City Media - Page 1727 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1727

Breaking UP के CM योगी का जबरदस्त फैसला – अब महिलाओं से छेड़खानी करने वालों के फोटो लगेंगे चौराहे पर

0

लखनऊ – उत्तरप्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी का जबरदस्त फैसला लेते हुए आदेश दिया है कि महिलाओं, बच्चियों से छेड़खानी, दुर्व्यहार, अपराध, यौन अपराध करने वाले अपराधियों के पोस्टर/फोटो चौक चौराहे पर लगाये जायेंगे और साथ में यह भी कहा है कि कही भी महिलाओं के साथ आपराधिक घटना हुई तो इसके जिम्मेदार उस क्षेत्र के पुलिस वाले होंगे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

दल्लीराजहरा के युवकों द्वारा नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ व जबरदस्ती करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा – रेलवे दफाई शास्त्री नगर वार्ड क्र 21 राजहरा की घटना है जिसमे आरोपी आकाश कुमार सारथी उर्फ करन पिता नोहर लाल उम्र 18 वर्ष 1 माह एवं मंगल उर्फ मंगलू तारम पिता दिनेश तारम उम्र 20 वर्ष द्वारा नाबालिग लड़की का रास्ता रोककर गलत काम करने की बात कहकर जबरदस्ती पकड़कर खींचा तथा लड़की के कपडे फाड़ने की कोशिश की | उक्त घटना की शिकायत राजहरा पुलिस द्वारा करने पर अपराध क्र 428,/20 धारा 341 354 354 क 1 2 354 ख 34 भादवि पास्को एक्ट के तहत करवाई की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

बालोद जिला मेडिकल बुलेटिन – 23-Sept-2020

0

बालोद जिला मेडिकल बुलेटिन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी – 23-Sept-2020

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी कोरोना से निधन

0

नई दिल्ली – केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन हो गया है। बुधवार को उन्होंने 65 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले वो कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बता दें कि रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी ने 11 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी।  

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png


उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ‘आज जांच में कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मेरी स्थिति ठीक है। डॉक्टरों की सलाह ले रहा हूं। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और कोई भी लक्षण सामने आने पर जांच करवाएं।’

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking बालोद जिले के पॉच संविदा स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारी की संविदा नियुक्ति समाप्त, जाने कौन है वे

0

बालोद, 22 सितम्बर 2020
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आदेश जारी कर कहा है कि छत्तीसगढ़ एनएचएम कर्मचारी संघ छ.ग. के प्रान्तीय अव्हान पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के नियमितिकरण की मांग को लेकर जिलें में कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा 19 सितंबर 2020 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की सूचना संघ द्वारा प्रेषित किया गया है। वर्तमान में कोरोना वायरस (कोविड-19) को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन गृह सी-अनुभाग विभाग महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर के आदेश द्वारा राज्य में छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विछिन्नता निवारण अधिनियम 1979(क्रमांक 10, सन् 1979) लागू किया गया है जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य करने से इंकार किए जाने को पूर्णतः प्रतिबंध किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png


शासन के निर्देश के परिपालन में कार्यालयीन नोटिस 20 सितंबर 2020 के माध्यम से हड़ताल पर गए अधिकारी, कर्मचारियों को तत्काल कार्य पर वापस लौटकर सौंपे गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने के लिए नोटिस जारी किया गया। हड़ताली अधिकारी, कर्मचारी द्वारा 24 घण्टे के भीतर अपने पदीय कार्य पर वापस नहीं आने के फलस्वरूप आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 तथा 56 के अधीन एवं छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

तथा विछिन्नता निवारण अधिनियम 1979 एस्मा की कण्डिका 7(1) एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत् निम्नांकित संविदा स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारी की तत्काल प्रभाव से संविदा नियुक्ति समाप्त किया गया है – डॉ प्रकाश राठौर आयुष मेडिकल ऑफिसर कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी डौण्डी, श्री मुकेश देवांगन ब्लॉक एकाउन्ट मैनेजर कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी गुण्डरदेही, श्री रितेश्वर गंगबेर जिला डाटा सहायक कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी बालोद, श्री रूपेश श्रीवास्तव लैब टेक्नीशियन कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी डौण्डीलोहारा, श्री किशोर साहू पीएडीए कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी गुरूर जिला बालोद।

Big Breaking संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के इस्तीफे सरकार ने किये नामंजूर कहा नियम विरुद्ध, हड़तालियों पर एस्मा के तहत कार्यवाही शुरू

0

रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश के 13 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी नियमितीकरण की एक सूत्रीय मांग को लेकर पिछले 5 दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। सरकार ने एस्मा के तहत कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरु कर दी है। वहीँ एनएचएम की मिशन संचालक ने प्रदेश के सभी सीएमएचओ को पत्र लिखकर अनुचित और नियम विरुद्ध बताया है और जिन्होंने भी इस्तीफा दिया है उन सभी नामंजूर किया गया है | प्रदेशाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है वहीं उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया था। जिससे आक्रोशित स्वास्थ्यकर्मी अपने अपने जिले में इस्तीफा दे रहे है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

एनएचएम की मिशन संचालक ने जिले सीएमएचओ को कहा है कि जो भी कर्मचारी अपनी सेवाएं देना चाहते है उन्हें सरकार की तरफ से पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

बता दे कि स्वास्थ्यकर्मियों के हड़ताल को लेकर सत्ता पक्ष के विधायक भी अब सामने आ रहे है जिससे हड़तालियों का भी मनोबल बढ़ता चला जा रहा है और साथ सीएम को पत्र लिख उनका दिया हुआ वादा याद दिला रहे है |

Breaking संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के इस्तीफा देते ही निकली नई भर्ती सीएमएचओ ने मंगाए आवेदन

0

बलोदाबाज़ार – छत्तीसगढ़ में संविदा कर्मचारियों की मांगे जस की तस बनी हुई है वे अब बिना नियमितीकरण के कुछ भी स्वीकार करने को तैयार नहीं है | उन्होंने इसके लिए इस्तीफा भी दे दिया है | प्रदेश में एक साथ इतने बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से वह भी इस समय जब कोरोना का संक्रमण चोटी पर है |  

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

बलोदाबाज़ार के जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने संविदा कर्मचारियों का इस्तीफा लेते ही नए संविदा कर्मचारियों की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए है जिसमे कूल 18 पदों के लिए भर्तियाँ निकली है | जिसमें 6 ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, 6 ब्लॉक अकाउंट मैनेजर, 6 ब्लॉक डाटा मैनेजर का पद शामिल है. वाट्सअप वीडियो कॉल के जरिए इसका इंटरव्यू लिया जाएगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

इन पदों पर आवेदन करने के लिए 26 सितंबर शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है. आवेदन भर कर आप ई-मेल के जरिए भी भेज सकते हैं | अधिक जानकारी के लिए www.balodabajar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं |

Breaking Corona Alert – लॉकडाउन के पहले दिन दल्लीराजहरा में मिले 15 कोरोना पॉजिटिव

0

लॉकडाउन के पहले दिन दल्लीराजहरा में मिले 15 कोरोना पॉजिटिव जिसमे से 04 मरीज डौंडी से एवं चिखलाकसा से 01 मरीज है |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए

आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 01 से 01, वार्ड क्र 02 से 01, वार्ड क्र 04  से 02, वार्ड क्र 07  से 01, वार्ड क्र 08  से  02, वार्ड क्र 09  से  01, वार्ड क्र 21  से 02,चिखलाकसा से 01 एवं डौंडी से 04 इस प्रकार कूल मिलाकर 15 संक्रमितों की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

आज मिले संक्रमितों में से 09 को आइसोलेशन सेंटर दल्ली, 01 मरीज को बालोद एवं 05 को होम  आइसोलेशन पर रखा गया है |

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

शादी के जाल में फंसाकर किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गर्भपात होने पर पता चला

0

रायपुर – नाबालिग लड़की को शादी के जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला आमानाका के बंजारा बार में काम करने वाली महिला की नाबालिग बेटी का है | महिला मोहबा बाज़ार में निवास करती है और जब भी काम पर जाती अपनी नाबालिग बेटी को भी साथ में ले जाती थी और उसी बार में मध्यप्रदेश के रीवा निवासी राजू भी काम करता था मौका देख महिला की नाबालिग बेटी को शादी के जाल में

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और जब नाबालिग लड़की का गर्भपात हुआ तब युवती ने अपनी माँ को पूरी बात बताई कि उसके साथ बार में काम करने वाले राजू नाम के लड़के ने दुष्कर्म किया है | उसके बाद युवती और उसकी माँ परिजनों के साथ जाकर आमानाका थाने में रिपोर्ट लिखवाई |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

थाना प्रभारी के अनुसार अभी रायपुर में अभी सम्पूर्ण लॉक डाउन शुरू हो गया है जिसके कारण पुलिस की टीम नहीं जा पाई है जल्द ही युवक की गिरफ़्तारी कर ली जाएगी | बता दे कि बार में काम करने वाला युवक राजू लॉक डाउन के पहले ही अपने घर रीवा चले गया है |  

दल्लीराजहरा में कोरोना संक्रमण की स्थिति, जाने 01 से 22 Sept तक किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए

0

दल्लीराजहरा – डौंडी ब्लाक से दल्लीराजहरा शहर में कोरोना संक्रमित 01 सितम्बर से 22 सितम्बर के मध्य कूल 223 लोगों की पुष्टि की गई है | जिसमे अन्य गाँवों, कस्बों या शहरों से आये हुए लोग जिनका कोरोना टेस्ट दल्ली राजहरा में हुआ वह भी शामिल है |

दल्लीराजहरा में पाए गए 223 संक्रमितों में से 135 पुरुष है जबकि महिलाओं की संख्या 88 है | वहीँ हम आयु के आधार पर देखे तो 19 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य सबसे अधिक संक्रमित पाए गए है अर्थात कूल संक्रमितों 223 के आधार पर लगभग 80% यानि 177 लोग सिर्फ इस उम्र के लोग पाए गए है | कहने का तात्पर्य यह है कि इस उम्र के लोगों पर कोरोना का संक्रमण सबसे ज्यादा है |

01 सितम्बर से 22 सितम्बर के मध्य संक्रमितों के आंकड़ों के आधार पर रिपोर्ट दिया जा रहा है –

दल्लीराजहरा वार्ड वार संक्रमितों का विवरण 01 सितम्बर से 22 सितम्बर

DONDI BLOCK संक्रमितों का विवरण 01 सितम्बर से 22 सितम्बर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-16.png

MOST POPULAR

HOT NEWS