City Media - Page 1772 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1772

बालोद जिले में आपदा प्रबंधन समिति गठित

0

बालोद – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा संचालित योजना के तहत छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के अध्यक्ष श्री के0 विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में गठित ” आपदा प्रबंधन समिति बालोद ” की बैठक , दिनांक 20.07.2020 को जिला न्यायालय बालोद में हुई। यह बैठक कोविङ-19 के संक्रमण के रोकथाम हेतु . जारी निर्देशों को ध्यान में रखते हुए. संपन्न हुई। बैठक में इस समिति के अध्यक्ष श्री मनोज सिंह ठाकुर , प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद व सदस्यगण डाक्टर प्रदीप जैन , गैर सरकारी संगठन सोसायटी फार इंटीग्रेटेड रूरल डेव्हलपमेंट बालोद के सदस्य श्री भूपेन्द्र साहू उपस्थित रहे। इस अवसर पर दल्लीराजहरा से विशेष रूप से आमंत्रित श्री जागेन्द्र भारद्वाज भी उपस्थित थे, जो कि साँपो के विषय में विशेष जानकारी रखते हैं। साथ ही अधिवक्ता श्री अनिल योगी भी उपस्थित रहे।
वर्षा ऋतु के मौसम में आने वाली संभावित आपदाओं से कैसे बचाव किया जा सकता है , उसकी पूर्व-तैयारी कैसे की जा सकती है , इन बिंदुओं पर चर्चा की गई एवं कोविङ-19 के संक्रमण के रोकथाम हेतु क्या-क्या आवश्यक कदम , स्थानीय प्रशासन उठा सकती है इन बिंदुओं पर भी चर्चा की गई । इन सब के बारे में स्थानीय प्रशासन को अवगत कराये जाने का निर्णय लिया गया . ताकि संभावित आपदा से जानमाल की क्षति को रोका जा सके।
कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के सचिव की ओर से आपदा प्रबंधन समिति बालोद के अध्यक्ष को संबोधित करते हुए पत्र क्रमांक 468/जि0वि0से0प्रा0/2020 बालोद दिनांक 16.07.2020 प्राप्त हुआ था। इस पत्र के जरिये यह ध्यान आकर्षित कराया गया है कि ” दैनिक समाचार पत्र नई दुनिया एवं दैनिक भास्कर बालोद के संस्करण में दिनांक 16.07.2020 को सर्पदंश से पीड़ित एक महिला एवं एक पुरूष की बालोद में मृत्यु हो जाने का समाचार प्रकाशित हुआ है । प्रकाशित समाचार के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा एवं उन्हें आगे के ईलाज हेतु समय रास्ते में ही उनकी
पर्याप्त एवं उचित उपचार नहीं मिलने की वजह से एवं उन्हे आगे के इला दुर्ग , रिफर कर दिये जाने के कारण , दुर्ग ले जाते समय रास्ते में। मृत्यु हो गई ” । तत्संबंध में उचित कार्यवाही हेतु उक्त पत्र प्रेषित किया । था , जिस पर भी चर्चा हुई । आपदा प्रबंधन समिति के जानकारी में यह लाया गया था कि श्री जागेन्द्र भारद्वाज . सॉपो के बारे में विशेष जानकारी रखते है । अतः तत्संबंध में चर्चा हेतु उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
चर्चा उपरांत आपदा प्रबंधन समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया कि , निम्नांकित बिंदुओं के बारे में स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया जावे , ताकि वे तत्संबंध में यथाउचित आवश्यक कदम शीघ्रतया शीघ्र ही उठावें :

  1. जिला अस्पताल बालोद एवं इस जिले के प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में समुचित मात्रा में एंटीवेनम (Antivenom) की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जावे तथा किस-किस अस्पताल में एंटीवेनम (Antivenom) उपलब्ध है, इस बारे में प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों तक जानकारी पहुंचाई जावे।
  2. स्थानीय प्रशासन इस बारे में भी विचार कर सकती है कि, क्या सर्पदंश से होने वाली मृत्यु को रोकने के लिये, जिले के कुछ चयनित प्राइवेट अस्पताल में एंटीवेनम (Antivenom) उपलब्ध कराया जा सकता है। यदि हां, तो इस बारे में भी प्रचार-प्रसार करते हुए लोगो तक जानकारी पहुंचाई जावे।
  3. जैसा कि, दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशन से. यह जानकारी हुई कि दो व्यक्ति को सांप ने काट लिया था, लेकिन जिला अस्पताल बालोद में उनका समुचित ईलाज ना करते हुए, उन्हें दुर्ग ले जाने के लिये रिफर कर दिया गया। जिसके कारण दुर्ग ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। यह स्थिति तब निर्मित हुई होगी, जब कि अस्पताल में एंटीवेनम (Antivenom) की
    उपलब्धता नही रही होगी, या फिर ईलाज करने वाले डॉक्टर ऐसे प्रकरणों के बारे में समुचित जानकारी या विशेष योग्यता नही रखते होगें। अतः यदि यह स्थिति हो कि सर्पदंश के मामले में ईलाज करने हेतु, जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर समुचित जानकारी या विशेष योग्यता नही रखते हो, तो उन्हें तत्काल ही

इस बारे में विशेष योग्यता या अनुभव रखने वाले चिकित्सक के जरिये प्रशिक्षित किया जावे। इस आपदा प्रबंधन समिति के ध्यान में यह भी लाया गया है कि, शहीद अस्पताल दल्लीराजहरा में पदस्थ डॉ० सायबल जाना, सर्पदंश के मामले में ईलाज हेतु विशेष अनुभव रखते है, अतः यदि स्थानीय प्रशासन को उचित लगता है कि, डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिलवाये जाने हेतु उनसे चर्चा की जानी चाहिये, तो तत्संबंध में वे विचार कर यथा उचित निर्णय ले सकती है।

  1. कोविड-19 के इस संक्रमण काल के दौरान आम लोगों तक, पूर्व की भांति. प्रत्यक्ष रूप से संपर्क कर जागरूकता नही फैलाई जा सकती। इस संक्रमण काल के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना पड़ रहा है एवं साथ ही राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा जारी किये गये गाईड-लाईन का भी पालन आम लोगो को करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में आम लोगो में जागरूकता लाने के लिये, ई-मीडिया, प्रिंट मीडिया व इसी तरह के अन्य माध्यमों से जागरूकता फैलाने का कार्य निम्नलिखित के संबंध में किया जावे :
  2. सांप ने यदि किसी व्यक्ति को काट लिया है, तो उसे तत्काल क्या करना चाहिये, उसे कहां जाना चाहिये।
  3. किसी को जहरीले सांप ने काटा है या बिना जहरीला सांप ने काटा है, इस विषय में काटने के निशान से ही ज्ञात हो जाता है, अतः इस बारे में भी जानकारी प्राप्त कर लोगो तक जागरूकता फैलाई जावे।
  4. जैसा कि मौसम विशेषज्ञो के द्वारा यह अनुमान लगाया गया है कि इस वर्ष, सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है। बालोद जिले में 03 बड़े बांध तांदुला, गोंदली, खरखरा स्थित है तथा साथ ही कुछ छोटे बांध भी है। अतः अत्यधिक बारीश होने पर बाढ़ आने की संभावना को देखते हुए, प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों में जन-जीवन एवं सम्पत्ति की सुरक्षा हेतु, पूर्व से ही उसके उपाय एवं समुचित व्यवस्था, तत्संबंध में रखी जावे। जैसे कि ड्रेनेज सिस्टम,
    प्रापर रहे, बरसात में होने वाली बिमारियों से बचने के लिये क्या क्या उपाय लोगो को करना चाहिये. इस बारे में जागरूकता फैलाई जावे, रोग प्रतिरोधक क्षमता को कैसे बढ़ाया जा सकता है. इसके लिये क्या क्या उपाय किये जा सकते है. इस बारे में प्रचार-प्रसार कर जागरूकता फैलाई जावे।
  5. कोविड-19 के इस संक्रमण काल के दौरान अब देखने में आ रहा है कि, लोगो में गाईड-लाईन का पालन करने के संबंध में, उनकी चेतना में कमी आई है। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के द्वारा जिस मुस्तैदी से पूर्व में, उक्त संक्रमण के रोकथाम हेतु कार्य किया जा रहा था, उसमें भी कमी आई है। अतः आम लोगो में इस बारे में चेतना जागृत करने हेतु आवश्यक उपाय किया जावे।

दल्लीराजहरा बी.एस.पी. माइंस में ब्लास्टिंग के कंपन/वाइब्रेशन से लोगों में दहशत

0

दल्लीराजहरा – बीते कुछ समय से बी.एस.पी. दल्लीराझरा के माइंस में ब्लास्टिंग का कंपन/वाइब्रेशन व उसका प्रभाव इतनी ज्यादा रहता है कि माइंस के करीब रहने वाले लोग उस समय में घर के अंदर रहने में डरने लगे हैं, क्योंकि ब्लास्टिंग के समय होने वाले कंपन से घरों के रेक में रखे सामान, दीवार में लटकी घड़ी गिर जा रही है और कभी कभी तो ऐसा भी लगता है छत गिर न जाय, दीवार तो कमजोर हो चुके हैं, कभी भी गिर जाने की संभावना बनी रहती है
इसके लिए जल्द ही कोई प्रयास करना अतिआवश्यक है अन्यथा कोई बड़ी घटना होने की संभावना है |

सबसे ज्यादा प्रभावित वार्ड में 16,14,11 है इसके अलावा बीएसपी वार्ड नंबर 1, 2, 5, 9 एवं 4 यह सभी वार्ड ब्लास्टिंग से प्रभावित है |

डोंडी अवैध देशी शराब बेचते गिरफ्तार

0

डोंडी – कल दिनांक 23 जुलाई 2020 को थाना डोंडी जिला बालोद अपराध क्रमांक – 104/20 धारा – 34 (1) क आबकारी एक्ट के तहत नाम आरोपी – हेमन्त साहू पिता द्वारिका प्रसाद साहू उम्र 40 वर्ष सा0 घोटिया थाना डोंडी जिला बालोद के कब्जे से 19 पौव्वा देशी प्लेन शराब समक्ष गवाहन जप्त किया गया आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया |

Breaking अपने ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या कर खुद भी दी अपनी जान

0

बिलासपुर से लगे सीपत के मटियारी गांव में एक युवक ने अपने ही मां-बाप, दो भाई और एक बहन की कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार देने के बाद चलती गाडी के सामने कूदकर अपनी भी जान दे दी |

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रात 3 बजे की है आरोपी रोशन 22 वर्ष ने सबसे पहले अपने पिता रूपदास 45 वर्ष, मां संतोषी बाई 40, भाई रोहित 20, बहन कामिनी 18, भाई रिषि 15 की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की उसके बाद खुद चलती गाडी के सामने कूद गया जिससे उसका सिर कुचल जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई |  

आरोपी रोशन

इतनी भयावह वारदात की सुचना मिलने के पश्चात् पुलिस पहुंची किन्तु हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया क्युकि आरोपी की भी मौत हो गई है |

पुलिस द्वारा गाँव वालों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि युवक सनकी था और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी |

भाई रोहित 20

Breaking तीन पेटी अवैध देशी शराब बेचते अधेड़ आरोपी गिरफ्तार , डौंडी पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

0

डौंडी :- कोरोना मरीजो की बढ़ती संख्या से चिंतित राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश तहत बालोद जिला कलेक्टर ने जिले के नगरीय निकायों में आज से पुनः लाकडाउन लगाया गया है। जहां निकाय क्षेत्र अंतर्गत सभी शासकीय मदिरा दुकानें पूर्णतः बंद रखी गई है। लेकिन इस लाकडाउन के पहले ही दिन अवैध शराब बिक्री मामले में डौंडी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम पचेड़ा निवासी आरोपी परमेश्वर गोयल पिता लखनलाल सतनामी 48 वर्ष को ग्राम के अपने नए मकान में अवैध शराब बेचने की सूचना पर टीआई अनिल ठाकुर के मार्गदर्शन पर एएसआई मण्डलेश, प्रधान आरक्षक सुमन सिंह, पुकेश साहू , दमन वर्मा ,तुमेश सिन्हा , देवेंद्र कुलदीप की टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए आरोपी के घर से 130 पौव्वा व दो बॉटल देशी शराब कीमती 10960 जब्त किया गया आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। तथा उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत कार्रवाई कर रिमांड में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस की सक्रिय कार्यवाही से अवैध शराब विक्रताओं के मध्य खलबली मच गई है।

ब्रेकिंग कोरोना केयर सेन्टर में नाबालिग के साथ बलात्कार की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

0

नई दिल्ली – एक कोरोना पॉजिटिव शख्स ने नाबालिग लड़की पर यौन हमला किया. दिल्ली के दक्षिण भाग में एक 14 साल की नाबालिग लड़की कोरोना की चपेट में आने की वजह से उसे कोरोना केयर सेन्टर में भर्ती कराया गया था जहाँ पर कोरोना पॉजिटिव युवक ने नाबालिग लड़की पर बलात्कार करने की कोशिश की | इस अपराध में दो लोग शामिल थे दूसरा आरोपी उसकी मदद करने के उद्देश्य से था |

कोरोना केयर सेन्टर में हुए इस वारदात से शासन में हडकंप मच गया और पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है और दोनों  आरोपियों को गिरफ्तार किया और विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश कर जेल में डाल दिया गया | दिल्ली में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख 26 हजार 322 से ज्यादा हो चुकी है, जिनमें से 3 हजार 719 लोग दम तोड़ चुके हैं. इसके अलावा एक लाख 7 हजार 650 लोग इलाज से ठीक हो चुके हैं.

दल्लीराजहरा – झेरिया धोबी समाज के निर्माणाधीन भवन का नगर पालिका अध्यक्ष ने निरीक्षण किया

0

दल्लीराजहरा – झेरिया धोबी समाज के निर्माणाधीन भवन का नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने निरीक्षण किया समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए |

गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी केंद्र मे नगर पालिका अध्यक्ष ने निरीक्षण किया

0

दल्लीराजहरा – काँग्रेस की सरकार ने पशुओं की सुरक्षा और पशुपालकों को रोजगार के साथ साथ उनकी आमदनी को बढ़ाने में मदद करने के लिए गोधन – न्याय योजना का शुभारंभ छत्तीसगढ़ में मनाई जाने वाली हरेली त्योहार के दिन से शुरुआत की है । इस योजना का उदेश्य पशुओं की सुरक्षा करना तथा पशुपालन की घटती रुचि को पुनः बढ़ाना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार गोपालकों से गोबर खरीद कर उसे वर्मी काम्पोस्ट में बदलेगी जो किसानों के लिए बहुत ही उपयोगी होता है।

गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी केंद्र मे नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने निरीक्षण किया इस महत्वपूर्ण योजना का अधिक से अधिक लोगो को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए

Breaking दल्लीराजहरा डाकघर की गाडी अनियंत्रित होकर नाले में घुसी

0

दल्लीराजहरा – आज दोपहर दल्लीराजहरा के मुख्य पोस्ट ऑफिस के सामने ड्राईवर रमेश कुमार द्वारा डाक वाहन को न्यूट्रल में खड़ा करके अन्दर चला गया कुछ देर बाद गाड़ी अपने

लाल घेरे में ड्राईवर रमेश कुमार

आप न्यूट्रल में होने के कारण ढुलते हुए करीब 100 मी दूर राम मंदिर के सामने नाली में जा घुसी यह तो अच्छा हुआ कि वाहन के चपेट में कोई भी नहीं आया अन्यथा बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी | इस तरह की लापरवाही किसी बहुत बड़े घटना को अंजाम दे सकता था |

Breaking दल्लीराजहरा मंगल भवन क्वारंटाइन सेन्टर की अवस्था से नाराज फौजी रात में भागने के बाद पुनः लौट आया

0

दल्लीराजहरा – प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगल भवन क्वारंटाइन सेन्टर से रात को फौजी फरार हो गया था  फौजी का नाम गजेन्द्र ठाकुर है कुछ दिनों पूर्व दल्ली राजहरा आया था दल्ली आने के पश्चात् उसे मंगल भवन में उसे क्वारंटाइन किया गया था और मंगल भवन में अव्यवस्था को लेकर शासन के प्रति आक्रोश व्यक्त किया था कि शौचालय में साफ़ सफाई नहीं

फौजी गजेन्द्र ठाकुर

हो रही है और पिछले कई दिनों से सेनीटाईज भी नहीं करवाया गया था किन्तु शासन द्वारा किसी भी प्रकार की कोई सक्रियता नहीं दिखाई | जिसे लेकर काफी तनाव में था | फौजी का बयान था कि मैं भागने का प्रयास किया फिर वापस आ गया, हो सकता है उसके इस हरकत से शासन के लोग जागे और क्वारंटाइन सेन्टर जिस तरह की कुव्यवस्था है उसमे सुधार लाने का प्रयत्न करे |

MOST POPULAR

HOT NEWS