City Media - Page 780 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 780

निलंबित ने पटवारी दो साल तक घर में छुपाए रखे दस्तावेज, गया जेल

0
  • तहसीलदार की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने लिया एक्शन


जगदलपुर राजस्व विभाग का एक निलंबित पटवारी दो साल तक विभागीय दस्तावेजों को अपने घर में दबाए रखा। वह न तो नए पटवारी को चार्ज सौंप रहा था और न ही दस्तावेज उपलब्ध करा रहा था। अंततः तहसीलदार को पुलिस की मदद लेनी पड़ी और पुलिस ने तहसीलदार की तहरीर के आधार पर निलंबित पटवारी के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।
तहसीलदार कार्यालय जगदलपुर द्वारा पटवारी प्रेमकांत पांडे को 9 नवंबर 2021 को निलंबित कर दिया गया था। निलंबन पश्चात शासकीय दस्तावेज, धरमपुरा पटवारी हल्का नं.30 के राजस्व अभिलेख, नक्शा खसरा तथा बी-1 आदि दस्तावेजों के साथ नए पटवारी को चार्ज दिलाने का निर्देश जारी किया गया था। इस हेतु कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन निलंबित पटवारी नहीं मिला। निलंबित पटवारी ने दो साल तक नए पटवारी को न तो दस्तावेज उपलब्ध कराए और न ही चार्ज सौंपा।शासकीय दस्तावेज जमा न कर अमानत में खयानत संबंधी शिकायती आवेदन तहसीलदार पुष्पराज पात्र ने कोतवाली थाना में दिया था। इस पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने आरोपी पटवारी प्रेमकांत पांडे के भादंवि की धारा 409 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की। नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली थाना प्रभारी अमित शुक्ला के नेतृत्व में चल रही जांच के दौरान आरोपी पटवारी प्रेमकांत पांडे को उसके निवास से हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में प्रेमकांत पांडे ने स्वीकार किया कि उसने जानबूझकर महत्वपूर्ण शासकीय दस्तावेजों को अपने पास अवैध रूप से रखा था। उसके कब्जे से सारे दस्तावेज बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी पटवारी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस प्रकरण को सुलझाने में
निरीक्षक अमित शुक्ल, उप निरीक्षक संजय वट्टी, सहायक उप निरीक्षक नीलांबर नाग, दिनेश उसेंडी, मीना यादव, आरक्षक युवराज सिंह ठाकुर, मिथलेश सिंह व आशीष ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई।

शातिर मोटर सायकल चोर आया पुलिस गिरफ्त में

0

दिनांक 30.05.2023 आरोपी के कब्जे से चोरी किया हुआ 02 मोटर सायकल जप्त कीमती 90,000रू। सायबर पुलिस रखा था आरोपी पर पैनी नजर। शौक से करता है आरोपी मोटर सायकल की चोरी, पेट्रोल खत्म होने पर उसे वहीं छोड़कर दूसरी मोटर सायकल उड़ा ले जाता है। बालोद पुलिस की अपील- अपने वाहन को कहीं भी पार्किंग करते है तो उसमें ताला अवश्य लगायें। क्षेत्र में चोरी के बढ़ते अपराध को देखते हुए अपराध की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ.जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देषन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरिष राठौर के मार्गदर्षन में, उप पुलिस अधीक्षक बालोद गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में थाना गुण्डरदेही क्षेत्र में घटित मोटर सायकल एवं अन्य चोरी के आरोपी के पता तलाश बाबत् विशेष टीम गठित किया गया है। टीम के सदस्यों के द्वारा आज दिनांक 30.05.2023 को क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग किया जा रहा था, उसी दौरान मखबीर सूचना पर पुलिस द्वारा गुण्डरदेही में घटना स्थल के पास दबिश देकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी उमेश यादव उर्फ सन्नाटा अपने पास 02 मोटर सायकल को रखा था एवं उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था, उसी दौरान पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने पर दोनों मोटर सायकल को चोरी का होना बताकर कोई भी वाहन के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज पेश नहीं किया। आरेापी द्वारा अपने इकबालिया कथन में मोटर सायकल क्रमांक सी.जी.08 ए.एच. 8665 को राजनांदगांव क्षेत्र से चोरी करना तथा मोटर सायकल क्रमांक सी.जी.07 एल.एच.7821 को एक सप्ताह पहले दुर्ग क्षेत्र से चोरी कर लाना स्वीकार किया है। इस दौरान आरोपी ने दिनांक 05.05.2023 को बालोद न्यायालय के पास से मोटर सायकल क्रमांक सी.जी.24 एफ.1988 को चोरी करना स्वीकार कर, उसे कहीं अन्य स्थान पर छोड़ देना बताया। बालोद पुलिस से संपर्क करने पर उक्त मोटर सायकल को आरोपी के बताए स्थान से लवारिश हालत में पहले से अपने प्रकरण में जप्त कराना बताये है कि आरोपी से बरामद 02 नग उपरोक्त मोटर सायकल कीमती 90,000रू को मौके पर उसके कब्जे से जप्त किया गया है। वर्तमान में जप्त मोटर सायकल का स्वामी नहीं होना पाये जाने से आरोपी के खिलाफ चोरी के मशरूका होने के पूर्ण अंदेशा पर धारा 41(1$4) जा.फौ./379 भादवि कायम कर आरोपी को दिनांक समय को गिरफ्तार किया गया है।

तथा थाना बालोद के अपराध क्रमांक 200/2023 धारा 379 भादवि के प्रकरण में भी मशरूका चोरी स्वीकार करने से उक्त प्रकरण में भी आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं तथा विवेचना शेष होने से गिरफ्तार आरोपी को दोनों प्रकरण में न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। उक्त प्रकरण को सुलझाने एवं आरोपियों के गिरफ्तारी में सायबर सेल से स.उ.नि.धरम भुआर्य, थाना गुण्डरदेही से स.अ.नि. अरविन्द साहू प्रधान आर.भुनेश्वर मरकाम, आरक्षक योगेश सिन्हा, पिपेश्वर बंजारे, आकाश दुबे मिथलेश यादव, का सराहनीय भूमिका रहा।आरोपी के नामः-01. उमेश यादव उर्फ सन्नाटा, उर्फ कट्प्पा पिता संतराम यादव उम्र 35 वर्ष, पता ग्राम भरदा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद (छ.ग.)

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नाग परिवार के दुख में सहभागी बने सांसद बैज और मलकित

0
  • दिवंगत सामुएल को दी श्रद्धांजलि, परिवार को बंधाया ढाढ़स

बस्तर सांसद दीपक बैज और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मलकीत सिंह गैदू युवा कांग्रेस नेता सामुएल नाग के निधन की सूचना मिलते ही नाग परिवार का दुख बांटने पहुंच गए। उन्होंने स्व. सामुएल को श्रद्धांजलि देते हुए नाग परिवार को ढाढ़स बंधाया। बस्तर सांसद दीपक बैज की सोशल मीडिया सेल के इंचार्ज और युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी सामुएल नाग का आकस्मिक निधन हो गया।

उनके निधन की खबर सुनते ही बस्तर सांसद दीपक बैज व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मलकीत सिंह गैदू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू अपने साथियों के साथ नाग के निवास स्थान पहुंचकर दुख की इस घड़ी में संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांडस बंधाया। बैज ने कहा कि इस दुख की घड़ी में समूची कांग्रेस नाग परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने भविष्य मे किसी भी प्रकार की समस्या आने पर नाग परिवार को पूरी तरह मदद करने का भरोसा दिलाया।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य, सेमियल नाथ, अनुराग महतो, एस नीला सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।

सड़क दुर्घटना में अज्ञात हाइवा के टक्कर से छात्र की मौत

0

डौंडी लोहरा शहर में आज दोपहर अज्ञात हाईवा चालक के द्वारा आईटीआई स्टूडेंट युवक को टक्कर मारकर फरार हो गया है स्टूडेंट की घटनास्थल पर ही मौत हो गई सूत्रों के जानकारी अनुसार दोपहर लगभग 2 बजे तेज रफ्तार से आ रहे हैं हाईवा लोहारा के बिजली ऑफिस के समीप आईटीआई से घर जा रहे छात्र को हाइवा के चालक द्वारा तेज स्पीड से चलाते हुए ठोकर मार दिया जिससे स्टूडेंट की मौके पर ही मौत हो गयी। वही हाइवा चालक ठोकर मारकर घटना स्थल से गाड़ी को लेकर फरार हो गया । सूत्रों से जानकारी के अनुसार गाड़ी दल्ली राजहरा की बताई जा रही है गाड़ी की खोजबीन जारी है। वही दल्ली राजहरा राजनांदगांव मार्ग में बढ़ती यातायात दबाव के कारण सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है।

छ्ग में भाजपा को लग चुका है गौमाता का श्राप : लखेश्वर बघेल

0
  • रमन राज के दौरान गौठानों में हुई 27000 गौवंश की मौत पर क्यों चुप रही भाजपा : लखेश्वर
  • विधायक ने कहा – गोठानों का निरीक्षण छोड़ पार्टी का अस्तित्व बचाने जुटें भाजपा के लोग

बस्तर क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने भाजपा के गोठान दौरे पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि डॉ. रमन सिंह के शासनकाल के दौरान गोशालाओं में जब 27 हजार गोवंश की मौत हुई, तब वे भाजपा नेता कहां थे, जो आज गोठानों के दौरे का प्रपंच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोभक्ति का ढोंग करने वाली भाजपा चुनाव नजदीक आते ही गौठानों का दौरा कर ओछी राजनीति का परिचय दे रही है। उन्होंने कहा कि गौवंश को तड़प तड़प कर मरने के छोड़ देने वाली भाजपा को गौमाता का श्राप लग चुका है और अब वह दोबारा सत्ता में आने वाली नहीं है। बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल ने इस क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक सुभाऊ कश्यप के गोठानों में अनियमितता संबंधी आरोप पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग गौठानों का निरीक्षण करना छोड़ सबसे पहले अपना अस्तित्व बचाने के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि भाजपा गौठान के नाम पर ओछी राजनीति कर रही है। डॉ. रमनसिंह की सरकार के दौरान गौशालाओं में 27000 गौवंश की मौत पर भाजपा के ये नेता क्यों चुप रहे ? भाजपा के किसी भी विधायक ने उन गौशालाओं में जाने की हिम्मत क्यों नहीं दिखाई? अब चुनाव नजदीक आ रहे हैं, तब भाजपा के नेता गोठानों का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले क्यों नही किया भाजपा ने गौशालाओं का निरीक्षण ? गौवंश को तड़प तड़प कर मरने के लिए लिए छोड़ देने वाली भाजपा को गौमाता का श्राप तो उसी समय से लग गया है और इसी श्राप के कारण उसे सत्ता से हाथ धोना पड़ा। आने वाले कई दशकों तक भाजपा की सत्ता में वापसी असंभव है। लखेश्वर बघेल ने कहा कि आज प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा गायों के सरंक्षण का कार्य बेहतर ढंग से किया जा रहा है। गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गोठानों को विकसित किया गया है।जिसके कारण भाजपाइयों के पेट में दर्द उठ रहा है। 15 सालों तक गौशालाओं के नाम पर घोटाला भाजपा की सरकार ने किया है। दो दिन निरीक्षण कर 1300 करोड़ रूपये के गौठान निर्माण पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली मुद्दाविहीन भाजपा के लोग बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं। श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विकास कार्यों को देखकर बौखलाई भाजपा हर दिन तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर सिर्फ और सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। जनता सब समझ रही है। पशुधन सरंक्षण के लिए तैयार गौठान सुविधाओं से परिपूर्ण हैं। आज छत्तीसगढ़ के मॉडल की देश-दुनिया में सराहना हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विगत चार सालों में गरीबों, मजदूरों व किसानों हित में कार्य कर छत्तीसगढ़िया अस्मिता को जगाने का कार्य किया है।

गांवों में आयोजित मड़ई मेलों में शामिल हुए विधायक रेखचंद

0
  • बोहरिया, शीतला, जलनी माता के जयकारे लगाए संसदीय सचिव ने
  • घाटपदमुर, धरमपुरा और तेतरखुंटी में हुआ मेला- मड़ई का आयोजन
  • देवगुड़ियों में पूजा कर सुख, समृद्धि व शांति की कामना की

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन सोमवार की शाम ग्राम घाटपदमुर, धरमपुरा व तेतरखुंटी में आयोजित मेला- मड़ई में सम्मिलित हुए। तीनों स्थानों पर क्रमशः बोहरिया, शीतला व जलनी माता के वार्षिक मेला- मड़ई का आयोजन किया गया था, जहां आसपास के ग्रामों से सैकड़ों लोग पहुंचे थे। विधायक ने देवगुड़ियों में पूजा- अर्चना कर बस्तर अंचल तथा राज्य में सुख शांति व समृद्धि स्थापना की कामना की। जैन और उनके साथ उपस्थित लोगों व ग्रामवासियों ने माता बोहरिया, मां शीतला तथा जलनी माता के जयकारे लगाए। विधायक रेखचंद जैन ने पूजा पश्चात मेला में आए देवों तथा देवियों की पूजा की।

इस दौरान उनके साथ नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, राजेश राय, मुन्ना सेठिया, उमेश सेठिया, दयाराम कश्यप, सुषमा कश्यप, सुखराम नाग, अमरनाथ सिंह, सुरेंद्र झा, गौरनाथ नाग, एस नीला, मनोरंजन शर्मा, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, विनोद कुकड़े आदि मौजूद थे।*मेलों में यह भी हुए शामिल*घाटपदमुर में सरपंच लखीधर बघेल, मुन्ना सेठिया, उमेश सेठिया, तिलकराम यादव, शंकर बघेल, शंभू पुजारी, शांति सेठिया, मदना कश्यप, हीरामनी सेठिया, कोटवार गणेश, विश्वनाथ, शीला सेठिया समेत स्व सहायता समूह की सदस्याएं, राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारी, धरमपुरा के माता शीतला मेला में पुजारी अभिजीत प्रताप, सिरहा धनीराम निषाद, मुकेश निषाद, जगदीश निषाद, मनमोहन यादव, बलराम निषाद, शंकर निषाद, मंगलू कश्यप, पप्पू नाग, गुलाब निषाद, तुलसीराम निषाद, तारा निषाद, तिलक निषाद, बीतनाथ निषाद, देवेंद्र निषाद, अनत कश्यप, बुदन निषाद, दर्शनीय, गौरी तथा तेतरखुंटी के जलनी माता मेला में वार्ड पार्षद तथा एमआईसी सदस्य सुषमा कश्यप, माता मंदिर संघ अध्यक्ष दुर्जन माग, श्याम सुंदर बघेल, लक्ष्मीनाथ कश्यप, हिड़मा, त्रिनाथ कश्यप, सिरहा साधुराम बघेल, पुजारी पीतांबर बघेल, उमा नाग, मनीराम, दयाराम, प्रह्लाद बघेल, छोटू नाग, गोपाल पटेल, बालमती, गायत्री कश्यप, ललिता कश्यप समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

मेरा पारिवारिक नाता है माहेश्वरी समाज से : विधायक रेखचंद जैन

0
  • महेश नवमी महोत्सव में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

जगदलपुर सोमवार को स्थानीय माहेश्वरी समाज के भवन में आयोजित महेश नवमी महोत्सव में संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन सम्मिलित हुए। अतिथियों के स्वागत तथा स्वागत गीत की प्रस्तुति के पश्चात सामाजिक जनों को संबोधित करते हुए रेखचंद जैन ने कहा कि माहेश्वरी समाज मेरा परिवार है और मैं विधायक के रूप में नहीं अपितु परिवार के सदस्य के तौर पर आपके बीच उपस्थित हूं। आज भी मैं विधायक की बजाय अपनों के मुंह खुद को रेखू कहलाना ही पसंद करता हूं। विधायक श्री जैन ने कहा कि बस्तर अंचल के विकास में माहेश्वरी समाज की अग्रणी भूमिका है। समाज ने सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, खेल तथा सांस्कृतिक क्षेत्रों में प्रतिभाओं को आगे लाने का जो सफल प्रयास किया है, उसकी जितनी सराहना की जाए, कम है। मंचस्थ पूर्व विधायक संतोष बाफना ने भी सामाजिक जनों को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान माहेश्वरी समाज के चंद्रेश चांडक, नथमल पनपालिया, श्याम सोमानी, नारायण राठी, राहुल राठी, राजेश राठी, महिला मंडल की पूजा टावरी, नीता टावरी, रश्मि चांडक, रोशनी तापड़िया, दिव्या झंवर, आरती चांडक, खुशी चांडक, खूशबू चांडक, युवा संगठन के मनीष इनाणी, प्रवीण, रवि चांडक, विकास राठी, पुखराज राठी, अक्षय राठी, वैभव राठी, रोशन राठी, वरिष्ठजन सुंदरलाल चांडक, जगदीश चांडक, मोहनलाल राठी, रामचंद्र, शंकर लाल समेत सैकड़ों सामाजिक जन मौजूद थे।

शोभायात्रा का स्वागत किया

सोमवार शाम लगभग छह बजे महेश नवमी महोत्सव पर माहेश्वरी समाज, ने विशाल शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान भगवान महेश का जयकारा गूंजता रहा। जगदलपुर विधायक कार्यालय के समक्ष शोभायात्रा का स्वागत संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन ने अपने सहयोगियों के साथ श्रद्धा भक्ति से किया। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, गौरनाथ नाग, सुरेंद्र झा, रमेश जैन, अमरनाथ सिंह, सुखराम नाग, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, विनोद कुकड़े, अंकित सिंह, संदीप नवले, एस नीला, मनोरंजन शर्मा आदि मौजूद थे।

भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा बहुप्रतीक्षित E-0 परीक्षा के परिणाम में 23 सफल उम्मीदवारों को बुलाकर प्रमोशन प्रमाणपत्र प्रदान किया गया

0

भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा बहुप्रतीक्षित E-0 परीक्षा के परिणाम 27 मई को घोषित किये गए और उसी दिन भिलाई खदान मुख्यालय इस्पात भवन में खदान के 23 सफल उम्मीदवारों को बुलाकर प्रमोशन प्रमाणपत्र प्रदान किया गया. इन 23 कर्मचारियों में से 3 दल्ली मैन्युअल माइंस से सुरेश खटीक, दिलीप कुमार ठाकुर, राधेश्याम जैथवार, 6 दल्ली मेकेनाइज़ माइंस से महेश खोडके, दिलीप कर, रवि नारायण, जगदीश वारे, सुशील देवांगन, मो.शफी, 1 खदान मुख्यालय से, 1 हिर्री डोलोमाईट माइंस से, 5 नंदिनी माइंस, 5 राजहरा मेकेनाइज़ माइंस से मुकुल कुमार जैन, चिदम्बर राव, धनराज कुमार साहू, ओम प्रकाश सोनी, मोती लाल जॉर्ज, 1 राजहरा टाउनशिप से महेंद्र कछवाहा और 1 बी.एस.पी. हॉस्पिटल से आनंद बोरकर हैं. इनमे से चार अधिकारियों का प्रमोशन के साथ ही भिलाई स्थानान्तरण किया गया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

भाजपा प्रदेश प्रभारी के कदम पड़ते ही आई कांग्रेस की सुनामी

0
  • कांग्रेस की आंधी में जमींदोज हो रही है भाजपा की पुरानी ईमारत
  • भाजपा लिए नसीहत लेकर आई है बस्तर की वादियों में बह रही बयार

अर्जुन झा

जगदलपुर भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के बस्तर की धरती पर कदम रखते ही आई कांग्रेस की सुनामी ने बस्तर में भाजपा की जड़ें हिलाकर रख दी है। बस्तर की वादियों में ऐसी कांग्रेसी बयार बह रही है, जो भाजपा के लिए नसीहत है। बस्तर संभाग में पुराने भाजपा कार्यकर्त्ताओं का अपनी पार्टी से मोहभंग होता जा रहा है। वे भाजपा का दामन झटककर कांग्रेस का हाथ थामते जा रहे हैं। वह भी ऐसे समय में, जब भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर बस्तर संभाग के दौरे पर आए हुए हैं। यह कहें तो अतिशयोक्ति नहीं होगी कि ओम माथुर के कदम रखते ही बस्तर में कांग्रेस की सुनामी प्रबल होकर सामने आ गई। इधर श्री माथुर ने बस्तर की धरती पर कदम रखे और उधर भाजपाई ईमारत की चूलें हिलने लगीं। संभाग के हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के जमीनी कार्यकर्त्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला चल पड़ा है। अगर भाजपा के नए नवेले कार्यकर्त्ता अपनी पार्टी से मुंह मोड़ते, तो यह आम बात समझी जाती, लेकिन यहां तो कहानी कुछ और ही सुनाई दे रही है। भाजपा के पुराने जमीनी कार्यकर्त्ता भी भाजपा को अलविदा कहने लगे हैं। दो दिन पहले ही बीजापुर के एक दर्जन सक्रिय एवं पुराने कार्यकर्त्ताओं ने भाजपा को बॉय बॉय कह दिया। वहां के विधायक विक्रम मंडावी के समक्ष उम्रदराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं की तस्वीर इस बात की तस्दीक करती नजर आ रही है। तस्वीर तो यह भी बताती है कि किन परिस्थितियों के चलते उन्हें भाजपा से मुंह फेरना पड़ा है। कांग्रेसी खेमे का दावा है कि ये लोग कांग्रेस की रीति नीतियों और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। अगर यह दावा सच है, तो अब तक समूचे छत्तीसगढ़ को पूरी तरह से कांग्रेसमय हो जाना चाहिए था। मगर यहां बात कुछ और ही है। आखिर ऐसी क्या मजबूरी आन पड़ी कि इन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भाजपा से विलग होना पड़ा है। भाजपा संगठन में कुछ तो कमियां रही होंगी कि, जो इन कार्यकर्ताओं के लिए दुखदायी बन गई हों। स्थानीय एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से सम्मान, स्नेह और अपनत्व न मिल पाना संभवतः इसका मुख्य कारक हो सकता है। इस भाजपा नेतृत्व को चिंतन और चिंता करने की जरूरत है। एक अकेले बीजापुर विधानसभा क्षेत्र में ही भाजपाइयों के कांग्रेसीकरण की खबर सामने नहीं आई है, बल्कि डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में मंत्री रहे महेश गागड़ा के गृहग्राम के भी दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ता भाजपा के छ्ग प्रभारी माथुर के बस्तर प्रवास के बीच कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इसके पहले बस्तर विधानसभा क्षेत्र के करपावंड अंचल के भी अनेक भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। इस अंचल के अनेक भाजपाइयों तथा भाजपा समर्थक ग्रामीणों ने बस्तर क्षेत्र के विधायक लखेश्वर बघेल के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली थी। उससे काफी पहले जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के सुदूर वन अंचल के भी पचासों ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्त्ता विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के समक्ष कांग्रेस से जुड़ चुके हैं। बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में भी विधायक राजमन बेंजाम कांग्रेसी बयार बहाने में लगे हैं। बेंजाम भी सैकड़ा भर भाजपाइयों को कांग्रेस में शामिल करा चुके हैं। सुकमा जिले में तो मंत्री कवासी लखमा और कांग्रेस का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

भाजपा में मची भगदड़ का सच तो यह है

इन सारे घटनाक्रमों का लब्बो लुआब यही कि बस्तर संभाग में भाजपा के भीतर सबकुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। भाजपा में मची भगदड़ की सच्चाई किसी से छुपी नहीं है। इसका एक सबसे बड़ा कारण तो यह है कि दूसरे दलों पर परिवारवाद का तोहमत लगाने वाली भाजपा भी बस्तर संभाग में इस रोग से अछूती नहीं रह गई है। संगठन में स्थानीय स्तर पर एक ही परिवार के दो – तीन लोगों का जलवा बढ़ते जाना है। इस मामले में संभाग के एक पूर्व मंत्री और उनके भाई के दबदबे और मनमर्जी के किस्से आए दिन सुनाई देते रहते हैं। मैदानी भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि ये दोनों भाई अपने आगे बाकी सभी को बौना साबित करने के लिए हमेशा तुले रहते हैं। मंत्री रहते तो उन्होंने अपना जलवा ऐ जलाल खूब दिखाया, अब संगठन में बड़ा पद मिल जाने के बाद उनकी अकड़ कुछ और बढ़ गई है। कार्यकर्त्ताओं को सम्मान देना तो दूर की बात है, उन्हें बात बात पर जलील किया जाता है। बस्तर संभाग आदिवासी बहुल है, आदिवासी बड़े स्वाभिमानी और दो मीठे बोल के भूखे होते हैं। कोई उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाए, यह वे कतई बर्दाश्त नहीं करते। उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाला भले ही उनकी अपनी बिरादरी का क्यों न हो। कुल मिलाकर भाजपा में मची भगदड़ के मूल में यही मुद्दा निहित है। भाजपा नेतृत्व को इस पर मंथन करना होगा, अन्यथा उन्हें पार्टी का झंडा उठाने वाले ढूंढे से भी नहीं मिलेंगे।

प्रदेश भाजपा प्रभारी माथुर के दौरे के बीच कांग्रेस की आंधी

0
  • बीजापुर के 12 सक्रिय भाजपा कार्यकर्त्ता कांग्रेस में हुए शामिल
  • प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर आसमां में उड़ते रह जाएंगे : मंडावी

बीजापुर भाजपा छ्ग प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के बस्तर संभाग के सघन दौरे के बीच कांग्रेस की ऐसी आंधी चल पड़ी है कि भाजपा की ईमारत जमींदोज होने लगी है। इस आंधी में उड़कर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता कांग्रेस की छत तले पनाह लगे हैं। बस्तर विधानसभा क्षेत्र के बाद सोमवार को बीजापुर विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा के एक दर्जन सक्रिय कार्यकर्ता विधायक विक्रम मंडावी के समक्ष कांग्रेस में शामिल हो गए। भाजपा में मचे भागमभाग पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि ओम माथुर आसमां में ही उड़ते रह जाएंगे और कांग्रेस की जमीनी पकड़ और भी मजबूत होती चली जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर 28 मई से बस्तर संभाग के दौरे पर हैं। उनका यह दौरा संभाग के बीजापुर समेत सभी जिलों में प्रस्तावित है। श्री माथुर मंगलवार को बीजापुर पहुंचे, इसके ठीक एक दिन पहले सोमवार को बीजापुर क्षेत्र के सक्रिय भाजपा कार्यकर्त्ता टंकेश्वर कुमार देवांगन, धीसूराम यादव, सूरज मंडावी, निरूपेंद्र विश्वास, अनुज समरथ, राहुल नायक, विजय नायक, महेश कुंजाम, राजू कुंजाम, सुकराम, संदीप हपका, ईलियास खान आदि ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इन युवाओं का कहना है कि वे कांग्रेस की रीति नीति एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। विधायक विक्रम मंडावी एवं कांग्रेस नेताओ ने भाजपा से कांग्रेस प्रवेश कर रहे सभी 12 सक्रिय कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी का गमछा पहना कर कांग्रेस पार्टी में विधिवत प्रवेश कराया और उनका स्वगत किया। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे सभी भाजपा में कट्टर कार्यकर्ता रहे हैं, लेकिन भाजपा में उनकी सदैव उपेक्षा होती रही। कांग्रेस सरकार के विकास कार्यो, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है। इस मौक़े पर विधायक विक्रम मंडावी ने कांग्रेस पार्टी में नवप्रवेशित कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि इससे हमारी कांग्रेस पार्टी को और भी मजबूती मिलेगी। एक सवाल के जवाब में विधायक मंडावी ने कहा कि भाजपा अपने छ्ग प्रदेश प्रभारी पद पर ओम माथुर से पहले तीन और नेताओं को नियुक्त कर चुकी है, लेकिन वे सभी फ्लॉप साबित हुए हैं। इसी तरह ओम माथुर भी फ्लॉप होकर वापस जाएंगे।

छ्ग में चल रही है कांग्रेस की आंधी : विक्रम

विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, सह प्रभारी डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेस की आंधी चल रही है। इस आंधी में भाजपा के पांव उखड़ चुके हैं। मंडावी ने कहा कि भाजपा के छ्ग प्रभारी ओम माथुर बस्तर संभाग के दौरे पर हैं, लेकिन उनकी यहां आमद के बीच भाजपा के लोग बड़ी संख्या में अपनी पार्टी को अलविदा कहकर कांग्रेस के सहचर बन रहे हैं। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, वरिष्ठ कांग्रेसी गिरधारी लाल राठी, पीसीसी सदस्य ज्योति कुमार, मीडिया प्रभारी राजेश जैन, जिला महामंत्री जितेंद्र हेमला, नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव व विधायक प्रतिनिधि मनोज अवलम, युवा कांग्रेस के कामेश मोरला, आईटी सेल के शंकर खटबिना, सदाशिव राणा, बलराम कोरसा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS