भानपुरी – नारायणपुर में कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी और छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने नारायणपुर कलेक्ट्रेट रोड मे मिलेट एवं गढ़कलेवा कैफे का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन पश्चात मंत्री, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों ने मिलेट एवं गढ़कलेवा कैफे मे बनने वाले विभिन्न, मिठाई एवं व्यंजनों का लुफ्त उठाया।इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव रजनू नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी,नारायणपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, पीसीसी सदस्य राजेश दीवान,प्रमोद नैलवाल,रवि देवांगन,रघु मानिकपुरी,अजय देशमुख,मेहमूद,अमित भद्र,देवेंद्र कोर्राम,गंगा सोरी,पंडी राम वड्डे, संजय रॉय, विजय सलाम, युधिष्ठिर जैन आदि अन्य जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
छात्रावासी छात्रों की होली की खुशियां दुगुनी कर दी भूपेश ने
- बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने से फैल गई है विद्यार्थियों में खुशी की लहर
- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बस्तर सांसद दीपक बैज का माना आभार
बस्तर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिम जाति कल्याण विभाग के बजट में आश्रमों और छात्रावासों में रहकर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति तथा भोजन सहायता राशि में अच्छी बढ़ोत्तरी कर इन विद्यार्थियों की होली की खुशियों को दुगुना कर दिया है। छात्रावासों में सोमवार से ही उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बस्तर सांसद दीपक बैज के जिंदाबाद के नारे लगाए और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।विदित हो कि कुछ माह पहले जगदलपुर में आयोजित छात्रावासी छात्रों के संभागीय सम्मेलन में बस्तर सांसद दीपक बैज के नेतृत्व में छात्रों ने भोजन भत्ता एवं शिष्यवृत्ति बढ़ाने की मांग की बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की थी। प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट में सभी मांगों को पूरा कर दिया है। मांगें पूरी होने पर बस्तर संभाग के कांकेर, सुकमा, कोंडागांव, बीजापुर, नारायणपुर सहित सभी पीएमटी छात्रावासों के छात्रों ने रंग गुलाल खेलकर एवं एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशियां मनाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं सांसद बस्तर दीपक बैज जिंदाबाद के नारे से गूंजते रहे संभाग के सभी छात्रावास। संभागीय छात्रावासी छात्र संगठन के अध्यक्ष चैतराम कश्यप, सोनू कश्यप, नीलम कश्यप समेत छात्र नेताओं ने बस्तर सांसद दीपक बैज का आभार माना है।

एक दिन पूर्व मनाई होली, उड़े रंग गुलाल
पीएमटी छात्रावासों में रहने वाले छात्रों को भोजन हेतु देय भत्ता में 700 से 1200 की वृद्धि की गई है।आश्रम छात्रावास में रहने वाले छात्रों की शिष्यवृत्ति को 1000 रु. से बढ़ाकर 1500 रु. कर दिया गया है।बस्तर जिला मुख्यालय के समस्त छात्रावासों, पीएमटी कॉलेज छात्रावास, नेहरू छात्रावास, अनूसूचित जाति छात्रावास, पिछड़ा वर्ग छात्रावास जगदलपुर के छात्रों के ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर एवं मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा बस्तर के सांसद दीपक बैज के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य रुप से नीलम कश्यप, सोनू कश्यप, संपत मंडावी, हिमांशु कश्यप, मनीष कश्यप, कमलेश नाग, सुखदेव बघेल, मोहन बघेल, तलेश, पूर्वेंद्र बघेल, हर्ष, मनोज कुमार, बलराम, बसंत, दुजेंद्र, रोहित मांडवी, अनिल, संतोष, सुरेंद्र, अविनाश एवं अन्य छात्र उपस्थित थे ।
बजट से स्थानीय निकायों के शिक्षकों में है घोर निराशा
- शिक्षक एलबी संवर्ग की मांगों को पूरा न करना शिक्षकों के साथ अन्याय : शंकर साहू
- कांग्रेस के घोषणा पत्र के अनुरूप क्रमोन्नति, पदोन्नति व चार स्तरीय उच्च वेतनमान पर अमल नहीं
रायपुर भूपेश बघेल सरकार ने अपने सन 2018 के अपने जन घोषणा पत्र में शासकीय कर्मचारियों के लिए बहुत सारे वायदे किए थे, किंतु बजट में भी उन वादों को पूर्ण करने हेतु कोई प्रावधान नहीं किया गया है। इससे स्थानीय निकायों के शिक्षकों में घोर निराशा है।छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू ने शिक्षक एलबी संवर्ग की निराशा का उल्लेख करते हुए कहा है कि वर्ष 2018 की कांग्रेस पार्टी के जन घोषणा पत्र में शासकीय कर्मचारियों के लिए क्रमोन्नति, पदोन्नति एवं चार स्तरीय उच्चतर वेतनमान प्रदान करने की बात कही गई थी। सरकार के बजट में इन्हें पूरा नहीं किया गया। सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति को भी दूर करने, केंद्र के समान डीए व सातवें वेतनमान के समान गृह भाड़ा भत्ता देने की मांग को भी पूरा नही किया गया है। इससे प्रदेश के एलबी संवर्ग के शिक्षकों में भारी निराशा व्याप्त है। प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संजय मेहर, नरेंद्र लाल देवदास, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजिका हीना कश्यप, प्रदेश सचिव अशोक कुमार तेता, प्रदेश कोषाध्यक्ष तेजराम कामड़िया ने संयुक्त रूप से कहा है कि मुख्यमंत्री ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की थी, जिसका हम सभी स्वागत करते हैं। उसका समुचित क्रियान्वयन नहीं हो रहा है, जब तक शिक्षक एलबी संवर्ग को प्रथम नियुक्ति तिथि से उनकी सेवा की गणना नहीं की जाती, तब तक उनको पुरानी पेंशन योजना का लाभ समुचित रूप से प्राप्त नहीं होगा।
मुख्यमंत्री बघेल से प्रदेश अध्यक्ष साहू ने लगाई गुहार
शंकर साहू ने कहा है कि एलबी संवर्ग के शिक्षक लगातार बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त होने की कगार पर हैं और कई शिक्षक सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं। उन्हें पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा। क्योंकि पुरानी पेंशन स्कीम को पूरी तरह लागू करने का प्रावधान बजट में किया ही नहीं गया है। ऐसे में इस बजट ने शिक्षकों को निराश कर दिया है। साहू ने कहा है कि देर से किया हुआ न्याय भी अन्याय के समान है। छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू ने मुख्यमंत्री जी से मांग की है कि अनुपूरक बजट लाकर प्रदेश के शिक्षक एलबी संवर्ग की मांगों को पूरा करते हुए अविलंब शिक्षकों को न्याय दिलाएं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को दिया सर्वश्रेष्ठ और भरोसे का बजट – अभिषेक बाजपेयी
- प्रदेश के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया यह भरोसे का बजट।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पेश किए भरोसे के बजट को ऐतिहासिक करार देते हुए कांग्रेस नेता एवं नारायणपुर युवा कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाजपेयी ने कहा है कि यह बजट में सभी का ध्यान रखा गया है। गांव, गऱीब और किसान की सुध ली गई है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 6880 करोड़ का बजट प्रावधान किया जाना स्वागतेय कदम है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए भी पर्याप्त आबंटन किया जाना स्वागत योग्य कदम है। जिससे 101 नये स्वामी आत्मानंद विद्यालय और चार नये मेडिकल कालेज खोले जाएंगे।इससे शिक्षा का स्तर सुधरेगा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा। बेरोजगार युवाओं को हर माह 2500 रुपए बेरोजग़ारी भत्ता देकर सरकार ने अपना वादा निभाया है। इसी तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए उनका और सहायिकाओं को मानदेय बढ़ाया गया है। मितानीनों, कोटवारों, ग्राम पटेलों व मध्यान्ह भोजन बनाने वाले रसोइयों के मानदेय में वृद्धि से लाखों लोग लाभान्वित होंगे। नया रायपुर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो सेवा एक बड़ी सौगात है। नगरीय निकायों के लिए भी करोड़ों का बजट प्रावधान करने से शहरी क्षेत्रों में चहुंमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त होगा, नारायणपुर मे बनने वाले मलखंब अकेडमी एवं पुरे नारायणपुर विधानसभा मे सैकडों विकास कार्य स्वीकृत करने के लिये मैं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं क्षेत्रीय विधायक चंदन कश्यप का सहृदय आभार व्यक्त करता हू। निश्चित रुप से अपने नाम के अनुरूप यह भरोसे का बजट प्रदेश की सवा दो करोड़ जनता का भरोसा जीतने वाला बजट है। जो आगामी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की फिर एक बार ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करेगा।
सांसद दीपक बैज के निवास में बिखरने लगे होली के रंग
- बडांजी के पचासों कार्यकर्त्ता पहुंचे सांसद निवास, दी शुभकामनाएं
बस्तर सांसद दीपक बैज के निवास में एक दिन पहले से ही होली के रंग बिखरने लगे हैं। सांसद निवास में कार्यकर्त्ताओं के पहुंचने और शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया है।मंगलवार को सुबह ग्राम पंचायत बड़ांजी के कार्यकर्ताओं ने सांसद दीपक बैज से मिलकर उन्हें होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बस्तर के सांसद दीपक बैज के निवास में बड़ांजी के पचासों कार्यकर्ता जनपद सदस्य प्रेमवती बाकड़े के नेतृत्व में पहुंचे थे। प्रेमवती बाकड़े व कार्यकर्त्ताओं ने सांसद दीपक बैज को होली कि बधाई देकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान जनपद सदस्य प्रेमवती बाकड़े, पूर्व सरपंच मधुसूदन बाकड़े, ग्राम पुजारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता पदमेश्वर, लोकेश्वर , पंचगण चन्द्रध्वज नाग, राजू राम व राजकुमार वरिष्ठ कार्यकर्त्ता चालिक राम, युवा मितान क्लब अध्यक्ष प्रभुनाथ, नरसिंग, दयालु राम, मोहन, दिलीप और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
आम जनता ठगा हुआ महसूस कर रही:–विक्रम धुर्वे
- भरोसे का नहीं, मुख्यमंत्री के विदाई का अंतिम बजट है:–विक्रम धुर्वे
- युवा, कर्मचारी, महिला सबको ठगा :–विक्रम ध्रुव
दल्लीराजहरा विक्रम धुर्वे (भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि) ने कहा कि कांग्रेस सरकार भरोसे के संकट से जूझ रही है इसीलिए बजट से पहले ही इस बजट को भरोसे का बजट बताने का प्रयास किया गया था,पर यह भरोसे का नहीं भरोसे को तोड़ने वाला बजट है। हर वर्ग को छला गया, सरकार ने वादा खिलाफी के कीर्तिमान रच दिए है। कांग्रेस झूठ बोलने वाली पार्टी है। यह बात इस बजट से प्रमाणित हो गया है। विक्रम धुर्वे ने कहा कि इस बजट से जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। यह अविश्वसनीय बजट है इसका कोई प्रावधान नहीं है । युवा, कर्मचारी, महिला सब ठगा हुआ महसूस कर रहे है। युवाओं को कैसे बेरोजगारी भत्ता मिलेगा, कोई प्रावधान नहीं है। न कोई इंफ्रास्ट्रक्चर है और न ही कोई पुरानी योजनाओं पर बल दिया गया है। इससे राज्य की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। जनता सरकार के प्रति टकटकी लगाए देख रही थी पर उसके उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

विक्रम धुर्वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बजट पूर्व दिये गये संदेश पर प्रतिक्रिया देते कहा कि कांग्रेस की सरकार ने राज्य के विकास पर जरा भी ध्यान नहीं दिया। हर बार केवल सत्ता के आनंद को समर्पित बजट रहा है। एक बार फिर से जनता को छला है। कांग्रेस की सरकार से प्रदेश की जनता का भरोसा उठ चुका है। ये बजट तो कांग्रेस की विदाई का बजट है। छतीसगढ़ का यह बजट लोगो के विकास के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस के भ्रष्टाचारी नेता अधिकारी इनके लिए लाभकारी बजट है इस बजट में ना संविदा कर्मचारियों के बारे में सोचा गया है ना सरकार ने किसानों को लेकर सोचा है यह बजट सिर्फ 2023 में होने वाले चुनाव के रूप में केवल छलावा है। जैसे ठगने में महारत हासिल किए हुए हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश की जनता को एक बार पुनः ठग रहे हैं,वही साथ ही साथ बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र से सबसे बड़े नगरपालिका दल्ली राजहरा में ऐसी बहुत सी बहु प्रतीक्षित मांगे रही हैं। जिन्हें दरकिनार कर दिया गया और इस बजट में सरकार ने प्रावधान नहीं दिया है।बालोद जिला से मंत्री होने के बावजूद भी बजट में हमारे विधानसभा में कोई बड़ी सौगात नहीं दी गई है।


घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बजट को बताया जन हितैषी
- कार्यकर्ता- सहायिका, मितानिन, कोटवार, पटेल, रसोइयों की मांग पूरी करने के लिए सीएम भूपेश बघेल का माना आभार- कहा, मुख्यमंत्री की सौगात जनता भूल नहीं सकती
जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा राज्य विधानसभा में प्रस्तुत बजट को जन हितैषी, प्रगतिशील, विकास का प्रतिबिंब और समाज के बड़े वर्गों को शुकून देने वाला बताया है। उन्होने इतना बेहतर बजट पेश करने तथा सभी को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार माना है। जैन ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि बजट प्रस्तावों से राज्य में सामाजिक- आर्थिक विकास को गति मिलेगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, कोटवार, पटेल, रसोइयों के मानदेय में बढ़ोत्तरी कर मुख्यमंत्री ने राज्य के लाखों परिवारों को होली पर्व का तोहफा दिया है। मानदेय बढाकर छत्तीसगढ़ महतारी के सपूत सीएम भूपेश बघेल ने फिर से लोक प्रचलित इस कथन को साबित किया है कि- भूपेश है तो भरोसा है। बेरोजगारी भत्ता की मांग पूरी कर उन्होने यह भी जाहिर कर दिया है कि वे जो कहते हैं, वह जरूर करते हैं। गांव, गरीब, किसान, कामगारों, युवकों, महिलाओं आदि सभी वर्गों के लिए राज्य बजट में कुछ न कुछ शामिल कर उन्होने मुख्यमंत्री होने का दायित्व बखूबी निभाया है। जैन ने कहा है कि बजट से राज्य के सभी क्षेत्रों का समग्र व संतुलित विकास होगा। उन्होने कहा है कि जनता इस सौगात को भूलेगी नहीं।
बस्तर विकास की सुध ली गई
मीडिया को जारी बयान में विधायक श्री रेखचंद जैन ने कहा है कि बजट में बस्तर विकास की अत्यधिक सुध ली गई है, जिसके लिए सीएम बधाई के पात्र हैं। संभाग के सभी जिलों के लिए घोषणाएं की गई हैं। बस्तर संभाग में हजारों बच्चे छात्रावासों में रहकर अध्ययन करते हैं जिनके छात्रवृति- शिष्यवृति में बढोतरी की गई है। बस्तर में स्वामी आत्मानन्द महाविद्यालय, तीरंदाजी अकादमी, एडवेंचर स्पोर्ट्स अकादमी की स्थापना से उच्च स्तर पर पढ़ाई व खेल वातावरण का निर्माण होगा। सड़क, पुल- पुलिया, भवन आदि के निर्माण के साथ व्यक्तित्व विकास पर भी फोकस किया गया है। गीदम में मेडिकल कालेज की स्थापना करने की घोषणा इसका प्रमाण है। जैन ने स्वामी आत्मानंद स्कूलों की स्थापना के लिए भी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार माना है।
पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा जिले के राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारीयो का लिया गया क्राईम मिटिंग
दिनांक 06.03.2023 लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये गए दिशा-निर्देश सामुदायिक पुलिसिंग एवं बेसिक पुलिसिंग चलाने पर दिया गया जोर। महिला एवं बच्चों के विरूद्व शिकायत/घटित अपराधों में संवेदनशिलता से करे वैधानिक कार्यवाही। होेली त्यौहार और शब ए बारात के मददेनजर सुरक्षा व्यवस्था हेतु दिया गया दिषा निर्देश।

पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) एवं थाना एवं चौकी प्रभारियोें का पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोद के सभाकक्ष में क्राईम मीटिंग लिया गया। क्राईम मीटिंग के एजेण्डा जैसे लंबित अपराध, लंबित चालान, लंबित मर्ग लंबित शिकायत पत्र, चिटफण्ड अपराध लंबित गुम इंसान के संबंध में सभी थाना/चौकी प्रभारीयों से बारी बारी समीक्षा किया गया साथ ही हिदायत दिया गया कि लंबित अपराध, लंबित चालान, एवं लंबित मर्ग में पूर्ण रूचि लेकर सभी अपराधों को त्वरित निराकरण वैधानिक कार्यवाही किया जाएं। लंबित गुम इंसान की पतासाजी के लिए हर संभव प्रयास किया जाएं एवं लंबित षिकायतों को निराकरण जल्द से जल्द किएं जाएं। थाना क्षेत्र में जुआ शराब सट्टेबाजी की शिकायत मिलने पर थाना प्रभारीयों को फटकार लगाते हुए उचित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देषित किया गया है। सामुदायिक पुलिसिंग, बेसिक पुलिसिंग एवं पैदल पेट्रोलिंग पर जोर देते हुए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् जन जागरूकता संबंधी अभियान चलाने और आम नागरिकों से शिष्टाचार पूर्वक व्यवहार करने के लिए सख्त निर्देश दिया गया। सभी थानो क्षेत्रों में शाम के समय वाहन एवं पैदल पेट्रोलिंग कर अड्डाबाजी करने वाले, आम रास्तों में शराब पीने वाले गुंडा बदमाश निगरानी बदमाश के विरूद्व जुआ एक्ट, आबकारी एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् अधिक से अधिक कार्यवाही करने आदेषित किया गया है। तथा यातायात चेकिंग अभियान करने जैसे बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट वाहन चालन करने वालों के विरूद्व अधिक से अधिक मोटरयान अधिनियम् के तहत् कायवाही करने व महिलाओं एवं बच्चों पर होने वाले अपराधों, साइबर संबंधी अपराधों की शिकायत मिलने पर वरिष्ठ अधिकारीयों से निर्देश प्राप्त कर संवेदनषीलता से त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने हिदायत दिया गया। पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा होेली त्यौहार और शब ए बारात के मददेनजर सुरक्षा व्यवस्था हेतु दिशा निर्देश दिए गए साथ हि होली सौहादर्य व शांती पूर्वक मनाने , पानी का कम से कम उपयोग करने सुखा होली खेलने सभी से अपील किया गया और पुलिस को फुट पेट्रोलिंग करने आदेशित किया गया है।


घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

होली त्योहार में कोई अप्रिय घटना न हो उसके लिए बालोद पुलिस का संदिग्ध लोगों का सघन चेकिंग किया गया
दिनांक 06.03.2023 आनलाइन साइट्स जैसे मेशो, फ्लिपकार्ट,अमेजन,से चाकू मंगाने वालों को तस्दीक कर चाकू किया गया जप्त आनलाइन चाकू मंगाने में नाबालिक बच्चे की संख्या है ज्यादा अभिभावकों को किया गया सूचित। और दिया गया आवश्यक समझाइश
48 नग चाकू सहित 2 नग तलवार कुल 50 नग बरामद
आनलाइन साइट से अवैध चाकू,तलवार ऑर्डर करने वालो पर रहेगी बालोद पुलिस की पैनी नजर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी पुलिस अधीक्षक डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश राठौर के निर्देशन पर उपपुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक श्री दिलेष्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में साइबर सेल टीम द्वारा बालोद जिले में ऑनलाइन साइट ,FLIPKART MESHO,AMAZON के माध्यम से अवैध हथियार चाकू ,तलवार मंगाने वालों की जानकारी प्राप्त कर जिला बालोद के सभी थाना क्षेत्रों में जाकर ऑनलाइन चाकू मंगाने वालों से चाकू बरामद किया गया साथ ही ऑनलाइन चाकू मंगाने में नाबालिक बच्चे ज्यादा है

जिनकी उम्र 13 साल से 17 साल है उनके अभिभावकों को सूचित कर उनके समक्ष चाकू जमा कराया गया साथ ही उन्हें आवश्यक समझाइस दिया गया जिला बालोद के 134 लोगो को तस्दीक किया गया जिसमे 48 नग चाकू जिसमे पेन चाकू, बटन चाकू ,02 नग बड़ी तलवार जमा कराया गया है। उक्त कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चद्रवंशी, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, रूम लाल चुरेंद्र, आरक्षक विवेक शाही,पूरन देवांगन, संदीप यादव,राहुल मनहरे,विपिन गुप्ता,आकाश दुबे,आकाश सोनी,योगेश पटेल मिथलेश यादव,योगेश गेडाम, गुलझारी साहू, की सराहनीय भूमिका रही है।


घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

मां बम्लेश्वरी हिंदू जागरण संत पदयात्रा में शामिल होंगे दल्लीराजहरा व डौंडी से 200 हिंदू धर्मसेवक
दल्लीराजहरा : – बालोद जिला के डौंडी लोहारा ब्लाक के देवरी में 11 मार्च को मां बम्लेश्वरी हिंदू जागरण संत पद यात्रा का आगमन होगा जिसकी तैयारी विश्व हिंदू परिषद बालोद जिला के दायित्वान संगठन के सदस्यों के द्वारा किया जा रहा है। बालोद जिला के पांचों प्रखंडों में बैठक लिया जा रहा है। संत पद यात्रा बालोद जिला में 11मार्च को राजनांदगांव शहर से होकर रानीतराई रोड ग्राम में प्रवेश करेगा वही 12 मार्च को डौंडी लोहारा नगर,13 मार्च को बालोद शहर,14 मार्च को गुण्डरदेही नगर में प्रवेश करेगा यह यात्रा मुख्यमार्ग से होकर गुजरेगा जहा यात्रा में शामिल संत समाज प्रतिदिन 20 किलोमीटर की पद यात्रा करेंगे। बालोद जिला में इस यात्रा को लेकर सर्व समाज में हिंदू धर्म संगठनों में खुशी का भाव बना हुआ है। और हिंदू धर्म समाज संतो के स्वागत आगवानी के लिए तैयार बैठा है। दल्लीराजहरा शहर एवं डौंडी नगर से 200 कार्यकर्ता साथी इस यात्रा में शामिल होंगे जिसकी तैयारी चल रहा है। विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति संगठन एवं बजरंग दल के युवा इसके लिए कार्ययोजना पर काम कर रहे है। विहिप दल्ली राजहरा के अध्यक्ष शंकर साहू,जिला उपाध्यक्ष निलेश श्रीवास्तव,रामू भारती,गोलू जायसवाल, मातृशक्ति जिला संयोजिका श्रीमती सत्या साहू, शहर संयोजिका श्रीमती जानकी यादव,श्रीमती नंदा पसीने,रोमा राय,सरस्वती वर्मा एवम डौंडी नगर से ओम गोलछा,जीवन धनकर, हिंछा राम,अमित तिवारी सहित संगठन के सदस्य लगातार कार्य कर रहे है।



घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home



