City Media - Page 1721 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1721

जिले में व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन एक अक्टूबर से होगी शुरू

0

समस्त कार्यालय शासन द्वारा निर्धारित समयावधि में होंगे संचालित
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा आदेश जारी
बालोद, 29 सितम्बर 2020

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जनमेजय महोबे ने आदेश जारी कर कहा है कि बालोद जिलें में कोरोना वायरस (कोविड-19) के व्यापक संक्रमण को देखते हुए कार्यालयीन आदेश के द्वारा 22 सितंबर 2020 से 30 सितंबर 2020 की मध्य रात्रि की अवधि के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश के तहत् सपूंर्ण बालोद जिला को कंटेनमेंट घोषित करते हुए व्यवसायिक

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1.jpg

गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया था। कोरोना (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव/रोकथाम एवं संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए फिजिकल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं समय-समय पर हाथ धोना/ सेनिटाईज करना अधिक कारगर है। अतः आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30, 34 सहपठित एपिडेमिक डिसीजेज एक्ट 1897, यथा संशोधित 2020 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कार्यालयीन आदेश को अधिक्रमित करते हुए निम्नलिखित आदेश प्रसारित किया गया है –

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png


01 अक्टूबर 2020 से समस्त कार्यालय शासन द्वारा निर्धारित समयावधि में संचालित होंगे। व्यवसायिक गतिविधियों के संचालन पर सामान्यतः कोई प्रतिबंध नहीं होगा, किन्तु कोई भी दुकान/ व्यवसायिक संस्थान रात्रि 08 बजे के बाद संचालित नहीं होंगे। पेट्रोल पंप एवं मेडिकल दुकानें उनके निर्धारित समय में ही खुलेंगे। रेस्टोरेंट/होटल संचालन एवं टेक अवे/होम डिलीवरी की अनुमति रात्रि 10 बजे तक ही होगी। सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, क्लब थियेटर, मॉल एवं ऑडिटोरियम, असेम्बली हॉल एवं स्पोर्टिंग काम्पलेक्स पूर्ववत बंद रहेंगे। शैक्षणिक संस्थान, स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग संस्थान पूर्ववत् बंद रहेंगे। कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने की स्थिति में कंटेनमेंट जोन में पूर्व की भांति सभी गतिविधिंया प्रतिबंधित रहेंगी। सभी कार्यालय प्रमुख अपने कार्यालय परिसर में फिजिकल डिस्टेंसिंग, मास्क का उपयोग एवं समय-समय पर हाथ धोने/सेनिटाईज करने हेतु आवश्यक व्यवस्था अनिवार्यतः सुनिश्चित करेंगे। यदि किसी कार्यालय में इस निर्देश की अवहेलना पाई जाती है तो संबधित कार्यालय प्रमुख को इसके लिए उत्तरदायी माना जाएगा तथा संबधित इंसिडेंट कमांडर/ उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी अर्थदण्ड अधिरोपित कर सकेंगे। अर्थदण्ड की कटौती वेतन से भी की जा सकेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png


छत्तीसगढ़ शासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अधिसूचना अनुसार 17 जुलाई 2020 द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम एवं नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देश का पालन नहीं किए जाने की दशा में महामारी रोग अधिनियम, 1897 के अधीन निर्मित विनिमय के तहत् निम्नानुसार जुर्माना अधिरोपित करने हेतु आदेशित किया गया है- सार्वजनिक स्थलों में मास्क/फेस कवर नहीं पहनने की स्थिति में एक सौ रूपए, होम क्वारेन्टाईन के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किए जाने की स्थिति में एक हजार रूपए, सार्वजनिक स्थलों पर थूकते हुए पाए जाने की स्थिति में एक सौ रूपए और दुकानों/व्यवसायिक संस्थानों के मालिकों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग/ फिजिकल डिस्टेसिंग का उल्लंघन किए जाने की स्थिति में दो सौ रूपए जुर्माना होगा।


कार्यालयीन आदेश 05 सितंबर 2020 द्वारा उपरोक्तानुसार अर्थदण्ड अधिरोपित करने हेतु अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत सर्व अनुविभागीय दण्डाधिकारी, सर्व तहसीलदार, सर्व नायब तहसीलदार, सर्व नगर पुलिस अधीक्षक, सर्व उप पुलिस अधीक्षक, सर्व पुलिस निरीक्षक, सर्व उप निरीक्षक, सर्व सहायक उप निरीक्षक बालोद को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा प्राधिकृत किया गया हैं।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार यदि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी व्यक्ति द्वारा जुर्माना देने से इंकार किया जाता है तो संबधित के विरूद्ध एपिडेमिक डिसीजेज एक्ट, 1897 यथा संशोधित 2020 सहपठित छत्तीसगढ़ एपिडेमिक डिसीजेज कोविड-19 रेगुलेशन 2020 के रेगुलेशन 14 एवं भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188 के अधीन संबधित पुलिस थाना में एफ.आई.आर. दर्ज कराई जाए। यदि किसी दुकान/व्यवसायिक संस्थान में दूसरी बार उल्लंघन पाया जाता है तो उक्त दुकान/व्यवसायिक संस्थान को अगामी 15 दिवस के लिए सील किया जाएगा। यह आदेश 01 अक्टूबर 2020 से प्रभावशील होगा।

पत्रकारो के साथ हुई मारपीट की घटना में जिला कांग्रेस महामंत्री अब्दुल गफ्फार मेमन पार्टी से निलंबित

0

कांकेर – घटना के जांच हेतु प्रदेश स्तरीय समिति गठित रायपुर/कांकेर- जिला मुख्यालय कांकेर में 26 सितम्बर 2020 को पत्रकारो के साथ घटित मारपीट की घटना के सम्बंध में कांग्रेस संगठन को प्राप्त विडियो फुटेज तथा अन्य जानकारी के आधार पर मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सलाम ने जिला कांग्रेस महामंत्री अब्दुल गफ्फार मेमन को पार्टी संगठन के पद तथा सदस्यता से निलंबित करते हुए कहा कि पत्रकारो

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1.jpg

के साथ हुए मारपीट गाली-गलौच किये जाने की विडियो संगठन को प्राप्त हुआ, उक्त घटना से संबंधित के द्वारा बेहद ही अपत्तिजनक एंव अश्लील गालियो का प्रयोग करते हुए पत्रकार के साथ मारपीट की घटना में संलिप्तता प्रदर्शित हो रही है जो कि अत्यंत ही आपत्तिजनक है, तथा उक्त कृत्य कांग्रेस पार्टी के नीति व सिन्दांतो के विरूद्र है, अतः उक्त घटना से पार्टी की छवि धुमिल हुई है जिसे दृष्टिगत रखते हुए तत्काल अब्दुल गफ्फार मेमन, महामंत्री जिला

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

कांग्रेस कमेटी को पार्टी से निलबिंत कर उक्त घटना के सम्बंध में प्रदेश स्तरीय जांच समिति गठित किये जाने हेतु प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से मांग की गई जिस पर गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी ने केशकाल के विधायक मान. संतराम नेताम जी के संयोजकत्व में जांच-समिति का गठन किया है, जो निम्नानुसार है:

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

1. संतराम नेताम विधायक-केशकाल,

2. रेखचंद जैन, विधायक-जगदलपुर,

3. कुवंर सिंह निषाद, विधायक-गुण्डरदेही,

4. रवि घोष, प्रभारी महामंत्री-प्रशासन की सदस्यता में समिति गठित कि गई है जो की दो दिवास के भीतर अपना जांच प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौपेगें करेंगे।

जिले मे लॉकडाउन के कारण शराब दुकाने बंद है जिसका फायदा शराब कोचिया लोग उठा रहें है

0

बालोद जिले मे लॉक डाउन चल रहा है, जिसके कारण सभी शराब दुकाने बंद है। जिसका फायदा शराब कोचिया लोग उठा रहें है और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों से शराब लाकर गाँव मे बेच रहें है। जिसे मंदिरा प्रेमी लालच मे आकर ज्यादा दामों मे खरीदने के लिए मजबूर है और कोचियों द्वारा लगातार महंगे दामों पर बेचकर मुनाफा कमा रहें है। जिस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस विभाग की स्पेशल टीम द्वारा अपराध औरअवैध शराब बिक्री को रोकने के लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए पुलिस विभाग द्वारा सुबह से सीमावर्ती क्षेत्रों पर नजर रखा जा रहा था। जिसके चलते पुलिस को कामयाबी मिली।

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1.jpg

ग्राम करहीभदर एक बड़ी बस्ती है जहाँ पर लगभग आस पास के पंद्रह -बीस गाँव इस पर आश्रित रहते है। जो अपनी समृद्धि के साथ साथ व्यवसाय व व्यापरिक दृश्टिकोण से अलग पहचान बना चूका है जो अब पशुओ के बाजार के अलावा शराब, गांजा, और असामाजिक तत्वों के कारण पुलिस विभाग की निगरानी मे है जिसके चलते इन अपराधो को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है।

थाना गुरूर में अप.क्रमांक 393/20 धारा 34(2) आब.एक्ट के तहत आरोपी खुबलाल पिता कार्तिक राम साहू उम्र 45 साल सकिन करहिभदर थाना बालोद जिला बालोद के कब्जे से 28 पौवा देसी प्लेन शराब व 3 अद्धी देशी प्लेन शराब की 6165 एमएल कीमती 2690 रुपए तथा 1 इस्तेमाल मोटर सायकल एच अफ डीलक्स क्रमांक एम एच 40 जेड 1925 कीमती 15000 रुपए जप्त किए कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया।

थाना गुरूर में अप.क्रमांक 394/20 धारा 34(1) आब.एक्ट के तहत आरोपी जितेंद्र पिता स्व. आश राम उम्र 22 साल सकिन आमापारा बालोद थाना बालोद जिला बालोद के कब्जे से 11 पौवा देसी प्लेन शराब व 4 अद्धी देशी प्लेन शराब की कुल 3480 एमएल कीमती 1520 रुपए जप्त कर कानूनी कार्यवाही किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 21 में कोरोना बम फूटा, 03 महिला एवं 05 पुरुष कोरोना पॉजिटिव

0

दल्लीराजहरा – लॉकडाउन के सातवे दिन दल्लीराजहरा एंटीजन से 07 एवं महामाया से 01 मिलने के बाद कूल 08 पॉजिटिव आये थे किन्तु RTPCR की रिपोर्ट आने के बाद कूल 19 पॉजिटिव आये जिसमे वार्ड क्र 21 में कोरोना बम फूटा कूल 08 लोग पॉजिटिव आये |

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1.jpg

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए इसके बाद वार्ड क्र आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 21 से 03 महिला एवं 05 पुरुष, वार्ड क्र 24 से 01 पुरुष ,  वार्ड क्र 27  से 01 महिला, वार्ड क्र 25  से 01 पुरुष, वार्ड क्र 22  से  01 पुरुष एवं 03 महिला, वार्ड क्र 01 से  01 महिला एवं 01 पुरुष, वार्ड क्र 05 से 01 पुरुष, वार्ड क्र 16 से 01 पुरुष, वार्ड क्र 15 से 01 महिला |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

इस प्रकार कूल मिलकर आज डौंडी ब्लाक से 27 मिले जिसमे दल्लीराजहरा से 20 चिखलाकसा, घोटिया एवं महामाया से कूल 07 पॉजिटिव मिले है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Big Breaking लॉकडाउन के सातवे दिन दल्लीराजहरा में मिले 08 कोरोना पॉजिटिव

0

लॉकडाउन के सातवे दिन दल्लीराजहरा में मिले 08  कोरोना पॉजिटिव मिले है |  

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1.jpg

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए

आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 05 से 01, वार्ड क्र 15 से 01,  वार्ड क्र 16  से 01, वार्ड क्र 21  से 01, वार्ड क्र 24  से  01, वार्ड क्र 25 से  01, वार्ड क्र 27 से 01, एवं महामाया से 01  पॉजिटिव मिले है इस प्रकार कूल मिलाकर 08 संक्रमितों की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

होम आइसोलेशन में 05 लोगों को, आइसोलेशन सेंटर दल्लीराजहरा में 02  लोगों को एवं 01 को बालोद covid सेंटर भेजा गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

वीआईपी रोड स्थित होटल के पार्किंग में पिस्टल से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0

रायपुर – वीआईपी रोड स्थित होटल क्वीन क्लब के पार्किंग में मामूली विवाद पर पिस्टल से फायर कर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को तेलीबांधा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | आरोपी का नाम हितेश भाई पटेल है |

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1.jpg

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 27-Sep-2020 की रात्रि करीब 10 बजे की है  प्रार्थी आफताब कुरैशी ने जैसा पुलिस को बताया कि वह रायपुर के राजा तालाब में रहता है और

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

मैट्स कॉलेज से बी कॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है | घर में किसी के न होने के कारण वह अपने दोस्त अनुराग गोस्वामी के साथ वह होटल में खाना पार्सल के सम्बन्ध में पूछताछ करने गए थे तभी होटल के पार्किंग में वह युवक मिल गया और मामूली विवाद पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

स्वास्थ्य मंत्री के ठोस आश्वासन के बाद एन. एच. एम. के स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित….कर्मचारी आज से ड्युटी पर

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर – 29-Sep-2020

आज से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी पर….

छ.ग. प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रांतीय आव्हान पर एन.एच.एम. एवं छत्तीसगढ़ एडस नियंत्रण कार्यक्रम मे कार्यरत समस्त स्वास्थ्य संस्था के अधिकारी/कर्मचारी डाॅक्टर, नर्स, लैब तकनिशियन, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, फार्मास्स्टि, काउंसलर, डेेंटल सहायक, जेएसए, डाटा मैनेजर, अकाउंट मैनेजर, प्रोग्राम मैनेजर, जेएसए आदि 19/09/2020 से अपनी एक सूत्रीय मांग छ.ग. राज्य के 13000 स्वास्थ्य कर्मियों के नियमितिकरण को लेकर लगातार हडताल कर रहें थे। स्वास्थ्य मंत्री के ठोस आश्वासन के बाद सोमवार को हडताली कर्मचारियों ने प्रांताध्यक्ष के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सामूहिक रूप से कार्य पर लौटने हेतु उपस्थिति दिया।

ज्ञात हो कि संविदा स्वास्थ्य कर्मियो के हडताल मे चले जाने के कारण जिले मे स्वास्थ्य सेवाए बद से बदतर हो गई थीं। जिले के कई उपस्वास्थ्य केन्द्रो तथा हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरो मे ताला जडा हुआ था। साथ ही जिला अस्पताल , सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो मे कार्यरत कर्मचारियों के हडताल मे जाने के कारण जिले के लोगो को स्वास्थ्य सेवाए नही मिल पा रही थीं। इनके द्वारा किये जाने वाला कार्य टीकाकरण, गर्भवती जांच, परिवार कल्याण का साधन जैसे कापर-टी, पीपीआईयुसीडी लगाना ,कुष्ट रोगो की पहचान करना व उनका ईजाज स्टार्ट करना, टीबी मरीजो को खोजना एवं उन्हे ठीक करने के लिए उनका ट्रीटमेंट स्टार्ट करना, एचबी चांच करना, डायबीटीज एवं हाईपरटेंशन के मरीजो को खोजना और उनका ट्रीटमेंट स्टार्ट करना, ब्रेस्ट एवं सरवाईकल कैंसर की स्क्रीनिंग करना उन्हे उच्च संस्थान रेफर करना , जन्मजात विकृति वाले बच्चो को इलाज के लिए सही जगह ले जाना, मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य की देखभाल करना, एचआईवी टेस्ट करना एवं एचआईवी पाजीटीव को एआरटी सेंटर भेज उनका ट्रीटमेंट स्टार्ट करना, घर प्रसव को रोकना, ब्लड स्लाईड, गर्भवती महिलाओं को पोषाण आहार के साथ-साथ रहन-सहन के तरीके समझााना, स्तनपान करवाना सिखाना,प्रसव करवाना, योग करवाने, टीबी के लिए सीबीनाट टेस्ट इत्यादि के साथ-साथ कोरोना जांच जैसे सबसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहा था। जिसके कारण पुरे जिले मे स्वास्थ्य सेवाएॅ बदहाल हो गई थीै।
जिले के स्वास्थ्य विभाग के मुख्या मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ ए.आर. गोटा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं एड्स नियंत्रण कार्यक्रम मे कार्यरत समस्त संविदा अधिकारी/कर्मचारी अपनी एक सूत्रीय मांग नियमितिकरण के लिए 19/09/2020 से लगातार हडताल कर रहे थे। आज दिनांक 28/09/2020 को हड़ताल को स्थगित कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय मे अपनी उपस्थिति दिए है कल से सभी अपने कार्यस्थल पर सेवाएं देंगें।

संघ के जिला इकाई अध्यक्ष प्रदीप देवांगन , उपाध्यक्ष डॉ. सतीश उसेंडी, एवं प्रवक्ता डाॅ कुंवर उसेंडी ने बताया कि हम अपनी मांग नियमितिकरण के लिए दिनांक 19/09/2020 से लगातार हड़ताल कर रहे थे। माननीय स्वास्थ्य मंत्री ने हमारे संघ के प्रांतीय टीम को नियमितिकरण के लिए ठोस आश्वासन दिया है। इसलिए हमारे संघ के प्रांताध्यक्ष श्री हेमंत सिन्हा द्वारा कोरोना काल को देखते हुए मानवता के नाते आम जनो को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए हड़ताल स्थगन का फैसला लिया गया है। जिसके तारत्म्य मे हम जिले के संविदा कर्मचारी हड़ताल को स्थगित कर रहें हैं। नियमितिकरण के लिए जरूरत पडी तो हम दोबारा मैदान में उतरेंगे।

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रक्षित आरक्षी केन्द्र, बालोद का वार्षिक निरीक्षण किया गया

0

बालोद – दिनाँक 28/09/2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय , जिला – बालोद श्री जितेन्द्र सिंह मीणा द्वारा रक्षित आरक्षी केन्द्र, बालोद का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1.jpg

महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण, किट परेड का निरीक्षण, वाहन शाखा का निरीक्षण पश्चात बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

रक्षित केंद्र के सभी शाखा का निरीक्षण किया गया। जैसे स्टोर शाखा,वाहन शाखा , शस्त्रागार, तकनीकी गजट, इत्यादि।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

रक्षित केंद्र की साफ सफाई, साज सज्जा उच्च दर्जे की पाई गई। सभी शाखाओं का कार्य संतोषजनक और अच्छा पाया गया।

बालोद जिला पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग की गई

0

बालोद – बालोद जिला पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग की गई। जिसमें अन्य राज्य से  जिला बालोद आने वाले वाहनों को विशेष रूप से चेक किया गया। संदिग्ध वस्तु और संदिग्ध व्यक्तियों का पता लगाने और कार्यवाही हेतु यह चेकिंग की गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

जन मुक्ति मोर्चा शहीद कॉमरेड शंकर गुहा नियोगी जी के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के अंतिम दिन मजदूर-किसान के एकता के प्रतीक लाल हरा झण्डे का ध्वजारोहण किया गया

0

दल्लीराजहरा – जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा शहीद कॉमरेड शंकर गुहा नियोगी जी के 29 शहादत दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में तीसरे और अंतिम दिन काल दिनाँक 28/09/2020 को सुबह 08 बजे से दल्ली राझहरा के विभिन्न चौक चौराहे पर

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1.jpg

मजदूर-किसान के एकता के प्रतीक लाल हरा झण्डे का ध्वजारोहण किया गया जिसमें बालोद जिला, राजनांदगांव जिला, कांकेर जिला में जंहा जंहा नियोगी जी को माननेवाले और जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ का काम चल रहा है वहां पर लाल हरा झण्डे का ध्वजारोहण किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

दोपहर 02:30 को जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़🇧🇾 द्वारा शहीद स्मारक शहीद चौक दल्ली राजहरा में श्रद्धांजलि  का आयोजन किया गया,  इस कोरोना काल में कोविड 19  के प्रकोप से बचाव हेतू इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सेनेटजर, मास्क,  सोशल डिस्टेंड का उपयोग करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS