City Media - Page 1796 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1796

Breaking पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पुरोबी वर्मा के डॉक्टर बेटे के साथ लूट एवं मारपीट

0

दल्ली राजहरा – नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष पुरोबी वर्मा के डॉक्टर बेटे अपूर्व वर्मा जो कि मुंबई के भाभा बांद्रा अस्पताल में चिकित्सक है और कोरोना महामारी के इस दौर में अपनी सेवाएं दे रहे है एवं ईएनटी सर्जन के रूप में एक वर्ष से कार्यरत है |

डॉक्टर अपूर्व अस्पताल से ड्यूटी पूरी कर रात को १० बजे जब घर जा रहे थे तभी रास्ते में मोटरसाइकिल से आये दो युवक अपूर्व से हाथापाई कर मोबाइल लूट कर भाग गए तभी एक अन्य युवक उनका पीछा करने की कोशिश किया पर उसे भी वे लोग गिरा कर भाग गए | मुंबई जो कि कोरोना की दृष्टि से बहुत बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है पूरा शहर इन चिकित्सको के भरोसे ही है जो अपनी जान की बाजी लगाकर अपना कार्य कर रहे है यदि इन्हे सुरक्षा न मिले तो कोरोना संक्रमितों का क्या होगा, महाराष्ट्र सरकार को इन पर ध्यान देना होगा इनके ड्यूटी पर आने जाने के समय सुरक्षा मुहैया कराना चाहिए |

Breaking – छत्तीसगढ़ में श्रमिकों को लाने के लिए 43 विशेष ट्रेनें चलाने की सहमति बनी

0

रायपुर – छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को वापस लाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 43 विशेष ट्रेनों की सहमति दी। श्रमिकों का आने का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक 11 स्पेशल ट्रेन 16 हजार 254 श्रमिकों को लेकर छत्तीसगढ़ आ चुकी हैं। जैसे-जैसे अन्य राज्यों से अनुमति मिलती जाएगी ट्रेनों का संचालन क्रमशः चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

स्पेशल ट्रेन पहुचनें पर राज्य के निर्धारित स्टेशनों में थर्मल स्क्रीनिंग, भोजन पानी तथा उन्हें अपने गंतव्य स्थान पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था भी संबंधित जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। ग्राम पंचायतों में इन श्रमिकों के लिए क्वारेंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। गांव पहुंचने पर इन सेन्टरों में श्रमिकों के रहने और भोजन का इंतजाम किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को लेकर अहमदाबाद गुजरात से बिलासपुर के लिए दो ट्रेन, नम्बूर विजयावाड़ा आन्ध्रप्रदेश से बिलासपुर, अमृतसर पंजाब से बिलासपुर-चांपा, लखनऊ उत्तरप्रदेश से बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर के लिए तीन ट्रेन, और विरामगम अहमदाबाद से बिलासपुर-चांपा सकुशल आ चुकी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में श्रमिकों के लिए जो स्पेशल ट्रेन प्रस्तावित हैं उनमें

17 मई को दिल्ली से बिलासपुर, लखनऊ-रायपुर, इलाहाबाद उ.प्र. से बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, खेड़ा नाडियाड गुजरात से बिलासपुर-चांपा और भोपाल से रायपुर, बिलासपुर तथा वाइजैग आन्ध्रप्रदेश से रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा ट्रेन पहुंचने की संभावना हैं।

18 मई को हैदराबाद तेलंगाना से दुर्ग, रायपुर बिलासपुर चांपा, इलाहाबाद उत्तरप्रदेश से बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग बिलासपुर, रायपुर, और विरामगम अहमदाबाद गुुजरात से भाटापारा बिलासपुर, चांपा स्टेशन स्पेशल ट्रेनों का आगमन होगा।

19 मई को मेहसाणा गुजरात से बिलासपुर-चांपा, दिल्ली से बिलासपुर, रायपुर एवं पूणे महाराष्ट्र से दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर ट्रेन, विजयवाड़ा आन्ध्रप्रदेश से दुर्ग-रायपुर-बिलासपुर-चांपा, हैदराबाद-तेलंगाना-बिलासपुर-रायपुर दुर्ग-चांपा ट्रेन आएगी।

20 मई को पूणे महाराष्ट्र से दुर्ग, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, अमृतसर पंजाब से रायपुर बिलासपुर भाटापारा चांपा ट्रेन आएगी और 20 मई को बिलासपुर से भाटापारा रायपुर दुर्ग होते हुए हरिद्धार उत्तराखण्ड के लिए ट्रेन रवाना होगी।

21 मई को दरभंगा बिहार से चांपा बिलासपुर रायपुर दुर्ग, मुम्बई महाराष्ट्र से दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, पूणे महाराष्ट्र से दुर्ग, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, जम्मू से बिलासपुर चांपा ट्रेन

22 मई को बैंगलौर कर्नाटक से दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, सतारा महाराष्ट्र से दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, अहमदाबाद गुजरात से रायपुर, भांटापारा, बिलासपुर, चांपा, देहरादून, हरिद्धार, उत्तराखण्ड, से रायपुर, दुर्ग, भाटापारा, जम्मू से बिलासपुर ट्रेन

23 मई को साबरमती अहमदाबाद गुजरात से बिलासपुर-चांपा।

24 मई को वीरांगम अहमदाबाद से रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा।

25 मई को मेहसाणा गुजरात से रायपुर, भाटापारा,बिलासपुर-चांपा।

26 और 27 मई दोनों दिन वीरांगम अहमदाबाद से रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा

छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को लेकर विशेष ट्रेन पहुंचने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन ट्रेनों में सफर के लिए ऑनलाइन लिंक भी जारी किया है

http://www.cglabour.nic.in/covid19MigrantRegistrationService.aspx

इस लिंक में एप्लाई कर लोग इन ट्रेनों के माध्यम से छत्तीसगढ़ वापस आ सकेंगे। इसके अलावा 24 घंटे संचालित हेल्पलाइन नम्बर

  • 0771-2443809,
  • 91098-49992,
  • 75878-21800,
  • 75878-22800,
  • 96858-50444,
  • 91092-83986
  • 88277-73986

पर संपर्क किया जा सकता है।

धारा 144 उल्लंघन करने पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज।

0

डौंडी पुलिस अधिक्षक जितेन्द्र सिंह मीना एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डी आर पोर्ते जिला बालोद के दिशा निर्देश व मार्गदर्शन मे कलेक्टर महोदय बालोद के द्वारा लगाये गये राज्य मे आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005के अंतर्गत धारा 144जा.फौ.उल्लंघन करने हेतु थाना डौंडी क्षेत्र अंतर्गत नगर पुलिस अधिक्षक महोदय राजहरा के नेतृत्व मे डौंडी थाना प्रभारी नवीन बोरकार ,ए एस आई आर के मांडलेश के साथ सलाहाईटोला मे 144 की धारा का उल्लंघन करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज डौंडी थाना प्रभारी नवीन बोरकार ने बताया की , दिनांक 15 मई को विमल कुमार पिता चिमन लाल हल्बा उम्र 32 वर्ष सलहाईटोला मे किसी साधन से बैंगलोर कर्नाटक से ग्राम सलहाईटोला थाना डौंडी जिला बालोद मे रात्री लगभग 8 बजे बिना किसी प्राधिकारी के संपर्क किये पहुंच गया,जिसे रात्री 11 बजे मीडील स्कुल सलहाईटोला मे क्वारेंटाइन किया गया था ,जो बिना किसी को बताये अपने घर चला गया था की यहा जानतें हुए की राज्य मे आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005के तहत लाक डाऊन की स्थिति मे जान बुझ कर अन्य व्यक्तियो से संपर्क स्थापित किया जिसके विरुद्ध थाना डौंडी जिला बालोद मे अपराध क्रमांक 76/2020 की धारा 188,269,270,भादवी 51(बी) आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के पाये जाने से अपराध पंजीबंध किया गया है ।

पूर्व सांसद के निवास के सामने नोट मिला पुलिस ने सेनेटाइजर कर उठाया

0

कांकेर – अभी कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ के कुछ शहरों में 50, 100, 500, 2000 के नोट फेंके जाने की खबरे लगातार आ रही थी विशेष सूत्रों के माध्यम से पता चला है की कुछ जमाती जो कोरोना वायरस के संक्रमण को फ़ैलाने के उद्देश्य से किया जा रहा था जो सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। ऐसे ही एक घटना बीती रात माहुरबन्द पारा वार्ड कांकेर में पूर्व सांसद निवास के सामने हुई। नोट मिलने की घटना पर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर 50-100 व 500 के कुल 3 नोट मिले,जिसे सैनिटाइज कर अपने कब्जे में लिया है।

खदान मजदूर संघ द्वारा क्वारंटाइन सेंटर्स को शिफ्ट करने जिलाधीश को दिया सुझाव

0

दल्लीराजहरा – भारतीय मजदूर संघ द्वारा राजहरा नगर में कोरोना वायरस के संभावित मरीजों के लिए क्वारंटाइन सेंटर के सम्बन्ध में कुछ सुझाव प्रेषित की जा रही है एवं आशा है कि संघ के इस तर्कसंगत निवेदन को आपके द्वारा स्वीकार किया जावेगा और क्रियान्वयन में लाया जावेगा। महोदया वर्तमान में राजहरा शहर में मंगल भवन, डीएव्ही स्कूल, बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा भवन सहित कई भवनों को कोरोना के संभावित मरीजों के लिए क्वारंटाइन सेंटर का रूप दिया गया है। इनमे से कई भवन टाउनशिप के बीच स्थित हैं और वर्तमान में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद लोगों में इन क्वारंटाइन सेंटर्स को लेकर डर बैठ रहा है। इस सम्बन्ध में संघ का यह सुझाव है कि राजहरा कॉलेज एवं उससे जुड़े छात्रावास को अगर क्वारंटाइन सेंटर के रूप में परिवर्तित किया जावे तो यह सुरक्षा की दृष्टि से भी उपयुक्त होगा और एक ही जगह पर ज्यादा संख्या में मरीजों को क्वारंटाइन किया जा सकेगा जिससे शासन एवं प्रशासन को भी ज्यादा निगरानी एवं व्यवस्था नहीं करनी पड़ेगी।

आशा है कि आपके द्वारा संघ के इस सुझाव को ध्यान में रखते त्वरित कारवाई की जावेगी।

क्वारेंटाइन सेंटर में मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

0
बालोद जिला के गुंडरदेही ब्लॉक के अर्जुन्दा स्थित परसवानी में 35 वर्ष का सुरज यादव सूरत में मजदूरी के लिये गया हुआ था. वापस लौटने पर गांव के स्कूल में क्वारेंटाइन में रखा गया था. लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है । फ़िलहाल अभी आत्महत्या का कारण सामने नही आया है । घटना दोपहर ३ बजे के आसपास का बताया जा रहा है। घटना से प्रशासन महकमे में भूचाल आ गया है। वही भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्कान्त पंवार ने प्रदेश सरकार की व्यवस्था के ऊपर आरोप लगाया है । कई स्थानों में सही व्यवस्था नही है ।

प्रवासी मजदूर और प्रशासन मजबूर, कोरोना का खौफ, प्रशासन में हड़कंप

0

बालोद – दो दिन पूर्व छत्तीसगढ़ का बालोद जिला पूरी तरह ग्रीन जोन में रहता आया है। इससे पूर्व यहां एक भी कोरोना केस नही था। पर जिले के दल्लीराजहरा व कोकान में मुंबई प्रवास से ग्राम पहुँचे चार युवक एक के बाद चारो तथा 72 घंटे बाद अन्य स्थलों से 7 और कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से जिला प्रशासन के मध्य हड़कंप मच गया। जो 11 केस यहां सामने आए वह सभी प्रवासी लोगो के ही है। बताया जा रहा कि अभी भी कई लोग प्रवास से घर वापसी कर रहे है। हालांकि उन्हें प्रशासन द्वारा क्वारेंटाइन में रख रहे है। परंतु जिस तरह अपुष्ट खबर मिल रहा कि कुछ क्वारेंटाइन में रखे छुप छिपाकर बाहर निकलने की कवायद कर रहे हो वह किसी बड़े खतरे से कम नही । इससे आगामी दिनों स्थिति बड़ी गंभीर हो सकता है। कुछ प्रबुद्ध लोग यह सवाल उठा रहे कि क्या बाहर मजदूरी हेतु गए व हाट स्पॉट स्थल से लौट रहे प्रवासियों को लाकडाउन में लाया जाना खासकर वो जो पॉजिटिव केस मिल रहे है वह उचित है, या अनुचित। इधर आम लोगो द्वारा लाकडाउन के तीसरे चरण तक नियमों का काफी हद तक पालन किया गया परंतु आज जिस तरह जिले में बिजली आफिस , बैंक स्थल, किराना दुकानों, तथा अन्य जगहों पर सोशल डिस्टेंशिंग नियमों का धज्जियां उड़ाते हुए दिखे।उससे समझा जा सकता है कि लोग कोरोना जैसी महामारी संक्रमण को लेकर अपने आप मे कितने समझदार हो रहे है। बात यदि किराना व्यापारियों की जाए तो वे सभी ग्राहकों को दूरियां बनाये रखने की अपील करते है परंतु लोग है कि सभी को सामग्री जल्द से जल्द से मिले ऐसे में दुकानदार भीड़ व्यवस्थित करने में लगे या व्यापार यह दुविधा बन जाता है। वही जब से क्षेत्र में कोरोना संक्रमित केस सामने आए है पुलिस प्रशासन की ड्यूटी संक्रमित क्षेत्र में है। ऐसे में पुलिस प्रशासन किस किस ओर ध्यान रखें यह भी मुश्किलें बढ़ा रहा है। फिर भी प्रशासन अपना फर्ज निभा रहा है।

किराने की दूकान

दूसरी ओर अब प्रशासन द्वारा शिक्षकों की ड्यूटी घर घर जाकर ये पता लगाएंगे कि कहीं कोई सर्दी बुखार से पीड़ित तो नहीं है या कोरोना से संक्रमित तो नहीं है | इस कार्य प्रशासन द्वारा शिक्षकों को न तो किसी विशेष प्रकार की ट्रेनिंग दी गई है और न ही सुविधा प्रदान की जा रही है, एक तरह से प्रशासन शिक्षकों को अपनी उद्देश्य  की पूर्ति  के लिए भयावह स्थिति से निपटने के लिए धकेल रहा है | जबकि यह कार्य स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा किया जाना चाहिए |

Breaking क्वारेंटाइन सेंटर में असुरक्षा के कारण करोना वायरस के बढ़ने की आशंका

0

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि रही है बालोद जिले में  पिछले 72 घंटे के भीतर जिले में 11 संक्रमित पाए गए है जिन्हे तुरंत बाद AIIMS ले जाया गया है | प्राप्त सूत्रों के अनुसार कोरोना संक्रमित युवक ने प्रशासन की लापरवाही का फायदा उठाकर एवं क्वारेंटाइन सेंटर के नियमों का उल्लंघन कर अपने परिजनों एवं मित्रो से मुलाकात  की  थी | अब जितने भी लोग उस  युवक के संपर्क में आये थे धीरे धीरे सभी कोरोना की चपेट में आने की संभावना बढ़ गई  है|

शहर में ये चर्चा का विषय हो गया है कि बिना बाउंड्रीवाल वाले जगह को क्वारेंटाइन सेंटर क्यो बनाया गया वो भी मुख्य मार्ग से लगी जगह पर वह भी बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के क्वारेंटाइन किये गए युवक की जब हिस्ट्री निकली तो लोग भौचक्के रह गए वह युवक अपने परिजनों एव दोस्तों के साथ पार्टी भी मनाया एवेम अपनी महिला मित्र से भी मिला इसी आशंका को देखते हुवे बीएसपी मंगलभवन से भी क्वारेंटाइन सेंटर हटाये जाने की मांग होने लगी है नगर में प्रशासन के द्वारा ऐसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र को क्वारेंटाइन सेंटर बनाने समझ के परे है किंतु इसका खामियाजा पूरे वार्ड वासियों को भुगतना पढ़ रहा है शासकीय आईटीआई एवं शासकीय महाविद्यालय जो कि शहर के बाहर है ऐसे स्थानों को क्वारेंटाइन सेंटर बनाना चाहिए| शहर के लोगों में रोष है कि शहर के बीच स्थित स्कूलों में क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है जबकि शहर से बाहर कॉलेज को छोड़ दिया गया है |

शहर के बीच क्वारेंटाइन सेंटर

मंगलभवन में भी सुरक्षा का कोई विशेष प्रबंध नही है सिटी मीडिया के समाचार छपने के बाद वहां पूर्व से ड्यूटी कर रहे सुरक्षा कर्मीयो को तंबू लगा सेनेटाइजर उपलब्ध कराया गया एवं क्वारेंटाइन सेंटर को मंगल भवन से हटाने की माग होने लगी है यूनियन द्वारा इस संबंध में सी जी एम से चर्चा भी की जिसे स्थानीय लोगो का समर्थन भी मिला |

बस स्टैंड रैन बसेरा के आसपास के दुकानदारों एवं वार्ड निवासियों की मांग है कि पुरे एरिया को सैनिटाइज किया जाए |

बाहर से आये प्रवासी मजदुरो में कोरोना लक्षण मिलने से जिले मे हड़कंप मच गया है जिले के आसपास के गांव एवं शहरों में भी वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा मेन रोड को छोडकर सभी तरफ के रास्ते सील किये जा रहे हैं|

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी 14 दिन के लिए होम क्वारेंटाइन किये गए

0

मुजफ्फरनगर – बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी मुंबई से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना में स्थित अपने घर ईद मनाने के लिये पहुंच चुके हैं और बताया जा रहा है कि मुंबई से मुजफ्फरनगर पहुंचते ही पूरे परिवार के साथ होम क्वारंटाइन हो गए हैं।

अभिनेता व उनके परिवार के सदस्यों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई. सभी रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं. राज्य सरकार से अनुमति लेने के बाद 15 मई को अपने घर पहुंचे हैं. यहां उन्हें अपने परिवार संग 25 मई तक क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है मुंबई से अपने घर खुद की गाड़ी से आए और इस सफर में उनके साथ मां, भाभी और भाई भी मौजूद रहे. इस सफर के दौरान वह सड़क पर 25 जगह मेडिकल स्क्रीनिंग में से होकर गुजरे हैं.

स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने अभिनेता के घर का दौरा किया और उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहने को कहा.

टी एस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र मीडिया कर्मियों को भी जीवन बीमा दिया जाना चाहिए

0

रायपुर – कोरोना वायरस के चलते मानव बहुत कठिन दौर से गुजर रहा है। इस जंग में प्रिंट, इलेक्ट्रानिक एवं वेव मीडिया के संवाददाता भी बहुमूल्य योगदान दे रहे है, जो कि निश्चित रूप से सराहनीय है। हमें उनके मनोबल को सतत् उंचा बनाए रखने की जरूरत है। कोरोना के रोकथाम एवं बचाव से संबंधित जुड़े पल-पल की खबर को राज्यों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रसारित कर रहे हैं एवं जनसरोकार तक संदेश पहुंचा रहे है।

ऐसी परिस्थति में संवाददातों के साथ-साथ उनके परिवार कि भी सुरक्षा का दायित्व बढ़ जाता है। मेरा अनुरोध है कि, ऐसी परिस्थिति में सभी संवाददाता, जो फ्रंट लाईन पर रहकर, अपना अहम योगदान दे रहें हैं, उन्हें भी राज्य सरकार द्वारा जीवन बीमा दिये जाने से संबंधित हर संभव प्रयास किया जाना उचित प्रतीत होता है।

MOST POPULAR

HOT NEWS