जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप और सदस्य धरमू मंडावी ने उपलब्ध कराए हैं टैंकर
जगदलपुर टैंकर को लेकर कांग्रेस ने पूर्व भाजपाई विधायक संतोष बाफना को झूठा श्रेय न लेने की नसीहत दी है। युवा कांग्रेस आईटी सेल के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष आयुष मोहंती ने कहा है कि संतोष बाफना बेगानी शादी में में दीवाना बन रहे हैं।आयुष मोहंती ने एक बयान में कहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप और सदस्य धरमू मंडावी ने परपा और जमावाड़ा गांवों के लिए पेयजल टैंकर जिला पंचायत निधि से उपलब्ध कराए हैं। पूर्व विधायक संतोष बाफना गांव में इन टैंकरों के साथ फोटो खिंचवाकर यह बताने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं कि टैंकर उन्होंने उपलब्ध कराया है। आयुष ने कहा कि बाफना कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों की उपलब्धि को अपना बताकर झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि परपा और जमावाड़ा के ग्रामीणों को यह बात अच्छे से मालूम है कि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कश्यप और जिला पंचायत सदस्य मंडावी की बदौलत ये टैंकर प्राप्त हुए हैं। आयुष मोहंती ने बाफना को नसीहत दी है कि वे बेगानी शादी अब्दुल्ला बनने की और झूठा श्रेय लेने की कोशिश न करें। आयुष ने यह भी कहा है कि छत्तीसगढ़ में पंद्रह सालों तक राज कर चुकी भाजपा के जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने बस्तर के आदिवासियों के हित में कोई काम नहीं किया। अगर काम किया होता, तो प्रदेश की जनता उन्हें सत्ता से बेदखल नहीं करती। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ विकास का नया आयाम गढ़ रहा है, बस्तर और यहां के आदिवासियों का समग्र कल्याण हो रहा है। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा सुविधाओं के मामले में बस्तर समृद्ध हुआ है। बस्तर के आदिवासियों के मान सम्मान, उनकी आस्था का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। बस्तर के जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन, बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल, चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम ईमानदारी और निष्ठा के साथ बस्तर जिले के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रणप्राण से जुटे हुए हैं। इन वजहों से छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। इस विचलित होकर भाजपा के लोग छल प्रपंच का सहारा लेने लगे हैं।
आंदोलन कर रहे मजदूरों पर पुलिस ने बरसाई थी गोलियां। इस दुखद और खौफनाक घटना ने ना केवल भिलाई को बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। श्रमिक नेता शंकर गुहा नियोगी की हत्या के आरोपियों को सजा दिलाने और मजदूरों को जीने लायक वेतन और विभिन्न फैक्ट्री से काम से निकाले गए श्रमिकों को वापस काम पर लेने समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन की शुरुआत भिलाई के जामुल क्षेत्र से हुई थी। उसके बाद छावनी, शारदा पारा, खुर्सीपार और सेक्टर-1 मैदान में प्रदर्शन किया गया। उसके बाद भी सरकार ने उनकी मांगों को अनसुना कर दिया। उस समय के तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी उस दौरान रायपुर आए थे। लेकिन उन्हें जिम्मेदारों(उद्योगपतियों ) ने श्रमिक नेताओं से नहीं मिलने दिया। जिसकी वजह से श्रमिकों को रेलवे ट्रैक पर आने के लिए मजबूर होना पड़ा। 1 जुलाई 1992 के दिन करीब सुबह 9 बजे श्रमिकों ने सारनाथ एक्सप्रेस को रोक दिया था। जिसके सूचना प्रशासनिक अधिकारियों के पास पहुंची, फिर बातचीत का दौर हुआ, लेकिन कई दौर की बैठकें होने के बावजूद कोई हल नहीं निकला। उसके बाद शाम होते होते असमाजिक तत्वों द्वारा पुलिस पर अचानक पथराव शुरू कर जानबूझकर हालात बिगाड़ दिये गए। जिसके बाद जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई, इस गोलीकांड में 16 मजदूरों की मौत मौके पर और दो अन्य मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। केशव गुप्ता, रामकृपाल गुप्ता, असीम दास, मधुकर राम, रामाज्ञा चौहान, मनहरण वर्मा, जोगा यादव, पुरानिक लाल, प्रेमनारायण, कुमार वर्मा, इंद्रदेव चौधरी, हिरऊराम, लक्ष्मण वर्मा, धिरपाल ठाकुर, किशोरी मल्लाह, लोमन उमरे, के.एन. प्रदीप कुट्टी, जी.खेतरो, तत्कलीन थाना प्रभारी टीके सिंह भी शामिल थे। इस तरह 18 मजदूर और एक SI नेवई थाने की मौत हुई थी।
मृतक के परिजन व श्रमिक संगठन के हजारों मजदूर अपने शहीद साथियों को प्रतिवर्ष याद करते हुए हर साल पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर श्रद्धांजलि देने आते हैं। छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघद दल्ली राजहरा के मीडिया प्रभारी रवि सहारे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दिया और बताया कि दल्ली राजहरा के छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ और छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी एवं सदस्य सोमनाथ उइके ,राजा राम बरगद .रामचरण नेताम सुरेंद्र साहू ,सतीश, महेश, नारद,रूप सिंह साहू, राजा सिंह ,रीखी राम, महेश भारती , तिलक सिंह राजपूत ,कृष्णा यादव ,योगेश कुमार यादव, राजकुमार ,अमर सिंह ठाकुर, महेंद्र साहू ,श्रवण ,देवेंद्र कोर्राम , रवि कुमार,गोल्डी, बबलू रामटेके , रूपेश कुमार आदि कामरेड साथियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए ।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
चित्रकोट के विधायक बेंजाम ने बास्तानार -2 और पनेड़ा में नल जल योजना के लिए किया भूमिपूजन
लोहंडीगुड़ा चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम ने बास्तानार विकासखंड के ग्राम बागमुंडी पनेड़ा में 185 लाख रु. की लागत से एवं ग्राम पंचायत बास्तानार -2 में 209 लाख की लागत से जल जीवन मिशन के तहत प्रस्तावित सिंगल विलेज नलजल प्रदाय कार्य का भूमिपूजन किया।विधायक बेंजाम ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जो काम हो रहा है इसमें एक बड़ी पानी टंकी का निर्माण होगा और पाइप लाइन के माध्यम से घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की हमारी कांग्रेस सरकार आदिवासियों की भलाई का काम निरंतर करती आ रही है। सही मायने में कहा जाए तो भूपेश बघेल सरकार आदिवासियों की सरकार है। उन्होंने ग्रामीणों से जल जीवन मिशन के कार्य को अच्छे से पूर्ण कराने के लिए ठेकेदार को सहयोग करने हेतु आग्रह करते हुए कहा कि बिना ग्रामीणों के सहयोग से कोई काम सफल नहीं होता। कार्य को अच्छे से कराने के लिए ग्रामीणों सहयोग बहुत जरूरी है। बेंजाम ने आगे कहा कि भाजपा के 15 सालों के कामकाज की तुलना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के चार साल के कार्यों से की जाए तो निश्चित ही इन चार वर्ष में विकास कार्य ज्यादा हुए हैं। पिछली सरकार के जनप्रतिनिधियों ने अगर ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखकर कार्य किया होता, तो आज हमें इतनी मेहनत करनी नही पड़ती। उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग सहित पूरे प्रदेश के आदिवासी बहुल इलाकों में पिछले साढ़े चार के दौरान हमारी कांग्रेस सरकार द्वारा कराए गए कार्यों पर नजर डालें तो स्पष्ट हो जाता है कि भूपेश बघेल सरकार वास्तव में आदिवासीयों की ही सरकार है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि आगामी चुनाव में भाजपा के बहकावे में न आते हुए आदिवासी हितैषी कांग्रेस को ही पुनः सत्ता सौंपें। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुंदर सोढ़ी, सरपंच बागमुंडी पनेड़ा चमरा राम, सरपंच बास्तानार 2 कनकलता वेक, उपसरपंच शत्रुघन कवासी, जोगा गावड़े, दिनेश कुमार, गुलूड़ी गावड़े समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
ऊं साई नमो नम: के जयघोष से गूंज उठा विधायक कार्यालय
जगदलपुर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भक्तों ने शहर में सांई बाबा की पालकी यात्रा निकाली। संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन ने अन्य कांग्रेसजनों के साथ विधायक कार्यालय के सामने पालकी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान विधायक कार्यालय ओम सांई नमो नमः के घोष से गूंजता रहा।
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं राज्य शासन के संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सभी श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सांई बाबा की जीवन हमें श्रद्धा और सब्र के साथ जीवन जीने की सीख देता है। सांई बाबा ने जात पात से उपर उठकर मानव सेवा की महत्वपूर्ण सीख दी। सांई बाबा के ऐसे ही नेक विचारों के कारण आज पूरे विश्व में उनके अनुयायी विद्यमान हैं। इस अवसर पर विधायक रेखचंद जैन के साथ संगीता जैन, रमेश जैन, संतोष जैन, अनिल जैन, नगर निगम की सभापति कविता साहू, पार्षद राजेश राय, पार्षद सूर्या पाणी, दयाराम कश्यप, कमलेश पाठक, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, विक्की निषाद, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सायमा असरफ, विनोद कुकडे, धर्मेंद्र चौहान, इदरीश खान, अभय प्रताप सिंह, गौतम कुमार समेत अनेक कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जगदलपुर रोटरी क्लब ने डॉक्टर डे के उपलक्ष्य में डिमरापाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के पश्चात सभी मरीजों को क्लब की ओर से छाते वितरित किए। उसके बाद मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर्स का सम्मान किया गया। इस आयोजन के दौरान संस्था के अध्यक्ष दिनेश कागोत, प्रकाश चावड़ा, सचिव डॉ. मनोज थॉमस, विवेक सोनी, संजय बथवाल, श्रीधर राव मद्दी, नितेश सिंह चौहान, जीएस सूरी, सत्यनारायण अग्रवाल, विजय हेलीवाल, आयाज चामड़िया, श्रेयांश लुंकड़ सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।
विधायक ने लांच किया सेराजेम थर्मल थेरेपी सेंटर का मास्टर वी-4
जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि स्वस्थ जीवन के लिए व्यायाम जरूरी है। भाग- दौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम अत्यधिक आवश्यक है। चाहे भले यह किसी भी माध्यम से किया जाए। शनिवार शाम मैत्रीसंघ में आयोजित समारोह में सेराजेम थर्मल थेरेपी सेंटर के मास्टर वी -4 मशीन को लांच करते जैन ने उक्त बातें कही।
उन्होने सेराजेम परिवार से जुड़े समस्त लोगों के सुखी व स्वस्थ जीवन की कामना भी की। सेराजेम इंडिया के वाइस चेयरमैन दक्षिण कोरिया से आए कांग हो चैन ने रोचक प्रस्तुति द्वारा मशीन की कार्यप्रणाली की जानकारी दी और मशीन का डिमांस्ट्रेशन भी किया। मौजूद लोगों ने भी अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के नाम लाटरी के माध्यम से निकालकर अतिथियों ने उन्हें सम्मानित किया। देर रात तक चले कार्यक्रम के दौरान सेराजेम जगदलपुर की संचालिका सावित्री यादव, मुकेश यादव, दीपक गुप्ता, हेमंत सिंह, सुधीर मंडल, अजय करण राज, पंकज गुप्ता, शंकर नानकानी, नरेश संकट, दीपलता उइके, सत्येंद्र सिंह, सुबीर नंदी, विश्वजीत भट्टाचार्य, सुनील पांडेय आदि मौजूद थे।
दिनांक 01.07.2023 चोरी के करीबन 85 लाख रूपयों के सोने ,चांदी के जेवर के साथ आरोपी बालोद पुलिस के गिरफ्त मे, अभी भी बालोद पुलिस की 02 टीमों के द्वारा मध्यप्रदेश में सोने,चांदी के जेवर की रिकवरी की जा रही है। थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में ग्राम अर्जुन्दा में हुए बाफना जेवलर्स दुकान में चोरी करने वाले मुख्य सरगना सहित 12 आरोपी गिरफ्तार। घटना के मुख्य सरगना आरोपी चरण सिंह व संगम सिंह की तलाश में थी कई राज्यों की पुलिस। अन्य कई राज्यो में दर्ज है अपराधिक प्रकरण, आरोपी चरण सिंह व संगम सिंह के नाम। आरोपी जमीन में गढढा खोद रखते थे चोरी के साम्रगी, मेटल डिटेक्टर का किया गया इस्तेमाल। बालोद पुलिस द्वारा अलग अलग टीम बनाकर आरोपी की तलाश में अमृतसर पंजाब, दिल्ली, पाढुर्णा, छिंदवाडा मध्यप्रदेश की ओर हुई थी रवाना । आरोपियो के कब्जे से करीबन 1 किलो 300 ग्राम सोने व 31 किलोग्राम चांदी के जेवर किमती करीबन 85 लाख का व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल ,तवेरा कार चारपहिया वाहन ,मोटरसायकल, लोहे के राड आदि बरामद।
बालोद पुलिस के साथ, राजनांदगाव, दुर्ग पुलिस की रही विशेष भूमिका। आरोपियो द्वारा थाना देवरी के महालक्ष्मी जेवलर्स व अन्य जिले के कई दुकानो को भी बनाये थे निशाना। जिला बालोद ,राजनांदगांव ,महाराष्ट्र के हजारों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मिला आरोपी का पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग आंनद छाबड़ा के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक, डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के पर्यवेक्षण में एसडीओपी गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी, एसडीओपी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के नेतृत्व में थाना अर्जुन्दा के अपराध क्रमांक 138/2023 धारा 457,380, 34 भादवि के अज्ञात आरोपियों के पतासाजी हेतु बालोद से विषेष टीम गठित किया गया था। उक्त प्रकरण में 12 आरोपियो को चोरी के मषरूका करीबन 85 लाख सोने, चांदी के जेवरात सहित गिरफ्तार किया गया है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सूचनाकर्ता ने दिनांक 25.06.2023 को थाना अर्जुन्दा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दिनांक 24/25.06.2023 की दरम्यिानी रात उसके घर से लगे सोने, चांदी जेवरात के दुकान में लगे शटर का ताला तोड़ कर कोई अज्ञात आरोपी के द्वारा दुकान में रखे सोने से बने जेवरात वजनी लगभग 1620 ग्राम , चांदी के जेवरात 31 किलो ग्राम तथा नगदी रकम 1,78,000 रूपये एवं दुकान में लगे सीसीटीवी डीवीआर किमती जुमला 95 लाख को चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक -138/2023 धारा 457,380, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग व पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देषन में जिला बालोद पुलिस की विशेष टीम गठित किया गया । इस दौरान टीम के द्वारा ग्राम अर्जुन्दा जाकर घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर विषेष संसूचना एवं पाये तथ्यो तकनीकी साक्ष्यो के माध्यम से महत्वपूर्ण मास्टर प्लान तैयार कर टीम के द्वारा अलग अलग क्षे़़त्रो में जाकर वहां से आरोपियो के संबध में सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किया गया जिसमें एक संदेही चारपहिया वाहन व 04 संदिग्ध व्यक्तियों का होना पाया गया , टीम द्वारा जिला बालोद से राजनांदगांव , गोदिंया, नागपुर, सावनेर महाराष्ट्र के हजारों सीसीटीवी फुटेज को बारिकी से एनालिसिस कर राजनांदगांव में एक टीम कैम्प कर काफी मेहनत से प्रकरण में प्राप्त सीसीटीवी फुटेज व संदेही गाडी के राजनांदगाव मे पहले से होना पाया गया उसके आधार पर 01 आरोपी लाखन सिंह भाटिया एवं महेष वालमिकी निवासी राजनांदगाव की पहचान होने पर उसे पकडकर उससे बारिकी से पूछताछ किया गया वह अपने कथन में बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ जिला राजनांदगांव से जिला बालोद आकर आसपास क्षेत्रों में कंबंल बेचने के नाम पर फेरी लगाकर सोने चांदी के दुकानो की रेकी करता था, बाद उसके संबध में अपने साथी महेष व पांढुुर्णा मध्यप्रदेष निवासी चंरण सिंह व संगम सिंह को सूचना देता था सूचना पाकर दोनो आरोपी राजनादगांव लाखन सिंह के घर में आये 10 दिन तक उसके घर में रूककर लगातार बालोद अर्जुन्दा देवरी के आसपास रेकी कर चोरी का योजना बनाए , और दिनंाक 24/25.06.2023 की दरम्यिानी रात को चंरण सिंह ,संगम सिंह, लाखन सिंह व महेष वालमिकी चारपहिया वाहन तवेरा से अर्जुन्दा बाफना जेवलर्स जाकर दुकान में लगे शटर का ताला तोड़ कर उसके दुकान में रखे सोने से बने जेवरात वजनी लगभग 1620 किलो ग्राम , चांदी के जेवरात 31 किलो ग्राम तथा नगदी रकम 1,78,000 रूपये एवं दुकान में लगे सीसीटीवी डीवीआर किमती जुमला 95 लाख को चोरी कर ले गये चोरी के बाद चारो लोग मोहारा राजनांदगांव पंहुच कर चोरी के सोने, चांदी के जेवरात आपस में बाट कर लाखन सिंह व महेष वालमिकी अपने घर राजनांदगाव व चंरण सिंह व संगम सिंह अपने घर पांढुुर्णा मध्यप्रदेष चलें गये। गठित टीम द्वारा आरोपी चरण सिंह व संगम सिंह के संबध में जानकारी प्राप्त कर आरोपियों के पतासाजी हेतु एक टीम अमृतसर पंजाब एक टीम पांढुर्णा मध्यप्रदेष रवाना किया गया था जिसमें टीम द्वारा पांढुर्णा मध्यप्रदेष पंहुचकर आरोपी चरण सिंह व संगम सिंह को पांढुर्णा मध्यप्रदेष से विधिवत गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने से बने जेवरात वजनी लगभग 1620 किलो ग्राम , चांदी के जेवरात 31 किलो ग्राम बरामद किया गया आरोपियो द्वारा सोने ,चांदी के जेवरातो को जमीन में गढढा कर छुपाकर रखे थे। आरोपियो द्वारा अपराध में चोरी के तवेरा कार का उपयोग किया गया है और पुलिस को चकमा देने के लिए फर्जी अंको का नम्बर प्लेट बनवाकर उसका उपयोग करते थे। बालोद पुलिस द्वारा कंबल बेचने के नाम पर रेकी करने वाले आरोपियों के साथ आरोपी से चांदी के जेवर खरीदने वाले सोनार रामकुमार सोनी निवासी राजनांदगांव के विरूद्ध भी कार्यवाही किया गया है।मध्यप्रदेश की लोकल पुलिस के द्वारा चंरण सिंह व संगम सिंह के संबध में बताया की वह दोनो पाढुुर्णा मध्यप्रदेष के नामी अपराधी है जिसके खिलाफ कई राज्यों महाराष्ट्र, मध्यप्रदेष में कई प्रकरणो में अपराध दर्ज है। और ये दोनो काफी शातिर अपराधी है महाराष्ट्र और मध्यप्रदेष पुलिस पर मिर्ची पाउडर डाल कर हमला कर बार भाग गये है कई राज्यो की पुलिस इन दोनो अपराधियों को ढूढ रहे थे। आरोपियो के नाम पताः-1. संगम सिंह बावरी पिता जगदीष सिंह बावरी उम्र 38 वर्ष पता-शास्त्री वार्ड पाढुर्णा थाना पाढुर्णा मध्यप्रदेष।2. चरण सिंह भादा पिता गब्बू सिंह भादा उम्र 32 वर्ष पता-शास्त्री वार्ड पाढुर्णा थाना पाढुर्णा मध्यप्रदेष।3. लाखन सिंह भाटिया पिता लक्ष्मण सिंह भाटिया उम्र 32 वर्ष पता-अटल आवास पेन्ड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगांव (छ.ग.)4. महेष वालमिकी पिता गोपाल वालमिकी उम्र 35 वर्ष पता-अटल आवास पेन्ड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगांव (छ.ग.)5. राजेन्द्र सिंह पिता स्व शमषेर सिंह उम्र 36 वर्ष पता- वार्ड न 25 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड हरदा थाना हरदा मध्यप्रदेष।6. हरविंदर सिंह पिता तीरथ सिंह उम्र 26 वर्ष पता- गुरूद्वारा माता साहेब कोर पुल बोगदा थाना जहांगीरा बाद भोपाल (मध्यप्रदेष)।7. सुरजीत सिंह पिता राजसिंह उम्र 21 वर्ष पता वार्ड न 25 हरदा थाना हरदा जिला हरदा (मध्यप्रदेष)।8. संजू सिंह पिता लक्ष्मण सिंह भाटिया उम्र 32 वर्ष पता-अटल आवास पेन्ड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगांव स्थाई पता – गांव घुरू गोकुल नगर वार्ड न 3 तिफरा बिलासपुर (छ.ग.)9. राणदीप सिंह पिता स्व संतोष सिंह उम्र 22 वर्ष पता- वार्ड न 35 इमली खेडा थाना कोतवाली जिला छिन्दवाडा (मध्यप्रदेष)।10. कुलजीत सिंह पिता राजेन्द्र सिंह उम्र 18 वर्ष पता- वार्ड न 35 इमली खेडा थाना कोतवाली जिला छिन्दवाडा (मध्यप्रदेष)।
11. सागर भोजपुरी पिता कैलाश भोजपुरी उम्र 25 वर्ष पता- पेन्ड्री आवास ब्लाक न 14 थाना लालबाग राजनादगांव (छ.ग.)12. रामकुमार सोनी पिता स्व राजाराम सोनी उम्र 45 वर्ष पता – सिंगदई वार्ड न 50 थाना बंसतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.)जप्त मषरूका-1. 1 किलो 300 ग्राम सोने के जेवरात, 31 किलो ग्राम चांदी के जेवरात2. घटना में प्रयुक्त तवेरा कार 01 नग, मोटर सायकल 03 नग। 3. घटना में प्रयुक्त लोहे के राड,सब्ब्ल आदि सामान। बालोद पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। उक्त प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी व गिरफ्तारी में निरीक्षक अरूण नेताम ,निरीक्षक वीणा यादव, निरीक्षक दिलेष्वर चंद्रवंषी, निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय, उप निरीक्षक शिशिर पांण्डेय, उप निरीक्षक यामन देवांगन, सउनि धरम भूआर्य , सउनि अजित महोबिया ,सउनि लता तिवारी, उसनि रमेश सिन्हा ,प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक राजेंद्र गिरी,आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक पूरन देवांगन, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक आकाश दुबे , आरक्षक विपिन गुप्ता ,आरक्षक योगेष गेडाम, आरक्षक मिथलेष यादव, आरक्षक योगेष पटेल ,आरक्षक गुलझारी साहू , आरक्षक पिपेष्वर बंजारे, आरक्षक योगेष सिन्हा, आरक्षक आकाष सोनी, आरक्षक दमन वर्मा , आरक्षक विकास साहू, आरक्षक बनवाली साहू, आरक्षक भोप सिंह साहू, आरक्षक पूनम खरे , आरक्षक मनोज मेश्राम, आरक्षक धमेंन्द्र शेन, आरक्षक पावन धीर, महिला आरक्षक लता सोनवानी, महिला आरक्षक भारती गोस्वामी व जिला राजनांदगांव पुलिस से आरक्षक अवधकिषोर साहू, आरक्षक मनीष वर्मा, आरक्षक मनीष मानिकपुरी व दुर्ग पुलिस से सउनि चंद्रषेखर सोनी, आरक्षक सहबाज खान, आरक्षक चितरंजन साहू, आरक्षक पंकज चतुर्वेदी की सराहनीय भूमिका रही है।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
प्रदेश कांग्रेस के घोषणा पत्र पर लगाया वादाखिलाफी का आरोपःसोरी
कांग्रेस का इतिहास,मैं नही तो कोई नही,2023 आम चुनाव में कांग्रेस का जाना तय
दल्लीराजहरा डौण्डी,1 जूलाई नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा की कांग्रेस के टी एस सिंह देव कल तक भूपेश सरकार में असहज महसूस कर रहे थे जिसे प्रदेश की जनता भी देख व समझ रही थी कांग्रेस का इतिहास देख लिजिए मैं नही तो कोई नही का चलन केन्द्रीय स्तर से लेकर राज्य स्तर के नेताओं में देखने को मिल जाएगा। सोमेश सोरी ने आगे कहा की विधानसभा चुनाव में सर्व आदीवासी वर्ग ने कांग्रेस को 30 आदिवासी विधायक दिये बदले में कांग्रेस के केन्द्रीय व राज्य के नेता,मैं नही तो कोई नही के तर्ज पर आदीवासी विधायक को उप मुख्यमंत्री न बना कर विधानसभा चुनाव के आचार संहिता लागू होने से पहले टी एस सिंहदेव को मुख्यमंत्री बना कर प्रदेश के आदीवासी वर्ग से छल किया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष सोरी ने आगे कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने सभा में कहते है की प्रदेश में नए हितग्राहियों को आवास दिलाने केन्द्र से आग्रह करेंगे उन्होने मुख्य मंत्री से सवाल किया है की साढ़े 4 साल से उपर होने को है कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता में स्थापित हुए इन साढ़े 4 सालों में पी एम आवास की सुध तक नही लिया गया राज्य सरकार के पास आवास योजना की राशि केन्द्र से आने के बाद भी इस योजना को फलिभूत नही करने के पश्चात आई हुई राशि वापस चली गई यही हाल बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने में किया गया। सोमेश सोरी ने कांग्रेस सरकार के और भी घोषणापत्र पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा की 60 की उम्र के उपर वालों को पेशन देने की घोषणा भी अधूरी है। प्रदेश के दैनिक वेतनभोगियों को नियमित करने की घोषणा महतारी सम्मान योजना विधवा पेशन योजना की घोषणा, दो वर्ष के धान का बकाया बोनस देने की घोषणा शराब बंदी का वादा कर भूपेश की कांग्रेस सरकार इन सभी घोषणाओं को भूल गई। उन्होने कहा की जिन आदीवासी समाज के बदौलत प्रदेश में कांग्रेस की सरकार स्थापित हुई है उसी आदीवासी समाज को कांग्रेस के राष्ट्रीय व राज्य के नेता हक छीन रही है।आदीवासियों के साथ शोषण व अन्याय करने वाली भूपेश सरकार साढ़े 4 वर्ष के कार्यकाल में आदीवासी वर्ग के लिए ऐसा कोई कार्य नही किया जिसे वह गिना सके। उन्होने कहा की 2023 के आम चुनाव में कांग्रेस का जाना तय है। साथ ही सोमेश सोरी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है की गाँव गाँव शहर के अंतिम व्यक्ति के घर घर दस्तक दे कर प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी व नकामियों को बताने का समय आ चुका है।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने बहाली न होने पर उग्र आंदोलन की दी वार्निंग
जगदलपुर मेडिकल कालेज में कार्यरत डीएमएफटी मद के 70 कर्मचारियों को प्रबंधन ने सेवा से अलग कर दिया है। चर्चा है कि अब जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत डीएमएफटी मद के कर्मचारियों को भी कार्य से निकालने की कार्यवाही की जाएगी। इससे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया है। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने इस कार्यवाही को बस्तर जिले के आदिवासी कर्मचारियों के साथ अन्याय करार देते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। छ्ग स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष एवं बस्तर जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार ने कहा है कि ये कर्मचारी कोविड काल में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर अल्प वेतन में भी अपनी जान की परवाह किए बगैर स्वास्थ्य विभाग में कार्य कर रहे हैं। इन्हें अचानक कार्य से निकाल देने पर इनके परिवारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। अजय प्रताप सिंह परिहार ने कहा है कि डीएमएफटी कर्मचारियों को यदि पुनः शासकीय सेवा में नहीं लिया गया, तो आगामी दिनों में डीएमएफटी कर्मचारियों के साथ संगठन उग्र आंदोलन करेगा। संघ ने बस्तर जिले के सांसद एवं विधायकों से आग्रह किया कि छोटे वर्ग के इन आदिवासी कर्मचारियों के पक्ष में सामने आएं और प्रबंधन के तुगलकी आदेश को वापस लेने हेतु कदम उठाएं। ताकि स्वास्थ्य विभाग का कार्य जनहित में सुचारू रूप से चलता रहे। श्री परिहार ने कहा है कि ऐसा न होने पर मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय तथा सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पूरी तरह काम बंद कर दिया जाएगा।
सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को वितरित की साइकिलें
बस्तर विधानसभा क्षेत्र बस्तर के जननायक विधायक, मां हिंगलाजिन के परम भक्त एवं बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ब्लॉक मुख्यालय बस्तर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय के प्रवेश उत्सव में शामिल हुए। बघेल ने नव प्रवेशित बच्चों को तिलक लगाकर शाला में प्रवेश दिलाया। छात्र – छात्राओं को निशुल्क गणवेश एवं कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्राओं को सरस्वती योजना के तहत निशुल्क साइकिल का वितरण किया। इस दौरान बच्चों को जब पता चला कि आज विधायक का जन्मदिन है, तो उन्होंने उनके साथ केक काटने की इच्छा जताई। विधायक ने बच्चों की इच्छा का सम्मान करते हुए तुरंत सहमति दे दी। फिर विद्यार्थियों ने केक काटकर विधायक लखेश्वर बघेल का जन्मदिन मनाया। आत्मानंद स्कूल की एक छात्रा ने जब अंग्रेजी में विधायक के स्वागत में बातें रखी, तो उपस्थित लोगों और लखेश्वर बघेल ने ताली बजाकर न छात्रा का उत्साह वर्धन किया।
बच्चों संग किया मध्यान्ह भोजन मनाया जन्मदिन
शाला प्रवेशोत्सव के दौरान विधायक लखेश्वर बघेल ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ जमीन पर बैठकर मध्यान्ह भोजन किया। विधायक को अपने साथ भोजन करते देख बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। बच्चों ने केक काटकर बघेल का जन्मदिन मनाया और उन्हें बर्थडे विश किया।
छात्रा ने आईपीएस बनने मांगा आशीर्वाद
एक छात्रा ने विधायक से कहा कि आप मेरी कॉपी में हस्ताक्षर करते हुए यह लिख दीजिए कि मैं आईपीएस बन सकूं। छात्रा की बात सुनकर विधायक लखेश्वर बघेल अपने आप को रोक नहीं सके। उन्होंने छात्रा के सिर पर हाथ फेरते हुए कहा कि मैं इस दुनिया में रहूं या ना रहूं, लेकिन यह आशीर्वाद देता हूं कि तुम्हारी आईपीएस बनने की तमन्ना जरूर पूरी हो। छात्रा के साथ विधायक की यह गुफ़्तगू लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, जनपद पंचायत के सीईओ आरके कर, बीईओ अरुण कुमार देवांगन, बीआरसी राजेंद्र सिंह ठाकुर, दिनेश यदु, अमजद खान, गणेश बघेल, भृगु तिवारी, अनिल परिहार, रियाज खान, रामिया राम मौर्य, अंकित पारख, अनूप तिवारी, प्राचार्य तनुश्री महंती, पीआर लाऊत्रे, विष्णु यादव, धर्मेंद्र अगवानी, श्रीधर पांडेय, कृष्णा ठाकुर, अजंबर कोर्राम, कृष्णा बघेल, अलका पांडेय सहित बड़ी संख्या आमजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रवीणा पाल एवं शैलेंद्र तिवारी ने किया।