City Media - Page 1795 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1795

Breaking News दल्ली यंत्रीकृत खदान में हुई ठेका श्रमिक की मौत ।

0

दल्लीराजहरा – दल्ली माइंस डीजल पंप के पास इलेक्ट्रिकल पोल टूट जाने से गिरकर हुई एक ठेका श्रमिक साथी की दुखद मौत, ठेका श्रमिक अति राम उम्र 35 अरमुरकसा निवासी,

इलेक्ट्रिकल पोल टूट जाने से

ठेकेदार मुन्दर इलेक्ट्रिकल्स भिलाई में पदस्थ था । अस्पताल पहुंचने के बाद उपचार के दौरान मौत हुई | CGM तपन सूत्रधार सहित समस्त यूनियन के पदाधिकारी, अधिकारी ,कर्मचारी बीएसपी अस्पताल पहुंचे।

राजहरा थाना क्षेत्र की घटना। बीएसपी प्रबधंन की लापरवाही बताया | जन मुक्ति मोर्चा तत्काल परिजन को मुआवजा व बीएसपी नौकरी की मांग की गई |

Breaking News – अब इस जिले में मिला कोरोना का पहला मरीज

0

कांकेर – छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से अपने पैर पसारते जा रहा है. अब कांकेर जिले में कोरोना का पहला मरीज मिला, दुर्गुकोंदल विकासखण्ड के कलंगपुरी गांव का मामला है 14 मई को मुम्बई से आया था युवक, क्वारेंटाइन किया गया था, रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही प्रशासनिक अमला गांव के लिए रवाना हुए | छत्तीसगढ़ में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 55 है|

Big Breaking News – क्वारेंटाइन सेण्टर में युवक की मौत

0

बेमेतरा – ग्राम पंचायत सेमरिया में पूर्व में माध्यमिक विद्यालय में क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है जहां प्रवासी मजदूरों को रखा गया है जहा एक मजदूर की मौत होने से पूरे जिले में मचा हड़कंप, युवक कवर्धा जिले का निवासी है साजा ब्लाक के सेमरिया का 32 वर्षीय युवक राजु गोड़ अपनी पत्नी के साथ महाराष्ट्र के मुंबई महानगर के पनेर क्षेत्र से ट्रक व अन्य साधनों के माध्यम से अपने गांव पहुंचा क्वारंटाइन सेंटर में रुके अन्य प्रवासी मजदूरों ने बताया कि मंगलवार को.रात्रि में पहुंचा था, शाम को अचानक तबीयत बिगड़ने लगा और स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी पहुंचे जहा जांच किये तो मृत घोषित कर दिये।| मृत्यु का कारण अभी अज्ञात है| स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची |

देश के सबसे अधिक कोरोना प्रभावित राज्य महाराष्ट्र से एक दिन पहले लौटे मजदूर की जिले के क्वारंटाइन सेंटर में मौत हो जाने से जिले के अधिकारी दहशत में हैं

Breaking News दल्ली राजहरा में युवक ने की आत्महत्या

0

दल्ली राजहरा में डिगेश्वर साहू उर्फ़ डिग्गे उम्र 26 वर्ष नाम का युवक जो कि वार्ड क्रमांक 9 डी ए वी स्कूल के सामने निर्माणाधीन पानी टंकी के पास रहता है उसने आत्महत्या कर ली है | आत्महत्या का कारण अज्ञात है | पुलिस अभी मौके पर नहीं पहुंची है |

Breaking दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या

0

संभल यूपी – कोरोना वायरस के कराण देशभर में लगे लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के संभल में सपा नेता और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संभल में सपा नेता छोटेलाल दिवाकर और उनके बेटे की जमीनी विवाद में गोली मारकर सरेआम हत्या, आरोपी मौजूदा ग्रामप्रधान का पति है, फिलहाल फरार है| संभल के बहजोई थाना इलाके में हुए इस डबल मर्डर से हड़कंप मच गया। हत्या के पीछे मनरेगा के तहत बनाई जा रही सड़क का विरोध बताया जा रहा है। गांव के ही कुछ दबंग इस सड़क का विरोध कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक के साथ ही आईजी भी मौके पर पहुंचे हैं, हालांकि हत्यारोपी अभी पुलिस पकड़ से दूर हैं।

समाजवादी पार्टी के नेता छोटे लाल दिवाकर की पत्नी गांव की प्रधान हैं। ऐसे में उनका भी ज्यादातर काम छोटेलाल दिवाकर ही देखते थे। छोटे लाल दिवाकर मंगलवार की सुबह अपने बेटे सुनील दिवाकर के साथ गांव की आबादी के बाहर मनरेगा से बन रही सड़क का जायजा लेने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही कुछ दबंग वहां पहुंच गए और आगे अपने खेत होने का हवाला देते हुए सड़क निर्माण का काम आगे न बढ़ाने की हिदायत दी। जब छोटे लाल दिवाकर ने ऐसा करने से इंकार कर दिया तब दबंगों ने छोटे लाल दिवाकर की गोली मारकर हत्या कर दी।

Breaking News – दल्ली राजहरा एवं चिखलाकसा में लॉक डाउन की समय सीमा बढ़ा दी गई

0

दल्लीराजहरा तथा नगर पंचायत क्षेत्र चिखलाकसा में मंगलवार दिनांक 19.05.2020 की मध्यरात्रि तक पेट्रोल पंप, चिकित्सा संस्थान, मेडिकल दुकान, ए.टी.एम. तथा दुग्ध दुकान के अतिरिक्त समस्त संस्थानों को बंद रखने एवं दल्लीराजहरा नगरपालिका के वार्ड कं 02 एवं 24 में उपरोक्त अवधि में पूर्णरूप से लॉकडाउन (उपरोक्त उल्लेखित संस्थानों को भी बंद किया जाना) घोषित किया गया था ।

अब संकमण के दृष्टिगत इससे बचाव व रोकथाम को देखते हुए 21/May/2020 मध्यरात्रि तक समय सीमा बढ़ा दी गई |

Breaking पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पुरोबी वर्मा के डॉक्टर बेटे के साथ लूट एवं मारपीट

0

दल्ली राजहरा – नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष पुरोबी वर्मा के डॉक्टर बेटे अपूर्व वर्मा जो कि मुंबई के भाभा बांद्रा अस्पताल में चिकित्सक है और कोरोना महामारी के इस दौर में अपनी सेवाएं दे रहे है एवं ईएनटी सर्जन के रूप में एक वर्ष से कार्यरत है |

डॉक्टर अपूर्व अस्पताल से ड्यूटी पूरी कर रात को १० बजे जब घर जा रहे थे तभी रास्ते में मोटरसाइकिल से आये दो युवक अपूर्व से हाथापाई कर मोबाइल लूट कर भाग गए तभी एक अन्य युवक उनका पीछा करने की कोशिश किया पर उसे भी वे लोग गिरा कर भाग गए | मुंबई जो कि कोरोना की दृष्टि से बहुत बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है पूरा शहर इन चिकित्सको के भरोसे ही है जो अपनी जान की बाजी लगाकर अपना कार्य कर रहे है यदि इन्हे सुरक्षा न मिले तो कोरोना संक्रमितों का क्या होगा, महाराष्ट्र सरकार को इन पर ध्यान देना होगा इनके ड्यूटी पर आने जाने के समय सुरक्षा मुहैया कराना चाहिए |

Breaking – छत्तीसगढ़ में श्रमिकों को लाने के लिए 43 विशेष ट्रेनें चलाने की सहमति बनी

0

रायपुर – छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को वापस लाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 43 विशेष ट्रेनों की सहमति दी। श्रमिकों का आने का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक 11 स्पेशल ट्रेन 16 हजार 254 श्रमिकों को लेकर छत्तीसगढ़ आ चुकी हैं। जैसे-जैसे अन्य राज्यों से अनुमति मिलती जाएगी ट्रेनों का संचालन क्रमशः चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

स्पेशल ट्रेन पहुचनें पर राज्य के निर्धारित स्टेशनों में थर्मल स्क्रीनिंग, भोजन पानी तथा उन्हें अपने गंतव्य स्थान पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था भी संबंधित जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। ग्राम पंचायतों में इन श्रमिकों के लिए क्वारेंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। गांव पहुंचने पर इन सेन्टरों में श्रमिकों के रहने और भोजन का इंतजाम किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को लेकर अहमदाबाद गुजरात से बिलासपुर के लिए दो ट्रेन, नम्बूर विजयावाड़ा आन्ध्रप्रदेश से बिलासपुर, अमृतसर पंजाब से बिलासपुर-चांपा, लखनऊ उत्तरप्रदेश से बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर के लिए तीन ट्रेन, और विरामगम अहमदाबाद से बिलासपुर-चांपा सकुशल आ चुकी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में श्रमिकों के लिए जो स्पेशल ट्रेन प्रस्तावित हैं उनमें

17 मई को दिल्ली से बिलासपुर, लखनऊ-रायपुर, इलाहाबाद उ.प्र. से बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, खेड़ा नाडियाड गुजरात से बिलासपुर-चांपा और भोपाल से रायपुर, बिलासपुर तथा वाइजैग आन्ध्रप्रदेश से रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा ट्रेन पहुंचने की संभावना हैं।

18 मई को हैदराबाद तेलंगाना से दुर्ग, रायपुर बिलासपुर चांपा, इलाहाबाद उत्तरप्रदेश से बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग बिलासपुर, रायपुर, और विरामगम अहमदाबाद गुुजरात से भाटापारा बिलासपुर, चांपा स्टेशन स्पेशल ट्रेनों का आगमन होगा।

19 मई को मेहसाणा गुजरात से बिलासपुर-चांपा, दिल्ली से बिलासपुर, रायपुर एवं पूणे महाराष्ट्र से दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर ट्रेन, विजयवाड़ा आन्ध्रप्रदेश से दुर्ग-रायपुर-बिलासपुर-चांपा, हैदराबाद-तेलंगाना-बिलासपुर-रायपुर दुर्ग-चांपा ट्रेन आएगी।

20 मई को पूणे महाराष्ट्र से दुर्ग, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, अमृतसर पंजाब से रायपुर बिलासपुर भाटापारा चांपा ट्रेन आएगी और 20 मई को बिलासपुर से भाटापारा रायपुर दुर्ग होते हुए हरिद्धार उत्तराखण्ड के लिए ट्रेन रवाना होगी।

21 मई को दरभंगा बिहार से चांपा बिलासपुर रायपुर दुर्ग, मुम्बई महाराष्ट्र से दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, पूणे महाराष्ट्र से दुर्ग, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, जम्मू से बिलासपुर चांपा ट्रेन

22 मई को बैंगलौर कर्नाटक से दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, सतारा महाराष्ट्र से दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, अहमदाबाद गुजरात से रायपुर, भांटापारा, बिलासपुर, चांपा, देहरादून, हरिद्धार, उत्तराखण्ड, से रायपुर, दुर्ग, भाटापारा, जम्मू से बिलासपुर ट्रेन

23 मई को साबरमती अहमदाबाद गुजरात से बिलासपुर-चांपा।

24 मई को वीरांगम अहमदाबाद से रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा।

25 मई को मेहसाणा गुजरात से रायपुर, भाटापारा,बिलासपुर-चांपा।

26 और 27 मई दोनों दिन वीरांगम अहमदाबाद से रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा

छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को लेकर विशेष ट्रेन पहुंचने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन ट्रेनों में सफर के लिए ऑनलाइन लिंक भी जारी किया है

http://www.cglabour.nic.in/covid19MigrantRegistrationService.aspx

इस लिंक में एप्लाई कर लोग इन ट्रेनों के माध्यम से छत्तीसगढ़ वापस आ सकेंगे। इसके अलावा 24 घंटे संचालित हेल्पलाइन नम्बर

  • 0771-2443809,
  • 91098-49992,
  • 75878-21800,
  • 75878-22800,
  • 96858-50444,
  • 91092-83986
  • 88277-73986

पर संपर्क किया जा सकता है।

धारा 144 उल्लंघन करने पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज।

0

डौंडी पुलिस अधिक्षक जितेन्द्र सिंह मीना एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डी आर पोर्ते जिला बालोद के दिशा निर्देश व मार्गदर्शन मे कलेक्टर महोदय बालोद के द्वारा लगाये गये राज्य मे आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005के अंतर्गत धारा 144जा.फौ.उल्लंघन करने हेतु थाना डौंडी क्षेत्र अंतर्गत नगर पुलिस अधिक्षक महोदय राजहरा के नेतृत्व मे डौंडी थाना प्रभारी नवीन बोरकार ,ए एस आई आर के मांडलेश के साथ सलाहाईटोला मे 144 की धारा का उल्लंघन करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज डौंडी थाना प्रभारी नवीन बोरकार ने बताया की , दिनांक 15 मई को विमल कुमार पिता चिमन लाल हल्बा उम्र 32 वर्ष सलहाईटोला मे किसी साधन से बैंगलोर कर्नाटक से ग्राम सलहाईटोला थाना डौंडी जिला बालोद मे रात्री लगभग 8 बजे बिना किसी प्राधिकारी के संपर्क किये पहुंच गया,जिसे रात्री 11 बजे मीडील स्कुल सलहाईटोला मे क्वारेंटाइन किया गया था ,जो बिना किसी को बताये अपने घर चला गया था की यहा जानतें हुए की राज्य मे आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005के तहत लाक डाऊन की स्थिति मे जान बुझ कर अन्य व्यक्तियो से संपर्क स्थापित किया जिसके विरुद्ध थाना डौंडी जिला बालोद मे अपराध क्रमांक 76/2020 की धारा 188,269,270,भादवी 51(बी) आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के पाये जाने से अपराध पंजीबंध किया गया है ।

पूर्व सांसद के निवास के सामने नोट मिला पुलिस ने सेनेटाइजर कर उठाया

0

कांकेर – अभी कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ के कुछ शहरों में 50, 100, 500, 2000 के नोट फेंके जाने की खबरे लगातार आ रही थी विशेष सूत्रों के माध्यम से पता चला है की कुछ जमाती जो कोरोना वायरस के संक्रमण को फ़ैलाने के उद्देश्य से किया जा रहा था जो सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। ऐसे ही एक घटना बीती रात माहुरबन्द पारा वार्ड कांकेर में पूर्व सांसद निवास के सामने हुई। नोट मिलने की घटना पर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर 50-100 व 500 के कुल 3 नोट मिले,जिसे सैनिटाइज कर अपने कब्जे में लिया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS