जांजगीर – अपने पति से किसी बात को लेकर कहासुनी और अनबन के चलते एक विवाहिता ने नवजात बच्ची को नदी में फेंक और खुद को लगा ली आग अभी उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है | प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहिणी नाम की महिला पति से विवाद के कारण एक सप्ताह पहले ही अपने मायके में रहने के लिए आ गई थी परिजनों द्वारा पूछने पर
कुछ नहीं बताया परिजनों ने सोचा अभी गुस्से में है धीरे से मामला सुलझा लेंगे | लेकिन एक रात अचानक रात को 11 बजे अपनी नवजात 6 माह की बच्ची को पास के हसदेव नदी के घाट पर फेंक आई और घर आकर खुद को आग के हवाले कर दिया | परिजनों को जब पता चला आग बुझाते तक महिला का 70 प्रतिशत शरीर जल चूका था | उसे तुरंत अस्पताल ले
जाया गया जहाँ उसकी हालत गंभीर देख उसे बिलासपुर से सिम्स अस्पताल ले जाया गया है जहाँ उपचार जारी है | परिजनों से पूछताछ करने पर बताया कि पति से झगड़ा होने के कारण उसने ऐसा कदम उठाया है | उक्त घटना चांपा थाना बिरगहनी चौक की है और नवजात बच्ची को ढूढने गोताखोरों द्वारा पतासाजी की जा रही है |
राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक की फेडरेशन के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू व मानपुर के ब्लॉक अध्यक्ष- यशवंत देशमुख ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी-राजनांदगांव द्वारा दिनांक 19/08/2020 को 04 सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए
विकासखंड शिक्षा अधिकारी- मानपुर को आदेश जारी किया गया था,और संपूर्ण जानकारी फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष-मानपुर को सत्यापित प्रतिलिपि देने कहा गया था,लेकिन आज लगभग 14 माह बीत जाने बाद भी किसी भी प्रकार से जानकारी नही देना और अपने उच्च अधिकारी के आदेश की अवहेलना किया गया है।
जिससे पूरे छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई- मानपुर के सहायक शिक्षक संवर्ग काफी आक्रोशित हैं। मांगों को पूरा कराने हेतु इस कड़ी दिनांक- 20 अक्टूबर 2020,दिन- मंगलवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय-मानपुर में तालाबंदी एवं सत्याग्रह आंदोलन किया जाना है,जिसकी संपूर्ण जवाबदारी संबंधित अधिकारी की होगी।
इस संबंध में फेडरेशन के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू ने ब्लॉक अध्यक्ष-मानपुर यशवंत देशमुख से उनके गृह ग्राम-पुसेवाड़ा,विकासखण्ड-मानपुर में मिलकर 20 अक्टूबर 2020 के आंदोलन की रूपरेखा एवं तैयारियों के संबंध में जानकारी लिया तथा आंदोलन में आने वाले फेडरेशन के साथियों से मास्क,हैंड सेनेटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करते हुए आंदोलन में उपस्थित होने के लिए प्रेरित करने को कहा गया।
उपरोक्त जानकारी मीडिया में नवीन ठाकुर ब्लॉक उपाध्यक्ष- मानपुर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगांव
बालोद – केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की मजबूती से काम करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने किसानों के पक्ष में निर्णय लेते हुए तीन कृषि कानून बिल2020 उच्च सदन लोकसभा में तथा राज्यसभा में पास करवाएं जिसके विरोध में छोटी मानसिकता के साथ कांग्रेस पार्टी ने किसानों को बरगलाने , किसानों को भड़काने का प्रयास किया और वहीं विरोध का भाव इस कदर हुआ कि कृषि यंत्र में प्रमुख ट्रेक्टर को जलाने
का प्रयास किया,ऐसा जबकि कोई किसान नही कर सकता, साथ ही प्रदेश सरकार किसानों के प्रति अपनी छोटी मानसिकता का परिचय देते हुए मुख्य मंत्री भूपेश बघेल भी उस कृषि कानून का विरोध करते है, और धान खरीदी को लेट लतीफ की जा रही है। जबकि राज्य को कृषि संबंधित केंद्र सरकार के द्वारा जो धान खरीदी की राशि जारी 9 हजार करोड़ रुपया जारी कर दी गई है उसके बाद भी भुपेश सरकार धान खरीदी को 1 दिसम्बर रखा गया है ,जबकि रमन सिंह की सरकार में 1 नवम्बर से ही धान ख़रीदी प्रारम्भ हो जाती थी। जानबूझ कर भूपेश सरकार सिर्फ विरोध करने के बहाने धान खरीदी 1 नवम्बर से नही कर रही है ।
यह कानून किसानों हित में है इस बात को आम जनता तक पहुचाने के लिए भाजपा द्वारा झलमला चौक मे कृषि यंत्र जैसे ट्रेक्टर,फावड़ा,कुदाल आदि का पूजन सभा हुआ ।साथ ही एक धन्यवाद पत्र पोस्टल कार्ड भी सभा पर लिखी गई जिसको आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को ,मंडल की ओर से भेजा जाएगा।
इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल ने कृषि यंत्र पूजन सभा का आयोजन राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश भाजपा और जिला भाजपा के दिशा निर्देश में रखी गई थी। जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित हुए राकेश यादव प्रदेश मंत्री भाजपा,जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण पंवार , वरिष्ठ भाजपा व किसान नेता पवन साहू, वरिष्ठ नेता छगन देशमुख ,जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव ( छोटू )जिला मंत्री शरद ठाकुर ,जयेश ठाकुर, तोमन साहू, किसान मोर्चा जिला महामंत्री बालोद, प्रचार प्रसार मंत्री राजीव रिंकू शर्मा , कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव भूतपूर्व मण्डल अध्यक्ष धरम साहू,प्रकाश नाहर , पूर्व मंडल अध्यक्ष पालक ठाकुर,सुरेंद्र
देशमुख, मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, प्रदेश कार्यसमिति महिला मोर्चा सदस्य श्रीमती खिलेश्वरी साहू जिला पंचायत के सम्मानित सदस्य श्रीमती कृतिका साहू जनपद उपाध्यक्ष कल्याण साहू, जनपद सदस्य द्रोपति वर्मा, वरिष्ठ नेता भोलाराम साहू कश्चित् साहू, मनोहर सिन्हा देवीलाल डड़सेना, मणिकांत बघेल किशोर यदु, कृष्ण कुमार वर्मा ,युवा नेता भूपेंद्र चंद्राकर संतोष साहू सतानंद साहू विकास साहू मंडल महामंत्री वीरेंद्र साहू दानेश्वर मिश्रा सहित सैकड़ों किसान उपस्थित हुए जिसमें से चित्रसेन साहू जी नीलकंठ साहू महेश पटेल गिरधर ठाकुर ,देव लाल , रामेश्वर पटेल ,छन्नूलाल साहू, चिमनलाल देशमुख, डौंडीलोहारा के मंडल अध्यक्ष जयेश ठाकुर, महेश्वर सिंह यादव, ओमप्रकाश रात्रे ,भान सिंह साहू पूर्व जनपद अध्यक्ष बालोद चंद्रभान साहू , कीर्तन साहू, विजय कुमार, गणेशराम साहू अशोक ,,छन्नू साहू,उमेश पटेल, पुरुषोत्तम सार्वा ,विजय सोनखुटिया,कीर्तन साहू,आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू तथा महामंत्री वीरेंद्र साहू एवं दानेश्वर मिश्रा के द्वारा आयोजित कर सभी कि उपस्थिति जनसमुह का आभार माना
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में कोरोना संक्रमितों की तादाद थमने का नाम नहीं ले रही है आज फिर से 17 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें | आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01 से 01, वार्ड क्र 06 से 05, वार्ड क्र 07 से 01, वार्ड क्र 26 से 01, वार्ड क्र 27 से 04, चिखलाकसा के वार्ड क्र 11 से 01, चिखलाकसा के वार्ड क्र 07 से 03 और मंगलतराई से 01 इस प्रकार आज कुल 17 लोग संक्रमित मिले |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
बालोद – खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जी आर रावटे द्वारा मॉर्निंग के दौरान स्वास्थ्य संस्थाओं में जाकर निरीक्षण व स्वास्थ्य गतिविधियों का जायजा करते हुए स्वस्थ्य रहने की गुर बातो पर चर्चा किया करते है, इसी तारतम्य में आज सुबह कोविड सेंटर धनोरा में जाकर लोगो की
स्वास्थ्य की जानकारी व समस्याओं का पहल किया, साथ ही साथ अच्छे स्वास्थ्य हेतु लोगो को योगाभ्यास करने प्रेरित किया गया जिनसे हम निरोग रहे व दीर्घायु बने कोरोना काल के दौरान गरम खानपान सामाजिक दूरी मास्क , सेनिटाइजर का उपयोग करने एवम् समुदाय में
अन्य लोगो को जागरूक करने हेतु प्रेरित क़िया गया इस दौरान आइसोलेशन सेंटर में रह रहे व्यक्तियों को काढ़ा पिलाकर उनके गुणों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई यह एक अच्छी
पहल है समय निकाल कर मॉर्निंग वाक के दौरान स्वास्थ्य संस्थाओं में जा जाकर क्षेत्र के कर्मचारियों को प्रेरित किया जा रहा है। की लोगो को मॉर्निंग व योगाभ्यास के बारे में जानकारी दी जावे।
डौंडी – डौंडी ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों में दो दिन पहले से ही मुनियादी कर लोगो को सूचित कर दिया गया था और जंगल जाने के लिए माना किया गया है क्युकि वर्तमान में प्राप्त लोकेशन के आधार पर डोंडी और दल्ली रेँज क्षेत्र के कुंजकंहार जंगल मे देखा गया था | इस
हाथियों के झुण्ड में लगभग 22 से ज्यादा हाथी नजर आ रहा है जिसमे इनके छोटे बच्चे भी शामिल है । प्राप्त जानकारी के अनुसार अब इनका झुण्ड दल्लीराजहरा- डौंडी वन क्षेत्र में आ धमके वन विभाग के साथ साथ ग्रामीणों को भी सकते में डाल दिया।
सुबह ग्राम पंचायत कुंजकन्हार आश्रित ग्राम लैनकसा के किसानों के खेतों की धान फसल को हाथियों झुंड ने पैरों से रौंद रौंदकर काफी नुकसान पहुंचा दिया। वही एक अन्य किसान खेत की
बोर एवं बोर पाईप को सुठ से उखाड़कर तहस नहस कर दिया। इन हाथियों का झुंड डौंडी क्षेत्र के लैनकसा में उत्पात मचाने बाद कुंजकन्हार जंगल से ख़ुर्शीटिकुर बांध एवं आसपास जंगल की ओर आगे बढ़ रहा है।
किसानो के लिए सर दर्द बना हाथियों का झुण्ड
किसानों का फसल एक ओर पकने के लिए तैयार है। जिन्हे मौसम और किटनाशक के प्रकोप झेलना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ किसानों को हाथियों द्वारा खेतो में तैयार फसल कुचलते हुए आगे बढ़ने से फसल चौपट हो रहा हैं जिसका तकलीफ झेलना पड़ रहा है। जिसकी भरपाई कौन करेगा इसका चिंता अब किसानो को सता रहा है। फिर हाल अभी कोई ज्यादा छति की जानकारी नहीं मिली है लेकिन किसान चिंतित है।
मुरादाबाद – नवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर के अन्दर साधू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से लोगों में सनसनी फैली हुई है | जब श्रद्धालु सुबह मंदिर पहुंचे तब उन्होंने साधू (रामदास) का शव देख पुलिस को सुचना दी | शव पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं
मिले है पुलिस मौके पर पहुँच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार नवरात्रि पर साधू मंदिर में ही सो गए थे | यह घटना मुरादाबाद के गलशहीद थाना क्षेत्र की है |
साधू के परिजनों का मानना है एक संत का इस प्रकार मंदिर में ही शव मिलना संदेहास्पद लग रहा है वे नवरात्रि के पर्व पर नौ दिन मंदिर में ही रुकने वाले थे | वे काफी सक्रिय थे और गंगा
नदी के सफाई अभियान से भी जुड़े हुए थे और साथ ही अवैध खनन करने वालों के खिलाफ आवाज भी उठाते रहते थे | पुलिस वालों का कहना है कि उनकी मौत की वजह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा |
रायपुर – जब से आईपीएल शुरू हुआ है तब से सटोरियों और जुआरियों की धर पकड़ जारी है | अभी एसएसपी के निर्देश पर पूरे जिले में IPL सट्टा, जुआ खिलाने वालों के खिलाफ
अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में पुलिस को लगातार सफलताएं मिल रही है। इसके पहले भी मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के फार्म हाउस में बड़ी कार्यवाही की गई थी |
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी पुलिस ने देर रात जुआ खेलते 24 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मामला आजाद चौक थाना मोमिनपारा का है। मुखबीर से सूचना मिलने के बाद ASP
के नेतृत्व में पुलिस टीम सकरी गलियों से होते हुए जुआरियों के ठिकाने पर पहुंची और सभी आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा। उनके पास से 10 लाख रूपए नकद और 23 नग मोबाइल भी जब्त किए गए। सभी पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में कल राहतभरी खबर देखने को मिली लेकिन आज फिर से कोरोना संक्रमितों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी दिखी और इसी बीच आज दल्लीराजहरा में 28 संक्रमितों की पहचान हुई |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें | आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01 से 09, वार्ड क्र 05 से 01, वार्ड क्र 07 से 01, वार्ड क्र 08 से 03, वार्ड क्र 12 से 02, वार्ड क्र 19 से 02, वार्ड क्र 21 से 02, वार्ड क्र 22 से 02, वार्ड क्र 23 से 01, वार्ड क्र 26 से 02, पखांजूर से 02 और चिखलाकसा के वार्ड क्र 10 से 01 इस प्रकार आज कुल 28 लोग संक्रमित मिले | आज पाए गए संक्रमितों में 17 एंटीजन से, RTPCR से 08 और True Not टेस्ट रिपोर्ट से 03 लोग मिले |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
दल्लीराजहरा – खदान मजदूर संघ भिलाई के सचिव लखन लाल चौधरी ने उप क्षेत्रीय निदेशक डीएव्ही स्कूल हुडको, भिलाई जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ को ज्ञापन सौंपकर डीएव्ही स्कूल राजहरा के सुब्रत रंजन दास, खेल शिक्षक, का डीएवी स्कूल राजहरा से तत्काल स्थानांतरण करने की मांग की है साथ ही संघ द्वारा उनके समक्ष निम्न तथ्यों को रखते हुए उनसे त्वरित कार्यवाही की अपेक्षा की है-
1) सुब्रत रंजन दास, खेल शिक्षक ,वर्तमान में डीएवी स्कूल राजहरा में पदस्थ हैं। 2) सुब्रत रंजन दास के विरुद्ध डीएवी स्कूल की ही शिक्षिका श्रीजा सोनवानी ने दल्ली राजहरा थाने में दिनांक 21.09.2020 को एफ आई आर दर्ज करते हुए शिकायत की थी सुब्रत रंजन
सुब्रत रंजन दास
दास खेल शिक्षक डीएवी स्कूल राजहरा ने 16.08. 2020 को जबरदस्ती उनके घर में प्रवेश करते हुए उनके साथ बद्तमीज़ी की उनके साथ शारीरिक रूप से छेड़छाड़ किया और श्रीजा सोनवानी द्वारा चिल्लाते हुए विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए सुब्रत रंजन दास भाग गए।
3) इससे पूर्व भी इसी स्कूल के कुछ पुरुष शिक्षकों द्वारा स्कूल के छात्राओं के साथ गलत हरकत करने की बात सामने आई थी जिसका संघ ने विरोध किया था एवं आपसे शिकायत भी की गई थी जिसके उपरांत उनका स्थानांतरण कर दिया गया था। 4)इसी तरह इस स्कूल के पूर्व प्राचार्य द्वारा भी स्कूल के शिक्षिकाओं के साथ गलत व्यवहार करने की शिकायत सामने आई थी जिसके उपरांत संघ के पुरजोर विरोध के बाद उनका भी स्थानांतरण अन्यत्र किया गया।
5)स्कूल शिक्षा का मंदिर कहलाता है और स्कूल के प्रत्येक शिक्षक से मर्यादित व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। 6) उपरोक्त घटनाक्रमों से साफ परिलक्षित होता है कि डीएवी स्कूल राजहरा में कुछ ऐसे शिक्षक मौजूद है जो छात्राओं और महिला शिक्षिकाओं के साथ गलत नियत और गलत व्यवहार करने की महारत हासिल कर चुके हैं और स्थानीय स्कूल प्रबंधन एवं बी.एस.पी के द्वारा नियुक्त एलएमसी कमेटी के कुछ मेंबर्स और संरक्षक मुख्य महाप्रबंधक खदान द्वारा भाई भतीजावाद और जातिवाद का सहारा लेकर दास को निर्दोष साबित करने में लगे हैं जिससे डीएवी स्कूल प्रबंधन के नाम की बदनामी हो रही है एवं डीएवी प्रबंधन के क्रियाकलाप पर भी कई सवालिया निशान लग रहे हैं।
7) दास के ऊपर लगाए गए आरोप निराधार नहीं कहे जा सकते हैं क्योंकि एफ.आई.आर दायर होने के बाद जब स्थानीय पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर के न्यायालय में प्रस्तुत किया तब सुब्रत रंजन दास ने लिखित रूप से अपने कृतियों पर शर्मिंदा होते हुए माफी मांगी। 8)पूर्व में भी दास पर स्कूल के छात्राओं के साथ गलत हरकत करने का आरोप लग चुका है और थाने में ही इन्होंने लिखित माफी मांगी है। 9) स्कूल के पुरुष शिक्षक द्वारा इस तरह की गिरी हरकत करने के बावजूद आज तक डीएवी स्कूल प्रबंधन एवं बीएसपी के एल.एम. सी कमेटी के चुनिंदा सदस्यों एवं अध्यक्ष द्वारा किसी तरह की कोई कार्यवाही ना करना बल्कि दास को श्रेष्ठ शिक्षक की उपाधि देना और उन्हें बचाने का प्रयास करना यही दर्शाता है कि डीएवी स्कूल राजहरा में इसी तरह के भ्रष्ट और अपराधी प्रवृत्ति के पुरुष शिक्षकों की नियुक्ति की जाती है जिसके भ्रष्टाचार एवं अपराधिक कार्यों में संभवत एलएमसी कमेटी के सदस्य कमेटी के संरक्षक सीजीएम माइंस तपन सूत्रधार एवं डीएवी स्कूल प्रबंधन के अधिकारियों की भी हिस्सेदारी है। 10, अगस्त माह के 16 तारीख को सुब्रत रंजन दास जी द्वारा श्रीजा सोनवानी के घर शराब के नशे में घुस कर शारीरिक छेड़छाड़ किया और संघ को ऐसी जानकारी मिली है किजिसकी प्रारंभिक शिकायत श्रीजा सोनवानी मैडम द्वारा स्कूल की प्राचार्या अलका शर्मा से किया था मगर स्कूल प्रबंधन द्वारा उनकी शिक़ायत पर किसी तरह कोई कार्रवाई नहीं की ,बल्कि सुब्रत रंजन दास को शिक्षक दिवस 5 सितंबर को स्कूल का सर्वश्रेष्ठ शिक्षक से सम्मानित किया गया है।जो कि बहुत ही शर्मनाक है संघ ईसकी कड़ी निंदा करता है, की किसके कहने पर एक ऐसे शिक्षक को सर्वश्रेष्ठशिक्षक का सम्मान दिया गया जिसके खिलाफ लगभग15 दिन पहले उसी स्कूल की महिला शिक्षक द्वारा शारीरिक छेड़छाड़ की शिकायत की थी,क्यो डीएव्ही स्कूल राजहरा के योग्य शिक्षकों को ईस सम्मान के लिए नहीं चुना गया जबकि डीएव्ही स्कूल राजहरा के कुछ शिक्षकों की मेहनत के कारण स्कूल के बोर्ड कक्षाओं का रिजल्ट नगर में सबसे अच्छा आता है , मगर उन शिक्षकों को छोड़कर शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाले शिक्षक को सर्वश्रेष्ठशिक्षक से सम्मानित करना , स्कूल प्रबंधन की भाई-भतीजावाद और चापलूसी करने वाले को प्राथमिकता देने की नियत दिखाता है। उपरोक्त तथ्यों के आधार पर संघ यह मांग करता है कि फर्जी तरीके से ,भाई भतीजावाद और भाषावाद का परिचय देते हुए सीजीएम खदान ,एलएमसी के सदस्यगण, श्री सुब्रत रंजन दास को बचाने का प्रयास ना करें एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए सुब्रत रंजन दास का तत्काल प्रभाव से अन्यत्र स्थानांतरण करें।साथ ही संघ यह भी मांग करता है कि डीएवी के साथ जुड़े इस्पात शब्द को भी तत्काल हटाया जावे क्योंकि जिस तरह से भाई भतीजावाद और भाषावाद का परिचय देकर सुब्रत रंजन दास को सीजीएम खदान श्री तपन सूत्रधार द्वारा बचाने का कुत्षित प्रयास किया जा रहा है उसे कंपनी का भी नाम बदनाम हो रहा है और आम जनता में खदान प्रबंधन और खदान के मुखिया तपन सूत्रधार पर शहर के लोग खुलकर आरोप लगा रहे हैं कि बीएसपी द्वारा जिस अधिकारी को नियम कानून और आपराधिक गतिविधि एवं भ्रष्टाचार रोकने का दायित्व दिया गया है वह खुद ही बिका हुआ है और संभवत डीएवी में चल रहे सभी दुष्कर्मों का सहभागी भी बना हुआ है जिससे कंपनी का नाम धूमिल हो रहा है। ईस ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रभारी निदेशक बी एस पी भिलाई,ई, डी,एम एंड आर, ई, डी, पी एंड ए, बी एस पी भिलाई, मुख्य महाप्रबंधक खदान राजहरा खदान समूह, महाप्रबंधक कार्मिक राजहरा खदान समूह, प्रार्चाय डीएव्ही सिनीयर सेकेंडरी स्कूल राजहरा, महामंत्री खदान मजदूर संघ भिलाई को भी दी गई है। भवदीय – लखन लाल चौधरी, सचिव खदान मजदूर संघ, भिलाई