City Media - Page 1495 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1495

दल्लीराजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों व आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों की बेतहाशा वृद्धि के विरोध में मुख्यमार्ग पर चक्काजाम किया गया

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार व क्षेत्रीय विधायक व केबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी के नेतृत्व में आज दिनांक 18/06/2021 को पेट्रोलियम पदार्थों व आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों की बेतहाशा वृद्धि के विरोध में दिन के ठीक 12 बजे 5 मिनट का सांकेतिक चक्का जाम मुख्यमार्ग गुप्ता चौक पर किया गया।

कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन विवेक मसीह ने किया।

इस कार्यक्रम में महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शिरोमणि माथुर जी, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी ,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह जी, जिला महामंत्री काशीराम निषाद जी, जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड जी,जिला इंटक अध्यक्ष भूपेंद्र दिल्लीवार जी,जिला सचिव युवराज साहू जी ब्लॉक उपाध्यक्ष तिलक मानकर जी, नयुम खान जी,अहमद खान जी कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया जी, महामंत्री शकील खान जी,अशोक जैन जी,पूर्व पार्षद चम्पा साहू जी,प्रवक्ता जेबा कुरैशी जी,वरिष्ठ नेता बी एस एन मूर्ति जी,सयुक्त महामंत्री सुरेश ठाकुर जी, जितेंद्र मेश्राम जी,जग्गू गधर्व जी,योगराज ठाकुर जी,यासिर फारूकी जी,सचिव वेदप्रकाश चंद्राकर जी,संतोष घराना जी,

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

यामिनी मानिकपुरी जी, मोहन साहू जी, फ्रांसीस कोलिन जी,विल्सन मैथ्यू जी,ताराचंद बघेल जी,संजय सोनवानी जी,स्वप्निल तामगड़े जी, रहीसा बानो जी,राधा शर्मा जी,गीता शर्मा जी,माहेश्वरी साहू जी,दुर्गीन बाई जी,संतोष मेश्राम जी,लालचंद जैन जी सहित ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारीगण एवं समस्त कांग्रेसजनों ने राज्य सरकार द्वारा कोरोना महामारी हेतु जारी गाइड लाइन(सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क) का पालन करते हुए उपस्थिति हुए |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बहुत हुई महंगाई की मार अब तो बस कऱो मोदी सरकार, जिला स्तरीय सांकेतिक चक्का जाम कर किया बड़ा प्रदर्शन

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा बेहताशा महंगाई के विरोध में सांकेतिक रुप से चक्का जाम कर केंद्र की मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। बहुत हुई महंगाई की मार अब तो रहम करो सरकार , पेट्रोल -100 ,खाने का तेल 200 अब तो मोदी सरकार जनता को बख्श दो जैसे नारों के साथ बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा विधायक रेखचंद जैन व महापौर श्रीमती सफीरा साहू के नेतृत्व में पार्षद दल, कांग्रेस दल ने पांच मिनट तक वाहनों को कोर्ट तिराहे पर रोक कर चक्का जाम किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव यशर्वधन राव, योगेश पानीग्राही, निगम सभापति कविता साहू , जिला महामंत्री अनवर खां गौरनाथ नाग सहित निगम के पार्षदगण उपस्थित थे। इसी प्रकार प्रदेश स्तरीय आव्हान पर कांग्रेस पार्टी के अनुषांगिक संगठनों ने चौक-चौराहों में सांकेतिक रूप से चक्का जाम किया। ग्रामीण अंचलों में ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा भी चक्काजाम कर विरोध जताया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कोतवाली पुलिस द्वारा गुम हुये मोटर सायकल को ढुंढकर, प्रार्थी को सुपुर्द किया

0

पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थी बलराम कश्यप निवासी टाॅडपाल ने उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि एक सप्ताह पूर्व जगदलपुर संजय मार्केट मे सब्जी क्रय करने आया था जिस दौरान प्रार्थी वाहन मोटर सायकल क्रमांक सी0जी0 17 के0ए0 5572 पार्किग स्थल से गुम हो गया है कि सूचना पर प्रार्थी से आवेदन प्राप्त कर, उक्त मोटर सायकल का लगातार पुछताछ कर, पता तलाश किया जा रहा था।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में सउनि प्रेम पानीग्राही के हमराह आरक्षक भुपेन्द्र नेताम तथा वार्ड पुलिस अधिकारियों व ब्ब्ज्ट की मदद से लगातार पता तलाश किया जा रहा था। खोजबीन दौरान बकावण्ड रोड आसना जंगल मे लावारिस हालात मे मोटर सायकल खडा होने कि सुचना पर स0उ0नि0 प्रेम पानीग्राही ने उक्त स्थान पर जाकर देखा कि आसना के जंगल झाडियो के बीच लावारिस हालत मे मोटर सायकल खडा है जिसे बरामद कर वाहन मोटर सायकल को प्रार्थी को तलब कर तस्दीकी पष्चात् मोटर सायकल सुपुर्दनामा पर वाहन स्वामी को दिया गया। मोटर सायकल मिलने पर प्रार्थी ने समस्त थाना स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कमरतोड़ मंहगाई के विरोध में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जगदलपुर युवा कांग्रेस का सांकेतिक चक्काजाम”

0

आज दिनांक 18-06-21 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस जगदलपुर के द्वारा मिताली चौक में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम पदार्थ के उत्पादों सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रही बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में आज युवा कांग्रेस द्वारा मिताली चौक में सांकेतिक चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आकिब रजा, युवा कांग्रेस जगदलपुर विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज खान,युवा कांग्रेस सोशल मीडिया संभाग संयोजक अनुराग महतो,उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आफरीद खान, महासचिव विकी नायडू,समीर,आसिफ अली सैयद अरशद,आमिर रजा,राहुल नागवंशी,शहबाज खान,रमिज खान,गोल्डी,दीप नागरानी,सामेल नाग आदि उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किरन्दुल में नर्सिग सिस्टर ने डॉक्टर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए शिकायत सीएमओ से की

0

दंतेवाड़ा – सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किरन्दुल – कुआकोण्डा, जिला-दक्षिण बस्तर दन्तेवाडा में नेमा ठाकुर, नर्सिग सिस्टर जो कि विगत 2017 से कार्यरत है | नेमा ठाकुर द्वारा विभागीय डॉ गजेन्द्र शाक्या पर प्रताड़ित करने का आरोप लगते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दंतेवाड़ा से शिकायत की है जो इस प्रकार है |

मैने सदैव अपने विभागीय दायित्वों का, विभागीय सह-कर्मियों एवं अधिकारियों के बीच आपसी ताल-मेल एवं सौहार्द पूर्ण परिवेश में निर्वहन कर रही हूं। इसी बीच हमारे विभागीय डॉ गजेन्द्र शाक्या , जिनकी मूल पदस्थापना, दन्तेवाडा जिलाचिकित्सालय में है और किरन्दुल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में वर्तमान विभागीय कार्य को देखते हुए, अस्थायी रूप से संलग्न किया हुआ है।

विदित हो कि उनके अस्थाई पदस्थापना के पश्चात से ही डॉ गजेन्द्र शाक्या द्वारा निरन्तर मेरे साथ 2018 से मानसिक रूप से प्रताडित किया जा रहा है ,पर विगत 2020 से डॉ गजेन्द्र शाक्या का अभद्र व्यवहार मेरे प्रति-दिन प्रति दिन बडता जा रहा है, जिसके कारण मै मानसिक रूप से प्रताडित एंव भय पूर्ण माहौल में उपेक्षित महसूश कर रही हूं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

कार्यदिवस में मेरे साथ हर बात – बात पर ताना मारना, हर समय मुझे विभागयीय सह- कर्मियों के बीच नीचे -दिखाने का प्रयास करना, मुझे मानसिक रूप से पताडित करना, अपनी मर्जी से कार्य करने पर विवस करना, धमकी देना, और उनके आदेशों को न मानने पर, अग्रेसित होकर, विभागीय सह-कर्मियों के साथ अभ्रतापूर्ण गाली-गलौच सम्मिलित है।

यहां तक कि डॉ गजेन्द्र शाक्या द्वारा मेरी गरिमा के विपरीत यह कहा जाता है कि तुम मुझसे शादी कर लो, मै डॉक्टर हूं हमारी ओहदा ज्यादा है , तुम्हे किसी से डरने की जरूरत नहीं है ,मै मेरे राज्य एवं जिला तक के बडे-बडे अधिकारियों एवं नेताओं के बीच अच्छी पहूंच है , कोई कुछ नहीं कर सकता । अगर तुम मेरी अनुसार कार्य नहीं करोगी तों मै तुम्हे बरबाद कर दूंगा और पूर्ण 24 घण्टा कार्य करना होगा और तुम्हारे लिए कोई साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। यहां तक कि उनके द्वारा मेरे साथ मानसिक प्रताडता के अतिरिक्त अब मेरे साथ शारीरकि अंगप्रत्यअंगो को हाथ लगाने का प्रयास करता है जो कि किसी भी स्थिति में मेरे साथ उचित नहीं है न ही बर्दास्त करने योग्य है। लेकिन मै आज पर्यन्त तक , अपनी परिवार के साथ् स्वय की गरिमा एवं चिकित्साविभाग की मान -मर्यादा को बनाये रखने के लिए शांत थी।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इसी बीच दिनांक 12/06/2021 कार्यदिवस में कार्यालयीनय -वार्तालाप के दौरान साप्ताहिक अवकाश को लेकर , डॉ गजेन्द्र शाक्या द्वारा मेरे उपर माहौल को खराब करने का आरोप लगाते हुए , गन्दी -गन्दी अभद्र गाली-गलौच करते हुए, अपनी कुर्सी से उठकर,मेरे उपर हाथ उठाकर मारने का प्रयास किया है।

उपरोक्त घटना क्रम के कारण मै मानसिक रूप से उपेक्षित,, प्रताडित , भय तनावपूर्ण एवं अपने-आप को असुरक्षित महशूस कर रही हूं।
अत: महोदय से सादर अनुरोध है कि उपरोक्त घटना- क्रम एवं विषय वस्तु को संज्ञान में लेकर, डॉ गजेन्द्र शाक्या के विरूद्व यथा शीघ्र अनुशासनाल कार्यवाही करने कृपा करें । ताकि भविष्य में किसी भी विभागीय सहकर्मियों महिला कर्मियों के साथ इस प्रकार की घटनाक्रम घटित न हो / पुनरावृत्ति न हो।

राजस्व व विकास विभाग में नहीं ऑल इज़ वेल, कमीश्नर ने कलेक्टर सहित सीईओ को दिया प्रशिक्षण का निर्देश

0

जगदलपुर।छत्तीसगढ़ सरकार जनता की आर्थिक स्थिति सुधारने ,विकास कार्यों में तेजी लाने व राजस्व प्रकरणों के निपटारा करने पर जोर दे रहा है किंतु विकास विभाग व राजस्व विभाग द्वारा सहीं ढंग से काम नहीं कर रहे हैं जिससे जनता को लाभ नहीं मिल रहा है। इस बातों को गंभीरता से लेते बस्तर कमीश्नर ने कलेक्टर व सीईओ को पत्र लिखकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं,वह भी पूरे छह पन्नों का पत्र जिसमें प्रशिक्षण सह कार्य लगाने के निर्देश दिए। बस्तर संभाग में इन दिनों शासकीय योजनाओं का लाभ जनता को नहीं मिल रहा है। बस्तर संभाग में पहला मामला है कि कमीश्नर जी.आर चुरेंद्र ने चार पन्नों का पत्र लिखकर कलेक्टर व सीईओ अपने ही सिस्टम को सुधारने के लिए प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित किया जाये जिससे जनता को शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। कमीश्नर चुरेंद्र ने इस बाबत कई प्रमुख बिंदुओं की ओर कलेक्टर व सीईओ की ओर ध्यान आकर्षित किया गया है जिसके अनुसार प्रशिक्षण आयोजित किया जा सके।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर जिलभर में वृक्षारोपण और राशन वितरण करेगी बालोद जिला युवा कांग्रेस-प्रशांत बोकड़े

0

आगामी दिनांक 19 जून 2021 को छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के तत्वावधान में कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष , युवाओं के मार्गदर्शक , एक जननायक राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर बालोद जिले में युवा कांग्रेस द्वारा सभी ब्लॉक में वृक्षारोपण , राशन , मेडिकल किट वितरण जैसे मानवीय कार्यों का आयोजन किया जाएगा ।

पार्टी द्वारा राहुल गांधी जी के मानवीय व समाजसेवी विचारधारा को आम जनमानस तक पहुंचाने हेतु ये आयोजन किये जाने का निर्णय लिया है ।।

जिलाध्यक्ष प्रशांत ने बताया कि हाल ही में महामारी के दौर में जैसे देशभर में हमने लोगों को ऑक्सिजन की कमी से झुझते हुए देखा , उसी को मद्देनज़र रख पर्यावरण का खयाल रखा जाएगा और महामारी में आर्थिक रूप से कमज़ोर हो चुके लोगों को राशन वितरण कर राहत पहुंचाई जाएगी ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

ज्ञात हो कि महामारी के दौर में और उससे उभरने के बाद भी युवा कांग्रेस बालोद द्वारा निरन्तर मेडिकल किट व राहत सामग्री आमजनों तक पहुंचने का कार्य किया जाता रहा है , जो आगे भी जारी रहेगा ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत दरभा ब्लाक में विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया उन्नत बीज का वितरण

0

जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए मुनगा,मामडपाल,नेतानार के 83 किसानों को मिला बादशाह भोग , विष्णु भोग और छत्तीसगढ़ सुगंधि के उन्नत बीज |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज दरभा ब्लाक में परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए ग्राम मुनगा,मामडपाल एवं नेतानार के 83 किसानों को बादशाह भोग, विष्णु भोग और छत्तीसगढ़ सुगंधि के बीज प्रदाय किया जिसके तहत उन्होंने किसानों को प्रति हेक्टेयर 30 किलो उन्नत बीज और वर्मी कम्पोज खाद प्रदान किया |

इस अवसर पर उपस्थित कृषकों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी प्रदेश के किसानों की तरक्की के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं इसके तहत उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को जहां धान का उच्च समर्थन मूल्य दे रहे हैं वहीं प्रति एकड़ 10000 रुपए का प्रोत्साहन राशि भी दे रहे हैं हमारी सरकार ने कोदो कुटकी का मूल्य भी 3000 रुपए कर दिया है और पडत भूमि में वृक्षारोपण पर भी 10000 रुपए का प्रोत्साहन राशि दे रहे हैं जिससे की हमारे प्रदेश के किसानों की आर्थिक स्थिति और मजबूत हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

हमारी सरकार जैविक खेती और परंपरागत कृषि को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्पित है और इसी कड़ी में आज हम सूदूरवर्ती दरभा ब्लाक के अंदरूनी ग्राम पंचायत के किसानों को उन्नत खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उन्नत बीज और वर्मी कम्पोज खाद प्रदान कर रहे हैं ताकि उन्नत खेती से सुदूरवर्ती क्षेत्रों के किसान भी उन्नत हो सकें |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला महामंत्री हेमु उपाध्याय, महादेव नाग,वीरसिंह मांझी, तुलाराम कश्यप, मानसिंह ठाकुर,सोनारू नाग,दीनमनी बेसरा,बलराम कश्यप,दयालू राम,बोनोराम,मंगलसाय,राममौर्य,लच्क्षू कश्यप,ज्ञानेन्द्र चौहान,सुनील,बुलकू राम,आकाश, सीनियर ए डी ओ असीम बोस,ए डी ओ सागर सेन एवं एस के गौतम सहित लेम्स प्रबंधक नेगानार एवं दरभा उपस्थित रहे |

भाजयुमो दल्ली,डौंडी व डौंडीलोहारा द्वारा क्षेत्रीय विधायक के निवास के सामने प्रदर्शन किया गया

0

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में व भारतीय जनता युवा मोर्चा डोंडी,दल्ली राजहरा व डोंडी लोहरा ने आज डोंडी लोहारा विधायक अनिला भेड़िया के निवास के सामने प्रदर्शन किया गया व विधायिका महोदया व मंत्री के कोई भी प्रतिनिधि न होने के कारण मंत्री निवास के दरवाजे पर ज्ञापन को चस्पा किया गया।

विधानसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस पार्टी ने अपने जन घोषणा पत्र में आदिवासियों को आकर्षित करने के लिये जो लोक-लुभावन घोषणा किया गया था जिसके परिणामस्वरूप अजजा आरक्षित 29 में से 27 सीट तथा 3 सामान्य सीट से भी अजजा वर्ग के कांग्रेस विधायक चुनाव जीते परंतु दुर्भाग्यवश कांग्रेस सरकार का आधा कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद भी आदिवासी वर्ग से किये गये घोषणा और वादों पर अब तक कोई सकारात्मक पहल प्रारंभ नहीं की गई है और ना ही आप 30 कांग्रेस के अजजा विधायकों के द्वारा घोषणा को पूरा कराने की दिशा में कोई आवाज उठाई गई है।ढाई साल के भूपेश बघेल सरकार की इस बेरुख़ी से आदिवासी वर्ग आहत है और सत्तापक्ष के आप विधायकों की चुप्पी से ऐसा लग रहा है मानो आप कुम्भकर्णी निद्रा में मग्न हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

मुख्यमंत्री को निद्रा से जगाने के लिये अनुसूचित जनजाति मोर्चा सजग है और मांग करती है कि अपने जन घोषणा पत्र व वादों के लिए भूपेश बघेल सरकार से तत्काल क्रियान्वयन की दिशा में पहल करे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनु. जनजाति मोर्चा विक्रम ध्रुवे जी, पूर्व महामंत्री देवेंद्र जायसवाल,अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेन्द माहला , मंडल अध्यक्ष डोंडी लोहरा रूपेश सिंह,महामंत्री दारा सिंह भोसारिय,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशि कांत निषाद, महामंत्री डोंडी भीष्म ठण्डन भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बालोद कोषाध्यक्ष मुकेश कोड़ो,युवा मोर्चा लोहरा अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी,भारतीय जनता युवा मोर्चा डोंडी अध्यक्ष संजीव मानकर,युवा मोर्चा दल्ली राजहरा अध्यक्ष संजीव सिंह, जिला पंचायत सदस्य होरिलाल रावटे,युवा मोर्चा जिला मंत्री पलाश गुप्ता, प्रीतम साहू, नवीन शांडिल्य मनहरण निर्मलकर गिरधारी लालनगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष भीखी मसिया उपाध्यक्ष तोशीन खान, पार्षदगण ताराचंद पाथोडे,संगीता साहू,लीला डड़सेना,वरिष्ठ भाजपा नेता भरत भाई पटेल,देवलाल ठाकुर ,निखिल,आशीष गुप्ता,ब्रिज मानी यादव,ऋषभ सब्बरवाल,आशीष अग्रवाल, जनक चुरेन्द्र, आदि भरतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कमर तोड़ महंगाई मे कुम्भकरणी नींद से सोई मोदी सरकार को ध्वनि यंत्र से उठाने का प्रयास किया गया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पूरे नारायणपुर क्षेत्र मे लाउड स्पीकर बजा कर किया विरोध

0

नारायणपुर – सैय्येद वली आज़ाद

नारायणपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के आहान पर पर जिला कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नारायणपुर ने बढ़ते कमर तोड़ महंगाई के विरोध मे नगरीय निकाय और ग्रामीण क्षेत्र मे ऑटो मे लाउड स्पीकर लगा कर मोदी सरकार के भाषणों को सुनाया गया महंगाई को डायन बताने वाली मोदी सरकार की यही डायन आज देश के गरीब मजदूर आम जनता का जीना दुभर कर दि है देश की एक एक जनता इस महंगाई से त्रस्त है कोरोना संक्रमण से बर्बाद हो चुके पीड़ित परिवार पर अब महंगाई का बोझ उसे जीने नहीं दे रही है पेट्रोल का कीमत 100 रूपए के पार हो चूका है सरसो का तेल 200 के पार हो चूका है पेट्रोल की कीमत बढ़ने से अन्य सभी वस्तुओ का दम दुगना हो गया है!

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की कमर तोड़ महंगाई से आज एक एक आम जनता त्रस्त हो चूका है कोरोना संक्रमण से वैसे ही सबका बुरा हाल है ऊपर से केंद्र की मोदी सरकार के गलत नीतियो से आम जनमानस का जीना दुभर हो गया है आज हर नागरिक महंगाई के बोझ मे दबा चूका है मोदी सरकार आने के बाद गरीबो की संख्या मे इजाफा हो गया है मोदी सरकार की गलत नीतियों के से देश का हर नागरिकों त्रस्त हो चूका है, महंगाई कम करने पेट्रोल डीज़ल के दाम घटाने के नाम से सत्ता मे आने वाली बीजेपी सरकार आज पेट्रोल डीज़ल के दाम ऐतिहासिक रूप से बढ़ा दिया है आज पेट्रोल डीज़ल के दाम एक ऐतिहासिक दाम हो चूका है आगे देवांगन ने कहा कुम्भकरणी नींद से सोई मोदी सरकार को उठाने और महंगाई से राहत दिलवाने लाउड स्पीकर बजाया गया उनके भाषणों को सुनाया गया क्या कह कर सत्ता मे आयी मोदी सरकार और आज देश मे महंगाई से कितना बुरा हाल कर चुकी है! लाउड स्पीकर बजा कर ऑटो मे स्वयं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन पूरे नगर और ग्रामीण क्षेत्र मे मे भ्रमण किया इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मणिकपुरी, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष शेख महमूद, एन एस यू आई प्रदेश सचिव जय वट्टी, जिला अध्यक्ष उपेश कर्मा, वार्ड पार्षद विजय सलाम एवं अन्य उपस्थित थे!

MOST POPULAR

HOT NEWS