City Media - Page 1687 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1687

भारतीय मजदूर संघ के सचिव लखन लाल चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि एटक के कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा श्रमिकों की हाजिरी और वेतन में की गड़बड़ी का मामला थमता नहीं दिख रहा है ठेकेदार अनिल यादव द्वारा

0

Award letter number CCNW/PO-427000 9384 / PR No. 1130016028/ 610. Dtd-29.02.2020 के ठेके में श्रमिकों की हाजरी और वेतन में गड़बड़ी की गई थी जिसकी शिकायत भारतीय मजदूर संघ ने स्थानीय प्रबंधन को थी और श्रमिकों को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रबंधन को तत्काल कार्यवाही करने को कहा था ,जिस पर प्रबंधन द्वारा जांच करने पर भारतीय मजदूर संघ द्वारा ठेकेदार अनिल यादव पर

लगाये गये आरोपो को सही पाया और उस पर उचित कार्यवाही करने का संघ को आश्वासन दिया। किंतु ठेकेदार अनिल यादव द्वारा सभी आरोपों को गलत बताया जा रहा था, जो कि सरासर ग़लत है, ठेकेदार अनिल यादव द्वारा श्रमिकों की हाजरी और वेतन में गड़बड़ी की गई थी जो कि प्रमाणित हो चुका है। और यह बात इससे भी प्रमाणित होती है कि शिकायत के बाद अभी तक ठेकेदार अनिल यादव द्वारा श्रमिकों के खाते में लगभग 40000 रुपए प्रत्येक श्रमिकों के खाते में डाला जा चुका है और बाकी पैसे को जल्द ही डालने की बात कही जा रही है। इसमें फिर ठेकेदार अनिल यादव द्वारा यह कहना कि उसके द्वारा किसी प्रकार की गड़बड़ी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

नहीं की गई है।सरासर ग़लत है एटक के कार्यकारी अध्यक्ष होने का प्रभाव दिखा कर श्रमिकों की मेहनत के पेसो को हजम किया है जिसकी जितनी भी निन्दा की जाए कम है क्योंकि एक तरफ एटक का कार्यकारी अध्यक्ष बनकर श्रमिक हित की बात करना और दुसरी तरफ ईस तरह श्रमिकों के हक के पैसों को हजम कर जाना ठेकेदार अनिल यादव और एटक के कार्यकारी अध्यक्ष के दोहरे चरित्र को उजागर करता है। इतना सब होने के बाद ठेकेदार अनिल यादव द्वारा श्रमिकों को अभी तक पेमेंट स्लिप नहीं दिया जा रहा है और न ही उनको उनके पुराने किये गये कार्य की मासिक हाजरी की जानकारी दी जा रही है जिससे श्रमिकों को पता चल सके कि

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

ठेकेदार अनिल यादव द्वारा उनके खाते में पैसा कितना और किस लिए डाला जा रहा है और श्रमिकों को पता चल सके कि अभी और कितना पैसा ठेकेदार अनिल यादव से लेना है, किंतु अभी तक किसी तरह की जानकारी नहीं देना समझ से परे है?और ठेकेदार द्वारा श्रमिकों को खाते में पैसा क्यो डाला जा रहा है उसकी भी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है |


इससे साफ पता चल रहा कि पकड़े जाने पर ठेकेदार अनिल यादव द्वारा श्रमिको का पैसा वापस किया जा रहा है फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

भारतीय मजदूर संघ के सचिव लखन लाल चौधरी ने आगे बताया कि ईस ठेके में पाई गई आर्थिक अनियमितता गंभीर अपराध की श्रेणी में आती है और ईस पर ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारी के ऊपर किसी प्रकार की कार्यवाही का न होने से कर्मचारियों में असंतोष पनप रहा है। क्योंकि ईस तरह कंपनी के पैसों का खुलेआम बंदरबांट किया जा रहा है और किसी प्रकार की कार्यवाही न होने से ऐसे भ्रष्ट ठेकेदारों का मनोबल बढ़ता जा रहा है क्योंकि एक तरफ कंपनी पैसों की कमी का हवाला देकर नियमित कर्मचारियों की सुवीधाओ में एक एक कर कटौती करतीं जा रही है और दुसरी तरफ ऐसे ठेकेदार कंपनी का पैसा खुलेआम लुट रहे हैं,और

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png
(विशेष – जीवन प्रमाण पत्र, ITI, स्कालरशिप , ऑनलाइन फार्म एवं प्रोजेक्ट बनाया जाता है)

नियमित कर्मचारि अपने को ठगा महसूस कर रहा है कि यही महारत्न कंपनी है, जिसमें ठेकेदार मनमानी कर रहा है,और कंपनी के अधिकारी उसे मौन सहमति दे रहे हैं। इसलिए संघ ईसके लिए जिम्मेदार अधिकारी पर भी कार्यवाही करने की मांग करता है जिससे सभी नियमित कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों में एक अच्छा संदेश जाएगा,आज कि स्थिती में तो ऐसा लग रहा है कि भ्रष्टाचार के खेल में श्रमिकों के वेतन का बंदरबांट हो गया, लेकिन न तो ठेकेदार दोषी है न कोई अधिकारी अभी किसी ऊपर किसी प्रकार की कार्यवाही का न होना एक बड़े भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है कि पता नहीं ईस बंदरबांट में कितने लोग शामिल हैं? भारतीय मजदूर संघ प्रबंधन से मांग करता है कि ईस पुरे मामले शामिल ठेकेदार अनिल यादव और उससे संबंधित अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही की जावे अन्यथा संघ कड़े कदम उठाने के लिए बाध्य होगा,चाहे इसके लिए संघ को किसी भी तरह का आन्दोलन ही क्यो न करना पड़े। क्योंकि कंपनी के नियम सबके लिए समान है फिर एटक के कार्यकारी अध्यक्ष के ऊपर कार्रवाई का नहीं करना प्रबंधन के कुछ अधिकारी की मिलीभगत की ओर इशारा करता है। साथ ही इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी पर भी कार्यवाही करने की मांग संघ करता है। नहीं तो ईसी तरह कंपनी के कुछ भ्रष्ट अधिकारी ठेकेदारों के साथ मिलकर कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाते रहेंगे और फिर कंपनी ईसकी भरपाई नियमित कर्मचारियों की सुवीधाओ में कटौती कर करेंगी, इसलिए ईस पर कार्यवाही कर तत्काल अंकुश लगाया जाए।
धन्यवाद लखन लाल चौधरी सचिव खदान मजदूर संघ राजहरा शाखा

दल्लीराजहरा – नशे में धुत्त वेन चालक ने खड़ी ट्रक में घुसाई वेन, हालत गंभीर

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा गाडर पूल के पास नशे में धुत्त वेन चालक ने खड़ी ट्रक में वेन घुसा दी | जिससे वेन चालक को सिर में गंभीर चोट लगी है दुर्घटना के पश्चात् आसपास के लोगों द्वारा बड़ी मुश्किल  से आधे पौन घंटे बाद वेन के दरवाजे को तोड़कर चालक को बाहर निकाला गया और उसे शहीद अस्पताल ले जाया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है और

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png

सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थिति को देखते हुए किसी अन्य बड़े अस्पताल रेफ़र किये जाने की सम्भावना है | वेन का सामने का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार वेन चालक टेबुलर शीट का निवासी है उसका नाम गोपी है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

वेन का नंबर CG07 M 0743 गजाधर साहू के नाम से रजिस्टर्ड है | पुलिस मौके पर उपस्थित थी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png
(विशेष – जीवन प्रमाण पत्र, ITI, स्कालरशिप , ऑनलाइन फार्म एवं प्रोजेक्ट बनाया जाता है)

इस दिवाली गोबर से बना दीया करेगा घर-आंगन रोशन, दल्लीराजहरा नगरपालिका में हुआ शुभारम्भ

0

दल्लीराजहरा – नगरपालिका परिषद् दल्लीराजहरा के गौठान में स्व सहायता समूह द्वारा गोबर से बनाये गए दीये इस दिवाली घर- आंगन रोशन करने की तैयारी के फलस्वरूप नगरपालिका में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सीएमओ एवं पार्षदगणों की उपस्थिति में गोबर के दीये का विक्रय करने का कार्य का शुभारंभ किया गया | जहाँ पर दीये की कीमत 2 रुपये रखी गई है |

गोबर के दीये की खासियत यह है कि एक तो पर्यावरण संरक्षण  और दूसरा दीपावली में उपयोग करने के बाद जैविक खाद बनाने उपयोग में लाया जा सकता है दीया के अवशेष को

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png

गमला या कीचन गार्डन में भी उपयोग किया जा सकता है। इस तरह मिट्टी के दीए बनाने और पकाने में पर्यावरण को होने वाले नुकसान के स्थान पर गोबर को दीए को इकोफ्रेंडली माना जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर मुख्य नगरपालिका अधिकारी एन आर रत्नेश, लेखापाल, वार्ड पार्षद ममता नेताम रुखसाना बेगम एवं जनप्रतिनिधि प्रदीप कुमार रामू शर्मा मोनू जायसवाल पप्पू पंजवानी रमेश भगत आदि लोग उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png
(विशेष – जीवन प्रमाण पत्र, ITI, स्कालरशिप , ऑनलाइन फार्म एवं प्रोजेक्ट बनाया जाता है)
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

मंडावी जी के आकस्मिक निधन होने पर फेडरेशन के जिलाध्यक्ष-शंकर साहू ने फेडरेशन परिवार की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किया।

0

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई- मोहला के सक्रिय सदस्य जितेंद्र मंडावी जी के आकस्मिक निधन होने से मंडावी जी के गृहग्राम- मार्री बंगला देवरी में उनके परिवार से

(विशेष – जीवन प्रमाण पत्र, ITI, कॉलेज, ऑनलाइन फॉर्म्स एवं प्रोजेक्ट वर्क से संबंधित कार्य किये जाते है)

सौजन्य भेंट करके फेडरेशन परिवार ब्लॉक ईकाई-मोहला व जिला फेडरेशन की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

फेडरेशन के जिलाध्यक्ष-शंकर साहू ने अनुकंपा नियुक्ति व मृत्यु के उपरांत मिलने वाली विभिन्न मुद्दों की जानकारी परिवार के सदस्यों को दिया गया तथा उनके परिवार को फेडरेशन द्वारा हर समस्या में साथ देने का वचन भी दिया।

उपरोक्त जानकारी मीडिया में शंकर साहू जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगांव ने दी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

राजनीतिक संरक्षणों से ट्रांसपोर्टरों की दादागिरी, पुलिस का अभयदान, शहर ट्रांसपोर्ट नगर में हुआ तब्दील

0

जगदलपुर। शहर के अधिकांश इलाकों के राजनीतिक रसूख रखने वाले लोगों की वजह से नगर ट्रांसपोर्ट नगर में तब्दील हो गया है वही ट्रांसपोर्टरों को कथित तौर पर पुलिस का अभयदान भी मिला हुआ है जिसके कारण उनकी शिकायतों को नजरअंदाज किया जाता है।


नगर निगम द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर नहीं बनाए जाने का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है और इसके परिपेक्ष में शहर की अधिकांश छोटी-छोटी गलियां भारी वाहनों के कारण बंद हो जाती है तो दूसरी तरफ लोगों का चलना फिरना भी दूभर हो जाता है इन सब के बावजूद इन ट्रांसपोर्टरों को किसी प्रकार की समझाइश नहीं दी जाती। भले ही पुलिस लाख दावा करे कि भारी वाहनों का प्रवेश दिन में वर्जित है किंतु यह दावे सिर्फ कागजी घोड़े ही साबित हो रहे हैं।
सर्वाधिक दिलचस्प बात है कि बस्तर पुलिस की यातायात शाखा को यह सब जानकारी है किंतु राजनीतिक दबाव के कारण किसी प्रकार की कार्यवाही उनके द्वारा नहीं की जाती है जिससे लोगों में एक प्रकार का भय हमेशा से ही बना रहता है। नगर के विजयवार्ड लाला जगदलपुर गली, पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड ,सुभाष वार्ड, इंदिरा वार्ड और दंतेश्वरी वार्ड के निवासियों को इन दिनों खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इन वार्डों में बिना मापदंडों के पालन किए संचालित किए जा रहे गोदामों के संचालकों की लापरवाही से यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है ।गोदामों के सामानों की ढुलाई करने वाले ड्राइवरों पर किसी भी प्रकार का नियंत्रण नहीं होने पर दोनों वार्डो में यहां-वहां भारी वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है जिससे वार्ड के रहवासियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही साथ ऊपरवर्णित वार्डों में लगातार दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं ।बाहर से आए असामाजिक और संदिग्ध किस्म के ड्राइवरों द्वारा वार्ड में बेतरतीब तरीके से वाहनों को लोगों के घरों के सामने पार्क कर दिया जाता है और शाम ढलते ही नशाखोरी की जाती है जिसमें शराब के अलावा नशीली दवाइयों और गांजे का सेवन भी किया जाता है जिससे वार्ड की महिलाएं भी खासी परेशान हैं तथा वार्ड के जनप्रतिनिधियों का वरदहस्त भी ट्रांसपोर्टरों को मिला हुआ है जिसके कारण इन नियंत्रण नहीं हो रहा है और लोगों में आक्रोश पैदा हो रहा है ।नगर निगम जगदलपुर की ट्रांसपोर्ट नगर योजना ठंडे बस्ते में जाने के कारण यह स्थिति लगातार कई वर्षों से निर्मित हो रही है और उम्मीद की जा रही है कि वर्तमान नगर निगम के कार्यकाल में ट्रांसपोर्ट नगर की सौगात मिल सकती है।

Breaking दल्लीराजहरा कोकान रोड में कार पलटी, कार में बैठे लोग बाल बाल बचे

0

दल्लीराजहरा कोकान रोड में ERTIGA कार CG07 BD 8775 पलट गई | कार में चालक के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी बैठा था लेकिन दोनों सही सलामत है किसी को भी चोट नहीं लगी | कार जब पलटी थी पूरी तरह से उलटी हो गई थी आसपास के राहगीरों द्वारा कार में बैठे

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png

चालक एवं उसके साथी को निकाला गया और बाद में क्रेन के माध्यम से कार को सीधा किया गया | सूत्रों के अनुसार कार की गति बहुत ज्यादा स्पीड में थी और कार को मोड़ते समय गति पर नियंत्रण न रख पाने के कारण कार पलट गई |

प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी हॉस्पिटल सेक्टर की बताई जा रही है और जिसे भोलू नामक युवक द्वारा चलाया जा रहा था | कार सरिता चंद और पता दुर्ग के नाम पर रजिस्टर्ड है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking दल्लीराजहरा में फिर हुआ कोरोना का विस्फोट

0

दल्लीराजहरा –दिवाली त्यौहार जैसे जैसे नजदीक आ रहा है लोगों की बढती भीड़ और कोरोना के निर्देशों का पालन ना करना एक तरह से कोरोना महामारी को आमंत्रण देना है अभी कुछ दिन से आकड़ों को देखकर ऐसा लग रहा था कि दल्ली में कोरोना अब नियंत्रण में है किन्तु ऐसा नहीं है दल्लीराजहरा में आज कोरोना के संक्रमितों में बढ़ोतरी के साथ 25 संक्रमित मिले

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png

आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01  से 03, वार्ड क्र 04  से 01, वार्ड क्र 05  से 03, वार्ड क्र 06  से 02, वार्ड क्र 08  से 02, वार्ड क्र 14  से 01, वार्ड क्र 15  से 01, वार्ड क्र 16  से 01, वार्ड क्र 17  से 02, वार्ड क्र 18  से 02, वार्ड क्र 19  से 03, वार्ड क्र 23  से 01, वार्ड क्र 25  से 02, और वार्ड क्र 27  से 01  मरीजों की पुष्टि हुई है |

इस प्रकार एंटीजन से 08  और RTPCR से 17  की रिपोर्ट के आधार पर आज कुल 25  लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

ईओडब्ल्यू का अफसर बताकर दल्लीराजहरा के वन विभाग में कार्यरत अधिकारी से वसूले लाखों रुपये

0

दल्लीराजहरा – ईओडब्ल्यू का अफसर बताकर धौंस जमाते हुए दल्लीराजहरा के वन विभाग में कार्यरत अधिकारी से लाखों रुपये वसूलें गए है | आरोपी ने पहले वन विभाग में कार्यरत अधिकारी को फ़ोन कर आर्थिक अपराध शाखा में गंभीर अपराध पाए जाने और मामले में जेल जाने का भय दिखाकर अलग अलग किस्तों में 10 लाख रुपये वसूल लिए गए |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी विनोद वर्मा जो कि पहले ईओडब्ल्यू में पदस्थ था उसी समय वन मण्डल परिक्षेत्र अधिकारी राजेश नांदुरकर दल्लीराजहरा को फ़ोन कर बताया कि तुम्हारे खिलाफ अपराध शाखा में शिकायत मिली है और इस केस में जेल भी जाना पड़ सकता है लेकिन वह इस मामले को सुलझा सकता है और इसके बदले पैसे की मांग की और छः किश्तों में करीब 10 लाख रुपये ले लिए |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

जब मामला पुलिस में गया उसके बाद ईओडब्ल्यू चीफ से जानकारी मिली कि इस प्रकार की शिकायते  दो तीन महीनों से मिल रही थी | इसमें पूरा गिरोह शामिल था जो अब तक लगभग 25 लाख रुपये से अधिक रकम लुट चुके है | आरोपी विनोद वर्मा पहले ईओडब्ल्यू में पदस्थ इस कारण उसे इन सब मामलों के बारे में जानकारी थी | इसके अलावा एसआई सत्येन्द्र सिंह वर्मा और पत्रकार और खुद को आरटीआई कार्यकर्ता बताने वाले राकेश तराटे भी इसमें शामिल थे और सभी निलंबित है | पुलिस द्वारा छानबीन के बाद दो लोग को गिरफ्तार किया जा चूका है और तीसरा अभी भी फरार है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

केवटी से रायपुर पैसेजर ट्रेन (3 फेरे) पुनः आरम्भ करने के लिए मांग पत्र सौंपा

0

दल्लीराजहरा – अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व सदस्य अनिल खोब्रागढ़े नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने केवटी से रायपुर पैसेजर ट्रेन (3 फेरे) पुनः आरम्भ करने के लिए श्री श्याम सुन्दर गुप्ता, मण्डल रेल प्रबंधक रायपुर के समक्ष मांग पत्र प्रस्तुत किये जिसे डी.आर.एम. रायपुर ने स्वीकार करते हुए कहा कि शीघ्र ही परीक्षण कराते हुए सकारात्मक निर्णय लिया जायेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png

अनिल खोब्रागढ़े ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण केवटी से रायपुर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन – (3 फेरे) को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया था। जिसे सितम्बर माह में पुनः आरम्भ किया गया किन्तु 1 अक्टुबर से पुनः इस पैसेंजर ट्रेन को बंद कर दिया गया है। चूंकि उस दरम्या कोरोना का संकमण कुछ अधिक था, किन्तु अब स्थिति सामान्य होती जा रही है। और अब लगभग सभी ट्रेने सामान्य स्थिति में फिर से चल रही है। इस स्थिति में केवटी से रायपर पैसेजर ट्रेन (3 फेरे) को पुनः आरम्भ किया जाना अतिआवश्यक है, क्योंकि बालोद, दल्ली राजहरा व बस्तर क्षेत्र के निवासियो, व्यापारियों, छात्रों-परीक्षार्थियों एवं कर्मचारीगणों को रायपुर, दुर्ग आने जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

प्रतिनिधि मण्डल में हितेश कुमार, जिला महामंत्री भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, राम नारायण धनकर महामंत्री भाजपा डौण्डी मण्डल, मातरम दास कोसरे पार्षद, नगर पंचायत डौण्डी, मीतेन्द्र वैष्णव (घोटिया), योगेश निर्मलकर (ढोरीठेमा) पूर्व अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा डौण्डी, रमेश गुजर, महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा आदि मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

विद्यार्थी परिषद ने फूँका महाराष्ट्र सरकार का पुतला, पत्रकार अर्नब को रिहा करने की माँग की

0

बालोद – गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बालोद के कार्यकर्ताओं द्वारा महाराष्ट्र सरकार द्वारा तानाशाही रवैया दिखाते हुए पत्रकार अर्नब गोस्वामी की बिना किसी पूर्व सूचना व वारेंट के जिस बलपूर्वक के साथ पत्रकार को गिरफ़्तार किया व उनके साथ महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा जो दुर्व्यवहार किया गया उसके विरोध में विद्यार्थी परिषद ने महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया ,महाराष्ट्र सरकार व मुम्बई पुलिस ने जिस क्रूरता के साथ पत्रकार को हिरासत में लिया गया वह एक ओछी मानसिकता को दर्शाता है सरकार द्वारा की

गयी ऐसी गतिविधियाँ लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है, वही जिला संयोजक सुमित कौशिक ने बताया कि जिस असंवैधानिक रूप से एक पत्रकार के साथ ऐसी क्रूरता बरती है व मुंबई में प्रेस-पत्रकारिता पर हुआ हमला बहुत ही निंदनीय एवं दुखद है जिन मनःस्थिति के साथ महाराष्ट्र सरकार व मुंबई पुलिस ने पत्रकारों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया वह पूर्ण रूप से आलोकतंत्रिक व अमानवीय है हम इस तरह से की गई कार्यवाही की घोर भर्त्सना करते है ,वहीं अभाविप कार्यकर्ताओ ने कहा की महाराष्ट्र सरकार की तानाशाही रवैया व मुंबई पुलिस द्वारा किया गया यह कार्य अनैतिक, शर्मनाक व अति दुर्भाग्यपूर्ण है इसलिए विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्रीय स्तर पर इसका पुरज़ोरविरोध किया है. प्रदर्शन में मुख्य रूप से नगर मंत्री आशुतोष कौशिक जिला

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png

कार्यसमिति सदस्य सोनू सोनकर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डिलेश्वरी मंडावी, नगर सह मंत्री अमित कौशिक ,नगर विद्यालय प्रमुख जीत यदु , जयप्रकाश सिबाना , पुष्कर देशमुख , चित्रांश देशमुख ,आशीष ,योगेश ठाकुर,टिकेश साहू ,मिथलेश ,शक्ति विश्वास ,परितोष साहू, ऊजांशु देशमुख तथा बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS