City Media - Page 1791 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1791

Big Breaking News जिला अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही से मरीज की जान आफत में

0

बालोद जगन्नाथ साहू – जिला अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही से मरीज की जान आफत में आन पड़ी है | डौंडीलोहारा ब्लॉक के रायपुरा गाँव के धनेश्वरी 17 वर्ष देशलहरे पिता सुरेश देशलहरे शनिवार से जिला हॉस्पिटल आये थे। रविवार ब्लड बैंक बंद होने के कारण आज सोमवार को दोपहर मे ब्लड चढ़ाया गया जिसमे मरीज धनेश्वरी को “O” पॉजिटिव ब्लड चढ़ाया जाना था पर डॉक्टर की लापरवाही से “B” पॉजिटिव ब्लड चढ़ाया गया। जिससे युवती की हालत बिगड़ने लगी | डॉक्टर की बड़ी लापरवाही ब्लड सैंपल टेस्ट ठीक से नहीं किया गया। डी बी ग्रुप के दीपक थवानी ने बताया की इन्होने इनको भर्ती करवाया गया है। लड़की अपने माँ बाप की एकलौती संतान है।

अभी मरीज की हालत चिंताजनक बनी हुई है | अभी किसी को भी मिलने नहीं दिया जा रहा है | इस प्रकार की लापरवाही जिला अस्पताल में आये दिन देखने को मिलती है पर अस्पताल स्टाफ सुधरने को तैयार नहीं है |

लड़की की माँ

परिजनों को जब इस बात की भनक लगी तो वे अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे डॉक्टर द्वारा लड़की की माँ से कहा जा रहा है आप जो भी शिकायत करना चाहती हो कर सकती हो |

Breaking News माल रिजेक्ट करने पर ठेकेदार ने दी 1 घंटे में ट्रांसफर करवा देने की धमकी

0

बालोद। एक तरफ जहां कोरोना के संकट में डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जा रहा है तो उन डॉक्टरों को कोरोना से बचाने के लिए शासन-प्रशासन व एजेंसी के माध्यम से पीपीई किट की सप्लाई होती है लेकिन जिले में इसकी सप्लाई के नाम पर घोटाले की बू आ रही है। यह ऐसा इसलिए कहना पड़ रहा है क्योंकि इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के एक फार्मासिस्ट राहुल भेड़िया को भिलाई के कुछ ठेकेदार स्वास्थ विभाग के दफ्तर में ही आकर पीटीई किट पास नहीं करने पर 1 घंटे के भीतर ट्रांसफर करवा देने की धमकी दे रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है तो एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो गया है कि क्या डॉक्टरों व कर्मचारियों को जो किट मिल रहा है वह ठीक है या नहीं? या घटिया क्वालिटी की सप्लाई हो रही है? कर्मचारी ने न्याय की आस में थाने में मामले की शिकायत कर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पर देखना होगा बड़े घोटाले के अंदेशे पर जिम्मेदारी से कार्रवाई हो पाती है नही या फिर यह मामला भी दूसरे मामलों की तरह दबा जाएगा।

एफआईआर कराने दिया हूं आवेदन, अब तक कार्रवाई नहीं

मामले में पीड़ित राहुल भेड़िया का कहना है कि मैंने धमकी देने वालों के खिलाफ शिकायत कर थाने में एफ आई आर दर्ज करने की मांग की है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संबंधित ठेकेदार द्वारा मुझे खराब क्वालिटी के किट को अधिक दाम पर सप्लाई के लिए दबाव बनाया जा रहा था। मैंने मना किया तो मेरे ट्रांसफर करवाने की धमकी दी गई।

पुलिस का यह कहना

बालोद के टीआई गैंदसिंह ठाकुर का कहना है कि आवेदन मिल चुका है। जांच की जाएगी। अभी कोरोनावायरस के कारण व्यस्तता है। जल्द ही संबंधित व्यक्ति व जिन पर आरोप लगे हैं उन्हें बयान के लिए थाने बुलाया जाएगा।

Big Breaking News दल्ली राजहरा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0

दल्ली राजहरा में वार्ड क्र 14 डंपर गैरेज के पास रहने वाले महेश चक्रधारी के 18 वर्षीय पुत्र

मृतक (राहुल चक्रधारी) का फोटो

राहुल चक्रधारी ने घर पर आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है | महेश चक्रधारी के तीन बच्चो में 2 लड़के और 1 लड़की थे जिसमे की राहुल सबसे छोटा था |

मृतक के घर का फोटो

माता-पिता द्वारा घर में ही ईटा निर्माण का कार्य करते है | आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है | पुलिस को सुचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच कर लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है |

Big Breaking क्वारेंटाइन सेंटर में शराब के नशे में जबरदस्त हाथापाई

0

दल्ली राजहरा – डोंडी ब्लॉक के चोरपडाव के पास कल देर रात घोटुलमुण्डा क्वारेंटाइन सेंटर में बेंगलोर से आये हुए प्रवासियों के बीच आपस में शराब के नशे में जबरदस्त हाथापाई हुई जिसमे एक युवक को काफी ज्यादा चोट लगी है जिससे बालोद के कोविड-19 हॉस्पिटल ले जाया गया झगड़े की वजह क्या थी इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई और इसी युवक मैं एक दीवार फांदकर घर भी गया था | ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को इस घटना की सुचना दी गई । कोविड-19 से बचाव के लिए बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटरों की व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रश्न चिन्ह लगता है छत्तीसगढ़ में क्वॉरेंटाइन मे कई घटनाएं घट चुकी है फिर भी प्रशासन इन की समुचित व्यवस्था नहीं कर पा रही है |

Big Breaking कोरोना पीड़ित 19 वर्षीय युवती की AIIMS में मौत

0

रायपुर – नोवल कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद 1 जून को निजी अस्पताल से 19 साल की एक महिला मरीज को AIIMS रायपुर शिफ्ट किया गया था। उसे ल्यूकेमिया था। तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी हालत बिगड़ने लगी और दुखी होकर उसने अपनी बीमारी के कारण 05.06.2020 को रात 9.45 बजे दम तोड़ दिया।

मृतक युवती जगदलपुर की रहने वाली थी. जगदलपुर में तबियत खराब होने के बाद वह अपना इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में करा रही थीं. लेकिन 1 जून को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसे एम्स में भर्ती किया गया था. एम्स में वो पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थीं.

छत्तीसगढ़ में कोरोना से यह अधिकारिक तौर पर तीसरी मौत है.

BIG BREAKING:किराना दुकान व गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 3 गाड़ियों के पहूचंने के बाद भी आग में नहीं काबू , नगर वासियों में दहशत ।

0

BIG BREAKING
डौण्डी ।
नगर के बीचो बीच दुर्गा चैक के पास मदन किराना दुकान एवं गोदाम में तड़के सुबह 5 बजे भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक। आग इतना भयानक है की आग की लपटे भयावह होती जा रही है दमकल के 3 गाड़ी पहूचने के बाद भी आग पर काबू नही ंपाया

जा रहा है । आग लगने का कारण अज्ञात है। वहीं नगर पंचायत के पानी टंेकरांे द्वारा भी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है इसके बाद भी आग पर काबू नहीं रहे है। । गोदाम व किराना दुकान व मकान एक साथ लगे होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा रहा है। मौके पर पहूंची डौण्डी पुलिस।


यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो उपर मकान मे रखे सिलेण्डर फटने से नगर की स्थिति गंभीर बनी हुई । जिसके कारण नगर सहित आसपास के लोगों में दहशत व्याप्त है।

दुर्ग DEO ने निर्देश दिया स्कूल द्वारा लॉक डाउन की अवधि में फीस नहीं लिया जायेगा

0

दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिया कि स्कूल द्वारा लॉक डाउन की अवधि में फीस नहीं लिया जायेगा, यदि किसी स्कूल द्वारा निर्देश की अवहेलना की तो उस पर कार्यवाही की जाएगी |

वार्ड न 24 में रैन बसेरा एवं सुलभ शौचालय के सामने फ़िल्टर पानी हेतु नल कनेक्शन देने की मांग

0

दल्ली राजहरा – वार्ड न 24 प्रमुख मार्ग में स्थित रैन बसेरा, सुलभ शौचालय एवं आरोग्य हॉस्पिटल है जहाँ पर लोगों का सुबह से देर रात्रि तक अत्यधिक आना जाना लगा रहता है ऐसे स्थान पर लोगों को पीने के पानी के लिए यहाँ वहां भटकना पड़ता है |


लगातार वार्डवासियों की मांग पर भाजपा महामंत्री राकेश द्धिवेदी के नेतृत्व में अमित कुकरेजा, भूपेन्द्र श्रीवास, सुमीत जैन, गोलू, अंकित जैन, विनय छाजेड़ एवं वार्डवासियों द्वारा जी एम तपन सूत्रधार से चर्चा की गई उसके बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि पाइप की व्यवस्था कर लें एवं पानी का कनेक्शन बीएसपी द्वारा दिया जायेगा |

Breaking News 5 जून से इन बैंक खातों में मोदी सरकार जमा कराएगी 500 रु, जानिए किस दिन आपके अकाउंट में आएगा पैसा

0

वैश्विक महामारी कोरोना और लॉक डाउन के बीच आर्थिक रूप से कमजोर और गरीबों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज की घोषणा की थी जिसके तहत जनधन खातों के महिला खाताधारकों को तीन महीने तक 500-500 रुपए की किश्त देने की घोषणा की गई थी | इसी सन्दर्भ में अंतिम किश्त आज 5 जून 2020 से लाभार्थियों के खाते में जमा कराया जाएगा.
नियम के मुताबिक 5 जून 2020 के उन जनधन खातों में पैसा जमा कराया जाएगा, जिसका आखिरी अंक 0 या 1 है. उसी तरह से 6 जून को 2 और 3 अंक वाले बैंक खातों में, 8 जून को 4 या 5 अंक वाले बैंक खाते में, 9 जून को 6 या 7 अंक वाले बैंक खातों में और 10 जून 2020 को 8 या 9 अंक वाले बैंक खातों में 500 रुपए की किश्त जमा की जाएगी.

Breaking फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्ति सहित FIR दर्ज

0

फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवा कर पिछले कई वर्षों से नौकरी कर रहे 15 सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्ति सहित उन पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश जिला पंचायत सीईओ रिचा प्रकाश चौधरी ने जारी किया है।

27 शिक्षकों के खिलाफ थी शिकायत

सारंगढ़ – जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक वर्ष 2005 से 2012-13 के बीच 6 माह के लिए अस्थाई जाति प्रमाण-पत्र सहित अन्य प्रमाण पत्र बनवा कर बरमकेला एवं सारंगढ़ क्षेत्र में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत है। लेकिन अब तक स्थाई प्रमाण पत्र जमा नहीं किए गए। जिला पंचायत सीईओ से पूर्व में उक्त शिक्षकों के विरुद्ध शिकायत हुई थी जिसमें यह कहा गया था कि इन शिक्षकों की ओर से फर्जी जाति प्रमाण पत्र बना कर नौकरी प्राप्त की गई है। ऐसे में जिला पंचायत सीईओ ने 11 जुलाई 2017 को जनदर्शन में कलेक्टर को प्राप्त शिकायत के आधार पर तत्कालीन एसडीएम सारंगढ़ को जांच का जिम्मा सौंपा था लेकिन यह जांच तत्कालीन एसडीएम 4 साल तक पूरा नहीं कर सके। जब सारंगढ़ में नए एसडीएम चंद्रकांत वर्मा आए तो जांच की गति तेज हुई और अंततः फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवा कर नौकरी कर रहे हैं 15 सहायक शिक्षक बेनकाब हो गए और अब जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला पंचायत सीईओ रिचा प्रकाश चौधरी ने एफआई आर का आदेश जारी कर दिया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS