दल्लीराजहरा – डीबी ग्रुप द्वारा ऑक्सीजन मशीन की मुहिम चलाई गई थी जिसमें एक मशीन प्रवीण जैन बॉबी रेडियो के द्वारा डीबी ग्रुप को दिया गया जिसका शुभारंभ 19 तारीख को 8:00 बजे सिंधी भवन में प्रवीण जैन एवं शहर के दानदाताओं डीबी ग्रुप के रक्त दाताओं व शहर के
प्रबुद्ध जनों एवं डीबी टीमवर्क के उपस्थिति में किया गया यह मशीन जरूरतमंद को निशुल्क दिया जाएगा एवं मास्क सैनिटाइजर हैंड ग्लब्स नॉमिनल शुल्क लिया जाएगा डीपी ग्रुप को नगर वासियों एवं बाहर के लोगों का भी हमेशा सहयोग मिलता है |
डी बी ग्रुप के सदस्य सुमित जैन ने बताया कि अभी 1 मशीन लाये है । आगे और जरूरत लगी तो ओर लाएंगे साथ ही सिलेंडर भी लाया जाएगा।
मशीन के लिए इस नम्बर या डी बी ग्रुप के सदस्यों से संपर्क कर सकते है।
दल्लीराजहरा – ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आव्हान पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे श्रमिक यूनियन द्वारा बोनस मांग दिवस दिनांक 20/10/20 को रेलवे स्टेशन DALLIRAJHARA में सभी विभाग के कर्मचारियों के द्वारा सरकार के रेल नीतियों के खिलाफ बोनस की मांग के लिए एक आवाज़ उठाए, लगभग 50 रेल कर्मचारियों ने स्टेशन के समीप प्रातः 11 बजे एकत्र हुए,
जिसमें, बिजली, परिचालन, मैकेनिकल, लोको, इंजीनिरिंग, सिग्नल, मेडिकल , विभाग के कर्मचारी ने बड़े जोर के साथ बोनस की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किए, लाल झंडे से लबा लैब उक्त कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे श्रमिक यूनियन के पूरे पद अधिकारी उपस्थित रहे, इस अवसर पर संगठन के सचिव श्री एडवर्ड स्टीफेंस ने सरकार के रेल विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की, तथा 1974 के हड़ताल के वो दिन याद दिलाए, जब इसी प्रकार एक
सरकार ने अपनी दामन करी नीतियों के चलते रेल के कर्मचारियों की नौकरी खा गए, उसके बाद उस सरकार को जनता ने सबक सिखाया, आज फिर वही इतिहास दोहराया जा रहा है, कर्मचारियों के बोनस की मांग, रेल की निजीकरण के खिलाफ लाल झंडे के सिपाही ने अपना पक्ष रखा, की किस प्रकार देश की संपत्ति निजी हाथों में बेचे जा रहे है, आनेवाले समय में जहां 20 -25 रुपए में लोग राजहरा से दुर्ग तक सफर कर लेते थे अब निजी ट्रेन में वही किराया
तीन गुना ज्यादा दे कर आम जनता को मजबूरन सफर करना पड़ेगा, अपने भाषण में उन्होंने बोनस किस प्रकार से रेल कर्मचारियों को प्राप्त हुआ कैसे प्राप्त हुआ इसकी जानकारी उन्होंने दी, किस प्रकार से कर्मचारियों के घर के बिजली पानी काटी गए ताकि 1974 के हड़ताल को रोका जा सके। सातवे वेतन मे रेल कर्मचारियों के कितने ही भत्ते काट दिए, जिससे कर्मचारियों को
काफी नुकसान उठाना पड़ा, 2020 जनवरी से 2021 जुलाई तक का महंगाई भत्ता भी इस सरकार ने रोक लगा दी, जिससे एक छोटे से कर्मचारी को भी 60 से 70 हजार का नुक़सान होगा, उसके बाद भी बोनस को नहीं देने का मन अगर सरकार बनाती है तो बहुत ही निंदनीय बात होगी। ऐसे में सभी संगठन के कर्मचारियों को एक होकर सरकार की इस गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की बात की गए, ताकि सरकार को होश में का सके।
इस आन्दोलन में मुख्य रूप से उपस्थित सचिव एडवर्ड स्टीफेंस, अध्यक्ष टी रमना राव, विक्रम राव, एम डी सरफराज, बैजील एंथोनी नागूर, अंकैय्या, रमन, दिनकर, कुशाल सिंह, धनसिंह ध्रव रहे |
दल्लीराजहरा – जब गायों से होने वाली दुर्घटना में गाय और जनता को होनी लगी तकलीफे तो चिंता में थे नगर पालिका अध्यक्ष तो स्वयं निकल पड़े कर्मचारियों के साथ खुद पकड़ के डालने लगे काऊ क्रेचर में आज तड़ते सुबह नगर पालिका अध्यक्ष शिबु नायर और उनकी टीम ने शहर
में आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए आज स्वयं ही गायों को पकड़ कर डालना जिसमे उन्हें कई दिक्कतों का सामना भी हुआ पर नगर पालिका अध्यक्ष जी भी कहा मानने लगे स्वयं गायों को अपनी सूझ बूझ ओर ताकत से गायों को गाड़ियों में डाला और गौ शाला भेजा।
जिले वासियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए युवा कांग्रेस द्वारा पूरे शहर में फ्लेक्स बैनर लगवाया गया है, जिसमे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री , छग मंत्रीगण, बस्तर सांसद, स्थानीय विधायक सहित जिले के जनप्रतिनिधि सहित अन्य नेता शामिल हैं, पर जिले में लगातार उत्पात मचाने वाले आपराधिक गतिविधियों को अंजाम बेखौफ होकर करते नज़र आ रहे है, जगह जगह फेलेक्स बेनर फाड़कर शहर में एक दहशत का माहौल पैदा करने में लगे है। इन बदमाशो को पुलिस का कोई खौफ नही, देर रात तक पूरे शहर में ऐसी बदमाशी हरकत दिन प्रतिदिन सामने आ रही है और इनके हौसले बुलंद होते नज़र आ रही है ,ये घटना शहर के बीचों बीच जगदीश मंदिर के सामने की है जहाँ ये नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते पोस्टरों को फाड़ा गया है। जबकि धर्म जातिवाद को आपस मे लड़ाने की भी कोई बड़ी साजिस भी हो सकती है। ऐसे मामले को गंभीरता से लेकर ठोस कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि ऐसे बदमाश गुंडे अपराधी किस्म के लोगो को सजा दी जा सके। इससे पहले भी कई बार इस तरह का हरकत शहर में किया जा चुका है। पर कोई ठोस कदम नही उठाना इन अपराधियों के हौसले को ताकत देती नज़र आ रही हैं ।जबकि इस बार पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ऐसे अपराधियों को पडकने के लिए जाँच शुरू कर दी है।
जगदलपुर। एनएमडीसी में नौकरी लगाने का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपयों की ठगी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो ठगों को गिरफ्तार किया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी से 2017 में एनएमडीसी में नौकरी लगाने के एवज में जहां 8 लाख रुपए लिए थे, वहीं दूसरों से करीबन 42 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की थी. इस प्रकार इन्होने एक नहीं कई लोगों से ठगी की थी |
जैसे ही थाने में बचेली निवासी नरेंद्र चौधरी (41) और संजय दयाल (50) के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश शुरू की और सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 लाख रुपये से अधिक
नगद रकम के साथ एक वाहन जब्त किया है. सीएसपी ने बताया कि इस मामले में शहर की एक महिला समेत और भी आरोपी शामिल है, जिनकी खोजबीन की जा रही है. उन्होंने बताया कि ठगों ने प्रदेश के सैकड़ों लोगों से 3 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है. फिलहाल, कोतवाली पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने और आवश्यक कार्रवाई करने के साथ मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.
रायपुर | आज प्रदेश भर से आए शिक्षक भर्ती के उम्मीदवारों ने नवा रायपुर में सरकार के फैसले का खुलकर विरोध किया। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के विरोध में उम्मीदवारों ने गेट नंबर एक पर इंद्रावती भवन के सामने प्रदर्शन किया। प्रदेश में 14 हजार 580 पदों पर शिक्षकों की भर्ती होनी है, जो प्रक्रियाधीन है। यह भर्ती इसी नए सत्र से होनी थी लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते अब तक टलते आयी है, वहीं अभ्यर्थी शिक्षक जल्द से जल्द भर्ती की मांग कर रहे हैं।
उम्मीदवार शिक्षक भर्ती में पुरानी प्रक्रिया अपनाने की मांग कर रहें है उनका आरोप है कि नई प्रक्रिया से भ्रष्टाचार होगा। उम्मीदवारों ने शिक्षक बहाली प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है और पुरानी प्रक्रिया बहाल करने की मांग की है।
करीब 2500 से 3000 शिक्षक उम्मीदवार गेट नंबर 1 के सामने धरने पर बैठ गए हैं। और सरकार के फैसले के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी करते रहे, इस दौरान यहां पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा है।
दल्लीराजहरा – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जनमेजय महोबे ने निर्देश जारी कर कहा है कि नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम तथा वर्तमान में भी जिले में कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि होने के कारण सभी संबंधित
उपाय अमल में लाया जाना आवश्यक हो गया है | दल्लीराजहरा में भी बहुतायत में लोग बिना मास्क लगाये घूमते दिखे जिसे देखते हुए आज शाम दल्लीराजहरा नगर में चौक चौक पर नायाब तहसीलदार विनय देवांगन थाना प्रभारी एवम स्टाफ नगर पालिका की टीम के द्वारा चालान की कार्यवाही की गई ।
कुरुद:- नवरात्रि के पावन अवसर पर राहुल गांधी विचार मंच की टीम मगरलोड ब्लॉक् के ग्राम हरदी में स्तिथ शीतला धाम में पहुंच कर माता रानी का दर्शन कर जनकल्याण की कामना की।प्रदेश अध्यक्ष रमेश पांडेय के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर साहू ,विचार मंच कुरुद
शहर अध्यक्ष लव चन्द्राकर ,कुरुदब्लॉक उपाध्यक्ष लुमन सेन सौंगा सरपंच मगरलोड ब्लॉक उपाध्यक्षघनश्याम साहूआदि ने गांव में विराजमान सभी शक्तिस्वरूपा के दर्शन किये और आमजनों की सुख-समृद्धि की कामना की।इस दौरान गांव में गठित हुए कार्यकारिणी को
नियुक्ति पत्र भी वितरण कर आगामी समय मे इस मंच के माध्यम से जनसेवा से जुड़े कार्यो को आगे बढाने का संकल्प लिया।मनोनीत कार्यकारिणी में संरक्षक राजाराम साहू ,अध्यक्ष अजय कुमार ध्रुव, उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार साहू व राजकुमार साहू ,कोषाध्यक्ष दीनदयाल यादव ,सह
सचिव रघुनाथ यादव ,सचिव राजेंद्र साहू ,सलाहकार नारायण निषाद ,मीडिया प्रभारी केवल साहू ,संगठन मंत्री मनहरण निषाद, महामंत्री भुवन साहू बने। इसी तरह सदस्यगणो में लोमस यादव, संतोष, बलवंतरा,व शिवनारायण, नारायण ,मगरलोड ब्लाक सचिव सतानंद साहू आदि रहे।सभी मनोनीत पदाधिकारियों ने पूर्ण निष्ठा भाव के साथ कार्य करते हुए संगठन को एकजुट करने की बात पर बल दिया।
जिले में कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया निर्देश
बालोद – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने निर्देश जारी कर कहा है कि नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम तथा वर्तमान में भी जिले में कोरोना पाॅजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि होने के कारण सभी संबंधित
उपाय अमल में लाया जाना आवश्यक हो गया है अतः निम्नानुसार निर्देश जारी किया गया है:- जिले में स्थित सभी पेट्रोल पम्प के कर्मचारी अनिवार्य रूप से मास्क लगाएंगे और किसी भी व्यक्ति को जो बिना मास्क लगाए पेट्रोल पम्प में पेट्रोल/डीजल लेने आते हैं उन्हें पेट्रोल/
डीजल प्रदाय नहीं करेंगे। आबकारी दुकानों के संचालक एवं कर्मचारी अनिवार्य रूप से मास्क लगाएंगे और बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को मदिरा का विक्रय न किया जाए। गैस एजेंसी के कर्मचारी और उपभोक्ता भी अनिवार्य रूप से मास्क लगाएंगे। माॅल के कर्मचारी अनिवार्य रूप
से मास्क धारण करेंगे और बिना मास्क के कोई भी व्यक्ति माॅल में प्रवेश न करे यह सुनिश्चित करेंगे। इसी तरह अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भी व्यवसाय संचालक एवं उपभोक्ताओं के द्वारा मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी का पालन किया जाए। निर्देशों का उल्लंघन करने पर एपीडेमिक डिसीज एक्ट एवं विधि अनुकूल नियमानुसार अन्य धाराओं के तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी।
दुर्ग पुलिस की नशा के विरूद्ध कार्यवाही 29 किलो गांजा बरामद » दो थानों की पुलिस ने मिलकर तस्कर गिरोह का किया भांडाफोड़
दुर्ग पुलिस के द्वारा नशीले पदार्थो के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पूरे जिले की पुलिस सक्रिय होकर कार्यवाही कर रही है। इस अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री प्रशांत ठाकुर भापुसे को विशेष सूचना नशीले पदार्थ के संबंध में प्राप्त हुई।
इसके परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री रोहित झा एव नगर पुलिस अधीक्षक छावनी श्री विश्वास चन्द्राकर ने कुम्हारी थाना प्रभारी श्री आशीष यादव एवं पुरानी भिलाई थाना प्रभारी श्री विनय सिंह को सक्रिय किया गया। दोनो थानों की पुलिस संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दोरान सूचना प्राप्त हुई कि वाहन बोलेरो पीकप सीजी 04 एलडी 8675 में राजनांदगांव से रायपुर की ओर गांजे की खेप जा रही है। वाहन रोककर चेक करने पर बोलेरो पीकप के बोनट के अंदर छिपाकर रखे गये 25.07 किलो गांजा को विशेष पैकेट में इस प्रकार छिपाकर रखा था कि गांजा सुरक्षित रहे |
और किसी को शक भी ना हो। आरोपी वाहन चालक (01) गोविंद उड़िया पता कैम्प 02 टाटा लाईन थाना छावनी जिला दुर्ग (02) ईशु विश्वकर्मा निवासी दुर्गापारा सुपेला से पूछताछ पर गांजे को उड़िसा से लाना एवं विभिन्न आरोपिगणों को बेचना तथा बाकी बचे माल को भी बेचने हेतु रायपुर ले जाना बताये। उपरोक्त आरोपी की सूचना पर ही कुम्हारी पुलिस के द्वारा आरोपी (01) प्रदीप कुमार सोनकर पिता दुखीराम सोनकर उम्र 26 साल सा. रिसाली (02) ईशु पिता ई अप्पा राव उम्र 30 साल सा. कैम्प 01 वृंदानगर आंध्रा स्कुल के पास थाना छावनी जिला दुर्ग से 3.3 किलो गांजे एवं मोटर सायकल के साथ गिरफ्तार किया गया।
वाहन चालक गोविन्द उड़िया ने यह भी बताया कि इनसे (01) महेश दास मानिपुरी रामनगर का वाहन क्रमांक सीजी 04 एम.एस. 3023 एवं (02) शिवा बघेल सरस्वती नगर रायपुर वाहन क्रमांक सीजी 04 एन.बी. 4286 को गांजा बेचे है जो कि भिलाई से रायपुर की ओर आ रहे है। सूचना पर पुरानी भिलाई पुलिस को सतर्क किया गया जिन्होने उपरोक्त आरोपियों को पकड़ कर कार्यवाही किया।
उक्त कार्यवाही में सउनि अजय सिंह, सउनि जी आर साहू, आरक्षक अखिलेश मिश्रा, धर्मराज सिंह, अरविंद मिश्रा, रिंकू सोनी, सत्येंद्र मढरिया, राजकुमार सिंह, विरेन्द्र यादव, शत्रुघन महतो, अमर सिंह, दिलीप हरदे, लव पांडेय, बंटी सिंह की उल्लेखनिय भूमिका रही।