डौण्डीलोहारा – दल्ली-डौण्डीलोहारा जाटादाह के पास आज सुबह संतरा से भरा मेटाडोर पलट जाने से उसमे सवार ड्राईवर और कंडक्टर घायल हो गए है जिन्हें उपचार हेतु 108 से डौंडी लोहारा के चिकित्सालय ले जाया गया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा तेज गति के कारण बताई जा रही है | घटनास्थल पर मेटाडोर पलटने के बाद
उसमे रखा संतरा बिखरने से आसपास के ग्रामीण उस पर टूट पड़े | घटना की जानकारी मिलने के पश्चात् पुलिस मौके पर पहुँच चुकी थी और हुए हादसे के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है | घायलों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है |
प्रतिदिन की भांति श्री पाटेश्वर धाम के संत राम बालक दास जी के द्वारा सीता रसोई वाट्सएप ग्रुप में आज सुबह 10 बजे से 11 बजे एवम दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक ऑनलाइन सत्संग का आयोजन किया गया जिसमें अपने ओजस्वी वाणी से गोवर्धन पूजा के बारे में संत श्री ने कहा भारतीय पर्वों की एक प्रधानता रही है कि उसमें प्रकृति का समावेश अवश्य रहता है।
प्रकृति के वातावरण को स्वयं में समेटे सनातन धर्म के त्यौहार अपना अमिट प्रभाव डालते हैं। फसल के घर आने की खुशी में जहाँ दीपावली मनाई जाती है ! वहीं दूसरे दिन मनाया जाता है “अन्नकूट”। जैसा कि नाम से ही परिभाषित हो रहा है कि नवान्न घर पहुंचने के बाद ही उसे कूटकर तैयार किया जा सकता है। अन्नकूट के दिन नए – नए व्यंजनों को बनाकर नए अन्न का भोजन करने की परम्परा रही है। द्वापर से इसी दिन प्रारम्भ हुई गोवर्धन – पूजा।
गोवर्धन पूजा क्या है ?? जब गोकुलवासी इन्द्र की पूजा करने की तैयारी करते हैं उसी समय बालकृष्ण ने गोवर्धनपूजा का प्रस्ताव रखा। गोवर्धन पूजा अर्थात “प्रकृति पूजा”। परमात्मा ने जब जब इस धरती पर अवतार लिया है तब तब प्रकृति से अपना प्रेम दर्शाया है। प्रकृति के संरक्षण के बिना इस सृष्टि एवं जीवमात्र का संरक्षण सम्भव नहीं है। इसीलिए परमात्मा ने अवतारों के माध्यम से गंगा – यमुना के रूप में नदियों की पूजा, तो गोवर्धन के रूप में पहाड़ों की। परमात्मा ने सदैव ही प्रकृति के संरक्षण को महत्व दिया है। गोवर्धन पूजा के दिन छप्पन प्रकार के भोग भगवान को अर्पण किए जाते हैं। और भगवान उसे प्रेम से स्वीकार करते हैं। ईश्वर आपके छप्पन भोग नहीं बल्कि आपकी भावना व श्रद्घा देखते हैं। गोवर्धन पूजा का यही कारण था कि हम अपने प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण स्वयं करें।
आज के परिवेश में जहाँ मनुष्य एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ मे तत्परता से प्राकृतिक संसाधनों का विनाश कर रहा है, वहीं वह प्रतिपल मौत के मुहाने पर खड़ा भी है। जिस प्रकार पृथ्वी का दोहन, पहाड़ों को तोड़ना मानव ने जारी रखा है उसी प्रकार प्राकृतिक आपदायें मानव को काल के गाल में पहुँचा रही हैं। हम भूल गए कि हमारे पहाड़ स्वयं श्रीकृष्ण के स्वरूप “गोवर्धन” हैं।
हम भूल गये कि नदियां हमारी मां हैं। पृथ्वी को माता कहकर पुकारने वाला मानव आज उसी की छाती छलनी करने पर तुला है, जिसके परिणाम स्वरूप आये दिन भूकम्प, स्खलन,पहाड़ों का टूटना जारी है, जो कि सम्पूर्ण मानव जाति के लिए शुभ संकेत नहीं है। मैं आज बड़े दु:ख के साथ कह रहा हूँ कि जिस प्रकार लोग अपने कृषि योग्य भूमि का शहरीकरण करते जा रहे हैं वह दिन दूर नहीं जब देश बिना अन्न के भुखमरी के मुहाने पर खड़ा होगा। समुद्र – मंथन
करके देवताओं ने १४ रत्न प्राप्त किए थे। पर आज मानव समुद्र का अंधाधुंध दोहन करके आये दिन सुनामी जैसे रत्न ले रहा है और मानव जाति को मौत में ढकेल रहा है। हमें आज फिर से आवश्यकता है अपने साहित्यों को पढकर उसके मर्म को समझने की। यदि ऐसा नहीं किया गया तो आने वाला दिन और भी भयावह ही होगा। गोवर्धन पूजा के माध्यम से आईए हम प्रतिज्ञा करें कि हम स्वयं इनके प्रति जारूक रहकर समाज को भी जागरूक करने का प्रयास
करेंगे ! तभी अन्नकूट या गोवर्धन पूजा मनाना सार्थक होगा। आप सब भी 9425510729 वाट्सएप नम्बर पर मैसेज करके इस सत्संग से रोज जुड़ सकते है
मुंगेली – गोवर्धन पूजा के दिन अर्थात दीपावली के दूसरे दिन मुंगेली की जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने खुद लिखा अपनी मौत का फरमान और अपने ही घर के पंखे में फांसी पर लटककर अपनी जान दे दी । प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला जज यहां अपने सरकारी आवास में अकेले रहती थी मार्टिन के पति की मौत करीब साल-डेढ़ साल पूर्व हो गई थी। उनका बेटा रायपुर के एक निजी कंपनी में कार्यरत है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुंगेली की जिला एवं सत्र न्यायाधीश 55 वर्षीय महिला कांता मार्टिन का शव उनके बैडरूम पर झूलता हुआ मिला। इस प्रकार का हादसा यह दूसरा हादसा है इसी बंगले में 10 साल पहले भी एक महिला जज ने आत्महत्या करके अपनी ही जान ले ली थी।
मुंगेली पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह जब देर तक बंगले के दरवाजे नहीं खुला तब CJM के द्वारा पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने संदेहजनक परिस्थितियों के मद्देनजर बंगले में दस्तक दी । बाद में मुंगेली एसपी भी आ गए। उन्होंने खिड़की से जब महिला जज का बेडरूम
देखा तो उनकी आंखें फटी रह गई। उन्होंने अपनी ही साड़ी को अपने लिए फांसी का फंदा बनाया था । पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुँच मामले की जांच की जा रही है।
जगदलपुर। नगरीय निकाय व श्रम विभाग के संसदीय सचिव व रेखचंद जैन ने कहा कि नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बस्तर में उघोगों को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है जिसके लिए जमीन आवंटित किया जायेगा। वन व खनिज आधारित उद्योगों की स्थापना से भी बस्तरवासियों के उत्थान के लिए मिल का पत्थर होगा। बचेका द्वारा इसका लाभ ले। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने इस दौरान नगरनार स्टील प्लांट डी-मर्जर मामले में बचेका को खुलकर सामने आने की अपील की। बोघधाट परियोजना को लेकर सरकार की स्थिति को भी संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने स्पष्ट किया।
बस्तरहित के लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि बस्तरहित में सभी को एकजुट होकर बस्तर विकास के लिए एक मंच पर आने की जरूरत है। नगरनार स्टील प्लांट डी-मर्जर व बोघधाट परियोजना को लेकर बस्तरहित के लिए कार्य करने की जरूरत है। महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने शहर विकास के लिए जनता व बचेका से सहयोग व सुझाव मांगा है। इस दौरान सांसद दीपक बैज ने चेम्बर की मांग रेलवे संचालन पर अपनी बातों को रखते हैं जिसके लिए केंद्रीय स्तर पर भी पहल करने की बात कहीं। पूर्व विधायक संतोष बाफना, पूर्व अध्यक्ष संतोष जैन, भंवर बोथरा ने भी अपनी बातों को रखा। स्वागत भाषण बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष किशोर पारख व मंच संचालन तथा आभार व्यक्त महामंत्री राजकुमार दंडवाणी ने किया।
दल्लीराजहरा – आज से 55 वर्ष पूर्व सन 1965 से अपनी छत्तीसगढ़ के परंपरा को जागृत रखने हेतु स्वर्गीय गणेश राम निर्मलकर एवं उजियार बैगा के द्वारा प्रारंभ की गई गौरी गौरा उत्सव को वार्ड नंबर 2 राम नगर चौक पंढर दल्ली के युवाओं ने आज भी जारी रखते हुए इस
करोना महामारी के बीच सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश के अनुसार सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सफलतापूर्वक आयोजन को आज संपन्न कराया इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु वार्ड के समस्त युवा महिलाओं एवं बुजुर्गों का सहयोग रहा । द्वादशी के दिन से प्रारंभ
की गई यह कार्यक्रम आज गौरी गौरा के विसर्जन के साथ संपन्न हुआ । आयोजन सीमिति के ओर से शैलेश बम्बोडे ने सफल आयोजन कर लिए सभी का आभार वयक्त किया तथा गौरी गौरा उत्सव समिति के ओर से वार्ड के समस्त निवासियों को दीपावली एवम गोबर्धन पूजा की बधाई दी ।
जगदलपुर।भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 131 वीं जयंती पर 14नवंबर 2020 को जगदलपुर के अग्रसेन चौक स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रध्दांजलि दिया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में भुमिका तथा प्रथम प्रधानमंत्री बनकर देश को बुलंदियों में पहुंचाने से लेकर पंडित जवाहरलाल नेहरू के देश हित में किए अन्य कार्यों के बारे में विस्मरण किया । इस दौरान कार्यक्रम संयोजक सतपाल शर्मा ने भी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान सेवादल अध्यक्ष व एल्डरमेन कौशल नागवंशी, जिला महामंत्री अनवर खान, जिला सचिव नरेंद्र तिवारी, जिला हरिशंकर सिंह, आईंटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही,रतन शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी वेंकट राव, बंटी भदौरिया सहित अन्य उपस्थित थे।
नई दिल्ली: बीमा कंपनियों को जल्दी ही मच्छर और कीटाणुओं से होने वाली डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के इलाज के लिए भी बीमा कवर उपलब्ध कराने की
अनुमति मिलेगी। डेंगू बुखार, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार, चिकनगुनिया, जापानी बुखार और जाइका विषाणु के इलाज को शामिल किया जाएगा। नियामक ने संबंधित पक्षों से मसौदे पर 27 नवंबर तक अपनी राय देने को कहा है।
नई दिल्ली: देश को अगले महीने तक कोरोना टीके की 10 करोड़ खुराकें मिल सकती हैं। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने यह दावा किया है। सीरम इंस्टीट्यूट टीका बनाने में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की सहभागी है। यह टीका दवा कंपनी
एस्ट्रेजेनका ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर तैयार कर रही है। पूनावाला ने कहा, टीके का शुरुआती उत्पादन भारत के लिए होगा और इसके आने से टीका वितरण की व्यवस्था शुरू की जाएगी।
उन्होंने बताया, अगले साल की शुरुआत में टीके को मंजूरी मिलने के बाद अन्य दक्षिण एशियाई देशों को भी खुराक भेजी जाएंगी। सीरम इंस्टीट्यूट वैक्सीन के सौ करोड़ डोज बनाएगी
जिसमें 50 करोड़ भारत के लिए और 50 करोड़ अन्य दक्षिण एशियाई देशों के लिए होंगे। सीरम इंस्टीट्यूट अब तक वैक्सीन के चार करोड़ डोज तैयार कर चुका है।
जगदलपुर। बस्तर जिला का फ्रेजरपुर थाना फिर एक बार विवादों में घिर गया है। दीपावली के पर्व पर जुआड़ियों को पकड़ने की जिन पुलिस अधिकारियों को दी गई थी यदि वह अपने कार्य में लापरवाह बनकर किसी जुआरी पर मेहरबानी कर मोटी रकम वसूली करें तो सीधे-सीधे एक तरह से बड़े अधिकारियों की नाफरमानी है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात फ्रेजरपुर थाना परपा से कुछ दूरी पर परपा गांव में जुआरियों की महफिल सजी थी और जुआ खेल रहे जुआड़ियों को पुलिस ने पकड़ा तथा इन पर कार्रवाई करने के बजाय परपा पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों ने 4 से 5हजार रुपए प्रति जुआड़ियों से लेकर उन्हें छोड़ दिया गया। अब यह बात गौर करने की है कि जब जुआ रोकने की जिम्मेदारी इन लोगों की है तो क्यों जुआड़ियों पर मेहरबानी की गई। पुलिस सूत्रों ने आगे बताया कि जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई किंतु एक बड़े अधिकारी के कहने पर आरोपियों से वसूली भी की गई। कुल मिलाकर परपा पुलिसिया कार्रवाई कई संदेह को जन्म दे रही है।
जगदलपुर। बस्तर लोकसभा के सांसद दीपक बैज ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के अनुयायियों को जमकर लताड़ लगाई है और ट्युटर के माध्यम से महात्मा गांधी के विचारों व देशहित में उनके योगदान को समझने को जानने की नसीहत भी दी है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई अनुषांगिक संगठन महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमामंडन करते हैं और नाथूराम गोडसे की जयंती पुण्यतिथि समय-समय पर बनाते हैं। इसी प्रदेश में आर एस एस के अनुषांगिक संगठन द्वारा नाथूराम गोडसे की जयंती का कार्यक्रम कई जगह पर किया जा रहा है जिसको लेकर सांसद दीपक बैज ने करारा हमला बोला है और साथ ही ऐसे संगठन के लोगों को लताड़ भी लगाई है। ज्ञात हो कि दीपक बैज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं तथा अनुसूचित जनजाति कोटे से सांसद है और वह बस्तर का प्रतिनिधित्व करते हैं।