City Media - Page 714 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 714

मिलेट्स कैफे और सी मार्ट का जैन ने किया शुभारंभ

0
  •  संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सी मार्ट से खरीदी सामग्री
  • कोदो पुलाव और कुटकी खीर का जायका भी लिया

दंतेवाड़ा विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जिले के पहले मिलेट्स कैफे का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कैफे में मिलने वाले उत्पादों के बारे में जानकारी ली। फिर कैफे में बैठकर रागी केक, कोदो पुलाव, कुटकी खीर का स्वाद चखा। अब जिले के लोगों को कैफे मिलेट्स से बने स्वास्थ्यवर्धक स्वादिष्ट एवं पौष्टिक आहार मिलेगा।

ज्ञात हो कि दंतेवाड़ा जिला पूर्ण जैविक जिला की ओर अग्रसर हो रहा है। इसके साथ जिला प्रशासन द्वारा मोटे अनाज को बढावा दिया जा रहा है। अब जिलेवासी कोदो, रागी, कुटकी आदि से बने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लें पाएंगे। मिलेट्स कैफे का संचालन साथी परियोजना अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, दंतेवाड़ा द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप साथी परियोजना के तहत संचालित मिलेट्स कैफे में लघु धान्य फसल कोदो, कुटकी, रागी व अन्य मोटे अनाजों से बने व्यंजन तथा मोटे अनाजों को प्रसंस्कृत कर विभिन्न प्रकार के उत्पाद की बिक्री की जाएगी। दंतेवाड़ा जिला मोटे धान्य फसलों के लिए जाना जाता है। इस कैफे का उद्देश्य जिले में कृषकों द्वारा उत्पादित मोटे अनाजों को खरीद कर और प्रसंस्कृत कर बाजार मुहैया कराना है। जिससे मोटे अनाजों की गुणवत्ता पोषक का उपयोग करते हुए किसानों को आय का एक अच्छा साधन मिलेगा तथा मोटे अनाजों को बढ़ावा मिलने के साथ ही लोगों को पौष्टिक आहार मिलेगा।

लगी छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार दंतेवाड़ा के जिला कलेक्ट्रेट परिसर के सामने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया। संसदीय सचिव ने चितालंका में नवीन सी-मार्ट भवन का भी शुभारंभ किया। सी-मार्ट दुकान में स्व सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्री, रीपा के उत्पादों के अलावा बाजार में उपलब्ध अन्य कंपनियों के घरेलू एवं दैनिक उपयोग में आने वाली सभी प्रकार की सामग्री आम जनता के लिए उपलब्ध रहेगी। सभी सामग्री बाजार दर से कम राशि में लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी । सी-मार्ट में स्व सहायता समूहों द्वारा इमली सॉस, आर्गेनिक चावल, दाल, वनोपज उत्पाद टोरा तेल, महुआ के लड्डू, तिखुर, मसाले, अचार, गोबर पेंट तो उपलब्ध रहेंगे ही, साथ-साथ शासकीय कार्यों में प्रयुक्त होने वाली स्टेशनरी सामग्री भी सी-मार्ट रखी गई है। जिला प्रशासन द्वारा सी-मार्ट संचालन हेतु 10 महिला स्व सहायता समूहों को जोड़ा गया है और परोक्ष रूप 150 महिलाओं को रोजगार प्राप्त होगा। यह महिलाएं रॉ मटेरियल सामग्रियों की पैकेजिंग एवं प्रसंस्करण कार्य भी कर रही हैं। इसके साथ ही इस सी-मार्ट में सीमावर्ती जिलों में निर्मित सामग्रियां भी उपलब्ध रहेगी। इस मौके पर संसदीय सचिव ने सी मार्ट से सामग्रियां भी खरीदी।

इस अवसर पर विधायक देवती महेंद्र कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि छवींद्र कर्मा, शकील रिजवी, वीरेंद्र गुप्ता, संतोष सिंह, सूर्या पाणी, हेमू उपाध्याय, अवधेश झा, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, गौरव तिवारी, अनिल जैन, कलेक्टर विनीत नंदनवार, डीएफओ सागर जाधव, सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरजंन, अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर सुरेंद्र ठाकुर, एसडीएम शिवनाथ बघेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बाहरी विधायकों के जरिए छ्ग में चुनावी वैतरणी पार करेगी बीजेपी

0
  • अब शुरू होगा विधानसभा क्षेत्रों में यात्राओं और बैठकों का दौर

अर्जुन झा

जगदलपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव की वैतरणी पार करने के लिए भाजपा को बाहरी विधायकों का सहारा लेना पड़ रहा है। दूसरे राज्यों से आयातित विधायक राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में बैठकें लेकर क्षेत्रवार चुनावी रणनीति तैयार करेंगे। बैठकों का यह सिलसिला 22 अगस्त से शुरू होने वाला है।

इसी साल नवंबर में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। अब तक बंद कमरे में भाजपा की बैठकें होती रही हैं। अब वह खुलकर मैदान पर उतरने वाली है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र में वहां की परिस्थिति, जातिगत, सामाजिक व राजनीतिक स्थिति के अनुसार चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी। इसके लिए भाजपा ने पड़ोसी राज्य ओड़िशा व अन्य प्रदेशों के अनुभवी चुनावी रण के महारथी 90 विधायकों को विशेष रूप से छत्तीसगढ़ बुलवाया है। ये आयातित विधायक छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में 22 से 28 अगस्त तक बैठक लेंगे और चुनावी रणनीति तैयार करेंगे। दूसरे राज्यों से आने वाले विधायकों के लिए 21 अगस्त को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर बोरियाकला में प्रशिक्षण वर्ग लगेगा। प्रशिक्षण देने के लिए केंद्रीय नेता और कुछ केंद्रीय मंत्री भी आएंगे।संभवतः इस कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए 17 और 18 अगस्त को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय भाजपा कार्यालय में प्रदेश के संगठन महामंत्री और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री इस बैठक में भाग लेंगे।

दंतेवाड़ा और अंबिकापुर से यात्राएं

1 सितंबर से बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा से भाजपा की वाहन यात्रा प्रारंभ हो रही है। इसका नेतृत्व वरिष्ठ विधायक शिवरतन शर्मा करेंगे। 1 सितंबर से सरगुजा संभाग के अंबिकापुर से भी वाहन यात्रा निकलने जा रही है। इस यात्रा का नेतृत्व पूर्व मंत्री पूर्व राज्यसभा सांसद वरिष्ठ आदिवासी नेता रामविचार नेताम करेंगे। ये दोनों यात्राएं अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों को कवर करती हुई राजधानी रायपुर पहुंचेंगी। फिर यहां बड़ी आमसभा हो सकती है। 22 से 28 अगस्त तक छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्रों में बाहर से आ रहे विधायकों के रहने, भोजन एवं वाहन की व्यवस्था संबंधित जिले के पदाधिकारियों को करनी है। भाजपा कार्यकर्ताओं को इस हेतु निर्देशित भी किया जा चुका है।

राशन दुकान विवाद, ग्रामीण बैठे भूख हड़ताल पर

0
  •  उपभोक्ता भंडार को राशन दुकान सौंपने का विरोध
  • विधायक और एसडीएम के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश
  • एसडीएम की समझाईश का असर नहीं हुआ ग्रामीणों पर

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत मरेठा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का मुद्दा प्रशासन के गले की फांस बन गया है। विधायक लखेश्वर बघेल और बस्तर के एसडीएम ओपी वर्मा के खिलाफ ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। चक्काजाम के बाद ग्रामीण अब भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। कल एसडीएम ने मरेठा जाकर ग्रामीणों को समझाने और मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण टस से मस नहीं हुए। वहीं आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर प्रवास पर हैं। उन तक बात पहुंची, तो प्रशासन को लेने के देने पड़ जाएंगे। यह मामला आगे चलकर प्रशासन के समक्ष बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है।

मरेठा की शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को न देकर प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार मरेठा को दे दी जाने से ग्रामीण बेहद नाराज हो उठे हैं। ग्रामीणों की मंशा है कि राशन दुकान को ग्राम पंचायत के माध्यम से चलाया जाए, मगर एसडीएम ने राजनैतिक दबाव में आकर दुकान संचालन की जिम्मेदारी प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार को सौंप दी है। इसके विरोध में तीन दिन पहले मरेठा के सभी ग्रामीण अपने बाल बच्चों के साथ सड़क पर उतर आए थे। ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और ग्राम देवता के आसन, छत्र, डोली आदि को यह कहते हुए ग्राम पंचायत के सामने रख दिया था कि इन्हें भी उपभोक्ता भंडार को सौंप दिया जाए। विधायक लखेश्वर बघेल के खिलाफ भी ग्रामीणों की नाराजगी साफ नजर आ रही थी। वे विधायक का नाम लेकर मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे और एसडीएम को भी कोस रहे थे। एसडीएम द्वारा राशन दुकान प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार को सौंपे जाने का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने कलेक्टर बस्तर को आवेदन दिया था। इसके बाद राशन दुकान पुनः ग्राम पंचायत को सौंप दिया गया था। बाद में एसडीएम ने राजनैतिक दबाव का हवाला देते हुए इस आदेश को निरस्त कर राशन दुकान संचालन की जिम्मेदारी प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार मर्यादित मरेठा को देने का आदेश दे दिया। 11 अगस्त को खाद्य निरीक्षक बकावंड और पुलिस बल की मौजूदगी में दुकान प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार को दे दी गई और उचित मूल्य की दुकान में ताला लगा दिया गया। इस कार्रवाई से ग्राम पंचायत मरेठा के सभी ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। ग्रामीण मेन रोड पर पहुंचकर चक्काजाम करने लगे। विरोध प्रदर्शन में दिनभर ग्राम पंचायत के हर परिवार के सभी सदस्य सड़क पर बैठे रहे। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल के कार्यकर्ताओं को खुश करने के लिए राशन दुकान प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार को दे दी गई है। चक्काजाम और प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल मुर्दाबाद का नारा लगा रहे थे। ग्राम के गायता, पुजारी, पटेल, कोटवार सभी लोग मिलकर ग्राम देवी देवता के आसनों, छत्र, डोली, नगाड़ा, मोहरी आदि को भी प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति को सौंपने के लिए पंचायत के पास रख दिया था। ग्रामीणों ने राशन दुकान में ओर से ताला जड़ दिया था। मसले का अब तक समाधान न निकाले जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने 16 अगस्त से ग्राम पंचायत के सामने इकठ्ठा होकर सामूहिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। भूख हड़ताल पर सरपंच उदव राम कश्यप, लोचन सोनवानी, गिरधर कश्यप, नवल किशोर साहू, कुंवर सिंह बघेल, सुदरू पुजारी, गंगा पुजारी, गांव के प्रमुख पुजारी चमरा राम पुजारी तथा दर्जनों ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इस संबंध में कलेक्टर बस्तर को ग्रामीणों ने 14 अगस्त को ही आवेदन दे दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक के दबाव में एसडीएम ने जनभावना के विपरीत कदम उठाया है। यह सब कुछ और कारनामों को छुपाने के लिए किया गया है।

निरीक्षक एमन साहू प्रभारी मंत्री के हाथों हुए सम्मानित

0
  • उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला राजनांदगांव कोतवाली के इंस्पेक्टर साहू को सम्मान

राजनांदगांव  पुलिस विभाग में पदस्थ निरीक्षक एमन साहू को राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। श्री साहू नगर के कोतवाली थाना के प्रभारी हैं। अपनी बेजोड़ कार्यशैली के लिए पुलिस निरीक्षक एमन साहू लोगों के दिलों पर राज करते हैं। वे अपराधियों के दुश्मन हैं, तो बेबस और निरीह लोगों के मसीहा। दबंग कार्यशैली के चलते एसपी ने राजनीतिक व समाजिक रुप से हर मौसम में गर्म रहने वाले डोंगरगढ़ थाने में उनकी जिले में पहली पोस्टिग की थी। जहां अपने अल्प कार्यकाल में श्री साहू ने अवैध शराब व अन्य अपराधों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। उसके बाद उन्हें जिले के सबसे संवेदनशील व महत्वपूर्ण राजनांदगांव के कोतवाली थाने का प्रभारी बनाया गया। टीआई एमन साहू आम जनता के बीच अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के चलते हमेशा पहली पसंद रहे हैं। वे जहां भी पदस्थ रहे, हमेशा कुछ नया ही किया। जगदलपुर कोतवाली में नियुक्ति के दौरान श्री साहू ने दो अर्ध विक्षिप्त ग्रामीण महिलाओं की आबरू बचाई थी। यह महिलाएं शहर में भटक रही थीं। श्री साहू ने इन महिलाओं को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचवाया था। इसके अलावा आधी रात को इंद्रावती नदी में कूदी एक महिला की जान बचाने का भी महत्वपूर्ण कार्य उन्होंने किया था। इसी के चलते स्थानीय स्टेट हाईस्कूल के मैदान पर 15 अगस्त को प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस प्रशस्ति पत्र में यह उल्लेख किया गया है कि निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी कोतवाली को कानून व्यवस्था और अपराध विवेचना में उत्कृष्ट कार्य करने के फलस्वरुप प्रशस्ति पत्र ससम्मान प्रदान किया जाता है। एमन साहू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं छत्तीसगढ़ में जहां-जहां पदस्थ रहा, वहां की जनता और मीडिया का भरपूर सहयोग मुझे हमेशा मिला। इसी के चलते मै कानून व्यवस्था को बेहतर ढंग से कायम कर पाया।

भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री ने युवाओं से किया संवाद

0
  • युवाओं ने कविताओं और जोशीली बातों से बांधा समा

जगदलपुर भेंट- मुलाकात युवाओं के साथ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं से खुलकर संवाद किया। बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों से आए युवा कविता, भाषण के माध्यम से सपना के नवा छत्तीसगढ़ विषय पर विचार प्रस्तुत करते रहे।

युवाओं ने जनमानस के जीवन में बदलाव की बयार बहाने वाली छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं पर भी विचार रखे। जगदलपुर स्थित क्राइस्ट कॉलेज की छात्रा भूमिका साहा ने मुख्यमंत्री को बादल एकेडमी की स्थापना के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बस्तर की स्थानीय साहित्य एवं संस्कृति को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाने में बादल एकेडमी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बादल संस्था में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को फ्रीलांस एवं इंटरप्रेन्योरशिप के तौर पर कार्य करने धातु, काष्ठ, तुबा कला, शिल्प कला एवं अन्य कला का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके माध्यम से भविष्य में रोजगार के संबंध में अवसर प्राप्त होंगे। कृषि महाविद्यालय के छात्र निखिल तिवारी ने मुख्यमंत्री से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की भर्ती शुरू करने की मांग की। इसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया कि व्यापम के जरिए 41 हजार पदों पर भर्ती हो रही है। जल्द इस पर भी भर्ती की जाएगी। वित्त विभाग से अनुमति प्राप्त की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हित के लिए शासन के अलावा निजी तौर पर भी युवाओं को प्रयास करना चाहिए। सभी को मिलकर किसानों के हितों में कार्य करना चाहिए।

शहीद महेंद्र कर्मा शासकीय विश्वविद्यालय जगदलपुर की छात्रा घृतिका निषाद ने खेल सुविधा जैसे आर्चरी क्रीड़ा परिसर इंडोर स्टेडियम, प्रियदर्शनी स्टेडियम के संबंध में शासन द्वारा दी गई सुविधा की जानकारी दी। घृतिका ने बीपीएड, एमपीएड एवं खेल संबंधित पाठ्यक्रम एवं शिक्षण संस्थान की स्थापना की मांग की। उत्तर बस्तर कांकेर के मयंक साहू ने कहा कि आत्मानंद स्कूल के बाद अब अंग्रेजी माध्यम स्किल मॉडल कॉलेज कांकेर में खुला है। आपका धन्यवाद। मयंक ने कॉलेज बिल्डिंग और शिक्षक की मांग की। मयंक ने सुझाव दिया कि 12वीं के बाद अच्छे करियर के लिए जरूरी है कि करियर काउंसलिंग का कोर्स संचालित किया जाए।

अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज भवन दल्लीराजहरा में ध्वजारोहण किया

0

दल्लीराजहरा  ब्राह्मण समाज भवन परिसर दल्लीराजहरा में मंगलवार 15 अगस्त 2023 को प्रातः 09.00 बजे स्वतंत्रता दिवस की 76 वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर स्थानीय ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने ध्वजारोहण किया।इस अवसर पर प्रवक्ता कमल शर्मा, कोषाध्यक्ष आर.बी.शर्मा, जगराम उपाध्याय, के.के.शर्मा, आर.के.द्विवेदी, बी.के.मिश्रा,जोगेंद्र ठाकुर,ऋषिकेश पाण्डेय, रुबल तिवारी,बृजभूषण पाण्डेय, विजय दीक्षित,मनोहर, सुनील सहित अन्य लोग उपस्थित थे। ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान हुआ।आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले देश के समस्त महान वीर सपूतों का पुण्य स्मरण करते हुए उनको नमन किया गया। गुलामी की बेड़ियों में जकड़े भारत माता को हमारे पूर्वजों ने अंंग्रेजों से काफी लड़ाई व संघर्ष करके अपनी जीवन बलिदान करके हमें आजादी दिलाई है।अतः इस आजादी को बरकरार रखने का हम सभी आज अपने संकल्प को दोहराते हैं। राष्ट्रीय पर्व आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर परस्पर एक-दूसरे को 77 वीं स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी गई तथा कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान स्वरूप बूंदी व सेव वितरण किया गया।

बालोद पुलिस की शराब तस्कर एवं अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

0
  • बलोद पुलिस की शराब तस्कर एवं अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारबालोद पुलिस की शराब तस्कर एवं अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जार
  • 295 पौवा देशी प्लेन मदिरा सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
  • शुष्क दिवस 15 अगस्त में थी शराब खपाने की तैयारी थाना सनौद की कार्यवाही कुल जुमला 23600 /-रूपये किमती जप्त

पुलिस अधीक्षक डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बी. एक्का के पर्यवेक्षण में अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

घटना दिनांक 14.08.2023 को पुलिस को सूचना मिला कि बंटी पान सेन्टर दुकान ग्राम पलारी में दुकान संचालक द्वारा अधिक मात्रा में अवैध रूप से शराब बिक्री करने के लिए रखा है, जिसे खरीदी बिक्री कर रहा है, कि सूचना तस्दीक पर थाना प्रभारी सहायक उप निरीक्षक भुजबल साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर हमराह स्टाफ व गवाहों के साथ बंटी पान सेन्टर दुकान ग्राम पलारी के पास पहुंचकर रेड कार्यवाही किया, संदेही रमेश सेन के कब्जे से एक बोरा 186 पौवा देशी प्लेन शराब एवम दूसरी बोरी में 109 पौवा देशी मदिरा प्लेन शराब,कुल 295 नग , कुल 53.100 बल्क लीटर कुल कीमती 23,600 रू0 एवं नगदी बिक्री रकम 220 रू0, जुमला कीमती 23,820 रू0 को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 70/2023 धारा 34 (2), 59(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। मामला अजमानतीय होने से आरोपी को दिनांक 14.08.2023 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

गिरफ्तार आरोपी – रमेश सेन पिता ननतु राम सेन, उम्र 53 वर्ष, ग्राम पलारी, थाना सनौद, जिला बालोद (छ0ग0)उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में स0उ0नि0 भुजबल साहू, प्रधान आरक्षक 644 हिरदे राम कोलियारा, आरक्षक क्र0 239 राहुल देव गजपाल, 199 लोकेश सिन्हा, 50 पुलेश कटेन्द्र, म0आर0क्र0 560 विन्तेश्वरी साहू का योगदान रहा हैं।

सड़क दुर्घटना में मृत युवक के परिजन को ढांढस बंधाने दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक 24 पहुंचे सांसद मोहन मंडावी

0

दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 24 रानी लक्ष्मीबाई वार्ड में कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी केशव देवांगन के घर पहुंचे कल सड़क दुर्घटना में केशव देवांगन के बड़े पुत्र बबलू देवांगन की मृत्यु हो गई थी मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष शंकर साहू सुमित जैन नेमीचंद जैन कॉलेज के सांसद प्रतिनिधि मनन गुप्ता प्रवीण उके हरीश बाघ, पप्पू साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

डौंडीलोहारा पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री की शिकायत पर की गई त्वरित

0

डौंडीलोहारा दिनांक 14. 8.23 को डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरीदीह से अवैध शराब बिक्री करने के शिकायत मिलने  के आधार पर अवैध शराब की बिक्री कर रहे। आरोपीयों को पुलिस अपने शिकंजे में ले लिया आरोपी का नाम भूषण गिर , लखन लाल और नीलकंठ देवांगन तीनों को धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम डौंडीलोहारा के समक्ष पेश कर एसडीएम न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त कर बालोद जेल भेजा गया।

विधायक लखेश्वर बघेल ने कई जगह किया ध्वजारोहण

0

 

जगदलपुर स्वतंत्रता दिवस पर विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने प्राधिकरण कार्यालय, मुख्य समारोह एवं अपने निवास कार्यालय में ध्वजारोहण किया।

बघेल ने प्रदेश एवं क्षेत्र के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर की बधाई दी। उन्होंने आज़ादी की विरासत को सहेजने के संकल्प के साथ देश के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया।  बघेल ने कहा कि स्वतंत्र भारत में सामाजिक स्वतंत्रता और समानता के लिए हमारे प्रयासों को और बल मिले, नफ़रत की हार व मोहब्बत की जीत हो, यही कामना है।

सोशल मीडिया कक्ष आरंभ

विधायक लखेश्वर बघेल ने अपने निवास में सोशल मिडिया कक्ष का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में दिनेश यदु, कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर, विपिन तिवारी, सरला तिवारी, एस. नीला, कमल दुबे, सुमित्रा बघेल, जागेंद्र जिराम, वीरेंद्र कश्यप, राजेश कुमार, सौरभ मंडल, कमलकांत पाढ़ी, गोविंद, परमानंद, विक्रम कश्यप, उषा ठाकुर, हरीश पुरी, सत्येंद्र यादव,धर्मेंद्र सिंह, गुलेश, सुमन नाग, मेघनाथ नेताम, गुप्तेश्वर, बासुदेव बघेल एवं समस्त कर्मचारी व स्टॉफ उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS