City Media - Page 831 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 831

सांसद दीपक बैज की निधि से दर्जनों गांवों में होंगे विकास कार्य

0
  • सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत आधा करोड़ की मंजूरी
  • सड़क, भवन, सीसी रोड, पुलिया निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति

बस्तर सांसद दीपक बैज की निधि से बस्तर लोकसभा क्षेत्र के गांवों में लगभग आधा करोड़ रु. के विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों में सीसी रोड, सड़क, पुलिया, सांस्कृतिक भवन निर्माण आदि शामिल हैं। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत बस्तर के सांसद दीपक बैज के संसदीय क्षेत्र में विकास कार्य हेतु 48 लाख 5 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर चंदन कुमार द्वारा दी गई है।सांसद की निधि से विकासखंड लोहंडीगुड़ा की ग्राम पंचायत कुम्हली में कुम्हली से नदी तट तक 1050 मीटर सड़क उन्नयन कार्य हेतु 2 लाख 58 हजार रूपए, ग्राम पंचायत तारागांव ने पंडरू घर मार्ग पर 100 मीटर सीसी रोड निर्माण हेतु 3 लाख 73 हजार रूपए, पंचायत भवन मार्ग पर 100 मीटर लंबी सीसी रोड निर्माण के लिए 3 लाख 73 हजार रूपए, विकासखंड जगदलपुर की ग्राम पंचायत कालीपुर के कालीपुर हल्बापारा में सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य हेतु 9 लाख 85 हजार रूपए, ग्राम पंचायत जमावाड़ा के कुमापारा में मिलकू घर से मधु घर तक 200 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 6 लाख 22 हजार रूपए, ग्राम पंचायत माड़पाल में सांस्कृतिक शेड निर्माण कार्य हेतु 4 लाख 90 हजार रूपए, विकासखंड बास्तानार की ग्राम पंचायत साडरा बोदेनार में मंगडू घर से बुधराम घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 32 हजार रूपए, ग्राम पंचायत छोटे किलेपाल के ग्राम अदवाल पटेल पारा मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य के लिए 3 लाख 79 हजार रूपए, विकासखंड बस्तर की ग्राम पंचायत मुंडागांव में सांस्कृतिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रूपए और ग्राम पंचायत बड़े आमाबाल के धवड़ागुड़ा पारा में चबूतरा सह शेड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 93 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों की क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व संबंधित क्षेत्र की जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिया गया है।

सर्व आदिवासी समाज के द्वारा भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ दर्ज करायी FIR

0

जगदलपुर :- मंगलवार को सर्व आदिवासी समाज जिला बस्तर के द्वारा कोतवाली थाना जगदलपुर मे भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास के ऊपर आदिवासियों पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी। दिनांक 26 मार्च 2023 दिन रविवार को संध्या 08:30 बजे न्यूज चैनल News State मध्य प्रदेश /छत्तीसगढ़ के डिबेट कार्यक्रम विषय चुनावी साल मे क्यों गरमा जाता है आदिवासियों का मुद्दा विषय पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास के द्वारा सर्व आदिवासी समाज ईसाईयों का दलाल है कहा गया। जिससे सम्पूर्ण आदिवासी समाज उद्वेलित एवं आक्रोशित है। सर्व आदिवासी समाज के द्वारा एक सप्ताह के अंदर कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गयी है ।इस दौरान प्रकाश ठाकुर , गंगा नाग , बलदेव मौर्य , पप्पू मौर्य , गोवर्धन कश्यप , सन्तु मौर्य , लखेश्वर कश्यप , बंसन्त कश्यप , कमलेश कश्यप , लछ्मी नाथ कश्यप, भुनेश्वर बघेल , डमरू कश्यप , विजय कश्यप आदि उपस्थित थे।

महिला एवं बाल विकास विभाग चढ़ा भ्रष्टाचार के हत्थे:-विक्रम धुर्वे

0

दल्लीराजहरा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश की एकमात्र महिला मंत्री जिन्हें मंत्री पद इसलिए दिया गया कि वे महिलाओं व बच्चों के सामाजिक जीवन व उनका अच्छा पालन पोषण हो ऐसी योजनाएं बनाकर उनके जीवन को और बेहतर करें।मगर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ माने जाने वाले पत्रकार जो प्रदेश की महिला मंत्री के खिलाफ इस तरह की बातें खुलकर अपने पेपर पर लिख रहे हैं।जिन्हें आप अनदेखा नही कर सकते है।जिससे एक स्थिति तो स्पष्ट दिखाई पड़ती है,कि मंत्री जी को नोट पसंद हो या ना हो मगर आदिवासी भाई बहन व आदिवासी लोग बिल्कुल पसंद नहीं है।उनके द्वारा बनाई गई हर योजना में गैर आदिवासी लोगों को लेकर चलना,मंत्री प्रतिनिधि जैसे पदों में गैर आदिवासियों का होना।आदिवासी भाइयों व उनके छोटे-छोटे बच्चों के पालन पोषण में धांधली कर अपनी जेब भरना,यह एक अपने आप में बहुत बड़ा उदाहरण है।पूरे डौंडीलोहारा विधानसभा में 9 साल से विधायक रहते हुए व 4 साल से मंत्री रहते हुए आज भी उनके प्रभारी विभाग में अनेकों घोटाले व धांधली हर कुछ महीनों में सामने आती रही है।और अब तो इसे कुछ पत्रकार जनता से रूबरू कराने में भी लगे हुए हैं वह भी चाहते हैं,कि जनता को मंत्री जी का असली चेहरा सामने दिखे 4 सालों से मंत्री रहते हुए भी हम अपने पूरे जिले में कुपोषण को पूर्णता खत्म नहीं कर पाए इसी से आप समझ सकते हैं,की इन 4 सालों में ना तो कोई बड़े काम हुए हैं।केवल हाथ आया है तो सिर्फ नाकामी,जिसे पूरे विधानसभा की जनता ने इन्हें अपना एक-एक मत देकर जिताया और इन्हें पुनः विधायक बनाकर प्रदेश में मंत्री के पद पर बिठाया उसके बाद भी इन्हें पूरे जिले के व्यक्ति ना मिलकर अपने विभाग के सारे काम जिले के बाहर के लोगों को सम्मिलित कर देना।और उनका दखल विभाग में होना यह भ्रष्टाचार को और मजबूती प्रदान करता है।मंत्री जी एक बात का जरूर ध्यान रखें कि इसी वर्ष विधानसभा के चुनाव होने और भाजपा उनके द्वारा किए गए हर एक घोटाले व धांधली को उजागर कर उनका असली चेहरा जनता के बीच लाएगी।और हमारे भोले भाले आदिवासियों को जो 9 साल से ठगा जा रहा है।उसके लिए हम मंत्री जी के द्वारा किए गये घोटालों की सूची बनाकर घर-घर जाकर चर्चा करेंगे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सटटा पटटी के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार

0


  • थाना गुरूर एवं साइबर सेल टीम बालोद की संयुक्त कार्यवाही।

दिनांक -28.03.202 अवैध कारोबार करने वालो के विरूद्ध बालोद पुलिस का अभियान जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक, डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिष राठौर के मार्गदर्शन पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षक भानु प्रताप साव के नेतृत्व में जिले के अवैध जुआ ,सटटा ,शराब पर कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया। जिस पर टीम द्वारा थाना गुरूर क्षेत्र के 1. द्वारिका प्रसाद सोनवानी पिता सखाराम उम्र 46 साल पता शांती नगर गुरूर के द्वारा गुरूर आम जगह पर सटटा पटटी लिखते समय रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से अंको को लिखा सटटा पटटी, 01 नग डाट पेन नगदी रकम 2590 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुरूर में अपराध क्र 83/2023 धारा -4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। 2. नीलकण्ठ निर्मलकर पिता भागवत राम पता वार्ड 15 शांती नगर गुरूर के द्वारा गुरूर आम जगह पर सटटा पटटी लिखते समय रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से अंको को लिखा सटटा पटटी, 01 नग डाट पेन नगदी रकम 2740 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुरूर में अपराध क्र 84/2023 धारा -4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। 3. रूपेष यादव पिता संतोष यादव पता दानीटोला गुरूर के द्वारा गुरूर आम जगह पर सटटा पटटी लिखते समय रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से अंको को लिखा सटटा पटटी, 01 नग डाट पेन नगदी रकम 1050 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुरूर में अपराध क्र 85/2023 धारा -4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। उक्त प्रकरण मे निरीक्षक भानुप्रताप साव, प्रधान आरक्षक नर्मदा कोठारी, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक आकाश दुबे, आरक्षक पूरन प्रसाद देवांगन का सराहनीय भूमिका रही है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सांसद दीपक बैज ने ईडी की कार्रवाई का मुद्दा लोस में उठाया

0
  • पांच साल में की गई कार्रवाइयों का ब्यौरा सरकार से मांगा बैज ने
  • सरकार ने बताया कि पांच साल के भीतर दर्ज किए गए 3,497 मामले

बस्तर क्षेत्रीय सांसद दीपक बैज अडानी मामले और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों के सांसदों के साथ विरोध प्रदर्शन में घंटों व्यस्त रहने के बावजूद लोकसभा में सवाल उठाने में पीछे नहीं रहे। श्री बैज ने प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) की कार्रवाई का मुद्दा पुरजोर तरीके से लोकसभा में उठाया। उन्होंने सरकार से बीते पांच सालों के दौरान ईडी द्वारा की गई कार्रवाइयों का ब्यौरा मांगा। बैज के प्रश्न पर सरकार की ओर से जानकारी दी गई कि पांच साल में ईडी ने कुल 3 हजार 497 मामले दर्ज किए हैं।

बस्तर के कांग्रेस सांसद दीपक बैज ने अतारांकित प्रश्न के जरिए केंद्रीय वित्तमंत्री से पूछा कि बीते पांच वित्तीय वर्षों के दौरान धन शोधन और आर्थिक अपराधों के कुल कितने मामले दर्ज किए गए हैं और मामलों की राजयवार संख्या कितनी कितनी है? ईडी ने 25 मार्च 2023 तक पांच साल के दौरान ईडी द्वारा देश में शेल कंपनियों के विरुद्ध दर्ज मामलों की संख्या कितनी है और 20 मार्च 2023 तक विदेशी शेल कंपनियों के खिलाफ 5 साल में कितने मामले दर्ज किए गए हैं? बैज के इन सवालों के जवाब में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने ब्यौरा प्रस्तुत किया। चौधरी ने बैज को जानकारी दी कि ईडी द्वारा धन शोधन के 2018 -19 में 195 मामले, 2019-20 में 562 मामले, 2020- 21 में 981 मामले, 2021- 22 में 1180 मामले और 2022- 23 में 28 मार्च तक 579 मामलों समेत कुल 3 हजार 497 मामले दर्ज किए गए हैं। वित्त राज्यमंत्री ने बताया की ईडी की जांच में अनेक भारतीय और विदेशी शेल कंपनियों की भूमिका भी धन शोधन के मामलों में सामने आई है। इन मामलों में फेमा और पीएमएलए के प्रावधानों के मुताबिक कार्रवाई की गई है। वित्त राज्यमंत्री ने जनहित में और जांच में बाधा आने का हवाला देते हुए अन्य जानकारियों का खुलासा करने में असमर्थता जताई।

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने उठाई जेडी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

0
  • स्वास्थ्य कर्मियों की पदोन्नति और पदास्थापना में जमकर धांधली करने का लगाया गंभीर आरोप
  • बस्तर संभाग के कमिश्नर श्याम धावड़े को सौंपा ज्ञापन

बस्तर स्वास्थ्य कर्मचारियों की पदोन्नति और पदास्थापना में धांधली का मामला अब बस्तर संभाग के आयुक्त श्याम धावड़े तक पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने इस मामले में विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. डी राजन पर गंभीर आरोप लगाते हुए आयुक्त से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संभाग आयुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में संघ ने कहा है कि संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर डॉ. डी राजन के द्वारा खंड विस्तार प्रशिक्षकों की पदोन्नति और पदस्थापना में व्यापक अनियमितता बरती गई है। बीते दिनों बस्तर संभाग के स्वास्थ्य विभाग में बीटीईओ के पद पर पदोन्नति सूची जारी की गई, जिसमें कई कर्मचारियों को पदोन्नत कर पहले तो उनके पदस्थापना स्थल से दूर पदस्थ किया गया, उसके बाद उनसे लेनदेन कर उन्हें समीप के स्थल पर पदस्थ कर दिया गया। संघ ने ऐसे कर्मचारियों का ब्यौरा भी कमिश्नर को दिया है। बताया गया है कि कर्मचारी रोहित मरकाम को पहले कांकेर से बीजपुर पदस्थ किया गया, फिर संशोधन आदेश जारी कर उन्हें फिर से कांकेर में पदस्थ किया गया। पूरन सिंह गावड़े को पदोन्नत कर चारामा से सुकमा जिला भेजा गया था, फिर आदेश को संशोधित कर कांकेर जिला कर दिया गया। सकरुराम मौर्य को बस्तर जिला से कटेकल्याण जिला दंतेवाड़ा स्थानांतरित किया गया था, फिर संशोधन कर उन्हें लोहंडीगुड़ा जिला बस्तर में पदस्थ कर दिया गया। संघ ने कहा है कि ये तो चंद ऐसे उदाहरण हैं, जो जल्द नजरों में आ गए, अगर संयुक्त संचालक द्वारा जारी आदेश और किए गए लेनदेन की सूक्ष्मता से जांच की गई तो बड़े पैमाने पर अनियमितता उजागर होगी। संघ ने कहा है कि संभागीय संयुक्त संचालक डॉ. डी राजन द्वारा पूर्व में भी कई तरह के घोटाले किए गए हैं। जिसे हमेशा नजरअंदाज किया जाता रहा है। इस वजह से वे लगातार अनियमितता करते आ रहे हैं। संघ ने आयुक्त से मांग की है कि शांतिप्रिय बस्तर के ऐसे अधिकारी को तत्काल निलंबित कर उनके विरुद्ध जांच की जाए और बीईटीओ पदोन्नति आदेश को निरस्त कर नए सिरे से पदोन्नति प्रक्रिया आरंभ की जाए। ताकि कर्मचारियों में व्याप्त रोष कम हो सके। बताया गया है कि वर्तमान में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति देने की तैयारी चल रही है और इसमें भी जमकर लेनदेन करने की आशंका है। संघ ने आयुक्त से सुपरवाइजर एलएचवी की पदोन्नति पर रोक लगाने की मांग की है।संघ ने ज्ञापन में आगे जानकारी दी है कि डॉ. डी राजन द्वारा पूर्व में भी कई घोटाले किए हैं। नानगुर पीएससी में रहते हुए टीकाकरण की राशि का गबन किया गया था। तोकापाल में पदस्थ रहने के दौरान डॉ. डी राजन द्वारा 97 हजार रु. का फर्जी टीए बिल बनाकर राशि आहरित की गई थी। इसके अलावा नियम विरुद्ध कई सामग्रियों का क्रय किया गया है। जब संघ ने इस मामले से तत्कालीन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अवगत कराया, तब डॉ. डी राजन तत्कालीन खंड चिकित्सा अधिकारी तोकापाल द्वारा उक्त राशि चालान के माध्यम से जमा करा दी गई थी। तत्कालीन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बस्तर द्वारा की गई जांच में डॉ. राजन को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया, तब डॉ. डी राजन ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए जांच रुकवा दी थी। संघ ने मांग की है कि ऐसे अधिकारी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में संघ के जिला सचिव दयानंद पटेल, जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह, महारानी हॉस्पिटल इकाई के सचिव नीरज मामड़ीकर एवं नेत्र सहायक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हनुमंत राव शामिल थे।

बस्तर जिला ग्रामीण एनएसयूआई की बैठक हुई संपन्न

0

आज दिनांक 27 मार्च 2023 को बस्तर जिला एनएसयूआई ग्रामीण की कार्यकारिणी बैठक बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं बस्तर विधायक माननीय लखेश्वर बघेल जी के बंगले में आयोजित की गई थी। जिलाध्यक्ष नीलम कश्यप ने बताया की छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का निर्णय लिया है जिसको हम शिक्षित बेरोजगारी युवाओं तक इस योजना को पहुंचाएंगे और फार्म भरवाएंगे।कॉलेज स्तर एवं ब्लॉक स्तर में कार्यकारिणी गठन करने हेतु चर्चा किया गया। जिला अध्यक्ष नीलम कश्यप ने आगे बताया की छात्र-छात्राओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एनएसयूआई टीम को निर्देशित किया कि किसी भी छात्र को किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है तो तत्काल उनकी निराकरण करें।छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की जन हितेषी कल्याणकारी योजनाओं को युवाओं तक पहुंचा कर संगठन को मजबूती करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को संगठन में जोड़ने का काम करेंगे।

इस दौरान बस्तर जिला एनएसयूआई ग्रामीण जिला अध्यक्ष नीलम कश्यप, एनएसयूआई उपाध्यक्ष ओमकार यादव जी, जिला महासचिव मनीष कश्यप जी, जिला महासचिव बंटू नाग जी, जिला सचिव सबीना नाग जी, युवा नेता मनीष मिश्रा जी, जिला सचिव राजू कश्यप, मीडिया प्रभारी राजेंद्र ठाकुर, जिला महासचिव आदित्य एंथोनी ,सोनू कश्यप ,चैतराम कश्यप, कृष्णा मौर्य, भुवनेश्वर कश्यप, संतोष बघेल, केदार कश्यप, आदि उपस्थित रहे।

सांसद दीपक बैज भी काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन में हुए शामिल

0
  • विपक्षी दलों के सांसदों के साथ विजय चौक तक किया पैदल मार्च

बस्तर अडानी मामले और राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों का संसद से लेकर सड़क तक संग्राम जारी है। सोमवार को काले कपड़े पहनकर किए गए प्रदर्शन में बस्तर के सांसद दीपक बैज भी शामिल हुए। इस दौरान बैज अपने हाथों में प्रधानमंत्री मोदी और ईडी के खिलाफ स्लोगन लिखा प्ले कार्ड लिए हुए थे। सोमवार को लोकसभा में कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों के सांसदों ने अडानी मामले और राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दिए जाने के मुद्दे को लेकर बेहद आक्रामक नजर आ रहे थे। पहले तो इन तमाम सांसदों ने काले कपड़े पहनकर विजय चौक तक पैदल मार्च निकाला और केंद्र सरकार के रवैए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बस्तर के सांसद दीपक बैज भी पैदल मार्च और प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके बाद सारे सांसद काले कपड़ों में ही लोकसभा पहुंच गए, जहां केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसद नारे लिखे हुए प्ले कार्ड हाथों में लिए हुए थे। सांसद दीपक बैज के हाथों में जो प्ले कार्ड था, उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ ‘जेपीसी इन्क्वायरी – साइलेंस’ और ‘ईडी इन्वेस्टीगेशन – गायब’ जैसे नारे लिखे हुए थे। सांसद दीपक बैज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी भी करते रहे। अडानी मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की की चुप्पी तथा राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के मसले पर रविवार को नई दिल्ली में गांधीजी की समाधि के पास आयोजित कांग्रेस के सत्याग्रह में भी सांसद दीपक बैज ने सक्रिय भागीदारी दी थी।

स्टाफ नर्स और मितानिनें घर – घर कर रही हैं मलेरिया टेस्ट

0
  • मलेरिया मुक्त अभियान को सफल बनाने में जुट गए हैं स्वास्थ्य कर्मी

बस्तर मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ के सातवें चरण व मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के तहत बस्तर ब्लाक में स्टॉफ नर्स और मितानिनें घर घर जाकर लोगों का मलेरिया टेस्ट कर रही हैं। ब्लॉक के मधोता – 2 खैरगुड़ा में स्टाफ नर्स आरती मेश्राम व कविता बघेल, मितानिन हेमबती ठाकुर द्वारा घर – घर जाकर महिलाओं, पुरुषों व बच्चों का मलेरिया टेस्ट किया गया।लोगों को मच्छरों से बचाव के तरीके बताए गए। स्टॉफ नर्स आरती मेश्राम, कविता बघेल एवं मितानिन हेमबती ठाकुर ने लोगों को सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने, हाथों और पैरों को पूरी तरह ढंके रखने, मलेरिया से बचाव के लिए घर के आस-पास गंदगी और पानी इकठ्ठा न होने देने के तरीके समझाए। उन्होंने कहा कि ठहरे हुए पानी में मच्छर ज्यादा पनपते हैं, इसलिए बेकार पड़े टायरों, कूलर, खुले घड़ों में भरे पानी को निकालकर फेंक दें, बारिश शुरू होने से पहले ही घरों के पास की नालियों की सफाई और सड़कों के गड्ढे आदि भरवा लें, घरों के आसपास समय- समय पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करवाते रहें। इस दौरान स्टाफ नर्स आरती मेश्राम कविता बघेल मितानिन हेमबती ठाकुर, मनोज कुमार, सुखदेव ठाकुर, निर्मला ठाकुर, मोहित ठाकुर आदि उपस्थित थे।

खेल के मैदान का जौहर जीवन पर्यंत काम आता है : लखेश्वर बघेल

0
  • आमागुड़ा की टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट, पाहुरबेल टीम उप विजेता

बकावंड ग्राम पाहुरबेल में माता हिंगलाजिन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फाइनल मैच पाहुरबेल एवं आमागुड़ा के मध्य खेला गया।पाहुरबेल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 73 रनों का टारगेट दिया। आमागुड़ा टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 वें ओवर में ही अपनी जीत सुनिश्चित करते हुए विजय प्राप्त कर ली। समापन समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल थे। पाहुरबेल पहुंचने पर विधायक बघेल का गांव के मुख्य चौक से क्रिकेट ग्राउंड तक ग्रामवासियों और खिलाड़ियों ने भव्य स्वागत किया। गांव की महिलाओं ने बघेल की आरती उतारी और तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। विधायक बघेल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के मैदान पर दिखाया गया दम जीवन पर्यंत काम आता है। जीवन में जीत- हार के पल आते रहते हैं, लेकिन मैदान पर प्रदर्शित की गई खेल भावना को अपने दैनिक जीवन में भी लागू कर लें, तो आप कभी निराश नहीं होंगे और आपमें आगे बढ़ने का उत्साह हमेशा बना रहेगा। बघेल ने माता हिंगलजिन क्रिकेट क्लब की ओर से अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। आमागुड़ा के खिलाड़ी लक्ष्मण बघेल को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। मैन ऑफ द मैच झुमुकलाल रहे। अन्य उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। विशेष अतिथि कांग्रेस नेता दिनेश यदु ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल में हार से दुख होता है और जीत में आनंद तो आता है, लेकिन खेल मैदान में सीखी गई खेल भावना जीवन में हमें आगे ले जाती है। साथ ही नए परिचय का दायरा बढ़ता है।अलग – अलग क्षेत्र के साथियों से मिलकर नई चीजें हम सीखते हैं। खेल भावना असफलता से निराश न होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती है। इस दौरान राकेश मिश्रा, मानसिंह कवासी, जगमोहन बघेल, गोपाल कश्यप, अनंत राम, सतेंद्र गागड़ा, राजेश कुमार, मोना पाढ़ी, रामगिरिज चंद्राकर एवं सकड़ों ग्रामवासी, कांग्रेस कार्यकर्त्ता तथा क्रिकेट प्रेमी व खिलाड़ी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS