City Media - Page 1680 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1680

कांचन केन्द्र चिखलाकसा में रेडक्रास सोसायटी बालोद द्वारा साबुत और मास्क वितरण किया गया

0

चिखलाकसा – कांचन केन्द्र चिखलाकसा में रेडक्रास सोसायटी बालोद द्वारा साबुत और मास्क वितरण किया गया । रेडक्रास सोसायटी के जिला सदस्य चन्द्रशेखर पवार ब्लॉक सदस्य शशि देशमुख व राकेश सोनटके एवं नगर पंचायत चिखलाकसा के अध्यक्ष भिखी मसिया, उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहीम सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे पार्षद कुन्ती देवांगन एवं स्वच्छता मित्रों की उपस्थिति में शपथ दिलाई गई-मास्क का उपयोग व बार-बार साबुन से हाथ धोये और सुरक्षित रहे |

रेडक्रास का नारा है सेवा, स्वास्थ्य,  सुरक्षा

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

जिंदगी एक खेल आप खिलाड़ी बनकर जीतें हैं या खिलौना बनकर, संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दोनों टीमों को क्रिकेट किट देने की घोषणा

0

नगरनार ब्लॉक के ग्राम पंचायत कस्तूरी में विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने माता मावली क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच पहुंच खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित कर उनका हौशले बढ़ाया आज का फाइनल मैच कस्तूरी और मारकूल के मध्य खेला गया जिसमें कस्तूरी की टीम विजई रही इससे पहले खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए विधायक खुद क्रिकेट बैट पकड़ कर मैदान में उतरे |

इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि ज़िन्दगी एक खेल है यह आप पर निर्भर करता है कि आप खिलाड़ी बनकर जीते है या खिलौना बनकर,विपक्षी खिलाड़ियों के पसीने छूटने लगे वे मुझे रोकने के लिए हर सम्भव कोशिश करने लगे बॉलर की बार बार लाइने बिगड़ने लगी अब तो बिना टच किये ही बाउंड्री लगने लगी |

इस अवसर पर सरपंच राजेंद्र बघेल,उप सरपंच देवी सिंह राणा,पंच लैखन राउत,लक्ष्मण सेठिया, जैतराम,कु सहित नाथ, मोतीराम सेठिया,निलोराम सेठिया,पेन्वती कश्यप, रविन्द्र नाथ दास,धनसाय कश्यप,लक्ष्मण सेठिया, गणेश सेठिया,किशोर सेठिया,मोहन सिंह, कमलेश बघेल,भगत सेठिया,मदन, पदन हाबिल,भोयर,साधूराम, रामधर कश्यप सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे.

आज के दौरे में विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विरेंद्र साहनी शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अनवर खान,विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अवधेश झा एवं एनएसयूआइ के प्रदेश संयुक्त सचिव अरुण गुप्ता वरिष्ठ नेता प्रवीण जैन एवं वरिष्ठ पत्रकार विकास दुग्गड साथ रहे।

दल्ली क्षेत्र में हाथियों की उपस्थिति को देखते हुए वन अधिकारी द्वारा नये वर्ष पर कोकान क्षेत्र में गश्त बढ़ाने थाना प्रभारी को पत्र

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा क्षेत्र में हाथियों की उपस्थिति को देखते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा साल के अंतिम दिन एवं नये वर्ष पर दल्लीराजहरा थाना प्रभारी को पत्र के माध्यम से कोकान क्षेत्र में गश्त बढ़ाने व उनकी समय सीमा बढ़ाने के लिए कहा गया क्युकि लोग नये साल का जश्न मनाने अक्सर कोकान क्षेत्र में जाते है लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो |

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में 16 से 18 हाथियों का समूह है वैसे अभी तक किसी भी प्रकार की जन हानि या फसलों को नुकसान पहुँचाने की खबर नहीं है | वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा ग्राम पुतरवाही और खर्रीटोला के लोगों को अलर्ट किया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

दल्ली राजहरा में कलेक्टर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से नपा अध्यक्ष द्वारा साबुन और मास्क वितरण किया गया

0

दल्लीराजहरा – आज दिनांक 31/12/2020 को नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में कलेक्टर महोदय द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से सफाई मित्रों को स्वच्छता और सेहत का ख़याल रखने पालिका अध्यक्ष शिबू नायर जी के हांथों साबुन और मास्क का वितरण किया गया ।

शशि देशमुख , चंद्रशेखर पवार व आर.के.  सोनटेके द्वारा रेड क्रॉस संगठन की ओर से सामाग्री वितरण किया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

वितरण के दौरान एल्डरमैन प्रमोद तिवारी जी , युवा पार्षद स्वप्निल तिवारी , रामु शर्मा , परितोष हंसपाल , पप्पू पंजवानी , रमेश भगत मौजूद रहे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

बीजापुर क्षेत्र में सक्रिय माओवादियों ने वारंगल में किया आत्मसमर्पण जान बचाने छत्तीसगढ़ से भाग रहे माओवादी

0

बीजापुर। छत्तीसगढ़ सरकार के विश्वास,सुरक्षा व विकास अभियान के तहत माओवादियों के मांद मे घुसकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन अभियान का असर दक्षिण- पश्चिम बस्तर के बीजापुर जिले में देखने को मिल रहा है। बीजापुर जिले के दुर्दांत माओवादी अन्य प्रांत भाग रहे हैं, ऐसा ही मामला तेलंगाना के वारंगल में देखने को मिला जब वारंगल पुलिस के सामने माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार बीजापुर जिले में सक्रिय माओवादियों ने वारंगल में समर्पण किया।आत्मसमर्पण करने वालों का विवरण पुलिस द्वारा दिये गये जानकारी अनुसार
यमल नरेन्द्र, एलियन संवत ग्राम, अन्नाराम, बीजापुर जिला, छत्तीसगढ़ राज्य जोकि वर्तमान में माओवादी पार्टी एरिया कमेटी और वाजेदु वेंकटपुरम एरिया कमेटी कमांडर,तेलंगाना स्टेट कमेटी कम्युनिकेशन इन-चार्ज और एक्शन टीम कमांडर के सदस्य हैं।पोडियम देवी के पति का नाम मुलुगु जिला है।वह वर्तमान में तेलंगाना माओवादी पार्टी के संचार अनुभाग में एक सैनिक सदस्य के रूप में काम कर रहा है।
पुलिस के अनुसार छह से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं,इसमें दो अलग-अलग गोलीबारी के आरोपी नरेंद्र शामिल हैं। मुख्य रूप से 2007 में छत्तीसगढ़ में साथ ही चार पुलिसकर्मी जो 2009 में दमोह इलाके में गोलीबारी में मारे गए थे उस प्रकरणों में शामिल थे। पुलिस ने आगे बताया कि यमल नरेंद्र भी इस घटना में सीधे तौर पर शामिल था। नरेंद्र 2012 में कर्णपल्ली और छत्तीसगढ़ में एर्रेली वन क्षेत्र में गोलीबारी में शामिल था और पुलिस को मारने के लिए 2017 में चित्तूर क्षेत्र में बारूदी सुरंग विस्फोट करने का आरोप लगाया गया था।
सीपीआई-माओवादी पार्टी लोगों के लिए कुछ अच्छा करेगी, इस भ्रम को दूर करने के अलावा, लोगों ने माओवादी पार्टी में विश्वास खो दिया है और इन लोगों ने सरकार द्वारा प्रस्तावित योजनाओं को स्वीकार नहीं किया है।
श्रवंती कलसी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ कालसी में रहने के इरादे से नरेंद्र की पत्नी पोडियम देवी के साथ कालसी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।वारंगल के पुलिस आयुक्त पी. प्रमोद कुमार मुलुगु एसपी डॉ संग्रीसिंह जी पाटिल,एतुरुनगरम एएसपी सरकार वारंगल ने टीम को बधाई दी है।

दल्लीराजहरा – ग्रामीण वीडियो बनाने व हाथियों को छेड़ खतरा मोल ले रहे है, धोबनी पुत्तरवाही के जंगलों को बनाया डेरा…. देखें विडियो

0

दल्लीराजहरा- हाथियों का दल बुधवार को कोकान क्षेत्र के जंगल में होने का लोकेशन वन विभाग को मिलते रहा वहीं किसी भी तरह की बड़ी क्षति की सूचना नहीं मिली है हाधियों व नागरिकों की सुरक्षा के लिए गश्ती दल गजराज पर नजर रखे हुए हैं दल्लीराजहरा के रेंजर

राजेश कुमार नंदुलरकर ने बताया कि करीब 17 से 18 हाथियों का दल जो कि पिछले 8 दिनों से पुतरवाही ,धोबनी,टेकाडोडा , हाथीगोर्रा ,कोकान क्षेत्र के सुरक्षित जंगल के कक्ष क्रमांक 283,284 , 285 में विचरण कर रहे हैं ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

कुछ किसानों के फसल को क्षति पहुंचाई है धोबनी स्थित पॉल्ट्री फार्म में बाउंड्रीवाल की सीमेंट पोल व जाली तोड़े है।उन्होंने बताया कि हाथियों की भाषा समझने वाले एक्सपर्ट तीन लोग आए हुए हैं जो की पूर्व में भी हाथी को लोड कर चुके हैं ।वे हाथियों को गांव में घुसने से रोक सकते हैं ।गजराजों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिएवन विभाग द्वारा पांच दिवसीय जन जागरण अभियान कला जत्था द्वारा दल्ली राजहरा रेंज के गांव में हाथी से दूर रहने और उसे नहीं छेड़ने के लिए संदेश लोक कलाकारों के माध्यम से दे रहे हैं ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

दल्लीराजहरा के सप्तगिरी पार्क से खदेड़ने के बाद जंगली हाथियों का दल 1 सप्ताह से इस एरिया के जंगलों में डेरा डाल दिये है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

नए साल धोबनी पुत्तरवाही के जंगलों व पर्यटन क्षेत्र कोकान के ना जाने की अपील कल की शांति समिति के बैठक में प्रशासन ने किया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश कुमार नानुलदलकर ने कहा की पोल्ट्री फार्म में हुए नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिया जाएगा पश्चिम बंगाल से आई हुई टीम द्वारा कार्य किया जा रहा है |

फर्जी आदिवासी सर्टिफिकेट बनाकर आरक्षण का लाभ लेने वालों पर कार्यवाही एवम पेशा कानून पर विस्तृत चर्चा

0

डौंडी – फर्जी आदिवासी सर्टिफिकेट बनाकर आरक्षण का लाभ लेने वालों पर कार्यवाही एवम पेशा कानून पर विस्तृत चर्चा , वर्तमान में बाहरी शक्तियों के द्वारा समाज को गलत मार्ग पर ले जा रहे लोगो पर विस्तृत चर्चा की गई और समाज में मिलकर काम करें ऐसा अपना अनुभव देकर गए |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आज दिनांक 30/12/2020 को  अंतागढ़ के पूर्व विधायक श्री भोज राज नाग जी का समाज से संबंधित विषय को लेकर डोंडी नगर पंचायत में आगमन हुआ। उनके स्वागत में मंडल अध्यक्ष मनीष झा, नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश कुमार सोरी , नगर पंचायत उपाध्यक्ष डॉ

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

रूपेश नायक , समाज से लखन हिडको चतुर सिंग नरेटी , भानु कुमेटी, तिलक सोरी, बहादुर पुरेन्द्र, भगवती ठाकुर , मंडल उपाध्यक्ष अजय चौहान, मातरम दास कोसरे व अन्य सामाजिक गण एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

Breaking रिश्वतखोरों पर गिरी गाज – एसीबी ने चार लोगों को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

0

रायपुर – एसीबी ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए चार लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है | प्रदेश में इस तरह की बड़ी कार्यवाही की गई है जहाँ एक ही दिन में चार लोग इनके हत्थे चढ़े | प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर कार्यवाही की गई वह इस प्रकार है –

1. रामचंद्रपुर जिला बलरामपुर

जनपद पंचायत सीईओ विनय गुप्ता को 60 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ठेकेदार को भुगतान का चेक देने के लिए 1 लाख रुपए मांग रहा था। ठेकेदार द्वारा इसकी शिकायत की गई थी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

2. सिमगा जिला बलौदा बाजार

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के उप अभियंता सुनील कुमार अग्रवाल को 12000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार, उप अभियंता सुनील कुमार अग्रवाल ने सीसी रोड निर्माण कार्य के मूल्यांकन और सत्यापन के लिए रिश्वत की मांग की थी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

3. बतौली जिला सरगुजा

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत सहायक ग्रेड 2 प्रमोद गुप्ता ने सातवें वेतनमान के एरियर की राशि निकलवाने की एवज में 10,000 रुपए की मांग कर रहा था । एसीबी की अंबिकापुर यूनिट द्वारा सत्यापन के बाद ट्रेप कर आरोपी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

4. नारायणपुर जिला

राज्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी किशोर कुमार मेश्राम को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। प्रार्थी को अन्य शाला में संलग्नीकरण के लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी जिस पर एसीबी जगदलपुर यूनिट द्वारा ट्रैप कर पकड़ा गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

प्रार्थियों की शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने प्लान बनाकर जिस क्षेत्र से शिकायत मिली थी उनके आधार पर ट्रैप कर या टीम द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया |

नए वर्ष के पहले ही आईएएस अफसरों का तबादला, जाने कहाँ हुई नियुक्ति

0

रायपुर – राज्य सरकार ने आईएएस डिप्टी कलेक्टर 06 अफसरों का तबादला किया है –  

सोलर प्रोजेक्ट सहित के 2500 करोड़ रूपए के एमओयू पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री,उधोग मंत्री,वनमंत्री व क्रेडा अध्यक्ष की मौजूदगी में मिली जनता को सौगात, जेन कहेन तेन करेन के नारे को सही कर दिखाया

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने वादे को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में मंगलवार को उनके रायपुर निवास कार्यालय में ऑटोमोबाइल, स्टील और सोलर पावर प्लांट की स्थापना के लिए राज्य शासन के उद्योग विभाग और हीरा ग्रुप के मध्य चार एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। इन परियोजनाओं में 2 हजार 576 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश होगा। इन उद्योगों की स्थापना से लगभग 10 हजार स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार को बस्तर सहित प्रदेशवासियों को सौगात दी जिसके लिए उनका तहेदिल से आभार व्यक्त किया। इस दौरान क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने आगे कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री का यह कदम सभी के लिए मिल का पत्थर साबित होगा खासकर युवाओं को इससे रोजगार के अवसर सुलभ होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो वादा किया था उसे पूरा कर रहें , जेन कहेन तेन करेन के नारे को सही साबित कर रहें हैं।

इस दौरान उघोगमंत्री कवासी लखमा, वन व पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर, अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार सहित उघोग,ऊर्जा विभाग के अधिकारी व उघोगपति मौजूद थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS