दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिया कि स्कूल द्वारा लॉक डाउन की अवधि में फीस नहीं लिया जायेगा, यदि किसी स्कूल द्वारा निर्देश की अवहेलना की तो उस पर कार्यवाही की जाएगी |

दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिया कि स्कूल द्वारा लॉक डाउन की अवधि में फीस नहीं लिया जायेगा, यदि किसी स्कूल द्वारा निर्देश की अवहेलना की तो उस पर कार्यवाही की जाएगी |

दल्ली राजहरा – वार्ड न 24 प्रमुख मार्ग में स्थित रैन बसेरा, सुलभ शौचालय एवं आरोग्य हॉस्पिटल है जहाँ पर लोगों का सुबह से देर रात्रि तक अत्यधिक आना जाना लगा रहता है ऐसे स्थान पर लोगों को पीने के पानी के लिए यहाँ वहां भटकना पड़ता है |

लगातार वार्डवासियों की मांग पर भाजपा महामंत्री राकेश द्धिवेदी के नेतृत्व में अमित कुकरेजा, भूपेन्द्र श्रीवास, सुमीत जैन, गोलू, अंकित जैन, विनय छाजेड़ एवं वार्डवासियों द्वारा जी एम तपन सूत्रधार से चर्चा की गई उसके बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि पाइप की व्यवस्था कर लें एवं पानी का कनेक्शन बीएसपी द्वारा दिया जायेगा |
वैश्विक महामारी कोरोना और लॉक डाउन के बीच आर्थिक रूप से कमजोर और गरीबों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज की घोषणा की थी जिसके तहत जनधन खातों के महिला खाताधारकों को तीन महीने तक 500-500 रुपए की किश्त देने की घोषणा की गई थी | इसी सन्दर्भ में अंतिम किश्त आज 5 जून 2020 से लाभार्थियों के खाते में जमा कराया जाएगा.
नियम के मुताबिक 5 जून 2020 के उन जनधन खातों में पैसा जमा कराया जाएगा, जिसका आखिरी अंक 0 या 1 है. उसी तरह से 6 जून को 2 और 3 अंक वाले बैंक खातों में, 8 जून को 4 या 5 अंक वाले बैंक खाते में, 9 जून को 6 या 7 अंक वाले बैंक खातों में और 10 जून 2020 को 8 या 9 अंक वाले बैंक खातों में 500 रुपए की किश्त जमा की जाएगी.
फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवा कर पिछले कई वर्षों से नौकरी कर रहे 15 सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्ति सहित उन पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश जिला पंचायत सीईओ रिचा प्रकाश चौधरी ने जारी किया है।
27 शिक्षकों के खिलाफ थी शिकायत
सारंगढ़ – जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक वर्ष 2005 से 2012-13 के बीच 6 माह के लिए अस्थाई जाति प्रमाण-पत्र सहित अन्य प्रमाण पत्र बनवा कर बरमकेला एवं सारंगढ़ क्षेत्र में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत है। लेकिन अब तक स्थाई प्रमाण पत्र जमा नहीं किए गए। जिला पंचायत सीईओ से पूर्व में उक्त शिक्षकों के विरुद्ध शिकायत हुई थी जिसमें यह कहा गया था कि इन शिक्षकों की ओर से फर्जी जाति प्रमाण पत्र बना कर नौकरी प्राप्त की गई है। ऐसे में जिला पंचायत सीईओ ने 11 जुलाई 2017 को जनदर्शन में कलेक्टर को प्राप्त शिकायत के आधार पर तत्कालीन एसडीएम सारंगढ़ को जांच का जिम्मा सौंपा था लेकिन यह जांच तत्कालीन एसडीएम 4 साल तक पूरा नहीं कर सके। जब सारंगढ़ में नए एसडीएम चंद्रकांत वर्मा आए तो जांच की गति तेज हुई और अंततः फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवा कर नौकरी कर रहे हैं 15 सहायक शिक्षक बेनकाब हो गए और अब जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला पंचायत सीईओ रिचा प्रकाश चौधरी ने एफआई आर का आदेश जारी कर दिया है।
रायपुर – पं.जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकत्सालय के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के अंतर्गत संचालित कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने सड़क दुर्घटना में घायल एक 23 वर्षीय युवक की जटिल सर्जरी किया युवक का फेफड़ा और दिल बाहर आ गया था जिसे डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर दुर्घटना में टूटकर चकनाचूर हो चुकीं पसलियों की जगह टाइटेनियम की नई पसली लगाकर नया जीवन प्रदान किया। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि मरीज के फेफड़े एवं हृदय तक बाहर निकल आये। एसीआई के हार्ट, चेस्ट, वैस्कुलर सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू, डीकेएस के प्लास्टिक सर्जन डॉ. कृष्णानंद ध्रुव एवं टीम के नेतृत्व में इस नवयुवक का इलाज हुआ। डॉक्टरों ने इस आधुनिकतम सर्जरी में दुर्घटना के कारण क्षतिग्रस्त पसली की जगह में टाइटेनियम प्लेट की सहायता से नई पसली का निर्माण किया। सर्जरी इतनी सफल रही कि मरीज को अपेक्षाकृत बेहद कम समय में ही वेंटिलेटर से बाहर निकाल लिया गया।
23 मई की रात एक आइल डिपो में काम करने वाला चरौदा निवासी 23 वर्षीय नवयुवक अपने मित्र के साथ मोटर सायकल पर आरंग की ओर जा रहा था। तभी तेज़ रफ़्तार से आती हुई ट्रक ने जोर से ठोकर मारी,जिससे मोटर सायकल चालक ट्रक के नीचे राड में फंसकर घसीटता चला गया,जिससे कारण उसके बायें फेफड़े की पसलियां पूरी तरह चकनाचूर हो गईं। पसली का टुकड़ा बाहर रोड में बिखर गया। चोट इतनी गहरी थी कि मरीज का फेफड़ा एवं दिल छाती से बाहर आ गया। घायल युवक को संजीवनी 108 एम्बुलेंस की सहायता से मेकाहारा के ट्रामा सेंटर में लाया गया। यहां आपातकाल में उपस्थित डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया। हादसे में खून बहुत बह चुका था इसलिये उसको खून चढ़ाया गया।
मरीज का सीटी-स्कैन कराकर अंदरूनी चोटों को देखा गया। स्थिति स्थिर होने पर उसको ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया एवं बहुत ही हाईरिस्क एवं डेथ ऑन टेबल कंसेट लिया गया। मरीज के ऑपरेशन में जो गायब हो गयी थी उसके स्थान पर टाइटेनियम की नई पसली बनाई। पसली बनाने के लिये लगभग 15-17 सेंटीमीटर लम्बाई की चार टाइटेनियम प्लेट का उपयोग किया गया। ऑपरेशन से पूर्व घाव को धोकर अच्छी तरह से साफ किया गया क्योंकि फेफड़े के अंदर बहुत ज्यादा मिट्टी एवं कंकड़ घुस गया था। टाइटेनियम प्लेट का उपयोग करने से मरीज वेंटीलेटर से जल्दी बाहर आ गया एवं छाती बेडौल होने से बच गयी। कृत्रिम पसली नहीं लगायी जाती तो मरीज को वेंटीलेटर से बाहर निकालना बहुत ही मुश्किल हो जाता। ऑपरेशन में चार घंटे से ज्यादा का समय लगा एवं तीन यूनिट रक्त मरीज को लगा। आज मरीज पूर्णतः स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज होने वाला है। इस सर्जरी में रेडियोडायग्नोसिस विभाग की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। एसीआई में सभी प्रकार की आधुनिकतम पद्धति से फेफड़ों एवं खून की नसों का उपचार होने लगा है। निकट भविष्य में ओपन हार्ट सर्जरी एवं बायपास सर्जरी प्रारंभ होने की संभावना है।
रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है डगनिया में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली युवक की मौके पर मौत हो गई | मृत युवक के बारे में अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है मामले की छानबीन की जा रही है जांच के उपरांत ही पूरे मामले की पुष्टि हो पाएगी |
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब एक कलेक्टर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है | घटना 15 मई की है | महिला ने जिस कलेक्टर पर आरोप लगाया है उनका नाम जनक प्रसाद पाठक और वे जांजगीर चांपा में पदस्थ है वही की एक महिला है जिसने आरोप लगाया कि उसके पति को नौकरी से निकाल देने की धमकी देकर उसके साथ ऑफिस परिसर में ही बलात्कार किया |

पीड़िता एनजीओ संगठन से जुडी हुई है इस कारण वह कलेक्टर से किसी काम के सिलसिले में मिली भी थी कलेक्टर ने उन्हें उनका काम करने का आश्वासन दिया था और पीड़िता का मोबाइल न भी ले लिया था और उसी नंबर पर अश्लील मैसेज फोटोज भेजते थे | पीड़िता का आरोप है कि कलेक्टर लगातार उसे बुलाते थे. एक दिन वो उसे धमकी दिये कि अगर वो नहीं आएगी तो उसके पति को नौकरी से बर्खास्त कर देंगे इस दौरान जब वह आई तो कक्ष में ही उसके साथ बलात्कार को अंजाम दिया |
पीड़िता ने कलेक्टर द्वारा भेजे गए मैसेज के स्क्रीन शॉट भी पुलिस को शिकायत के साथ दिये हैं. पुलिस ने आरोपी कलेक्टर जेपी पाठक के खिलाफ धारा 376, 506, 509ख के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
दल्ली राजहरा के नगरवासियों को कन्टेंटमेंट जोन से समय पूर्व मिली राहत इस विशेष योगदान में मुख्य रूप से नगरवासी , नेतागण, अखबार, वेब पोर्टल, सामाजिक कार्यकर्ता, सोशल मीडिया, नगर पालिका एवं प्रशासनिक अधिकारियों एवं बीएसपी प्रबंधन के अथक प्रयास से कंटेंटमेंट जोन समय के पूर्व हटा और सिटी मीडिया के द्वारा समय-समय पर प्रमुखता से मुद्दे को उठाया गया |
दल्ली राजहरा – विश्व पटल पर अंकित एक नाम मजदूरों के मसीहा शहीद शंकर गुहा नियोगी जिनकी मजदूरों की प्रति समर्पण एवं सकारात्मक सोच एवं दूरदर्शी निर्णय का परिणाम शहीद अस्पताल है मजदूरों को उचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाने के कारण इस अस्पताल की स्थापना आज ही के दिन सन 1977 में 11 साथी शहीद हुए । उनके नाम से हॉस्पिटल का नाम शहीद हॉस्पिटल रखा गया 3जून 1983 को हॉस्पिटल का उदघाटन हुआ।मुख्याथिति के रूप में

नाग भूषण पटनायक जी भगत सिंह की बहन थी हॉस्पिटल का उदघाटन एक किसान ओर एक मजदूर के हाथों से किया गया था। आज 3 जून को शहीद दिवस ओर हॉस्पिटल स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के शुरवात में शहीद शंकर गुहा नियोगी जी फ़ोटो में पूजा अर्चना की गई । एवम डॉ शैबाल जाना सर एवम जाना मेडम सभी डॉ एवम नर्स उपस्थित थे।

चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ा नाम बन चुका दल्ली राजहरा में आसपास की 50 किलोमीटर दूरी तक अपनी पहचान बना चुका शहीद अस्पताल आप किसी परिचय का मोहताज नहीं नाम मात्र की कीमत पर बीमारी का समुचित इलाज की सुविधा गरीबों के लिए प्राण दायिनी बन चुका है

सीमित संसाधनों एवं कम जगह पर भी अच्छा इलाज शहीद अस्पताल की पहचान है लोग यहां पर बैड ना मिलने पर भी मरीज इलाज कराने के लिए जमीन में बिस्तर लगाकर इलाज करवाते हैं |
रायपुर – छत्तीसगढ़ कोरोना का प्रकोप बढ़ते ही जा रहा है अब संक्रमण के साथ साथ मौतों का सिलसिला भी बढ़ रहा है इससे पहले बिरगांव फैक्ट्री में मजदूर उसके बाद बिलासपुर जिले में 9 साल की बच्ची की मौत कोरोना से हो चुकी है |
मृतक 64 वर्षीय महिला दुर्ग जिले के चरौदा के हाउसिंग बोर्ड कालोनी की रहने वाली है. महिला का इलाज भिलाई के रेलवे अस्पताल में इलाज रहा था, लेकिन उसे रायपुर रेफर कर दिया गया था. पचपेड़ी नाका स्थित एक निजी अस्पताल से महिला को फिर डॉक्टरों ने एम्स रेफर कर दिया. जहां एम्स के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिया. महिला में कोरोना वायरस के लक्षण दिख रहे थे.
महिला के परिजनों को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है | दुर्ग जिला प्रशासन ने चरौदा के हाउसिंग बोर्ड कालोनी क्षेत्र को कंटेंनमेंट जोन घोषित कर क्षेत्र को सील कर दिया है. जिले में कोरोना से यह पहली मौत है |