City Media - Page 1757 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1757

Breaking प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि जारी करने के लिए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

0
This image has an empty alt attribute; its file name is Shibu-Nair.jpg

बिलासपुर – प्राप्त जानकारी के अनुसार बिल्हा निवासी 26 वर्षीय गणेश राम साहू राजमिस्त्री का काम करता है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् निर्मित होने वाले मकानों के लिए हितग्राहियों को प्राप्त होने वाली राशि को जारी कराने उसने नगर पंचायत बिल्हा में पदस्थ अमन पालीवाल से संपर्क किया. आरोपी ने गणेश राम साहू से कहा राशि को स्वीकृत कराने के लिए 70000 रुपए देने होंगे . इस पर गणेश राम साहू ने एसीबी बिलासपुर को सूचना दी. इसकी जानकारी होने पर उप पुलिस महानिरीक्षक ने इस सूचना का सत्यापन कराया . शिकायत सही पाए जाने पर गुरुवार को प्रार्थी गणेश राम साहू ने रिश्वत की पहली किश्त के रूप में  20000 रुपए देने के लिए बिल्हा पहुंचकर अमन पालीवाल से संपर्क किया, जिस पर अमन पालीवाल ने उसे बिल्हा रेल्वे स्टेशन के पास बुलवाया. बताए गए स्थल पर पहुंचने के बाद प्रार्थी के रिश्वत की रकम देते ही अमन पालीवाल को  एसीबी बिलासपुर की टीम ने घेराबंदी कर रंगेहाथ पकड़कर 20000 रुपए जब्त किया. आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 7 (क) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत् एसीबी बिलासपुर टीम कार्रवाई कर रही है.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-5.png

Breaking – OLX पर ठगी के मामले में अब एक डॉक्टर फंसा

0
This image has an empty alt attribute; its file name is Shibu-Nair.jpg

रायपुर – OLX पर ठगी के मामले में अब एक डॉक्टर फंस गया है वह भी आर्मी जवान के नाम पर ठगा गया है | डॉक्टर  डॉ. कमल किशोर सहारे भीमराव अंबेडकर अस्पताल में कार्यरत है | ठगी के जाल में फंसकर 84 हजार का ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया है | ठगी के शिकार डॉ ने बताया कि OLX में सर्च करने पर एक एक्टिवा पसंद आई और उसकी कीमत मात्र 18 हजार पांच सौ दिया गया था | संजय कुमार नाम के व्यक्ति ने पोस्ट किया था और दिए गए नंबर पर बात की गई तो उसने बताया वह CISF डिपार्टमेंट में है और पोस्टिंग एअरपोर्ट में है उसने साथ में ID भी साझा किया था इससे डॉक्टर साहब को लगा कि सही आदमी है और फंस गए |

उनका गाड़ी आर्मी के पार्सल में रहता है. उसने 2120 रुपये गाड़ी रिलीज करने के लिए देने को कहा. जिस पर डॉक्टर ने पेटीएम के द्वारा से पैसा भेजा. उसके द्वारा वहां से गाड़ी डिस्पेच होने की जानकारी दी. फिर एक कुरियर वाले का फोन आया. उसने जीपीएस खत्म होना कहकर फिर पैसा डालने को कहा. कुल मिलाकर करीब 84 हजार रुपये डाल दिए . जब बार बार पैसे मांगा गया तो फिर उसके बाद फ्रॉड होने का एहसास हुआ उसके बाद मामले की शिकायत डीडी नगर थाने में दर्ज कराई. वहीं शिकायत लेकर पुलिस पैसा रिकवरी में जुट गई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-5.png

दल्लीराजहरा अभाविप द्वारा महाविधायलय में व्याप्त समस्याओं को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया

0
This image has an empty alt attribute; its file name is Shibu-Nair.jpg

दल्लीराजहरा – आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दल्लीराजहरा द्वारा शासकीय नेमीचंद जैन महाविधायलय में व्याप्त समस्याओं जिसमे 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मुख्य रूप से  काफी सालों से चल रही एमएससी विषय की मांग,वाहन पार्किंग जो काफी जर्जर अवस्था मे होने की वजह से छात्रों को अपनी वाहन बाहर खड़ी करनी पड़ रही है जिसपर प्राचार्य महोदय का ध्यान अकर्षित किया और क्लास रूम जहां की छतें ढहने लगी है जिसकी अगर मरम्मत नही कराई गई तो बच्चों को नुकसान पहुच सकता है इन

प्रमुख कार्यो को प्राचार्य महोदय को जल्द से जल्द कराने को कहा जिसमे प्राचार्य महोदय ने जल्द ही कराने की अनुशंसा दी है जिसमे पूर्व जिला सयोंजक राकेश देवांगन ने बताया कि ये मांगे लगभग 6 सालों से की जा रही है जिसमे कॉलेज प्रशासन ने अबतक ध्यान नही दिया है इन सभी मांगो को कॉलेज प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द पूरा कराया जाए वरना अभाविप छात्रहित के लिए कोई दूसरा रास्ता अपनाएगी ज्ञापन देते वक्त मुख्य रूप से उमाशंकर साहू,दुष्यंत ताम्रकर,प्रवीण साहू,रविंदर गुप्ता,गजेंद्र देवांगन,शुभम बरनवाल,गोपेन्द्र साहू, मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-5.png

थाना राजहरा मे यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने एवं शहर मे शान्ति व्यवस्था बनाए रखने शान्ति समिति की बैठक ली गई

0
This image has an empty alt attribute; its file name is Shibu-Nair.jpg

दल्लीराजहरा – थाना राजहरा मे आज दिनांक 13.08.2020 के 17.00 बजे नगरपालिका अध्यक्ष शीबु नायर, एसडीएम ऋषिकेश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक अब्दुल अलिम खान, थाना प्रभारी राजहरा प्रशिक्षु डीएसपी कमलजीत पाटले एवं सीएमओ रत्नेश की उपस्थिति मे शहर मे वाहनों के आवागमन एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने एवं शहर मे शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिये राजहरा के व्यापारी सन्घ के गणमान्य के साथ शान्ति समिति की बैठक ली गई.

मुख्य बिन्दु-

1.दुकानो के सामने चिन्हाँकन  किया जाकर बाहर लगने वाले अवैध शेड व विज्ञापन बोर्ड को हटाया जायेगा।

2.मुख्य मार्ग,बस स्टैंड रोड,जैन भवन रोड क्लियर कराया जायेगा।

3 नो एन्ट्री के समय पर व्यापारी माल खाली करेंगे।

4.मुख्य मार्ग पर स्थित दुकानो के सामने वाहन पार्किंग हेतु मार्किंग की जायेगी।

5.प्रशासन ,पुलिस,नगर पालिका द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही की जायेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-5.png

ऑफलाइन पढ़ाई आगामी आदेश तक स्थगित

0

This image has an empty alt attribute; its file name is Shibu-Nair.jpg

बालोद . कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि जिले में वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए ऑफलाईन पढ़ाई के तहत् लाउडस्पीकर स्कूल, पढ़ई तुंहर पारा स्कूल तथा ब्लु-टूथ के माध्यम से अध्यापन कार्य को आगामी आदेश पर्यन्त स्थगित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना अधिकारी (समग्र शिक्षा) श्री आर.एल.ठाकुर ने सर्व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी और सर्व प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी विद्यालय को ऑफलाईन पढ़ाई को आगामी आदेश तक स्थगित करने के निर्देश दिए हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-5.png

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2020 प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत करेंगे ध्वजारोहण

0

This image has an empty alt attribute; its file name is Shibu-Nair.jpg

बालोद . राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण, योजना आर्थिक, सांख्यिकी एवं संस्कृति मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत 15 अगस्त 2020 को प्रातः 09 बजे न्यू पुलिस लाईन, सिवनी बालोद में ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि का न्यू पुलिस लाईन सिवनी, बालोद आगमन, ध्वजारोहण, गार्ड ऑफ ऑनर एवं राष्ट्रगान, 09.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी का संदेश का वाचन एवं उद्बोधन, 09.30 बजे कोरोना वारियर्स का सम्मान होगा।

जिला बालोद द्वारा पिछड़े वगॅ समाज के विभिन्न समस्याओ के सदभॅ मे प्रधानमंत्री भारत सरकार एवम मुख्यमंत्री छग सरकार के नाम एस डी एम बालोद को 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर शीघ्रता शीघ्र निराकरण करने निवेदन किया

0
This image has an empty alt attribute; its file name is Shibu-Nair.jpg

बालोद – जगन्नाथ साहू | बालोद ओबीसी महा सभा जिला बालोद द्वारा पिछड़े वगॅ समाज के विभिन्न समस्याओ के सदभॅ मे प्रधानमंत्री भारत सरकार एवम मुख्यमंत्री छग सरकार के नाम एस डी एम बालोद को 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर शीघ्रता शीघ्र निराकरण करने निवेदन किया है उक्त आशय की जानकारी देते हुए ओबीसी महा सभा के जिलाध्यक्ष यगय देव पटेल एवम जिला महामंत्री संतोष कौशिक ने बताया कि छग सहित पुरे देश मे ओबीसी की संख्या 54 % है ज्यादा संख्या वाले पिछड़े वगॅ समाज को संख्या के अनुपात मे शासन से किसी भी प्रकार का आरक्षण का लाभ नही मिल पा रहा है राजनैतिक शैक्षणिक एवम आर्थिक दृष्टिकोण से भी ठगा सा महसूस करते है हमारी मांग निम्नानुसार है ओबीसी जातिगत जनगणना कराने ओबीसी आरक्षण की क्रीमी लेयर शर्तो मे साजिशन बदलाव का विरोध मंडल आयोग की अनुशंसा को पुनॅतः लागु करे शासकीय विभागो मे निजीकरण बंद हो संविधान के अनुच्छेद 16-4 के तहत 54 %आरक्षण की मांग Uppsc की परिक्षा परिणाम मे आरक्षित वगॅ के अभयारिथियो के रिजल्ट को साजिशन कर रोकने वाले अधिकारियो के विरूद्ध कायॅवाही बेरोजगारो के समग्र विकास हेतु रोजगार गारंटी बील NEET परिक्षा मे पिछडे वगॅ को प्रदत्त आरक्षण लागू करने सहित 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर शीघ्रता शीघ्र निराकरण करने का निवेदन किया गया है अन्यथा की स्थिति मे ओबीसी महासभा के बैनर तले उग्र आंदोलन की जावेगी जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी मांग पत्र सौंपने वालो मे ओबीसी महासभा जिला बालोद के जिलाध्यक्ष यगय देव पटेल जिला महा मन्त्री संतोष कौशिक पार्षद लेखराज शाहिरो दुष्यंत गगॅ वंशीय दुर्जन साहु सहित पिछड़ा वर्ग समाज के अनेक लोग शामिल हो कर ओबीसी महासभा को समर्थन दिया है

स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन का अंतिम अभ्यास बालोद मे 13अगस्त को सम्पन्न हुआ ।

0
This image has an empty alt attribute; its file name is Shibu-Nair.jpg

बालोद – जगन्नाथ साहू | राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन कलेक्टोरेट के समीप न्यू पुलिस लाईन, सिवनी, बालोद में गरिमापूर्वक मनाने आज अंतिम अभ्यास सम्पन्न हुआ। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में समारोह का अंतिम अभ्यास सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा, अपर कलेक्टर श्री ए.के.वाजपेयी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश कुमार चन्द्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर.पोर्ते, एस.डी.एम. श्रीमती सिल्ली थामस, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.ठाकुर, आदिवासी विकास विभाग की उपायुक्त श्रीमती माया वारियर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।


स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत करेंगे ध्वजारोहण राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण, योजना आर्थिक, सांख्यिकी एवं संस्कृति मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत 15 अगस्त 2020 को प्रातः 09 बजे न्यू पुलिस लाईन, सिवनी बालोद में ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि का न्यू पुलिस लाईन सिवनी, बालोद आगमन, ध्वजारोहण, गार्ड आॅफ आॅनर एवं राष्ट्रगान, 09.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी का संदेश का वाचन एवं उद्बोधन, 09.30 बजे कोरोना वारियर्स का सम्मान होगा।

कृषक हुए लाभान्वित डिजिटल प्लेटफाॅर्म से

0
This image has an empty alt attribute; its file name is Shibu-Nair.jpg

बालोद – जगन्नाथ साहू | जिला बालोद के गुण्डरदेही और गुरूर ब्लॉक के अन्तर्गत आने वाले ग्राम के किसानों ने कृषि विभाग एवं रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा whats App से जुड़े जिसमें श्री उगेंद्र पांडे कृषि विभाग द्वारा तीस किसानों को फोन के माध्यम से कृषि संबंधित तकनीकी तथा कृषि कार्य एवं सावधानियां से अवगत कराया जिसमें वर्तमान में हो रहे किट और रोग के, नर्सरी की तैयारी, खरपतवार नियंत्रण एवं उर्वरकों एवं कीटनाशकों के प्रबन्धन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई जिससे किसान भाई लाभान्वित होकर कृषि की परंपरागत तरीकों के साथ वैज्ञानिक तरीकों से उन्नत तरीकों से फसल प्राप्त किया जा सके पांडे जी नी जमीन के बारे कहते हुए कहा की वर्तमान में ज्यादा से ज्यादा खाद डालने की होड़ में हमारी जमीन कठोर होते जा रही जिससे हमारे छत्तीसगढ़ में भी पंजाब जैसे भयावह स्थिति बनने में देरी नहीं होगी इसके बचाव के लिए कहा कि किसान भाई अधिक से अधिक जैविक खाद को अपने कृषि में प्रयोग करे जिससे जमीन कि उर्वरा शक्ति बनी रहेगी।


प्रोग्राम में रिलायंस फाउंडेशन जिला प्रमुख भूपेंद्र साहू, प्रोग्राम सपोर्ट तोपेंद्र साहू भी मौजूद थे, भूपेंद्र साहू ने कहा कि किसान भाई सुबह 9:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक किसान भाई कोई भी मौसम की जानकारी या कृषि संबंधित समस्या का निदान हमारे निः शुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 में कॉल कर ले सकते है।

जैन धर्म के आध्यात्मिक महापर्व पर्युषण के आगमन पर श्री महावीर सेवा समिति द्वारा बूचड़खाने, पशु वध व मांसाहार की बिक्री को रोकने की मांग हेतु एसडीएम और नपा अध्यक्ष को ज्ञापन सौपा

0

दिनांक 15 अगस्त 2020 से जैन धर्म का आध्यात्मिक महापर्व पर्युषण की शुरुआत हो रही है जोकि 24 अगस्त 2020 तक चलेगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is Shibu-Nair.jpg

दल्लीराजहरा – सर्वोच्च न्यायालयब के आदेश CA NO  5469,2005 हिसा विरोधक संघ वि मिर्जापुर मोती कुरेश जमात एवम् अन्य सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार दिनाँक 15 अगस्त 2020 से 24 अगस्त 2020 तक अनुभाग में संचालित समस्त बूचड़खाने,पशु पक्षी वध एवम् पर प्रतिबंधित लगवाने बाबत श्री महावीर सेवा समिति के सदस्यों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी डौन्डी लोहारा के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमे अपील किया गया, दिनांक 15 अगस्त 2020 से जैन धर्म का आध्यात्मिक महापर्व पर्युषण की शुरुआत हो रही है जोकि 24 अगस्त 2020 तक चलेगी इस अवसर पर अधिक से अधिक धर्म ध्यान त्याग एवं जीवो के प्रति सद्भावना एवं जीव दया का कार्य किया जाता है इस संदर्भ में माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने यह आदेश दिया है कि इस अवसर पर पशु वध बूचड़खाने एवं मांस बिक्री इत्यादि पूर्णता प्रतिबंधित रहेंगे साथ ही इस संदर्भ में अखिल भारतीय पशु कल्याण बोर्ड भारत सरकार ने भी आदेश पारित किया है जिसकी प्रतिलिपि ज्ञापन के साथ संलग्न करके दी गई है और इन पर पालन करने के लिए निवेदन किया गया है, इसकी कॉपी  नगर पालिका अध्यक्ष को भी दिया गया ताकि इसका पालन करके अधिक से अधिक जियो की रक्षा हो सके इस अवसर ज्ञापन देने गौतम बाफना क्रांति जैन सुमित जैन अंकित जैन अमित ढ़ेलडिया गुलाब जैन मनीष जैन आदि लोग उपस्थित थे |

MOST POPULAR

HOT NEWS