City Media - Page 1767 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1767

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं पर दुर्भावनावश एफ.आई.आर कराने वाले कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर शासन के नियमों का पालन न करने पर उचित कार्यवाही किये जाने एडिशनल एस पी पोर्ते जी को ज्ञापन सौंपा गया|

0

बालोद – 03 जुलाई 2020 को भाजपा मण्डल दल्ली राजहरा द्वारा काग्रेस सरकार की नीतियों के विरूद्ध पुतला दहन का कार्यकम रखा गया था। जिसमें उपस्थित भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने शासन के नियमों का पालन करते हुए सोसल डिस्टेन्सिंग बनाते हुए एवं मास्क लगा कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस कार्यक्रम में शामिल 15 कार्यकर्ताओं के विरुद्ध दल्ली राजहरा काग्रेस कमेटी द्वारा एफ.आई.आर. दर्ज कराया गया है। जबकि भाजपा के ये सभी 15 कार्यकर्ताओं द्वारा किसी प्रकार के नियमों का उल्लंघन नहीं किया गया था। इस कार्यक्रम में रमेश गुज्जर का भी नाम दर्ज कराया गया है, जबकि वह इसदिन दल्ली राजहरा में नहीं था, वह अपने माता के उपचार के लिए दल्ली राजहरा से बाहर था।

भारतीय  जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा द्वारा प्रशासन की इस प्रकार की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया एवं कपट पूर्ण कार्यवाही की निंदा की युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं  भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार एवं जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह द्वारा मोनू चौधरी द्वारा राज हरा थाना में दिए गए आवेदन पर  कार्यवाही ना करने के कारण शिकायत की गई जिला पुलिस अधीक्षक के सामने प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि कांग्रेश कार्यकर्ताओं के आवेदन पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफ आई आर दर्ज की जाती है किंतु भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए आवेदन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किए कानून के उल्लंघन पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जाती यह पुलिस की पक्षपातपूर्ण कार्यवाही का विरोध करते हैं

जबकि विगत दिनों 21 जून 2020 को महाराष्ट्र मंडल भवन में दल्लीराजहरा नगर काग्रेस कमेटी के सदस्यों की एक बैठक हुई थी, जिसमें लगभग 200-300 काग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। उस दौरान पूरे शहर में धारा 144 लागू था और इनके द्वारा लॉकडासन, एवं सोसल डिस्टेन्सिग के नियमों का खुला उल्लंघन किया गया एवं ये लोग मास्क भी नहीं लगाये थे। इसी प्रकार 25 जून 2020 को जैन भवन चौक में केन्द्र सरकार के विरोध में शव यात्रा निकाल कर पुतला दहन, प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी एवं अपशब्दों को प्रयोग इनके द्वारा किया गया था,  एवं सोसल डिस्टेन्सिंग के नियमों का खुला उल्लंघन किया गया है।  इन लोगों के विरुद्ध पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई। जबकि इन लोगों में ही नियम कानून का खुला उल्लंघन किये थे।

अतः आपसे अनुरोध है कि दल्ली राजहरा नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं जो उक्त प्रदर्शन लॉक डाउन के दौरान बिना Social Distancing के धारा 144 IPC के तहत उल्लंघन किये है उन पर  कार्यवाही की जाये, जो उक्त मीटिंग व विरोध प्रदर्शन के दौरान उपस्थित थे। विजय शर्मा प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष कृष्णकांत पवार जिला भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर जैन जिला भाजयुमो प्रभारी बालोद सुदेश सिंह भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शरद ठाकुर जिला भाजपा मंत्री,  गोविंद वाधवानी मंडल अध्यक्ष दल्लीराजहरा,  सुरेश निर्मलकर मंडल अध्यक्ष बालोद शहर,कमलेश सोनी पूर्व मंडल अध्यक्ष, महामंत्री राकेश द्विवेदी, संतोष कौसिक, लोकेश श्रीवास्तव, राजीव शर्मा, तोमन साहू, नरेन्द्र सोनवानी, मोनू चौधरी, आदित्य पिपरे, संजय साहू, एकांत पवार, संदीप सिन्हा योगेंद्र गाँधी सिन्हा, मुकेश कौडो, अजय बाफना

मोबाइल चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार

0

 दो अलग-अलग मोबाइल चोरी के मामलो का खुलासा।
 अपचारी बालक सहित आरोपी से मोबाइल जप्त।
 थाना गुण्डरदेही में 454,380 एवं 379 ताहि का मामला था दर्ज।

गुण्डरदेही – मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र का है। प्रार्थी मनोज महोबिया पिता मंगल प्रसाद महोबिया पता गुण्डरदेही ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.02.2020 के 15.00 बजे मोनू होटल नया हाई स्कूल के सामने गुण्डरदेही में रखे एक नग Realme 3(Pro) कीमती 10,999/- रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। साइबर सेल जिला बालोद से तकनीकी सहायता प्राप्त कर दिनांक 29.07.2020 को आरोपी फलेश्वर सिन्हा पिता जीवन लाल सिन्हा उम्र 29 वर्ष सा0 लिमोरा शीतलापारा थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद से चोरी का मोबाइल जप्ती कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। अन्य मामले में प्रार्थी युवराज टंडन पिता उदय टंडन उम्र 18 वर्ष सा0 कचांदुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.03.2020 के 01.00 बजे घर के अंदर ग्राम रेंगाकठेरा में रखे एक नग मोबाइल Realme कंपनी का कीमती 8,000/- रूपये को काई अज्ञात चोर द्वारा घर अंदर घुसकर चोरी कर ले गया है, रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया। साइबर सेल जिला बालोद से तकनीकी सहायता प्राप्त कर दिनांक 29.07.2020 को अपचारी बालक से चोरी का मोबाइल जप्ती कर अपचारी बालक को बाल न्यायालय में पेश किया जाता है।

आरोपी- 01.फलेश्वर सिन्हा पिता जीवन लाल सिन्हा उम्र 29 वर्ष सा0 लिमोरा शीतलापारा थाना गुण्डरदेही,
जिला बालोद 02. अपचारी बालक।
जप्ती- 02. नग मोबाइल Realme कंपनी का जुमला कीमती 18,999/- रूपये।

थाना देवरी के ग्राम नाहंदा में अवैध सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही

0

देवरी – आज दिनांक 29/07/ 2020 को थाना देवरी अंतर्गत, घटना स्थल ग्राम नाहंदा राजनांदगांव मार्ग नाहंदा नाला के पास एक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिख रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही का आरोपी राकेश कुमार पिता अगेश्वर लाल साहू उम्र 35 वर्ष साकिन जेवरताल को पकड़कर उसके पास से सट्टा पट्टी व एक डाट पेन, नगदी 1760 रुपये एवं एक नग रेडमी कंपनी का एनड्रायड फोन को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना देवरी में अपराध क्रमांक 97/20 धारा 4(क) जुआ एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है |

सटोरिया से सट्टा पट्टी व एक डाट पेन, नगदी 1760 रुपये एवं एक नग रेडमी कंपनी का एनड्रायड फोन जप्त

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने गणेशोत्सव के संबंध में जारी किए निर्देश

0

बालोद . कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जनमेजय महोबे ने निर्देश जारी कर कहा है कि नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए तथा वर्तमान में जिले में कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसे रोकने एवं नियंत्रण में रखने हेतु सभी संबंधित उपाय अमल में लाया जाना उचित एवं आवश्यक हो गया है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए गणेशोत्सव के संबंध में निर्देश प्रसारित किए गए हैं:- मूर्ति की ऊंचाई एवं चौड़ाई 4 गुणा 4 फीट से अधिक ना हो। मूर्ति स्थापना वाले पंडाल का आकार 15 गुणा 15 फीट से अधिक ना हो। पंडाल के सामने कम से कम पॉच हजार वर्ग फीट की खुली जगह हो। पंडाल एवं सामने पॉच हजार फीट की खुली जगह में कोई भी सड़क अथवा गली का हिस्सा प्रभावित ना हो। मंडप/पंडाल के सामने दर्शकों के बैठने हेतु पृथक से पंडाल ना हो, दर्शकों एवं आयोजकों के बैठने हेतु कुर्सी नहीं लगाए जाएंगे। किसी एक समय में मंडप एवं सामने मिलाकर 20 व्यक्ति से अधिक ना हो। मूर्ति स्थापित करने वाले व्यक्ति अथवा समिति एक रजिस्टर संधारित करेगी जिसमें दर्शन हेतु आने वाले सभी व्यक्तियों का नाम, पता, मोबाइल नंबर दर्ज किया जाएगा ताकि उनमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने पर कांटेक्ट टेªसिंग किया जा सके। मूर्ति स्थापित करने वाले व्यक्ति अथवा समिति चार सीसीटीवी लगाएगा ताकि उनमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने पर कांटेक्ट ट्रेसिंग किया जा सके। मूर्ति दर्शन अथवा पूजा में शामिल होने वाला कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के नहीं जाएगा। ऐसा पाए जाने पर संबंधित एवं समिति के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया जाएगा। मूर्ति स्थापना करने वाले व्यक्ति अथवा समिति द्वारा सैनेटाईजर, थर्मल स्क्रीनिंग, ऑक्सीमीटर हैण्डवास एवं क्यू मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी। थर्मल स्क्रीनिंग में बुखार पाए जाने पर अथवा कोरोना से संबंधित कोई भी सामान्य या विशेष लक्षण पाए जाने पर पण्डाल में प्रवेश नही देने की जिम्मेदारी समिति की होगी। व्यक्ति अथवा समिति द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिंग, आगमन एवं प्रस्थान की पृथक से व्यवस्था बांस बल्ली से बेरिकेटिंग कराकर कराया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति जो मूर्ति स्थापना स्थल पर जाने के कारण संक्रमित हो जाता है तो इलाज का संपूर्ण खर्च मूर्ति स्थापना करने वाला व्यक्ति अथवा समिति द्वारा किया जाएगा। कंटेनमेंट जोन में मूर्ति स्थापना की अनुमति नहीं होगी। यदि पूजा की अवधि के दौरान भी उपरोक्त क्षेत्र कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित हो जाता है तो तत्काल पूजा समाप्त करनी होगी। मूर्ति स्थापना के दौरान, विसर्जन के समय अथवा विसर्जन के पश्चात किसी भी प्रकार के भोज, भंडारा, जगराता अथवा सांस्कृतिक कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति स्थापना के समय स्थापना के दौरान विसर्जन के समय अथवा विसर्जन के पश्चात किसी भी प्रकार के वाद्य यंत्र, ध्वनि विस्तारक यंत्र, डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति स्थापना एवं विसर्जन के दौरान प्रसाद, चरणामृत या कोई भी खाद्य एवं पेय पदार्थ वितरण की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति विसर्जन के लिए एक से अधिक वाहन की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति विसर्जन के लिए पिकअप, टाटा-एस(छोटा हाथी) से बड़े वाहन का उपयोग प्रतिबंधित होगा। मूर्ति विसर्जन के वाहन में किसी भी प्रकार के अतिरिक्त साज-सज्जा, झांकी की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति विसर्जन के लिए चार से अधिक व्यक्ति नहीं जा सकेंगे एवं वे मूर्ति के वाहन में ही बैठेंगे। पृथक से वाहन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति विसर्जन के लिए प्रयुक्त वाहन पंडाल से लेकर विसर्जन स्थल तक रास्ते में कहीं रोकने की अनुमति नहीं होगी। विसर्जन के लिए स्थानीय निकाय द्वारा निर्धारित रूट मार्ग तथा तिथि एवं समय का पालन करना होगा। शहर के व्यस्त मार्गो से मूर्ति विसर्जन वाहन को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। विसर्जन के मार्ग में कहीं भी स्वागत, भंडारा, प्रसाद वितरण, पण्डाल लगाने की अनुमति नहीं होगी। सूर्यास्त के पश्चात एवं सूर्योदय के पहले मूर्ति विसर्जन के किसी भी प्रक्रिया की अनुमति नहीं होगी। उपरोक्त शर्तों के साथ घरों में मूर्ति स्थापित करने की अनुमति होगी। यदि घर से बाहर मूर्ति स्थापित किया जाता हैं तो कम से कम सात दिवस पूर्व स्थानीय निकाय कार्यालय में शपथ पत्र मय आवेदन देना होगा एवं अनुमति प्राप्त होने के उपरांत ही मूर्ति स्थापित करने की अनुमति होगी। इन सभी शर्तों के अतिरिक्त भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आदेश दिनांक 04 जून 2020 के अंतर्गत जारी एसओपी का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना होगा। यह निर्देश तत्काल प्रभावशील होगा तथा निर्देश के उल्लंघन करने पर एपिडेमिक डिसीज एक्ट एवं विधि अनुकूल नियमानुसार अन्य धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने किया गोधन न्याय योजना की प्रगति की समीक्षा

0

बालोद . कलेक्टर जनमेजय महोबे आज शाम संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयेाजित बैठक में जिले में गोधन न्याय योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर की राशि का पहला भुगतान हितग्राहियों को उनके बैंक खाता में आगामी पॉच अगस्त को अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ऑनलाईन भुगतान हेतु तैयारियॉ समय पूर्व कर लिया जाए। कलेक्टर ने गौठान समितियों का खाता सहकारी बैंक में खोले जाने की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन हेतु स्वसहायता समूहों का प्रशिक्षण की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन से जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत ठाकुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

जिले में अब तक 469 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

0

बालोद . जिले में चालू मानसून सत्र के दौरान 01 जून से आज 29 जुलाई 2020 तक 469.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बालोद तहसील में अब तक 552.3 मिलीमीटर, गुरूर तहसील में 634 मिलीमीटर, गुण्डरदेही तहसील में 477.3 मिलीमीटर, डौण्डी तहसील में 376.8 मिलीमीटर और डौण्डीलोहारा तहसील में 306.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं से आवेदन 17 अगस्त तक

0

बलोद . अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बालोद सिल्ली थॉमस ने बताया कि गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोलिहामार, आनंदपुर, सोंहपुर, पेरपार, घोघोपुरी, गंगोरीपार, कन्हारपुरी, देवकोट, बालोदगहन और भोथली में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का संचालन स्वामित्व रिक्त होने की दशा में इच्छुक संस्थाओं से आवेदन शर्तों के अधीन 17 अगस्त 2020 शाम 05.30 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बालोद में निर्धारित प्रारूप में मंगाए गए हैं। उक्त संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बालोद से प्राप्त की जा सकती है।

30 एवं 31 जुलाई को व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं बाजार खोलने की मिली अनुमति, जाने समय

0

बलोद . कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जनमेजय महोबे ने आदेश जारी कर कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव हेतु 06 अगस्त 2020 की मध्यरात्रि तक आवश्यक सेवाओं में छूट के साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं बाजार बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। उक्त आदेश के प्रक्रम में निम्नानुसार आदेश जारी किया गया है:- आगामी त्यौहारों को देखते हुए 30 जुलाई एवं 31 जुलाई 2020 को प्रातः 07 बजे से शाम 04.00 बजे तक व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं बाजार खोलने की अनुमति दी गई है। उक्त अवधि में सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, क्लब, थियेटर, ऑडिटोरियम, स्पोर्टिंग काम्पलेक्स एवं स्टेडियम पूर्ववत बंद रहेंगे। कार्यालयीन आदेश 28 जुलाई 2020 के तहत लगाए गए प्रतिबंध 31 जुलाई 2020 को शाम 04 बजे से पूर्णतः प्रभावशील होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

बिजली कटौती से परेशान वार्डवासियों ने पार्षद के नेतृत्व में विभाग को चेताया।

0

डौंडी :- नगर पंचायत डौंडी के वार्ड क्रमांक पाँच में करीब एक सप्ताह से विधुत आपूर्ति ठप्प रहने यहां के रहवासी खासे परेशान हो गए है। वार्डवासियों का कहना है कि संबंधित विभाग इस वार्ड में बिजली कटौती अधिक कर रहा है, उमस भरी गर्मी में लोग हलाकान हो रहे है वही विधुत संबंधी कार्य वाले जरूरतमंदों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।इस समस्या को लेकर वार्डवासी वार्ड के पार्षद भावेश यादव के संग विधुत विभाग पहुँचकर कम्पलेंट लिखाये तथा विभाग को चेताया कि नगर में बिजली कटौती अधिक ना करे अन्यथा वार्डवासी आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे विभाग को भारी भरकम बिजली बिल अदा कर रहे है तो विभाग को चाहिए कि लोगों को विद्युत की अच्छी सुविधा प्रदाय करें।

Breaking दल्लीराजहरा में कुत्तों का आतंक जिंदा पशुओं को नोच नोच कर खा रहे है

0

इन आवारा कुत्तो को कच्चा मांस खाने का आदत राजहरा बाबा मन्दिर के आगे नगर पालिका द्वारा कचरा व मरे मवेशियों को फेके जाने के कारण हुआ है जिस दिन कोई मरा जानवर नही मिलता ये अपना शिकार खुद ढूढ़  रहे है ।

दल्लीराजहरा – राजहरा बाबा कचरा घर के आसपास आवारा कुत्ते झुंड बनाकर गायों को शिकार बना रहे है चाहे छोटे मवेशी हो या बड़े घटना दिन ब दिन बढ़ते जा रही है 10 से 15 आवारा कुत्तोँ का झुंड है जो cisf  फायरिंग  जोन  कचरा संग्रहालय से राजहरा बाबा के आसपास के जंगलो में घात लगाकर शिकार कर रहे है आये दिन गायो का शिकार कर रहे है आज तो हद हो गई सप्तगिरि पार्क से लगे जंगल मे लगभग 10 आवारा कुत्तों का झुंड एक बछिया को चारों ओर से घेर कर दबोच लिया था एक महिला के चिल्लाने से राजहरा बाबा के निवासी दौड़ कर जंगल की ओर भागे तब कही जाकर आवारा कुत्तों को खदेड़ा गया  बछिया अधमरी हालात में थी इस बात से इनकार नही किया जा सकता कि ये आवारा कुत्ते कच्चा मांस की लत से किसी इंसान पर जान लेवा हमला नही कर सकते जल्द ही इन आवारा कुत्तों को ठिकाना नहीं लगाया गया तो बहुत  जल्द कोई बड़ी घटना घट सकती है ।

MOST POPULAR

HOT NEWS