बालोद – सर्व आदिवासी समाज जिला बालोद के द्वारा जिला कलेक्टर और जिला वन मंडल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया:- पाटेश्वर धाम (पाट देव) जो कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र डोंडी लोहारा में स्थित है, पर तथाकथित बाबा संत रामबालक दास द्वारा आदिवासियों के जंगल व देव स्थान पर कब्जा कर आदिवासियों के आस्था व जल जंगल जमीन पर अतिक्रमण किया गया है जिस पर जिला प्रशासन व वन मंडल अधिकारी के द्वारा नोटिस दे कर अवैध कब्जे को खाली कराने का जो निर्णय लिया गया है। बालोद जिला प्रशासन के इस निर्णय का सर्व आदिवासी समाज, जिला- बालोद (छ. ग.), पुरजोर समर्थन करता है, एवं त्वरित कार्यवाही की समय में कोई रुकावट पैदा होने के स्थिति में उग्र जन-आंदोलन करने का निर्णय लेगी |
सर्व आदिवासी समाज जिला- बालोद के द्वारा कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी के लिए सामाजिक निंदा प्रस्ताव पारित करता है जो कि उनके द्वारा पाटेश्वर धाम में आदिवासियों के जंगल और देव स्थान में अवैध कब्जा-धारी तथाकथित बाबा संत रामबालक दास के पक्ष में जो समर्थन में बयान दिया गया उस बात पर |
संजारी बालोद विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा जी से बालोद ब्लॉक सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की माननीय विधायक जी को दीपावली की शुभकामनाओं की बधाई के साथ पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी एवं पंचायतों की आवश्यकताओं से अवगत भी कराया एवं कुछ मांगे भी विधायक जी के सामने रखी गई दीपावली की बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से सरपंच संघ के अध्यक्ष अरुण साहू जी,संघ सचिव केशव गंधर्व, जी उपाध्यक्ष ओंकार साहू जी, कोषाध्यक्ष श्रीमती मिथलेश्वरी भूआर्य,मीडिया प्रभारी दानेश्वर सिन्हा जी, सह प्रभारी मनीष गांधीजी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे
भारतवर्ष के संस्कृति एवं गोवंश के संवर्धन हेतु समर्पित छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध तीर्थ श्री जामडी पाटेश्वर धाम जहां पर 25 करोड़ रुपए की लागत से विश्व की पहली मां कौशल्या जन्मभूमि मंदिर का निर्माण 15 वर्षों से हो रहा है।
हजारों वर्षों से आदिवासी समाज के पूजा स्थल के रूप में यह स्थान जाना जाता है साथ ही 1975 से परम पूज्य सदगुरुदेव श्री राज योगी बाबा जी कि यह तपस्थली है बालयोगेश्वर संत राम बालक दास जी सन 1986 में 9 वर्ष की उम्र से यहां गुरुदेव के साथ रहते हुए पूरे
छत्तीसगढ़ ही नहीं वरन भारतवर्ष में गौ रक्षा एवं सनातन धर्म के लिए कार्य कर रहे हैं इन 45 वर्षों के अंतराल में कई बार फॉरेस्ट विभाग के द्वारा कई प्रकार के पत्र पाटेश्वर सेवा संस्थान को प्राप्त हुए सभी का संस्थान ने समयानुसार जवाब भी दिया लेकिन संस्थान में अवैध कब्जा और बेदखली शब्द का उपयोग करते हुए पहली बार इस प्रकार का नोटिस डीएफओ बालोद द्वारा
दिया गया है पाटेश्वर धाम की तरह बालोद जिला और छत्तीसगढ़ में बहुत से देवस्थान फॉरेस्ट भूमि पर हैं लेकिन केवल पाटेश्वर धाम को नोटिस दिया जाना और षडयंत्र पूर्वक ग्राम पंचायत से लेकर आदिवासी समाज को भड़का कर पाटेश्वर धाम के खिलाफ करने का प्रयास करना बहुत ही निंदनीय है।
इस हेतु भक्तों के निवेदन पर आज पाटेश्वर धाम के संचालक श्री राम बालक दास जी ने महामहिम राज्यपाल अनुसुईया उईके जी से सौजन्य मुलाकात कर सभी विषयों की जानकारी उन्हें प्रदान की महामहिम राज्यपाल महोदया ने सभी विषय को सुनने पर श्री राम बालक दास जी को आश्वस्त किया एवं सहयोग करने की बात कही मंदिर परिसर बालोद जिला संविधान के
पांचवी अनुसूची में आने से इस अनुसूची के संवैधानिक प्रमुख महामहिम राज्यपाल होते है। श्री जामडी पाटेश्वर धाम के संत राम बालक दास महात्यागी आज राजभवन में राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके से मिले और उन्होंने राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके को बालोद जिले के वन मंडलाधिकारी सतोविसा समाजदार के द्वारा श्री जामडी पाटेश्वर धाम के संत राम बालक दास
महात्यागी को मंदिर निर्माण स्थल पर स्थित मंदिर के निर्माण से संबंधित प्रमाण तथा निर्माण की अनुमति से संबंधित कागजात प्रस्तुत करने कहा तथा कागजात प्रस्तुत नही करने पर मंदिर परिसर स्थल पर किये गए निर्माण कार्यो को हटाने की कार्यवाही करने संबंधी पत्र प्रेषित किया है।
संत राम बालक दास महात्यागी ने राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके को बताया कि श्री जामडी पाटेश्वर धाम में गुरुदेव श्री राम जानकी दास महात्यागी वर्ष 1975-76 में वहाँ के वनांचल छेत्र के नागरिकों के अनुरोध पर पहुँचे थे । गुरुदेव के आगमन उपरांत वनांचल के लोगो द्वारा स्वयं के सहयोग से मंदिर निर्माण कराया गया । मंदिर निर्माण उपरांत गुरुदेव के तप स्थली पर लोगो की धार्मिक आस्था दिनों दिन बढ़ते गया और आज श्री जामडी पाटेश्वर धाम लाखो भक्तो के आस्था का प्रतीक बनकर पूरे देश मे प्रसिद्ध हुआ है।पूरे देश से भक्तगण प्रतिदिन हजारों की संख्या में लगातार मंदिर परिसर में आते है।
पाटेश्वर धाम आने वाले भक्तो की सुविधा के किये प्रदेश सरकार द्वारा भी विश्राम हेतु भवन निर्माण ,पेयजल व्यवस्था ,विद्युत व्यवस्था सहित अनेक सुविधाए उपलब्ध कराया गया है। साथ ही पाटेश्वर धाम संस्था द्वारा उक्त भूमि का पट्टा दिए जाने बाबत विगत कई वर्षों से वन विभाग से पत्राचार तथा आवश्यक कार्यवाही भी किया गया है। इतने वर्षों बाद वन विभाग के बालोद जिला वन मंडलाधिकारी द्वारा मंदिर निर्माण परिसर में निर्मित मंदिर तथा शासन द्वारा
निर्मित निर्माण कार्यो को तोड़े जाने संबंधी पत्रों से समाजिक सदभावना खराब होने की संभावना पैदा होने लगी है। देश भर में रहने वाले पाटेश्वर धाम के भक्तो में आक्रोश व्याप्त होने लगा है। देश मे सौहाद्र पूर्ण वातावरण बनाये रखने तथा हिन्दुओ के आस्था से संबंधित होने से वन विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही पर रोक लगाया जाए तथा मंदिर परिसर से संबंधित भूमि का पट्टा दिलाने की कार्यवाही करने का कष्ट करें।
उपरोक्त जानकारी मीडिया में श्री दुर्गा प्रसाद साहू गौभक्त ने दी है।
जगदलपुर, 19 नवम्बर 2020/ जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा आज 19 नवम्बर को बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के ग्राम तिरिया में आयोजित ग्राम सम्पर्क अभियान एवं सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम में ग्रामीणों का अपार जन सैलाब उमड़ पड़ा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप ग्रामीणों की वास्तविक मांगों एवं आवश्यकताओं को जानने तथा सुदूर एवं वनांचल क्षेत्रों में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत को पड़ताल करने कलेक्टर रजत बंसल प्रशासनिक अमले के साथ ग्राम तिरिया पहंुचे थे।
इस ग्राम सम्पर्क अभियान एवं सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक श्री रेखचन्द जैन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ आईजी पी. सुन्दरराज, कलेक्टर रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक दीपक झा एवं अन्य आला अधिकारियों के साथ दुर्गम रास्ते से गुजरकर प्रशासनिक अमला घनघोर जगंलों के बीच स्थित आदिवासी बाहुल्य ग्राम तिरिया में पहुंचे। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने सौगातों का पिटारा खोलते हुए ग्राम तिरिया एवं आस-पास के क्षेत्रों के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की। श्री जैन ने ग्रामीणों की मांग पर उप स्वास्थ्य केन्द्र तिरिया में एम्बुलेंश उपलब्ध कराने तथा राशन दुकान के लिए गोदाम एवं दुकान निर्माण की स्वीकृति, तिरिया में आश्रम भवन की मरम्मत, ग्राम पुलचा में मेडिल स्कूल भवन निर्माण, ग्राम कावापाल से पुषपाल तक डब्ल्यूबीएम रोड़ निर्माण करने की घोषणा के अलावा तिरिया ग्राम को राजस्व ग्राम में शामिल करने के लिए परीक्षण की कार्रवाई कराने की बात कही।
इसके अलावा उन्होंने नाचा पार्टी के कलाकारों को 50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि देने तथा गुप्तेश्वर मार्ग में पुलिया निर्माण करने की घोषणा के अलावा पात्र लोगों को परीक्षण कर पात्रतानुसार वनाधिकार पत्र प्रदान कराने का भी आश्वासन दिया। शिविर में ग्रामीणों को इलेक्ट्राॅनिक उड़ावनी पंखा, बरतन सेट, क्रिकेट सेट, बाॅलीबाल सेट तथा साड़ी, कंबल आदि प्रदान किया गया। इसके अलावा शिविर पहुंचे ग्रामीणों को संसदीय सचिव रेखचंद जैन, आईजी पी. सुन्दरराज, कलेक्टर रजत बंसल एवं अधिकारियों ने भोजन भी परोसा। इस दौरान संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, आईजी श्री पी. सुन्दरराज, कलेक्टर श्री रजत बंसल ने ग्रामीणों की मांगों एवं समस्याओं को पूरी संवदेनशीलता के साथ सुना एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर उसका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ सरकार के मंशानुरूप तिरिया को सुविधायुक्त गांव बनाकर एक आर्दश ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों में से तिरिया एवं आस-पास के गांव के समस्याओं की भी जानकारी ली। आईजी श्री पी. सुन्दरराज ने बस्तर जिले में आमचो बस्तर, आमचो पुलिस के अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार बस्तर पुलिस जिले में शांति एवं अमन, चैन स्थापित कर लोगों को भयमुक्त वातारण उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। जिससे की क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा सके। कलेक्टर श्री रजत बंसल ने कहा कि राज्य शासन के परिकल्पना के अनुरूप ग्राम तिरिया को एक आर्दश ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों के मांग पर हाईस्कूल तिरिया का मरम्मत कराने तथा ग्राम में नये आंगनबाड़ी स्वीकृत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ अंचल के विकास के लिए प्रशासन एवं ग्रामीणों के भागीदारी से कार्य किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर तिरिया में मोबाईल टाॅवर लगाने तथा एनएमडीसी के माध्यम से ग्राम तिरिया के विकास हेतु प्रोजेक्ट बनाकर एनएमडीसी मुख्यालय भेजने की बात भी कही। श्री बंसल ने ग्रामीणों को 18 नवम्बर की रात्रि को ग्राम पटेल श्री चैतूराम नाग के निवास पर रात्रि विश्राम करने की भी जानकारी दी। कार्यक्रम को पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा ने भी संबोधित किया एवं पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी योजना की जानकारी दी। शिविर स्थल में विभिन्न विभागों के द्वारा अपने विभागों के स्टाॅल भी लगाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में उपस्थित लोगों का कोरोना जांच भी किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां भी वितरित की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नन्हे-मुन्हें बच्चों पौष्टिक भोजन कराकर उनका अन्न प्रासन कराया गया।
बीजापुर —प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बीजापुर पहुंची श्रीमती शालिनी राजपूत का जिला मुख्यालय में भव्य स्वागत किया गया,भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्टर कार्यालय समीप से फूल मालाओं से स्वागत कर बाइक रैली के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचाया गया। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ने सभी अतिथियों का स्वागत कर देते हुए अपने उध्बोधन के दौरान बीजापुर जिले की प्रशासनिक रचना व भाजपा का सांगठनिक संरचना के संबंध में अथितियों को अवगत कराते हुए बीजापुर जिले में कार्यकर्ता कैसी विषम परिस्थितियों में कार्य करते हैं उस संदर्भ में विस्तार से बताया साथ ही महेश गागड़ा द्वारा पूर्व में किये गए कार्यों से भी अवगत करवाया।
प्रथम आगमन पर पहुंची महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि आज बीजापुर जिले के कार्यकर्ता जिस विपरीत परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं यही पार्टी की असल विजय है।जब से कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनी है हर तरफ एक डर का माहौल उत्पन्न हुआ है प्रशासन हो या पुलिस प्रशासन ये सभी सरकार के आगे बौने हैं । भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मामूली से विषयों पर बदले कि भावना से कठोरता से पेश आ रहे हैं ये सब सरकार के आदेश पर हो रहा है ऐसा प्रदेश अध्यक्ष का कहना था।आने वाले समय मे संगठन के लिए और समर्पित भाव से कार्य करना होगा और पार्टी को शिखर पर ले जाना है ये सब कार्यकर्ताओं के बल पर संभव है,वहीं श्रीमती शालिनी राजपूत ने महेश गागड़ा द्वारा पूर्व में किये गए कार्यों को सराहा,जिस प्रकार से महेश गागड़ा ने बीजापुर जिले में कठिन परिस्थिति होने बावजूद भी शिक्षा,स्वास्थ्य, सड़क व अन्य सामाजिक क्षेत्रों में जिस आत्मीयता से कार्य किया वह काबिले तारीफ है।
आने वाले समय मे महेश गागड़ा ने अपने कार्य को जहां से छोड़ा था पुनः वहीं से प्रारंभ करेंगे ऐसा विश्वास जताया है,कार्यक्रम में आये अथितियों का पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीता शाह द्वारा आभार व्यक्त किया गया, इस दौरान प्रदेश स्तरीय दौरे पर प्रदेश कार्यालय मंत्री श्रीमती संगीता शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष जगदलपुर श्रीमती दीप्ति पाण्डे,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओजस्वी मंडावी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती शीतल नायक,मिडिया प्रभारी विभा अवस्थी,नगर पालिका अध्यक्ष दंतेवाड़ा श्रीमती पायल गुप्ता,लता मरकाम व जिला भाजपा उपाध्यक्ष घासी राम नाग,सुखलाल पुजारी,जिला पंचायत सदस्य जानकी कोरसा,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रम्भा झा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बीजापुर – गुरुवार को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सीपीआई ने मुख्यमंत्री के नाम बीजापुर एडीएम डॉ हेमेंद्र भुआर्य को ज्ञापन सौंपा है साथ ही मांग पूरी न होने और सरकार द्वारा अपने घोषणा पत्र में किये गए वादों को तत्काल पूर्ण न करने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।
ज्ञापन सौंपने के बाद सीपीआई के जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने बताया कि छग में कांग्रेस की भूपेश सरकार ने 2018 की चुनाव में अपने घोषणा पत्र में किए गए वादे पूरे नही कर छग की जनता को गुमराह करने का काम किया है। बस्तर के माओवादी प्रभावित गांवों के हजारों की संख्या में लोग अनेक गंभीर अपराधिक मामलों में जेल में बंद है जिस पर निर्मला बुच कमेटी को अध्ययन व जांच कर जो निर्दोष आदिवासी हैं, उन्हें छोड़ने के लिए सरकार को सुझाना था।
वह काम आगे नहीं बढ़ पाया। फिर 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अपना चुनाव घोषणा पत्र में इस मुद्दे को अहमियत से शामिल किया था। सरकार बनने के बाद इस पर न्यायाधीश पटनायक कमेटी बना दी गई है। इसमें मजेदार बात यह है कि दोनों कमेटियों ने एकरूपता , समानता दिखाते हुए प्रदेश में आबकारी मामलों में जेलों में बंदी है, उन्हें छोड़ने के लिए सिफारिश किया। दोनों सरकार यानि डॉ.रमन व भूपेश सरकार ने इन्हें जेलों से छुड़ाकर प्रशंसा बटोरने का नाकाम कोशिश किए और कर रहे हैं,असल मुद्दा नक्सली मामलों में जो निर्दोष आदिवासी जेलों में बंद है उन्हें छोड़ना था। सरकार बदलने का इस मामले में कोई भी बदलाव नही हुआ।
अर्थात आदिवासियों को बेवकूफ़ बनाने की प्रक्रिया अब भी बदस्तूर जारी है। जिसका खामियाजा बस्तर के आदिवासी भुगत रहे हैं। इस ज्ञापन देने के दौरान मुख्य रूप से सीपीआई नेता कोवा राम हेमला, संजय झाड़ी, गुंडा तेलाम, प्रकाश गोटा, बोज्जा राम गोटा, उपसरपंच, मुन्ना राम मिच्छा व संनुराम गोटा उपस्थित थे, इन सारे मामलों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद बीजापुर ने सरकार से माँग की है कि अविलंब निः शर्त इन मांगों को जन हित में पूर्ण करें।अन्यथा आने वाले दिनों में सीपीआई आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही सरकार की होगी।
दल्ली राजहरा – देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, आयरन लेडी स्व इंदिरा गांधी जी के जन्म-जयंती के अवसर पर युवा कांग्रेस-दल्ली राजहरा द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी की उपस्थिति में आज दिनांक 19/11/2020 को नगर के मातृ छाया आश्रम के बच्चों को फल एवं गर्म कपड़ों का वितरण किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान युकां प्रदेश सचिव प्रशांत बोकडे,विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष हरीश साहू, शहर अध्यक्ष मनीष सेन, परितोष हंसपाल, पी एम सोहैल,संतोष पाण्डेय जी, प्रदीप कुमार जी ,रामू शर्मा जी , धनबहादुर जी , पप्पू पंजवानी जी, प्रमोद तिवारी जी, लोकेश सिन्हा, भरत देवांगन, दिनेश यादव,जावेद खान,शुभम गुप्ता सहित यूकां साथी मौजूद थे ।
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |
कल 18-November-2020
कल जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है –
वार्ड क्र 01 से 01, वार्ड क्र 04 से 01, वार्ड क्र 06 से 01, वार्ड क्र 21 से 01, वार्ड क्र 24 से 01, वार्ड क्र 25 से 02, चिखलाकसा के वार्ड क्र 09 से 02 और अरमुरकसा से 01 की पुष्टि हुई है |
इस प्रकार एंटीजन से 05, ट्रू नॉट से 01 और RTPCR से 04 की रिपोर्ट के आधार पर 18 नवम्बर को कुल 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले |
आज 19-November-2020
आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 05 से 02, वार्ड क्र 13 से 05, वार्ड क्र 21 से 01, वार्ड क्र 24 से 03, वार्ड क्र 25 से 04, वार्ड क्र 27 से 01 01 की पुष्टि हुई है |
इस प्रकार एंटीजन से 01 RTPCR से 15 की रिपोर्ट के आधार पर 19 नवम्बर को कुल 16 लोग कोरोना संक्रमित मिले |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
सेल सुरक्षा संगठन (राँची) दवारा सेल स्तर पर सुरक्षा अनुभूति 2020 प्रतियोगिता सेल के विभिन्न संयंत्रों एवं समस्त खदानों के लिए विगत जून माह में आयोजित की गयी थी | इस श्रेणियों में इलेक्ट्रिकल सुरक्षा, क्रेन सुरक्षा तथा सड़क सुरक्षा शामिल थी । इस प्रतियोगिता में सेल के विभिन्न इकाइयों तथा खदानों द्वारा भाग लिया गया । उक्त प्रतियोगिता में लौह अयस्क
खदान समूह के अंतर्गत झरनदल्ली खदान दवारा भी भाग लिया गया था | प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु झरनदल्ली खदान के वरिष्ठ प्रबंधक अरविन्द पटेल व माइंस फोरमेन बबलू प्रसाद द्वारा संयुक्त प्रस्तुति दी गयी । इस प्रतियोगिता में झरनदल्ली खदान की प्रस्तुति को सड़क सुरक्षा की श्रेणी में सेल स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (खदान एवं रावघाट) श्री मानस विश्वास, मुख्य महाप्रबंधक तपन सूत्रधार, कैलाश मल्होत्रा महाप्रबंधक प्रभारी, तथा सत्येन्द्र कुमार उप महाप्रबंधक सुरक्षा लौह अयस्क खदान समूह राजहरा द्वारा अपने सारगर्भित संबोधन कर विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए बधाई दी एवं खान के विभिन्न क्षेत्रो में सुरक्षा में योगदान देने का आव्हान किया गया |
ज्ञात हो कि झरनदल्ली खदान से लौह अयस्क राजहरा खदान के बंकर में टिप्परो के माध्यम से भेजा जाता है। जिसकी दूरी लगभग 4 कि.मी. की है। इसके बीच में स्टेट हाइवे न. 05 पड़ता है | स्टेट हाइवे न. 05 के करीब अंधा मोड़ था जिसमें खदान से जाने वाली टिप्परो को स्टेट हाइवे की गाडिया अचानक मिलती थी इस अंधे मोड़ को पहाड़ी काट कर चौड़ा किया गया
तथा सुरक्षा के लिए रेल पोल से सुरक्षा रेलिंग बनया गया जिससे की स्टेट हाइवे 5 के पहँच मार्ग का दृश्यता बढ़ गयी तथा अब 100 मीटर की दूरी से गाडिया दिखने लगी | जिससे अंधा मोड़ अब पूर्णतः सुरक्षित हो गया झरनदल्ली खदान से राजहरा खदान बंकर तक की 4 कि.मी. की सड़क का पूर्णतः चौड़ीकरण किया गया |
इस उत्कृष्ट कार्य के लिए झरनदल्ली खदान को सेल स्तर पर प्रस्कत होने पर खदान के मुखिया मुख्य महा प्रबंधक श्री तपन सूत्रधार ने कहा की यह लौह अयस्क खदान समूह के लिए बड़े गर्व की बात है। हमारे इस प्रयास को सेल स्तर पर सराहा गया तथा अपने संबोधन में यह भी कहा की हमें इसी तरह लगातार सुरक्षा के प्रयास करते रहना है जिससे हमारे कर्मचारी तथा
मशीनों की सुरक्षा बनी रहे एवं उत्पादन के कीर्तिमान को भी कायम रखे | सबका सामूहिक प्रयास सदैव सफलता की चरम को छूयेगा एवं देश में लौह अयस्क खदान समूह का नाम हमेशा ऊँचा रहेगा | संबोधन के अंत में उन्होंने झरनदल्ली खदान के समस्त नियमित कर्मचारियो एवं ठेका श्रमिकों को बधाई दी गई तथा सुरक्षा के प्रति निरतरता पर ध्यान आकृष्ट कराया।
लखेश्वर बघेल की गरिमामयी उपस्थित में बकावण्ड ब्लाक के ग्राम चोलनार, तोगकोंगेरा, जिराखाल, पाऊरुबेल,में ग्रामीणों के वर्षों पुरानी मांगे को पूर्ण करते स्टापडेम की सौगात दी गई कई हेक्टेयर के सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निर्माण कार्य की सौगात दी। रायकेरा नाला में आमागुड़ा स्टापडेम निर्माण कार्य जिसकी लागत -109.18 लाख पेटपुल्लि नाला में
तोगकोंगेरा स्टापडेम निर्माण कार्य जिसकी लागत – 239.28 लाख रुपये। चितरंगी नाला पर जिराखाल स्टापडेम निर्माण कार्य जिसकी लागत। 101.92 लाख रुपये। मालामुंडा जलाशय शीर्ष एवं नहर मरम्मत एवं नहर लाइनिंग कार्य जिसकी लागत 177.10 लाख रुपये!! यह एक बहुत ही रख रखाव के अभाव में इस योजना से कई जगहों से जीर्ण शीर्ण अवश्था में होने के कारण पिछले कई वर्षों से बहुत कम औसत में ही सिंचाई सुविधा उपलब्ध होती थी
विधायक ने इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए विधायक के प्रयास से मरम्मत एवं लाइनिंग कार्यो को शासन से स्वीकृति करा कर क्षेत्र के जनता को इसकी पूर्ण शासन से स्वीकृत करा कर क्षेत्र के जनता को इसकी क्षमता अनुरूप सिंचाई सुविधा मुहैया करने की काम किया जिसमें उपस्थित प्रदेश सचिव दिनेश यदु,जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल, जानकी राम सेठिया, तुला राम ,विजय दास, सरपंच चैती बघेल जनपद सदस्य गंगा ठाकुर, सोनो बाई, हरीश कश्यप,मधु निषाद,गोलु कश्यप, पुजारी,कोटवार, सचिव,विभागीय अधिकारीगण एवं समस्त कार्यकर्ता ग्रामीण उपस्थित रहे।