छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले की साजा के अंतर्गत ग्राम बीरनपुर में हुई भुनेश्वर साहू की हत्या और दंगा कराए जाने वाले जेहादी मुसलमानों पर कार्रवाई किए जाने के संबंध में माननीय प्रधानमंत्री माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन राज्यपाल छत्तीसगढ़ जिलाधीश माननीय अमित शाह भारत सरकार माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ को ज्ञापन दिया गया दिनांक 10 अप्रैल को पूरा छत्तीसगढ़ बंद रखा गया है जिसमें पूरे बालोद जिला में भी बंद का आह्वान किया गया था इसमें सभी वर्ग हिंदू समाज के द्वारा समर्थन दिया गया
जिसमें दल्ली राजहरा का समर्थन सभी हिंदू संगठनों के द्वारा दल्ली राजहरा 2:00 बजे तक पूर्णता बंद रहा जिसमें भाजपा मंडल व्यापारी संघ युवा मोर्चा का बंद कराने में उनका समर्थन मिला सभी ने हिंदू होने का परिचय दिया छत्तीसगढ़ में अवैध रोहिया बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाकर छत्तीसगढ़ को जेहाद का गढ़ बनाने का प्रयत्न चल रहा है इन घटनाओं को विश्व हिंदू परिषद ने गंभीरता से लिया एवं माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन से निम्नलिखित मांग करती है 1 2018 के पश्चात छत्तीसगढ़ में बसाए गए रोहिया बांग्लादेशी एवं अन्य राज्यों के आए जिहादी मुसलमानों को चिन्हित कर उनका सत्यापन कर उनके पिछले रिकार्ड को अवलोकन किया जाय उन्हें शांत छत्तीसगढ़ से बाहर किया जाए एवं छत्तीसगढ़ में बसने वाले इनके फर्जी दस्तावेज बनाने वालों सरकारी गैर सरकारी प्रतिनिधियों की खिलाफ भी मामला चलाया जाए 2 फेरी लगाने वाले चादर फैला कर भीख मांगने वाले फल बेचने वाले जड़ी-बूटी बेचने वाले ट्रक ड्राइवर की भी जांच की जाए जिस तरह की अपराधिक घटनाएं छत्तीसगढ़ में बढ़ती जा रही है उसे ऐसा प्रतीत है कि उन्हें सिमी बी एफ आई उनके जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से है 3 शाहिद खान उर्फ कल्लू खान एवं अन्य जिहादी मुसलमानों जिनकी पहचान ग्रामीणों द्वारा की गई है कि विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें हत्या अपराधिक पर यंत्र विधि विरुद्ध जमात दंगा के आरोप में गिरफ्तार किया जाए
पूर्व में हुए अंबिकापुर रायपुर राजनांदगांव बीजापुर कांकेर सुकमा कवर्धा की घटना से सरकार ने क्या कार्रवाई की एवं इन घटनाओं को रोकने के लिए क्या इस पर श्वेत पत्र जारी करें. इस आवेदन के माध्यम से विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ सरकार और उसके मुख्य मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग करती है कि हमारी मांगों पर 3 दिनों के अंदर अगर कार्रवाई नहीं की गई तो विश्व हिंदू परिषद इस पर कड़ा निर्णय लेने पर बाध्य होगा ज्ञापन देते हुए प्रमुख रूप से संगठन के नगर अध्यक्ष शंकर साहू भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी बजरंग दल अध्यक्ष शशांक तिवारी जी जिला उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव नगर प्रमुख विजय कुशवाहा गोलू जायसवाल नगर उपाध्यक्ष विक्की जायसवाल नितिन सहारे सुमित जैन सांसद प्रतिनिधि मदन गुप्ता सोनू मानिकपुरी राहुल मौजूद रहे
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
इस आवेदन के माध्यम से विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ सरकार और उसके मुख्य मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग करती है कि हमारी मांगों पर 3 दिनों के अंदर अगर कार्रवाई नहीं की गई तो विश्व हिंदू परिषद इस पर कड़ा निर्णय लेने पर बाध्य होगा ज्ञापन देते हुए प्रमुख रूप से संगठन के नगर अध्यक्ष शंकर साहू भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी बजरंग दल अध्यक्ष शशांक तिवारी जी जिला उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव नगर प्रमुख विजय कुशवाहा गोलू जायसवाल नगर उपाध्यक्ष विक्की जायसवाल नितिन सहारे सुमित जैन सांसद प्रतिनिधि मदन गुप्ता सोनू मानिकपुरी राहुल मौजूद रहे
530.48 क्विंटल चांवल, 19.8 क्विंटल शक्कर, 18 क्विंटल नमक, 41.43 क्विंटल चना और 23.86 क्विंटल गुड़ की अफरा तफरी
फूड इंस्पेक्टर दीवान द्वारा की गई जांच में उजागर हुई कालाबाजारी
अर्जुन झा बकावंड विकासखंड बकावंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली कालाबाजारियों के चंगुल में फंस गई है। आदिवासियों और अन्य आम उपभोक्ताओं को रियायती दर पर देने के लिए शासन द्वारा भेजे जाने वाले राशन की धड़ल्ले से कालाबाजारी की जा रही है। क्षेत्र के सीनियर फूड इंस्पेक्टर आशीष दीवान द्वारा की गई जांच में सात शासकीय उचित मूल्य की दुकानों की बड़ी करतूत उजागर हुई है। इन दुकानों के विक्रेताओं ने 530.48 क्विंटल चावल, 19.08 क्विंटल शक्कर, 17.62 क्विंटल नमक, 41.43 क्विंटल चना और 23.86 क्विंटल गुड़ की कालाबाजारी की है। इन दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सौंपा जा चुका है।
खाद्य विभाग द्वारा की जा रही जांच में शासकीय राशन दुकानों की बड़ी गड़बड़िययां लगातार सामने आ रही हैं। बस्तर जिले में कई राशन दुकानों में गड़बड़ी के मामले सामने आए हैं। मगर फर्जीवाड़ा करने वाले दुकान संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में खाद्य विभाग और जिला प्रशासन क्यों कतरा रहे हैं, इसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन की कालाबाजारी और अफरा तफरी करने पर संबंधित राशन दुकान संचालक को सीधे सीधा जेल भेजने का प्रावधान है, मगर आज तक खाद्य विभाग या जिला प्रशासन द्वरा इस तरह की कड़ी कार्रवाई किसी दुकान संचालक पर नहीं की गई है। मुंडागांव, कोलचुर, पाहुरबेल, सरगीपाल, संधकमरी, पोटियावंड, राजनगर, किंजोली, कौड़ावंड आदि की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में सैकड़ों क्विंटल चावल, शक्कर, चना, नमक, गुड़ की अफरा तफरी का बड़ा मामला सामने आया है। जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाने के बाद भी दुकान संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई अब तक नहीं हो पाई है। इसे लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। ग्रामीणों का कहना है कि राजनैतिक संरक्षण की वजह से कालाबाजारी करने वाले राशन दुकान संचालकों एवं विक्रेताओं पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। राशन दुकान संचालक संघ अध्यक्ष भी लपेटे में विकासखंड बकावंड में पदस्थ वरिष्ठ फूड इंस्पेक्टर आशीष दीवान ने 1 व 2 नवंबर 2022 को शासकीय आदेश के तहत बकावंड ब्लॉक की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में जाकर जांच एवं भौतिक सत्यापन किया था। जांच में बकावंड ब्लॉक शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक एवं विक्रेता संघ के अध्यक्ष कमल सिंह नेताम द्वारा संचालित 2 दुकानों में से एक पाहुरबेल ग्राम पंचायत तारापुर की दुकान में भी राशन की बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई थी। पाहुरबेल ग्राम पंचायत तारापुर की दुकान में 67.95 क्विंटल चांवल, 2.57 क्विंटल शक्कर,1.94 क्विंटल नमक, 4.91 क्विंटल चना और 2.76 क्विंटल गुड़ की अफरा तफरी उजागर हुई थी। इन सभी जींसों की शासकीय दर के अनुसार कुल कीमत 2 लाख 68 हजार रूपए आंकी गई है। बताया गया है कि यह चावल, शक्कर, गुड़, चना और नमक गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले उपभोक्ताओं के लिए थे।
वन प्रबंधन समिति ने की गड़बड़ी विकासखंड बकावंड के आदिवासियों और गरीब परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी कुछ वन प्रबंधन समितियों ने भी ले रखी है। ये समितियां भी राशन की कालाबाजारी में पीछे नहीं हैं। वन प्रबंधन समिति संधकमरी द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में गरीब परिवारों के हिस्से के 68.82 क्विंटल चांवल, 346 क्विंटल शक्कर, 633 क्विंटल चना व 2.49 क्विंटल गुड़ की अफरा तफरी पकड़ी गई थी। इन जींसों की शासकीय दर पर कुल कीमत लगभग 2 लाख 66 हजार रूपए आंकी गई है। इसी तरह आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सरगीपाल द्वारा संचालित दुकान में गरीब परिवारों में वितरण के लिए उपलब्ध कराए गए 119.31 क्विंटल चांवल, 5.96 क्विंटल शक्कर, 5.52 क्विंटल नमक, 6.67 क्विंटल चना और 13.21क्विंटल गुड़ की अफरा तफरी उजागर हुई है। इस राशन की कुल कीमत लगभग 4 लाख 68 हजार रुपए आंकी गई है।
कालाबाजारी में महिला समूह भी पीछे नहीं बकावंड विकासखंड में अनेक महिला स्व सहायता समूहों द्वारा भी राशन वितरण किया जाता है। इन्हीं में से एक मां दंतेश्वरी पार्वती महिला स्व सहायता समूह पोटियावंड का नाम भी राशन की कालाबाजारी में सामने आया है। मां दंतेश्वरी पार्वती महिला स्व सहायता पोटियावंड द्वारा संचालित राशन दुकान की जांच के दौरान 60.4 क्विंटल चांवल, 2.49 क्विंटल शक्कर, 2.01 क्विंटल नमक,1.76 क्विंटल चना और 1.24 क्विंटल गुड़ की अफरा तफरी पकड़ी गई थी। इन सभी जींसों की कुल शासकीय कीमत 2 लाख 27 रूपए बताई गई है। ग्राम पंचायत राजनगर की दुकान में 35.37 क्विंटल चावल,54 क्विंटल शक्कर,b7.2 क्विंटल नमक, 9.59 क्विंटल चना व 15 क्विंटल गुड़ की अफरा तफरी उजागर हुई है। इन सामानों की शासकीय दर पर कुल कीमत 1 लाख 73 हजार रुपए है। ग्राम पंचायत किंजोली की दुकान में 148.59 क्विंटल चावल,3.72 क्विंटल शक्कर, 98 क्विंटल नमक, 10.1 क्विंटल चना व 2.99 क्विंटल गुड़ की अफरा तफरी पाई गई। इनकी कुल कीमत 5 लाख 73 हजार रुपए आंकी गई है। ग्राम पंचायत कौड़ावंड की दुकान में 34.04 क्विंटल चावल, 1.06 क्विंटल शक्कर, 15 क्विंटल नमक,2.16 क्विंटल चना और 1.02 क्विंटल गुड़ की अफरा तफरी सामने आई। इनकी कीमत 1.31 लाख रुपए है।
इसलिए कर रहे थे दीवान की पोस्टिंग का विरोध सीनियर फूड इंस्पेक्टर आशीष दीवान की विकासखंड बकावंड में पोस्टिंग होने के तुरंत बाद 18 अगस्त को दुकान संचालक एवं विक्रेता संघ द्वारा श्री दीवान की पोस्टिंग का विरोध शुरू कर दिया गया था। यह विरोध इसलिए किया गया क्योंकि राशन दुकान संचालकों और विक्रेताओं को मालूम था कि सीनियर फूड इंस्पेक्टर दीवान के सामने उनकी दाल नहीं गलेगी। राशन दुकानों में गड़बड़ी पाई जाने के बावजूद पूर्व के खाद्य निरीक्षकों द्वारा कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई थी।जिससे गरीब आदिवासियों के राशन की कालाबाजारी करने वालों के हौसले बढ़ते गए। इसका ही नतीजा है कि दुकान संचालक खाद्यान्न की अफरा तफरी बेखौफ होकर करते रहे हैं। जब उनके काले कारनामे पकड़े गए, तो उन्होंने जांचकर्ता फूड इंस्पेक्टर दीवान के विरूद्ध ही शिकायत करना शुरू कर दिया। दीवान द्वारा की गई कार्रवाई से बकावंड क्षेत्र के गरीबों के खाद्यान्न की अफरा-तफरी करने वाले दुकान संचालक एवं विक्रेता कार्रवाई के डर से फूड इंस्पेक्टर दीवान के खिलाफ ही फर्जी व बदनाम करने वाले आरोप लगाने लगे। जबकि उक्त दुकान संचालकों द्वारा गरीबों के खाद्यान्न में की गई गड़बड़ी के विरुद्ध कार्रवाई की सूचना फूड इंस्पेक्टर आशीष दीवान द्वारा कलेक्टर बस्तर और खाद्य नियंत्रक को नवंबर के पहले सप्ताह में ही दे गई थी। फूड इंस्पेक्टर आशीष दीवान ने उक्त सभी 7 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के विरुद्ध प्रकरण बनाकर एसडीएम बस्तर को निलंबन व एफआईआर कराने के लिए रिपोर्ट दे दी गई है। उम्मीद है कि एसडीएम द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फर्जीवाड़ा उजागर करने की सजा वहीं फर्जी शिकायत के आधार पर फूड इंस्पेक्टर श्री दीवान का ट्रांसफर बास्तानार कर दिया गया, किंतु 7 दुकान संचालकों पर कोई कार्यवाही नही की गई है। यह एक विचारणीय प्रश्न है। ऐसे में आशंका है कि गरीब आदिवासियों के लिए आए अक्टूबर और नवंबर के अतिरिक्त चावल को उन्हें वितरित न कर अतिरिक्त चावल का एडजेस्टमेंट अफरा तफरी को छुपाने के लिए किया जा सकता है।
तोकापाल ब्लॉक में स्कूलों की मरम्मत के नाम पर जमकर चल रही है कमीशनबाजी
बीईओ ने संकुल समन्वयकों को दे रखी है अवैध कमाई की खुली छूट
विभाग ने दे रखा था प्राचार्यों के माध्यम से काम कराने के निर्देश
तोकापाल शिक्षा के मंदिर के जिन पुजारियों (शिक्षकों)पर बच्चों को नैतिक और संस्कारवान बनाने की जवाबदेही होती है, वही पुजारी स्वयं नैतिकता और मर्यादा भूलकर खुद तो भ्रष्टाचार का प्रसाद खुलकर गटक रहे हैं, अपने आका बड़े अफसर को भी उस प्रसाद से निहाल कर रहे हैं। शिक्षा मंदिर यानि शाला भवनों की मरम्मत के नाम पर भ्रष्टाचार का खुला खेल संकुल समन्वयकों के माध्यम से खेला जा रहा है। ये संकुल समन्वयक पहले शिक्षक, प्रधान पाठक या फिर व्याख्याता थे, जो पदोन्नत हो इस ओहदे पर हैं। बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड में शाला भवनों की मरम्मत और साज सज्जा के लिए लाखों रुपए स्वीकृत किए गए हैं।शासन की मंशा है कि मानसून के आगमन और नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले सभी स्कूल दुरुस्त हो जाएं और बच्चों को उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी मिले। शासन की इस मंशा पर शिक्षा विभाग के अधिकारी पानी फेरने पर तुल गए हैं। जिला स्तर से निर्देश जारी हुआ है कि शाला भवनों की मरम्मत प्राचार्यों के सुपरवाविजन में कराई जाए, लेकिन तोकापाल के विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने इस कार्य की जिम्मेदारी संकुल समन्वयकों को सौंपकर उन्हें कमीशन उगाही की खुली छूट दे दी है। मरम्मत के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। शाला भवनों की छतों की न तो मरम्मत कराई गई है और न ही टार फैलटिंग कराई गई है। बारिश के मौसम ज्यादातर स्कूलों में छतों से पानी टपकने व दीवारों से रिसाव की जो समस्या पहले थी, वह आने वाले बरसात के मौसम में भी बनी रहेगी। बच्चों को भीगते हुए और गंभीर खतरे के बीच पढ़ाई करनी पड़ेगी या फिर ऐसे स्कूलों में छुट्टी कर दी जाएगी। दरवाजे खिड़कियों की भी मरम्मत नहीं कराई गई है। पुराने दरवाजों और खिड़कियों की हल्की फुल्की रिपेयरिंग कराकर उन्हें फिर से लगा दिया गया है। उखड़ी हुई फ्लोरिंग का काम नए सिरे से न कराकर जहां जहां फ्लोरिंग उखड़ी हुई थी, वहां सीमेंट भरवा कर इतिश्री कर ली गई है। दीवारें भी पुरानी अवस्था में छोड़ दी गई हैं। केवल बाहरी दीवारों का रंग रोगन करवाकर राशि रकम डकार ली गई है। कई स्कूलों के प्राचार्य बीईओ की इस कार्यप्रणाली को लेकर खफा हैं और मरम्मत कार्य को नियम विरूद्ध अंजाम दिए जाने का आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री जतन योजना के कार्यों में भी कमीशन का खेल चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए स्कूलों को सर्वसुविधायुक्त बनाने का प्रयास कर रही है। इसी तारतम्य में मुख्यमंत्री जतन योजना के तहत जिले के जर्जर स्कूलों की मरम्मत पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। सभी जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत का कार्य 15 जून तक पूर्ण करा लेने के निर्देश के साथ राशि शिक्षा विभाग को जारी की गई है। मरम्मत कार्य खंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में संबंधित स्कूलों के प्राचार्य से कराने का फरमान जारी किया गया है, जिसका अधिकांश खंड शिक्षा अधिकारी पालन भी कर रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को संबंधित स्कूलों के प्राचार्य के माध्यम से मरम्मत कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। तोकापाल के बीईओ ने आदेश को दरकिनार कर अपने चहेते कुछ संकुल समन्वयकों की मरम्मत कार्य की जिम्मेदारी दे रखी है। कार्य कराने की जिम्मेदारी प्राचार्यों को दी जानी थी, लेकिन कमीशन के फेर में संकुल समन्वयकों को ठेकेदार बना दिया गया है। इसे लेकर प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक में आपसी मनमुटाव उपजने की खबर है।मुख्यमंत्री जतन योजना में भी जेब भरने का जतन
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में जुटे हुए हैं। स्कूलों को सभी सुविधाओं से युक्त तथा शाला भवनों को व्यवस्थित और सुघड़ बनाने के लिए सीएम बघेल ने मुख्यमंत्री जतन योजना शुरू कर करोड़ों रुपयों की मंजूरी दी है। लेकिन शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारी कमीशन के चक्कर में मुख्यमंत्री जतन योजना को भी पलिता लगाने से नहीं चूक रहे हैं। इसका तोकापाल खंड शिक्षा विभाग ज्वलंत उदाहरण है। तोकापाल के बीईओ से इस मामले में प्रतिक्रिया लेने के लिए दूरभाष से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। खबर है कि जिला शिक्षा अधिकारी तोकापाल बीईओ के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें फटकार भी लगा चुके हैं।
दिनांक -09.04.2023 अवैध कारोबार करनेवालो के विरूद्ध बालोद पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी। पुलिस अधीक्षक,डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिष राठौर के मार्गदर्शन पर व उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री नवनीत कौर के पर्यवेक्षण में जिले के अवैध जुआ,सटटा,शराब पर कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया। जिस पर टीम द्वारा थाना डौण्डीलोहारा क्षेत्र के 1. जुगरू राम बघेल पिता घंसूराम बघेल उम्र 49 वर्ष पता वार्ड क्र 10 डौण्डीलोहारा के द्वारा आम जगह पर सटटा पटटी लिखते समय रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से अंको को लिखा सटटा पटटी, डाट पेन नगदी रकम 8530 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्र -51/2023 धारा -4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
2. प्रमोद कुमार पिता सुरेष कुमार जगनायक उम्र 32 वर्ष पता टिकरा पारा डौण्डीलोहारा के द्वारा आम जगह पर सटटा पटटी लिखते समय रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से अंको को लिखा सटटा पटटी, डाट पेन नगदी रकम 5260 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्र -52/2023 धारा -4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। 3. देवेन्द्र देषलहरे पिता दिलीप देषलहरे उम्र 29 वर्ष पता वार्ड क्र 10 डौण्डीलोहारा को आम जगह पर सटटा पटटी लिखते समय रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से अंको को लिखा सटटा पटटी, डाट पेन नगदी रकम 6270 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्र - 53/2023 धारा -4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। 4. यषवंत देशलहरे देवेन्द्रे पिता बसंत देषलहरे उम्र 20 वर्ष पता वार्ड क्र 1 इंदिरा आवास संबलपुर डौण्डीलोहारा को आम जगह पर सटटा पटटी लिखते समय रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से अंको को लिखा सटटा पटटी, डाट पेन नगदी रकम 9200 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्र -54 /2023 धारा -4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। आरोपियो के कब्जे से कुल जुमला रकम 29260 रूपये जप्तकिया गया है। उक्त प्रकरण मे सउनि धरम भूआर्य, सउनि अनित राम यादव, सउनि जमीदार चंद्रवंषी, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम ,आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक आकाश दुबे, आरक्षक पूरन देवांगन की सराहनीय भूमिका रही है।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
ब्लॉक कांग्रेस कामेटियों के पदाधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों की संसदीय सचिव एवं विधायक जैन ने ली बैठक
नगरनार जगदलपुर के विधायक तथा नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन प्रियंका गांधी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के यहां प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने में कमर कसकर जुट गए हैं। इस कार्यक्रम में अपने निर्वाचन क्षेत्र से अधिकाधिक लोगों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जैन दिन रात मेहनत कर रहे हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कार्यक्रम “भरोसे का सम्मेलन” 13 अप्रैल को जगदलपुर में प्रस्तावित है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी नानगुर की बैठक ग्राम पंचायत मांझीगुड़ा में एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी नगरनार की बैठक ग्राम पंचायत मारकेल में ली। बैठक में दोनों ब्लॉक कामेटियों के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी, क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि, जनपद सदस्य, सरपंच, उप सरपंच, पंचगण उपस्थित थे। जैन ने सभी से कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए अपील की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जो भरोसा छत्तीसगढ़ की पौने तीन करोड़ जनता कर रही है, उसे देखने एवं महसूस करने हमारी नेता प्रियंका गांधी आ रही हैं। यह पहला अवसर होगा, जब हमारी नेता प्रियंका गांधी बस्तर आ रही हैं। इस भरोसे को जन जन तक और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की जवाबदेही हम सभी की है। अतः आप सभी से अनुरोध है कि अपने – अपने क्षेत्र से अधिक से अधिक लोगों को लेकर कार्यक्रम में शामिल हों। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ब्लाक अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य नीलूराम बघेल, ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी, शहर जिला महामंत्री हेमू उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा समेत बड़ी संख्या में जनपद सदस्य, सरपंच, उप सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधियों समेत नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अर्जुन झा बस्तर लोक प्रचलित कहावत ‘दीया तले अंधेरा’ के मिथक को बस्तर के ‘दीपक’ ने तोड़ दिया है। यह दीपक न सिर्फ समूचे बस्तर लोकसभा क्षेत्र के बाशिंदों की अंधेरी जिंदगी में उजियारा बिखेर रहा है और गांवों में व्याप्त समस्याओं की स्याह दाग को हटा रहा है, बल्कि अपने तले को भी रौशन कर रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं बस्तर के सपूत एवं सबके चहेते सांसद दीपक बैज की। दीपक बैज की कर्मशीलता की कोई सानी नहीं है। बैज जिस लगन और कर्मनिष्ठा के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र की जनता की भलाई के लिए दिन रात लगे रहते हैं, उतने ही समर्पण भाव से वे अपने घर यानि कांग्रेस पार्टी की सेवा में भी सदैव तत्पर नजर आते हैं।
बस्तर के कांग्रेस सांसद दीपक बैज की सक्रियता, जनता के प्रति जवाबदेही और कांग्रेस पार्टी के प्रति लगन और कर्तव्यनिष्ठा को कतई नकारा नहीं जा सकता। श्री बैज क्षेत्र की जन समस्याओं के निराकरण और नागरिकों को अधिकाधिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जमकर पसीना बहाते रहते हैं। वे यहां अपने गृह शहर में उपलब्ध हों और अपने निर्वाचन क्षेत्र को बिसरा कर अपने निवास में एसी की शीतल हवा के बीच आराम फरमाते रहें, ऐसा तो मुमकिन ही नहीं है। चिलचिलाती धूप हो, हांड़ कंपाती ठंड हो या फिर घनघोर बारिश हो रही हो, दीपक बैज बिना रुके, बिना थके निकल पड़ते हैं क्षेत्र के गांवों के दौरे पर। सांसद दीपक बैज किसी गांव में जब पहुंचते हैं, तब प्रतिकूल से प्रतिकूल मौसम में भी गांव के लोग श्री बैज का सानिध्य पाने, उन्हें अपना दुखड़ा सुनाने और उनके मृदु व्यवहार से निहाल होने जमा हो जाते हैं। श्री बैज भी दलगत भावना से ऊपर उठकर अपने निर्वाचन क्षेत्र के हर नागरिक के सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो जाते हैं। संसद के सत्रों में भी दीपक बैज की उपस्थिति और उनके द्वारा जनहित के मुद्दे उठाते रहना विशेष उल्लेखनीय है। पार्टी की हर गतिविधि और कार्यक्रमों में बैज की शत प्रतिशत भागीदारी रहती है। नई दिल्ली में अडानी मामले को लेकर चले विपक्षी सांसदों के हर विरोध प्रदर्शन में उनकी सहभागिता रही। दिल्ली से लौटते ही दीपक बैज अपने क्षेत्र में सक्रिय हो गए। अपने गृहग्राम गढ़िया में चल रहे गढ़िया महोत्सव को सफल बनाने वे जी जान से जुट गए थे। इसमें वे अभी भी व्यस्त हैं। यह महोत्सव 11 अप्रैल तक चलेगा, लेकिन उसके समापन से पहले ही सांसद दीपक बैज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के 13 अप्रैल को प्रस्तावित बस्तर जिला प्रवास की व्यवस्था में जुट गए। इसी सिलसिले में बैज मंगलवार को जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के कार्यालय में पहुंच गए। वहां उन्होंने प्रियंका गांधी के बस्तर प्रवास को लेकर रेखचंद जैन से चर्चा की और वहां मौजूद लोगों के साथ विचार विमर्श किया। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शंकर राव, मलकीत सिंह गैंदू, नगर निगम सभापति कविता साहू और सांसद के मीडिया चीफ अनुराग महतो भी थे। बैज, रेखचंद जैन, मलकीत सिंह गैंदू, शंकर राव और कविता के साथ प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने के मसले पर गंभीर मंत्रणा की।
बस्तर को नया आयाम दे रही है यह चौकड़ी बस्तर में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की एक चौकड़ी की खूब चर्चा है। इस चौकड़ी में शामिल हैं छत्तीसगढ़ सरकार में उद्योग एवं आबकारी मंत्री तथा बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, संसद दीपक बैज, जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन और बस्तर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल। राजनेताओं की यह चौकड़ी बस्तर को नया आयाम देने में लगी हुई है। इस चौकड़ी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। बस्तर के समग्र विकास, जनता को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराने और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए ये चारों नेता प्रणप्राण से जुटे हुए हैं। इनकी मेहनत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष कृपादृष्टि की बदौलत आज बस्तर लगातार विकास का नया आयाम रच रहा है। हाल ही में पेश किए गए राज्य सरकार के बजट में बस्तर को ढेरों सौगातें मुख्यमंत्री ने दी है। प्रियंका के प्रवास पर दिखेगी नई मिसाल प्रियंका गांधी के प्रवास से पहले ही छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी काफूर हो गई है। अपनी शीर्ष नेत्री के बस्तर प्रवास के सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी जगदलपुर पहुंचे। उनके साथ यहां के सारे कांग्रेस नेता ताल से ताल मिलाते नजर आए। श्री मरकाम के साथ सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शंकर राव, निगम सभापति कविता साहू, सांसद के मीडिया प्रमुख अनुराग महतो तथा अन्य नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया। मंच और दर्शक दीर्घा में की जा रही व्यवस्थाओं को देखा। इसके पहले इन सभी नेताओं की बैठक भी हुई। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि प्रियंका गांधी का आगमन कांग्रेस में नेताओं के बीच बनी खाई को पाटने में सहायक साबित होगी।
विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने मेला हेतु दिया एक लाख का चेक
जगदलपुर ग्राम उपनपाल में जगदलपुर के विधायक तथा छ्ग शासन के नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन की विशेष पहल पर इस बार भव्य मेला मड़ई का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से एनएमडीसी ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत उपनपाल में मेला आयोजन के लिए एक लाख रुपए का चेक दिया है। यह चेक संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने उपनपाल की सरपंच कामिनी नागेश को सौंपा।
इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप एवं निर्देश पर नगरनार स्टील प्लांट प्रभावित क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में मेला मड़ई एवं खेल आयोजनों हेतु राशि लगातार प्रदान की जा रही है। हमारी सरकार आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अनवरत कार्य कर रही है। मेला मड़ई हमारी आस्था का केंद्र है और इस हेतु हमारी सरकार लगातार राशि आवंटित कर रही है।इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ सरपंच कामिनी नागेश, पंच संजय कुमार, अर्जुन कश्यप, मणिराम नाग, वरिष्ठ नेता राजेश अहीर, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमू उपाध्याय, विधि विभाग के जिला अध्यक्ष अवधेश झा उपस्थित थे।
पुराने अंदाज में घर के लिए सब्जियां खरीदने बाजार पहुंच गए विधायक बघेल
बस्तर क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल को एक सद गृहस्थ की भूमिका निभाते देख बाजार में मौजूद लोग हैरानी में पड़ गए। जो काम मंत्री और विधायक अपने नौकर चाकरों से कराते हैं, वह काम विधायक बघेल स्वयं करते नजर आए। उनकी मौजूदगी से कुछ देर के लिए बाजार गुलजार हो उठा था। अलग अंदाज के लिए जाने पहचाने जाने वाले बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत बस्तर के हाट-बाजार घूमकर खरीदारी की। विधायक लखेश्वर बघेल ने ग्रामीण हाट- बाजारों को शुद्ध और स्वच्छ बताते हुए उन्हें शहरों के बड़े- बड़े शॉपिंग मॉल से बेहतर बताया। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच बस्तर आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं बस्तर संभाग के कद्दावर कांग्रेस नेता लखेश्वर बघेल बस्तर विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों के भ्रमण के बाद फुरसत के पलों का सदुपयोग करते हुए अपने घर के लिए बाजार में सब्जी खरीदते दिखाई दिए।
विधायक को इस तरह बाजार से सब्जी खरीदते देख लोग उनकी सादगी के दीवाने हो गए। लोगों ने बघेल की जमकर प्रशंसा की। लोगों का कहना था कि अपनी जनता का ख्याल रखने वाले विधायक अपने परिवार की भी जरूरतों का पूरा ध्यान रखते हैं। बाजार में सब्जी बेच रही महिलाओं ने विधायक को सब्जी बेचने के दौरान उन्हें होने वाली परेशानियों से अवगत कराया। जिस पर विधायक लखेश्वर बघेल ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही आपकी समस्याओं का निराकरण कर दिया जाएगा। इस बीच विधायक लखेश्वर बघेल ने बस्तर क्षेत्र की लोकप्रिय और सर्वाधिक मांग वाली कोलियारी भाजी, भेंडा भाजी, प्याज भाजी सहित कई तरह की सब्जियां खरीदी। खरीदने से पहले उन्होंने आम लोगों की तरह मोलभाव भी किया और विक्रेताओं को वाजिब कीमत चुकाई। विधायक को अपने बीच पाकर सब्जी बेच रही महिलाएं और अन्य लोग हैरत में पड़ गए और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान बघेल के साथ दिनेश यदु, प्रेमशंकर शुक्ला, गणेश बघेल, दिलीप सेंगर, चंपा ठाकुर, अनिल परिहार, नरसिंह नागेश, कृष्णा राव, जयंती नेताम, राजेश कुमार, जितेंद्र तिवारी, तुलसी राम ठाकुर एवं नगरवासी उपस्थित थे।
मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया था इन जांबाज जवानों ने
नारायणपुर नक्सलवाद के खिलाफ जंग में अदम्य साहस का परिचय देते हुए दो नक्सलियों को मार गिराने वाले नारायणपुर जिला पुलिस बल के दो कर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिला है। इन पदोन्नत कर्मियों में एक सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर और एक प्रधान आरक्षक को सहायक उप निरीक्षक का ओहदा दिया गया है। सोमवार को इन दोनों जवानों के लिए स्टार सेरेमनी का आयोजन कर उनकी वर्दी पर स्टार लगाए गए।पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। नक्सल विरोधी अभियान में अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने वाले अधिकारी, जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति का आदेश पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा जारी किया गया था।
इसके परिपालन में सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय नारायणपुर में पदोन्नत अधिकारियों के लिए स्टॉर सेरेमनी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं उप पुलिस अधीक्षक (डीआरजी) विनय साहू ने सब इंस्पेक्टर और प्रधान आरक्षक को स्टॉर लगाकर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की गई। उप निरीक्षक मनीष कुमार नेताम निरीक्षक पद पर एवं प्रधान आरक्षक सुशील कुमार सोम सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत किए गए हैं। उन्हें स्टॉर व बैज लगाए गए। ज्ञात हो कि सन 2021 में ओरछा थाना क्षेत्र के ग्राम हितुल के जंगलों में हुई पुलिस – नक्सली मुठभेड़ में अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देते हुए मनीष कुमार नेताम और सुशील कुमार सोम ने दो नक्सलियों को मार गिराया था। इसी उपलब्धि के लिए नेताम और सोम को क्रम से पूर्व पदोन्नति दी गई है। पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, उप पुलिस अधीक्षक विनय साहू तथा अन्य पुलिस अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।
कुसुमकसा के जनपद सदस्य संजय बैस सहित व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर नेशनल हाईवे 930 के निर्माण में बरती जा रही लापरवाही और उड़ती धूल से हो रही परेशानी से अवगत कराया था। साथ ही अगर डामरीकरण शुरू नहीं किया गया तो 11 अप्रैल को आंदोलन की चेतावनी दी गई थी ।उनके इस चेतावनी को प्रशासन ने गंभीरता से लिया और ज्ञापन सौंपने के 2 घंटे के भीतर डामरीकरण शुरू कर दिया गया। कुसुमकसा क्षेत्र में आने वाले सड़क पर डामरीकरण कर दिया गया है। अब इससे कुसुमकसा वासियों को काफी राहत मिली है। ज्ञापन पर तत्काल पहल करने पर जनपद सदस्य संजय बैस ने शासन प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है। साथ ही मीडिया का भी आभार जताया है। जिन्होंने इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी को भी धन्यवाद प्रेषित किया है। जिन्होंने डामरीकरण कार्य तत्काल शुरू करवाया। वहीं जनता ने जनपद सदस्य की इस सक्रियता की सराहना की। वही जनपद सदस्य संजय बैस ने कहा कि चूंकि ज्ञापन के बाद डामरीकरण का कार्य प्रारंभ हो गया है। इसलिए हमने कल 11 अप्रैल को प्रस्तावित चक्का जाम स्थगित कर दिया है।
बता दें कि आज ही कुसुमकसा के ग्रामवासी व व्यापारी संघ के सदस्यों ने जनपद सदस्य संजय बैस के नेतृत्व में नेशनल हाईवे 930 के अनियमित निर्माण व शीघ्र डामरीकरण की मांग करते हुए एसडीएम डौंडी को कलेक्टर बालोद के नाम ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में बताया गया कि कैसे
प्रमुख रूप से मार्ग में उड़ती हुई धूल व ठेकेदार की मनमानी से सभी ग्रामवासी व रोड किनारे व्यवसाय करने वाले दुकानदार व्यापार व स्वास्थ्य समस्यों से जूझ रहे है। कोरोना के पुनः वापसी व धूल के कणों से सर्दी खांसी व संक्रमण के मरीज़ बढ़ रहे है। सभी समस्याओं को शासन प्रशासन को अवगत कराने हेतु एवं सुधार नही होने की स्थिति में चक्काजाम करने की सूचना देने के लिए ज्ञापन सौंपा गया था। अधिकारी के समक्ष जनपद सदस्य संजय बैस,व्यापारी संघ अध्यक्ष प्रकाश चंद जैन,मोतीलाल जैन,कमलेश्वर सिन्हा,आशीष जैन,कमलकांत साहू,जसराज जैन,दिनेश जैन तथा ग्रामीण एवं व्यापारी ने उपस्थित होकर ज्ञापन सौंपा था।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें