City Media - Page 62 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 62

बालोद जिले को प्राप्त हुआ देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि

0
  • मुख्यमंत्री ने संपूर्ण जिलेवासियों के समवेत प्रयासों से जिले को गौरव प्राप्त होेने पर जिला प्रशासन को दी बधाई
  • पिछले 02 वर्ष से अधिक अवधि के दौरान जिले में बाल विवाह के प्रकरण प्राप्त नहीं होेने पर जिले को मिली महत्वपूर्ण उलपब्धि
  • कलेक्टर ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के प्रति माना आभार

बालोद, 01 अक्टूबर 2025 जिला प्रशासन के सतत प्रयासों से एवं समाज के सभी वर्गों के सहयोग से पिछले सवा दो वर्षों के अवधि के दौरान एक भी बाल विवाह के प्रकरण प्राप्त नही होेने पर बालोद जिले को देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुआ है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं संपूर्ण जिलेवासियों के सहयोग से बालोद जिले को देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला बनने का गौरव प्राप्त होने पर बालोद जिला प्रशासन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भी बालोद जिले को मिले इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने बालोद जिले के इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ राज्य सहित संपूर्ण देश के लिए पे्ररणादायी बताया।

उल्लेखनीय है कि बालोद जिले के किसी भी ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों में मई 2023 के पश्चात् अब तक एक भी बाल विवाह के प्रकरण प्राप्त नही होने पर जिला प्रशासन के विशेष प्रयासों से बालोद जिले को यह महत्वपूर्ण उलपब्धि हासिल हुआ है। विदित हो कि बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत या नगरीय निकाय बनने के लिए संबंधित ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों में विगत 02 वर्षों में एक भी बाल विवाह के प्रकरण प्राप्त नही होना अनिवार्य है। बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय बनने के प्रक्रिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत के लिए ग्राम सभा बुलाकार इस संबंध में प्रस्ताव पारित कराना अनिवार्य होता है। उसके पश्चात् इसका अभिलेखीकरण कर कलेक्टर को प्रस्ताव पे्रषित किया जाता है। नगरीय निकायों के लिए भी यही प्रक्रिया निर्धारित है। इन सभी प्रक्रियाओं के उपरांत कलेक्टर द्वारा संबंधित ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय घोषित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। बालोद जिले के सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में उपरोक्त सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के उपरांत कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के द्वारा 436 ग्राम पंचायतों एवं 09 नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त घोषित होने के संबंध में प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया गया है। इस संबंध में आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन और विधिक प्रक्रिया पूरी होेने के उपरांत अब बालोद जिले के सभी ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त होेने का दर्जा मिल गया है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संपूर्ण जिलेवासियों के समवेत प्रयासों से बालोद जिले को देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला बनने का गौरव प्राप्त होनेे पर पूरे बालोद जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए अभियान से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि सहित बालोद जिले को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने में सहभागिता निभाने वाले प्रत्येक व्यक्ति बधाई के पात्र है। उन्होंने अथक प्रयासों से बालोद जिले को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु संपूर्ण जिलेवासियों सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों के प्रति विनम्र आभार माना है।

 

तांत्रिक अनुष्ठान भी होता है बस्तर दशहरा में

0
  •  बुरी आत्माओं से बस्तर की सुरक्षा के लिए किया जाता है तांत्रिक अनुष्ठान 
  • तांत्रिक अनुष्ठान में दी जाती है बकरों की बलि 

अर्जुन झा-

जगदलपुर विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा सिर्फ जन आकर्षण का ही केंद्र नहीं है, बल्कि इस दौरान पूरी की जाने वाली रस्में भी अलौकिक होती हैं। इन रस्मों में तांत्रिक पूजा अनुष्ठान भी शामिल है। यह अनुष्ठान बस्तर को बुरी आत्माओं के कहर से बचाने और देवी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। तांत्रिक अनुष्ठान के दौरान बकरों की बलि भी दी जाती है। यह रस्म निशा जात्रा के दौरान पूरी की जाती है।

रहस्यों और रोमांच से भरे बस्तर दशहरा वस्तुतः देवी आराधना का महापर्व है। यह महापर्व बस्तर संभाग की प्रथम पूज्यनीया माई दंतेश्वरी को समर्पित है। इस महापर्व में बस्तर के सभी देवी देवताओं का आगमन होता है। उनके रहवास की अलग अलग व्यवस्था रहती है। नियमित पूजा अर्चना का दौर चलते रहता है। इस दौरान तरह तरह की प्राचीन परंपराओं और रीति रिवाजों का नियमानुसार पालन भी किया जाता है। इन्हीं रिवाजों में शामिल है तांत्रिक पूजा अनुष्ठान। तांत्रिक पूजा अनुष्ठान निशा जात्रा के दौरान पूरा किया जाता है।यह रस्म बस्तर राजवंश के लोगों द्वारा ही पूरा कराने की परंपरा है। बीती रात निशा जात्रा और तांत्रिक पूजा अनुष्ठान का आयोजन हुआ।देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए बस्तर राजवंश के कुलदीपक राजा कमलचंद भंजदेव ने देर रात निशा जात्रा की रस्म पूरी की। इस दौरान माता को प्रसन्न करने के लिए भोग लगाने के साथ बकरों की बलि भी दी गई। बस्तर दशहरा की इस अनूठी रस्म के जरिए बस्तर को बुरी प्रेत आत्माओं से बचाने की प्रार्थना की जाती है। अष्टमी और नवमी तिथि के बीच देर रात को यह रस्म निभाने की परंपरा 600 साल चली आ रही है। इस रस्म के तहत देर रात राजा कमलचंद भंजदेव के साथ बस्तर राज परिवार के प्रमुख सदस्य मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी एवं अन्य लोग पैदल चलकर अनुपमा चौक स्थित गुड़ी मंदिर पहुंचे।

बीजापुर के आदिवासी युवाओं को देशसेवा का मौका

0
  • युवतियां भी देंगी आंतरिक सुरक्षा में योगदान
  • सीआरपीएफ में आरक्षक पदों पर होगी पद भर्ती

जगदलपुर बस्तर के आदिवासी युवा अब नक्सली वर्दी नहीं पहनेंगे, बल्कि वे अब ऎसी वर्दी पहनेंगे, जिस पर उन्हें और पूरे समाज को गर्व होगा। ये युवा पूरे आत्मसम्मान के साथ जीवन यापन कर सकेंगे।

दरअसल बीजापुर जिले में निवासरत अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में आरक्षक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। यह भर्ती क्षेत्रीय युवाओं को सुरक्षा बलों में सेवा देने का अवसर प्रदान करेगी, साथ ही क्षेत्र की शांति एवं विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करेगी। आरक्षक के 126 पदों पर युवकों की और 22 पदों पर युवतियों की भर्ती की जानी है। इसके लिए पंजीकरण एवं आवेदन तिथि 6 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक निर्धारित है।

पंजीकरण और आवेदन लेने की प्रक्रिया फुटबॉल स्टेडियम एजुकेशन सिटी, बीजापुर में पूरी की जाएगी।

शारीरिक दक्षता परीक्षा

21 अक्टूबर से 6 नवंबर 2025 तक होगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण आवश्यक है। आयु सीमा 18 से 28 वर्ष (01 अगस्त 2025 की स्थिति में) है। पुरुष उम्मीदवार की ऊंचाई 153 सेमी (छूट के बाद), सीना बिना फुलाए 74.5 सेमी और कम से कम 5 सेमी फुलाव आवश्यक है।महिला उम्मीदवार की ऊंचाई 40.5 सेमी (छूट के बाद) निर्धारित है। अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर- 62649-15190 पर संपर्क किया जा सकता है।यह भर्ती प्रक्रिया युवाओं को राष्ट्र सेवा का अवसर प्रदान करेगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों में उपस्थित होकर पंजीकरण करा और अपने भविष्य को सशक्त बना सकते हैं।

मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 126वें एपिसोड में बालोद जिला पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर

0

बालोद दिनांक 28 सितंबर 2025 (रविवार) को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का 126वां एपिसोड पूरे देश एवं प्रदेश में प्रसारित हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश में बालोद जिला ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख एवं वरिष्ठ नेताओं ने इस उपलब्धि का श्रेय मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को दिया, जिन्होंने समर्पण और संगठनात्मक शक्ति के साथ कार्य किया।

प्रदेश में विधानसभा स्तर पर मन की बात में सहभागिता रही-

गुंडरदेही – (प्रथम स्थान) संजारी बालोद – (द्वितीय स्थान),डौंडीलोहारा – (छठवां स्थान)पर रहा।

मन की बात के जिला संयोजक शरद ठाकुर व सह संयोजक राजीव रिंकू शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा

“यह सफलता देवतुल्य कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों की मेहनत का परिणाम है।

सभी को हार्दिक बधाई और आभार।

आगामी सभी कार्यक्रमों में भी इसी ऊर्जा और निष्ठा से सहभागिता निभाकर बालोद जिले को प्रदेश में अग्रणी बनाए रखें।”

 

दल्ली राजहरा में हुआ भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ी सुप्रसिद्ध लोक आरू साहू का सांस्कृतिक कार्यक्रम

0

दल्लीराजहरा राम हिंदू संगठन दल्ली राजहरा व सार्वजनिक निर्मला सेक्टर दुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान मैं दल्ली राजहरा में 29 सितंबर को वार्ड क्रमांक 23 के सर्कस ग्राउंड में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध आरू साहू जी का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया जिसमें नगर के समस्त नागरिक उपस्थित होकर इस आयोजन का आनंद उठाते दिखे। पूरे शारदीय नवरात्रि में पूरे नगर में केवल एक सांस्कृतिक आयोजन होने की वजह से नगर के आसपास के ग्राम क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग आए और इस कार्यक्रम का आनंद उठाया।

राम हिंदू संगठन के जिला संयोजक रविंदर गुप्ता जी ने बताया कि इस आयोजन को दल्ली राजहरा में कराने के पीछे संगठन व दुर्गा उत्सव समिति के सभी लोगों का अथक प्रयास रहा और आने वाले समय में और भी अन्य आयोजन कराने को संगठन तत्पर है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान प्रदेश मंत्री भाजपा श्री अमित साहू जी ने अपने संबोधन में कहा कि यह दल्ली राजहरा की पावन धरा पर ऐसे आयोजन को हर वर्ष कराया जाना चाहिए।इससे हिंदुत्व व समस्त सनातन समाज को एक नई ऊर्जा मिलती है जिससे हम अपनी संस्कृति से लंबे समय तक जुड़े रहते हैं। इस आयोजन हेतु मैं अपने छोटे भाई रविंदर गुप्ता जी व उनके समस्त सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ।

विशिष्ट अतिथि के रूप में सिरफिरे कवि व गरियाबंद के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप जी उपस्थित हुए उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शादी नवरात्रि के साथ पूरे साल में नवरात्रि मनाई जाती है ऐसे आयोजनों से हम अपने समाज को और मजबूत करते हैं इस भव्य आयोजन के लिए समस्त आयोजन समिति के सदस्यों को बधाई दी।

अन्य अतिथियों के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू जी, नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे जी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह पिपरे जी,भाजपा दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी जी,वार्ड पार्षद प्रदीप बाघ अन्य लोग उपस्थित रहे।

जिसमे मुख्य रूप से राम हिन्दू संगठन दल्ली राजहरा व सार्वजनिक निर्मला सेक्टर दुर्गाउत्सव समिति के सदस्य,एम अमन, एस विग्नेश,सौरभ यादव,मनीष सिंह,संतराम उइके,चिंटू शर्मा,कौशल,मनप्रीत ब्रोका,जसमीत सिंह ,नदीम,आरफीन,बंटी,तौशिफ,राज व अन्य लोग उपस्थित थे।

राम हिन्दू संगठन दल्ली राजहरा व सार्वजनिक निर्मला सेक्टर दुर्गा उत्सव समिति ने आये सभी दर्शको का आभार व्यक्त किया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित करा है।

एक ज्ञापन मां के नाम; मां हमारी नौकरी पक्की करवा दीजिए

0
  • प्रदेश के संविदा शिक्षक और कर्मचारी अब मातारानी की शरण में 
  • दुर्गाजी को समर्पित किया 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन 

जगदलपुर स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी अब मातारानी दुर्गाजी से अपनी नौकरी पक्की कराने और अन्य मांगों को पूरा करने की गुहार लगाने लगे हैं।

                स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ ने नवरात्रि के पावन अवसर पर अपनी मांगों का ज्ञापन देवी मां के चरणों में समर्पित कर एक अनोखी पहल की है। संघ ने इस अभियान को नाम दिया है – “एक ज्ञापन मां के नाम”।अष्टमी और नवमी के दिन प्रदेशभर के देवी मंदिरों में संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सामूहिक रूप से मां दुर्गा को अपनी नौ सूत्रीय मांगें अर्पित कीं और प्रदेश सरकार से इन्हें शीघ्र लागू कराने की अपील की।कार्यक्रम संघ के मार्गदर्शक व संरक्षक तापस राय, महिला उपाध्यक्ष हिमांगिनी पांडे के मार्गदर्शन तथा संयुक्त सचिव हरिओम शर्मा की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों में संपन्न हुआ। संघ की प्रमुख 9 मांगें इस प्रकार हैं- शिक्षा विभाग में संविलियन एवं नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, चिकित्सा सुविधा एवं स्वास्थ्य बीमा, वार्षिक वेतनवृद्धि एवं सेवा सुरक्षा, महिला कर्मचारियों हेतु प्रसूति अवकाश व सुरक्षा प्रावधान, नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता, पदोन्नति का अधिकार और कार्यभार एवं दायित्व के अनुरूप उचित मानदेय। संघ ने कहा है कि आत्मानंद विद्यालयों के संविदा शिक्षक और कर्मचारी प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन आज भी उन्हें स्थायित्व और सुरक्षा नहीं मिल पाई है। नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा से प्रार्थना की गई कि शासन-प्रशासन उनकी इन न्यायोचित मांगों पर संवेदनशील निर्णय ले। संघ के पदाधिकारियों ने भावुक अपील करते हुए कहा हमारी मांगें केवल सरकार को ही नहीं, बल्कि माता के चरणों में भी अर्पित हैं। ‘एक ज्ञापन मां के नाम’ हमारी आस्था और विश्वास का प्रतीक है। अब न्याय और सम्मान की उम्मीद के साथ पूरा प्रदेश संघ के साथ खड़ा है।

भवन निर्माण भूमि को खाली जमीन बताकर जमीन रजिस्ट्री कराकर कुल 74,68,000 रू का किया धोखाधड़ी

0
  • आदतन अपराधी अश्वनी कुमार डडसेना को बालोद पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में किया गिरफ्तार।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दीनदयाल जेठूमल पिता केजूराम उम्र 47 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 20 निवासी पाररास थाना व जिला बालोद द्वारा दिनांक 22.09.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दीनदयाल योग वेदांत फाउंडेशन का संचालक है अपने आश्रम के लोगो को योग ध्यान की शिक्षा देता है। घटना दिनांक 25.07.2025 से दिनांक 13.08.2025 तक परस राम साहू, अश्वनी डडसेना, और उसके अन्य साथियों के द्वारा आश्रम के संचालक से जमीन का सौदा करने संपर्क किया गया फिर इकरारनामा करने के नाम से ऋण पुस्तिका आधार कार्ड पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज लेकर बुलाया गया । इकरारनामा ना कर सीधे जमीन का सौदा करने की बात कहते हुए रजिस्ट्रार कार्यालय में जाकर जमीन की रजिस्ट्री करा दी गई l सौदे की शेष राशि पूछे जाने पर एक फर्जी चेक दिया गया । जिस जमीन पर लाखो रूपये का भवन निर्माण है उसे खाली भूमि बताकर धोखे में रखकर जमीन रजिस्ट्री कागजात तैयार कर बातों में उलझा कर बिना पढ़े विश्वास करने बोलकर हस्ताक्षर कराकर धोखाधड़ी करने एवं छलकपट पूर्वक बिक्री रकम प्रतिफल की राशि का का फर्जी चेक देकर इनके साथ 81,71,000 रू का सौदा कर ,सौदे राशि में 1,00,000 रू एवं 6,03,000 रू देकर कुल 74,68,000 रू का चेक देकर बहला फूसलाकर, दबाव पूर्वक लिखा पढ़ी कर जमीन का रजिस्ट्री करा लिये है। परस राम साहू, अश्वनी डडसेना और उसके अन्य साथियों के द्वारा दिये चेक को दिनांक 13.08.2025 को बैंक में लगाने पर चेक बाउंस हो गया है। जमीन सौदे में से शेष राशि 74,68,000 रू की मांग करने पर आरोपियों द्वारा नही दूंगा कहकर इनके साथ धोखाधड़ी किया है। कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 404/2025 धारा- 318(4), 3(5), 61(2) बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

उक्त अपराध की गंभिरता को देखते हुऐ श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री राम गोपाल गर्ग के निर्देशन पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश पटेल के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्री मोनिका ठाकुर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में विशेष टीम तैयार कर आरोपी अश्वनी कुमार डडसेना पिता स्व. गंभीर राम डडसेना उम्र 59 वर्ष पता ग्राम अंगारी थाना व जिला बालोद को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी के खिलाफ पूर्व में थाना बालोद, थाना जामगांव आर, थाना उतई, थाना पुरानी भिलाई, थाना भिलाई नगर, थाना कोतवाली दुर्ग, थाना अमलेश्‍वर जिला दुर्ग में धोखाधड़ी, मारपीट, गाली गलौच, का अपराध दर्ज है l

नवरात्रि पर्व में आज अवंतिका कॉलोनी में कराया गया कन्या भोज

0

जगदलपुर 30 सितम्बर. नवरात्रि पर्व में कन्या भोज करना एक धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा है, जो विशेष रूप से हिंदू समाज में मनाई जाती है। इस परंपरा के अनुसार, नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक देवी दुर्गा की पूजा की जाती है। इस समय कन्याओं (लड़कियों) को भोजन पर आमंत्रित करना और उनकी सेवा करना शुभ और पुण्यकारी माना जाता है।

आज अवंतिका कालोनी में 9 कन्याओ को भोज कराया गया साथ ही देवी स्वरूप कन्याओं को उपहार भी भेंट किया गया और सुख शांति के लिए मन्नत मांग आशीर्वाद लिया गया ..

कन्या भोज का महत्व इस बात में है कि कन्याओं को देवी दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। नवरात्रि के दौरान कन्याओं को भोजन कराना देवी की पूजा का एक रूप है और इसे बहुत ही पवित्र कार्य माना जाता है। इस भोज में आमतौर पर नौ कन्याओं को भोजन कराया जाता है, जो नौ रूपों वाली देवी दुर्गा के प्रतीक हैं।

इस परंपरा का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद कन्याओं की सेवा करना, उनके प्रति सम्मान दिखाना और देवी की कृपा प्राप्त करना होता है। ऐसा माना जाता है कि कन्या भोज करने से देवी की विशेष कृपा मिलती है और परिवार में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की वृद्धि होती है।

नवरात्रि पर्व में कन्या भोज करना एक धार्मिक अनुष्ठान है जो कन्याओं की पूजा और सेवा के माध्यम से देवी दुर्गा की आराधना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

फरसागुड़ा हायर सेकंडरी स्कूल के 2 खिलाड़ियों का नेशनल एवं 6 का राज्य स्तर पर एथलेटिक्स में चयन

0
  • मंत्री केदार कश्यप के गांव की बेटियों का कमाल 

जगदलपुर बस्तर विकासखंड के हायर सेकंडरी स्कूल फरसागुड़ा के 6 होनहार खिलाड़ियों का चयन 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए एथलेटिक्स में हुआ है। जो कि 21 से 24 सितंबर तक जगदलपुर में आयोजित किया गया। इन खिलाड़ियों की उपलब्धी से समूचे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 6 बालिकाएं योगिता कश्यप, निशा बघेल, मानसी बघेल, रेखा बघेल, गुड़िया बघेल, धनमति कश्यप का चयन किया गया। योगिता कश्यप ने ऊंची कूद में सिल्वर मेडल और निशा बघेल ने भाला फेंक में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। अच्छे प्रदर्शन के कारण दोनों खिलाड़ियों का नेशनल शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इन सभी खिलाड़ियों को एथलेटिक्स का प्रशिक्षण व्यायाम शिक्षक मानकेर करंगा और हॉस्टल अधीक्षिका अनुमति बघेल द्वारा प्रदान किया गया। इन सभी बच्चों के चयन और अच्छे प्रदर्शन पर स्कूल के प्राचार्य विकास पाठक और शाला के सभी शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। योगिता कश्यप और निशा बघेल का नेशनल में चयन हुआ है।

गर्व है बेटियों पर: मंत्री केदार कश्यप

राज्य स्तरीय एवं नेशनल स्पर्धा में फरसागुड़ा हायर सेकंडरी स्कूल की छात्राओं के चयन पर प्रदेश के वन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक केदार कश्यप ने खुशी जाहिर करते हुए छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। ज्ञात हो कि फरसागुड़ा मंत्री केदार कश्यप का गृहग्राम है। अपने गांव की बेटियों की इस बड़ी उपलब्धि पर मंत्री केदार कश्यप ने ट्वीट कर खुशी जताई है। श्री कश्यप ने ट्वीट में लिखा है- गृहग्राम फरसागुड़ा के होनहार खिलाड़ी नेशनल और राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेकर बस्तर को गौरवान्वित करेंगे। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयनित 6 खिलाड़ियों और नेशनल स्तर पर चयनित 2 खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी का यह सफर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने और आप राष्ट्रीय- अंतर राष्ट्रीय स्तर पर बस्तर एवं प्रदेश का नाम रौशन करें, यही कामना है। यह चयन केवल खिलाड़ियों के लिए ही नहीं बल्कि फरसागुड़ा हायर सेकंडरी स्कूल एवं ग्रामीण अंचल के लिए भी गौरव की बात है। इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। बस आवश्यकता होती है सही मार्गदर्शन और अवसर की।

बदली गरबा की संस्कृति, अब मां की आराधना कम दिखावा ज्यादा

0
  • परंपरा और संस्कृति पर लगा आधुनिकता का ग्रहण
  • भक्ति के लिए नहीं दिखावे के लिए गरबा करते हैं युवा

अर्जुन झा

जगदलपुर गरबा वस्तुतः देवी मां की स्तुति और आराधना की नृत्य कला है, मगर अब इसमें फूहड़ता, पाश्चात्य संस्कृति और अश्लील फिल्मी गानों का घालमेल हो गया है। इसमें मातारानी की आराधना की बजाय भड़कीले पोशाकों और भोंडे नृत्य का प्रदर्शन ज्यादा होने लगा है। वहीं दूसरी ओर मातारानी के दरबार में गिने चुने लोग ही पहुंचते हैं, जबकि गरबा पंडाल खचाखच भरे रहते हैं। आखिर हमारी आस्था को काठ क्यों मार गया है, नई पीढ़ी धर्म आराधना के बदले दिखावे के पीछे क्यों भाग रही है? इस पर नगर के बुद्धिजीवी वर्ग और पालकों को गहन मंथन करना होगा।

हाल के वर्षों में जगदलपुर शहर में त्योहारों के परिदृश्य में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। गरबा पंडालों की ओर जनता की भीड़ और उत्साह, पारंपरिक रूप से भारी जुटने वाले दुर्गा पंडालों के समानांतर या कभी-कभी उससे भी अधिक दिखाई दे रही है। इस वर्ष तो आलम यह है कि दुर्गा पंडालों मे गिनती के लोग ही नज़र जा रहे हैं। पूजा पंडाल सूने सूने से रहते हैं, जबकि सांझ ढलते ही गरबा पंडालों की रौनक बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। यहां ज्यादातर युवा और तथाकथित संभ्रांत घरों की कम आयु वाली महिलाएं ज्यादा होती हैं।

स्थानीय युवाओं, बच्चों, किशोर किशोरियों और महिलाओं कहना है कि अब गरबा केवल एक पारंपरिक नृत्य नहीं रह गया है, यह सोशल मीडिया, फेस्टिवल, लाइफस्टाइल और युवा पहचान का एक बड़ा मंच बन गया है। गरबा में आने का मतलब अब सिर्फ पूजा नहीं, बल्कि दोस्तों के साथ मिलने-जुलने, फोटो-शूट करने, सेल्फी लेने, रील बनाने और लाइव-विडियो और सोशल मीडिया मे अपलोड कर स्टैटस बनाना भी होता है। इसमें भड़कीले रंगीन पोशाक, रंग बिरंगी रोशनी, मधुर संगीत के साथ थीम और प्रोफेसनल लोगों द्वारा इवेंट मैनेज किया जाता है।

देवी देवताओं पर अहसान?

वहीं कुछ बुजुर्ग और दुर्गा पंडाल के आयोजक इसे परंपरा से दूरी मानते हैं। वे कहते हैं- हमारी पूजा और भक्ति पहले जैसी गंभीर रहती थी, अब नहीं रह गई है। अब तो सब कुछ उत्सव और इवेंट की तरह हो गया है। इसके विपरीत दुर्गा पंडालों पर पारंपरिक भक्तों के साथ श्रद्धालु पूरे परिवार के साथ आते हैं, पर युवा उपस्थिति अपेक्षाकृत कम दिखती है जब तक कि पंडाल में संगीत-प्रोग्राम या सांस्कृतिक कार्यक्रम और भक्ति, पूजा और पारंपरिक रस्मों में युवा पहुंच भी जाते हैं, तो उनकी यह उपस्थिति सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ज्यादा नजर है। वे पूजा पंडालों में अपनी हाजिरी का सोशल मीडिया पर इस कदर प्रचार करते हैं, मानो पूजा पंडाल में जाकर उन्होंने देवी मां पर अहसान कर दिया है।

पूजा पर भी आधुनिकता हावी

दुर्गा पंडाल परंपरा, भक्ति और सांस्कृतिक कला का संगम हैं। बदलते दौर ने कुछ पंडालों को भी हल्की आधुनिकता अपनाने के लिए प्रेरित किया है। जैसे संगीत समागम, छोटे-छोटे सांस्कृतिक कार्यक्रम और बेहतर व्यवस्था ताकि युवा भी आकर्षित हों। मगर इस पहल से कुछ चुनौतियां भी सामने आ रही हैं, मसलन पूजा-रिवाजों का शोर शराबे में दब जाना, पारंपरिक मंत्र-भजन को कम स्थान मिलना, और समारोह का व्यावसायीकरण।

प्रोफेशनल इवेंट बना गरबा

गरबा आज के युवाओं के लिए एक आकर्षक यंगस्टर्स प्रोफेशनल इवेंट के रूप में उभरकर अधिक भीड़ जुटाने का साधन बन गया है, जबकि यह साधना आराधना का माध्यम है। दुर्गा पंडाल अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक जड़ों के साथ बने रहने का प्रयास कर रहे हैं। बेहतर होगा यदि दोनों स्वरूप एक-दूसरे के विरोध में नहीं, बल्कि पूरक रूप में अपनी-अपनी खूबियों को प्रस्तुत करें, ताकि युवा गतिशीलता और पारंपरिक भक्ति दोनों का सुंदर संतुलन बना रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS