ट, तीन 397, 341, 25,27 के अपराध में बंद थे। इनमें 4 आरोपियों को 2019 और 1 को 2020 में जेल लाया गया था।
जगदलपुर। शिक्षा, स्वास्थ्य व पोषण सेवा में कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को सरकार भुला दी है,यह आरोप है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ के जिला स्तर के पदाधिकारियों का। जिला स्तरीय पदाधिकारी ने अपने जांबाज कार्यकर्ताओं का फोटो उपलब्ध कराते हुए कहा कि कोरोना महामारी संकट के दौरान भी अपनी जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने वाले का हौसला अफजाई भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार द्वारा नहीं किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना जांच के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया है और देश सेवा के यह एक महत्वपूर्ण कार्य है जिसके लिए बढ़-चढ़कर काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि 3 मई 2021 के बयान में कहा कि इस कोविड़ महामारी में स्वास्थ्य कर्मी एवं मितानिनों को याद किया और देवी बना दिया अच्छी बात है लेकिन साथ में हम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी कोरोना संकट में अपने घर परिवार को खोया है और कोरोना का शिकार हुए हैं लेकिन इस बारे में मुख्यमंत्री ने एक भी शब्द नहीं कहा ना हम सबकी मांगों के बारे में भी कुछ नहीं कहा इससे समझ आता है कि मौजूदा भूपेश बघेल की कांग्रेसी सरकार कितना गंभीर है जबकि शासन के 2 दर्जन से भी ज्यादा योजनाओं का कार्य को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कर रही है।
कोरोना संकट में लड़ने के लिए बिना सुरक्षा के मैदान में उतार दिया जाता है हमारी जान की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की होनी चाहिए क्योंकि इस संकट की घड़ी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर रेडी टू ईट बाटती है, बच्चों का वजन लेती हैं। मध्यम और गंभीर कुपोषित बच्चों को एनआरसी भी ले जाती है और वर्तमान में 45 वर्ष से ऊपर के महिला एवं पुरुष जितने भी हैं उन्हें घर- घर जाकर वैक्सीनेशन लगवाने के लिए प्रेरित करती है साबुन से हाथ धोना तथा घर से इमरजेंसी कार्य में बाहर जाने हेतु मास्क लगाने के लिए समझाइश देती है और भी बहुत सारे योजना के अंतर्गत कार्य करती है। छत्तीसगढ़ प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ बस्तर संभाग जगदलपुर मांग करती है कि कोरोना जांच, वैक्सीनेशन सर्वे कार्य में ड्यूटी लगाया गया है उनका 5 लाख रुपए का बीमा किया जाना चाहिए ,कार्यरत सभी कर्मचारियों को उचित मेहनताना देना चाहिए और सुरक्षा का सही उपकरण उपलब्ध कराई जानी चाहिए