City Media - Page 1670 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1670

गुंडरदेही – प्रेम प्रसंग के चलते 16 वर्षीय नाबालिग बालक ने 15 वर्षीया नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म

0

गुंडरदेही – प्रेम प्रसंग के चलते 16 वर्षीय नाबालिग बालक ने 15 वर्षीया नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग बालक राजनांदगांव का रहवासी है पर कुछ महीनों से वह अपनी रिश्तेदार के यहाँ रह रहा था इसी दौरान नाबालिग छात्रा से उसकी जान पहचान हुई और फिर कुछ दिनों बाद दोनों में प्यार हो

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

गया और इसी बीच एक दिन लड़के ने छात्रा को एकांत सुनसान स्थान पर ले गया और वहां पर उसने दुष्कर्म को अंजाम दिया | छात्रा के माता-पिता सब्जी बेचने का धंधा करते है इस प्रकार घर में कोई न होने से छात्रा को कहीं भी आने जाने में कोई दिक्कत नहीं होती थी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

उस दिन छात्रा ने किसी को कुछ नहीं बताया किन्तु जब छात्रा की तबियत कुछ ठीक न लगने की स्थिति में जब परिजनों ने जोर देकर पूछा तो छात्रा ने अपने साथ हुई आपबीती परिजनों के सामने रखी तो परिजनों ने इस बात को उचित न मानते हुए लड़के के खिलाफ गुंडरदेही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई जहाँ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लड़के को गिरफ्तार किया गया और जब पता चला लड़का भी नाबालिग है तो उसे न्यायालय में पेश करने के बाद दुर्ग के बाल सम्प्रेषण गृह भेजा गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

Job Alert – बालोद जिले में मेडिकल यूनिट में स्टाफ नर्स, ड्राईवर, वार्ड ब्वाय लैब टेक एवं अन्य संविदा पदों पर भर्ती निकली

0

बालोद – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि खनिज न्यास निधि से मोबाईल मेडिकल युनिट-एमएमयु अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी पद हेतु 05 दिसम्बर 2020 को एवं स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, ड्रायवर एवं वार्ड ब्वाय के अस्थायी संविदा पदों की भर्ती हेतु 07 दिसम्बर 2020 को आवेदन प्रातः 10.30 बजे से शाम 05.30 बजे

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन बंद लिफाफे में सीधे कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पुराना जिला अस्पताल परिसर में आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त संबंध में चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, ड्रायवर एवं वार्ड

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

ब्वाय हेतु विज्ञापन प्रकाशन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल एवं जिले के वेबसाईट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी विज्ञापन का प्रारूप कार्यालय के सूचना पटल में या बालोद जिले के वेबसाईट https://balod.gov.in  में देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

Breaking Corona Alert –दल्लीराजहरा में आज कोरोना के मामले में राहत भरी खबर रही

0

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |

आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 03  से 01, वार्ड क्र 14  से 01, वार्ड क्र 24  से 01,  वार्ड क्र 27  से 02 और अन्य वार्ड से 01 की पुष्टि हुई है |  

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

इस प्रकार आज आरटीपीसीआर से 04, ट्रू नॉट से 01 और एंटीजन से 01  की रिपोर्ट के आधार पर कुल 06 लोग कोरोना संक्रमित मिले |  

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

पंजाब नेशनल बैंक ने एटीएम से रुपये निकालने पर लागू करने जा रहा है ये नियम, जाने

0

नई दिल्ली – पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के ग्राहकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण खबर है। यदि आपका खाता भी पंजाब नेशनल बैंक में है, तो ये खबर आपके लिए ही है। नेशनल बैंक 1 दिसंबर से एटीएम से कैश निकालने के तौर तरीकों में बदलाव करने जा रहा है। बैंक पंजाब नेशनल बैंक 1 दिसंबर से एटीएम से कैश निकालने के तरीके में बड़ा बदलाव करने जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

एटीएम से पैसे निकालने को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) सिस्टम लागू करने जा रहा है। यह नई प्रणाली 1 दिसंबर से लागू होगी। इसके तहत एटीएम से कैश निकालने के लिए आपको बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी बताना होगा। यह नियम 10 हजार रुपये से ज्यादा के कैश ट्रांजैक्शन पर लागू होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया शांत सरोवर का अवलोकन, करुणा के कार्यों का किया तारीफ……..

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

करुणा फाउंडेशन अपने अनोखे कार्यों से संवारा शांत सरोवर बांध:

आज दिनांक 28.11.2020 को जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने किया शांत सरोवर का निरीक्षण किया। इस दौरान केरलापाल, खडकागांव और खैराभाट के सरपंच, सचिव और स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित सैंकडो ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि शांत सरोवर नारायणपुर जिला मुख्यालय से लगभग ७ किलोमीटर दूर खैराभाट नामक गांव में बना है जिसे लम्बे दिनों से बिजली डेम के नाम से जाना जाता रहा है, हाल ही में ग्रामीणों द्वारा इसका नाम शांत सरोवर सुझाया गया है।

करूणा फाउंडेशन और पुलिस जवानों द्वारा शांत सरोवर के सौन्दर्यीकरण के लिए किये जा रहे श्रमदान का कलेक्टर सिंह द्वारा प्रशंसा किया गया। उन्होने कहा कि करूणा फाउंडेशन और पुलिस के जवानों का कार्य अत्यंत सराहनीय है इनके कार्यों से जहां एक ओर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं युवाओं को प्रेरणा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी खुलेंगे। सिंह द्वारा शांत सरोवर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अनेको सुझाव दिया गया और आर्थिक सहयोग की सहमति भी दी गई। आसपास के पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा अपने पंचायत और क्षेत्र की विकास हेतु जिला कलेक्टर से कुछ विशेष मांग की गई, जिला कलेक्टर द्वारा संबंधित विभागों द्वारा मांग पूरी करने हेतु निर्देशित किया गया।

करूणा फाउंडेशन टीम के फाइटर्स और रक्षित निरीक्षक दीपक साव के नेतृत्व में पुलिस के जवानों के द्वारा शांत सरोवर में श्रमदान के माध्यम से रोड का निर्माण, साज-सज्जा और पेंटिग्स की गई तथा सेल्फी पाॅइंट का भी निर्माण किया गया है। नगर सेना के टीम द्वारा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित स्थानीय लोगों को बोटिंग कराते हुए बोटिंग की संभावना तलासने का प्रयास किया गया, ताकि बोटिंग के माध्यम से भी लोगों को रोजगार मिल सके।

नक्सलियों द्वारा लगाये गए बारूदी सुरंग की चपेट में आने से सीआरपीएफ का असिस्टेंट कमांडेंट शहीद एवं 9 जवान घायल

0

सुकमा – नक्सलियों की सूचना पर जिले के बुर्कापाल कैंप से निकले कोबरा 206 के जवान आईईडी की चपेट में आ गए. सर्चिंग कर जवान वापस कैम्प लौट रहे थे, तभी ताड़मेटला के पास नक्सलियों के द्वारा लगाई गई आईईडी के चपेट में आ गए  जिससे धमाके की वजह से 9 जवान घायल हो गए हैं और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

प्राप्त जानकारी के अनुसार हमला कल रात करीब 8.30 बजे ताड़मेटला इलाके में हुआ. दो आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से कोबरा 206  के अफसर समेत 10 जवान घायल हो गए. असिस्टेंट कमांडेंट नितिन मालेराव के शहीद होने की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की | अचानक हुए धमाके में कोबरा 206 के टुआईसी दिनेश कुमार व एसी नितिन मालेराव समेत 10 जवान घायल हो गए. इसके बाद घायल जवानों को कैंप लाया गया, जहां दो का उपचार

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

किया जा रहा है और बाकी को रायपुर भेज दिया गया | आईईडी की चपेट में आने से कोबरा 206 के असिस्टेंट कमांडेंट नितिन मालेराव बुरी तरह घायल हो गए थे. उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में हॉस्पिटल लाया गया, जहां इलाज के दौरान वे शहीद हो गए |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

बेहतर इलाज के लिए सीआरपीएफ के जवानों को रायपुर भेजा गया | नक्सलियों के हमले में घायल हुए जवानों को बचाने के लिए देर रात चिंतलनार में हेलिकॉप्टर की नाइट लैंडिंग कराई गई. इसके बाद सभी घायलों को एयर लिफ्ट कराया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

बकावण्ड ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत तारापुर में सर्व आदिवासी समाज की बैठक का आयोजन 28-11-20 को भव्य रूप से आगे की रणनीति तैयार की गई

0

बकावण्ड ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत तारापुर में सर्व आदिवासी समाज की बैठक का आयोजन 28-11-20 को भव्य रूप से आगे की रणनीति तैयार की गई।जिसमे मुख्य रुप से उपस्थित सर्व आदिवासी समाज बकावण्ड के अध्यक्ष दयानाथ कश्यप ने कहा समाज को एक जुटता करने व *यहाँ पांचवी अनुसूचित संवेदनशील क्षेत्र है,और पेसा कानून भी है। आपको बता दें शांत माहौल में अशांति का ज़हर घोलने का प्रयास कुछ असामाजिक तत्व द्वारा भड़काने व समाज को तोड़ने क्षति पहुंचाने में लगे हुये हैं,इन सब एजेंडा को ध्यानाकर्षण करते हुये गहन चर्चा किया गया।साथ ही साथ हमारे सामाजिक परम्परा संस्कृति रीति नीति और संविधानिक अधिकारों के संबंध में एक मंच पर एकत्रित होकर समाज हित के विषय पर पुरजोर प्रकाश डाला गया।

उपस्थित धनेश्वर , नवीन गोतम,नरसिंह, उदय, संरपच आयतुराम , शिवशंकर , अर्जुन, रामलाल,मोहन, रावटे, सोहन , बनमाली, रामसिंह, बनियागांव संरपच भोंवरलाल एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

निर्माण कार्यों की लेटलतीफी पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

0

जगदलपुर, 28 नवम्बर 2020/ कलेक्टर रजत बंसल ने आज जगदलपुर शहर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और निर्माणाधीन कार्यों की लेटलतीफी पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यों की गति में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शनिवार सुबह लालबाग, शहीद पार्क, सिटी ग्राउंड, इतवारी बाजार, पुरानी मंडी, गीदम रोड और जिला संग्रहालय में संचालित कार्यों का जायजा लिया।

कलेक्टर ने सिटी ग्राउण्ड के उन्नयन के लिए किए जा रहे कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। गीदम मार्ग के चैड़ीकरण कार्य का जायजा लेने के साथ ही उन्होंने यहां अमृत मिशन के तहत किए जा रहे कार्य का अवलोकन भी किया। इतवारी बाजार को व्यवस्थित करने का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश उन्होंने दिए। उन्होंने शहीद पार्क स्थित स्वीमिंग पुल और गढ़ कलेवा का निरीक्षण भी किया ।

इस दौरान सहायक कलेक्टर रेना जमील, अनुविभागीय दण्डाधिकारी जीआर मरकाम, नगर निगम आयुक्त श्री प्रेम कुमार पटेल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता राजीव बत्रा, विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री नवीन पायोम उपस्थित थे।

बस्तर के नेताओं की टिकटिकी लगी पुनिया की ओर, निगम व मंडलों के लिए लामबंदी

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभु लाल पुनिया का छत्तीसगढ़ प्रवास हो रहा है। इनके पहुंचने के पूर्व ही लाल बत्ती के दावेदारों की लामबंदी प्रारंभ हो गई है। उनके द्वारा लिए जाने वाले बैठक के बाद संभवत शेष बचे निगम मंडल के नामों की घोषणा की जा सकती है जिसको देखते हुए बस्तर के नेताओं की भी बांछें खिली हुई है।


बस्तर जिले में लाल बत्ती की दौड़ में कई कांग्रेसी लगे हुए हैं जिसमें शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष बलराम मौर्य, वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव, वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला, मलकीत सिंह गैदु, पूर्व महापौर जतिन जयसवाल सहित दर्जनों कांग्रेसियों की नजर निगम मंडल में है जबकि बस्तर से विधायक रेखचंद जैन ,चंदन कश्यप को पद से नवाजा गया है और क्रमशः संसदीय सचिव तथा हस्तशिल्प बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पसंद पर वरिष्ठ कांग्रेसी मिथिलेश स्वर्णकार को अक्षय ऊर्जा विकास निगम का अध्यक्ष एवं मछुआ कल्याण बोर्ड में मस्तु राम निषाद को अध्यक्ष बनाया गया है। इन सबके बीच बस्तर के नेता लामबंदी में लगे हैं अब देखने वाली बात होगी कि किसे मंडल एवं निगम में जगह मिलती है।

हार-जीत का अनुभव जो लेता है वह जीवन में जरूर होगा सफल- रेखचंद जैन, खेलों को बढ़ावा देने 24 करोड़ रुपए से खेल मैदानों का जीर्णोद्धार, छोटी सी मुसीबत से डरें वह अनाड़ी होता है डर को जो हरा ले वह खिलाड़ी होता है

0

जगदलपुर। बस्तर जिला मास्टर ऐथेलिट्स संघ द्वारा जगदलपुर विधानसभा के हल्बा कचोरा में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें संसदीय सचिव रेखचंद जैन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। *संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि जीवन में हार-जीत का अनुभव लेकर जो चलता है उसे निश्चित ही सफलता मिलती है। इसी प्रकार खेल में भी इस अनुभव का पालन करना चाहिए।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आगे कहा कि छोटी सी मुसीबत से डरें वह अनाड़ी होता है और मुसीबत को जो हरा ले वह खिलाड़ी होता है। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बताया कि खेलों के विकास के लिए खेल प्राधिकरण का गठन किया गया है जिसके माध्यम से बस्तर जिला मुख्यालय के तीन प्रमुख खेल मैदानों हाता ग्राउंड सिटी ग्राउंड तथा प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम के उन्नयन का कार्य 28 करोड रुपए की लागत से किया जा रहा है।
स्वर्गीय राजेंद्र पानीग्राही एवं कमला दुबे वेटरन खेल के सशक्त हस्ताक्षर

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पटवारी स्व. राजेंद्र पानीग्राही व विजय वार्ड निवासी कमला दूबे को नगर के लिए गौरव बताया साथ ही गत वर्षों में श्रीलंका में वेटरन प्रतियोगिता में शामिल होने गये राजेंद्र पानीग्राही के आकस्मिक निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया। इस दौरान कमला दूबे के खेल के प्रति समर्पण की जमकर तारीफ की।

गोला फेंक कर खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
संसदीय सचिव रेखचंद जैन को खिलाड़ियों ने गोला फेंकने के लिए आमंत्रित किया तो वह भी जोशीले अंदाज में गोला फेंक कर खिलाड़ियों में उत्साह भरा। खिलाड़ियों ने भी ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान आनंद जीत सिंह, अशोक नायडू, योगेन्द्र साहू, ब्लाक अध्यक्ष विरेंद्र साहनी विद्या जीराम, सरपंच प्रकाश कश्यप ने भी मास्टर ऐथेलिट्स खेलों के संबंध में अपनी बातों को रखा। कार्यक्रम का संचालन नगरनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व वेटरन खिलाड़ी गुलरेज साहा ने किया और उन्होंने अतिथियों का आभार भी माना। कार्यक्रम में जिला महामंत्री हेमु उपाध्याय, आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, इंटक प्रदेश सचिव विजय सिंह, ब्लॉक युवाकांग्रेस अध्यक्ष संतोष सेठिया, उपसरपंच लोकनाथ कश्यप, सचिव पूर्णिमा गुप्ता, ममता राव, मंगल अज, दीपा मांझी, हेमलता नाग, कमला कश्यप, रमा कर्मा, शांति उसेंडी, जैकलिन डॉन सहित खिलाड़ी गण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS