बालोद – थाना बालोद के अपराध क्र. 288/20 धारा 409 भादवि. के फरार आरोपी सूरज कुमार यादव पिता प्रमोद यादव, 29 सा. नेवारीकला को आज दिनांक 05.08.20 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त आरोपी नेवारीकला के डाकघर कार्यालय में डाकपाल के पद पर रहते हुए 3,50005 रू के गबन का आरोप है। आरोपी अपराध की कायमी के बाद से फरार था, जिसके रक्षाबंधन के अवसर पर घर आने की संभावना पर मुखबीर लगाया गया था, जो आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए रक्षाबंधन के दिन न आकर उसके अगले दिन आया, जिसे पुलिस की सतर्कता से पकड़ कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
आबकारी एक्ट के तहत अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन के आरोप में गिरफ़्तारी
बालोद – जिले में लॉक डाउन के चलते लोग गैर कानूनी तरीके अपनाकर पैसे कमाने में लगे हुए है जिले की पुलिस द्वारा भी लगातार करवाई की जा रही है | आज दिनांक 04.08.2020 को जिले में अवैध शराब बिक्री की सुचना के आधार पर अलग अलग टीम बनाकर जिले में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई जिसमे पुलिस को कामयाबी मिली सहायक उप निरीक्षक जमीदार सिंह चन्द्रवशी एवं अन्य थाना स्टाफ के साथ संदिग्ध वाहनों के चेकिंग दौरान एक काला कलर की मोटरसाइकिल CG 04-DV 8521 के चालक द्वारा अपनी मोटरसाइकिल के उपर एक बंदन कलर के कैरी बैग में अवैध रूप से शराब बिकी हेतु परिवहन करते वेंकट लाल केवट पिता होरीलाल उम्र 27 वर्ष ग्राम भरदा के कब्जे 32 पौव्वा देशी प्लेन शराब कीमती 2560/- रूपये व एक पुरानी इस्तेमाली मोटरसाइकिल को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया आरोपी का यह कृत्य सदर धारा का अपराध करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध थाना देवरी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया जा रहा है।

रानीतराई रोड में प्रशिक्षु डी.एस.पी. यशवत कुमार साकार, प्रधान आरक्षक होमप्रकाश सलामें व अन्य थाना स्टाफ के साथ संदिग्ध वाहनों के चेकिंग दौरान एक सफेद रंग की मारूति 800 कार क्र CG 07 ZG 5035 के डिक्की से 3 सफेद बोरी में 120 पौव्वा देशी प्लेन शराब रखकर बिकी हेतु परिवहन करते आरोपी सुरज लोहार पिता दुर्गा प्रसाद लोहार उम्र 26 वर्ष के कब्जे से 120 पौव्वा देशी प्लेन शराब कीमती 9600/- रू0 व एक पुरानी इस्तेमाली मारूती 800 कार कं0 CG.07 ZG 5035 कामती 30,000 रूपये जुमला कीमती 39,600 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया आरोपी का यह कृत्य सदर धारा का अपराध करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध थाना देवरी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया जा रहा है।

थाना बालोद में आरोपी थानसिंह गेडाम पिता आनंदराम गेडाम 20 वर्ष सा. मालीघोरी को पाररास में अवैध रूप से शराब बिक्री की सूचना के आधार पर छापामारी कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से 42 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 7.560 बल्क लीटर कीमती 3360 रू. जप्त कर अपराध क्र. 253/20 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम कायम कर आज दिनांक 05.08.20 को आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

केन्द्र सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसला अनुच्छेद 370 35 ए एवं तीन तलाक कानून के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क कर आम लोगों से चर्चा की
दल्लीराजहरा :- एक राष्ट्र एक संविधान के संकल्प को पूरा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 एवं 35 ए को समाप्त कर , लद्दाख को केन्द्र शासित प्रदेश बनाकर एवं तीन तलाक बिल संसद के दोनों सदनों में पारीत कर देश वासियों के सपनों को पूरा किया ।उक्त दोनों एतिहासिक निर्णयों के एक वर्ष पूर्ण होने पर अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के पूर्व सदस्य एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल खोबरागड़े ने कहा कि तीन तलाक कानून जैसे निर्णय लेकर केन्द्र सरकार ने न सिर्फ महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया बल्कि मुस्लिम महिलाओं के हक एवं अधिकार भी सुरक्षित किये है ।इसी प्रकार अनुच्छेद 370 एवं 35 ए को समाप्त कर केन्द्र सरकार ने ” एक भारत एकात्म भारत ” की अवधारणा को पूर्ण किया है ।
उपरोक्त दोनों महत्वपूर्ण निर्णयों के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 1अगस्त से 3 अगस्त तक अल्पसंख्यक महिलाओं एंव आम लोगों से जनसंपर्क कर चर्चा की जहाँ सभी ने केंद्र सरकार के निर्णयों पर आभार व्यक्त किया ।इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा नेता अनिल खोबरागड़े, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री हितेश कुमार ,अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री कासिम कुरैशी, अनुसूचित जाति मोर्चा के राकेश कोसरे ,अमित बंजारे ,दीपक वाल्दे,जीत टेमरे ,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रवीण उइके,धरम ठाकुर , सलीम कुरैशी,रवि यादव,राकेश निर्मलकर आदि शामिल हुए ।
Big Breaking दल्लीराजहरा पुराना बाजार पेट्रोल पंप के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइकसवार गंभीर रूप से घायल एवं अस्पताल में एक की मौत
दल्लीराजहरा । दल्ली राजहरा के संतोष पेट्रोल पंप के पास मुख्य मार्ग पर आज 3.30 बजे एक सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमे कि अस्पताल पहुँचने के पश्चात् एक युवक की मृत्यु हो गई दुसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है तीसरा युवक भी बेहोशी की हालत में है | युवकों के सम्बन्ध में कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है | तीनो युवक एक ही बाइक में सवार थे युवक का मोटर साइकिल क्र CG 19 BG 5441 झटकू राम पिता श्याम सिंह राम ग्राम – गुरुवान्दी पचांगी पखांजूर जिला कांकेर के नाम से पंजीकृत है एवं जिस ट्रक ने टक्कर मारी उसका ट्रक क्र CG 19 H 0834 तीनों को ट्रक चालक ने सामने से टक्कर मारी। रफ्तार इतनी थी कि बाइक सवार युवक उछल कर एक दूसरे के ऊपर नीचे आ गिरे। घायलों को अस्पताल शहीद अस्पताल ले जाया गया है मौके पर पुलिस पहुंच

कर मामले की छानबीन कर रही है। सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ है कि युवक बडगांव के आसपास के निवासी है जो कि भानुप्रतापपुर की ओर जा रहे थे | बायपास मार्ग ना होने के कारण दल्लीराजहरा के मुख्य मार्ग में आये दिन इस प्रकार की दुर्घटनाये घट रही है जिससे लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है कुछ समय पूर्व झरण मंदिर के पास में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के कारण ड्रम लगाकर गति को सिमित करने का प्रयास किया गया किन्तु शहर के अन्दर आते ही गाडिओं के गति में काबू में नहीं रहता प्रशासन द्वारा स्पीड ब्रेकर की स्वीकृति होने के बाद भी स्पीड ब्रेकर अभी तक नहीं लगाया गया है नागरिकों में अत्यधिक रोष का माहौल है | शहरवासियों द्वारा घटना स्थल पर चक्का जाम कर दिया गया है |


Breaking भिलाई इस्पात संयंत्र एसएमएस-2 के मुख्य महाप्रबंधक एवं जनसंपर्क विभाग के उप-महाप्रबंधक व स्टाफ कर्मी कोरोना पॉजिटिव
भिलाई – भिलाई इस्पात संयंत्र में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। प्रबंधन के तमाम दावे फेल होते दिख रहे हैं। सीजीएम, डीजीएम की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है। संक्रमण काल में पहली बार मुख्य महाप्रबंधक भी इसकी चपेट में आ गए। स्टील मेल्टिंग शॉप-2 के मुख्य महाप्रबंधक ने खुद से जांच कराई और रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। भिलाई इस्पात संयंत्र एसएमएस-2 के मुख्य महाप्रबंधक एवं जन संपर्क विभाग के उप महाप्रबंधक,व जनसंपर्क विभाग के स्टाफ कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गयें हैं । जनसंपर्क विभाग के उप महाप्रबंधक को मेकाहारा रायपुर में भर्ती कराया जा रहा है।
भिलाई टाउनशिप में तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है। इसको रोकने के लिए ठोस प्रयास की जरूरत है। लेकिन सेक्टर-4 में किए जा रहे प्रयोग और खतरनाक साबित हो सकते हैं। होम क्वारंटाइन में रखकर मरीज का इलाज कराया जा रहा है। इसको लेकर क्षेत्रीय नागरिकों में रोष है। लोगों का कहना है कि इस तरह के प्रयोग से क्षेत्र में तेजी से कोरोना फैल सकता है।
अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर भूमिपूजन को पूरे भारत मे पर्व की तरह मनाएंगे – शिवसेना ।
डौंडी / बालोद :- शिवसेना नेता बहादुर सोनी ने बताया कि 5 अगस्त को भगवान श्रीरामचन्द्र जी के जन्म स्थली अयोध्या में भगवान श्री रामचन्द्र जी के मंदिर भूमि पूजन दिवस को शिवसेना द्वारा पूरे भारत वर्ष में पर्व कि तरह मनाया जावेगा , इस दिन शिवसैनिको द्वारा पूरे भारत वर्ष में अपने घरो को भगवाध्वज, भगवा तोरण, झालर से सजाकर दीप मालाएं प्रज्वलित कि जावेगी, एवं समस्त हिन्दु समाज को यह सब करने हेतु प्रेरित किया जावेगा।

क्योंकि विधर्मीयों के कारण हमारे आराध्य को सैकड़ो वर्षो तक तिरपाल में रहना पड़ा था और हिन्दु समाज को अपने देश में ही अपने आराध्य हेतु न्यायालय पर निर्भर रहना पड़ा था जो विडम्बना है। शिवसेना का जन्म ही हिन्दुत्व के हक कि लड़ाई लड़ने के लिये हुआ है और शिवसेना के संस्थापक हिन्दु हृदय सम्राट बाला साहब ठाकरे इस राम मंदिर के स्वपन दृष्टा रहे है और हिन्दुओं के लिये कलंक बाबरी ढांचा को ध्वस्त करने में शिवसैनिको का ही मुख्य स्थान रहा है। बाबरी ढांचा ढहाने के बाद तमाम राजनैतिक दल और हिन्दु संगठन जब इस ढांचा ढहाने के लिये माफी मांग रहे थे तब हिन्दु हृदय सम्राट बाला साहब ठाकरे ने जिम्मेदरी लेते हुए कहा था कि शिव सैनिको ने बाबरी ढांचा ढहाया है। जिसका मुझे गर्व है और बाबरी ढांचा ढहाने के बाद हुये दंगे में हिन्दुओं के पक्ष में खड़े रहे। और पूरे भारत वर्ष में शिवसेना द्वारा हिन्दुओं और राष्ट्र के रक्षार्थ लड़ाई लड़ी गई, शिवसेना ने समस्त देशवासियों से आव्हान किया है कि 5 अगस्त को एैसा पर्व मनाये जो अविस्मरणीय हो।
Breaking जुआ फड़, पुलिस ने दी दबिश, 16 जुआरी पकड़ाए
👉 जुए के फड पर गुण्डरदेही पुलिस की दबिश।
👉 ग्राम पायला एवं माहुद बी के कुल 16 जुआरी 13 जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार।
👉 52पत्ती तास सहित 5040 रूपये जप्त।
थाना गुण्डरदेही में सूचना पर ग्राम पायला टीकम साहू के घर के पास एवं माहुद बी टिकरापारा तालाब पार में कुछ जुआरिया तास पत्ती की मदद से जुआ का खेल खेल रहे है कि प्र0आर0 विरेन्द्र साहू के हमराह विशेष टीम बनाकर जुआ की फड पर रेड कार्यवाही की गई कुल 16 जुआरियो से 5040 रूपये, 52 पत्ती तास सहित जप्त किये गये। 13 जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया।
आरोपीगण्—
- अमित कुमार यादव पिता कुजु राम यादव उम्र 37 वर्ष साकिन मटिया थाना रनचिरई
- लालजी साहू पिता अंजोर सिंह साहू उम्र 53 वर्ष साकिन पायला थाना गुण्डरदेही
- धनराज यादव पिता बुधरू राम यादव उम्र 47 वर्ष साकिन पायला थाना गुण्डरदेही
- पिताम्बर साहू पिता विमल साहू उम्र 25 वर्ष साकिन पायला थाना गुण्डरदेही
- विजय कुमार साहू पिता श्याम लाल साहू उम्र 27 वर्ष साकिन पायला थाना गुण्डरदेही
- डेमन लाल साहू पिता दुज राम साहू उम्र 22 वर्ष साकिन खपरी थाना रनचिरई
- ताम्रध्वज मारकण्डे पिता विष्णु राम मारकण्डे उम्र 32 वर्ष साकिन पायला थाना गुण्डरदेही
- हेमन्त कुमार साहू पिता खोरबाहारा साहू उम्र 40 वर्ष साकिन पायला थाना गुण्डरदेही
- लोकेश्वर साहू पिता टिका साहू उम्र 31 वर्ष साकिन पायला थाना गुण्डरदेही
- ओमप्रकाश साहू पिता रघुवर साहू उम्र 33 वर्ष साकिन माहुद बी थाना गुण्डरदेही
- कैलाश निषाद पिता गणेश निषाद उम्र 31 वर्ष साकिन माहुद बी थाना गुण्डरदेही
- रामचंद यदु पिता स्व राम लाल यदु उम्र 36 वर्ष साकिन माहुद बी थाना गुण्डरदेही
- भूपेन्द्र साहू पिता प्रेम लाल साहू उम्र 23 वर्ष साकिन माहुद बी थाना गुण्डरदेही
- हेमलाल विश्वकर्मा पिता पंचराम विश्वकर्मा उम्र 45 साकिन माहुद बी थना गुण्डरदेही
- जागृत साहू पिता शंकर साहू उम्र 35 वर्ष साकिन माहुद बी थाना गुण्डरदेही
- रिखी राम महार पिता निर्भय राम महार उम्र 48 वर्ष साकिन माहुद बी थाना गुण्डरदेही

जप्ती
5040 रूपये एवं 52 पत्ती तास
जुआ रेड की उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक वीरेंद्र साहू,आरक्षक योगेश सिन्हा,मनीष राजपूत,प्रवीण सोनी,वरुण कुर्रे,राजकिरण ठाकुर,दिलेन्द्र साहू,सुमित पटेल,आदि शामिल थे ।
राजहरा टाउनशिप की विद्युत सप्लाई 5 अगस्त को बाधित रहेगी
दल्लीराजहरा – दिनांक 05.08.2020, दिन बुधवार को बी.एस. पी. II फीडर शटडाउन होने के कारण राजहरा टाउनशिप की विद्युत सप्लाई प्रातः 6.00 AM से 9.00 AM तक बंद रहेगी ।
कृपया पानी सुरक्षित रखें — पानी सप्लाई में विलम्ब होगा ।
Breaking छह नायब और एक तहसीलदारों के निलंबन के साथ FIR की करवाई, आखिर क्या था मामला
गुरुग्राम – तहसीलदारों ने अवैध तरीके से की गई प्लाटिंग की रजिस्ट्री की थी | रजिस्ट्री घाटाले में फंसे सात तहसीलदारों के खिलाफ हरियाणा सरकार ने निलंबन की कार्रवाई करते हुए संबंधित थानों में मामला दर्ज कराया है | मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के निर्देश पर तहसीलदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई उनमें तहसीलदार बंशीलाल, नायाब तहसीलदार दलबीर सिंह दुग्गल, नायाब तहसीलदार देशराज कंबोज, नायाब तहसीलदार जगदीश चंद, तहसीलदार ओमप्रकाश, नायाब तहसीलदार जयप्रकाश और नायाब तहसीलदार हरीकिशन शामिल हैं | आरटीआई के आधार पर जानकारी मिलने के पश्चात् इस घोटाले का खुलासा हुआ उसके बाद मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए जिसके बाद थानों में मामला दर्ज किया गया है.
गुरुग्राम जिले में अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाए जाने के लिए जिला नगर योजनाकार से एनओसी लिए बिना कई बार टुकड़ों में जमीन की रजिस्ट्री नहीं करने को लेकर राजस्व विभाग को लिखा गया था. इस बीच लॉकडाउन में मिली छूट का फायदा उठाते हुए इन अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखते हुए जमीन की रजिस्ट्री की.
Breaking छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री का बंगला सील, 10 कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव
रायपुर – छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले में 10 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले अंबिकापुर से एक केंसर पेशेंट आई थी, जो बंगले में रुकी हुई थी. उस कैंसर पीड़ित महिला का कोरोना टेस्ट करवाया गया था और जब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई उसके बाद जितने लोग उसके संपर्क में आये थे उनमे सबसे पहले वहां काम करने वाली महिला आई थी उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी का कोरोना टेस्ट किया गया. जिसमें बंगले के 10 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है |
मंत्री टीएस सिंहदेव एवं उनके विशेष सहायक समेत पीएसओ की रिपोर्ट निगेटिव आई है |सुरक्षा की दृष्टि से सभी क्वारंटाइन हो गए हैं और मंत्री के बंगले को सील कर दिया गया है |


