City Media - Page 303 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 303

लखमा की गिरफ्तारी के विरोध में सुकमा कटाकट बंद

0
  • कांग्रेस ने किया है जिला स्तरीय बंद का आह्वान
  • आवाज उठाने की सजा दी जा रही लखमा को: राय 

जगदलपुर पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सुकमा ने आज 16 जनवरी को सुकमा बंद का आह्वान किया है। सुकमा शहर और अन्य गांवों में बंद का व्यापक असर नजर आया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बृजेश राय का कहना है कि कवासी लखमा पर ईडी द्वारा की गई कार्रवाई पूरी तरह से असंवैधानिक है। कवासी लखमा लगातार छह बार कोंटा सीट से चुनाव जीतते आए हैं। उन्होंने सुकमा जिले में पुलिया सड़क निर्माण में हुई गड़बड़ी के मुद्दे के साथ ही आदिवासियों के हित में विधानसभा में आवाज उठाई। भाजपा सरकार ने खुद को घिरती देख कवासी लखमा को फंसाया है। बृजेश राय का कहना है कि भाजपा आदिवासियों की आवाज को दबा रही है।भाजपा के सत्ता में आने के बाद और भी कई घोटाले हुए हैं, मगर उस ओर इस सरकार का ध्यान नहीं जा रहा है। कांग्रेस नेता बृजेश राय ने कहा कि सरकार के भ्रष्टाचार और नाकामी की पोल खोलने वाले कांग्रेस नेताओं और पत्रकारों को दबाया जा रहा है।

कवासी लखमा की गिरफ्तारी और बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या इसके प्रमाण हैं। बृजेश राय नेकहा हम कांग्रेसी डरने वाले नहीं है अब यह लड़ाई प्रदेश स्तर पर होगी। आज सुकमा जिला पूरी तरह बंद है, आने वाले दिनों में पूरे राज्य में बड़ा आंदोलन होगा। उधर आज सुकमा जिले में बंद का व्यापक प्रभाव दिखा। सुकमा शहर में अमूमन सभी दुकाने बंद रहीं, शहर में सन्नाटा पसरा रहा। गांवों में भी बंद प्रभावशाली रहा। कोंटा विधानसभा क्षेत्र मुख्यालय में भी बंद पूरी तरह सफल रहा। बंद से स्वास्थ्य सुविधाओं को मुक्त रखा गया था।

कवासी बन गए भूपेश बघेल का मोहरा, भूपेश ने एक आदिवासी को अपराध करने मजबूर किया: केदार कश्यप

0
  • भूपेश बघेल हैं लूट के असली सरगना: केदार
  • कांग्रेस का आदिवासी विरोधी चेहरा बेनकाब 

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग के प्रखर युवा आदिवासी नेता एवं प्रदेश के वन और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने आबकारी घोटाले तथा पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कवासी लखमा तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के षड्यंत्र का शिकार बने हैं, भूपेश बघेल ने अपने घोटालों को अंजाम देने के लिए लखमा को मोहरे के तौर पर इस्तेमाल किया और एक आदिवासी को अपराध करने के लिए मजबूर कर दिया। केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस शुरू से अपने स्वार्थ के लिए आदिवासियों का इस्तेमाल करती आई है।इस घटनाक्रम से कांग्रेस का आदिवासी विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है।

प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि शराब का पूरा घोटाला भूपेश बघेल की सरपरस्ती में हुआ और भूपेश बघेल ने जनता के धन की लूट मचाकर छत्तीसगढ़ को गांधी परिवार का एटीएम बना दिया था और यह पैसा सोनिया-राहुल तक भी गया है। श्री कश्यप ने कहा कि कवासी लखमा को जान बूझकर आबकारी मंत्री बनाया गया था ताकि बड़े घोटाले को अंजाम दिया जा सके। यह एकदम साफ है कि भूपेश बघेल ही शराब घोटाले के मास्टर माइंड हैं और कवासी लखमा को इसमें एक मोहरे के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। शराब समेत तमाम घोटाले करने की बघेल ने बड़ी लंबी प्लानिंग कर रखी थी, इसमें सहयोगी बने लखमा अब इसकी कीमत चुका रहे हैं। इससे पहले भी जो गिरफ्तार हुए हैं, वह सब भी भूपेश बघेल के करीबी लोग हैं और जमानत के लिए एड़ियां रगड़ रहे हैं। श्री कश्यप ने कहा कि घोटालों के किंगपिन और पॉलीटिकल मास्टर तक जांच एजेंसियों के हाथ पहुचेंगे ही। प्रदेश की गरीब जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाले, उन्हें नकली और घटिया शराब तक परोसने वालों को उनके किए की सजा मिलकर रहेगी।

काले धन से बना कांग्रेस दफ्तर

प्रखर आदिवासी नेता केदार कश्यप ने कहा कि अपने ही एक आदिवासी नेता कवासी लखमा को आबकारी घोटाले जैसा अपराध करने के लिए भूपेश बघेल ने ही मजबूर किया था। इससे कांग्रेस का आदिवासी विरोधी चेहरा खुलकर सामने आ गया है। मंत्री कश्यप ने ईडी के वकील द्वारा मीडिया के सामने दिए गए बयान का हवाला देते हुए कहा कि आबकारी घोटाले की रकम से सुकमा में जिला कांग्रेस कार्यालय भवन और कवासी लखमा के बेटे हरीश कवासी का बंगला तैयार किया गया है। केदार कश्यप ने कहा- भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस ने साबित कर दिया है कि कांग्रेस के लोग जनता का धन लूटने और आदिवासियों का शोषण करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। आदिवासियों को कांग्रेस से सतर्क रहने की जरूरत है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जगदलपुर की जनता को दी एक और सौगात

0
  •  भंगाराम मंदिर से माता मंदिर पथरागुड़ा पहुंच मार्ग का होगा निर्माण
  • 71 लाख की लागत से बनेगी मजबूत सड़क 

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक किरण देव के दृढ़संकल्प एवं लगातार सक्रियता के चलते जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। विधायक किरण देव ने जनता को एक और सौगात देते हुए जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के भंगाराम मंदिर से माता मंदिर पथरागुड़ा तक पहुंच मार्ग निर्माण कार्यों का लोक निर्माण विभाग से स्वीकृति प्राप्त कराई है।

भंगाराम मंदिर से माता मंदिर पथरागुड़ा तक 600 मीटर मजबूत सड़क निर्माण किया जाएगा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय पांडे एवं पूर्व पार्षद राणा घोष, दयावती देवांगन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करने के लिए सहृदय धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव के दौरान वहां की जनता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के समक्ष सड़क निर्माण की मांग रखी थी। जिस पर क्षेत्रीय विधायक किरण देव ने जनमानस की भावना का सम्मान करते हुए सड़क निर्माण कार्य 71 लाख की लागत से पूरा होगा और जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य किया जाएगा। भंगाराम मंदिर चौक से माता मंदिर पथरागुडा तक की सड़क के मजबूतीकरण एवं निर्माण कार्य की मांग वर्षों पुरानी थी, जो आज विधायक किरण देव की सक्रियता से पूरी हो रही है। विधायक की सक्रियता एवं जनता के पूरे किए वादे पर वार्ड की जनता काफी प्रसन्न है। प्रदेश प्रवक्ता संजय पांडे एवं राणा घोष, दयावती देवांगन एवं वार्डवासियों ने विधायक की सक्रियता एवं सजकता के लिए धन्यवाद प्रेषित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है। किरण देव ने कहा जल्द ही सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होगा और जनता को यह सौगात मिलेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि जनता के मांग की अनुरूप लगातार जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य अनवरत जारी है। जनता की मांग के अनुरूप उनकी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करना हमारा प्रथम दायित्व है । हमारी डबल इंजन की सरकार लगातार क्षेत्र में चौमुखी विकास कार्य कर रही है। जिसके लिए हम हमारे सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग मंत्री अरुण साव का जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से सहृदय धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

जमीन का फर्जीवाड़ा करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

0
  •  राजस्व अमला एवं जमीन दलालों की सांठगांठ से की गई थी कूटरचना

जगदलपुर भूमाफियाओं ने मूल दस्तावेज से छेड़छाड़ व फर्जी दस्तावेज तैयार कर आदिवासी की जमीन पर कब्जा कर लिया।

प्रार्थी शंकर नाग की शिकायत पर मामले की पड़ताल के बाद बोधघाट पुलिस कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को हवालाता भेज चुकी है। उक्त फर्जीवाड़ा मामले में पटवारी एवं राजस्व अमले की सांठगांठ से भू माफिया ने फर्जीवाड़ा को अंजाम दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ अन्य माफिया भी संलिप्त हैं, जो पुलिस की पकड़ से दूर हैं। ऐसे माफिया राजनीतिक संरक्षण के सहारे अपने बचाव में जुटे हैं।पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा अपराधी तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में एक आदिवासी व्यक्ति की जमीन को फर्जी दस्तावेज तैयार कर तथा उसका उपयोग कर धोखाधड़ी करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव में भाजपा की विजय पताका फहराएंगे कार्यकर्ता: वेदप्रकाश पाण्डेय

0
  •  सरगीपाल व करपावंड में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित 
  • भाजपा जिला संगठन निरंतर बैठकें लेकर हो रहा है कार्यकर्ताओं से मुखातिब 

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बैठकें कर रही है। भाजपा जिला संगठन के पदाधिकारी बैठकों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाने ऊर्जा भर रहे हैं।

नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने बुधवार को करपावंड व सरगीपाल मं डल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली और पंचायत चुनाव में भाजपा की विजय पताका फहराने प्राणप्रण से जुटने के लिए कहा। भाजपा के नवीन ग्रामीण मंडल सरगीपाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में विष्णु देव साय का सुशासन है, केंद्र में भाजपा की सरकार कार्यकर्ताओं के परिश्रम की बदौलत तीसरी बार स्थापित हुई है। आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा को विजयी बनाना है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने एक वर्ष के कार्यकाल में जनता से किए वादे और मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि जनता के बीच पहुंच कर भाजपा के कार्यकर्ता सतत कार्य करते हैं। जनता जनार्दन से भाजपा को विजयी होने का आशीर्वाद मांगने प्रत्येक कार्यकर्ता सघन संपर्क आरंभ करे। जीत का लक्ष्य निर्धारित कर समवेत प्रयास मौजूदा चुनाव में समस्त कार्यकर्ताओं को करना है। बैठक को डॉ. सुभाऊ कश्यप, मनीराम कश्यप, मण्डल अध्यक्ष पुरूषोत्तम जोशी ने भी संबोधित किया।

बैठक में प्रमुख रूप से तरुण पाण्डेय, जोगेंद्र चंद्राकर, परिस बेसरा, नरेश गुप्ता, पुलकेश्वर पाण्डेय, नंदलाल देवांगन,सोनसाय कश्यप, सोमनाथ कश्यप, नौहन राम कर्मा, नेहरू लाल नाईक, तुलसी राम भारती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कवासी लखमा को हर माह मिलते थे दो करोड़ रुपए

0
  • ईडी के पास पर्याप्त सबूत, और लोगों से होंगे तलब
  • ईडी के वकील ने किए मीडिया के सामने कई बड़े खुलासे

जगदलपुर पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा 7 दिन यानि 21 जनवरी तक ईडी की कस्टडी में रहेंगे और उनसे लंबी पूछताछ होगी। इस बीच ईडी के वकील ने खुलासा किया है कि कवासी लखमा को शराब कार्टल से हर माह दो करोड़ रुपए मिलते थे। वकील का दावा है कि सुकमा में ईडी द्वारा की गई पड़ताल में कवासी लखमा के बेटे हरीश कवासी और सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष के ठिकानों से कई साक्ष्य मिले हैं।

ईडी के वकील ने मीडिया को बताया कि हमने कोर्ट से कवासी लखमा की की 14 दिन की रिमांड मांगी थी, मगर सात दिन की रिमांड मिली है। कवासी लखमा 21 जनवरी तक ईडी की हिरासत में रहेंगे। वकील ने बताया कि शराब घोटाले से जुड़े कई अहम साक्ष्य मिलने पर और गवाहों को प्रभावित एवं साक्ष्य नष्ट न कर पाएं इसके आधार पर कवासी लखमा की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने बताया कि सुकमा में हरीश कवासी और जगन्नाथ साहू के ठिकानों की तलाशी में ईडी को महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। इसके साथ ही मामले में अरविंद सिंह का रिकॉर्डेड बयान है कि शराब कार्टल से हर माह 50 लाख रुपए कवासी लखमा के पास जाते थे। इसके अलावा अरुणपति त्रिपाठी का बयान है कि इसके अलावा डेढ़ करोड़ शराब कार्टल से अलग जाते थे। इस तरह 36 माह में 72 करोड़ रुपए दिए गए। आबकारी अधिकारी इक़बाल खान और जयंत देवांगन ने भी इसकी पुष्टि की है और बताया है कि पूरे दो करोड़ रुपए हर माह सुकमा पहुंचाए जाते थे और यह रकम सुकमा में कन्हैया लाल कुर्रे कलेक्ट करते थे। इस धन को सफेद बताने के के लिए उसमें से काफी रुपए हरीश कवासी के मकान निर्माण और जिला कांग्रेस कार्यालय भवन बनाने में लगाए गए हैं। हरीश कवासी और जगन्नाथ साहू के घरों से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। वकील ने बताया कि पूछताछ के लिए और भी कई लोगों को समन किया जाएगा। अब कयास लगाया जा रहा है कि कुछ और पूर्व मंत्री, नेता और अफसर ईडी की जांच के दायरे में आ सकते हैं। उधर गिरफ्तारी के दौरान कवासी लखमा ने खुद को गरीब बताते हुए कहा कि मैंने सुकमा क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ और आदिवासी हितों के लिए आवाज उठाई थी, इसलिए मुझे झूठे केस में फंसाया गया है।

आगामी चुनाव को लेकर दल्ली राजहरा में भाजपा की विशेष कार्यशाला आयोजित

0

दल्लीराजहरा आगामी नगर पालिका एवं नगर पंचायत चुनाव को देखते हुए आज दल्ली राजहरा में भारतीय जनता पार्टी के दल्ली राजहरा एवं कुसुमकसा मंडल के संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बालोद भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर नगर पालिका दल्ली राजहरा प्रभारी संतोष अग्रवाल नगर पंचायत चिकलाकसा प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू उपस्थित थे । नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के प्रथम नगर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा जोर शोरों के साथ उनका स्वागत किया गया चिकलाकसा अटल चौक से बाइक रैली निकाल कर अटल योग सदन में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया ।

कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा इस बार नगरी निकाय चुनाव में हमें किसी भी प्रकार की चूक नहीं करनी है जिस प्रकार से विधानसभा एवं लोकसभा में हम बढ़त हासिल करते हैं उसी जोश के साथ इस चुनाव में हमें जीत अर्जित कर नगर पालिका दल्ली राजहरा एवं नगर पंचायत चिखलाकसा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी ताकि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं आम जनता तक पहुंच सके। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने स्तर पर पार्टी को इस चुनाव पर जीत अर्जित करने पूरा दमखम लगाना है, जैसे राज्य में सुशासन की सरकार कार्य कर रही है उसी तरह हर पालिका एवं पंचायत में अपनी सरकार बना सुशासन से कार्य कर जनता को लाभान्वित करना है। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के चुनाव प्रभारी संतोष अग्रवाल ने बताया कि भाजपा में रहकर समाजहित में कार्य हर कार्यकर्ता करना चाहता है, चुनाव में इक्छुक व्यक्ति अपनी दावेदारी भी प्रस्तुत करता है परंतु टिकट मिलने व नही मिलने पर भी हमे एकजुट होकर पार्टी के हित में एवं पार्टी को विजयी बनाने के लिए प्रयासरत रहना है। इस बार हम बालोद जिला के प्रत्येक पालिका एवं पंचायत में अपनी सरकार बनाएंगे। चिखलाकसा चुनाव प्रभारी पवन साहू ने कहा यह कार्यकर्ताओं का चुनाव है इसमें चुनाव लड़ने वाला एवं चुनाव जितने वाले दोनों ही आपके शहर के कार्यकर्ता होते हैं हमें प्रत्येक वार्डों में प्रत्येक घर पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देशहित एवं राज्यहित में कर रहे कार्यों की जानकारी प्रदान कर लोगों का समर्थन हासिल करना है।

साथ ही अतिथियों ने आगामी चुनाव की रूपरेखा के संबंध में मंडल अध्यक्ष दल्ली राजहरा महेंद्र सिंह एवं कुसुमकसा योगेंद्र सिन्हा से चर्चा की कार्यक्रम में स्वागत भाषण राकेश द्विवेदी, मंच संचालन भूपेंद्र श्रीवास एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री रमेश गुजर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शीतल नायक अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र माहला भाजपा जिला मंत्री राजेश दसोडे, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल एब्राहिम, सोमेश साहू, भरत भाई पटेल, टिकेंद्र साहू,बॉबी छतवाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, सुरेश जयसवाल राजू कुकरेजा, महेश पांडे महिला नेत्री अनीता कुमेटी, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह जिला महामंत्री अल्पसंख्यक दमनदीप सिंह मंडल , सुरेंद्र बेहरा, कोषाध्यक्ष रमेश जैन महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम, नीलावती साहू, कुमारी रावटे, अंजू साहू, उषा साहू, मंजीत कौर, सुमित जैन,नगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष भीखी मसिया, सुखवनतिन ठाकुर, रानू ठाकुर, डाली सिंह , विमी शर्मा,संतोष देवांगन, महेंद्र पिपरे, गिरधर सिन्हा,राजेश कांबले, किरण सिन्हा,रीपू,प्रदीप बाघ,सोमेन्द्र सिन्हा,मोनू जयसवाल एवं दल्ली राजहरा के सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

छ ग भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने राज्य म्यू थाई संघ के संरक्षक की सहमति दी

0

छत्तीसगढ़ में “म्यू थाई” खेल की संस्था छत्तीसगढ़ एमेच्योर म्यू थाई एसोसिएशन संरक्षक के रूप में भाजपा राज्य अध्यक्ष  किरण सिंह देव ने अपनी सहमति आज म्यू थाई संघ के प्रतिनिधि मण्डल को प्रदान की।

छत्तीसगढ़ एमेच्योर म्यू थाई एसोसिएशन के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने भाजपा राज्य अध्यक्ष किरण सिंह देव को राज्य निर्माण के बाद म्यू थाई खिलाड़ियों की राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया।

पदाधिकारी द्वय ने छ ग भाजपा अध्यक्ष महोदय को आगे बताया कि हमारा छत्तीसगढ़ एमेच्योर म्यू थाई एसोसिएशन (CAMTA), अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारतीय ईकाई यूनाइटेड म्यूथाई एसोसिएशन – इण्डिया (UMAI) से संबद्धता प्राप्त संस्था है। छत्तीसगढ़ राज्य के म्यू थाई खिलाड़ी भारत सरकार की अनुमति से भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के माध्यम से एशियन इंडोर गेम्स, एशियन मार्शल आर्ट्स गेम्स, एशियन बीच गेम्स आदि में भारत का प्रतिनिधित्व कर पदक भी जीते हैं।।

उन्होंने बताया कि छ ग के म्यूथाई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 08 स्वर्ण सहित कुल 37 पदक जीते हैं वहीं राष्ट्रीय स्तर पर 513 स्वर्ण सहित कुल +1120 पदक जीत कर राज्य को गौरवान्वित किया है जिसमे सुदूर बस्तर के खिलाड़ियों की उपलब्धियां भी शामिल है। किरण सिंह देव ने राज्य के खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सहर्ष संरक्षक बनने की सहमति दी।

म्यू थाई संघ के प्रतिनिधि मण्डल में राज्य म्यू थाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू, महासचिव अनीस मेमन, कोषाध्यक्ष सुश्री हरबंश कौर, विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी रायपुर के संचालक एवँ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमन यादव, जगदलपुर से राजेन्द्र सिंह राजपूत, अब्दुल मोइम, बालोद से किशोरनाथ योगी, राजनांदगांव से श्रीमती नमिता निकोषे आदि शामिल थे।

 

छत्तीसगढ़ में पहली बार पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी, सियासत गरमाई

0
  •  कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद भाजपा कांग्रेस ने एक दूसरे पर लगाए आरोप
  • कांग्रेस बोली- चुनाव से पहले कांग्रेस को बदनाम करने ईडी की कार्रवाई
  • भाजपा बोली- लखमा पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के षड्यंत्रों का शिकार

रायपुर छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य के पूर्व आबकारी मंत्री और कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने एक बयान में दावा किया था कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन के दौरान आबकारी मंत्री रहे लखमा शराब ‘घोटाले’ में अपराध की आय के मुख्य प्राप्तकर्ता थे। ईडी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाला 2019 से 2022 के बीच हुआ था, जब राज्य में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का शासन था। कोंटा से छह बार विधायक रहे लखमा उस समय आबकारी मंत्री थे। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद किसी पूर्व मंत्री की भ्रष्टाचार के मामले में पहली गिरफ्तारी है। वहीं लखमा की गिरफ्तारी के बाद सियासत शुरू हो गई है।

कांग्रेस ने इसे लेकर कहा कि लखमा की गिरफ्तारी ईडी द्वारा राजनैतिक साजिश है। जब-जब भाजपा के राजनैतिक एजेंडे को पूरा करना होता है, जहां भी छोटा, बड़ा चुनाव हो, वहां विपक्षी दलों के नेताओं को बदनाम करने के लिये ईडी कार्रवाई करती है। छत्तीसगढ़ में पंचायत और नगरीय निकाय के चुनाव हैं। ऐसे में ईडी भाजपा के इशारे में काम कर रही है। भाजपा चुनाव को टालने में लगी हुयी है। चुनाव कराना भाजपा की मजबूरी है, तो अब विपक्ष को टारगेट करने की कोशिश की जा रही है। कवासी लखमा की गिरफ्तारी ईडी ने भाजपा के राजनैतिक एजेंडे को पूरा करने के लिये की है। लखमा की गिरफ्तारी पर भाजपा ने कहा है कि लखमा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के षड्यंत्रों का शिकार हैं। उन्होंने अपने घोटालों को अंजाम देने के लिए लखमा को मोहरे के तौर इस्तेमाल किया।

जो दोषी होगा उस पर होगी कार्रवाई- साय

शराब घोटाले में पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक कवासी लखमा की ईडी द्वारा गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, ईडी मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रेड में मिले प्रमाण के बाद कार्रवाई- शर्मा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मामले में कहा, ईडी में पंजीबद्ध प्रकरण है और उसी प्रकरण के अंतर्गत ईडी ने गिरफ्तार किया है। प्रकरण में स्पष्टता है और रेड हुई है जिसमें प्रमाण मिले हैं।

लखमा को भूपेश ने बनाया मोहरा- कश्यप

प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि शराब का पूरा घोटाला भूपेश बघेल की सरपरस्ती में हुआ और उन्होंने जन-धन की लूट मचाकर छत्तीसगढ़ को गांधी परिवार का एटीएम बनाया और यह पैसा सोनिया-राहुल तक भी गया। उन्होंने कहा, कवासी लखमा को जान-बूझकर आबकारी मंत्री बनाया था, ताकि वह इस घोटाले को अंजाम दे सकें। यह एकदम साफ है कि भूपेश बघेल ही शराब घोटाले के प्रमुख घोटालेबाज हैं और कवासी लखमा को इसमें एक मोहरे के तौर पर फंसाया गया है। शराब समेत तमाम घोटाले करने की बघेल ने बड़ी लंबी प्लानिंग कर रखी थी, इसमें सहयोगी बने लखमा अब इसकी कीमत चुका रहे हैं।

आकाओं के इशारे पर ईडी कर रही साजिश- भूपेश

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक कवासी लखमा की गिरफ्तारी बदले की भावना से की गई कार्रवाई है। केंद्र सरकार में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर ईडी कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने की साज़िश रच रही है। पूरी कांग्रेस पार्टी कवासी लखमा के साथ खड़ी है।

द्वेषपूर्ण राजनीति का एक और उदाहरण- सिंहदेव

वहीं पूर्व उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, कवासी लखमा की गिरफ्तारी बीजेपी की कुख्यात द्वेषपूर्ण राजनीति का एक और उदाहरण है। विपक्ष के नेताओं को फंसाना और उन पर जबरन दबाव बनाना बीजेपी के गंदे खेल ने सरकारी संस्थाओं और जांच एजेंसियों की निष्पक्षता और काबिलियत पर से देश का विश्वास खत्म कर दिया है। संघर्ष के समय में हम सभी हमारे साथी, कांग्रेस नेता कवासी लखमा के साथ खड़े हैं।

जो भ्रष्टाचार पर सवाल खड़ा करेगा उसे जेल भेजा जाएगा- बैज

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, कवासी लखमा की ईडी द्वारा गिरफ़्तारी पूरी तरह द्वेषपूर्ण है। प्रदेश में अब जो भी भ्रष्टाचार पर सवाल खड़ा करेगा उसे या तो स्व. पत्रकार मुकेश चंद्राकर की तरह मार दिया जाएगा या फिर कवासी लखमा की तरह जेल भेज दिया जाएगा। लखमा को विधानसभा में सड़क निर्माण में हुऐ भ्रष्टाचार पर सवाल उठाने की सजा दी जा रही है। जिस दिन उनके द्वारा विधानसभा में सवाल पूछा गया, उसके दूसरे ही दिन उनके यहां ईडी ने रेड मार दी थी। भाजपा ईडी और सीबीआई के माध्यम से कांग्रेस को डराना चाहती है और इनके दम पर देश में राज करना चाहती है।

गिरफतारी के विरोध में सुकमा आज बंद

पूर्व मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी के विरोध में सुकमा जिला में गुरुवार को बंद का अव्हान किया गया है। जिला प्रशासन को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। सुकमा जिले के कोंटा विधानसभा से कवासी लखमा विधायक हैं। यहां की जनता और कांग्रेस जनों ने यह बंद बुलाया है।

मध्यप्रदेश गांजा तस्कर पकड़ा गया जगदलपुर स्टेशन पर

0
  •  तस्कर से 2.60 लाख का 26 किलो गांजा बरामद

जगदलपुर बोधघाट जगदलपुर पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए स्थानीय रेलवे स्टेशन से मध्यप्रदेश के मुरैना निवासी गांजा तस्कर को 26 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जप्त गांजे की कीमत 2 लाख 60 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस द्वारा अपराधी तत्वों पर लगातार नकेल कसी जा रही है। इसी कड़ी में गांजा तस्कर पर कार्रवाई करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना बोधघाट जगदलपुर को सूचना मिली थी कि एक दुबला पतला लडका विशाखापटनम- किरंदुल पैसेंजर ट्रेन से उतरा है और रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर घूम रहा है। उसके पास तीन पिट्ठू बैग में गांजा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित को रवाना किया गया। टीम ने रेलवे स्टेशन से संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। युवक ने अपना अपना नाम आनंद शर्मा पिता नंदलाल शर्मा निवासी कोर्ट सीतरा थाना पहाड़गड़ जिला मुरैना मध्यप्रदेश बताया। उसके तीनो पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर 26 किलोग्राम गांजा मिला। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। तस्कर को पकड़ने में निरीक्षक लीलाधर राठौर सहायक उप निरीक्षक दिनेश उसेंडी प्रधान आरक्षक सुनील मनहर, प्रकाश मनहर, आरक्षक प्रकाश नायक, त्रिनाथ कश्यप, होरी लाल आर्मो, राकेश मंडावी का योगदान रहा,

MOST POPULAR

HOT NEWS