भिलाई – हर पिता को यह उम्मीद होती है कि उसका बेटा हमेशा अच्छे और नेक रास्ते पर चले और अपने पिता से भी आगे बढ़े लेकिन बेटा ही पिता पर बोझ बन जाये तो क्या होगा ऐसा ही एक मामला भिलाई 3 थाना क्षेत्र का है | प्राप्त जानकारी के अनुसार पिता बसंत चौहान 60
और बेटा कोमल चौहान 30 के बीच आये दिन विवाद होता रहता था जिसकी मुख्य वजह बेटे द्वारा कोई काम ना करना और मुफ्त की रोटियां तोड़ना और आवारागर्दी करना | रोज रोज के इस विवाद से तंग पिता ने सिलसिला ही ख़त्म कर दिया | मंगलवार की सुबह जब उसका बेटा
सोया हुआ था पिता ने हथोड़ी और लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया जिससे उसका बेटा खून से लथपथ पड़े उसकी मौत हो गई और पिता बेटे की जान लेकर वहीँ बैठा रहा | जब अन्य परिजन पत्नी, बेटा देखे कि ये दोनों कहाँ है जब घर के अन्दर गए तो नजारा देखकर
सन्न रह गए | रोने और शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए | परिजनों और पड़ोसियों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया मौके पर पुलिस पहुँच आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया |
राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष-मनीष मिश्रा, राजनांदगांव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू व मानपुर के ब्लॉक अध्यक्ष- यशवंत देशमुख ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी-राजनांदगांव द्वारा दिनांक-19/08/2020 को 04 सूत्रीय
मांगों को पूरा करने के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी- मानपुर को आदेशित किया गया था और मांगों को पूरा करने हेतु आवश्यक कार्यवाही कर संपूर्ण जानकारी फेडरेशन के जिलाध्यक्ष-
शंकर साहू व ब्लॉक अध्यक्ष-मानपुर देने कहा गया था,लेकिन लगभग 14 माह बीत जाने बाद भी किसी भी प्रकार से विकासखण्ड शिक्षाधिकारी-मानपुर द्वारा जानकारी न देकर अपने उच्च अधिकारी के आदेशो की अवहेलना किया था।
जिससे पूरे छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई- मानपुर के सहायक शिक्षक संवर्ग काफी आक्रोशित थे। दिनांक 20 अक्टूबर 2020 को आंदोलन के दौरान फेडरेशन के सैंकड़ों साथियों ने मांगें पूरी करने हेतु विकासखण्ड शिक्षाधिकारी के खिलाफ नारे लगाकर
तालाबंदी व सत्याग्रह आंदोलन किया,जिसका व्यापक असर हुआ और फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल को विकासखण्ड शिक्षाधिकारी द्वारा मांगों को निर्धारित समय मे पूरा करने जैसे-ब्लॉक स्तर पर परामर्श दात्री की प्रत्येक 03 माह में बैठक आयोजित करने,कुछ शिक्षकों की लंबित CPF कटौती की राशि खाते में जमा करने,सेवा पुस्तिका संधारण करने,CPF कटौती हेतु पासबुक संधारण करने,ब्लॉक के 04 सहायक शिक्षकों के आकस्मिक निधन होने वाले
परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति हेतु प्रस्ताव जिला कार्यालय-राजनांदगांव भेजने,पूर्व में लंबित चिकित्सा अवकाश/प्रसूति अवकाश की राशि जमा करने,वरिष्ठता सूची प्रदान करने,उच्च परीक्षा व कार्योत्तर अनुमति प्रदान करने पर सहमति बनी तथा पूर्व में लंबित एरियर्स राशि,लंबित मंहगाई भत्ता,समान पद से समान व समान पद से उच्च पद की एरियर्स राशि शासन से आबंटन आने पर भुगतान करने की बात विकासखण्ड शिक्षाधिकारी-मानपुर द्वारा लिखित में दिया गया,तथा आगामी 30 अक्टूबर 2020 को BEO कार्यालय में परामर्श दात्री की बैठक करने पर सहमति बनी।
फेडरेशन के साथियों द्वारा मांगों को पूरा कराने हेतु सहयोग प्रदान के लिए राजनांदगांव जिला कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के दौरान फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष-मनीष मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता-विकास मानिकपुरी, प्रदेश महासचिव-प्रेमलता शर्मा, प्रदेश महामंत्री-राजकुमार यादव,राजनांदगांव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू व जिला संयोजक-भक्ता राम मंडावी ब्लॉक संरक्षक-शिवेंद्र यादव,ब्लॉक अध्यक्ष-यशवंत देशमुख,उपाध्यक्ष-नवीन ठाकुर,सचिव-शेखर ठाकुर,कोषाध्यक्ष-नरेन्द्र मानिकपुरी,जिला महामंत्री-लता पटवा ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन हमेशा शिक्षकों की हक व अधिकार की लड़ाई लड़ता है तथा आगामी 28 अक्टूबर 2020 को राजधानी रायपुर में “वेतन विसंगति दूर करने” व “क्रमोन्नत वेतनमान” की मांग को लेकर एक दिवसीय मौन सत्याग्रह आंदोलन कर मुख्यमंत्री निवास तक पैदल मार्च निकाल कर मांगों को पूरा कराने हेतु मुख्यमंत्री-भुपेश बघेल जी को ज्ञापन सौंपा जायेगा तथा रायपुर आंदोलन की रूपरेखा एवं तैयारियों के संबंध में भी जानकारी दिया तथा राजनांदगांव जिले से आंदोलन में जाने वाले फेडरेशन के हजारों साथियों से मास्क,हैंड सेनेटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करने का आह्वान भी किया गया।
विकासखण्ड शिक्षाधिकारी कार्यालय की तालाबंदी व सत्याग्रह आंदोलन में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता विकास मानिकपुरी,प्रदेश महासचिव प्रेमलता शर्मा,प्रदेश महामंत्री राजकुमार यादव,फेडरेशन के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू, जिला संयोजक भक्ता राम मण्डावी,जिला मीडिया प्रभारी-रंजीत ध्रुवे, महिला प्रकोष्ठ के ट्राईबल विभाग प्रभारी-जंत्री ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष-कुशल हदगिया,ब्लॉक अध्यक्ष मानपुर- यशवंत देशमुख, ब्लॉक संरक्षक शिवेंद्र यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर, ब्लॉक सचिव शेखर ठाकुर,ब्लॉक महामंत्री-नंदकिशोर साहू,ब्लॉक कोषाध्यक्ष नरेंद्र मानिकपुरी,जिला महासचिव-शिवशंकर कोर्राम,राजेन्द्र साहू,जिला संयुक्त महामंत्री-मितेन्द्र बघेल,मनोज कुमार दामले,महिला प्रकोष्ठ की जिला महासचिव-लता पटवा,ब्लॉक अध्यक्ष मोहला सुनील शर्मा, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष खैरागढ़ नंदकिशोर सिमकर, ब्लॉक अध्यक्ष डोंगरगांव पारख प्रकाश साहू,जिला कार्यकारिणी सदस्य-दिनेश कुमार उसेंडी,राजेश देवांगन,चंद्रशेखर विजयवार,भरत भोपले,नागेश साहू,सत्यकुमार घावड़े, दुर्गेश मालेकर,गुलाब देवांगन, बोधन लाल सलामें, छगन लाल तारमे, देवसिंह तुलावी,राजकुमार देवांगन, तुकाराम साहू, चितेश्वर साहू, राजेंद्र मेश्राम, प्रह्लाद सिंह निर्मल, योगेश मानकर, मूलचंद बांधेय, गणेशराम कोड़ापे, भगत सिंह जमदार,रुपेश कुमार कुल्हारे, प्रमोद कुमार वर्मा ,रामलाल मंडावी,टी.डी.मानिकपुरी, श्रीमती डी. ठाकुर, शारदा खुटियमे, शशिप्रभा पाथरे, भगेश्वरी भुआर्य, अगसिया भुआर्य,लेखा आर्य,रिसम पाल ठाकुर आदि उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी मीडिया में शिवेंद्र यादव ब्लॉक- संरक्षक- मानपुर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगांव
बालोद – जिला बालोद के गुण्डरदेही और गुरूर ब्लॉक के अन्तर्गत आने वाले ग्राम के किसानों ने कृषि विभाग एवं रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा whats App से जुड़े जिसमें श्री अल्का साहू द्वारा तीस किसानों को फोन के माध्यम से कृषि संबंधित तकनीकी तथा कृषि कार्य एवं सावधानियां से अवगत कराया जिसमें वर्तमान में हो रहे किट और रोग के, नर्सरी की तैयारी,
खरपतवार नियंत्रण एवं उर्वरकों एवं कीटनाशकों के प्रबन्धन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई जिससे किसान भाई लाभान्वित होकर कृषि की परंपरागत तरीकों के साथ वैज्ञानिक तरीकों से उन्नत तरीकों से फसल प्राप्त किया जा सके साहू मैडम जी नी जमीन के बारे कहते हुए कहा की वर्तमान में ज्यादा से ज्यादा खाद डालने की होड़ में हमारी जमीन कठोर होते जा रही
जिससे हमारे छत्तीसगढ़ में भी पंजाब जैसे भयावह स्थिति बनने में देरी नहीं होगी इसके बचाव
के लिए कहा कि किसान भाई अधिक से अधिक जैविक खाद को अपने कृषि में प्रयोग करे जिससे जमीन कि उर्वरा शक्ति बनी रहेगी।
प्रोग्राम में रिलायंस फाउंडेशन जिला प्रमुख भूपेंद्र साहू, प्रोग्राम सपोर्ट तोपेंद्र साहू भी मौजूद थे, भूपेंद्र साहू ने कहा कि किसान भाई सुबह 9:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक किसान भाई कोई भी मौसम की जानकारी या कृषि संबंधित समस्या का निदान हमारे निः शुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 में कॉल कर ले सकते है।
नगर पालिका नारायणपुर के सबसे छोटे वार्ड में आश्रम वार्ड का नाम आता है उस छोटे से वार्ड में वार्डवासियों की जरूरत की पूर्ति करने में पूरी तरह से फेल साबित हो रहा नगरीय प्रशासन आश्रम वार्ड वासी व नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष जैकी कश्यप ने बताया कि वार्डवासियों की मांग थी कि सबको पीने का साफ पानी उनके घरों में मिले जिसपर वार्ड के पार्षद द्वारा
सक्रियता दिखाते हुए उनके लिए पाइप लाइन का मांग किया गया व लगवाया भी गया पर नगर पालिका के निष्क्रिय रवैया के चलते आज साल भर होने जारा है पर न ही पम्प हाउस का निर्माण पूरा हुआ न ही जनता को लाभ मिला कोरोना जैसे संकट काल मे एक ओर लोग दूरी बना कर सुरक्षित चलना चाह रहे है तो दूसरी ओर पालिका के इस लापरवाही से सबको नल में लाइन लगा कर पानी भरना पड़ रहा जो न तो सेनेटाइज किया जा रहा न ही लोगो को सुरक्षा मिल रहा आखिर ग्रामीणों की जान से खिलवाड़ क्यो किया जा रहा अगर इस महीने के लास्ट तक पाइप लाइन शुरू नही किया जाता है तो वार्डवासियों के साथ पालिका का घेराव किया जाएगा जिसकी पूरी जवाबदेही पालिका की होगी।
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में आज 09 कोरोना संक्रमित मिले |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें | आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01 से 01 , वार्ड क्र 11 से 01, वार्ड क्र 19 से 02, वार्ड क्र 23 से 03, वार्ड क्र 24 से 01, और वार्ड क्र 25 से 01 इस प्रकार एंटीजन की रिपोर्ट के आधार पर आज कुल 09 लोग संक्रमित मिले |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
दल्लीराजहरा – डीबी ग्रुप द्वारा ऑक्सीजन मशीन की मुहिम चलाई गई थी जिसमें एक मशीन प्रवीण जैन बॉबी रेडियो के द्वारा डीबी ग्रुप को दिया गया जिसका शुभारंभ 19 तारीख को 8:00 बजे सिंधी भवन में प्रवीण जैन एवं शहर के दानदाताओं डीबी ग्रुप के रक्त दाताओं व शहर के
प्रबुद्ध जनों एवं डीबी टीमवर्क के उपस्थिति में किया गया यह मशीन जरूरतमंद को निशुल्क दिया जाएगा एवं मास्क सैनिटाइजर हैंड ग्लब्स नॉमिनल शुल्क लिया जाएगा डीपी ग्रुप को नगर वासियों एवं बाहर के लोगों का भी हमेशा सहयोग मिलता है |
डी बी ग्रुप के सदस्य सुमित जैन ने बताया कि अभी 1 मशीन लाये है । आगे और जरूरत लगी तो ओर लाएंगे साथ ही सिलेंडर भी लाया जाएगा।
मशीन के लिए इस नम्बर या डी बी ग्रुप के सदस्यों से संपर्क कर सकते है।
दल्लीराजहरा – ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आव्हान पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे श्रमिक यूनियन द्वारा बोनस मांग दिवस दिनांक 20/10/20 को रेलवे स्टेशन DALLIRAJHARA में सभी विभाग के कर्मचारियों के द्वारा सरकार के रेल नीतियों के खिलाफ बोनस की मांग के लिए एक आवाज़ उठाए, लगभग 50 रेल कर्मचारियों ने स्टेशन के समीप प्रातः 11 बजे एकत्र हुए,
जिसमें, बिजली, परिचालन, मैकेनिकल, लोको, इंजीनिरिंग, सिग्नल, मेडिकल , विभाग के कर्मचारी ने बड़े जोर के साथ बोनस की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किए, लाल झंडे से लबा लैब उक्त कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे श्रमिक यूनियन के पूरे पद अधिकारी उपस्थित रहे, इस अवसर पर संगठन के सचिव श्री एडवर्ड स्टीफेंस ने सरकार के रेल विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की, तथा 1974 के हड़ताल के वो दिन याद दिलाए, जब इसी प्रकार एक
सरकार ने अपनी दामन करी नीतियों के चलते रेल के कर्मचारियों की नौकरी खा गए, उसके बाद उस सरकार को जनता ने सबक सिखाया, आज फिर वही इतिहास दोहराया जा रहा है, कर्मचारियों के बोनस की मांग, रेल की निजीकरण के खिलाफ लाल झंडे के सिपाही ने अपना पक्ष रखा, की किस प्रकार देश की संपत्ति निजी हाथों में बेचे जा रहे है, आनेवाले समय में जहां 20 -25 रुपए में लोग राजहरा से दुर्ग तक सफर कर लेते थे अब निजी ट्रेन में वही किराया
तीन गुना ज्यादा दे कर आम जनता को मजबूरन सफर करना पड़ेगा, अपने भाषण में उन्होंने बोनस किस प्रकार से रेल कर्मचारियों को प्राप्त हुआ कैसे प्राप्त हुआ इसकी जानकारी उन्होंने दी, किस प्रकार से कर्मचारियों के घर के बिजली पानी काटी गए ताकि 1974 के हड़ताल को रोका जा सके। सातवे वेतन मे रेल कर्मचारियों के कितने ही भत्ते काट दिए, जिससे कर्मचारियों को
काफी नुकसान उठाना पड़ा, 2020 जनवरी से 2021 जुलाई तक का महंगाई भत्ता भी इस सरकार ने रोक लगा दी, जिससे एक छोटे से कर्मचारी को भी 60 से 70 हजार का नुक़सान होगा, उसके बाद भी बोनस को नहीं देने का मन अगर सरकार बनाती है तो बहुत ही निंदनीय बात होगी। ऐसे में सभी संगठन के कर्मचारियों को एक होकर सरकार की इस गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की बात की गए, ताकि सरकार को होश में का सके।
इस आन्दोलन में मुख्य रूप से उपस्थित सचिव एडवर्ड स्टीफेंस, अध्यक्ष टी रमना राव, विक्रम राव, एम डी सरफराज, बैजील एंथोनी नागूर, अंकैय्या, रमन, दिनकर, कुशाल सिंह, धनसिंह ध्रव रहे |
दल्लीराजहरा – जब गायों से होने वाली दुर्घटना में गाय और जनता को होनी लगी तकलीफे तो चिंता में थे नगर पालिका अध्यक्ष तो स्वयं निकल पड़े कर्मचारियों के साथ खुद पकड़ के डालने लगे काऊ क्रेचर में आज तड़ते सुबह नगर पालिका अध्यक्ष शिबु नायर और उनकी टीम ने शहर
में आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए आज स्वयं ही गायों को पकड़ कर डालना जिसमे उन्हें कई दिक्कतों का सामना भी हुआ पर नगर पालिका अध्यक्ष जी भी कहा मानने लगे स्वयं गायों को अपनी सूझ बूझ ओर ताकत से गायों को गाड़ियों में डाला और गौ शाला भेजा।
जिले वासियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए युवा कांग्रेस द्वारा पूरे शहर में फ्लेक्स बैनर लगवाया गया है, जिसमे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री , छग मंत्रीगण, बस्तर सांसद, स्थानीय विधायक सहित जिले के जनप्रतिनिधि सहित अन्य नेता शामिल हैं, पर जिले में लगातार उत्पात मचाने वाले आपराधिक गतिविधियों को अंजाम बेखौफ होकर करते नज़र आ रहे है, जगह जगह फेलेक्स बेनर फाड़कर शहर में एक दहशत का माहौल पैदा करने में लगे है। इन बदमाशो को पुलिस का कोई खौफ नही, देर रात तक पूरे शहर में ऐसी बदमाशी हरकत दिन प्रतिदिन सामने आ रही है और इनके हौसले बुलंद होते नज़र आ रही है ,ये घटना शहर के बीचों बीच जगदीश मंदिर के सामने की है जहाँ ये नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते पोस्टरों को फाड़ा गया है। जबकि धर्म जातिवाद को आपस मे लड़ाने की भी कोई बड़ी साजिस भी हो सकती है। ऐसे मामले को गंभीरता से लेकर ठोस कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि ऐसे बदमाश गुंडे अपराधी किस्म के लोगो को सजा दी जा सके। इससे पहले भी कई बार इस तरह का हरकत शहर में किया जा चुका है। पर कोई ठोस कदम नही उठाना इन अपराधियों के हौसले को ताकत देती नज़र आ रही हैं ।जबकि इस बार पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ऐसे अपराधियों को पडकने के लिए जाँच शुरू कर दी है।
जगदलपुर। एनएमडीसी में नौकरी लगाने का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपयों की ठगी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो ठगों को गिरफ्तार किया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी से 2017 में एनएमडीसी में नौकरी लगाने के एवज में जहां 8 लाख रुपए लिए थे, वहीं दूसरों से करीबन 42 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की थी. इस प्रकार इन्होने एक नहीं कई लोगों से ठगी की थी |
जैसे ही थाने में बचेली निवासी नरेंद्र चौधरी (41) और संजय दयाल (50) के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश शुरू की और सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 लाख रुपये से अधिक
नगद रकम के साथ एक वाहन जब्त किया है. सीएसपी ने बताया कि इस मामले में शहर की एक महिला समेत और भी आरोपी शामिल है, जिनकी खोजबीन की जा रही है. उन्होंने बताया कि ठगों ने प्रदेश के सैकड़ों लोगों से 3 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है. फिलहाल, कोतवाली पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने और आवश्यक कार्रवाई करने के साथ मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.