City Media - Page 1667 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1667

संगठन स्तर के कार्य को लेकर अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का बस्तर दौरा, धान खरीदी के साथ किसानो को हो रही दिक्कतों की जानकारी लेंगे

0

जगदलपुर – अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक नवीन मार्कंडेय कल 02 दिसम्बर से बस्तर संभाग के प्रवास पर है | भारतीय जनता पार्टी आलाकमान द्वारा उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के बाद से ही लगातार प्रदेश के दौरे पर है | आज एक औपचारिक मुलाकात में उन्होंने बताया कि मोर्चा अध्यक्ष बनने के बाद से लगातार संगठन के विस्तार हेतु मैं भ्रमण कर रहा हू | तीन संभाग का दौरा कर मैंने अपने स्तर पर संगठन के कार्यकलाप का जायजा लिया है | अब केवल दुर्ग संभाग बचा है | यहाँ से जाने के पश्चात् वहां का दौरा कार्यक्रम निर्धारित होगा |


बस्तर जिले में भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल के पश्चात् अब कांग्रेस के 2 साल के कार्यकाल पर उनका कहना था कि किसानों के साथ अन्याय हो रहा है | किसानों को उनकी धान खरीदी की अंतर राशि अब तक प्राप्त नहीं हुई है | समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर कांग्रेस सरकार किसानों को उनके धान का मूल्य बढ़ाने की बात कह रही है जो कि एक ढकोसला है | पुरे बारह संभाग के किसान अपनी धान बेचने को बेताब है कि लेकिन उनको अब तक टोकन नहीं मिला है | बारदानों की समस्या को अब तक सरकार सुलझा नहीं पाई है | इसके अलावा उन्होंने कहा कि बाहर जिले के कुछ अजजा छात्र-छात्राएं जिन्होंने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है उनकी निःशुल्क पढाई की व्यवस्था सरकार नहीं कर पा रही है | अभी कुछ दिन पूर्व ही प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा का बस्तर संभाग के दौरा के पश्चात् अजजा मोर्चा अध्यक्ष के दौरे को संगठात्मक दौरा कहे जाने पर नवीन मार्कंडेय का कहना था कि बिलकुल ढाई साल बचे है | अब तो संगठन स्तर पर तैयारी आवश्यक है | अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के साथ अनिल खोब्रागढ़े पूर्व सदस्य अनुसूचित जाति जनजाति प्राधिकरण छत्तीसगढ़ प्रभारी बस्तर के साथ दयावंत बांधे प्रदेश मंत्री, आत्माराम बंजारे कार्यालय प्रभारी के साथ वेदराम जांगड़े प्रदेश उपाध्यक्ष अजजा मोर्चा उपस्थित थे |

धान उपार्जन केन्द्रों में बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, कांग्रेस पार्टी से प्रभावित भाजपाई सरपंचों ने थामा दामन

0

प्रदेश भर में धान खरीदी आरंभ हो गई है, विधायक जी ने हमारी संस्कृति के अनुरूप ईश्वर की आराधना के साथ इस पुनीत कार्य का शुभारंभ किया।
बस्तर विधायक ने भगवान धनवंतरी व छत्तीसगढ़ महतारी से कामना कि हमारे किसान भाई सुखी-संपन्न हों और छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के आर्थिक विकास में सहयोग दें। बकावंड ब्लॉक के मंगनार, मूली,व बस्तर विकासखंड के बस्तर,एवं मधोता, में ग्रामीण सेवा सहकारी समिति के खाद गोदाम सह कार्यालय का शुभारंभ किया गया।

प्रदेश भर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ हो गई है। कांग्रेस सरकार के किसान हितैषी निर्णयों से अन्नदाता किसानों की आय बढ़ रही है। पिछले दो वर्षों में धान के उत्पादन में वृद्धि हुई है, छत्तीसगढ़ किसानों को धान का सर्वाधिक मूल्य देने वाला राज्य है।
छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के जनकल्याण की योजनाओं एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के क्षेत्र के प्रति विकास कार्यों से प्रभावित होकर बस्तर विधानसभा क्षेत्र मधोता के कार्यकर्ता कांग्रेस में प्रवेश किया

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल तथा राज्य सरकार की कार्यपद्धति से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश की इच्छा जताई जिसे बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने सहर्ष स्वीकार कर उन्हें कांग्रेस प्रवेश की औपचारिकता पूरी की और फूल माला पहनाकर स्वागत किया एवं कांग्रेस पार्टी की रीति नीति के अनुसार कार्य करने को कहा।

ग्राम पंचायत मधोता के सरपंच कुन्तला भंडारी मधोता 02सरपंच नीलेंद्री कश्यप ,घसू राम मांझी , जम्मू सिंह ठाकुर ,अर्जुन सिंह भंडारी ,लखमू सिंह ठाकुर, डमरू कश्यप, लक्ष्मण नाग ,संपत नाग ,बुधराम कश्यप अमर सिंह कश्यप,गदाधर नाग , तैयसिंह ठाकुर ,जिला पंचायत सदस्य गणेश राम बघेल , मदन सिंह बघेल, रामानंद मिश्रा शोभाराम मार्कण्डेय, जनपद सदस्य वैधनाथ मौर्य , लखेश्वर कश्यप,गोलु कश्यप, रामप्रसाद नाग सावित्री तिवारी, जितेंद्र तिवारी, तुलसी राम ठाकुर, रामया राम मौर्य ,चम्पा ठाकुर फूलमती कश्यप ,साधु राम मौर्य रामधर मौर्य , गोविंद नाग,सुखचंद कश्यप शांतिनाग ,लसिंह बघेल ,बबलू कश्यप, रमेश कश्यप फरसु कश्यप ,जयदेव बघेल ,बीर सिंह बघेल ,मंगलू मौर्य ,लेखन भारती , आर के खान सीईओ, जनपद सीईओ जयभान सिंह राठौर, एल एल बृझ संयुक्त पंजीयक , एस ए रजा पर्यवेक्षक, तहसीलदार कमल किशोर साहू , ब्रांच मैनेजर प्रदीप मजूमदार, प्रबंधक कंवलसिंह दीवान ,तुलसीराम बघेल, क्षेत्र के ग्रामीणजन उपस्थित थे।

टीआई के प्रश्य में चल रहे थे संगठित अपराध,पुलिस अध्यक्ष ने किया लाईन अटैच

0

जगदलपुर। बस्तर के लोहंडीगुड़ा थाने के टीआई चंद्रशेखर श्रीवास को एसपी दीपक झा ने लाइन अटैच कर दिया है। टीआई के खिलाफ जुए फड से जप्त राशि को दबाने का आरोप है। बस्तर एसपी दीपक झा द्वारा अपराधों में नकेल कसने के लिए सभी एसएचओ को निर्देश दिए हैं किंतु लोहंडीगुड़ा क्षेत्र में संगठित अवैध गतिविधियों बढ़ रही थी जिसकी लिखित शिकायत भी प्राप्त हुई थी।

बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने थाना प्रभारी श्रीवास को सूचित किया गया था उसके बाद भी उस क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ रही थी और अपराधियों पर कार्यवाही नही हो रही थी वहीं अन्य स्रोतों से वहां जुआ के मामले में कार्यवाही की गई जिसमें आठ आरोपी गिरफ्तार हुवे थे व उनसे 28 हजार बरामद हुए थे। लोहंडीगुड़ा थाना प्रभारी द्वारा कार्य मे लापरवाही पाये जाने के कारण तत्काल प्रभाव से उन्हें लाइन अटैच किया गया है व अन्य थाना प्रभारी को वहाँ की जिम्मेदारी सौपी गई है।

ट्रांजिट प्रवास पर आए सिंहदेव ने किया कार्यकर्ताओं से मुलाकात,नारायणपुर व दंतेवाड़ा में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश के पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव गुरुवार को जगदलपुर एयरपोर्ट ट्रांजिट विजिट में पहुंचे तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद नारायणपुर जिले के लिए रवाना हो गए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आगामी दिनों में पेशा कानून के परिपालना को लेकर लोगों से चर्चा कर रहे हैं और अनुच्छेद क्षेत्रों में इसे लागू भी करने की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि नारायणपुर एवं दंतेवाड़ा जिले में आयोजित इस पर आदिवासी नेताओं से मुलाकात हो सकती है।

दूसरी तरफ अधिकारिक सूत्रों के अनुसार नारायणपूर में रामकृष्ण हास्पिटल में भवन का लोकार्पण करेंगे वहीं जावंगा में भी स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल भी रवाना हुए। इस दौरान निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व महापौर जतीन जयसवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश यदु, आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, पूर्व पार्षद राजेश चौधरी, युवा नेता प्रशांत जैन, विजेंद्र ठाकुर,अनुराग महतो,अल्ताफ उल्ला खां सहित अन्य उपस्थित थे।

Breaking Corona Alert – जाने आज दल्लीराजहरा में कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – आज दल्लीराजहरा में 05 कोरोना संक्रमित मिले |  

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 02   से 02, वार्ड क्र 10   से 01,  वार्ड क्र 15  से 01  और  वार्ड क्र 24  से 01  की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

इस प्रकार आज एंटीजन से 04 और ट्रू नॉट से  01 की रिपोर्ट के आधार पर कुल 05 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे | 

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

गुरुर कॉलेज एड्स दिवस पर वेबीनार आयोजित

0

गुरुर :- शासकीय महाविद्यालय गुरुर में एड्स दिवस के अवसर पर वेबीनार का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना एवम् यूथ रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर के सहयोग से सम्पन्न किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवम् वक्ता डॉ. जी. आर. रावटे ( खंड चिकित्सा अधिकारी गुरुर ), डॉ. टी. आर. ध्रुव ( जिला चिकित्सालय धमतरी ), और के. आर. उर्वशा ( विकास खंड प्रशिक्षण अधिकारी गुरुर ) थे । कार्यक्रम के शुभारंभ में प्राचार्य डॉ. जे. एल. बघेल के द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए एड्स की बीमारी पर प्रकाश डाला गया ।


डॉ. जी. आर. रावटे ने एड्स बीमारी फैलने के विभिन्न कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनके निदान के उपाय बताकर जिले के आंकड़ों को प्रस्तुत किया । डॉ. टी.आर. ध्रुव ने एड्स को खतरनाक बीमारी बताते हुए इससे हमेशा सावधान रहने तथा सन 2030 तक भारत को एड्स मुक्त बनाने की बात कही । श्री के.आर. ऊर्वशा ने एड्स नियंत्रण कार्यक्रम को राष्ट्रीय कार्यक्रम बताते हुए एड्स बीमारी फैलने के कारणों तथा उनके बचाव के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए हमेशा सतर्क रहने की बात कही । महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं के द्वारा बीमारी के संबंध प्रश्नों का जवाब वक्ताओं के माध्यम से दिया गया। वेबीनार को सम्पन्न करने में तकनीकी सहायक के रूप में प्रो. एल. आर. हिरवानी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रो. के. एल. रावटे ( राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी ) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक यूथ रेड क्रॉस सोसायटी प्रभारी डॉ. वाय. के. ध्रुवे द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. एस. जोशी, सविता गिलहरे, विनोद साहू, शेखर साहू, हेमेंद्र चौधरी, राजन सिंह, शत्रुघन यादव, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों, यूथ रेड क्रॉस सोसायटी के छात्र – छात्राएं तथा महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं का विशेष योगदान रहा ।

जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर लीक होने से मरीज की दम घुटने से हुई मौत, दहशत में मरीज

0

राजनांदगांव – राजनांदगांव जिले का सबसे बडा अस्पताल भारत रत्न स्व: अटल बिहारी बाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ब जिला मेडिकल अस्पताल हमेशा से विवादों  में रहा है और इसी कड़ी में  डॉक्टर/स्टाफ की लापरवाही से आँक्सीजन सिलेंडर फटने के कारण गैस लीक हुआ और जिससे मरीज की दम घुटने से मौत हो गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिलेंडर फट गया था जिससे गैस लीक हो रहा था और मरीज जो कि आईसी यू वार्ड मरीज भर्ती था उसे पर्याप्त ऑक्सीजन न मिल पाने के कारण दम घुटने से यह हादसा हुआ । इस घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई लोग दहशत में आ गए । अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनो को  वार्ड से हटाया गया । घटना के बाद जिला प्रशासन के एडिशनल कलेक्टर पहुचे और इस लापरवाही पर अस्पताल प्रांधक समेत डॉक्टर और नर्स को फटकार लगते हुए शख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन द्वारा ऑक्सीजन लीक होने की हर पहलू की जाँच कर रहे है और किस कारण लीक हुआ और.किसकी लापरवाही से मरीज की मौत हुई और जिस किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आई तो उस पर कार्यावाही करने की बात कर रहे है। वही आईसीसीयू मे भर्ती मरीज के परिजनों का कहना है की आधी रात को इस इस तरह की लापरवाही पर जिम्मेदार स्टाफ पर कड़ी कार्यवाही की मांग की जा रही है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

रोजगार सहायक सचिवों ने बस्तर में धरना पर्दर्शन कर निकाली रैली ।

0

जी हां हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के। आपको बता दें लंबे समय तक लग भग 15 वर्ष से चली आ रही मांगों को लेकर एक बार फिर पुरजोर से धरना प्रदर्शन किया गया। ग्रामीण रोजगार सहायक सचिव संघ ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम बस्तर एस डि ए एम गोकुल रावटे को ज्ञापन सोंपा ।

आपको बता दें वहीं संघ की मुख्य मांगें -नियमतीकरण व वेतन बढो़तरी के साथ पंचायत सचिव नियुक्ती करने व ज्ञापन सौंपने के दौरान सघं ने बताया की चुनाव से पहले रायपुर में हमारी हढ़ताल में वर्तमान पंचायत मंत्री टि एस सिहंदेव ने स्वयं हढताल में आकर कहा था कि हमारी सरकार बनने के बाद आपकी सभी मांगों को पुरा कर दिया जावेगा।
मगर कांग्रेंस की सरकार सत्ता मे आई और दो वर्ष पुरा होने के बावजुद भी हमारी मागों पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है ।इसलिऐ पुनः सरकार को ध्यानाकर्षण करने हेतु संभाग के सभी जिले व विकासखंडों मे सघं के द्वारा भारी संख्या में आकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

बस्तर धान खरिदी केंद्र की उदघाटन में पहुँचे बस्तर प्राधिकरण अध्यक्ष विधायक लखेशवर बघेल।

0

बस्तर संभाग में लगभग सभी धान खरिदी केंद्र बस्तर ,झारतराई,मुली मधोता,छोटेदेवड़ा में लगभग सभी धान खरिदी केंद्रों का शुभांरभ किया गया।
वहीं बस्तर विधायक लखेशवर बघेल व प्रसासनिक आला अधिकारि के मौजुदगी में शुभांरंभ किया गया। सर्वप्रथम पूजार्चना कर एक ग्रामिण महिला किसान शांति पानीग्राही की धान को लेकर शुरु किया गया।

शुभारंभ समारोह में आला अधिकारीयों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजुद रहे ।आपको बता दें विधायक ने कहा इस सत्र की खरिदी में बारदानों की कोई कमी नहीं होगी साथ ही किसानो को हर संभव सर्व सुविधा मुहैया कराया जाऐगा जीससे किसानों का धान बेचने में कोई परेशानी नहीं होगी। वहीं बस्तर सि एम ओ व डि एम ओ ने कहा की इस बार नए चबुतरा निर्माण किसानो की धान की सूरक्षा हेतु जगह जगह पर कराया जा रहा है जो कई जगह बनकर तैयार हो गया है और कई जगहों पर कार्य भी प्रगती पर है ।

दीक्षा होमियोपैथिक क्लिनिक द्वारा वृद्धा आश्रम में निःशुल्क मेडिकल जांच एवं कंबल बाटे गए

0

जगदलपुर।दीक्षा होमियोपैथिक क्लिनिक द्वारा 2 दिसम्बर को क्लिनिक के एक साल पूरा होने पर धरमपुरा पर स्थित वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों माताओ का निःशुल्क इलाज होमियोपैथिक के माध्यम से किया गया,जिसमे कोरोना से लड़ने हेतु दवाइयाँ भी उपलब्ध की गई एवं समस्त वृद्धजनों का हेल्थ कार्ड भी बनाया गया जिससे निःशुल्क इलाज होमियोपैथिक डॉक्टर दीक्षा सिंह के सौजन्य से किया गया । साथ ही हमेशा उक्त सभी कार्ड धारियों का निशुल्क उपचार किया जयेगा।समस्त वृद्धजनों को कंबल व मिठाईया भी बाटी गई एवं वृक्षारोपण भी किया गया।

दीक्षा सिंह ने कहा लोगो मे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने एवं कोरोना से लड़ने हेतु ये दवाईयां जरूरी है।हेल्थ कार्ड जारी किया गया, जिससे निःशुल्क इलाज के साथ सेवा कार्य भी किया जाएगा।उन्होंने बताया कि उनके प्रेरणा श्रोत किरण देव है जिनसे मुझे प्रेरणा मिली।संग्राम सिंह राणा का इस कार्यक्रम में बड़ा योगदान रहा ।समाज कल्याण के डिप्टी डायरेक्टर वैशाली मरडकर व प्रबंधक जीआर ठाकुर को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान डॉ हर्षिता लक्ष्मी यैय्यर, सुरेश कश्यप,सविता बघेल सहित स्टॉप उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS