City Media - Page 661 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 661

जतिन ने कांग्रेस के त्रिदेव के साथ धनपूंजी में किया जनसंपर्क

0
  •  रेखचंद जैन, राजीव शर्मा और टीव्ही रवि ने जतिन के लिए कस ली है कमर
  • भूपेश बघेल सरकार के काम का दे रहे हवाला

जगदलपुर इस विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल कांग्रेस के त्रिदेव रेखचंद जैन राजीव शर्मा और टीव्ही रवि के साथ चुनाव प्रचार और जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इन चारों नेताओं ने क्षेत्र के धनपूंजी गांव में सघन जनसंपर्क किया और भूपेश बघेल सरकार के उत्कृष्ट कार्यों का हवाला देते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।

जगदलपुर सीट के कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल के पक्ष में जबसे विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीव्ही रवि का खुलकर साथ मिल रहा है, तबसे सियासी हवा की दिशा ही बदल गई है। कांग्रेस के ये त्रिदेव जतिन जायसवाल के लिए मुफीद साबित हो रहे हैं। रेखचंद जैन की क्षेत्र में पकड़, राजनैतिक अनुभव, लोगों से घनिष्ठता, राजीव शर्मा की नगर एवं समीपी इलाकों में पैठ और टीव्ही रवि की जमीनी सियासत का असर दिखने लगा है। लोग कांग्रेस के पक्ष में एकजुट होने लगे हैं। जतिन जायसवाल की स्थिति मजबूत होती जा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल को ग्राम धनपूंजी में जबरदस्त जन समर्थन मिला। माता – बहनों और बड़े बुजुर्गों ने जतिन को आशीर्वाद देते हुए जीत का भरोसा दिलाया। जायसवाल ने ग्रामीणों से कहा कि मुझे आपके वोट के साथ ही सपोर्ट की भी जरूरत है। ग्रामीणों ने कहा कि रेखचंद जैन, राजीव शर्मा, टीव्ही रवि का साथ जतिन की जीत का बनाएगा इतिहास। प्रचार अभियान में ये तीनों नेता भी साथ थे। इन तीनों के साथ ने कांग्रेस में नई जान फूंक दी है। कार्यकर्त्ता अब दोगुने उत्साह के साथ जतिन जायसवाल का प्रचार कर रहे हैं। जतिन ने ग्रामीणों से कहा कि आप सभी ने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है और अभी एवं आगे भी हमें आपके साथ की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से पूरी एकजुटता के साथ कांग्रेस के पक्ष में डट जाने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने एक सुर में कहा कि भूपेश है, तो भरोसा है, जतिन है, तो यकीन है।

30 भाजपाई हुए कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल ने ओड़िशा सीमा के करीब स्थित झाड़ेश्वर मंदिर में भगवान झाडेश्वर की पूजा आराधना कर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान विधायक रेखचंद जैन, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा एवं वरिष्ठ नेता टीवी रवि भी साथ थे। जनसंपर्क के बीच 30 भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार जतिन जायसवाल ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार की नीतियों एवं योजनाओं के दम पर एकबार हम पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि विधायक रेखचंद जैन ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में जितने भी जनहितैषी कार्य किए हैं, उनका लाभ कांग्रेस को मिलेगा और हम जगदलपुर विधानसभा सीट का चुनाव भारी बहुमत से जीतने में सफल होंगे। विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की लहर चल रही है। हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार द्वारा किसानों, युवाओं, गरीबों एवं आदिवासियों के लिए जो जनहितकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है, उसके कारण आज कांग्रेस के सामने कोई भी चुनौती नहीं है। हमने हर ग्राम पंचायत में देव गुड़ियों, माता गुड़ियों का जीर्णोद्धार, नवनिर्माण, नल- जल योजना, सड़क,पुल पुलिया निर्माण, नाली निर्माण कार्य किया है। उसके कारण आज लोगों का विश्वास कांग्रेस के प्रति और मजबूत हुआ है और इसका पूरा लाभ हमारी पार्टी के युवा जुझारू उम्मीदवार जतिन जायसवाल को मिलेगा और वे भारी बहुमत से जीत कर आएंगे।इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज कांग्रेस सरकार की नीतियों को अन्य प्रदेश की सरकारें भी अपना रही हैं।राजीव गांधी किसान न्याय योजना, भूमिहीन किसान न्याय योजना, राजीव मितान योजना, गोधन न्याय योजना जैसी नीतियों के कारण आज छत्तीसगढ़ मॉडल अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय उदाहरण हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार जतिन जायसवाल को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस अवसर पर कांग्रेस प्रवेश करने वाले लोगों ने एक स्वर में नारा लगाते हुए कहा की भूपेश है तो भरोसा है। हम सभी कांग्रेस की रीति नीति एवं कांग्रेस उम्मीदवार जतिन जायसवाल की लोकप्रियता से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं। इस दौरान वरिष्ठ नेता टीव्ही रवि, जिशान कुरैशी सामू कश्यप, सरला तिवारी, लेखन बघेल, वीरेंद्र साहनी, हेमेश्वरी, हेमू उपाध्याय, सियाराम, विजय सिंह, कुलदीप सिंह, परमजीत जसवाल, इंदु बघेल, एस नीला रंजीत बख्शी, जालंधर नाग, घनश्याम महापात्र, धनुर्जय, रविदास, संजय, बलदेव साहू, रामेश्वर बिसाई, विजय बिसाई, सामुएल नाग, विजय दास, दुशाल काले, नितीश शर्मा एवं सरपंच आमागुडा भगतराम समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

सुना रहा है ये समां सुनी सुनी सी दास्तां

0
  • दीपक की रोशनी में विकास की डगर पर चल पड़े युवा

(अर्जुन झा)

लोहंडीगुड़ा चित्रकोट विधानसभा के तीनों ब्लाक में तरुणाई दीपक की रोशनी में विकास की डगर पर चल पड़ी है। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र अन्य इलाकों की अपेक्षा अधिक विकसित, शिक्षित और खुले दिल दिमाग वाला क्षेत्र है। यहां के लोग विकास चाहते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद दीपक बैज फिर विधानसभा में इस सीट का प्रतिनिधित्व करने चुनाव मैदान में हैं। यहां मुकाबले में आनंद नहीं आ रहा। क्योंकि एकतरफा माहौल गांव- गांव में नजर आ रहा है। बास्तानार से लेकर लोहंडीगुड़ा तक युवाओं और महिलाओं का समर्थन दीपक बैज को मिल रहा है। वजह है उनके विकास के वे काम, जो उन्होंने पहले विधायक और फिर सांसद के रूप में किए हैं। वजह है उनकी ईमानदार छवि। दीपक बैज राजनीति की काजल की कोठरी में पूरी तरह बेदाग हैं। उनके राजनीतिक विरोधियों ने कभी उनकी तरफ उंगली उठाने की हिम्मत नहीं की। क्योंकि दीपक सिर्फ विकास की राजनीति करते हैं। बस्तर के हितों के लिए संघर्ष करते हैं। वे विकास की सोच रखते हैं। जनता के प्रति संवेदनशील हैं। अन्याय का प्रतिकार करते हैं और समाधान के पहले शांत नहीं बैठते। वे छत्तीसगढ़ के युवाओं के आइकन बन चुके हैं तो अपने बस्तर और चित्रकोट की बात ही क्या है। यहां हर घर की यही तमन्ना है कि बेटा हो तो दीपक जैसा। छोटी सी उम्र में दो बार विधायक, फिर सांसद और अब सांसद के साथ साथ उस कांग्रेस के सबसे युवा प्रदेश अध्यक्ष, जो कांग्रेस इस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। जब कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व दीपक की क्षमता का कायल है तो साफ है कि उनके अपने घर के लोग उनकी प्रतिभा से अपरिचित नहीं हैं। जब घर के चिराग की रोशनी दूर तक फैलती है तो आंगन का हर एक कोना जगमग होता है। दीपक के साथ यह कहावत लागू नहीं होती कि घर का जोगी जोगड़ा, आन गांव का सिद्ध। वे तो चित्रकोट से लेकर पूरे बस्तर में सिध्द हैं और अब प्रदेश कांग्रेस के मुखिया के तौर पर अपनी कर्मशीलता की धाक जमा चुके हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में संगठन को चुनाव के लिए खड़ा करने के लिए दीपक को तीन महीने का समय मिला। आज जिस तरह चित्रकोट के युवा दीपक के साथ साथ चल रहे हैं, वैसे ही छत्तीसगढ़ के युवा भी उनके साथ हैं। ऐसा लग रहा है कि चित्रकोट में दीपक बैज की शक्ल में छत्तीसगढ़ की जवानी चुनाव मैदान में उतर आई है। कोई धर्म के नाम पर चुनाव लड़ता है तो दीपक बैज कर्म के नाम पर चुनाव लड़ते रहे हैं और लड़ रहे हैं। तब भी ऐसा नहीं है कि वे धर्म से परे हैं। उनका धर्म जनसेवा और विकास है। उनका धर्म महिलाओं का सशक्तिकरण और युवाओं का रोजगार है। इसीलिए उनके प्रयासों से वनोपज आधारित ऐसे प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित हो रहे हैं, जो महिलाओं की आर्थिक समृद्धि की गारंटी हैं। लोहंडीगुड़ा की इमली सात समंदर पार इठला रही है तो यह दीपक की महिला हितैषी सोच का परिणाम है। दीपक बैज के संघर्ष का ही नतीजा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को बस्तर आकर चुनावी वादा करना पड़ रहा है कि नगरनार स्टील प्लांट निजी क्षेत्र में नहीं जाएगा। इन चुनावी वादों पर चित्रकोट सहित बस्तर की जनता को भरोसा हो न हो, लेकिन दीपक बैज पर भरोसा है कि वे इस प्लांट का निजीकरण रोकने पूरी कोशिश कर रहे हैं। ऐसा इसलिए कि यह प्लांट बस्तर के हाथों में रहेगा तो बस्तर के युवाओं के हाथ को काम मिलेगा। बात अगर आस्था की है तो दीपक बैज ने जग प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के अध्यक्ष के रूप में बेहद सक्रिय भूमिका निभाई है। इस महा पर्व के रथ से जुड़े दसियों गांवों के लोगों के साथ दीपक ने साथी की तरह अपने दायित्व पूरे किए हैं।

भीरागांव की शाला को मॉडल स्कूल बनाने पहल

0
  • पिरामल फाउंडेशन ने किया जन चौपाल का आयोजन

जगदलपुर बस्तर संभाग के कोंडागांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत भीरागांव (ब) में पिरामल फाउंडेशन एसपिरेशनल भारत कोलाबोरेटिव से गांधी फेलो सूरज झरिया द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल के तहत 20 दिनों तक कम्युनिटी इमर्सन एवं पीएसपी के दौरान मॉडल स्कूल (अमचो सक्षम स्कूल) शिक्षा के स्तर को सुधारने और विकसित करने के लिए गांव के मिडिल एवं प्रायमरी स्कूल में कार्य किया गया।

फाउंडेशन के जिला मीडिया प्रभारी शिक्षक शैलेंद्र ठाकुर ने बताया कि पिरामल फाउंडेशन एसपिरेशनल भारत कोलाबरेटिव के सदस्य सूरज झरिया ने सचिव, सरपंच एवं प्रधान अध्यापक अशोक साहू के साथ मिलकर स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया एवं बाल संसद का गठन किया। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के साथ बैठक की गई एवं कमेटी को एक्टिव करने के लिए प्रयास किया गया। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों द्वारा स्कूल के कमरों एवं परिसर की साफ सफाई की गई। विद्यालय के लिए किचन गार्डन भी बनया गया। गांव के पढ़े लिखे युवाओं को स्कूल जोड़कर वॉलिंटियर का महत्व एवं स्कूल में उनके संभावित योगदान की जानकारी दी गई। 20 दिनों तक सामुदायिक कार्य के तहत घर- घर जाकर लोगों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया गया एवं उनकी समस्याएं सुनी एवं उनके निराकरण के उपाय बताए गए। सूरज झरिया ने बताया कि गांधी फेलो को साल में एक बार किसी गांव में जाकर रहना होता है ,जिसे कम्युनिटी इमर्सन कहते हैं। किसी परिवार के साथ 20 दिनों तक रहकर उनके जैसा जीवन जीना होता है। समुदाय में क्या चल रहा है, क्या समस्याएं हैं, उनके रीति रिवाज, परंपरा, भौगोलिक एवं सांस्कृतिक माहौल को जानने का प्रयास किया जाता है। पंचायत की सहायता से शौचालय की मरम्मत की गई एवं स्कूल में पीने के पानी की व्यवस्था की जा रही है, ताकि आने वाले समय में एक मॉडल स्कूल के उदाहरण के रूप में भीरागांव ब के स्कूल का नाम हो सके। आयोजन में सरपंच मेहतू राम सोढ़ी, सचिव आयतू राम सोढ़ी, सीएचओ अनसुईया नेताम, प्रधान अध्यापक, अशोक साहू, समस्त शिक्षकों एवं ग्रामीणों का योगदान रहा।

कर्जमाफी की घोषणा से घबराए भाजपा नेता : रेखचंद जैन

0
  •  जनहितैषी योजनाओं का मिलता रहेगा लोगों को लाभ
  • लाभ न लेने की बात लिखकर जनता को दें भाजपाई

जगदलपुर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई कर्जमाफी की घोषणा से भाजपा की घबराहट साफ दिख रही है। प्रदेश में जनता के हित में बीते पांच साल में चलाई गई सभी योजनाओं का लाभ कांग्रेस को अवश्य मिलेगा। अबकी बार 75 पार का नारा साकार होगा क्योंकि समूचे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की आंधी बह रही है। इसे देखते हुए भाजपा के प्रदेश व जिला स्तर के नेता घबरा गए हैं और उलूल- जलूल बयानबाजी कर रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रेखचंद जैन ने एक बयान में कहा है कि कांग्रेस के शासनकाल में जनोपयोगी योजनाओं से गांव व शहर के लोगों को लाभ देकर गरीबी के कुचक्र से निकाला गया है। भाजपा समाज के इस महत्वपूर्ण तबके को बदहाली में ही रखने पर यकीन करने वाली पार्टी है। जबकि कांग्रेस गरीबों के आर्थिक उत्थान के लिए काम करती है। श्री जैन ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री ने जो 75 पार का नारा दिया है, वह साकार होता देख भाजपा नेता सकते में आ गए हैं। भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री का चेहरा जनता के सामने न रखना इसका प्रमाण है। कांग्रेस की योजनाओं से घबराए भाजपाई इन योजनाओं में मीन मेख निकालकर खानापूर्ति कर रहे हैं। किसान कर्ज माफी, धान बोनस आदि से यदि उन्हें परहेज है, तो यह बात उन्हें जनता को लिखकर देनी चाहिए कि वे इन योजनाओं का लाभ भाजपा के लोग नहीं उठाएंगे। श्री जैन ने दावा किया है कि पिछले चुनाव के समय की गई कांग्रेस की घोषणाओं का लाभ किस भाजपा नेता ने कितना उठाया है, इसकी पूरी सूची उनके पास है। अगर भाजपा के नेता यह चाहते हैं कि किसने कितना कर्ज माफ करवाया तो उसे भी उजागर किया जा सकता है।

भूपेश और जैन के कार्यों का लाभ मिलेगा कांग्रेस को :जतिन

0
  •  कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल ने झाड़ेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना
  • गांव के पचासों भाजपा कार्यकर्त्ता कांग्रेस में शामिल

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल ने ओड़िशा सीमा के करीब स्थित झाड़ेश्वर मंदिर में भगवान झाडेश्वर की पूजा आराधना कर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान गांव के तीस से भी अधिक व्यक्तियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। जतिन जायसवाल, संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा तथा वरिष्ठ नेता टीवी रवि ने कांग्रेस में आए नए लोगों को कांग्रेसी गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया।

झाड़ेश्वर मंदिर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित है और उसकी बड़ी मान्यता है। संसदीय सचिव रेखचंद जैन झाड़ेश्वर महादेव के परम भक्त हैं। वे हर साल सावन माह में प्रत्येक सोमवार को अपनी धर्मपत्नी संगीता जैन के साथ झाड़ेश्वर मंदिर जाकर पूजा आराधना करते हैं। जतिन जायसवाल भी गुरुवार को मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। जतिन, रेखचंद जैन, राजीव शर्मा और टीव्ही रवि ने मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद गांव में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। वे ग्रामीणों से मिले और कांग्रेस के पक्ष में मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करते रहे। इसी बीच गांव के 30 भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार जतिन जायसवाल ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार की नीतियों एवं योजनाओं के दम पर एकबार हम पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि विधायक रेखचंद जैन ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में जितने भी जनहितैषी कार्य किए हैं, उनका लाभ कांग्रेस को मिलेगा और हम जगदलपुर विधानसभा सीट का चुनाव भारी बहुमत से जीतने में सफल होंगे। विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की लहर चल रही है। हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार द्वारा किसानों, युवाओं, गरीबों एवं आदिवासियों के लिए जो जनहितकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है, उसके कारण आज कांग्रेस के सामने कोई भी चुनौती नहीं है। हमने हर ग्राम पंचायत में देव गुड़ियों, माता गुड़ियों का जीर्णोद्धार, नवनिर्माण, नल- जल योजना, सड़क,पुल पुलिया निर्माण, नाली निर्माण कार्य किया है। उसके कारण आज लोगों का विश्वास कांग्रेस के प्रति और मजबूत हुआ है और इसका पूरा लाभ हमारी पार्टी के युवा जुझारू उम्मीदवार जतिन जायसवाल को मिलेगा और वे भारी बहुमत से जीत कर आएंगे।इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज कांग्रेस सरकार की नीतियों को अन्य प्रदेश की सरकारें भी अपना रही हैं।राजीव गांधी किसान न्याय योजना, भूमिहीन किसान न्याय योजना, राजीव मितान योजना, गोधन न्याय योजना जैसी नीतियों के कारण आज छत्तीसगढ़ मॉडल अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय उदाहरण हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार जतिन जायसवाल को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस अवसर पर कांग्रेस प्रवेश करने वाले लोगों ने एक स्वर में नारा लगाते हुए कहा की भूपेश है तो भरोसा है। हम सभी कांग्रेस की रीति नीति एवं कांग्रेस उम्मीदवार जतिन जायसवाल की लोकप्रियता से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं। इस दौरान वरिष्ठ नेता टीव्ही रवि, जिशान कुरैशी सामू कश्यप, सरला तिवारी, लेखन बघेल, वीरेंद्र साहनी, हेमेश्वरी, हेमू उपाध्याय, सियाराम, विजय सिंह, कुलदीप सिंह, परमजीत जसवाल, इंदु बघेल, एस नीला रंजीत बख्शी, जालंधर नाग, घनश्याम महापात्र, धनुर्जय, रविदास, संजय, बलदेव साहू, रामेश्वर बिसाई, विजय बिसाई, सामुएल नाग, विजय दास, दुशाल काले, नितीश शर्मा एवं सरपंच आमागुडा भगतराम समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

दीपक नहीं, यह चमकता सितारा है, बस्तर का राज दुलारा है

0
  • अपने सपूत दीपक बैज के स्वागत में उमड़ रहे ग्रामीणों ने दिया नया नारा
  • देर रात तक चलता है चित्रकोट में जनसंपर्क

अर्जुन झा

लोहंडीगुड़ा प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा ने पीसीसी अध्यक्ष, सांसद एवं चित्रकोट विधानसभा सीट के पार्टी प्रत्याशी दीपक बैज को राजनीतिक क्षितिज का उभरता सितारा क्या निरुपित कर दिया, बस्तर जिले में एक नए राजनैतिक नारे का अभ्युदय हो गया। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्त्ता और ग्रामीण ‘दीपक नहीं ये चमकता सितारा है, बस्तर का राज दुलारा है’ के नए नारे के साथ कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज के स्वागत के लिए देर रात भी पलक पांवड़े बिछाए बैठे रहते है। बैज का जनसंपर्क अभियान गांवों में देर रात तक जारी रहता है।

तीन दिन पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी एवं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा बस्तर प्रवास पर आईं थीं। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कुमारी शैलजा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को राजनीति का उभरता हुआ चमकता सितारा बताया था। उनका यह बयान मीडिया में आने के बाद चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र समेत बस्तर जिले के अनेक भागों में नए नारे का प्रचलन बढ़ गया है। यह नारा है -‘दीपक नहीं यह चमकता सितारा है, बस्तर का राज दुलारा है’। इस नए नारे की गूंज गुरुवार की देर रात लोहंडीगुड़ा विकासखंड के अनेक गांवों में सुनाई देती रही। विकासखंड की ग्राम पंचायत तारागांव में पहुंचे दीपक बैज को सुनने उमड़े लोग बार बार यह नारा बुलंद करते दिखे। श्री बैज को देखने और सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा था। सियान, सजन, माता -बहनों और युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 87 से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज का डोर टू डोर चुनाव प्रचार प्रसार व जनसंपर्क जोरों से देर रात भी जारी है। गुरुवार की देर रात लोहंडीगुड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत तारागांव में जनसंपर्क करने पहुंचे दीपक बैज का ग्रामीणों ने नए नारे के बीच आत्मीय स्वागत किया।तारागांव में जनसंपर्क व नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे दीपक बैज को सुनने जनसैलाब उमड़ पड़ा था।दीपक बैज की सरलता के कायल सियान, सजन, माता बहनों और युवाओं का हुजूम देखते ही बन रहा था। इस दौरान दीपक बैज ने मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए अपने लिए समर्थन मांगा। प्रत्याशी दीपक बैज को तारागांव के मतदाताओं का अपार जनसमर्थन, सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

ट्रक और बाइक भिड़ंत से एक युवक की मौत दूसरा घायल

0

दल्लीराजहरा झरन मंदिर के पास माइंस ट्रक व मोटर साइकिल के आपस में भिड़ंत में घटना स्थल पर एक युवक मौके पर मौत हो गई । सूत्रों के अनुसार घटना करीबन 11 बजे की बताई जा रही हैं ।जिसमे मोटर साइकिल में सवार 2 युवक मिथलेश साहू उम्र 24 वर्ष वार्ड नं 18 दल्लीराजहरा का रहने वाला जो घटना स्थल पर मौके पर मौत हो गई। वही दूसरी युवक राकेश निषाद वार्ड नं 10 दल्लीराजहरा का रहने वाला जो घायल हैं जिसे शहीद अस्पताल में उपचार की भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही राजहरा सीएसपी राजेश बागडे एवम् टीआई मुकेश सिंह दलबद के साथ घटनास्थल पहुंचे। नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन व् वार्ड के लोगो ने मृतक के परिजन को बी एस पी में नौकरी देने की मांग को लेकर डरसेना पुलिया के पास माइन्स की ट्रको को रोककर चक्काजाम कर दिया।

 

जतिन ने कांग्रेस के त्रिदेव के साथ धनपूंजी में किया जनसंपर्क

0
  • रेखचंद जैन, राजीव शर्मा और टीव्ही रवि ने जतिन के लिए कस ली है कमर
  • भूपेश बघेल सरकार के काम का दे रहे हवाला

जगदलपुर इस विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल कांग्रेस के त्रिदेव रेखचंद जैन राजीव शर्मा और टीव्ही रवि के साथ चुनाव प्रचार और जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इन चारों नेताओं ने क्षेत्र के धनपूंजी गांव में सघन जनसंपर्क किया और भूपेश बघेल सरकार के उत्कृष्ट कार्यों का हवाला देते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।

 

जगदलपुर सीट के कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल के पक्ष में जबसे विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीव्ही रवि का खुलकर साथ मिल रहा है, तबसे सियासी हवा की दिशा ही बदल गई है। कांग्रेस के ये त्रिदेव जतिन जायसवाल के लिए मुफीद साबित हो रहे हैं। रेखचंद जैन की क्षेत्र में पकड़, राजनैतिक अनुभव, लोगों से घनिष्ठता, राजीव शर्मा की नगर एवं समीपी इलाकों में पैठ और टीव्ही रवि की जमीनी सियासत का असर दिखने लगा है। लोग कांग्रेस के पक्ष में एकजुट होने लगे हैं। जतिन जायसवाल की स्थिति मजबूत होती जा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल को ग्राम धनपूंजी में जबरदस्त जन समर्थन मिला। माता – बहनों और बड़े बुजुर्गों ने जतिन को आशीर्वाद देते हुए जीत का भरोसा दिलाया।  जायसवाल ने ग्रामीणों से कहा कि मुझे आपके वोट के साथ ही सपोर्ट की भी जरूरत है। ग्रामीणों ने कहा कि रेखचंद जैन, राजीव शर्मा, टीव्ही रवि का साथ जतिन की जीत का बनाएगा इतिहास। प्रचार अभियान में ये तीनों नेता भी साथ थे। इन तीनों के साथ ने कांग्रेस में नई जान फूंक दी है। कार्यकर्त्ता अब दोगुने उत्साह के साथ जतिन जायसवाल का प्रचार कर रहे हैं। जतिन ने ग्रामीणों से कहा कि आप सभी ने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है और अभी एवं आगे भी हमें आपके साथ की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से पूरी एकजुटता के साथ कांग्रेस के पक्ष में डट जाने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने एक सुर में कहा कि भूपेश है, तो भरोसा है, जतिन है, तो यकीन है।

30 भाजपाई हुए कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल ने ओड़िशा सीमा के करीब स्थित झाड़ेश्वर मंदिर में भगवान झाडेश्वर की पूजा आराधना कर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान विधायक रेखचंद जैन, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा एवं वरिष्ठ नेता टीवी रवि भी साथ थे। जनसंपर्क के बीच 30 भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार जतिन जायसवाल ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार की नीतियों एवं योजनाओं के दम पर एकबार हम पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि विधायक रेखचंद जैन ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में जितने भी जनहितैषी कार्य किए हैं, उनका लाभ कांग्रेस को मिलेगा और हम जगदलपुर विधानसभा सीट का चुनाव भारी बहुमत से जीतने में सफल होंगे। विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की लहर चल रही है। हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार द्वारा किसानों, युवाओं, गरीबों एवं आदिवासियों के लिए जो जनहितकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है, उसके कारण आज कांग्रेस के सामने कोई भी चुनौती नहीं है। हमने हर ग्राम पंचायत में देव गुड़ियों, माता गुड़ियों का जीर्णोद्धार, नवनिर्माण, नल- जल योजना, सड़क,पुल पुलिया निर्माण, नाली निर्माण कार्य किया है। उसके कारण आज लोगों का विश्वास कांग्रेस के प्रति और मजबूत हुआ है और इसका पूरा लाभ हमारी पार्टी के युवा जुझारू उम्मीदवार जतिन जायसवाल को मिलेगा और वे भारी बहुमत से जीत कर आएंगे।इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज कांग्रेस सरकार की नीतियों को अन्य प्रदेश की सरकारें भी अपना रही हैं।राजीव गांधी किसान न्याय योजना, भूमिहीन किसान न्याय योजना, राजीव मितान योजना, गोधन न्याय योजना जैसी नीतियों के कारण आज छत्तीसगढ़ मॉडल अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय उदाहरण हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार जतिन जायसवाल को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस अवसर पर कांग्रेस प्रवेश करने वाले लोगों ने एक स्वर में नारा लगाते हुए कहा की भूपेश है तो भरोसा है। हम सभी कांग्रेस की रीति नीति एवं कांग्रेस उम्मीदवार जतिन जायसवाल की लोकप्रियता से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं। इस दौरान वरिष्ठ नेता टीव्ही रवि, जिशान कुरैशी सामू कश्यप, सरला तिवारी, लेखन बघेल, वीरेंद्र साहनी, हेमेश्वरी, हेमू उपाध्याय, सियाराम, विजय सिंह, कुलदीप सिंह, परमजीत जसवाल, इंदु बघेल, एस नीला रंजीत बख्शी, जालंधर नाग, घनश्याम महापात्र, धनुर्जय, रविदास, संजय, बलदेव साहू, रामेश्वर बिसाई, विजय बिसाई, सामुएल नाग, विजय दास, दुशाल काले, नितीश शर्मा एवं सरपंच आमागुडा भगतराम समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

बोरिदकला जंगल जुआ खेलते 21 जुआडियो को किया गिरफ्तार

0
  • जिला बालोद पुलिस की जुआ के खिलाफ बड़ी कार्यवाही।

बालोद जंगल में 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे 21 जुआडियो को घेराबंदी कर पकड़ा गया। :- छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 3(2) के तहत कि गई कार्यवाही।नगदी रकम 2,14,000/- रू एवं 12 नग मोटर सायकल पुरानी इस्तेमाली 5,30,000 /रू एवं एक वाहन कार सफेद रंग का टाटा इण्डीका किमती पुरानी इस्तेमाली किमती 3,00,000/स एवं 22 नग एण्ड्रायड मोबाईल पुरानी इस्तेमाली किमती 1,06,000/- रू कुल जुमला किमती 11,50,000 रूपये को किया गया जप्त।

 

नाम आरोपिगण:- 1. दिनेश दुग्गा पिता भजन राम दुग्गा उम्र 37 साल साकिन वार्ड क्रमांक 05 फरसगांव थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव 2. भागवत यादव पिता स्व० बाबूलाल यादव उम्र 49 साल साकिन मराठापारा धमतरी थाना सिटीकोतवाली जिला धमतरी 3. सुरेश पंचारी पिता स्व० फंदूलाल पंचारी उम्र 57 साल साकिन बनियापारा धमतरी थाना सिटीकोतवाली जिला धमतरी 4. पूनमचंद गंजीर पिता स्व० मदनलाल गंजीर उम्र 50 साल साकिन बागतराई थाना पुरूर जिला बालोद (छ0ग0) 5. मनोहर गुप्ता पिता स्व० श्यामलाल गुप्ता उम्र 42 साल साकिन बनियापारा धमतरी थाना सिटीकोतवाली जिला धमतरी 6. बुधेश्वर यादव पिता स्व० सेवकराम यादव उम्र 34 साल साकिन अरकार थाना सनौद जिला बालोद 7. उमेश कुमार साहू पिता स्व० पुनाराम साहू उम्र 45 साल साकिन खपरी थाना रनचिरई जिला बालोद 8 संदीप खरे पिता स्व० गोपालप्रसाद खरे उम्र 37 साल साकिन आजाद चीक कोष्टापारा धमतरी थाना जिला धमतरी 9 सुनील साहू पिता स्व० मेहत्तर राम साहू उम्र 43 साल साकिन सोरीदनगर धमतरी धान जिला धमतरी 10. दीपक पाण्डेय पिता स्व० देवकीनंदन पाण्डेय उम्र 56 साल साकिन फरसगांव थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव 11. नारायण राव पिता स्व० श्यामलाल उम्र 42 साल साकिन बांसपारा धमतरी थाना व जिला धमतरी 12. अजीत चंदेल पिता गणेश राम चंदेल उम्र 44 साल साकिन पलारी थाना सनौद जिला बालोद 13. वेंकटेश्वर कदम पिता स्व० तात्या कदम उम्र 35 साल साकिन संजयनगर कुरूद थाना कुरूद जिला धमतरी 14. कमलेश साहू पिता विजय साहू उम्र 41 साल साकिन रावणगुड़ा थाना अर्जुनी जिला धमतरी 15. परमानंद कुर्रे पिता जीवनलाल कुर्रे उम्र 29 साल साकिन हंचलपुर (कोपाडीह) थाना भखार जिला धमतरी 16. विजय छांटा पिता शिवनारायण छाटा उम्र 36 साल साकिन कोष्टापारा धमतरी थाना जिला धमतरी 17 रवि साहू पिता पवन साहू उम्र 31 साल साकिन श्यामतराई थाना अर्जुनी जिला धमतरी 18. दिनेश सेन पिता स्व० मदन सेन उम्र 30 साल साकिन सुभाषनगर वार्ड धमतरी थाना जिला धमतरी 19. शैलेस सिंह पिता अंजोर सिंह उम्र 38 साल निवासी फरसगांव थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव 20. शेष कुमार पाटले पिता केशव लाल पाटले उम्र 27 साल साकिन लालबगीचा धमतरी थाना जिला धमतरी 21. सुजल शिंदे पिता प्रवीण शिंदे उम्र 25 साल साकिन मराठापारा धमतरी थाना जिला धमतरी (छ०ग० )

 

अवैध जुआ, शराब, सट्टा के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद  जितेन्द्र यादव के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  सुशील कुमार नायक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर  बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण में प्रशिक्षु डीएसपी थाना प्रभारी सनौद दीपक भगत एवं थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना व सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही में थाना पुरूर जिला बालोद पुलिस को थाना पुरूर क्षेत्रांतर्गत जंगल में जुआ खेल रहे 21 आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।

दिनांक 24.10.2023 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बोरिदकला के जंगल में 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है कि सूचना पर  पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद के आदेश पर प्रशिक्षु डीएसपी थाना प्रभारी सनौद दीपक भगत, थाना प्रभारी पुरूर शिशुपाल सिन्हा के हमराह स्टाफ, सायवरसेल बालोद प्रभारी जोगेन्द्र साहू व सायबर का बल एवं पुलिस लाईन बालोद के संयुक्त बल के साथ ग्राम बोरीदकला जंगल घटना स्थल पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया आरोपीयो के द्वारा पने जंगल के अंदर बैटरी भय एलईडी लाईट के साथ 52 पत्ती तास से हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे, रेड कार्यवाही के दौरान पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे कुछ लोग भाग गये एवं मौके पर 21 व्यक्तियों को पकड़ा गया, आरोपियो के कब्जे से नगदी रकम 2,14,000/- रू एवं 12 नग मोटर सायकल पुरानी इस्तेमाली 5,30,000 रू एवं एक वाहन कार सफेद रंग का टाटा इण्डीका किमती पुरानी इस्तेमाली किमती 3,00,000/स एवं 22 नग एण्ड्रायड मोबाईल पुरानी इस्तेमाली किमती 1,06,000 रू फुल जुमला किमती 11,50,000 रूपये को जप्त किया गया, एवं उपरोक्त आरोपीगणों का कृत्य अपराध बारा सदर छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 3 (2) का पाये जाने से आरोपियो को गिरफ्तार कर आरोपियो के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

आदिवासी और किसान का दिल जीतने वाला ही बनेगा सिकंदर

0
  •  कांग्रेस के घोषणा पत्र और भाजपा के संकल्प पत्र का सभी को बेताबी से इंतजार

अर्जुन झा

जगदलपुर इस बार के विधानसभा चुनाव में जो राजनीतिक दल किसानों और आदिवासियों का दिल जीत लेगा, वही दल छत्तीसगढ़ की सत्ता का सिकंदर बनेगा। यह चुनाव किसान और आदिवासी पर ही पूरी तरह केंद्रित हो गया है। अभी तक जो संकेत मिले हैं, उसके मुताबिक सिकंदर बनने की दौड़ में भाजपा की बनिस्बत कांग्रेस आगे नजर आ रही है। फिलहाल कांग्रेस के पूर्ण घोषणा पत्र और भाजपा के संकल्प पत्र का सभी को बेताबी से इंतजार है।

छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान और आदिवासी बहुल राज्य है। यहां की अर्थव्यवस्था वनोपजों और कृषि पर ही टिकी हुई है। यहां की लगभग पूरी आबादी की आजीविका खेती किसानी और तेंदूपत्ता, महुआ, ईमली, साल बीज, चार, चिरोंजी आदि वनोपजों के ही भरोसे चलती है। धान, चना की खेती समूचे छत्तीसगढ़ में की जाती है। वहीं बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, मोहला, मानपुर, अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, कवर्धा, रायगढ़, कोरबा, सरगुजा, धमतरी समेत कुछ अन्य जिलों वनोपजों की भरपूर पैदावार होती है। ये सभी आदिवासी बहुल जिले भी हैं। लब्बोलुआब यह है कि छत्तीसगढ़ के किसान और कृषि मजदूर तथा आदिवासी मतदाता हर चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इसलिए जो दल किसान और आदिवासी के हक में जितने ज्यादा दमदार वादे करेगा, वही उसी दल को यहां सरकार बनाने का मौका मिलेगा। अब तक जो संकेत मिलते आए हैं, वे बताते हैं कि किसानों और आदिवासियों को साधने के मामले में कांग्रेस काफी आगे चल रही है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यालय है और कांग्रेस का वार रूम शंकर नगर के एक निजी बंगले में संचालित है। दोनों जगहों के विश्वसनीय सूत्र बता रहे हैं कि 7 नवंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान में कांग्रेस मास्टर स्ट्रोक लगाने जा रही है। कांग्रेस की ओर से किसानों और आदिवासियों के लिए तो बंपर घोषणाएं की जा चुकी हैं।ईमली का समर्थन मूल्य 100 रु. किलो किया जा सकता है।महुआ की दर भी 100 रु. की जा सकती है। उच्च क्वालिटी की ईमली का मूल्य भी कुछ हद तक बढ़ाया जा सकता है।

आदिवासियों और आदिवासी तेंदूपत्ता संग्राहकों की मांग के आधार पर जो तेंदूपत्ता अभी 4 हजार रु. मानक बोरा की दर से खरीदा जा रहा है, उसकी दर बढ़ाकर 6 हजार रु. प्रति मानक बोरा करने का निर्णय कांग्रेस पार्टी लेने जा रही है। कांग्रेस किसानों के लिए भी कुछ बड़ी घोषणाएं कर चुकी है। सक्ती की चुनावी सभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों का पूरा कर्जा माफ करने की घोषणा की है। इसके अलावा धान की खरीदी दर व खरीदी सीमा बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ करने, बिजली बिल हाफ व माफ करने की घोषणाएं भी कांग्रेस ने की है।

दरें बढ़ाने पर भाजपा में मतभेद

दूसरी ओर सरकार बनाने के लिए लालायित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं संकल्प पत्र समिति उपरोक्त तीनों वस्तुओं के लाभ की दृष्टि से मूल्य इतना ज्यादा बढ़ाने के लिए एकमत नहीं हैं। उनके बीच मतभेद पैदा होते जा रहे हैं। यह भाजपा के लिए बहुत घातक सिद्ध होगा। अब छत्तीसगढ़ के किसान और आदिवासियों को कांग्रेस के घोषणा पत्र एवं भाजपा के संकल्प पत्र का बेसब्री से इंतजार है।

MOST POPULAR

HOT NEWS