City Media - Page 1701 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1701

Breaking जिले में खाद्य विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही पीडीएस गेंहू का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा

0

बालोद – जिले में खाद्य विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई जिसमे 7 क्विंटल पीडीएस गेंहू का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया | जब्त किए गए गेंहू की बोरियों को बालोद नगरपालिका के राशन दुकान में रखा गया हैं | प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम ग्राम सिवनी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

स्थित महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित ईच्छा महिला स्व सहायता समूह से वाहन क्रमांक CG04 JD 0805 में 7 क्विंटल रेडी टू ईंट गेंहू सांकरा की ओर ले जाया जा रहा था। तभी खाद्य विभाग की टीम द्वारा नगर के जय स्तम्भ चौक के पास वाहन को रोककर चालक से

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

पूछताछ की गई तो वाहन चालक हडबडा गया और किसी प्रकार का संतुष्टि पूर्ण जवाब नही दिया गया | जिसके बाद खाद्य विभाग ने मौके पर कार्यवाही कर पंचनामा बनाकर वाहन में

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

मौजूद गेंहू की 14 बोरियों को राशन दुकान में रख, वाहन को पुलिस थाने के जाया गया और पुलिस द्वारा इसके बारे में गहन जांच पड़ताल की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking पत्रकार द्वारा देश के प्रसिद्ध चैनलों के नाम पर फर्जी बिल बुक छपवा कर वसूली करने वाला गिरफ्तार

0

जगदलपुर – पत्रकार द्वारा देश के प्रसिद्ध चैनलों के नाम पर बिल बुक छपवा कर वसूली करने वाला फर्जी पत्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | फर्जी पत्रकार बकावंड ब्लॉक का रहने वाला हैं | पत्रकार के पास से पुलिस ने आईडी,बिल बुक ,सील बरामद किया है. राष्ट्रीय चैनलों के नाम पर बिल बुक छपवा कर ग्राम पंचायतों में विज्ञापन की वसूली करता था इनका शिकार

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

ग्राम पंचायत के पंच सरपंच होते थे.विज्ञापन के नाम पर पंचायतों में बिल लगाकर जमकर वसूली कर रहे थे. उसने  ना  केवल बिल बुक छपाया  बल्कि फर्जी सील लगाकर राष्ट्रीय चैनलों को बदनाम करने की  कोई कसर नहीं छोड़ी यह फर्जी काम कोई एक आदमी नहीं बल्कि पूरा का पूरा गैंग इस काम को अंजाम दे रहे थे इस तरह की अवैध उगाही का कार्य चरामा से लेकर कोंटा तक करते थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

जब इस की जानकारी जब उक्त चैनलों के संभागीय प्रतिनिधियों को लगी तो थाना कोतवाली व बोधघाट में लिखित शिकायत की तब जाकर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वसूली में संलिप्त नीलांबर सेठिया को गिरफ्तार किया गया और उसके इस कार्य में संलिप्त बिल बुक

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

छापने वाले शेख माकिज उर्फ़ सोनू को हिरासत में लिया है | नीलांबर सेठिया के अन्य सहयोगी भी हैं जो गैंग बनाकर  विभिन्न पंचायतों में बिल भेज कर वसूली में जुटे थे | पुलिस ने आरोपी नीलांबर सेठिया के खिलाफ धारा 420.419,468,471,120 तथा बिल बुक छापने वाले मकीज पर कॉपीराइट एक्ट की तहत कार्यवाही कर एफआईआर दर्ज किया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अपने जन्म दिवस की इस शुभ अवसर पर एक वृक्ष लगाकर सब को यह संदेश दिया कि हमें पर्यावरण को सुरक्षित रखना है

0

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक शासकीय महाविद्यालय अरमरीकला के छात्र मगेंद्र साहू जी के द्वारा आज अपने जन्म दिवस की इस शुभ अवसर पर एक वृक्ष लगाकर सब लको यह संदेश दिया कि हमें पर्यावरण को सुरक्षित रखना है एवं प्रदूषण से बचाने के लिए वृक्षारोपण करना अनिवार्य है ,एवं वृक्षारोपण करना जितना आसान है ,उनका संरक्षण करना उतना ही कठिन इसलिए वृक्षारोपण कर संरक्षित रखने का संकल्प लिया और सब को यह संदेश दिया कि वृक्षारोपण अपने क्षेत्रों में किया जावे एवं वृक्षों को सुरक्षित किया जावे।।।

Breaking कोरोना अपडेट –दल्लीराजहरा के लिए रही आज राहतभरी खबर

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में आज 05 कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें | आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01 से 01, गुप्ता चौक से 01, वार्ड क्र 24  से 01, वार्ड क्र 27 से 01 और चिखलाकसा के वार्ड क्र 09 से 01 इस प्रकार आज कुल 05 लोग संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 13 में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला

0

दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 13 लोडिंग क्वार्टर में पुरानी रंजिश को लेकर गुलशन ठाकुर पिता स्व जीवराखन लाल ठाकुर जो कि राजमिस्त्री का काम करता है उस पर राजकुमार गोड द्वारा हथोड़ी से जानलेवा हमला हुआ लेकिन बाल बाल बच गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलशन ठाकुर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

और आरोपी राजकुमार गोड के बीच पुरानी दुश्मनी थी जिसका बदला लेने की नियत से आरोपी राजकुमार द्वारा गुलशन ठाकुर के इन्तजार में घात लगाये बैठा था जैसे ही गुलशन ठाकुर आया उसने उस पर हमला कर दिया लेकिन उसके हमले से बच गया लेकिन उसके बाद

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

भी आरोपी हाथापाई पर उतर आया और गन्दी गन्दी गालियाँ देने लगा लेकिन गुलशन ठाकुर के परिजन द्वारा बीच बचाव किया गया लेकिन उन्हें भी चोट आई आसपास के लोगों ने भी यह वाकया देखा | इस पर गुलशन ठाकुर द्वारा भविष्य में इस प्रकार गतिविधि दोबारा ना हो उसने

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

पुलिस थाने जाकर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323 व 506 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी के खिलाफ करवाई करने का आश्वासन दिया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

चिखलाकसा में शिक्षक के साथ मारपीट व जानलेवा हमले की कोशिश

0

चिखलाकसा – चिखलाकसा में एक शिक्षक के साथ मारपीट व जानलेवा हमले की कोशिश में वे बाल बाल बचे | प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक अशोक कुमार सिन्हा पिता लखन लाल सिन्हा उम्र 50 वर्ष निवासी चिखलाकसा वार्ड क्र0 10 इंदिरा कालोनी जो कि शासकीय

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

विद्यालय में व्याख्याता है जो कि अपना नया घर सुशील झा के बाजु में बनवा रहे है जहाँ काम चल रहा है दिनांक 21.10.2020 के करीब 2.00 बजे शिक्षक को उनके यहाँ काम करने वाले मजदुर ने फ़ोन कर बताया कि आपका पडोसी सुशील झा घर में तोड़फोड़ कर रहा है तो फिर उन्हें अचम्भा लगा फिर वह और उनकी पत्नी और बच्ची के साथ बाइक में अपने नए घर की

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

ओर चले गए जहाँ जैसा फ़ोन पर सुना सच निकला | सुशील झा जैसे शिक्षक और उसके परिजनों को देखा अश्लील माँ बहन की गन्दी गालियाँ देना शुरू कर दिया और तो और जान से मार देने की धमकी देने लगा यहाँ तक कि शिक्षक की पत्नी के साथ भी बत्तमीजी करने लगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

सुशील झा द्वारा रेलिंग चबूतरा को नुकसान पहुँचाया गया और वे जब जाने लगे तो उसके हाथ टंगिया था जिसे फेंककर मारा वह तो अच्छा हुआ किसी को लगा नहीं लेकिन उससे बचने के चक्कर में गाड़ी में सवार वे उनकी पत्नी और बच्ची तीनों गिर गए उसके बाद भी सुशील झा द्वारा जान से मार देने की धमकी देते हुए दौड़ाने लगा | उक्त घटना को आसपास के लोगों ने भी देखा |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

घटना के उपरांत शिक्षक द्वारा पार्षद श्रीमति सुनीता, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को विक्रम घुर्वे को इस बारे में बताया तथा साथ में जाकर सुशील झा के खिलाफ FIR करवाई गई | पुलिस द्वारा उनकी शिकायत दर्ज गई तथा आरोपी सुशील झा के खिलाफ धारा 294, 427 एवं 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया |

Breaking युवक हुआ OLX में ठगी का शिकार, राजहरा थाने में की शिकायत

0

दल्लीराजहरा – OLX के बारे में आये दिन धोखाधड़ी की शिकायत के बाद भी लोग उनके चंगुल में फंस ही जाते है | ऐसा ही एक मामला राजहरा थाना क्षेत्र जाबुडवाही निवासी OLX में ठगी का शिकार हुआ है | प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक हरिचंद्र टेकाम पिता तिलक राम

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

टेकाम निवासी जाबुड़वाही जो कि वर्तमान में आईटीआई की पढाई कर रहा है उसने OLX में एक मोबाइल Realme 5 pro जिसकी कीमत 4000 रुपये थी जिस पर विक्रेता तेजपार सिंह के नाम से थी युवक ने दिए गए न पर कॉल कर सौदा तय हुआ और सामने वाले ने अपना

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

अकाउंट न दिया कि इस पर रुपये ट्रान्सफर कर दो तो मैं मोबाइल तुम्हे दे दूंगा युवक ने गूगल पे के माध्यम से रुपये ट्रान्सफर कर दिए किन्तु आरोपी द्वारा लेट फीस, आर्मी कैंटीन चार्ज के लिए बारी बारी से 3150 रू, 2160 रू, 2107रू, 3135 रू, 3135 रू कुल टोटल 13687 रू

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

उक्त खाता धारक के एकाउंट नं0 में डलवा लिया उसके पश्चात् जब युवक ने उस न पर कॉल किया तो नंबर बंद आया बहुत बार कोशिश किया लेकिन कुछ नहीं हुआ अंत में युवक को ना मोबाइल मिला ना ही उसके रुपये वापस हुए युवक को समझ में आ गया कि उसके साथ

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

धोखाधड़ी हुआ है | इसके बाद युवक ने दल्लीराजहरा थाने में जाकर OLX में ठगी का FIR दर्ज करवाया जिसके तहत पुलिस द्वारा 420 एवं 66D के तहत अपराध दर्ज किया गया |

ओबीसी महासभा ने विभिन्न मांगों के समर्थन में डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

0

बालोद–छत्तीसगढ़ ओबीसी महासभा के प्रदेश महासचिव श्री मुरारी दास के नेतृत्व में शुक्रवार 23 अक्टूबर 2020 को ओबीसी महासभा ने अपनी विभिन्न मांगों के संदर्भ में डिप्टी कलेक्टर श्री प्रधान जी को तहसील कार्यालय गुरुर में ज्ञापन सौंपा .

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

देश के महामहिम राष्ट्रपति, महामहिम राज्यपाल महोदय, माननीय प्रधानमंत्री जी, व प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में देश की जनगणना में ओबीसी का कालम जोड़ने ,समस्त सरकारी व गैर सरकारी विभागों में ओबीसी को उनके आनुपातिक आधार पर आरक्षण निर्धारित करने,

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

व सरकारी विभागों के निजी करण की प्रक्रिया पर शीघ्र रोक लगाने इसके अतिरिक्त सुभाष चंद्र बोस चिकित्सा महाविद्यालय जबलपुर मैं M.Ortho मैं अध्ययनरत छात्र हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. भागवत देवांगन जिसकी हत्या 1-10- 2020 को हुई थी. हत्या में संलिप्त सभी दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उन पर कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही पीड़ित

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

परिवार को मुआवजा स्वरूप 5 करोड़ रुपए प्रदान करें,व परिवार के किसी एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाए जैसे विभिन्न ज्वलंत मुद्दे शामिल थे.ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महासचिव ओबीसी महासभा श्री मुरारी दास, अधिवक्ता विनेश गजेंद्र, रिटायर्ड आर्मी चोवेंद्र

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

कुमार, सावल राम सिन्हा, झम्मन हिरवानी, श्रमिक नेता ओम प्रकाश साहू, रिटायर्ड प्रिंसिपल एस.आर. तेजस्वी, कलार समाज के सचिव अधिवक्ता चंद्रहास सिन्हा, पत्रकार बालचरण साहू समेत अनेक लोग गुरुर के विभिन्न स्थानों से ज्ञापन देने पहुंचे थे।

चिखलाकसा की युवती ने नशे में धुत्त व्यक्ति द्वारा प्रताड़ित व जान से मार देने का आरोप लगाया

0

दल्लीराजहरा – चिखलाकसा की एक युवती ने नशे में धुत्त व्यक्ति द्वारा प्रताड़ित करने का

विनोद कोलते

आरोप लगाया है युवती रोशनी पिता सुभाष गोड ने बताया कि वह वार्ड क्र 12 में रहती है तथा कॉलेज की पढाई कर रही है | प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाद की वजह यह है कि उनके

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

पडोसी विनोद कोलते द्वारा बिना किसी कारणवश युवती के पालतू पशु कुत्ते को बांस के डंडे से मार रहे थे और जब युवती और उसके परिजनों द्वारा मना किया गया तो युवती के साथ गाली गलौज करने लगा और माँ के सामने युवती पर डंडे से वार किया जिससे युवती के हाथ में सुजन भी आ गया है और युवती की बहन के साथ भी गाली गलौज करने लगा और पुरे परिवार

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

को जान से मार देने की धमकी देने लगा इससे भयभीत होकर युवती घर के अन्दर भागी तो जोर जोर से चिल्लाकर गाली गलौज करने लगा और उस पालतू कुत्ते को यहाँ रखा तो ठीक नहीं होगा इस तरह की धमकी देता है | युवती ने बताया कि आये दिन वह व्यक्ति शराब के

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

नशे में इस प्रकार अनैतिक कृत्य करता रहता है | इस सब कारणों को देखते हुए युवती ने पड़ोसी विनोट कोलते के नाम पर थाने में FIR करवाई है | पुलिस ने पीडिता द्वारा बताये अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506 एवं 323 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है और उस पर करवाई की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

10वीं 12वीं की पूरक परीक्षा की तिथि घोषित, जाने कब से पूरक परीक्षा का आवेदन करना है !

0

रायपुर : माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पूरक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है | प्रदेश में 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री पेपर नवंबर माह की 28 तारीख को होगी | गौरतबल है कि मुख्य परीक्षाओं के दौरान फैले कोरोना संक्रमण को देखते हुए माशिम ने कई विषयों की परीक्षाएं रद्द

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

की थी | माशिम ने परीक्षा की घोषणा कर यह स्पष्ट कर दिया है कि छात्रों का मूल्यांकन परीक्षाओं के आधार पर ही होगा | पूरक परीक्षा स्कूल में लिखित रूप से देनी होगी अर्थात जिस स्कूल से छात्र या छात्रा है उसी स्कूल में परीक्षा होगी और यदि प्राइवेट है तो जिस स्कूल से

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

उसने फॉर्म भरे है उसी स्कूल में परीक्षा देने जाना होगा | दसवीं में इस वर्ष 1 लाख 8 हजार 632 तथा 12वीं में 60 हजार 731 छात्रों को पूरक की पात्रता मिली है.पूरक आने वाले छात्र 24 अक्टूबर से इसके लिए आवेदन कर सकेंगे. आवेदन के लिए उन्हें 31 अक्टूबर तक का

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

समय दिया जाएगा. परीक्षा संबंधित दिशा-निर्देश तथा समय-सारिणी आज शाम तक माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगी. दिए गए लिंक में जाकर छात्र कल से आवेदन कर सकेंगे. 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षाओं के साथ ही डीएलएड प्रथम वर्ष 2020 की भी परीक्षाएं माशिम आयोजित करेगा |.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS