जगदलपुर छत्तीसगढ़ कांटीनेंटल सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल जगदलपुर में शुक्रवार को विश्व लेबोरटरी डे मनाया गया। यह आयोजन सीसीएसएच के प्रयोगशाला चिकित्सा एवं एडवांस डाइग्नोस्टिक विभाग में हुआ। इस अवसर पर विभाग के एचओडी ने अत्याधुनिक जांच उपकरणों के उपयोग के बारे में जरूरी जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि ब्लड और यूरिन के टेस्ट से कई गंभीर बीमारी की जानकारी मिल जाती है। इससे डॉक्टर को ईलाज करने में आसानी होती है। इस अवसर पर विभाग के टेक्निसियन और हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित थे।
रायपुर ,02 मार्च, 2026रायपुर जिले के उद्यमियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत नारा भंसोज में एक दिवसीय जिला स्तरीय संवेदनशीलता एवं जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (CSIDC) के सहयोग से ‘Raising and Accelerating MSME Performance’ (RAMP) योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस विशेष सत्र का मुख्य ध्येय स्थानीय उद्यमियों की कार्यक्षमता में वृद्धि करना है। उन्हें यह समझाया गया कि कैसे वे आधुनिक तकनीक और सरकारी नीतियों का लाभ उठाकर बाजार की गलाकाट प्रतिस्पर्धा में न केवल टिक सकते हैं, बल्कि बढ़त भी बना सकते हैं। प्रमुख विशेषताएं और चर्चा के विषय लाइसेंसिंग प्रक्रिया और विपणन संपर्क की सपूर्ण जानकारी दी गई।
दुर्ग,15 जनवरी, 2026दुर्ग जिले के उद्यमियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत सिकोल्हा एवम ग्राम आमापेंदरी में एक दिवसीय जिला स्तरीय संवेदनशीलता एवं जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (CSIDC) के सहयोग से ‘Raising and Accelerating MSME Performance’ (RAMP) योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस विशेष सत्र का मुख्य ध्येय स्थानीय उद्यमियों की कार्यक्षमता में वृद्धि करना है। उन्हें यह समझाया गया कि कैसे वे आधुनिक तकनीक और सरकारी नीतियों का लाभ उठाकर बाजार की गलाकाट प्रतिस्पर्धा में न केवल टिक सकते हैं, बल्कि बढ़त भी बना सकते हैं। प्रमुख विशेषताएं और चर्चा के विषय लाइसेंसिंग प्रक्रिया और विपणन संपर्क की सपूर्ण जानकारी दी गई।
प्रदेश में भाजपाई कर रहे हैं नशे का कारोबार: मौर्य
जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार पर नशे के कारोबार को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को जगदलपुर में भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर अफीम की खेती और नशे के कारोबार को संरक्षण देने व बस्तर सहित पूरे प्रदेश में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी पैदा करने का आरोप लगाते हुए के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जगदलपुर का घेराव किया।
इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि सत्ता मिलने के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा के नेता खुलेआम अफीम की खेती कर रहे हैं। दुर्ग के समोदा गांव और बलरामपुर जिले में पकड़ी गई अफीम की खेती में भाजपा नेताओं के नाम सामने आए हैं। भाजपा नेताओं और भाजपा सरकार के संरक्षण में अवैध नशे का कारोबार राज्य में जमकर फलफूल रहा है। भाजपा सरकार ne छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बना दिया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बकावंड उड़ीसा और बस्तर की सीमा से गुजरने वाली भास्कली नदी में रेत के बेतहाशा अवैध खनन से बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत बनियागांव के करीब दर्जन भर किसानों की कृषि भूमि तबाह हो चुकी है। किसान अधिकारियों के समक्ष मामले की कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं खनिज विभाग के अधिकारी दिखावे के लिए क्षेत्र में आते हैं और रहस्यमय ढंग से बिना कोई कार्रवाई किए लौट जाते हैं।
बनियागांव पंचायत के पीड़ित किसान हेमराज भारती, नीलधर ध्रुव, टिकन भारती,तोशिक भारती, रूपेंद्र नागेश, जगत राम नागेश, विद्याप्रकाश सेठिया और अन्य किसानों ने मामले की शिकायत बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा से की है। शिकायत में बताया गया है कि भास्कली नदी में रेत खनन के लिए जिला प्रशासन या खनिज विभाग ने किसी को लीज जारी नहीं की है।इसके बावजूद उड़ीसा सीमा से लगकर नदी में बेतहाशा रेत का खनन जेसीबी के जरिए कर रेत का परिवहन टिप्पर, ट्रैक्टर आदि वाहनों से किया जा रहा है।
रेत निकालने के लिए नदी में करीब बीस फीट गहरा गड्ढा कर दिया गया है। इसके चलते तट पर स्थित खेतों का तेजी से कटाव हो रहा है। इसके साथ ही नदी में बाढ़ आने पर आसपास के खेतों में रेत भर जाती है। कटाव के चलते पचास एकड़ से भी अधिक कृषि भूमि नदी में समा चुकी है और रेत भरने से कई एकड़ खेती की जमीन नष्ट हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि खनिज विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के संरक्षण में यह खेल चल रहा है। किसानों ने कलेक्टर छिकारा से रेत माफिया और भ्रष्ट कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दल्लीराजहरा। नगर के वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद वीरेंद्र साहू पर मंगलवार देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा प्राणघातक हमला किए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद शहर में आक्रोश का माहौल बन गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्षद वीरेंद्र साहू एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान चौक के पास पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उन पर अचानक ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उनके नाक और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। अचानक हुए हमले से घबराए पार्षद किसी तरह अपनी जान बचाकर पास के एक घर में घुस गए और दरवाजा बंद कर लिया।इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना की शिकायत राजहरा थाना में दर्ज कराई गई है।सूत्रों के अनुसार पार्षद वीरेंद्र साहू नगर में चल रहे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ मुखर होकर शिकायत कर रहे थे। साथ ही अतिक्रमणकारियों के खिलाफ भी उन्होंने कई बार प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी। बताया जा रहा है कि इसी कारण अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों द्वारा उनके प्रति द्वेष की भावना रखी जा रही थी।घटना के बाद नगर में जनप्रतिनिधि पर हुए इस हमले को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं पार्षदों ने नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय और थाना प्रभारी के समक्ष ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में घटना में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी एवं नगर में चल रहे अवैध कारोबारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि अवैध कारोबारियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब वे जनप्रतिनिधियों पर भी घात लगाकर हमला करने से नहीं चूक रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है।वहीं नगर पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि नगर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जाएगी और सर्चिंग अभियान भी तेज किया जाएगा। साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी प्रशासन को सहयोग देने की अपील की।
आरोपी मकान मालिक के द्वारा अविवाहित युवती के साथ कई बार अवैध संबंध बनाकर गर्भवती कर गर्भपात करने के लिए दवाई खिला देने से युवती व नवजात शिशु की गई जान।
आरोपी के विरूध्द गंभीर अपराध धारा 90,91,105, 238,351(3),64(2)m बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर भेजा गया जेल।
पुलिस अधीक्षक महोदय योगेश पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति मोनिका ठाकुर उप0 पुलिस अधीक्षक बोनी फाॅस एक्का के निर्देशन में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक मुकेश सिंह एवं स्टाफ के द्वारा ग्राम सिवनी हाल निवासी रामनगर डौण्डीलोहारा के अविवाहित युवती को डरा धमका कर जान से मारने की धमकी देकर अवैध संबंध बनाकर गर्भ में पल रहे नवजात शिशु को गर्भपात करने के लिए मृतिका/पीडिता को दवाई खिला दिया जिससे अविवाहित युवती एवं गर्भ में पल रहे नवजात शिशु की मौत हो जाने के मामले में बारिकी से विवेचना कार्यवाही किया गया।
दिनांक 10/03/2026 को थाना डौण्डीलोहारा के मर्ग क्रमांक 17/2026 धारा 194 बीएनएसएस की मृतिका/पीडिता का मृत्यु हो गया है कि सूचना मिलने पर थाना डौण्डीलोहारा पुलिस रवाना हुआ। मौके पर पहुंचकर मृतिका की मां से पुछताछ कर मर्ग इन्टीमेशन लिया जिसमें सूचक द्वारा बताया कि ये अपनी दो बेटी एवं एक बेटा के साथ लगभग 03 वर्षाे से डौण्डीलोहारा के सुनील कुमार घरडे के मकान में किराये से रहती है कि दिनांक 09/03/2026 के रात्रि करीबन 09/30 से 10/00 बजे के मध्य लडकी मृतिका/पीडिता के कमर, पेट तथा पैर में दर्द होने लगा तब मकान मालिक सुनील कुमार घरडे के द्वारा गोली (दवाई) को मृतिका/पीडिता को दर्द का गोली है कहकर खिला दिया, जिससे मृतिका/पीडिता छटपटाने लगी व पलंग में चित होकर सो गई कुछ देर में श्वांस चलना बंद हो गया, जिससे मौके पर मृतिका/पीडिता की मृत्यु हो गई थी, जांच के दौरान घटनास्थल निरीक्षण व परिवार के सदस्यों व अन्य गवाहों से पुछताछ कथन से पता चला कि मृतिका/पीडिता जो कि कुंवारी थी तथा वह मकान मालिक सुनील कुमार के द्वारा मृतिका/पीडिता को लगभग एक वर्षों से डरा धमका कर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ कई बार अवैध शारीरिक संबंध बनाने से वह लगभग 09 माह की गर्भवती थी, आरोपी द्वारा मृतिका व उसके परिवार को अपने किराये के मकान से निकाल देने की धमकी देकर तथा डरा धमका दुष्कर्म को छिपाने का प्रयास किया गया है। आरोपी द्वारा अपराध को छुपाने की नियत से मृतिका/पीडिता को जान बूझकर कोई अज्ञात दवाई को हाथ पैर का दर्द होने का है कहकर खिलाया जिससे मृतिका की मृत्यु हो गया। संपूर्ण मर्ग जांच में अपराध धारा 90,91,105,238,351(3),64(2) m बीएनएस का पाये जाने से आरोपी सुनील कुमार घरडे के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी को दिनांक 11.03.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह, प्र.आर. विरेन्द्र साहू, प्र.आर. दिगम्बर वर्मा प्र.आर. अरविंद यादव, म.प्र.आर. लिलेश्वरी देवांगन. म0आर0 सोनिया, आरक्षक- विनोद अजय, पुनम खरे, डोमेन्द्र भण्डारी, राकेश गावडे, सायबर सेल टीम बालोद – सउनि धरम भुआर्य, प्र0आर0 भुनेश्वर मरकाम, विपिन गुप्ता, राहुल कुमार का योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपीः- (01) सुनील कुमार घरडे पिता स्व0 झुमूक लाल उम्र 59 साल साकिन रामनगर डौण्डीलोहारा थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोद (छ0ग0)
जगदलपुर सुकमा के शेर की दहाड़ एकबार फिर विधानसभा में गूंज उठी।कोंटा से लगातार छठवीं बार विधायक चुने गए कवासी लखमा ने विधानसभा में धान खरीदी का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा।
कवासी लखमा ने कहा कि बस्तर आदिवासी बाहुल्य संभाग है और हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी आदिवासी समुदाय से हैं। इसके बावजूद सरकार आदिवासी किसानों के साथ भेदभाव कर रही है। बस्तर संभाग के सुकमा सहित पांच जिलों के 32 हजार, 200 से भी ज्यादा पंजीकृत किसानों का धान इस खरीदी सीजन में नहीं खरीदा गया है।
ये किसान आज आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। किसान बैंक कर्ज और केसीसी लोन नहीं पटा पा रहे हैं, अपने जवान बेटे बेटियों का विवाह नहीं कर पा रहे हैं अपने मकान का निर्माण नहीं करा पा रहे हैं। धान खरीदी पर कवासी लखमा ने कृषि एवं खाद्य मंत्री दयालदास बघेल को जमकर घेरा। कवासी लखमा की वाकपटुता से खाद्य मंत्री काफी असहज दिखे। उन्होंने केवल सुकमा जिले के ही कुछ जगहों के दोरला आदिवासी किसानों के धान नहीं खरीदे जाने को लेकर सरकार को कटघरे में खड़े कर दिया। लखमा को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भरपूर साथ मिला। श्री बघेल ने भी इसे किसानों के साथ अन्याय बताते हुए सरकार से जवाब मांगा। बता दें कि कवासी लखमा सुकमा जिले की इकलौती विधानसभा सीट कोंटा से लगातार छठवीं बार जीतकर विधानसभा में पहुंचते आ रहे हैं। कवासी लखमा की वाकपटुता और आमजन से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी उन्हें अलग पहचान दिलाती है। ज्यादातर विपक्षी नेता जहां अधिकारियों और मंत्रियों के भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाते हैं, वहीं कवासी लखमा किसान, मजदूर और आदिवासी की आवाज बनकर खड़े नजर आते हैं। यही वजह है कि वे कोंटा की जनता के दिलों पर राज करते हैं, उनके सामने प्रतिद्वंदी टिक नहीं पाता और इसलिए उन्हें कोंटा का शेर कहा जाता है।
दल्ली राजहरा:-सम्यक बौद्ध महासभा में त्रिवार्षिक चुनाव 8 मार्च 2026 दिन रविवार को लोक तांत्रिक प्रणाली से सम्पन्न कराया गया।डॉ अंबेडकर मेमोरियल भवन में प्रातः 8 बजे से संध्या 4 बजे तक हुए चुनाव में समाज के बौद्ध उपासक उपसिकाओ ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। मतदान द्वारा कराए गए इस चुनाव मेपुरुष अध्यक्ष दिलीप सुखदेवे निर्वाचित हुए,उपाध्यक्ष अजय रामटेके,महासचिव अनिल रामटेके,सचिव नितेश बाम्बेश्वर,संगठन सचिव देवानन्द दहीवेले,कोषाध्यक्ष संतोष मेश्राम, अंकेक्षक योगराज बोरकर एवं प्रचार प्रसार सचिव नरेन्द्र खोब्रागड़े निर्वाचित हुए।
इसी तरह महिला मंडल अध्यक्ष चन्द्ररेखा नंदेश्वर पुनःनिर्वाचित हुई,उपाध्यक्ष भूमिका पाटिल,महासचिव सीमा रामटेके,सचिव अनिता ऊके, संगठन सचिव संगीता गायकवाड़,कोषाध्यक्ष ज्योत्सना मेश्राम,अंकेक्षक विद्या सहारे एवं प्रचार प्रसार सचिव शारदा बाम्बेश्वर निर्वाचित हुईं।इस चुनाव को सम्पन्न करवाने में मुख्य निर्वाचन अधिकारी हेमंत कांन्डे, बाबूलाल बौद्ध सहायक निर्वाचन अधिकारी गोरेलाल बाम्बेश्वर,ओम प्रकाश थे। निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।उक्त चुनाव अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर,संतोष सहारे,सुरेंद्र मेश्राम,भीमराव मेश्राम,अविनाश शेंडे,गोवर्द्धन रँगारी, गौतम रामटेके,देवेश मेश्राम,दीपक रँगारी,रमेश भगत,आर बी नायक,माया नोनहारे,रितु बाम्बेश्वर,ममता वाहने,मीरा बौद्ध,हिमा सुखदेवे,सीमा मेश्राम,नीतू अजय रामटेके,रंजना खोब्रागड़े,गणेशा बाई,मनीषा रामटेके,रंजना रामटेके सहित बड़ी संख्या में बौद्ध उपासक और उपसिकाएँ शामिल हुए।
बालोद। एकीकृत बाल विकास परियोजना डौंडी-2 के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2026 को सामुदायिक भवन चिखलाकसा में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिखलाकसा की अध्यक्ष श्रीमती कुंती देवांगन सहित अन्य जनपद सदस्य एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा महिलाओं की एनीमिया जांच की गई और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। वहीं मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय का संदेश प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थित महिलाओं को सुनाया गया।
इस अवसर पर गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और पोषण के महत्व पर भी चर्चा की गई।अंत में महिलाओं को जागरूक रहने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।