जगदलपुर/बस्तर:- अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर योजना के निमित नारायणपुर विधानसभा के भानपुरी मंडल व बस्तर मंडल के कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने मार्गदर्शन किया व अन्य वक्ताओं के द्वारा विभिन सत्रों के माध्यमों से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।
समापन सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व बस्तर सांसद व कद्दावर नेता दिनेश कश्यप ने अपने ओजस्वी भाषण से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया व प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप नगर निगम नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे,भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंग मंडावी,लछुराम कश्यप, सुभाउ राम कश्यप, सुधीर पांडेय,मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल,निर्देश दीवान, विजय तिवारी, खितेश मौर्य, टिकेश्वरी मंडावी, पीली बाई व अन्य जेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दल्लीराजहरा – आज दल्लीराजहरा में 06 कोरोना संक्रमित मिले |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |
आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 03 से 03 और वार्ड क्र 23 से 03 की पुष्टि हुई है |
इस प्रकार आज एंटीजन से 03, आरटीपीसीआर से 01 और ट्रू नॉट से 02 की रिपोर्ट के आधार पर कुल 06 लोग कोरोना संक्रमित मिले |
कल दिनांक – 10 दिसम्बर 2020 की रिपोर्ट
10 दिसम्बर 2020 की रिपोर्ट जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 04 से 01, वार्ड क्र 21 से 01 और वार्ड क्र 26 से 01 की पुष्टि हुई है |
इस प्रकार एंटीजन से 01 और आरटीपीसीआर से 02 की रिपोर्ट के आधार पर कुल 03 लोग कोरोना संक्रमित मिले |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
जिला मुख्यालय नारायणपुर -के ग्राम बोरपाल में दुर्लभ पेंगोलिन जानवर जिसे क्षेत्रीय भाषा में साल खपरी खापा कहा जाता है,इस जानवर का भोजन दीमक व चपड़ा कीड़ा है, जिसे एक भवन मे रखे जाने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने दबिश देकर पेंगोलिन जानवर को बरामद किया उक्त जानवर की तस्करी किये जाने की आशंका जताई जा रही है ।
वन विभाग के रेंजर वीरभद्र देवांगन ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बोरपाल गांव के एक मकान में पेंगोलिन जानवर को रखा गया है सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम उक्त मकान में पहुची और पेंगोलिन को बरामद किया गया । घर वालो और आसपास गांव वालों से पूछताछ की जा रही है इस दुर्लभ जानवर को देखने के लिय लोगों का तांता लगा हुआ था, कही तस्करी के लिए तो इसे मकान में बंद करके रखा तो नही गया है, वही वेटनरी डॉक्टर के मुलाइज़ा के बाद इस पेंगोलिन जानवर को सुरक्षित स्थान में छोड़ा जाएगा ऐसा फारेस्ट अधिकारी द्वारा कहा गया है ।
जगदलपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इन दिनों निगम-मंडल और संगठन में नियुक्ति को लेकर हो-हल्ला मचा है तथा इस बीच यह खबर छनकर आ रही है कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच ठन गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर की ओर निकल गये हैं और प्र्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम दक्षिण की ओर कूच कर गए हैं जिससे इस बात को बल मिल रहा है कि सत्ता व संगठन के बीच ठीक-ठाक नहीं चल रहा है जिसके कारण अभी निगम -मंडल व संगठन में नियुक्तियों को लेकर जो लोग लामबंदी कर रहे हैं उनको थोड़ा रुकना पड़ सकता है।
पिछले अंक में हमने स्पष्ट किया था कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने वीटों का उपयोग कर सकते हैं जिससे कई लोगों के मंसूबों में पानी फिर सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साफ संकेत दिया है कि किसी भी प्रकार का दवाब उन पर नहीं है किंतु वह मंत्री व संगठन से समन्वय स्थापित कर नियुक्ति के लिए प्रयासरत है यदि अब अड़चनें आएगी तो दूसरा विकल्प खुला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर यानी सरगुजा संभाग की यात्रा पर निकले हैं जिसके तहत् वह चार दिनों तक कई क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वहीं प्रदेश मोहन मरकाम फिलहाल कोंडागांव में हैं और वह कथित तौर पर प्रभारी सचिव चंदन यादव के साथ ब्लाक अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर अपना गुणा-भाग करेंगे जिससे फिलहाल निगम मंडल की नियुक्ति का मामला ठंडे बस्ते में जा सकता है।
शासकीय कन्या शिक्षा परिसर परचनपाल केम्पस से कर के शासकीय उ. मा.वि घाटलोहंगा स्कूल परिसर, शासकीय कन्या उ.मा.वि.न.2 जगदलपुर, लालबाग परेड ग्राउण्ड जगदलपुर, सिरहासार चौक जगदलपुर, कलेक्टर कार्यालय जगदलपुर, शा, उ.मा.वि तोकापाल एवं रामकृष्णन मिशन विवेकानद विद्यापीठ नारायणपुर में किया गया जिसे स्वयं कमान अधिकारी, एएनओ, पीआई एवं एनसीसी कैडेटों ने योगदान दिया |
उच्च कार्यालय के निर्देशनुसार पूरे भारत देश में स्वच्छता पखवाड़ा 15 दिनों तक चलाने का आदेश ग्रुप मुख्यालय रायपुर के माध्यम से समस्त एनसीसी यूनिटों को आदेशित किया गया है। इस 15 दिवसीय स्वच्छता पखवाड़ा को कमान अधिकारी के विशेष प्रयास से उच्चाधिकारियों से ताल-मेल कर इस यूनिट के अंतर्गत एनसीसी संचालित स्कूलों एवं कालेजो के एनसीसी कैडेटों द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा का संकल्प लिया गया गया कुछ कैडेटों ने पोस्टर बनाकर कर उन्हें सोशल मिडिया के माध्यम से आम जनता को प्रेरित करते हुए पखवाड़ा में भाग लिया साथ ही वर्तमान परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए उत्साह के साथ इस अभियान में भाग लिया।
जगदलपुर- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय के आदेश एवं निर्देशानुसार जगदलपुर के जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त श्री राजेंद्र झा के मार्गदर्शन में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 जगदलपुर में राज्य पुरस्कार जांच शिविर दिनांक 7:12 2020 से आज दिनांक 9. 12. 2020 तक (तीन दिवसीय) आयोजित किया गया इस शिविर में जगदलपुर जिला के स्काउट एवं गाइड के बच्चे सम्मिलित हुए इस शिविर के समापन अवसर मैं मुख्य अतिथि माननीय किशोर जाधव जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एंड गाइड बस्तर इस कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमती सुधा परमार बस्तर जिला आयुक्त गाइड एवं पर्यवेक्षक एवं मुख्य परीक्षक के रुप में राज्य मुख्यालय से नियुक्त वाजिद खान जिला संगठन आयुक्त स्काउट उपस्थित थे |
आज समापन के अवसर पर बच्चों के द्वारा कोविड-19 के बचाओ का नाटक प्रस्तुत किया गया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नृत्य भी प्रस्तुत किया गया इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त किशोर जाधव एवं एवं इस कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमती सुधा परमार ने संबोधित करते हुए बच्चों की सफलता की कामना की एवं आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया जिला संगठन आयुक्त श्री दसरु यादव एवं जिला सचिव श्री मनोज महापात्र ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय शिविर में प्रवेश से राज्य पुरस्कार तक के निर्धारित पाठ्यक्रम की प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक परीक्षा आयोजित की गई इस राज्य पुरस्कार में सफल स्काउट्स एवं गाइड्स को राज्यपाल महोदय के द्वारा राजभवन में सम्मानित किया जाएगा |
इस शिविर को सफल बनाने में श्रीमती मीरा हिरवानी श्रीमती जयंती लोहाना राज किशोर तिवारी एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 के समस्त स्टाफ का अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हुआ |
कार्यक्रम का संचालन श्री दसरू यादव जिला संगठन आयुक्त स्काउट जिला बस्तर एवं आभार प्रदर्शन श्री मनोज महापात्र सचिव भारत स्काउट एंड गाइड जिला बस्तर ने किया… |
जगदलपुर। किसी को भी संदेश देने पहले अपने घर को दुरुस्त किया जाता है,स्वयं महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने यह कर दिखाया। निगम कार्यालय जोकि किसी महापौर का अघोषित घर होता है उसकी साफ-सफाई स्वयं कर जनता के बीच यह संदेश देने की कोशिश की है कि हर किसी को अपने घर व आस-पड़ोस को स्वच्छ रखना है। दूसरी तरफ में रोड़ में सफाई अभियान चलाया गया जिसमें स्वयं अपने हाथों में झाड़ू थामें कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ डटे रही।इस दौरान लोक निर्माण विभाग सभापति यशवर्धन राव, पार्षद इमरान खान सहित निगम आयुक्त प्रेम पटेल व अन्य उपस्थित थे।
शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर निगम ने अब नये फार्मूले पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत शहर में सफाई के लिए 11 दिसंबर से विशेष अभियान चलाया जाएगा और हर दिन 8 वार्डों में सफाई की जाएगी। इस नई योजना पर काम करने के लिए निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल ने स्वच्छता विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की एक बैठक भी ली।शहर की साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा भी की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। आयुक्त ने समीक्षा बैठक में शहर के 48 वार्डों, बाजारों, मुख्य मार्ग व अन्य स्थानों की समीक्षा करते हुए स्वच्छता विभाग को निर्देश देते कहा कि सफाई में लापरवाही न बरतें। वार्डों से सफाई व्यवस्था पर शिकायत नहीं आनी चाहिए। वहीं आयुक्त प्रेम कुमार पटेल ने बताया शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसमें 48 वार्डों को 8-8 वार्डों में विभाजन किया जाएगा, जिसमें प्रति दिन 8 वार्डों में विशेष अभियान चलाया जाएगा।
सफाई के लिए विशेष अभियान 11 से 16 दिसंबर तक चलाया जाएगा। जनप्रतिनिधियों, शहर के गणमान्य नागरिकों, अधिकारी व कर्मचारियों के साथ सभी मिलकर इस सफाई अभियान को सफल बनाने मे सहयोग करेंगे। 08 वा्डों में पूरी स्वच्छता कर्मचारी, जेसीबी, टिप्पर व अन्य संसाधनों के साथ सफाई अभियान चलाया जाएगा। बैठक में आयुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि प्रतिबंधित पॉलिथीन पर लगातार कार्रवाई करें। इस दौरान प्रभारी स्वच्छता अधिकारी अरूण यादव, अजय बनिक, हेमंत श्रीवास, सुशील कर्मा, संदीप विवेकर, दामोदर, शेखर सहित अन्य मौजूद थे।
जगदलपुर-बस्तर जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के संयुक्त प्रयास से युवोदय नामक कार्यक्रम संचालित किया जा रहा जिसका संचालन बस्तर कलेक्टर रजत बंसल के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आत्मनिर्भर बनाने
शिक्षा स्वास्थ्य चिकित्सा पर बल देने एवं शासन प्रशासन की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कैसे किया जाए। इस पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है।इसके अंतर्गत युवाओं द्वारा इस क्षेत्र के स्वास्थ्य शिक्षा संस्कृति और पर्यटन विकास के कृषि एवं वनोपज आजीविका कोविड-19 महामारी के लिए व्यवहार परिवर्तन पर सफल कार्य किया जा रहा है।
बस्तर ब्लॉक के प्रशिक्षण भवन में चल रहे युवोदय शिविर में महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग के युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वैश्विक महामारी कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन ना हो इसे ध्यान में रखते हुए ब्लॉक के प्रत्येक संकुल के 3 गांव से 50 वॉलिंटियर्स को प्रतिदिन प्रशिक्षित किया जाएगा। जिसमें मास्टर ट्रेनर बस्तर बी. ई. ओ.- आर. एल. ठाकुर, बी.आर. सी राजेंद्र सिंह ठाकुर, शैलेंद्र तिवारी, महेंद्र त्रिपाठी, संकुल समन्वय देवेंद्र सोनी, देवेंद्र ठाकुर, परमेश्वर ठाकुर,युवोदय ब्लॉक कोऑर्डिनेटर घनश्याम दीवान व लीठू देवनाथ प्रतिदिन परीक्षण मास्टर ट्रेनर के रूप में युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
चिंडपाल के कंदराओं में पहुंचे विधायक राजमन चित्रकोट विधायक राजमन वेंजाम ने किया ग्राम पंचायत चिंगपाल के मांदर गुफा (अरण्यक गुफा) का भ्रमण कर सड़क निर्माण एवं पुलिया निर्माण का किया शिलान्यास।
विकासखंड दरभा के ग्राम पंचायत चिंगपाल के मांदर गुफा के भ्रमण के दौरान विधायक ने मांदर गुफा जो कि एक पर्यटन स्थल है को प्राथमिकता देते हुए वहां के ग्रामीणों से की मुलाक़ात।
मांदर गुफा तक पहुच मार्ग नही है । दुर्गम मार्ग को सुगम बनाते हुए आज विधायक महोदय द्वारा मांदर गुफा पहुच मार्ग हेतु पुलिया निर्माण सहित द्वितीय श्रेणी सड़क का शिलान्यास किया गया ।
कार्यक्रम में विधायक महोदय जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सड़क बनने से मांदर गुफा तक आवागम आसान होगा साथ ही क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से भी काफी फायदा पहुचेगा , ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को इससे रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे । साथ ही क्षेत्र का विकास भी होगा । आज के इस कार्य चित्रकोट विधायक राजमन वेंजाम के साथ जगबंधु ठाकुर ब्लॉक उपाध्यक्ष बास्तानार, श्रीमती जानकी राव अध्यक्ष जनपद पंचायत दरभा, महादेव नाग सांसद प्रतिनिधि दरभा, पीलू राम पोयाम सरपंच चीड़पाल,मोती राम सरपंच चितापुर,पार्टी के कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।
जगदलपुर, 08 दिसम्बर 2020/ तिरिया कावापाल क्षेत्र के ग्रामीणों को जल्द ही फ्लोराईडयुक्त पानी से निजात मिलेगी। कलेक्टर रजत बंसल ने तिरिया-कावापाल क्षेत्र के भू-जल में फ्लोराईड पाए जाने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों को इससे राहत दिलाने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को पानी की गुणवत्ता जांच करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर बंसल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन अधिकारी से कहा कि तिरिया, गुमलवाड़ा, कोलावाड़ा, नागलसर, चोकावाड़ा, कावापाल और नेतानार में लौहयुक्त और आयरनयुक्त पानी की जानकारी प्राप्त हुई है उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों को शीघ्र ही इससे राहत दिलाने के लिए पानी के गुणवत्ता की जांच के साथ ही समस्या के निदान के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।