City Media - Page 32 of 1840 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 32

बालोद जिले को मिली 15 नवीन संजीवनी एक्सप्रेस, स्वास्थ्य सुविधा में हुआ विस्तारजन

0

प्रतिनिधियों और कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बालोद, 01 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 108 संजीवनी एक्सप्रेस के तहत 375 नई एंबुलेंसों का लोकार्पण किया है, जिससे अब लोगों को तेजी से मेडिकल सहायता मिल सकेगी। जिसमें बालोद जिले को 15 नई एंबुलेंस की सौगात मिली है। इस पहल के तहत 14 बेसिक लाइफ सपोर्ट और 01 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस शामिल हैं।

नई व्यवस्था के अनुसार अब शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट के भीतर और ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर एंबुलेंस उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इससे दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को भी समय पर इलाज मिल सकेगा। बेसिक लाइफ सपोर्ट और एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस में बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ईसीजी, ग्लूकोमीटर जैसी जांच सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा ऑक्सीजन सपोर्ट, नेब्युलाइजेशन और अन्य जरूरी उपचार भी मौके पर ही उपलब्ध होंगे।संयुक्त जिला कार्यालय बालोद में आज संजीवनी एक्सप्रेस की सभी वाहनों का आगमन हुआ। यहां जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि कृष्णकांत पवार सहित मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जेएल उइके की उपस्थिति में सभी एंबुलेंस की विधिवत पूजा अर्चना कर झंडी दिखाकर जिले के सभी विकासखंड में रवाना किया गया।

अपरिग्रह के प्रणेता भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया

0

सत्य अहिंसा और अपरिग्रह के प्रणेता भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव दल्ली राजहरा नगर में अत्यधिक उत्साह,श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर श्री महावीर सेवा समिति के तत्वाधान मे स्थानीय जैन समाज द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई इसी क्रम में दिनांक 30 3.2026 दिन सोमवार को जैन दादाबाड़ी के प्रांगण में श्री महावीर सेवा समिति द्वारा महावीर जन्मकल्याणक के शुभ अवसर पर एक दिन पूर्व सर्व समाज के लिए गौतम प्रसादी के रूप में विशाल महाभंडारा का आयोजन किया गया l

जिसमें लगभग 800 लोगों ने जमीन मे बैठकर भोजन ग्रहण किया शुद्ध आहार शाकाहार को चरितार्थ करने वाले जैन समाज ने भंडारे मे भोजन करते समय एक भी दाना झूठा ना छोड़े एवं शाकाहार के इस सन्देश को अपने जीवन मे उतारने का संकल्प दिलवाया एवं दिन मंगलवार को महावीर जन्म उत्सव का शुभारंभ ब्रह्म मुहूर्त में भव्य प्रभात फेरी के साथ हुआ श्वेत वस्त्र में सजे जैन समाज के पुरुष और केसरिया साड़ियों मे सजी महिलाओं के हाथों में धर्म ध्वजा लिए भगवान महावीर के जयकारा लगाते हुए चल रहे थे यह प्रभात फेरी स्थानीय जैन मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के जैन भवन चौक जैन दिगंबर मंदिर नगर पालिका चौक माइन्स ऑफिस चौक होते हुए गुप्ता चौक होते हुए वापस मंदिर जी पहुंची इसके बाद अत्र विराजित पूज्य म. सा.के सानिध्य में 8:00 से 9:30 तक का प्रवचन रखा गया था जिसमे गुरु भगवंतों द्वारा भगवान महावीर के जीवन का वर्णन बताया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों ने इस प्रवचन का लाभ लिया तत्पश्चात प्रातः 10जैन मंदिर जी से वरघोड़ा प्रारंभ होकर गुप्ता चौक होते हुए बस स्टैंड चौक रेलवे कॉलोनी दुर्गा मंदिर सिंधु भवन गुप्ता चौक वापस माइन्स ऑफिस चौक नगर पालिका चौक जैन दिगंबर मंदिर होते हुए वरघोड़ा वापस जैन मंदिर पहुंचा वरघोड़ा के दौरान त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की जियो और जीने दो के नारों से पूरा वातावरण भक्ति में हो गया

सकल जैन समाज के सदस्यों ने इस वरघोड़ा में उपस्थित होकर सामाजिक एकता का परिचय दिया जो कि एक एकता कि मिसाल पेश कर रहा था इसके पश्चात सभी जैन समाज के सदस्यों के लिए गौतम प्रसादी के रूप में भोजन कि व्यवस्था जैन दादाबाड़ी में रखा गया जिसका समाज के सभी वर्गों ने लाभ लिया एवं दोपहर को तीन से चार बजे के बीच जैन दिगंबर मंदिर में नवकार मंत्र का जाप रखा गया जिसमें लगभग 200 लोगों ने लाभ लिया तत्पश्चात सूर्यास्त पूर्व भोजन की व्यवस्था गौतम प्रसादी के रूप में जैन दादाबाड़ी में रखा गया इसके पश्चात जैन भवन चौक में रात्रि प्रभु भक्ति का आयोजन भव्य भक्ति संध्या के रूप में रखा गया जिसमें ख्याति प्राप्त प्राप्त विख्यात गुरु भक्त दो जुड़वा बहने प्रीति प्रिया चौहान एवं उनकी टीम राजस्थान से पधारे थे जिनकी मनमोहक प्रस्तुति ने मन्त्र मुग्ध कर दिया लगभग रात्रि 2 बजे तक चले इस भव्य भक्ति संध्या ने वातावरण को पूरा महावीर मय बना दिया महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के हर कार्यक्रम में भाग्यशाली कूपन रखे गए थे जिसका प्रथम इनाम सोने की चेन एक नग जिनके लाभार्थी श्रीमान दिनेश जी शोभा जी श्री श्री माल एवं दूसरा पुरस्कार इलेक्ट्रिक साइकिल जिसके लाभार्थी श्री सुल्तान मल संजना देवी चैरिटेबल ट्रस्ट जैन साइकिल द्वारा रखा गया था

एवं तीसरा पुरस्कार 50 ग्राम चांदी का सिक्का सुधर्म नवयुवक मंडल दल्ली राजहरा द्वारा रखा गया था कार्यक्रम के पश्चात तीनों पुरस्कार को ड्रा के रूप में निकाला गया जिसमें प्रथम पुरस्कार वैभव ढेलड़िया जी को सोने की चैन प्राप्त हुआ एवं दूसरा पुरस्कार संतोष जी संचेती चिखलाकसा को इलेक्ट्रिक साइकिल के रूप में प्राप्त हुआ एवं तीसरा पुरस्कार 50 ग्राम चांदी का सिक्का अशोक जी प्रदीप जी खटोड़ को प्राप्त हुआ इस भव्य भक्ति संध्या में हजारों की संख्या में उपस्थित जैन समुदाय के लोग भक्ति का आनंद लेते हुए सामाजिक एकता का परिचय दिए दिन भर चले इस कार्यक्रम में जैन समाज के पुरुष वर्ग के लोग सफेद वस्त्र धारण कर एवं महिलाएं केसरिया वस्त्र धारण कर कार्यक्रम में चार चांद लगा रहे थे अंत में श्री महावीर सेवा समिति के सदस्य क्रांति जैन ने आभार व्यक्त करते हुए सभी सामाजिक सदस्यों बच्चे बड़े एवं वृद्धजनों सभी का आभार व्यक्त किया एवं उद्बोधन में कहा कि इस विशेष दिवस पर हम महावीर स्वामी की शिक्षाओं पर चलने का संकल्प ले और समाज में समरसता का दीप जलाएं तथा भगवान महावीर के अनमोल संदेश “जियो और जीने दो “को आत्मसात कर हम एक ऐसे समाज का निर्माण करें जहां प्रेम करुणा और सद्भाव का वास हो अंत मे श्री महावीर सेवा समिति के सदस्यों द्वारा किसी भी प्रकार की हुई गलतियों के लिए हम क्षमा चाहते हैं आने वाले समय में आप सभी ऐसा ही सहयोग करते रहे इसकी अपेक्षा करते हैं

जैन संगठना कुसुमकसा के तत्त्वाधान में महावीर जयंती का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

0

कुसुमकसा –जैन संगठना कुसुमकसा के तत्त्वाधान में महावीर जयंती का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया , कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार प्रातः 5:30 बजे प्रभात फेरी से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के संदेशों का गुणगान करते हुए पूरे ग्राम में भ्रमण किया। तदपश्चात सुबह 9 बजे महावीर स्वामी की स्नात्र पूजा के बाद भव्य शोभायात्रा बरगोडा निकाली गई, जिसमें भगवान महावीर द्वारा दिए गए अहिंसा, सत्य और करुणा के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाया गया जिसमे भगवान महावीर के जियो और जीने दो ,अहिंसा परमो धर्म के दिए संदेशों व भक्ति का गुणगान करते डी जे के धुन के साथ निकाला गया जो बस स्टेंड चौक,दुर्गा मंदिर चौक ,आदर्श चौक ,दीप चौक अटल चौक ,आजाद चौक गैरेज पारा होते हुए जैन मंदिर में समाप्त हुआ , बरगोड़ा में मंजू संजय बैस जनपद सदस्य ,हितेश गुप्ता, विरेंद्र सिन्हा द्वारा लस्सी शरबत का वितरण कर महावीर जयंती की बधाई दी जहाँ महावीर जन्म कल्याणक की पूजा-अर्चना की गई।जैन भवन में भोजन प्रसादी के बाद ,जैन संगठना के सदस्य समाजजन शासन दीपक अक्षय मुनि म.सा. के दर्शन हेतु दल्लीराजहरा गए व धार्मिक चर्चा की साथ ही संघ द्वारा मुनिश्री से कुसुमकसा पधारने का निवेदन भी किया गया जैन संगठना द्वारा बस स्टैंड में सर्वजन के लिए शरबत वितरण किया गया। वहीं सायंकाल जैन भवन में भक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ, इस कार्यक्रम में जैन संगठना कुसुमकसा अध्यक्ष प्रेमचंद जैन ,कंवरलाल कुचेरिया ,सुरेश गुणधर ,भंवरलाल गुणधर , पारसमल सुथार ,अनिल सुथार, मुकेश गुणधर ,देवराज रायसोनी,मनीष गुणधर ,संतोष कुचेरिया,महावीर बाफना ,मोतीलाल कुचेरिया, प्रिंस कोटडिया कंवरी बाई रायसोनी, कमला बाई कोटडिया गुलाब बाई गुणधर , सोनल गुणधर सुनीता गुणधर ,रानी रायसोनी,कीर्ति कुचेरिया,मंजू कुचेरिया, पायल कुचेरियां सहित समाज के महिला पुरुष व बच्चे उपस्थित थे l

सड़क किनारे कपड़े प्रेस करने से लेकर सपनों के घर तक का सफर

0

लक्ष्मी राव की जिंदगी में आखिर आ गई नई सुबह

जगदलपुर रामनवमी के पावन अवसर पर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के नाम से जानने वाले बस्तर संभाग के जगदलपुर शहर में एक संघर्षशील आत्मा के जीवन में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (शहरी) बीएलसी घटक की लाभार्थी लक्ष्मी राव ने अपने पक्के घर में कदम रखा, जिससे जीवन भर के संघर्षों को ईंट और गारे की एक सुरक्षित नींव मिल गई।

वर्षों तक लक्ष्मी राव का जीवन लोहे की भारी प्रेस की गर्मी से मापा जाता रहा। सड़क किनारे कपड़ों पर प्रेस करने की एक छोटी सी दुकान से वह एक-एक रुपया जोड़कर अपना गुजारा करती थी। कोरोना काल के दौरान जब उन्होंने अपने पति एन कृष्णा राव को खो दिया, तो उनकी दुनिया उजड़ गई। इसके बाद के कठिन वर्षों में, उनके बच्चे भी काम की तलाश में राज्य से बाहर चले गए, जिससे वह दुनिया और अपने जर्जर आश्रय स्थल पर चुनौतियों का सामना करने के लिए निपट अकेली रह गईं। इस घर से पहले, ‘घर’ का मतलब मौसम की मार से लगातार लड़ना था। उनका पिछला निवास मानसून की बारिश या चिलचिलाती धूप से बहुत कम सुरक्षा प्रदान करता था, जिससे अस्तित्व के लिए उनका दैनिक संघर्ष और भी थका देने वाला हो गया था।

ईंट-दर-ईंट भविष्य का निर्माण

पीएमएवाय शहरी के माध्यम से एक स्थायी छत का सपना हकीकत बन गया, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार से कुल 2.40 लाख की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई। हालाँकि, यह यात्रा उनके अपने पसीने और बलिदान की मांग करती थी। लाभार्थी के हिस्से के 1 लाख का प्रबंधन करना एक बड़ी चुनौती थी। उन्होंने अपने प्रेस के काम से होने वाली कमाई का एक-एक रुपया बड़ी सावधानी से बचाया।

उन्होंने किश्तों में इस योगदान का प्रबंधन किया, यह सुनिश्चित करते हुए कि नींव से लेकर छत तक, निर्माण का प्रत्येक चरण पूरी निष्ठा के साथ पूरा हो। तेलंगाना की परंपराओं का पालन करते हुए गृह प्रवेश उनकी आस्था और सहनशक्ति का प्रमाण था। इस समारोह को संपन्न कराने के लिए विशेष रूप से विशाखापत्तनम (विजाग) से पुजारी बुलाए गए थे। अटूट भक्ति के साथ, अनुष्ठान रात 2:30 बजे के सटीक मुहूर्त पर शुरू हुआ और दूसरे दिन सुबह 7 बजे समाप्त हुआ। जैसे ही पूजा संपन्न हुई, उन्होंने समस्त आवास से संबंधित कर्मचारियों को गृह प्रवेश प्रसाद प्रीति भोज में बुलाकर मान दिया। यह घर उस महिला की गरिमा का प्रतीक है जिसने साबित कर दिया कि कोयले की भारी प्रेस और भारी तकलीफों के बावजूद, एक सुंदर भविष्य का निर्माण किया जा सकता है।

बस्तर के विकास को मिली नई गति: वन मंत्री केदार कश्यप

0

सड़क सुदृढ़ीकरण के लिए नारायणपुर को 11.31 करोड़ की सौगात

गढ़बेंगाल चौक से मानसरोवर तक सड़क होगी मजबूत

जगदलपुर बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के समग्र विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एनएच-130 डी अंतर्गत गढ़बेंगाल चौक से मानसरोवर बखरूपारा तक लगभग 2 किलोमीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण हेतु 11.31 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह महत्वपूर्ण सौगात क्षेत्र के विधायक एवं केबिनेट मंत्री केदार कश्यप के सतत प्रयासों और सक्रिय पहल का परिणाम है।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि डबल इंजन सरकार के सहयोग से नारायणपुर सहित पूरे बस्तर क्षेत्र में विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति मिल रही है। इस सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य के पूर्ण होने से शहर की यातायात व्यवस्था सुगम और सुरक्षित होगी। साथ ही आम नागरिकों, व्यापारियों और दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

कश्यप ने बताया कि यह मार्ग लंबे समय से मरम्मत और उन्नयन की आवश्यकता महसूस कर रहा था, जिसे अब प्राथमिकता देते हुए स्वीकृति दिलाई गई है। सड़क के बेहतर होने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। मंत्री केदार कश्यप ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है।

नारायणपुर की नई पहचान: केदार

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता है कि अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे। नारायणपुर में सड़कों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं जिले को नई पहचान देंगी।वनमंत्री ने कहा की विष्णुदेव साय सरकार में इस प्रकार के विकास कार्यों से नारायणपुर तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा और क्षेत्र के नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर होगा।

केंद्रीय मंत्री रक्षा खड़से का मेयर पाण्डेय और एम आईसी सदस्य राणा ने किया स्वागत

0

जगदलपुर। केंद्रीय युवा एवं खेल राज्य मंत्री भारत सरकार, रक्षा निखिल खड़से का महापौर संजय पांडे व एमआईसी सदस्य संग्राम सिंह राणा ने स्वागत किया।

राजहरा में आरपीएल की धूम

0

एक लाख का है पहला ईनाम, द्वितीय पुरस्कार 71 हजार रुपए

दल्ली राजहरा खेल नगरी दल्ली राजहरा में इन दिनों क्रिकेट की धूम मची हुई है। शहर के व्यवसायी और प्रतिष्ठित नागरिकों के सौजन्य से शहर के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों ने खेलबो राजहरा फाउंडेशन के तत्वावधान में राजहरा प्रीमियर लीग का आयोजन किया है। खेल का उद्देश्य है इस लीग के माध्यम से क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा को सामने लाना है। उद्घाटन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, शहर व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, समाजसेवी आशुतोष माथुर, क्रिकेटर सुरेश रेड्डी, पत्रकार अर्जुन झा, स्टील सिटी होटल के संचालक प्रवीण जैन शामिल हुए।

इन अतिथियों ने आयोजकों को आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। 30 मार्च से प्रारंभ हुई प्रतियोगिता में सन्नी स्टार, राजहरा इंडियंस, एसटी-11 एमजे वॉरियर्स, अंजलि स्टार, जीबी स्पोर्ट्स, थंडर थ्री जैसी मशहूर टीमें हिस्सा ले रही हैं। 8 अप्रैल को फाइनल मैच खेला जाएगा, मैच के दौरान टीम को लाखों के इनाम प्रायोजकों द्वारा दिए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए, द्वितीय 71 हजार हजार रुपए मिलेंगे, माथुर सिनेफ्लेक्स, ज्योति चिकित्सालय, क्रांति मेडिकल, होटल स्टील सिटी, शांति ज्वेलर्स, श्री अरिष्ट फाइनेंस मुख्य प्रायोजक हैं। इस लीग को सफल बनाने में संरक्षक विशाल मोटवानी, शहर के युवा संजय साहनी, विपिन जैन, सन्नी मोटवानी, बादल तिवारी, मोहम्मद फरीद, सन्नी भाटिया, इमरान मोहम्मद, अक्षय शिवहरे, पीएम सुहेल, सूरज दास, शादाब अली, यश जैन विशेष योगदान दे रहे हैं।

गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर, मारपीट कर चाकू एवं लकड़ी के डंडा से प्राण घातक हमला कर लूट करने वाले तीन आरोपियों को बालोद पुलिस ने चंद घंटो में किया गिरफ्तार

0

आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 07 AH 4376 लूट किये एक पोको कंपनी का मोबाइल, एक लोहे की धारदार चाकू को किया गया जप्त।

शराब पीने के लिए रूपये मांग करने पर नही देने से हुआ विवाद।

दिनांक 29.03.2026 को पिनेश कुमार उर्फ मोनू निवासी ग्राम मोंगरी थाना व जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 28.03.2026 के रात्रि 21ः30 बजे गंजपारा शराब भट्ठी मेन रोड बालोद में मुर्तजरर जयप्रकाश साहू को आरोपी पीयूष उपाध्याय, सोनू गट्टा एवं सागर देवांगन ने मिलकर शराब पीने के लिए रूपयों की मांग करने पर नहीं देने पर जय प्रकाश साहू को मां-बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चाकू एवं लकड़ी के डंडा से मारपीट करने से जय प्रकाश के पेट के बांए तरफ गंभीर चोट लगने से अंदर से अतड़ी बाहर आ गया है तथा जय प्रकाश को आरोपियों से मारपीट करते समय बचाने गए गजेन्द्र साहू को भी आरोपियों ने मारपीट करने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण के मुर्तजरर जय प्रकाश साहू को प्रार्थी ने अपने साथियों के साथ घटना स्थल से उपचार हेतु जिला अस्पताल बालोद में लाकर भर्ती किए एवं मुतजर्रर गजेन्द्र साहू को जिला अस्पताल बालोद भेजा गया जहां डॉक्टर साहब ने मुर्तजरर गजेन्द्र साहू के सिर में लगे चोंट को साधारण होना तथा मुर्तजरर जय प्रकाश साहू को रिफर करने पर शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी भिलाई में उपचार भर्ती होना बताये कि रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 144/2026 धारा-

296,351(3),115(2),109,309(4),3(5) बीएनएस कायम किया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार कर आरोपीगण को प्रथम सूचना दर्ज करने के चंद घंटो में धेराबंदी कर पकड़ा गया। तथा आरोपियों से पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किये व आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 07 AH 4376 लूट किये एक पोको कंपनी का मोबाइल, एक लोहे की धारदार चाकू को किया गया जप्त। आरोपियों को गिरफतार कर माननीय न्यायालय को पेश किया गया है जहां से आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्र.आर. 1732 योगेश सिन्हा, प्र.आर. 1603 दुर्याेधन यादव, आरक्षक 339 संजय सोनी, आरक्षक 1948 बनवाली साहू, आरक्षक 51 नागेश साहू, आरक्षक 36 मोहन कोकिला का विशेष सराहनीय योगदान रहा। नाम आरोपीगणः- 01. पीयुष उपाध्याय पिता राकेश उपाध्याय उम्र 19 वर्ष पता वार्ड क्र. 04 टीकरापारा बालोद थाना व जिला बालोद 02. पुष्पेन्द्र यादव उर्फ सोनु गट्टा पिता विष्णुराम यादव उम्र 21 वर्ष पता वार्ड क्र. 07 पाण्डेपारा बालोद थाना व जिला बालोद, 03. सागर देवांगन पिता गणेशराम देवांगन उम्र 20 वर्ष पता ग्राम देवारभाट थाना व जिला बालोद,

कुसुमकसा रेलवे स्टेशन बनेगा हाईटेक: सेकंड प्लेटफार्म, फुट ओवर ब्रिज और आधुनिक सुविधाओं को मिली मंजूरी

0

बालोद। जिले के कुसुमकसा रेलवे स्टेशन को अब आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां सेकंड प्लेटफार्म, फुट ओवर ब्रिज (FOB) सहित अन्य विकास कार्यों को स्वीकृति मिल गई है। लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का कायाकल्प किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे विकास को मिली रफ्तारपूर्व जनपद सदस्य एवं रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य संजय बैंस की मांग और प्रयासों के बाद यह महत्वपूर्ण स्वीकृति मिली है। उनके प्रयासों से कुसुमकसा रेलवे स्टेशन अब एक हाईटेक स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। क्या-क्या मिलेंगी नई सुविधाएंसेकंड प्लेटफार्म का निर्माणफुट ओवर ब्रिज (रैंप सहित)यात्रियों के लिए आधुनिक फर्नीचरबेहतर यात्री सुविधाएं और आधारभूत संरचना 12 कोच वाली ट्रेनों के अनुरूप प्लेटफार्म विस्तारइन सुविधाओं के विकसित होने से यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने में आसानी होगी, भीड़भाड़ कम होगी और स्टेशन पर बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित होगा। रेलवे प्रशासन का जताया आभार इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर संजय बैंस ने रेलवे प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि यह कार्य लंबे समय से क्षेत्र की आवश्यकता थी, जो अब पूरी होने जा रही है।

उन्होंने कहा कि इससे कुसुमकसा सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई दिशाकुसुमकसा स्टेशन के उन्नयन से न केवल यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि स्थानीय व्यापार, आवागमन और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी। यह परियोजना बालोद जिले के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा रही है।रेलवे बोर्ड का आभार जनपद सदस्य मंजू बैंस सरपंच वेद बाई पिस्दा उप सरपंच नितिन जैन संतोष जैन पंकज जेठवानी शिव राम जी पूर्व सरपंच देवराज जैन दिनेश जैन दीपक यादव पुष्पजीत बैंस देवेश सिन्हा मोती कुचेरिया मनीष जेठवानी जी ने आभार व्यक्त संजय बैंस सहित रेलवे बोर्ड का आभार माना हैl

गंजपारा में खूनी वारदात: लूट का विरोध पड़ा भारी, युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला; हालत नाजुक

0

बालोद। शहर का गंजपारा इलाका सोमवार को उस वक्त दहशत में डूब गया, जब शराब लेने आए दो युवकों पर बदमाशों ने हमला कर दिया। मामूली लूट की घटना अचानक खूनी वारदात में बदल गई, जिसमें एक युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।जानकारी के मुताबिक, ग्राम घुमका निवासी 20 वर्षीय जय प्रकाश साहू अपने साथी गज्जू साहू के साथ गंजपारा स्थित शराब दुकान पहुंचा था। तभी घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और शराब, नगदी व मोबाइल छीनने लगे।जब जय प्रकाश ने विरोध किया, तो बदमाशों ने बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं। उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए—पीठ, पेट, सिर, कमर, गला और उंगली तक को नहीं छोड़ा गया। युवक के शरीर पर आठ से अधिक गहरे जख्म मिले हैं, जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।खून से लथपथ हालत में युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच तेज कर दी। थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।इस दिल दहला देने वाली घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS