जगदलपुर 20 दिसंबर 2021
प्रदेश के आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने सोमवार की सुबह भद्राचलम के राम मंदिर में पत्नी के साथ पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना की उन्होंने बस्तर तथा छत्तीसगढ़ वासियों की खुशहाली की कामना भी की |

जगदलपुर 20 दिसंबर 2021
प्रदेश के आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने सोमवार की सुबह भद्राचलम के राम मंदिर में पत्नी के साथ पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना की उन्होंने बस्तर तथा छत्तीसगढ़ वासियों की खुशहाली की कामना भी की |

बालोद जिले में प्रदेश सरकार की 3 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर कांग्रेसियों में उत्साह का वातावरण है जिले भर के संगठन के पदाधिकारी जिला हो या ब्लॉक हो सभी क्षेत्रीय विधायकों के साथ प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं । इसी कार्यक्रम में 17 दिसंबर को माननीय मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया जी के साथ जिलाध्यक्ष बालोद जिले के दौरे पर रही है, क्योंकि प्रदेश सरकार के द्वारा जारी घोषणा पत्र अंतर्गत 36 वादों में से 25 वादों की पूर्ति की जा चुकी है ।शेष वादे भी सरकार अपने कार्यकाल के भीतर पूरा कर लेगी। उक्त विचार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रतीराम कोसमा ने व्यक्त करते हुए कहा कि एक पोर्टल चलाने वालों के द्वारा सुर्खियां बटोरने के लिए मनगढ़ंत खबरें प्रसारित की जा रही है, जिसका वास्तविकता से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं रहता है।

ऐसा ही समाचार अनावश्यक रूप से प्रसारित किया जा रहा है जो कि, अनुचित है । मितानिन संघ की नियमित बैठक आयोजित हुई थी। जिसमें मितानिनों के द्वारा ब्लॉक समन्वयक एवं मितानिन प्रशिक्षकों को अपने संघ का संरक्षक मानती है और इसी नाते मितानिनों के द्वारा ब्लॉक समन्वयक एवं मितानिन प्रशिक्षकों को आमंत्रित किया गया था। जहां पर कहीं कोई आक्रोश और नाराजगी की बात नहीं है । कोई भी संघ या संगठन हो कुछ ना कुछ आवश्यकताएं एवं समस्याएं बनी रहती है इन बातों पर चर्चा करना कहीं पर भी विवाद का विषय नहीं है। और ना ही अपनी सरकार के 3 साल के उपलब्धियों के नाम पर आक्रोश जैसी कोई बात है। सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए समस्त ब्लाक मुख्यालयों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई, और 3 साल की उपलब्धियों को सभा के माध्यम से जनता को बताया गया। संगठन का काम करने वाले पदाधिकारियों का नाम बिना कोई प्रेस विज्ञप्ति के प्रसारित करना अनुचित है। भविष्य में यदि किसी भी के द्वारा संगठन के नाम को सरकार के साथ जोड़कर दुष्प्रचारित करने का काम करते हैं तो उनके खिलाफ संगठन के द्वारा कार्यवाही की जा सकती है ।


● निःशुल्क नर्सिंग पाठ्यक्रम के नाम पर बैंक कर्ज़ चुकाने हेतु फीस ट्रांसफर करें प्रशासन
● यूपीएससी परीक्षा की तैयारी हेतु प्रशिक्षण आरंभ हो सके अतः शीघ्र भवन एलॉटमेंट किया जावे
● मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन कर रहें युवाओं की बातों को गंभीरता से ले प्रशासन
छत्तीसगढ़ / बस्तर । प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए अरुण पाण्डेय् ने कहा कि बस्तर में युवाओं के भविष्य को लेकर वर्तमान कलेक्टर रजत बंसल की कार्यप्रणाली असंवेदनशील प्रतीत होती है। इस समय मेडिकल कॉलेज में सैकड़ो कर्मचारियों को डीएमएफटी मद के तहत पैसे ना होने का हवाला देकर नौकरी से निकाला जा रहा है। दूसरी तरफ़ अमित कटारिया जी के कलेक्टर रहते सैकड़ो बस्तर के युवाओं को निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण देने की योजना बनाई गई थी, उस योजना के तहत भी पाठ्यक्रम करने गए युवाओं को फ़ीस का भुगतान अब तक नही किया गया है। इस तरह अपनी शिक्षा पूर्ण करने के लिए उन्हें मज़बूरन बैंक से कर्ज़ लेना पड़ा और निज़ी महाविद्यालयों की फ़ीस उन्हें चुकानी पड़ी है। युवाओं का कहना हैकि वे कलेक्टर के पास कई बार आवेदन लेकर गए हैं परंतु किसी तरह की मदद नही हुई। अरुण पाण्डेय् ने बताया हैकि ठीक इसी प्रकार बस्तर के युवाओं को यूपीएससी परीक्षा की पूर्व तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण की योजना बनाई गई थी जोकि अब तक ठंडे बस्ते में है। दिल्ली की इग्नाइटेट माइंड संस्था को बेहतर शिक्षा गुणवत्ता का हवाला देते हुए इस हेतु प्रशासन ने ही चुना था। अगस्त 2021 में प्रतिभागियों के चयन हेतु संस्था द्वारा प्री – टेस्ट व काउंसलिंग ली जा चुकी है और 100 बच्चों को इस योजना के तहत निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु चुन लिया गया था। प्रशासनिक असंवेदनशीलता के कारण प्रशिक्षण हेतु भवन एलॉटमेंट नही हुआ और अब तक इन युवाओं की क्लासरूम स्टडी आरंभ नही हुई और संभावित रूप से फरवरी माह में ही परीक्षा भी होनी है। इन सभी पहलुओं पर नज़र डालने पर यही प्रतीत होता हैकि बस्तर के युवाओं के भविष्य के प्रति कलेक्टर रजत बंसल गंभीर नही हैं। अगर वे संवेदनशील होते और स्वयं प्रत्येक विषयों व समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक कार्य करते तब बस्तर के युवाओं को इतना परेशान ही नही होना पड़ता।

उन्होंने कहा हैकि कलेक्टर रजत बंसल को इस तरह की योजनाओं के विषय में विभागवार बैठक लेकर युवाओं के बेहतर भविष्य निर्माण हेतु कार्य करना होगा। पेंडिंग योजनाओं की जानकारी उन्हें लेनी चाहिए। अन्यथा कि स्तिथी में बस्तर के युवाओं को साथ लेकर वे सड़क पर उतरेंगे। सर्वप्रथम उन्होंने यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भवन एलॉटमेंट करने व निःशुल्क नर्सिंग पाठ्यक्रम के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार हुए युवाओं को तत्काल फ़ीस ट्रांसफर करने व मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन कर रहे युवाओं की बातों को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही की अपील की है।
जगदलपुर। भानपुरी थाना इलाके के पीपलावण्ड त्रिमूर्ति गिट्टी खदान में शुक्रवार की रात पोकलेन हादसे में बाघमोहलई के किसान पुत्र पीलुराम की मौत हो गई। किसान के इकलौते चिराग की मौत का ज्मिेदार कौन? किसकी अनुमति से रात को खदान में खुराई की जा रही थी। ज्ञातव्य हो कि भानपुरी थाना क्षेत्र के पीपलावण्ड में एक आदिवासी के नाम से गिट्टी खदान उत्खन की अनुमति खनिज विभाग द्वारा दी गई है। उक्त खदान को किराये पर गैर आदिवासी के द्वारा संचालित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात पोकलेन से उत्खनन का कार्य किया जा रहा था।
खदान में पर्याप्त लाईट की व्यवस्था नहीं होने के कारण पोकलेन का आपरेटर गड्ढे का आंकलन कर नहीं पाया जिसके कारण पोकलेन गड्ढे में जा गिरी। आपरेटर पोकलेन के नीचे दब गया जिसको उपचार के लिए मेकाज ले जाया जा रहा था जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक बागमोहलई का निवासी है। किसान का इकलौता चिराग चल बसा: बताया जा रहा है कि बस्तर विकासखंड के मोहलई के निवासी पीलूराम उम्र 23 वर्ष जो इकलौता बेटा था इसके पिता खेती किसानी किया करते है। इकलौते पुत्र की मौत से पिता का एक मात्र सहारा छीन गया। पीलूराम की मौत से इसका पूरा परिवार सदमे में है। सुरक्षा मानको की अनदेखी कर रात में खुदाई: विशेष सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि जितने एरिया में उत्खनन की अनुमति थी उससे ज्यादा एरिया में रात्रि के समय अवैध उत्खनन कर शासकीय भूमि को कब्जा करने को लेकर रात्रि में काम किया जाता था जबकि संबंधित विभाग द्वारा रात्रि में उत्खनन एवं खुदाई की अनुमति नहीं है तो फिर किसकी अनुमति से खुदाई कराई जा रही थी। खदान संचालको को सभी सुरक्षा मानको का पालन करते हुए कार्य कराने का आदेश दिया जाता है लेकिन खदान संचालको के द्वारा उक्त खदान में सुरक्षा मानको को दरकिनार किया गया था। मजदूरों के पास भी सुरक्षा मानको का एक भी सुरक्षा कवच उपलब्ध नहीं कराया जाता है आखिरकार उक्त किसान पुत्र की मौत का ज्मिेदार कौन?

पुलिस को शिकायत का इंतजार:
शुक्रवार की रात भानपुरी थाना क्षेत्र में घटित घटनास्थल का मुआयना करने थाने से कोई भी स्टाफ शनिवार की शाम तक नहीं पहुंच पाया था वहां के थाना प्रभारी से जब चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की शिकायत नहीं मिली है। घटना की शिकायत मिलने पर टीम भेजकर घटना की जांच कराई जायेगी। मामले की होगी जांच: बस्तर एसडीएम वर्मा ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जायेगी जिसमें यह देखा जायेगा कि रात्रि के समय खुदाई की अनुमति है या नहीं और सुरक्षा मानको का पालन हो रहा है या नहीं इन सारे बिंदुओं पर जांच कराने की बात कही।
जगदलपुर। बस्तर जिले की सबसे पूरानी सामाजिक संस्था 360घर ब्राह्मण समाज बस्तर के 50 से अधिक गांवों में निवासरत है। इनका राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण दखल रखते हैं। समाज की एकजुटता के लिए 14 क्षेत्रों में बांटा गया है। इसी तारतम्य में गुनपुर क्षेत्र के सुधापाल में सामाजिक गतिविधियों को लेकर अध्यक्ष ईश्वरनाथ खंबारी ने आगामी महासभा सहित अन्य कार्यक्रमों को लेकर समाज के प्रमुखों से चर्चा कर आगामी रणनीति पर चर्चा किया। महासभा दो दिनों तक चलने का मामला सामने आया है। इस दौरान नये क्षेत्रीय प्रबंधकारिणी गठन जल्द से जल्द करने की बातें सामने आई। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण पांडे, आत्माराम जोशी, अनंतराम पांडे,सारंगधर पानीग्राही, गजेन्द्र पानीग्राही, अजय जोशी सहित गणमान्य सामाजिक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने और पर्यटन को बढ़ावा मिलने से आय एवं ख्याति बढने की बढ़ी उम्मीद
भोंगापाल के भगवान बुद्ध एवं ऐतिहासिक शिवलिंग के दर्शन का लाभ उठाया पर्यटकों ने
केशकाल। प्रदेश एवं देश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की सूची में अपनी खास पहिचान बना लेने वाले केशकाल के टाटामारी में आयोजित तीन दिवसीय एडवांचर फेस्टिवल के अंतिम दिवस रविवार को भी बहुत बड़ी तादात में लोग टाटामारी पहुंचकर प्रकृति के मनमोहक नजारा का आनंद उठाते हुए एडवांचर गेम्स का भी जमकर मजा उठाया। प्रदेश एवं देश के दूरदराज से पंहुचने हुए पर्यटकों ने केशकाल से महज 3किलोमीटर दूरी पर स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक दर्शनिक स्थल गढधनौरा गोबरहीन पंहुचकर ऊंचे टिले पर विराजमान भव्य शिवलिंग का दर्शन करते हुए लगभग 5वीं-6वींशताब्दी के नलवंशी नागवंशी जमाने के मंदिरों के भग्नावशेषों को देखते हुए अंचल के स्वर्णिंम इतिहास के सबूतों का अवलोकन किया।इसके सांथ ही हरे भरे नदी नाला जंगल पहाड़ के बीच कल कल छल छल की ध्वनि करते झरते झरनों का भी लुत्फ उठाया। अपने दर पर पंहुचने वालों को अचंभित करते प्रकृति के अद् भूत नजारा को निहारने का आनंद प्रदान करते हैरतअंगेज इतिहास एवं किंवदंती कहानी को समेटे और अति प्राचीन शैलचित्र को सहेजकर रखने वाले मांझीनगढ को भी देखने बड़ी संख्या में लोग पंहुचे।

प्रकृतिप्रदत्त अनूठे उपहार एवं ऐतिहासिक धरोहरों की पवित्र पावन प्रसिद्ध स्थलियों के चलते और अपने बेजोड कलाकारी से देश दुनिया के लोगों को अपने घडवा कला शिल्प कला काष्ठ कला से मुग्ध कर देने वाले कारीगीरों के चलते बाहर से भ्रमंण पर्यटन के लिए कोंडागांव जिला आने वाले बहुत खुश होकर अल्हादकारी अविस्मरणीय सुखद स्मृतियों को समेटकर फिर आने की इच्छा संजोए लौटते हैं।कोंडागांव जिला के उत्तर में स्थित केशकाल की घाटी पंचवटी मांझीनगढ होनहेह नीमदरहा का जलप्रपात प्रकृति प्रेमी पर्यटकों को सम्मोहित कर लेता है तो केशकाल घाटी के बीच विराजित मां तेलीनसत्ती, गढधनौरा में प्रांणप्रतिष्ठित चमत्कारी शिवलिंग और जिले के मध्य में स्थित फरसगांव ब्लाक के बडेडोंगर में विराजित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी आगंतुक श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से भावविभोर कर पुलकित कर देती है।बडेडोंगर के चंद दूरी पर स्थित भोंगापाल में मिले प्राचीन बुद्ध की प्रतिमा एवं शिवलिंग आने वालों को बरबस यंहा के सभ्यता संस्कृति तथा इतिहास पर चिंतन मनन करने को उत्प्रेरीत कर देता है। एडवांचर फेस्टिवल में आने वाले पर्यटकों ने भोंगापाल एवं

बडेडोंगर पहुंचकर दर्शन और पर्यटन के सांथ स्वर्णिंम इतिहास को आत्मसात कर रखे पुरावशेषों का अवलोकन किया। इसके सांथ ही बाहर से पंहुचे हुए पर्यटकों ने जिला मुख्यालय कोंडागांव पहुंचकर शहर के ह्रदय स्थल पर स्थित विशाल तालाब में बहुत सलीके से विकसीत किए गये उद्यान चौपाटी का भी मजा लिया और शिल्प ग्राम पंहुचकर अपने जादुई कारीगरी से पूरी दुनिया में अपने जौहर का लोहा मनवाकर विभिन्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले कारिगरों के शिल्प कला घडवा कला का अवलोकन किया और स्मृति बतौर खरीदकर सहेजकर भी ले गये ताकि अपने यंहा जाकर बता सके की हम जब बस्तर कोंडागांव गये थे तब वंहा से यह लाये थे। एडवांचर फेस्टिवल का मिलेगा दूरगामी लाभ- जिला प्रशासन कोंडागांव दर्शाया आयोजित तीन दिवसीय एडवांचर फेस्टिवल की मुक्त कंठ से सभी सराहना कर रहे हैं और सभी का यह मानना है की इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा रोजगार का अवसर मिलेगा स्थानिय लोगों को आय मिलेगा और देश दुनिया में अपने क्षेत्र का तथा जिले की ख्याति बढ़ेगी। जिले के युवा उर्जावान कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मिंणा की भी इस सफल सार्थक आयोजन के लिए लोग दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं।
मेरा सौभाग्य है की जिस ऐतिहासिक कांग्रेस भवन में श्रीमती कमला नेहरू, जवाहरलाल नेहरू, कैलाशनाथ काटजू और श्रीमती इंदिरा गांधी ने बैठक ली आज वहां बैठने का मौका मिला – रेखचंद जैन
“प्रशिक्षण से पराक्रम” बैठक में बूथ स्तरीय कार्यकर्त्ताओं की बैठक लेकर बूथ मैनेजमेंट के गुर सिखाए
प्रियंका गांधी जी के मिशन यूपी के लिए प्रण प्राण से जुट जाएं कार्यकर्ता
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) एवं प्रयागराज दक्षिण विधानसभा चुनाव के पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने आज इलाहाबाद कांग्रेस भवन में पदाधिकारियों की बैठक लेकर कांग्रेस को मजबूती के साथ आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तैयार होने के लिए प्रोत्साहित किया इस अवसर पर उपस्थित नेताओं से विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की यह मेरा सौभाग्य है की जिस ऐतिहासिक कांग्रेस भवन में कमला नेहरू, जवाहरलाल नेहरू, कैलाशनाथ काटजू और इंदिरा गांधी ने अध्यक्षता करते हुए बैठक ली आज वहां बैठने का सौभाग्य मिला है आप सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनो के सहयोग और मेहनत से हमें कांग्रेस के उस गौरवशाली इतिहास एवं परंपरा को पुनः स्थापित करना है कांग्रेस का इतिहास त्याग और तपस्या का है हमारे नेताओं ने अंतिम व्यक्ति की उन्नति और प्रगति के लिए बलिदान दिया हमें लोगों के बीच कांग्रेस की उन्ही परंपरा को पहुंचाना है |

“प्रशिक्षण से पराक्रम” प्रशिक्षण शिविर में बूथ अध्यक्षों की बैठक लेकर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बूथ मैनेजमेंट के गुर सिखाए उन्होंने कहा की बूथ कमेटी कांग्रेस की महत्त्वपूर्ण इकाई है और हमें अपने अपने बूथ को मजबूत करने के लिए प्रण प्राण से जुट जाना है यदि हमने अपने बूथ को मजबूत कर लिया तो हम विधानसभा क्षेत्र सहित पूरा प्रदेश जीत सकते हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के महामंत्री हेमु उपाध्याय एवं इलाहाबाद शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
जिला कलेक्टर रजत बंसल के मार्ग दर्शन में बस्तर ब्लॉक के ग्राम तुरपुरा में मेगा सेना भर्ती अभियान के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम केशरपाल, बनियांगव,तुरपुरा, सालेमेटा,सोरगांव,पखनाकोंगरा से यूवाओ ने भाग लिया।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ओम प्रकाश वर्मा की उपस्थिति में युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया ।इस अवसर पर एसडीएम वर्मा ने कहा कि सभी मन मस्तिष्क के साथ मन लगाकर अगर इस प्रशिक्षण का लाभ लेंगे तो आने वाले समय में सेना भर्ती अभियान में ज्यादा से ज्यादा बस्तर के यूवाओ का चयन हो सकेगा। और देश की सेवा करने का अवसर भी प्राप्त होगा ।उन्होंने शाला स्तर पर भी लिखित परीक्षा की तैयारी को लेकर

शिक्षकों के द्वारा टीचिंग दी जा रही है जिसका भी लाभ लेने का आह्वान किया। एसडीएम ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी सहित उनकी टीम को सफल आयोजन को लेकर बधाई देते हुए आगे भी ऐसा कार्य करने का निवेदन किया ।कार्यक्रम को तहसीलदार कमल किशोर साहू जनपद सीईओ जयभान सिंह राठौर बीईओ मोतीराम कश्यप ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्राचार्य आर एल ठाकुर,बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर,एबीईओ सुशील तिवारी,रामलाल बघेल, सीएसी विनय ठाकुर,चेतेन्द्र प्रसाद पाणिग्रही, प्राचार्य बाजु राम दुग्गे,अरुण जोशी, लोमश निषाद,दिनेश कुमार यादव, श्रीमती रुक्मणि नाग,नरेंद्र मौर्य, कुंदन लाल कश्यप,सुनील सेठिया,गोपी किशन ठाकुर,सचिव विघ्नेश्वर सार्दुल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मध्यान्ह भोजन नोडल अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी ने किया।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 263 का बनाया गया पर्यवेक्षक
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा मुख्य पर्यवेक्षक एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी जी ने सौंपी है महत्वपूर्ण जिम्मेदारी |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) एवं प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक रेखचंद जैन के प्रयागराज पहुंचने पर प्रयागराज शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा अंशुमान सचिव उज्जवल शुक्ला पूर्व महापौर उम्मीदवार विजय मिश्रा ने आत्मीय स्वागत किया |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के नैनी ब्लाक अध्यक्षों की बैठक आहूत कर आगामी विधानसभा चुनावों के संबंध में गहन विचार विमर्श किया तथा उपस्थित ब्लाक अध्यक्षों एवं कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए कहा की प्रयागराज ( इलाहाबाद ) कांग्रेस का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है पं मोतीलाल नेहरू,पं जवाहर लाल नेहरू , श्रीमती इंदिरा गांधी से लेकर वर्तमान नेताओं तक ने कांग्रेस रीति नीति एवं परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य किया है वर्तमान समय में हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी जी जिस तरह से आम जनता के मुद्दों को लेकर लड़ रही है हम कांग्रेस के हर सिपाही को उनके हाथ को मजबूत करने के लिए कृत संकल्पित हो अभी से लग जाना है तभी हम उत्तर प्रदेश के इस अहंकारी सरकार को उखाड़ फेंकने में कामयाब हो पाएंगे इलाहाबाद ने कांग्रेस की परंपरा को पूरे देश में स्वतंत्रता आंदोलन के माध्यम से पहुंचाया था आज हम सभी को वर्तमान परिस्थितियों में कांग्रेस की रीति नीति को पुनः उसी जोश खरोश से आगे ले जाने की जरूरत है |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ बस्तर जिला शहर जिला महामंत्री हेमु उपाध्याय इलाहाबाद कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा अंशुमान, सचिव उज्जवल शुक्ला पूर्व महापौर उम्मीदवार विजय मिश्रा नफीस अनवर अंजुम नाज,नयन कुशवाहा, राकेश श्रीवास्तव, माधवी रॉय, वार्ड अध्यक्ष निजामुद्दीन, वीरेंद्र शर्मा, नूर आलम, शत्रुघन भारती, शिवशंकर मिश्रा, अजेंद्र गौड़,राहुल मिश्र, आभादेवी, किरण शर्मा, सुदामा उर्मिला, पास्टरअजय, बलदेव प्रसाद अशोक सोनी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
अनु. जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जनहित और जन-समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर विधानसभा में चर्चा करने से भाग रही है और इसलिए पहले उसने भाजपा के 11 विधायकों को निलंबित करवाया और फिर समय से पहले ही सत्रावसान करा दिया।
ध्रुवे ने कहा कि सत्ता और संख्याबल के ज़ोर पर भाजपा विधायकों को बदनीयती से निलंबित कराने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यह बात अच्छी तरह गाँठ बांध लें कि अगले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता उन्हें अपने मतों से निलंबित ही नहीं, पूरी तरह बर्ख़ास्त करने के लिए तैयार बैठी है और जनता नगरीय निकाय के हो रहे चुनाव में प्रदेश कांग्रेस और उसकी सरकार को इसका ट्रेलर दिखाने जा रही है।
ध्रुवे ने कहा कि झूठ की खेती करने और चिठ्ठियाँ लिखकर अपने नाकारापन का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ने में मशगूल मुख्यमंत्री बघेल और उनकी सरकार के लोग ज़िम्मेदारियों से मुँह चुराने का शर्मनाक उपक्रम कर रहे हैं। ध्रुवे ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के सीधे लाभ से छत्तीसगढ़ के लोगों को वंचित रखने के लिए राज्यांश नहीं देने वाली प्रदेश सरकार षड्यंत्रपूर्ण इरादों के साथ काम कर रही है।

ध्रुवे ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल भ्रष्टाचार के मामलों की जाँच में भाजपा द्वारा अड़ंगा लगाने का एक नया झूठ गढ़कर प्रदेश को फिर ग़ुमराह कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल भाजपा शासनकाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नाते जिन अधिकारियों आलोक शुक्ला व अनिल टुटेजा के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने के लिए चिठ्ठियाँ लिखते थे, आज अपनी सरकार के रहते उन्हीं अधिकारियों को उपकृत कर रहे हैं, जबकि उनके ऊपर गंभीर आरोप हैं। यह मुख्यमंत्री बघेल की कथनी और करनी का फ़र्क़ है।

ध्रुवे ने कहा कि झीरम घाटी कांड रोना रो रहे मुख्यमंत्री बघेल पहले इस बात का ज़वाब दें कि अपनी जेब में रखे झीरम मामले के सबूत पूरी जाँच प्रक्रिया में मुख्यमंत्री बघेल ने बाहर क्यों नहीं निकाले? साक्ष्य छिपाना भी एक गंभीर अपराध है, क्या बघेल इससे अनभिज्ञ हैं? केंद्र की जिस यूपीए सरकार ने इस मामले की जाँच का ज़िम्मा एनआईए को सौंपा था और जाँच आयोग गठित किया था, उस एनआईए और आयोग के जाँच प्रतिवेदन पर केवल अपनी ओछी राजनीति के लिए शक करने का मुख्यमंत्री बघेल के पास क्या आधार था? आख़िर मुख्यमंत्री बघेल झीरम मामले की जाँच में अड़ंगेबाजी करके किसे बचाने की नापाक़ कोशिश कर रहे है?
