नारायणपुर शहर में वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद रोशन गोलछा ने अपने वार्ड में पहुंचकर वार्ड वासीयों को रंगोली एवं दीपक वितरण कर दिपावली की शुभकामनाएँ दी व बड़े बुजुर्गों से इस पावन अवसर पर आशिर्वाद प्राप्त किया उनके द्वारा किया गया यह द्वार से द्वार मिलन समारोह अतुलनीय रहा अपने वार्ड के वार्ड क्रमांक 8 के प्रत्येक वार्ड वासियों से मिलकर उन्हें उपहार दिया जो कि आज तक किसी पार्षद न ही किया हो अपने वार्डों के प्रति एक अनोखे पहल के साथ अपने वार्ड में निष्ठापूर्वक कार्य निरन्तर कर रहे युवा पार्षद रोशन गोलछा इस तरह से सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दिया गया।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं निरसन कराने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान (अर्हता तिथि 01 जनवरी 2021) दिनांक 16 नवम्बर 2020 से 15 दिसम्बर 2020 तक चलाया जाएगा। इस दौरान 01 जनवरी 2021 की स्थिति में 18 वर्ष तथा अधिक उम्र के व्यक्ति जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नही है या पूर्व में दर्ज नामों की प्रविष्ठि में कोई मुद्रण त्रुटि हो, वे अपना नाम दर्ज एवं संशोधन करवा सकते है।
संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2020 के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक लेकर आवश्यक जानकारी दी। उन्होने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन 16 नवम्बर को, दावा आपत्ति प्रस्तुत कने की समयावधि 16 नवम्बर से 15 दिसम्बर तथा विशेष अभियान के तहत 21 नवम्बर एवं 22 नवम्बर 2020 तथा 12 दिसम्बर एवं 13 दिसम्बर 2020 को भी मतदान केन्द्रों में दावा आपत्ति लेने का कार्य किया जायेगा। दावा आपत्ति से प्रापत फार्मो का निराकरण 5 जनवरी 2021 को तथा मतदता सूची के अंतिम प्रकाशत हेतु जांच, तथा अनुपूरक सूची का मुद्रण 14 जनवरी 2021 तक किया जायेगा। 15 जनवरी 2021 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। नाम दर्ज कराने के लिए फार्म-6, नाम काटने (निरसन) के लिए फार्म-7 एवं त्रुटि सुधार (संशोधन) के लिए फार्म-8 तथा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एक मतदान केन्द्र से दुसरे मतदान केन्द्र में स्थानांतरण के लिए फार्म-8क प्रयोग किया जाता है। मतदाता अपने निवास क्षेत्र के मतदान केन्द्र में नियुक्त अभिहित अधिकारी से कार्यालयीन दिवस/समय में संपर्क कर दावा-आपत्ति/संशोधन फार्म प्राप्त कर आवश्यक प्रविष्ठियों को पूर्ण कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा कर पावती प्राप्त कर सकते है। एनव्हीएसपी (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटएनव्हीएसपीडॉटइन) (www.nvsp.in) में ऑनलाईन पंजीकरण, संशोधन एवं निरसन फार्म भरने की सुविधा के अतिरिक्त अन्य सेवाएं भी उपलब्ध है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 84 अंतर्गत 257 मतदान केन्द्र है, जहा दावा-आपत्तियां प्राप्त करने हेतु अभिहित अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। वर्तमान में जिले में कुल 178491 मतदाता है जिसमें 86369 पुरूष एवं 92122 महिला मतदाता है। पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण 05 जनवरी 2021 तक किया जावेगा तथा फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 जनवरी 2021 को किया जावेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने राजनैतिक दलों को मतदान केन्द्रवार बूथ लेवल एजेंट नियुक्त कर सूची निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने तथा नये मतदाताओं को नाम जुड़वाने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।
एसडीएम दिनेश कुमार नाग ने आज जिला मुख्यालय स्थित बखरूपारा बाजाार स्थल में लगे पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार द्वारा पटाखों के उपयोग के संबंध में जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की समझाईश दुकानदारों को दी। उन्होंने दुकानदारों को बताया कि कम प्रदूषण उत्पन्न करने वाले इम्प्रूव्ड एवं हरित पटाखों की बिक्री करें। ऐसे पटाखों का विक्रय करें, जिससे उत्पन्न ध्वनि का स्तर निर्धारित सीमा के भीतर हो। सीरीज पटाखे अथवा लड़ियों की बिक्री न करें। इसके साथ ही जिन पटाखों में लिथीयम, आरसेनिक, एन्टिमनी, लेड एवं मर्करी का उपयोग किया गया है, उनकी बिक्री न करें।
एसडीएम श्री नाग ने दुकानदारों को कोरोना वायरस कोविड-19 के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन, मास्क का उपयोग और हाथों को सेनेटाईजर करने की समझाईश दी। इस दौरान उनके साथ नायब तहसीलदार श्री केतन भोयर व राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
डौंडी – डौंडी ब्लाक में हाथियों के उपद्रव से ग्राम सुरडोंगर, जपकसा, खुर्सीटिकुर एवं लिमहूडीह के लगभग 67 किसान प्रभावित हुए है और वन विभाग द्वारा जानकारी मिली थी कि हाथियों का दल लिमहूडीह जंगल के पीछे है अब फसलों को तबाह करने के बाद वन विभाग पर हमला करना शुरू कर दिया है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कल शाम की है अँधेरा होने के पहले वन विभाग के तीन कर्मचारी सर्चिंग पर निकले हुए थे कि अचानक दो हाथियों ने उन पर हमला कर दिया जिससे मौके पर दो लोग तो जान बचाकर भाग गए लेकिन एक कर्मचारी वहीँ फंस गया और दौड़कर एक पेड़ पर चढ़ गया लेकिन हाथी ने पेड़ की डाली को हिलाने लगा जिससे वह व्यक्ति हाथी के
सामने ही गिर पड़ा फिर हाथी ने उस पर हमला करना शुरू कर दिया बाकि जो अन्य साथी थे वे कुछ लोग को लेकर आये और पत्थर मारकर उन हाथियों को वहां से भगाया तब उस व्यक्ति के जान बची | वैसे हाथी के हमले से काफी गंभीर चोंटे आई है | गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज जारी है |
घायल व्यक्ति वन विभाग में दैनिक वेतनभोगी के रूप में कार्यरत है और वह ग्राम साल्हे का निवासी है उसका नाम ब्रिजलाल बताया गया है |
दल्लीराजहरा में बढ़ते सड़क हादसों पर काबू पाने मुख्य मार्गों एवं चौराहों पर स्पीड ब्रेकर लगाया जा रहा है | नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर के प्रयास से स्पीड ब्रेकर लगाने का कार्य किया जा रहा है | इससे तेज रफ़्तार गाड़ियों की स्पीड पर नियंत्रण रहने के साथ ही साथ अभी आये दिन जो हादसे हो रहे है शायद उसमे लगाम लगेगा |
दल्लीराजहरा –आज दल्लीराजहरा में 09 कोरोना संक्रमित मिले |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 08 से 02, वार्ड क्र 14 से 01, वार्ड क्र 15 से 01, वार्ड क्र 22 से 01, वार्ड क्र 25 से 02, नलकसा से 01 और नर्राटोला से 01 की पुष्टि हुई है |
इस प्रकार एंटीजन से 06 और RTPCR से 03 की रिपोर्ट के आधार पर आज कुल 09 लोग कोरोना संक्रमित मिले |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा के आँगनवाड़ी मे सुपरवाईजर पद का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने की जानकारी मिली है ठग द्वारा अपने आप को महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर संचालनाय में आयुक्त के पद पर होने का नाम लेकर ठगी की है और वह भी एक साथ चार महिलाओं से ठगी की घटना जून महीने की है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार जब महिलाओं के पास उस अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल किया गया तब उसने रायपुर संचालनाय मे आयुक्त के पद का अधिकारी और अपना नाम समीर पाण्डे और कभी अशोक पाण्डेय नाम बदलकर बताता था तथा बताया कि पहले बालोद जिला के महिला एवं बाल विकास विभाग मे डी.पी.ओ के पद पर था और डौण्डी ब्लाक मे दो पोस्ट सुपरवाईजर के पद मे भर्ती करना है । उसके पास 10 लोगो के नाम की सुची है और यदि वह चाहे तो उस पद मे लगा सकता है । लेकिन इस पर उस व्यक्ति ने कहा कि यदि उन महिलाओं के द्वारा
2,50,000 रूपये की व्यवस्था करके उस व्यक्ति के बताये एकाउट नम्बर मे पैसा जमा कर दे तो वह संपरवाईजर के पद मे लगा सकता है | क्योकि 13 वर्ष से डौंडी ब्लाक मे किसी का प्रमोशन नही हुआ है और तुम्हे एक सप्ताह मे इंटरव्यू व एक माह मे उस पद मे लगा दूंगा। यह भी कहा गया कि इस पद के लिये कई लोग इंतजार मे लगे है। और उन सबका नाम व मोबाईल न. की लिस्ट मेरे पास है। उसके बाद उस व्यक्ति ने जिन जिन महिलाओं से बात किया था उनके नंबर पर फार्म भेजा गया। इससे महिलाए आश्वस्त हो गई कि वह व्यक्ति सही बोल रहा है और दिए गए अकाउंट न पर या ऑनलाइन उन्होंने रुपये ट्रान्सफर कर दिए |
महेश्वरी सिन्हा द्वारा ठग के अकाउंट में राशि जमा की गई उसकी जानकारी इस प्रकार है –
एस बी आई बैंक 21.06.2020 3500/-
एस बी आई बैंक 21.06.2020 48000/-
एस बी आई बैंक 21.06.2020 49500/-
एस बी आई बैंक 21.06.2020 49500/-
एस बी आई बैंक 21.06.2020 49500/-
एस बी आई बैंक 21.06.2020 49500/-
एस बी आई बैंक 22.06.2020 80000/-
इस प्रकार हेमिन रंजक द्वारा ठग के अकाउंट में 3,29,500 रुपये जमा की गई |
हेमिन रंजक द्वारा ठग के अकाउंट में राशि जमा की गई उसकी जानकारी इस प्रकार है –
एस बी आई बैंक 19.06.2020 49,500/-
एस बी आई बैंक 19.06.2020 23,500/-
एस बी आई बैंक 22.06.2020 20,000/-
एस बी आई बैंक 23.06.2020 20,000/-
चेक द्वारा 20.07.2020 77,000/-
इस प्रकार हेमिन रंजक द्वारा ठग के अकाउंट में 1,90,000 रुपये जमा की गई |
तबस्सुम कुरैशी द्वारा ठग के अकाउंट में राशि जमा की गई उसकी जानकारी इस प्रकार है –
एस बी आई बैंक 21.06.2020 49500/-
एस बी आई बैंक 21.06.2020 49500/-
एस बी आई बैंक 21.06.2020 45200/-
एस बी आई बैंक 21.06.2020 4300/-
एस बी आई बैंक 21.06.2020 2400/-
एस बी आई बैंक 22.06.2020 49500/-
एस बी आई बैंक 22.06.2020 48100/-
एस बी आई बैंक 22.06.2020 1500/-
इस प्रकार तबस्सुम कुरैशी द्वारा ठग के अकाउंट में 2,50,000 रुपये जमा की गई |
दीप्ति लता द्वारा ठग के अकाउंट में राशि जमा की गई उसकी जानकारी इस प्रकार है –
एस बी आई बैंक 22.06.2020 2,00,000/-
एस बी आई बैंक 22.06.2020 50,000/-
चेक द्वारा — 80,000/-
इस प्रकार तबस्सुम कुरैशी द्वारा ठग के अकाउंट में 3,30,000 रुपये जमा की गई |
रुपये ट्रान्सफर मोहन नेगी और मेवा चोपड़ा के नाम पर किया गया है |
उक्त सभी महिलाएं दल्लीराजहरा आंगनवाड़ी में कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत है | पूर्व में भी महिला एवं बाल विकास विभाग में नियुक्ति के समय लेनदेन चला था जिसके फलस्वरूप आज इस तरह का मामला सामने आया है |
ठगी की शिकार महिलाओं द्वारा पुलिस अधीक्षक बालोद के समक्ष अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है
अब देखना यह है पुलिस प्रशासन द्वारा क्या एक्शन लिया जाता है
क्या उन महिलाओं के रुपये वापस होंगे ?
क्या उस अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्यवाही होगी ?
जानने के लिए जुड़े रहे आपका अपना न्यूज़ चैनल सिटी मीडिया के संग !
गुरुर – गुरुर थाना के अंतर्गत ग्राम बोरतरा का मामला है जिसमे एक 15 साल की नाबालिग को गाँव के ही युवक जीतेन्द्र जोशी ने शादी के नाम पर भगा ले गया और शादी का विडियो रिकॉर्डिंग कर गाँव में ही सोशल मीडिया में वायरल कर दिया |
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी जीतेन्द्र जोशी नाबालिग को भगा कर मरोदा ले गया और वहां नाबालिग युवती से शादी कर उसका विडियो बना लिया और कुछ दिन बाद जब गाँव आया तब उसने गाँव में ही सोशल मीडिया Whatsapp में विडियो वायरल कर दिया
नाबालिग लड़की के परिजन पहले ही जांच पड़ताल में लगे हुए थे जब उन्हें यह जानकारी मिली तो वे आरोपी के घर अपनी लड़की को लेने के लिए पहुंचे तो मुख्य आरोपी जीतेन्द्र जोशी और उसके बड़े भाई राजकुमार जोशी ने परिजनों को जान से मारने की धमकी दी जिससे वे डर गए और गुरुर थाने में जाकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी लड़की नाबालिग है जिसकी उम्र 15 वर्ष है और जब लेने गए तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है और थाना प्रभारी द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 366 व 363 के तहत उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया |
बालोद–विकास खंड गुरूर के ग्राम कोचेरा अरकार एवं अकलवारा में कोविड जांच शिविर का आयोजन किया गया उक्त शिविर में ग्रामीण जनों द्वारा जांच हेतु रुचि दिखाते हुए जांच कराई गई साथ ही साथ लोगो को जागरूक करने हेतु बी ई टी ओ उर्वशा द्वारा कोरोना के प्रति लोगो में फैली व्याप्त डर व भ्रांतियों को जानकारी देते रहे दूर कर अपील किया गया कि अपने पारा मोहल्ला में लोगों को कोरोना जांच कराने प्रेरित किया जावे ताकि संक्रमित व्यक्ति का समय पूर्व पहचान कर उपचार व समुदाय में संक्रमण को रोकी जा सके। साथ ही साथ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जी आर रावटे द्वारा आयोजित शिविर का सतत निरीक्षण व आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए स्वास्थ्य शिक्षा दी जाती है एवम् जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर समन्वय बनाते हुए। जांच शिविर में आवश्यक सहयोग की अपेक्षा हेतु हमेशा अपील किया करते है उक्त शिविर में लेब जांच टीम के सदस्य श्री दुर्गेश ध्रुव, श्री चमन कुर्रे रेशमा सोनबोईर,नीतू भूआर्य, जे डी गंधर्व, देवेन्द्र साहू, प्रशांत ठाकुर गेंद लाल साहू, टी यादव, एवम् ओमकार लगातार गांवो जा जा कर जांच कर रहे हैं ।
जगदलपुर। माओवाद प्रभावित बस्तर के दंतेवाड़ा जिले की पालनार निवासी सोनी सोरी बीती रात सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। सोनी सोरी वह महिला है जिस पर एस्सार एवं माओवादियों के साथ फंडिंग के लिए सूत्रधार की भूमिका निभाने का आरोप है, साथ- साथ इस महिला पर माओवादियों से सांठगांठ के मामले में भी प्रकरण पंजीबद्ध है साथ ही तत्कालीन बस्तर पुलिस रेंज के महानिरीक्षक एसआरपी कल्लूरी के कथित गुंडों द्वारा कालिख पोतने की घटना भी इस महिला के साथ घटित हो चुकी है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दन्तेवाड़ा में अपने भतीजे लिंगाराम कोड़ोपी के साथ मोटरसाइकिल से जाते वक्त सोनी सोरी हादसे की शिकार हो गई जिसे नाक से रक्त स्राव होने की वजह से दंतेवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति देख उन्हें जगदलपुर मेडिकल कालेज डिमरापाल रेफर कर दिया गया है। लिंगा कोड़ोपी ने फेसबुक पोस्ट के जरिये मदद मांगते हुए घटना की पुष्टि की है।