दल्लीराजहरा – एक और जहां जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ इस बढ़ते संक्रमण के बावजूद शहर के लोग बेखौफ और बेपरवाह होते जा रहे हैं।
गुप्ता चौक में बिना मास्क एवं ट्रिपल सवारी पर चालानी कार्यवाही की जा रही है । नायब तहसीलदार नितिन ठाकुर, थाना प्रभारी टी एस पट्टावी एवं नगर पालिका की टीम द्वारा चालान काटा जा रहा और जो बिना मास्क है उनका चालान काटकर मास्क दिया जा रहा।
दल्ली राजहरा के कैंप न 01 शहीद चौक वार्ड क्र 11 में रहने वाले दिनेश ठाकुर 33 वर्षीय युवक ने घर के टॉयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है | सुबह जब उसकी पत्नी ने देखा कि संदिग्ध हालत में मिला जिसमे गले में रस्सी बंधी हुई थी और आधा शरीर बाहर की ओर निकला हुआ था जिसके बाद अन्य सदस्यों को सूचित किया गया | मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रेस लाइन से जुड़ा हुआ था और उसकी पत्नी शिक्षा कर्मी में पदस्थ है | और यह भी खबर लगी है कि पिछले 8-10 दिन से किसी कारणवश मानसिक तनाव में था |
बालोद – जगन्नाथ साहू | जिले के अधिकांश क्षेत्रों मे पावर कट की समस्या कुछ ज्यादा है जिससे किसान और आमनागरिक परेशान है। करहीभदर से दिये जाने वाले विधुत सप्लाई पर ज्यादा तर बंद चालू का खेल खेलते रहते है। दिन के बारह घंटे मे चौबीस से ज्यादा बार यह खेल चलता है। कभी दस मिनट कभी आधा घंटा या एक घंटा पावर कट किया जाता है। जिससे किसान के साथ साथ आम नागरिक भी इस तरह के हरकतों से परेशान है। बहुत से काम इससे प्रभावित होता है। किसानो को अभी बोर लाईन की दिन रात जरूरत है।
किसानो का माँग है की उन्हें वर्तमान मे चल रहें बिजली की समस्या का तुरंत ही निदान किया जाए तथा सरकार द्वारा जो बिजली आपूर्ति का समय है उसको परिवर्तन कर वर्तमान समय किसानो की समस्या को देखते हुए चौबीस घंटे बिजली दिया जाए।
जिसके कारण किसानो के फसलों को बचाया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों मे बिजली की समस्या बेमौसम ही रहता है मौसम खराब नहीं रहता है पर यह बिजली गुल का समस्या हमेशा रहता है। आखिरकार ग्रामीणों क्षेत्रों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार विद्युत विभाग द्वारा क्यों किया जाता है। लोगो को अपने घर मे उपयोग होने वाले इलेक्ट्रॉनिक सामान ख़राब ना हो जाए इसका डर इस पावर कट की समस्या से सताने लगा है। वहीं जरूरत के समय रात मे भी खाना पकाने, खाने, और सोने के समय भी यह लापरवाही विद्युत विभाग द्वारा किया जाता है। ग्रामीण जन इस समस्या से आक्रोशित है। वनांचल क्षेत्रों में यह समस्या जोरों पर है सांकरा बंगाल, मटिया, धरमपुरा, नर्रा,नारागाँव, बरही, कांडे, गोड़पाल, बेलोदा, मंगलतराई आदि गाँव इस समस्या से प्रभावित है। विद्युत विभाग की लापरवाही का खामियाजा आखिरकार कब तक आम नागरिकों को चुकाना पड़ेगा।
दल्लीराजहरा एवं आसपास के क्षेत्रों में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे सड़क दुर्घटनाओं में हो रहे हादसों को देखते हुए इस पर लगाम लगाने हेतु कलेक्टर महोदय जनमेजय महोबे एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष से चर्चा के बाद इन स्थानों पर रबर के स्पीड ब्रेकर एवं सुचना बोर्ड लगाने हेतु कलेक्टर द्वारा सहमति प्रदान कर दी है । इससे वाहन की गति कम होगी व दुर्घटना में कमी आएगी। इन स्थानों पर लगेंगे –
दल्ली राजहरा – केंद्र सरकार द्वारा भारतीय रेलवे की ट्रेनों एवं विभिन्न सेवाओं को निजी करण करने के खिलाफ 16 एवं 17 जुलाई को सीटू द्वारा पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में दल्ली राजहरा में भी हिंदुस्तान स्टील एंप्लाइज यूनियन सीटू राजहरा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दल्ली राजहरा रेलवे स्टेशन के सामने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सरकार के इस देश विरोधी फैसले का जबरदस्त विरोध किया । प्रदर्शन के दौरान उपस्थित लोगों ने केंद्र सरकार की इस देश विरोधी नीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रेलवे निजीकरण के फैसले को वापस लेने की मांग की है। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश क्षत्रिय ने कहा कि देश नहीं बिकने देंगे का नारा देने वाले प्रधानमंत्री आज हर हाल में देश के तमाम सरकारी संस्थानों एवं सार्वजनिक उपक्रमों को जल्द से जल्द बेच देना चाहते है । जबकि यह तमाम सरकारी संस्थान और सार्वजनिक उपक्रम देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने एवं देश के लोगों को सस्ती सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए बनाए गए थे। उन्होंने कहा कि रेलवे के निजीकरण का मामला केवल रेलवे के कर्मचारियों से जुड़ा हुआ नहीं है,बल्कि यह पूरे देश के लोगों का मामला है इसलिए हर हाल में इस फैसले को सरकार को वापस करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले ही एक प्राइवेट ट्रेन तेजस को चालू करके उसका अनुभव प्राप्त किया है जो लोगों के लिए अच्छा नहीं रहा है । उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए यूनियन के सचिव पुरुषोत्तम सिमैया ने कहा कि केंद्र सरकार ने रेलवे की लगभग 109 जोड़ी ट्रेनों को प्राइवेट खिलाड़ियों के हाथों सौंपने के लिए फैसला किया है। इससे पहले रेलवे ने मैन्युफैक्चरिंग एवं मेंटेनेंस में 100% एफडीआई लागू कर दिया है। सरकार के इस फैसले से जहां एक ओर रेलवे में कर्मियों की छटनी एवं रोजगार की कमी होगी वही देश में ट्रेनों के किराये में बेतहाशा बढ़ोतरी होगी जिसका बोझ जनता के ऊपर आएगा। सरकार ने बेहद बेरहमी के साथ यह फैसला लिया है। इसलिए देश की पूरी जनता इस फैसले का विरोध कर रही है । यूनियन के उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार इसी तरह कोल इंडिया के निजीकरण पर आमादा है जिसके खिलाफ कोयला मजदूरों ने 3 दिन तक लगातार सरकार के फैसले के खिलाफ हड़ताल की है यह हड़ताल कोयला मजदूरों ने अपने वेतन भत्ते के लिए नहीं बल्कि देश की आत्मनिर्भरता को बढ़ाने वाले खनिज संसाधनों को बचाने के लिए किया है । इसी तरह रेलवे भी हमारे देश में आवागमन के लिए रीड की हड्डी है जिसे हम किसी भी हालत में बेचने नहीं देंगे । उन्होंने कहा इस मुद्दे पर संघर्षरत रेलवे कर्मचारियों के साथ सीटू कंधे से कंधा मिलाकर उनके हर संघर्ष का समर्थन करेगी । आगे इस संबंध में जो भी बड़ी रणनीति आएगी उस पर चलते हुए रेलवे के निजीकरण के खिलाफ तमाम आंदोलनों में हम पूरी ताकत से शामिल होंगे । उन्होंने आम जनता से भी आह्वान किया यह देश की आत्मनिर्भरता से जुड़ा हुआ मुद्दा है , इसलिए पूरी जनता को सरकार के फैसले के खिलाफ खड़ा होना चाहिए ।
बालोद – मोटरसाइकिल से जा रहा था दानी टोला घाट के पास बैलेंस बिगड़ने के कारण पेड़ से टकराकर गिरने के कारण दुर्घटना घटी राहगीरों द्वारा 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की मृत्यु हो गई मृतक व्यक्ति का नाम अभिषेक त्रिपाठी बताया जा रहा है जो कि सेल्समैन का काम करता था |
बालोद – जिले में 08 कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है जिसमे से 3 दल्लीराजहरा से है जो कि वार्ड क्र 26 हनुमान मंदिर के पास से है जिनमे 2 पुरुष एवं 1 महिला है और 5 डोंडी लोहारा ब्लाक से है जिनमे देवरी से 3 और भरनाभाट से 2 कोरोना मरीजो कि पुष्टि हुई हैं। कलकेटर जनमेजय महोबे ने इसकी पुष्टि की हैं। बताया जा रहा है कि आज जो नए 8 मामले सामने आए है | प्रशासन इनके बारे में और जानकारी निकालने में जुटा हैं। वही अब जिले में कोरोना पॉजिटिव एक्टिव मरीजो की सँख्या 22 हो गई है तो वही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 77 तक पहुच गया हैं।
देवरी.टटेंगा – ओरी – पहुंच मार्ग पुलिया मे एक शख्स ने पुल के बीचोंबीच फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पेशे से ड्राइवर बताया जाता हैं मामला दरम्यानी रात्री की हैं अल सुबह ग्रामीणों इस हृदय विदारक दृश्य को देखकर संबन्धित पुलिस थाना को सूचना दी घटना का कारण अब तक पता नहीं चल सका हैं|
दल्ली राजहरा – बी. एस. पी. मगलभवन में बनाये गए क्वॉरेंटाइन सेंटर मैं रखेंगे व्यक्ति द्वारा मनमानी किया जाने से क्वॉरेंटाइन मे रह रहे लोंगो को भी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है गार्ड सुमन लाल से मिली जानकारी के अनुसार कमेलश भुआर्य वार्ड क्र 9 में रहता है और 2-3 दिन पहले ही कहीं बाहर से आया हुआ है और जब से आया है तब से शराब के
नशे में गाली गलौज कर रहा है और मंगल भवन के क्वारंटाइन सेन्टर में जहाँ गार्ड के रुकने कि व्यवस्था है नशे की हालत में सोया पड़ा हुआ है | उक्त तथ्यों के बारे में नगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन को सुचना दे दी गई थी किन्तु औपचारिकता के आधार पर आये और कहा जब यह नींद से जागे तब हमें सूचित करें उसके बाद आगे देखेंगे क्या करना इतना कहने के बाद चले गए | यह बड़ा मामला हो सकता है अभी जिस तरह से छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण कि जिस दर से वृद्धि हो रही है उसमे प्रशासन की इस प्रकार की लापरवाही सामने आ रही है | उक्त व्यक्ति कहाँ से आया है कहीं संक्रमित तो नहीं इस बारे में कोई जानकारी नहीं बस इतना पता है नशे में धुत्त गली मोहल्ले में घूमना या मंगल भवन के क्वारंटाइन सेन्टर में जाकर सो जाना, जब से आया है उसकी रोज का हरकत बना हुआ है |
बालोद – प्राप्त जानकारी अनुसार ट्रक क्रमांक CG 07 ZP 9786 में लाखों रुपये का कपड़ा भरकर नागपुर से जगदलपुर की ओर जा रहा था। इस बीच अचानक बघमरा रेल्वे क्रासिंग के पास आग लग जाने की जानकारी किसी राहगीर ने ड्राइवर कन्डेक्टर को बताया, जिसके बाद ड्राइवर ने ट्रक को बंद कर बाहर निकला तो देखा कि ट्रक में रखे कपड़ों में आग लग चुकी थी |
आग की लपटें इतनी तेजी से फैली की लाखों रुपये का कपड़ा जलकर खाक हो गया। ट्रक में आग लगने की सूचना बालोद के फ़ायरब्रिगेड को दिए हुए एक धंटे से अधिक समय हो गया था लेकिन काफी समय बाद जब बालोद नगरपालिका की अग्नि शमन वाहन आने के बाद जैसे तैसे आग पर काबू पाया गया। लाखो रुपये का माल तो आग में जलकर खाक हो गए और वही कई कपड़े पानी से खराब हो गए। बहरहाल आग पर काबू पा लिया गया हैं। वही बताया गया हैं कि कपड़ो से भरा जगदलपुर जा रहा था। जिसमें 4 होलसेल व्यापारियों के कपड़े भरे हुए थे।