City Media - Page 58 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 58

हजरत बाबा कमलीशाह (र.अ.) का 46 वां उर्स मुबारक

0

सुकमा, 11 अक्टूबर . हजरत बाबा कमलीशाह (र.अ.) का 46 वां उर्स पाक बड़े शानी शौकत के साथ दिनांक 14.10.2025 को मनाया जा रहा है। जिसमे सरकार के चाहने वाले दिवाने अपने मज्जूबे कामिल की बारगाह में खेराजे अकीदत पेश करने वाले है। उर्स कमेटी की ओर से गुजारिश है कि सरकार कि बारगाह में तशरीफ लाकर नजरानाए अकीदत पेश करें दीनी व दुनयावी दौलत से मालामाल हों, बारगाह में अपने दामन को फैलाकर अपनी मुरादो को पेश करें सरकार के फैजान से अपने घरो को मुनव्वर व मुजल्ला करें। अपनी तमाम दुःख एंव परेशानी आफत बलाईयात बारगाह में आकर फैजयाब हों। दरगाह शरीफ एक आस्था का केन्द्र है, जहाँ सभी धर्म के लोग श्रद्धा के साथ आते हैं। उर्स के आयोजन में अंजुमन कमेटी मस्ताना उर्स कमेटी अशर्फियां कमेटी एंव ताजिया कमेटी सुकमा की सहयोग से आयोजन किया जाता है।

दिनांक 14.10.2025 दिन मंगलवार को चादर संदल शहर का गश्त करते हुए दरगाह पहुंचेगी। शाम 6:30 बजे संदल गुशल चादर पोशी सलातो सलाम फातिहा एंव लंगर का एहतमाम किया गया है।

आत्मनिर्भर भारत – हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी  मंडल स्तरीय कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई

0

दल्लीराजहरा मंडल स्तरीय कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत आत्म निर्भर भारत के मंडल संयोजक सुरेश जायसवाल जी ने की। मंच पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया।मुख्य वक्ता के रूप में जितेन्द्र साहू जी उपस्थित रहे।उन्होंने कहा कि –

भारत पहले विश्व का 33% उत्पादन करने वाला देश था, परंतु गुलामी की जंजीरों ने स्वदेशी भावना को कमजोर किया। आज भारत फिर से आत्मनिर्भर बन रहा है, क्योंकि सरकार अपने वैज्ञानिकों और युवाओं पर भरोसा कर रही है — यही कारण है कि आज हम ब्रह्मोस जैसी सुपरसोनिक मिसाइल तक का निर्यात कर रहे हैं। मुख्य रूप से उपस्थित रहे:मुख्य वक्ता जितेन्द्र साहू जी, जिला महामंत्री सौरभ लुनिया जी,प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक जी, पालिका अध्यक्ष तोरण साहू जी, पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे जी, मंडल संयोजक सुरेश जायसवाल जी एवं मंडल पदाधिकारी , पार्षदगण एवं वरिष्ठजनों की उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री रमेश गुजर जी ने किया तथा आभार प्रदर्शन पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

हत्या के प्रकरण को सुलझाने मे सायबर सेल व देवरी थाना पुलिस की रही विशेष भूमिका

0
  • पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज,दुर्ग व पुलिस अधीक्षक बालोद के मार्गदर्शन में थाना देवरी अतंर्गत ग्राम रानीतराई में हुए अंधे कत्ल को सुलझाने मे बालोद पुलिस को मिली सफलता।
  • प्रकरण में मृतिका कोटवारिन देवबती महार की हुई थी हत्या ।
  • प्रकरण में संलिप्त दो आरोपियो को किया गया गिरफ्तार।

दिनांक 06.10.2025 को ग्राम रानीतराई रोड में कोटवारिन देवबती महार उम्र 65 साल के घर से बदबू आने संदिग्ध अवस्था में मृत्यु होने

की सूचना पर थाना देवरी स्टाफ ग्राम रानीतराई रोड मृतिका के मकान में जाकर निरीक्षण किया जो संदिग्ध प्रतीत होने पर तत्काल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण व साइबर सेल की टीम घटना स्थल हेतु रवाना हुए मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित करने पश्चात पुलिस डाॅग स्क्वाॅड एवं एफ.एस.एल. वैज्ञानिक अधिकारी और रायपुर से फिंगर प्रिंट टीम भी घटनास्थल पर पहुुंचे। सभी दलों के आने उपरांत घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया । विशेषज्ञों के राय उपरांत प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने से थाना देवरी में मर्ग क्रमांक 40/2025 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर प्रकरण में अपराध क्रमांक 151/2025 धारा 332,103 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया ।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देेशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमती मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में एसडीओपी बालोद श्री देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना देवरी व सायबर सेल की विशेष टीम गठित किया गया। उक्त टीम को विवेचना क्रम में ज्ञात हुआ कि मृतिका कोटवारिन देवबती महार घर में अकेले रहती थी दिनांक 02.10.2025 को उसे किसी के घर से आते हुए देखा गया था। उसके बाद से वह गांव में कही आना जाना नही की । दो-तीन दिन से दिखाई नहीं देने पर पड़ोसी प्रार्थी के द्वारा उसके घर जाने से उसके घर के मुख्य दरवाजे में बाहर से सिटकनी लगा हुआ था ,सिटकनी में ताला लटका हुआ था अंदर से बदबू आ रही थी। प्रार्थी द्वारा उसके घर के अंदर जाने से कोटवारिन मृत अवस्था में पड़ी थी। मृतिका के शव को चटाई से ढक दिया गया था।

एसडीओपी बालोद के द्वारा थाना देवरी व सायबर सेल टीम के साथ घटना स्थल से गांव मे आने जाने वाले स्थान के सभी सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर उसका बारिकी से एनालिसिस किया गया। गांव के पंचायत भवन में कैम्प कर रात दिन पुलिस लोकल संसूचना व तकनीकी साक्ष्य के मदद से प्रकरण में 02 संदेही को चिन्हांकित कर 1. गोलू उफ़ महेन्द्र कुमार साहू निवासी रानीतराई 2. महेन्द्र कुमार साहू उर्फ गोलू निवासी बडे रानीतराई को हिकमतअमली से पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया।

दोनो आरोपी घटना दिनांक 02.10.2025 को चोरी करने ग्राम रानीतराई जाकर कोटवारीन के घर के दरवाजा को दो-तीन बार खटखटाय। जब कोटवारीन दरवाजा खोली तो गोलू उर्फ महेन्द्र कुमार साहू और महेन्द्र साहू ने कोटवारीन को पकड़कर कमरे मे ले जा कर उसे पटक दिया व उसके मुह व गले को दबाकर कोटवारीन की हत्या कर दिये और उसके घर में अलग अलग जगह थैला में रखे नगदी रकम 24000/- रू. जिसमें 500-500 के 48 नोट थे व चावल की बोरी में रखे 08 नग चांदी के पट्टा, एक नग चांदी की करधन, एक नग चांदी की अंगूठी, कोटवारीन का पेनकार्ड एटीएम कार्ड और कोटवारीन के बाये हाथ में पहने हुए चांदी के ऐठी को व दाहिने हाथ में पहने एंठी का पेंच नहीं निकला तब महेन्द्र कुमार साहू वहीं पास में रखे लोहे के हंसिया से कोटवारीन के दाहिने हाथ की कलाई को रेत कर कलाई को काटकर अलग कर चांदी की ऐंठी निकाला उसके बाद हंसिया को उसी कमरा के पटाव के ऊपर छिपाकर रख दिये। उसके बाद दोनो आरोपी परछी में बिछे तखत में बैठ गया और गोलू उर्फ महेन्द्र कुमार साहू कोटवारीन के शव के पास बैठकर एक-एक बीड़ी को निकाल कर पिये। आरोपियो द्वारा कोटवारीन की हत्या कर उसके घर में रखे नगदी रकम सहित चांदी के जेवर लुट कर ले गये थे । बालोद पुलिस की कड़ी मेहनत से लुट व हत्या की घटना के आरोपी

1.गोलू उर्फ महेन्द्र साहू पिता मेमलाल साहू पता रानीतराई रोड थाना सुरगी जिला राजनांदगांव

2 . महेन्द्र कुमार साहू पिता मेघनाथ साहू पता रानीतराई थाना देवरी जिला बालोद को विधिवत गिरफ्तार किया गया ।।

थाना देवरी के अपराध क्रंमाक 126/2025 धारा 331(4) 305 बीएनएस के प्रकरण में दोनो आरोपियो के द्वारा ग्राम नांहदा में भी 01 सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम देकर ढाई लाख रुपए चोरी करना स्वीकार किए हैं ।

आरोपी के नाम पता व अन्य आपराधिक मामले –

गोलू उर्फ महेन्द्र कुमार साहू पिता मेमलाल साहू उम्र 25 साल निवासी ग्राम रानीतराई (रोड), पुलिस चैकी सुरगी, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव(छ0ग0)

1. अपराध क्रमांक 230/2020 धारा 34 (1) आबकारी एक्ट थाना अर्जुन्दा जिला बालोद

महेन्द्र कुमार साहू पिता मेघनाथ साहू उम्र 28 साल निवासी ग्राम रानीतराई (रोड), थाना देवरी जिला बालोद (छ0ग0)

1. अपराध क्रमांक -37/2016 धारा 386,506,34 भादवि थाना मोहला जिला राजनांदगांव।

2. अपराध क्रमांक -85/2020 धारा 36 (च) आबकारी एक्ट थाना देवरी जिला बालोद ।

3. अपराध क्रमांक -149/2021 ने 294,323,506 भादवि थाना देवरी जिला बालोद ।

4. अपराध क्रमांक -15/2022 धारा 34 (1) आबकारी एक्ट थाना देवरी जिला बालोद ।

जप्त मशरूका-

1. 08 नग चांदी के पट्टी।

2. 01 जोड़ी चांदी का एैठी।

3. 01 नग चांदी का करधन ।

4. 01 नग चांदी का अंगूठी।

5. 02 नग बाजारू चुड़ी।

6. 01 नग मोटर सायकल साईन सीजी 08 जेएल 5464।

उक्त अंधे कत्ल की गुत्थी व चोरी के प्रकरण को सुलझाने में एसडीओपी बालोद  देवांश सिंह राठौर ,थाना प्रभारी देवरी निरीक्षक राकेश ठाकुर ,सायबर सेल प्रभारी स0उ0निरीक्षक धरम भुआर्य , सउनिराम प्रसाद गजभिये, सउनिराम अजित महोबिया, प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, विवेक शाही, थलेश्वर सुधाकर, आरक्षक भोप साहू ,राहुल मनहरे, संदीप यादव, विपिन गुप्ता, आकाश दुबे, आकाश सोनी, पुरन देवंागन, योगेश पटेल, गुलझारी साहू सायबर सेल, थाना देवरी से आरक्षक सुरेश प्रीतम, चिमन सिन्हा, भूपत मानिकपुरी, दानीचंद यादव, कौशिक साहू ,अजय राणा, संतोष खुटेल, अवतार महिलांगे, दिलिप बर्मन का विशेष योगदान रहा।

ग्राम पंचायत मधोता 02 कुंडगुड़ा में पोषण माह का आयोजन

0

बस्तर ग्राम पंचायत मधोता 02 कुंडगुड़ा में पोषण माह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच ईस्पर मंडावी शामिल हुए। उन्होंने पोषण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ आहार और पोषण के अभाव में बच्चों का भविष्य अधूरा है।

सरपंच ईस्पर मंडावी ने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं कि हमारे क्षेत्र के बच्चों और महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र में पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में सहयोग करें।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यमुना ठाकुर ने पोषण माह की जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस माह के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें बच्चों को स्वस्थ आहार के बारे में जानकारी दी जा रही है और उन्हें पौष्टिक आहार का महत्व समझाया जा रहा है।

पोषण ट्रैकर ऐप के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि यह ऐप आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा वितरण और गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, 0-6 साल के बच्चों के लिए संपूर्ण लाभार्थी प्रबंधन का 360-डिग्री दृश्य प्रदान करता है। यह ऐप पोषण संबंधी आंकड़ों के संग्रह और विश्लेषण में सुधार करता है, जिससे रुझानों की पहचान करना और लक्षित हस्तक्षेप करना संभव हो जाता है।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियों ने पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया और आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों में सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच ईस्पर मंडावी, यमुना ठाकुर, गोमती बघेल, सोमारी कश्यप,गीता नाग आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

शहर की सफाई में नया आयाम, नई रोड स्वीपिंग मशीन का शुभारंभ

0
  • जनप्रतिनिधियों ने की मशीन की पूजा
  • स्वच्छ और आधुनिक जगदलपुर की दिशा में एक और कदम

जगदलपुर: नगर पालिक निगम, जगदलपुर द्वारा आज सुबह नई रोड स्वीपिंग मशीन का पूजन एवं शुभारंभ किया गया। शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से इस अत्याधुनिक मशीन का सुभारम्भ किया गया है है। महापौर संजय पांडे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर और नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर मशीन को हरी झंडी दिखाकर शहरवासियों की सेवा हेतु समर्पित किया।

महापौर संजय पांडे ने कहा है कि पूर्व के कार्यकाल में इसको ख़रीदने का प्रस्ताव नगर निगम की MIC ने किया था जिसके तहत आज इसे पूजा पाठ करके रोड पर उतारा गया है ।वैक्यूम स्वीपिंग मशीन एक आधुनिक मशीन है , इसके रोड स्वीपिंग मशीन के संचालन से शहर की मुख्य सड़कों की सफाई अब और अधिक व्यवस्थित, आधुनिक एवं कुशलतापूर्वक की जा सकेगी। इससे नगर में धूल प्रदूषण में कमी आएगी तथा नागरिकों को स्वच्छ वातावरण प्राप्त होगा।

माननीय महापौर ने इस अवसर पर कहा कि “यह मशीन नगर निगम के स्वच्छता अभियान को नई दिशा प्रदान करेगी और नागरिकों की भागीदारी से हम स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ जगदलपुर बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।” इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि स्वच्छता अभियान को और मजबूत करने के लिए नगर निगम लगातार नई तकनीकों को अपना रहा है, जिससे सफाई व्यवस्था अधिक तेज़ और परिणामकारी हो सकेगी।

 

जगदलपुर की सड़कों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नई स्वीपिंग मशीन के शामिल होने से सफाई कार्यों में गति और गुणवत्ता दोनों बढ़ेगी। हमारा लक्ष्य है कि हर वार्ड स्वच्छता के मामले में उत्कृष्ट बने। नागरिकों से भी अपील है कि स्वच्छता बनाए रखने में निगम का सहयोग करें।

नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने कहा यह मशीन आधुनिक तकनीक से लैस है, जो धूल और कचरे को कुशलता से साफ करने में सक्षम है। इससे मैनुअल सफाई कर्मियों का कार्यभार भी कम होगा और सफाई व्यवस्था अधिक प्रभावी रूप से संचालित हो सकेगी। नगर निगम का प्रयास है कि शहर की सभी मुख्य सड़कों पर इस प्रकार की मशीनों का उपयोग नियमित रूप से किया जाए।

 

मालूम हो कि नई रोड स्वीपिंग मशीन के शुभारंभ के साथ ही नगर निगम, जगदलपुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय कदम उठाया है। यह पहल न केवल सफाई व्यवस्था को आधुनिक रूप देगी, बल्कि स्वच्छ जगदलपुर, सुंदर जगदलपुर के लक्ष्य को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगी।

 

शहर की सफाई व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज जगदलपुर नगर निगम की नई स्वीपिंग मशीनों को हरी झंडी दिखाकर शहरवासियों की सेवा हेतु समर्पित किया।

इस मौके पर निर्मल पाणिग्रही,, सुरेश गुप्ता,लक्ष्मण झा,योगेंद्र पांडेय, श्रीमती त्रिवेणी रंधारी, संजय विश्वकर्मा , श्रीमती कलावती कसेर , राणा घोष, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, श्रीधर ओझा, श्रीमती आशा साहु, राजपाल कसेर, जेपी यादव, रामनरेश पांडेय, रतन व्यास, अजय पाल सिंह जसवाल, श्रीमती रंजीता पाणिग्रही, विधु शेखर झा, डीके परासर, धर्मेंद्र महापात्र, हीरामन कुकड़े सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

बस्तर में आने वाली अमन की बयार, शांति की बहार: डॉ. रमन सिंह

0
  •  शांति में ही निहित है दोनों पक्षों की भलाई: डॉ. रमन सिंह

जगदलपुर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि बस्तर में प्रकृति की बहार तो है ही, अब जल्द ही अमन की भी बयार बहने वाली है, शांति की बहार आने वाली है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दो दिवसीय प्रवास पर बस्तर आए हैं। आज उन्होंने जगदलपुर में आयोजित स्वदेशी मेले के समापन समारोह में शिरकत की और संवाददाताओं से चर्चा भी की। मीडिया से बात करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि विधानसभा स्पीकर की अपनी नई भूमिका में मैं सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच निष्पक्ष रहकर काम करता हूं। हिंदुस्तान के अन्य विधानसभाओं से कहीं ज्यादा बेहतर कार्यशैली और अनुशासन छत्तीसगढ़ विधानसभा में है। सभी सदस्य मर्यादा में रहकर अपनी बातें रखते हैं। यह हमारे छत्तीसगढ़ की उत्कृष्ट परंपरा का द्योतक है। सभी सदस्यों चाहे पक्ष के से हों या विपक्ष के, सबका सम्मान होता है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि बस्तर में तेजी से बदलाव आ रहा है, बस्तर शांति की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। यहां इंडस्ट्री, पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। बस्तर में नक्सलवाद खत्म होने की कगार पर है। दोनों ओर से शांति वार्ता की पेशकश की जा रही है। यह बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए शुभ संकेत है। खून खराबे में किसी की भलाई नहीं है, नुकसान दोनों पक्षों को उठाना पड़ता है। शांति से ही दोनों पक्षों का भला होगा। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि घोषणा होते ही बस्तर में बहार आ जाएगी, अमन और तरक्की की बयार बहने लगेगी। प्रकृति ने बस्तर पर अपनी पूरी कृपा बरसाई है, अब खून खराबा बंद होते ही बस्तर के नए युग की शुरुआत होगी।बस्तर में सैलानियों की संख्या में आशातीत वृद्धि होगी, स्थानीय लोगों को रोजगार के भरपूर अवसर मिलेंगे और शासन के भी राजस्व में अच्छी वृद्धि होगी। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि बस्तर में उद्योग जगत के लिए भी अकूत संभावनाएं हैं। यहां वनोपज, मक्का, धान व कृषि आधारित उद्योग बस्तर में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

अब समय है स्वदेशी क्रांति का, आत्मनिर्भर भारत की राह यहीं से निकलेगी – वी. मुरलीधर राव

0
  • बस्तर में गूंजी स्वदेशी की पुकार : आत्मनिर्भर भारत का संदेश देने मेला अब दो दिन और चलेगा
  • स्वदेशी क्रांति की ओर बढ़ता बस्तर, दो दिन और चलेगा स्वदेशी मेला, सांसद महेश कश्यप ने की घोषणा

जगदलपुर देश में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में बस्तर भी तेजी से कदम बढ़ा रहा है। जगदलपुर में जारी स्वदेशी मेला अब दो दिन और चलेगा। यह घोषणा बस्तर सांसद महेश कश्यप ने की, जिसे सुनकर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय महासचिव श्री वी. मुरलीधर राव ने कहा कि यह समय स्वदेशी क्रांति का है। हमें आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी उत्पादों को अपनाना और बढ़ावा देना होगा। यह समय पूरे देश में स्वदेशी क्रांति का समय है तथा रक्षा क्षेत्र में भी हमारे उत्पाद शत प्रतिशत सफल हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि स्वदेशी जागरण मंच के मार्गदर्शन में वर्ष 1999 से देशभर में ऐसे मेलों का आयोजन प्रारंभ हुआ था, जो आज जनआंदोलन का रूप ले चुका है। स्वदेशी भावना के संग बस्तर में आत्मनिर्भरता की नई मिसाल स्थापित हो रही है।

इस अवसर पर बस्तर लोकोत्सव का समापन भी किया गया। कार्यक्रम में सांसद महेश कश्यप, पूर्व विधायक महेश गागड़ा, महापौर संजय पाण्डे, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व मेला आयोजन समिति के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निरंतर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए देशवासियों को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर में आयोजित यह मेला स्वदेशी आत्मनिर्भरता की मिसाल बनेगा।

कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी मेला आयोजन समिति ने मेला के सफल संचालन में सहयोग देने वाले जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का सम्मान किया। इस दौरान नगर निगम के एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

बजरंग दल 40वां स्थापना दिवस: युवाओं में शौर्य, सेवा और संस्कार की लौ जली

0

देशभर के हिंदू युवाओं के प्रेरक संगठन बजरंग दल ने अपने 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन न केवल धर्म और शौर्य का प्रतीक था, बल्कि युवाओं में सेवा, अनुशासन और संस्कार की भावना को भी प्रज्वलित करने वाला संदेश साबित हुआ।

इस पावन अवसर पर 8 अक्टूबर 2025 को संध्या 6:30 बजे अंजनेश्वर हनुमान मंदिर, एफसीआई गोदम के सामने हनुमान पूजन और हनुमान चालीसा का पाठ संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं था, बल्कि संघठन के विस्तार और हिन्दू जनमानस की प्रगति को बढ़ावा देने का एक सशक्त प्रयास था। सभी सनातनी बंधु, श्रद्धालु और समाज के नागरिक इसमें उपस्थित होकर महाबली हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के साथ संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी दिखा रहे थे।

 

बजरंग दल का यह स्थापना दिवस कार्यक्रम युवाओं को देशभक्ति, सेवा, अनुशासन और संस्कार के मार्ग पर प्रेरित करने का सशक्त संदेश रहा। महाबली हनुमान जी के आशीर्वाद से यह आयोजन न केवल सामाजिक और धार्मिक जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि जन कल्याण और समाजसेवा की भावना को भी मजबूत किया।

 

इस कार्यक्रम में विभाग सेवा प्रमुख अनिल अग्रवाल, जिला गौ रक्षा संवर्धन विष्णु ठाकुर, जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी, नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरु, नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर, नगर शाखा संयोजक अजय प्रताप सिंह, नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख तमिस राव, नगर शाखा गौ रक्षा प्रमुख पवन राजा, रवि नेताम, योगेश सिंह, अजय यादव, जस बजरंगी, रोहित झा और असीस निखिल सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

संघठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से युवा पीढ़ी में शौर्य और नैतिक मूल्यों का संचार करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। यह आयोजन स्थानीय समाज के लिए प्रेरणास्रोत और युवाओं के लिए मार्गदर्शन का अवसर बन गया।

 

सभी श्रद्धालु और समाजसेवी इस आयोजन में उपस्थित होकर हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के साथ समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लेकर लौटे।

जनपद पंचायत बस्तर में हुआ बुजुर्गों का सम्मान

0
  •  वृद्धजन दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन

जगदलपुर।अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत बस्तर में वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।वृद्धजनों को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

जनपद पंचायत बस्तर के सभाकक्ष में विकासखंड स्तरीय वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से की गई। समारोह में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए वरिष्ठ नागरिक और वृद्धजन शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी वृद्धजनों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष संतोष बघेल ने कहा कि बुजुर्गों का अनुभव और आशीर्वाद हमारे जीवन की दिशा तय करते हैं। आज उन्हें हम सम्मान और स्नेह देने के साथ-साथ उनकी देखभाल और साथ रहने का संकल्प लें। उनका सुख और स्वास्थ्य ही हमारे समाज की प्रगति और परिवार की खुशहाली के आधार हैं। उन्होंने कहा कि वृद्धजन दिवस सिर्फ एक दिन मनाने के लिए नहीं है, हमें यह याद दिलाता है कि हर समय बुजुर्गों के प्रति सम्मान और प्रेम बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि बुजुर्ग परिवार का मेड़ खुटा (नींव) हैं और नींव की देखभाल करना हम सब की जिम्मेदारी है।

 

 

जिस प्रकार हम नींव को मजबूत और स्वस्थ रखेंगे देखभाल पालन पोषण करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि बस्तर जनपद अध्यक्ष संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य शकुंतला कश्यप, जनपद सीईओ भानुप्रताप चुरेंद्र, पंचायत निरीक्षक दिनेश साहू, जनपद सदस्य समली कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि थे।

घर में घुसकर चोरी करना पड़ा चोरों को महंगा

0

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम नर्राटोला गांव से एक घर में घुसकर चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया। घटना सोमवार देर रात्रि 3 चोरों ने घर में घुसे। जिससे पश्चात ग्रामीणों द्वारा एक चोर को रंगेहाथ पकड़कर रस्सी से बांधकर  जमकर पीटा गया । मौके पाते ही 2 चोर बाईक से फरार होने मेंं कामयाब हो गए । इसके चलते पुलिस को सूचना दे दी गई । जिसमें 2 युवकों को भी पकड़ लिया गया हैं । युवक का नाम इरफान हुसैन पिता सज्जाद हुसैन उम्र 19 वर्ष जो नाबालिग हैं । जो वार्ड क्रमांक 18 पुराना बाजार दल्लीराजहरा का निवासी हैं । घटना से फरार दोनों आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिनों पहले भी आरोपियों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया । पुलिस द्वारा पूछताश करने पर आरोपियों द्वारा गुनाह कबूला गया । आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किया जा रहा हैं ।

MOST POPULAR

HOT NEWS