City Media - Page 903 of 1868 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 903

हमेशा छल का शिकार होते आए हैं बस्तर के भोलेभाले किसान

0
  • खरीदी केंद्रों में चलती है प्रबंधकों और प्रभारियों की मनमानी
  • योजनाओं से भला हो रहा है व्यापारियों और अफसरों का


अर्जुन झा
बकावंड बस्तर संभाग के किसानों को छलने की परंपरा सी चल पड़ी है। चाहे आदिवासी कृषि परिपाटी की आड़ में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा अपना उल्लू सीधा करने का मामला हो, या समर्थन मूल्य पर खरीदी में ज्यादा धान तौलने का मामला हो या चाहे स्थानीय किसानों की ऋण पुस्तिका को आधार बनाकर बाहरी धान खपाने का मामला हो, स्थानीय किसानों के हक पर डाका डालने का कोई भी मौका कुछ स्वार्थी तत्व हाथ से नहीं जाने देते।
लेंपस सोसाइटी छोटे देवड़ा में 50 क्विंटल बाहरी धान खरीदी के मामले में जिम्मेदार खरीदी केंद्र प्रभारी को केंद्र के प्रभार से हटाने के अलावा कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई है। खरीदी केंद्र प्रभारी कैलाश कश्यप ने अपने पिताजी शोभाराम की ऋण पुस्तिका के आधार पर ओड़िशा से लाए गए 50 क्विंटल धान की खरीदी फर्जी तरीके से कर ली थी। मामले ने जब तूल पकड़ लिया और शिकायत हुई तब जांच के नाम पर कई दिनों तक प्रशासनिक नौटंकी चली। सहकारी बैंक, कृषि उपज मंडी समिति, खाद्य विभाग और जिला प्रशासन तक जांच रिपोर्ट भेजने तथा कार्रवाई की अनुशंसा करने की बात कही जा रही थी, लेकिन कार्रवाई के नाम पर वैसा ही हुआ, जिसकी उम्मीद पहले से ही की जाने लगी थी। खरीदी केंद्र प्रभारी कैलाश कश्यप को प्रभार से हटाकर उनकी जगह दूसरे व्यक्ति को छोटे देवड़ा धान खरीदी केंद्र का प्रभारी बना दिया गया। पूरे पचास क्विंटल बाहरी धान जालसाजी कर खरीदने वाले प्रभारी पर मामूली कार्रवाई कर बरी कर दिया गया, जबकि नियमानुसार उनके खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई जानी थी। शिकायतकर्ता द्वारा शोभाराम कश्यप के खेत व खलिहान में कटी पड़ी धान फसल की वीडियो फुटेज पेश किए जाने तथा जांच अधिकारी द्वारा बिना मिंजाई के रखी फसल को प्रत्यक्ष देखे जाने के बाद भी खरीदी केंद्र प्रभारी पर इस कदर मेहरबानी क्यों की गई, इसे लेकर अब भी चर्चा चल रही है।

बीज किट आपूर्ति में भी हुआ था फरेब
इसी तरह आदिवासी किसानों को बीज किट आपूर्ति की आड़ में की गई घपलेबाजी पर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बकावंड ब्लॉक के ग्राम कोसमी, बजावंड, कोरटा, दाबगुड़ा, दशापाल, भेजरीपदर, तोंग, कवड़ावंड, उड़ियापाल, पीठापुर, नलपावंड, बेड़ा उमरगांव, कचनार, मीरलिंगा, मोंगरापाल, नेगानार, पंडानार, सरगीपाल, छोटे देवड़ा, चोलनार आदि गांवों के आदिवासी किसानों की बाड़ियों में मक्का, कोदो कुटकी, कुलथी आदि की परंपरागत खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम चलाया गया था। इन कृषि उपजों के बीज किट उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी मेडिकल स्टोर्स, कॉपी पुस्तक दुकानों और हार्डवेयर दुकान संचालकों को सौंपी गई थी। इन दुकान संचालकों ने अधिकारियों के साथ मिलकर न सिर्फ शासन को बड़े पैमाने पर चूना लगाया था, बल्कि आदिवासी किसानों के हक पर डाका भी डाला था। इस बड़े घोटाले में भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि आदिवासी कृषि परंपरा को नया जीवन देने की पहल स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विशेष रूचि लेकर की थी।
धान तौलाई में खुलेआम डंडीमारी
समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी में भी किसानों से लूट मचाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी जा रही है। अधिकतर खरीदी केंद्रों में प्रति तौलते समय ऐसा कारनामा दिखाया जाता है कि हर क्विंटल के पीछे 5 से 7 किलोग्राम अतिरिक्त धान तौल लिया जाता है और किसानों को इसकी भनक भी नहीं लग पाती। वहीं सूखत के नाम पर किसानों से प्रति 40 किलोग्राम की बोरी में तीन किलोग्राम ज्यादा धान किसानों से लिया जा रहा है। ऐसी शिकायतें धान खरीदी केंद्र मूली में बड़े पैमाने पर आई हैं। किसानों ने बताया है कि खरीदी केंद्र प्रभारी और सोसाइटी प्रबंधक ने खुलेआम ऐसी लूट मचा रखी है। एक क्विंटल धान के पीछे साढ़े तीन किलो अतिरिक्त धान किसानों से लिया जा रहा है। खरीदी केंद्र प्रभारी दलील दे रहे हैं कि सूखत आने की वजह से अतिरिक्त धान लिया जा रहा है। किसान विरोध करते हैं, तो उन्हें खरीखोटी सुनाई जाती है, धान वापस ले जाने कहा जाता है।

चिपरा में सेवानिवृत्त शिक्षक बिदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

0

आज दिनांक 30-12-2022 दिन शुक्रवार को संकुल चिपरा, विकासखंड डोंडी में सेवनिवृत्त शिक्षक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि कामता प्रसाद ठाकुर पूर्व प्रधानपाठक शासकीय प्राथमिक शाला चिपरा रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता सी. एम. धटियारा संकुल प्राचार्य ने किया। उक्त कार्यक्रम में संकुल चिपरा के समन्वयक महेश बंसोड़े व प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक एवं सभी शिक्षक उपस्थित रहे । कार्यक्रम में श्री घटियारा सर ने उद्बोधन में श्री कामता प्रसाद ठाकुर की 40 वर्ष की सेवाकाल में सहयोग की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य और दीर्घायु होने की कामना करते हुए बधाई प्रेषित किये साथ में सभी शिक्षकों द्वारा उनके सहयोग की प्रसंशा की गयी । उनके द्वारा दी गयी सेवा निश्चित ही एक अमिट धरोहर है जिन्हे वर्षों तक याद किया जाता रहेगा । उनके द्वारा शिक्षा प्राप्त कर कई विद्यार्थी आज भी उच्च पदों पर आसीन है यही एक शिक्षक की वास्तविक पूंजी है |बड़े सम्मान के साथ उनको शाला से बिदाई दी गयी और सभी शिक्षकों द्वारा बधाई प्रेषित किया गया ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

होनहार खिलाड़ी को जनपद सदस्य संजय बैंस ने दी जीत का आशीर्वाद

0

आज कुसुमकसा के होनहार खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेल खेलने के लिए महाराष्ट्र के नांदेड़ के लिए जाते समय रेल्वे स्टेशन पर जनपद सदस्य संजय बैंस ने तिलक लगाकर पुष्प गुच्छ भेंट कर खेलने के लिए रवाना किए और जीत का विजय का आशीर्वाद दिए संजय बैंस ने बताया की हमारे ग्रामीण अंचल के प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर पर खेलने जा रहे है ये हमारे लिए गौरव की बात है ये बच्चे यहां से विजय होते है तो भारत की तरफ से विदेश बेल्जियम खेलने जाएंगे हम सभी ग्रामवासी इनके विजय होने का शुभक्मानाएं देते है इन खिलाड़ियों को ग्रामीण जन ट्रेन में रवाना करते समय बहुत ही प्रफुलित थे और उनके परिवार जन भी सभी विजय तिलक लगाकर आशीर्वाद दिए उनको प्रस्थान के समय श्रीमती शांति जैन,डाक्टर नसीम खान मोनू गुप्तादिनेश जैन,मनीषा जैन,मोती जैन, कीर्ति जैन, रानी गोसाई, निखिल गोसाई, विजय धनेंद्र, जितेंद्र राजभोज, नसीम खान उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

भाजपा जिला प्रभारी मधुसूदन यादव ने ली मैराथन बैठक

0

बालोद – भाजपा के नवनियुक्त बालोद जिला प्रभारी मधुसूदन यादव के प्रथम बार जिला आगमन पर जिला भाजपा बालोद के द्वारा उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर पूर्व सांसद राजनांदगांव मधुसूदन यादव के साथ राजनांदगांव के नेता प्रतिपक्ष और नगर निगम पार्षद किसुन यदु, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजनांदगांव सावन वर्मा एवं समाजसेवी मनोहर यादव उपस्थित रहे। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने स्वागत भाषण में जिले की संगठनात्मक संरचना की जानकारी दी एवं जिले में भाजपा द्वारा किए कार्यों को विस्तृत रूप से रखा ।लगातार 5 घंटों तक चली विभिन्न चरण की बैठकों में मुख्य रूप से मधुसूदन यादव ने कार्यकर्ताओं को भाजपा के पक्ष में आगामी विधानसभा , लोकसभा , नगरी निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निकाय के चुनावो के लिए जुट जाने का आह्वान किया एवं उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चार्ज करते हुए कहा कि पार्टी में बड़े बुजुर्ग एवं वरिष्ठजनों की पूछ परख रखें, निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को वापस जोड़ें, उन्हें प्रेरित करें , अथवा नवीन सदस्यों को दायित्व देकर पार्टी ने जो काम सौंपा है उसे हर हाल में पूरा करें। केंद्र शासन द्वारा संचालित योजनाओ से जनता भलीभांति परिचित है । किंतु राज्य शासन द्वारा पिछले 4 वर्षों में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विकास के कार्यों को कैसे ठप्प किया गया है ? लोगों को प्रधानमंत्री आवास, आरक्षण, रोजगार गारंटी योजना, हाफ बिजलीबिल, सस्ती बिजली का लाभ क्यों नहीं मिल पा रहा है ? पाटन विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में क्यों सड़कों की स्थिति बदतर होती जा रही है? क्यों पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर है एवं अपराध का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है? क्यों जगह-जगह कांग्रेस के नेताओं के अवैध प्रश्रय में जुआ सट्टा अवैध शराब की बिक्री का कारोबार फल फूल रहा है एवं जनता को कैसे कैसे हानि हो रही है इन विषयों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच में जाएं और आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में जनता का वोट एवं समर्थन हासिल करने का हर संभव प्रयास करें। पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने सभा में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से यह अपील की है की वो एकजुट होकर बालोद जिला अंतर्गत स्थित तीनों विधानसभा सीटो में भाजपा प्रत्याशी को जीता कर प्रदेश में पुनः भाजपा पार्टी की सरकार बनने के लिए संकल्पित रहे।इस बैठक में प्रमुख रूप से लेखराम साहू, पवन साहू , देवेंद्र जायसवाल, किशोरी साहू, यज्ञदत्त शर्मा, राकेश यादव ,वीरेंद्र साहू ,राजेंद्र राय, बालमुकुंद देवांगन, लेख राम साहू, छगन देशमुख, नरेश यदु, त्रिलोकी साहू, संध्या भारद्वाज, ठाकुर राम चंद्राकर, राकेश छोटू यादव, सुदेश सिंह ,शरद ठाकुर ,जयेश ठाकुर, संजय दुबे ,नरेश साहू, शीतल नायक, देवेंद्र मोहल्ला, चेमन देशमुख, होरीलाल रावटे, प्रेम साहू, सुरेश निर्मलकर, दुष्यंत सोनवानी, प्रणेश जैन, टिनेश्वर बघेल ,रुपेश सिन्हा ,राकेश द्विवेदी, कौशल साहू ,अभिषेक शुक्ला, आदित्य पिपरे, दीपा साहू ,विक्रम ध्रुव, तोमन साहू, जितेंद्र साहू ,कासिम कुरेशी, प्रेमलता साहू, सोमेश सोरी, भीखी मशीया, अब्दुल इब्राहिम, रुपेश नायक ,पुष्पेंद्र चंद्राकर, नितीश मोंटी यादव, कृतिका साहू ,लीला शर्मा, सरोज गंगबेर, राजीव शर्मा, कमलेश सोनी ,सुरेंद्र देशमुख, शाहिद खान, शिवकुमार धर्मगुडे, अश्वनी यादव, दानेश्वर मिश्रा, वीरेंद्र साहू, अजय चौहान ,महेंद्र सिंह, सौरभ चोपड़ा, पवन सोनबरसा, संदीप जैन, सुरेश केसरवानी ,खेदुराम साहू, विश्वास गुप्ता ,खेमलाल देवांगन,पोषण बनपेला, विकास जैन, निरंजन साहू, पालक ठाकुर, अमित चोपड़ा, गुलाब सिंन्हा, गिरधर ठाकुर, तेजराम साहू, खिलेश्वरी साहू, संगीता चंद्राकर, मेहतर नेताम, दुर्गानंद साहू, हरीश कटझरे, जितेशवरी निषाद, अनसूया ध्रुव ,चिंता राम साहू, निरंजन साहू ,संजय साहू ,संदीप साहू, पार्थ साहू, गोलू तिकाल सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भाजपा जिला कार्यालय बालोद एवं स्थानीय सामाजिक भवन में आयोजित चार चरण की बैठक में श्री यादव ने पृथक पृथक बैठकों में सर्वप्रथम जिला पदाधिकारियों से, फिर मंडल पदाधिकारियों से, पश्चात भाजपा मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से , और अंत में जिला पंचायत, जनपद पंचायत, पार्षद आदि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों सहित पार्टी कार्यकर्ताओ से समक्ष भेंट एवं वार्तालाप किया।

विहिप बजरंगदल बस्तर गौ रक्षा विभाग ने गौ वंशों में लम्पि वायरस प्रकोप के रोकथाम व उचित व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौपा

0

दिनांक 4 जनवरी 2022 गौ वंशों की स्थिति चिंताजनक, कोई लापरवाही ना बरते प्रशासन:रोहन कुमार जिला प्रचार प्रसार प्रमुख विहिप

जगदलपुर : लम्पि वायरस के रोकथाम व उचित व्यवस्था के संबंध में बजरंगदल गौ रक्षा विभाग ज्ञापन सौप गौ रक्षा प्रमुख मुन्ना बजरंगी ने कहा की वर्तमान में सीमांत राज्यो से गौ वंशों को पैदल, वाहनों में परिवहन कर बस्तर जिले संभाग से होते हुए अंतरराष्ट्रीय व अंतर्राज्यीय पशुओं की अवैध रूप से तस्करी की जा रही है ,साथ ही कुछ गौ वंशों को स्थानीय पशु बाजारों में खरीदी बिक्री हेतु रखा जाता है, इससे वायरस फैलने की संभावना अधिक है कार्यवाही कर पशु बाजार,जिलों की सीमांत राज्य सीमा बंद व निगरानी की जाएl लंपि टिकाकरण अभियान में आवारा घूम रहे गौ वंशों का टीकाकरण नहीं किया गया जो की एक बहुत बढ़ी लापरवाही प्रतीत हो रही है, जिसका खामियाजा गौ वंश, गौ सेवकों को उठाना पड़ेगा, जिस हेतु अब जिन क्षेत्रों में लम्पि वायरस का टीकाकरण नहीं हुआ है उन क्षेत्रों में टीकाकरण शीघ्र अति शीघ्र करने की आवश्यकता है विगत कुछ दिनों से बजरंगदल गौ रक्षा विभाग को लंपि वायरस के 20 से अधिक गौ वंश मिले है, जिन्हे प्राथमिक ईलाज हेतु एन जी ओ हैप्पी कामधेनु भेजा गया है, किंतु वहा रखना सुरक्षित नहीं है, घायल अवस्था में सेकड़ो गौ वंश पूर्व से ही है, जिनको वायरस फ़ैलने का खतरा हैl साथ ही अन्य शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों से भी वायरस फैलने की सूचना प्राप्त हो रही है, जिस हेतु लंपि से प्रभावित गौ वंशों का तय निश्चित स्थान पर उपचार किया जाए विहिप जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा विगत वर्षो में अन्य राज्यों मे इस बीमारी ने लाखों गौ वंश को पीड़ा दायक मृत्यु दी,निश्चित ही प्रशासन इस ओर ध्यान देगी, ध्यान ना देने पर विश्व हिन्दू परिषद आंदोलन के लिए तैयार है मुन्ना बजरंगी ने कहा लंपि वायरस से पीड़ित गौ वंश दिखे तो बजरंगदल गौ रक्षा विभाग को 7415881200,74156 45609,74707 36907,+91 88394 34925 व प्रशासन को अवश्य सूचित करे l ज्ञापन देने जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जिला गौ रक्षा प्रमुख मुन्ना बजरंगी, नगर सह संयोजक भवानी सिंह चौहान, नगर गौ रक्षा प्रमुख योगेश ठाकुर, नगर विधार्थी प्रमुख देव यादव, नगर सह गौ रक्षा प्रमुख रवि नेताम, नगर सह गौ रक्षा प्रमुख सुदेश बघेल, अंशु नाग सहित अन्य बजरंगी उपस्थित थे

सांसद दीपक बैज ने की मिशन आत्मनिर्भर-2023 की शुरुआत

0
  • घर पहुंच सेवाओं का मिलेगा बस्तर के दिव्यांग जनों को लाभ
  • समाज कल्याण विभाग की रथ दिव्यांगजनों के द्वार, हर दिव्यांग को मिलेगा शासन की योजनाओं का लाभ

जगदलपुर 04 जनवरी 2023, जिला प्रशासन द्वारा लुई ब्रेल की जयंती के मौके पर सांसद दीपक बैज द्वारा मिशन आत्मनिर्भर-2023 की शुरूआत की गई। इसके माध्यम से बस्तर जिले के हर दिव्यांग जन तक समाज कल्याण विभाग की पहुंच को सुनिश्चित की जाएगी। आड़ावाल स्थित दृष्टि-श्रवण बाधित शासकीय स्कूल बस्तर सांसद दीपक बैज ने कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर 5 जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समाज कल्याण विभाग के इस जागरूकता रथ में 10 लोगों की टीम होगी जो बस्तर जिले के हर गांव तक एक साथ पहुंचेगी। यानी कि एक साथ 50 लोगों की टीम दिव्यांग जनों की सहायता के लिए तैयार रहेगी। इनमें शामिल टीम 21 बिंदुओं की एक प्रश्नोत्तरी पर दिव्यांग जनों से जानकारी लेगी, जिसके अंतर्गत यह पता लगाया जा सकेगा कि, दिव्यांग जनों का यूडीआईडी कार्ड बना है या नहीं, उनका आधार कार्ड बना है या नहीं, इससे शासन की योजनाओं का सही लाभ दिव्यांगों तक पहुंच पाएगी और विभाग के पास भी उचित डाटा उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा कि, समाज कल्याण विभाग हमेशा दिव्यांगजनों की भलाई के लिए आगे रहता है। विभाग द्वारा किए जा रहे कार्य उन्हें हमेशा प्रेरित करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की योजनाओं से राज्य के दिव्यांगजनों के जीवन में नया सवेरा आया है। सांसद ने दृष्टि-श्रवण बाधित शासकीय स्कूल की शिक्षक की मांग को भी पूरा करने की बात कही, साथ ही खेल के मैदान की सुविधा देने की बात भी सांसद ने की।
इद्रावती प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि दिव्यांगजनों के लिए विभाग के द्वारा किए जा रहे कार्य अतुलनीय है। ये समाज में एक सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की हर मांग को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन पूरी तरह तत्पर है। दिव्यांगजनों की हर मांग के लिए संसाधनों की आपूर्ति सरकार द्वारा की जा रही है। विभाग की उपसंचालक श्रीमती वैशाली मरड़वार ने जानकारी दी कि इस शिविर के माध्यम से जिल के एक-एक दिव्यांगजनों की पूरी जानकारी समाज कल्याण विभाग के पास होगी। कार्यक्रम की शुरूआत दृष्टि-श्रवण बाधित शासकीय स्कूल के बच्चों द्वार राजगीत गाकर की गई। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में ब्रेल लिपि के जनक लुई ब्रेल की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के 17 दृष्टिबाधित छात्रों को मोबाइल हैंडसेट प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के द्वारा दृष्टि-श्रवण बाधित शासकीय स्कूल के बच्चों को पुरस्कार भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर हरेश मंडावी, बस्तर संभाग दिव्यांग जन समिति के सचिव जुगधर कश्यप, मदरसा बोर्ड के सदस्य अनवर खान शामिल हुए।

डौंडीलोहारा मंडई में भव्य छत्तीसगढ़ी लोककला मंच मया के संदेश कार्यक्रम का सफल आयोजन, लोकेश्वरी साहू

0

डौंडीलोहारा कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के संरक्षण और लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के अगुवाई एवं अनिला भेड़िया फ्रेंड्स ग्रुप के तत्वाधान में आयोजित की गई माया का संदेश सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन


डौंडीलोहारा मंडई के अवसर पर माया के संदेश सांस्कृतिक मंच पर तहसील, परीक्षेत्र, नगर के सभी समाज प्रमुखों का नगर पंचायत अध्यक्ष और अनिला भेड़िया फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा किया गया सम्मान
माया के संदेश के निर्देशिका उर्वशी साहू और उपासना वैष्णव ने मंच के माध्यम से आम जनता को किया मंत्रमुग्ध, जीता सभी का दिल और दिए शानदार छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक धरोहर कार्यक्रम की प्रस्तुति
2 जनवरी 2023 सोमवार को डौंडीलोहारा नगर के मंडई के उपलक्ष पर अनिला भांजा फ्रेंड्स ग्रुप के तत्वाधान में माननीय कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के संरक्षण और लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक संस्था कौशल्या माता और छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित उर्वशी साहू एवं उपासना वैष्णव का मया के संदेश कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय रघुवीर सिंह मिनी स्टेडियम में किया गया जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ करने से पूर्व मंच के माध्यम से नगर क्षेत्र और तहसील के समाज प्रमुखों का सम्मान नगर पंचायत अध्यक्ष और अनिला भैया फ्रेंड्स ग्रुप के साथियों द्वारा किया गया जिसमें सभी समाज के मुखिया जो कि अपने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने अपने समाज को नई दिशा प्रदान करते आ रहे ऐसे प्रमुखों को सम्मान पूर्वक आमंत्रित किया गया जिसमें कोसरिया यादव समाज के सम्माननीय राजू यादव जी झरिया यादव समाज अध्यक्ष मन्नू यादव जी सर्व यादव समाज अध्यक्ष धनेश्वर यादव जी कलार समाज के मंडलेश्वर माननीय डॉक्टर सिन्हा तहसील अध्यक्ष नगर प्रमुख माननीय गौकरण सिन्हा हलबा समाज प्रमुख शिशुपाल देवहारी जी सेन समाज प्रमुख बिसेशर सेन जी मुस्लिम समाज प्रमुख करामत हुसैन जी धोबी समाज प्रमुख डेमन लाल निर्मलकर जी अहिरवार समाज प्रमुख शुक्ला टाडेकर गौर समाज प्रमुख टेक सिंह छेदाम जी साहू समाज डौंडीलोहारा परीक्षेत्र अध्यक्ष माननीय संत साहू जी काशी नगर प्रमुख माननीय कामता प्रसाद साहू जी डौंडीलोहारा सतनामी समाज प्रमुख बसंत बघेल जी पटेल समाज प्रमुख राम रतन पटेल जी निषाद समाज प्रमुख श्रवण निषाद जी देवांगन समाज प्रमुख सुरेश देवांगन जी राजपूत समाज प्रमुख मुकेश राजपूत जी जैन समाज प्रमुख राकेश सांखला जी इन सभी समाज के नेतृत्व करता सम्मानित जनों को आमंत्रित कर साल श्रीफल और पुष्पमाला पुष्पगुच्छ से नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अनिला भेड़िया फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच पर डौंडीलोहारा मंडल के अवसर सम्मानीय सभी समाज प्रमुखों का सम्मान किया गया साथ ही साथ माया के संदेश कार्यक्रम के संचालिका उर्वशी साहू और उपासना वैष्णव जी का भी संयुक्त रूप से साल श्रीफल देकर सम्मान आयोजक समिति समाज प्रमुखों और नगर पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मान किया

गया इस मंची कार्यक्रम में कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के मुख्य अतिथि में और नगर पंचायत के पार्षद साथी झुमुक लाल कोसमा अनीता साहू शोभा राजपूत अशोक चनाप जनप्रतिनिधि और सभी समाज प्रमुखों के उपस्थिति में छत्तीसगढ़ महतारी व गणेश जी का पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक संस्था माया के संदेश रंगारंग छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस के अवसर पर मंच के माध्यम से नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू ने आम नागरिकों को छत्तीसगढ़ शासन के जन कल्याणकारी योजना जो संचालित है उसे शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधि के सहयोग से लेने की बात कहते हुए आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा छत्तीसगढ़ सरकार पूरे छत्तीसगढ़ में जन हितेषी कार्य कर रही है और भविष्य में भी विकास की अविरल धारा बहती रहे इसका जनमानस को लाभ मिलता रहे इसलिए हमेशा छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया भूपेश बघेल पूरे कैबिनेट को आम नागरिकों का सहयोग भी 2023 में आशीर्वाद के रूप में मिले यह आप सभी लोगों से उम्मीद करती हूं ताकि फिर कांग्रेस पार्टी की सरकार बने और क्षेत्र में चहुमुखी विकास हो इसलिए आप सभी लोगों का स्नेह सहयोग और आशीर्वाद की अपेक्षा है आगे श्रीमती साहू जी ने सभी समाज के प्रमुखों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी समाज के मुख्य अपने अपने समाज को आगे ले जाने के लिए अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए समाज की दशा और दिशा को व्यक्तित्व सुधारने के लिए अपने अपने स्तर पर प्रयासरत हैं वह प्रशंसनीय योग्य है और कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया द्वारा समय-समय पर सभी समाज को सहयोग मिलता रहा है और प्रदेश सरकार के मुख्य भूपेश बघेल सभी समाज को लेकर प्रदेश में कार्य कर रहे हैं
यह आम जनता के लिए वह हमारे लिए स्वागत योग्य है इसलिए नगर पंचायत डौंडीलोहारा और अनिला भेड़िया फ्रेंड्स ग्रुप , छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया भूपेश बघेल और कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया वह नगरी प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डेहरिया का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करती है
और सफल आयोजन के लिए अनिला भेड़िया फ्रेंड्स ग्रुप को भी बधाई देती हैं
हैं इसलिए हमने नगर के मुख्य होने के नाते हमने सभी समाज प्रमुखों का सम्मान करने का निर्णय लिया है ताकि सभी समाज को एक नई दिशा दिया जा सके इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अनिला भेड़िया फ्रेंड्स ग्रुप के साथी गोपी साहू अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा विकास लोढा कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा कमलेश सिंह टाक विधानसभा महासचिव युवा कांग्रेस राजा रजक विधानसभा उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस झुमुक लाल कोसमा युवा नेता राजेंद्र निषाद अध्यक्ष युवा फरीद सिद्दीकी कांग्रेस साकेत साहू महेंद्र बघेल तिलोक सोनी गुलाब भंसाली मोहित निषाद घनश्याम कोसमा राजेश यादव सुकालू नरेंद्र ठाकुर ईश्वर आर्य उमेश नेताम मोहन कोसमा दीपक यादव व्यास निषाद नितिन पटेल का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

वरूण साहनी बने प्रदेश जनजाति छात्र कार्य सह प्रमुख एवं पुनः बस्तर जिला संयोजक का दायित्व

0

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छ. ग. प्रान्त की वार्षिक अधिवेशन 31 दिसंबर 2022 से 2 जनवरी 2023 के बीच प्रदेश की उर्जाधानी कहे जानें वाली, माँ सर्वमंगला की नगरी कोरबा में संपन्न हुई |प्रान्त अधिवेशन का उद्घाटन समारोह मानस मर्मज्ञ परम पूज्य संत अतुल कृष्ण भारद्वाज मुख्य आतिथ्य, इग्नू दिल्ली के उप कुलपति डा. मनरूप सिंह मीणा की विशेष उपस्थिति एवं अभाविप छ. ग. के प्रांताध्यक्ष प्रो. अमित बघेल जी एवं प्रान्तमंत्री मनोज वैष्णव जी की उपस्थिति में हुई |अधिवेशन में कई संगठनात्मक घोषणा भी हुई जिसमें बस्तर जिला से वरूण साहनी को प्रान्त जनजाति छात्र कार्य सह प्रमुख एवं पुनः जिला संयोजक बस्तर, राजेंद्र ठाकुर को प्रान्त सह मंत्री एवं बस्तर विभाग संयोजक, जगदलपुर से जिला विद्यार्थी विस्तारक निखिल मरावी को प्रान्त सह मंत्री, सरिता ठाकुर को विभाग छात्रा प्रमुख, यश ध्रुव, नीलू मौर्य एवं खिरेन्द्र चालकी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की दायित्व दी गई |अधिवेशन में प्रदेश के सभी जिलों से छात्र प्रतिनिधि एवं प्राध्यापक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें एवं शैक्षणिक परिदृश्य, महिला सुरक्षा, रोजगार, भारत की वास्तविक पहचान जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा हुई | अधिवेशन में मुख्य वक्ता के रूप में मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखाड़िया जी, प्रान्त संगठन मंत्री प्रदीप मेहता जी एवं प्रदेश भर के छात्र – छात्राएं उपस्थित रहें

नेताम को विधानसभा उपाध्यक्ष का नामांकन दाखिल करने के बाद विधायकों ने दी शुभकामना

0

रायपुर मनोज मंडावी के निधन से रिक्त हुई छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष की सीट के लिए बुधवार को केशकाल विधायक संतराम नेताम के द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने के पश्चात बस्तर के विधायकों ने नेताम को जीत की अग्रिम शुभकामना दी। शुभकामना देने वालों में संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष व बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी तथा चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने विधानसभा स्थित कक्ष में जाकर नेताम को बुके भेंटकर शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस की दलीय स्थिति को देखते हुए संतराम नेताम की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है।

मंत्री अनिला भेड़िया फिर कर रही दल्ली राजहरा वासियों के साथ सौतेला व्यवहार :–विक्रम धुर्वे

0

4 महीने होने के बाद भी अब तक नही लगा शहर में कैमरा:–विक्रम धुर्वे

दल्लीराजहरा में जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरा लगवाने की मांग :– विक्रम धुर्वे

दल्लीराजहरा भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे ने कड़ी शब्दो में निंदा करते हुए छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री अनिला भेड़िया के ऊपर एक बार फिर निष्क्रियता के आरोप लगाया है।विक्रम धुर्वे ने आगे कहा की बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा के सबसे बड़े शहर दल्लीराजहरा का अस्तित्व खतरे में दिखता नजर आ रहा है।दल्ली राजहरा में मंत्री अनिला भेड़िया का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है और यही हाल रहा तो छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री होने के बाद भी अपने विधानसभा क्षेत्र बड़े कस्बे दल्ली राजहरा के विकास को रोक कर रख देंगी।

पिछले 9 साल से अनिला भेड़िया जी हमारी विधायक है और 4 साल से छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री है फिर भी पूरे विधानसभा के सबसे बड़े क्षेत्र व बड़े कस्बे के रूप में जाने जाने वाले दल्ली राजहरा में 3 कैमरे जैसी सुविधा नही मिल पाई। विक्रम धुर्वे ने आगे कहा की दिनांक 24/08/22 को बीएसपी द्वारा सीएसआर मद के तहत जिला पुलिस अधीक्षक बालोद के नाम पर दल्ली राजहरा में तीन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने आवेदन पत्र दिया गया था।और बीएसपी ने राशि जिला पुलिस प्रशासन को पैसा हस्तांतरित भी कर दिया है परंतु आज लगभग 4 माह होने के बाद भी अब तक दल्लीराजहरा में सीसीटीवी कैमरा नही लगा है । छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधायक होते है,जिसमे से 13 विधायक शासन के मंत्रिमंडल में होते है। हमारे क्षेत्र की विधायिका अनिल भेड़िया भी छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री है,किंतु उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र पर अबतक बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया है। विक्रम धुर्वे ने बीएसपी को धन्यवाद देते हुए कहा की बीएसपी ने हमारे क्षेत्र के विकास के लिए सीएसआर मद से 19.98 लाख रुपए स्वीकृत की । विक्रम धुर्वे ने कहा कि दल्लीराजहरा में आए दिन दुर्घटनाएं, लूट व चोरी की घटनाएं होती है। शहर में अगर कैमरा लग जाता तो दल्लीराजहरा के वासी अपने आप को सुरक्षित मानेंगे। विक्रम धुर्वे ने जल्द से जल्द दल्लीराजहरा में कैमरा लगवाने की मांग की है,और मंत्री अनिला भेड़िया को क्षेत्र के विकास के लिए जागरूक होने को कहा है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS