City Media - Page 315 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 315

साहू संघ द्वारा पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन

0

दल्लीराजहरा परिक्षेत्रीय साहू संघ राजहरा बाबा कच्चे दफ़ाई वार्ड क्रमांक 01व 02 का वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन माँ शीतला मंदिर प्रांगण वार्ड क्रमांक 02 में किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ माँ कर्मा की पूजा अर्चना समाज के लोगों द्वारा किया गया,प्रथम पाली में विभिन्न खेलकूद हुआ , कुर्सी दौड़ में प्रथम राजकुमारी साहू द्वितीय द्रौपति साहू

बालिका वर्ग में प्रथम हिमांशी द्वितीय खुशबू बालक वर्ग प्रथम विशाल द्वितीय ध्रुव नारियल पासिंग में प्रथम मीना द्वितीय कुसमा रही द्वितीय पाली में पुरुष्कार वितरण हुआ, समारोह के मुख्य अतिथि तहसील साहू संघ अध्यक्ष युवराज साहू अध्यक्षता परिक्षेत्रीय अध्यक्ष दीपक साहू ने किया, विशेष अतिथि मोहन लाल साहू, तोरण लाल साहू, रेखूराम साहू, दामिनी साहू, दौपती साहू, संगीता साहू तेजराम साहू किशोर साहू द्वारिका साहू, रामेश्वर साहू नवीन साहू, कुंदन साहू गंगाधर साहू पीयूष साहू एवं परिक्षेत्रीय अध्यक्ष गण उपस्थित थे, बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी, जिसमें गीतिका कामना कीर्तिका पायल खुशबु का सराहनीय सहयोग रहा  युवराज साहू ने अपने उद्बोधन में कहा पारिवारिक मिलन समारोह से समाज में छुपी हुई प्रतिभा को अपनी कला एवं विचार रखने का सुनहरा अवसर मिलता है, परिक्षेत्रीय परिवार को एक साथ कार्य करने एवं एक दूसरे को जानने का मौका मिलता है, तोरण लाल साहू ने समाज के रीति रिवाज के विषय में विस्तार से जानकारी दिया विधवा माताओं को अपने बेटे – बेटी के शादी में मौर सौपना है, कोई भी माता बहनों की पति किसी कारणवश मृत्यु होने से चूड़ी उतारने की प्रथा पहले तालाब में किया जाता था अब घर में ही किया जाना है, शांति भोज पूर्णतः सादा ही करवाना है, मंच संचालन घना राम साहू ने किया आभार व्यक्त  द्वारिका साहू ने किया, परिक्षेत्रीय इकाई व तहसील साहू संघ के द्वारा अपने समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया श्रीफल गुलदस्ता से सम्मानित किया गया आयोजन में परिक्षेत्रीय साहू समाज के टीम ने सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया टीम सदस्य एवं परिक्षेत्रीय साहू संघ के पारिवारिक सामाजिक बंधु सभी उपस्थित थे व कार्यक्रम को सफल करने के लिए सभी का योगदान सराहनीय है

एस्ट्रीम बॉयज ने जीता इंटर डिनॉमिनेशन क्रिकेट का फाइनल मैच

0

जगदलपुर क्रिसमस के उपलक्ष्य में चंदैया मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल लाल चर्च द्वारा इंटर डिनॉमिनेशन क्रिकेट ट्रॉफी प्रतियोगिता का आयोजन सोशल कमेटी के अध्यक्ष मनीष पारकर एवं उनकी टीम के नेतृत्व में किया गया।

लाल चर्च मसीह समाज के प्रवक्ता रत्नेश बेंजामिन ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। समापन अवसर पर लाल चर्च के बिशप डॉ एस सुना एवं पास्टर लॉरेंस दास उपस्थित थे। लगभग एक महीने तक चली क्रिकेट प्रतियोगिता में 25 टीमों ने भाग लिया और उम्दा प्रदर्शन किया। मैच प्रारंभ होने के पूर्व राष्ट्रगान गाकर मैच प्रारंभ किया गया। फाइनल मैच मोरठपाल और एस्ट्रीम बॉयज के बीच लाल चर्च मैदान पर मैच खेला गया।मोरठपाल ने टास जीता और बैटिंग करने का फैसला किया। मैच के अंपायर के प्रीतपाल सिंह गैदू और विक्की भवानी थे। कॉमेंट्रेटर अभिषेक कॉलेट व स्कोरर अयांश सीरिल थे। प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए और द्वितीय पुरस्कार 15 हजार की राशि तय की गई थी। फाइनल मुकाबला एक्सट्रीम बॉयस ने आठ विकेट से जीत लिया। इसके अतिरिक्त अन्य आकर्षक पुरस्कार भी समिति द्वारा दिए गए।

प्यार में मिले धोखे से खफा युवक ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

0
  •  पहले किया बलात्कार और फिर मार डाला डंडे से पीट पीटकर

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सुकमा जिले के मुरतोंडा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में 3 दिसंबर को मिली अज्ञात युवती की लाश के मामले में सुकमा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक मृतका का प्रेमी था और प्यार में धोखा मिलने की वजह से नाराज था। प्लानिंग के तहत युवती को कृषि विज्ञान केंद्र के पास बुलाया और मौत के घाट उतार दिया। इससे पहले उसने युवती के साथ बलात्कार किया और फिर डंडे से पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने शव को सागौन के पत्तों से ढक दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय दंतेवाड़ा में प्रस्तुत किया गया। सुकमा पुलिस को 3 दिसंबर को कृषि विज्ञान केंद्र के खाली पड़े बाऊंड्रीवाल में नग्न अवस्था में युवती की सड़ी गली लाश मिली थी। मुरतोंंडा निवासी मुकाराम नाग की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली प्रभारी शिवानंद तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई। युवती की लाश सड़ चुकी थी और सिर धड़ से अलग होने की वजह से पुलिस को युवती की पहचान करने में परेशानी हो रही थी। पुलिस ने थाना एवं सीमावर्ती जिलों के गुम इंसान की पतासाजी शुरू की। साथ ही साइबर सेल सुकमा और थाना सुकमा पुलिस द्वारा विभिन्न मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया गया। जिसके आधार पर मृतका की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने युवती के कॉल डिटेल खंगाले जिसमें चिंगावरम का रहने वाला मुख्य संदेही मनोज मंडावी के साथ संबंध होना उजागर हुआ। शक के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें युवक ने जुर्म कबूल लिया।

कॉल डिटेल से हुआ खुलासा

सुकमा एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार ने बताया कि हत्या करने की नीयत से आरोपी 9 नवंबर की शाम करीब 6 बजे युवती को कृषि विज्ञान केंद्र मुरतोंडा ले गया, जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया और डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी। युवती की पहचान होने के बाद कॉल डिटेल खंगाले गए जिसमें चिंगावरम निवासी मनोज मंडावी के मृतका के संपर्क में होने की बात सामने आई। आरोपी युवक का भी कॉल डिटेल निकाला गया। साथ ही दोनों के मोबाइल लोकेशन भी साथ पाए गए। इस आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल किया। मामले के खुलासे में थाना सुकमा के उप निरीक्षक चंद्रपाल कंवर, जगतपाल सिंह, सहायक उप निरीक्षक रामकुमार पटेल, सागर निषाद, प्रधान आरक्षक जयपाल सिंह, धनराज टेकाम, संजय नेताम सोड़ी एड़मा, आरक्षक विनोद गोंड, छोटेलाल मधुकर, महिला आरक्षक संतोषी नेताम, गीतिका वर्मा एवं सायबर सेल के आरक्षक नेमपाल दिवाकर का सराहनीय योगदान रहा।

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पहुंची दंतेवाड़ा, विधायक अटामी ने किया स्वागत

0

जगदलपुर केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल अपने दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार को दंतेवाड़ा पहुंचीं। भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा व विधायक चैतराम अटामी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य स्वागत किया। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की। स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों व केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के क्रियान्यवान की समीक्षा के लिए अधिकारियों की बैठक ली। विधायक चैतराम अटामी ने केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल को 500 बिस्तर सर्व सुविधायुक्त अस्पताल बनाने एवं अपोलो अस्पताल बचेली में सभी चिकित्सा जांच उपकरण उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समस्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पगडंडी के सहारे 3 नदियों को पार कर किया ग्रामीणों का इलाज

0
  •  दुर्गम सिरकेट्टी गांव के 157 लोगों का किया गया निःशुल्क उपचार
  • टीम ने घर घर जाकर की 1057 लोगों की स्क्रीनिंग 

जगदलपुर सुकमा के कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल कश्यप के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखंडों मे विशेषकर पहुंचविहीन जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों मे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। मौसमी बीमारियों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी प्रकार के स्वास्थ्य किट के साथ पहुंचविहीन क्षेत्रों में घर-घर दस्तक दे रही है।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मेगा हेल्थ शिविरों के माध्यम से गांवो में रहने वाले आखिरी व्यक्ति तक स्वास्थ्य योजनाओं व कार्यक्रमों को पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम 3 नदी-नालों को पारकर पगडंडी के सहारे दूरस्थ वनांचल ग्राम सिरकेट्टी पहुंची और वहां वृहद स्वास्थ्य शिविर लगाया। निक्षय निरामया छत्तीसगढ के अंतर्गत 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान के तहत सुकमा जिले में एनटीईपी, एनवीबीडीसीपी, पिरामल फाउंडेशन और लेप्रा सोसाइटी के तत्वाधान में शुक्रवार को दुर्गम क्षेत्र ग्राम सिरसेट्टी के रेंगनपारा व पटेलपारा मे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा समुदाय के लगभग 1057 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर टीबी, मलेरिया, कुष्ठ, मधुमेह और उच्च रक्तचाप की स्क्रीनिंग की गई। शिविर के दौरान 45 क्षय रोग के संदिग्ध व्यक्तियों का बलगम सैंपल लिया गया एवं जांच के लिए जिला क्षय उन्मूलन केंद्र भेजा गया। इसके साथ ही शिविर में पहुंचे 157 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। अपने गांव में ही निःशुल्क दवा तथा ईलाज की सुविधा पाकर ग्रामीण बहुत खुश हुए। वे अपने तथा अपने परिवार के लोगों की स्वास्थ्य जांच कराने बड़ी संख्या में पहुंचे। शिविर में ग्रामीणों को मौसमी बीमारी से सावधान रहने, रात में मच्छरदानी लगाकर सोने तथा अपने आसपास साफ-सफाई रखने की समझाइश दी गई। इस स्वास्थ्य शिविर में क्षय उन्मूलन विभाग से जिला कार्यक्रम समन्वयक मुकेश रॉय, मलेरिया विभाग से ब्लॉक टेक्निकल सुपरवाइज़र मालती नेताम, सेक्टर सुपरवाइजर श्यामलाल ध्रुव, पिरामल फाउंडेशन से जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश सोलंकी और लेप्रा सोसाइटी से जिला कार्यक्रम समन्वयक अमित कुंडू उपस्थित थे।

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर राजीव भवन में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। डॉ. मनमोहन सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की ग़ई। कांग्रेस परिवार द्वारा स्व.मनमोहन सिंह के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया एवं उनकी यादों को स्मरण कर दो मिनट का मौन भी रखा गया।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि डॉ.मनमोहन सिंह को उनके गरिमामय आचरण, सार्वजनिक सेवा की प्रतिबद्धता, अथाह ज्ञान और विनम्रता के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। वह अपने पीछे आर्थिक सुधारों, राजनीतिक स्थिरता और प्रत्येक भारतीय के जीवन के उत्थान के लिए समर्पण की विरासत छोड़ गए हैं। पहले एक नौकरशाह और फिर प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल सराहनीय रहा। अपने शांत लेकिन असरदार नेतृत्व के लिए विख्यात, वह एक सिद्धांतवादी व्यक्ति थे। देश कल्याण के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ कठोर निर्णय लिए। डॉ. मनमोहन सिंह प्रेम सादगी के पर्याय थे। भारतीय राजनीति ही नहीं,विश्व पटल पर अपनी विद्वता के लिए विख्यात थे। उनके जाने से जो शून्य पैदा हुआ है,उसे कभी भरा नहीं जा सकता। महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने कहा कि देश ने एक सच्चे देशभक्त एवं महान अर्थशास्त्री को खो दिया है। उनका जीवन सादगी, सेवा और समर्पण की अद्भुत मिसाल था।उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और देश को वैश्विक मंच पर मजबूत किया। प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने कई ऐसे फैसले लिए जिसने देश के विकास की नींव रखी। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने सूचना क्रांति, मनरेगा, किसानों की कर्ज माफ़ी और शिक्षा के अधिकार जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए गए। वे अपने महत्वपूर्ण योगदान एवं आर्थिक सुधार के कारण याद किए जाते रहेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, प्रभारी शकील रिजवी, निगम अध्यक्ष कविता साहू, पूर्व क्रेडा अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय, सत्तार अली, शंकर राव, रामशंकर राव, अमजद खान, अनवर खान, बबली, मोइन खान, शामू कश्यप,सहदेव नाग, प्रशांत जैन, कैलाश नाग, राजेश चौधरी, कौशल नागवंशी, पार्षद विक्रम सिंह डांगी, पंचराज सिंह, आभास महंती, कोमल सेना, जावेद खान, जाहिद हुसैन, अल्ताफ उल्ला खान, महेश द्विवेदी, निकेत झा, अजय बिसाई, विक्रम लहरे, संदीप दास, अनुराग महतो, शादाब अहमद, राजा तिवारी, मोइन खान, तुलाराम, रोहित पाणिग्रही, योगेश पाणिग्रही, शहनाज बेगम, पापिया गाइन, विशाल खंबारी, एस नीला, अफरोज बेगम,सलीम अली, विक्रांत सिंह,आकिब रजा, अंकित सिंह, लोकेश चौधरी, विक्की राव, मनिता राउत, ऋषिकेश डे, कर्तव्य आचार्य, खीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

खुद को अनपढ़ बताकर बचने की जुगत में कवासी लखमा

0
  • ईडी की छापेमारी के बाद पहली बार आए मीडिया के सामने पूर्व मंत्री 

अर्जुन झा-

जगदलपुर ईडी की छापेमारी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए शराब घोटाले में फंसे पूर्व आबकारी कवासी लखमा खुद को अनपढ़ बताकर अपना बचाव करते नजर आए।

उल्लेखनीय है कि ईडी की टीमों ने शनिवार को पूर्व मंत्री कवासी लखमा के नागारास सुकमा तथा रायपुर स्थित आवासों, उनके सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष पुत्र हरीश कवासी एवं विश्वासपात्र सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू और बड़े ठेकेदार भदौरिया के सुकमा स्थित आवासों पर एकसाथ आठ घंटे तक छापेमारी की थी। छापेमारी में इन चारों के ठिकानों से ईडी को अहम दस्तावेज, लैपटॉप आदि मिलने की खबर है। ईडी की टीमें सभी के मोबाईल फोन भी जप्त कर अपने साथ ले गई हैं। रायपुर में कवासी लखमा के दो अन्य करीबियों के ठिकानों पर भी छापे मारे गए थे। इस कार्रवाई के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए कवासी लखमा का चेहरा बुझा बुझा सा नजर आ रहा था, बोलने में भी थरथराहट सी महसूस हो रही थी। मीडिया के सामने खुद को बेकसूर बताते हुए कवासी लखमा ने ईडी की छापेमारी को राजनीति से प्रेरित बताया। लखमा ने कहा- मैंने विधानसभा में सड़क निर्माण के ठेके, छात्रावास आश्रमों में आदिवासी बच्चों की मौत जैसे गंभीर मुद्दे उठाए थे। इन मामलों में भाजपा सरकार घिरी हुई है और इसलिए छापेमारी कराई गई है। कवासी लखमा ने खुद को अनपढ़ बताते हुए कहा कि एक अनपढ़ व्यक्ति भला कैसे हजारों करोड़ का घोटाला कर सकता है? कवासी लखमा ने कहा कि उनके एवं उनकी पत्नी के नाम पर मात्र एक एक बैंक अकाउंट है। शराब घोटाले में अपना हाथ होने से साफ इंकार करते हुए कवासी लखमा ने कहा कि यह पुराना मामला है और अब कार्रवाई की जा रही है, यह भी संदेहास्पद है। गौरतलब है कि अक्सर मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक और कांग्रेस के ही नेताओं का मजाक बनाने वाले कवासी लखमा शराब घोटाले के मामले में अपने आपको अनपढ़ बताकर बचने के प्रयास में नजर आ रहे हैं। ईडी की छापेमारी को 50 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है, मगर कवासी लखमा के बचाव में कांग्रेस का कोई बड़ा नेता खड़ा होता दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से भी इस बारे में कोई अधिकृत बयान अब तक नहीं आया है। मतलब कभी पार्टी के नेताओं को ठेंगे पर रखने वाले कवासी लखमा को अब बाकी नेता ही अंगूठा दिखा रहे हैं। यही लखमा कभी बस्तर के विधायक सांसद का मजाक बनाया करते थे, अब खुद को उपहास का पात्र बना चुके हैं।

सार्थक हो गया बस्तर ओलंपिक का आयोजन, प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में बस्तर ओलंपिक को सराहा

0
  • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुनी प्रधानमंत्री की बातें
  • पीएम द्वारा बस्तर ओलंपिक की तारीफ, हमारे लिए गौरव: विजय शर्मा 

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर ओलंपिक 2024 को आज उस समय राष्ट्रीय पहचान मिल गई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आयोजन का जिक्र करते हुए इसकी जमकर तारीफ की। बस्तर ओलंपिक आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा प्रधानमंत्री श्री मोदी के मुंह से बस्तर ओलंपिक की प्रशंसा सुन गदगद हो उठे। उन्होंने इस पल को छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण करार दिया है।

हालिया संपन्न हुए बस्तर ओलंपिक 2024 की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खुलकर तारीफ की है। रविवार को रेडियो पर प्रसारित लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस आयोजन का जिक्र किया। आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को आज अपने निवास कार्यालय में बैठकर सुना। मोदी की बात सुनते ही शर्मा का चेहरा कमल की तरह खिल उठा। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में बस्तर ओलंपिक की प्रशंसा को प्रदेश के लिए एक गौरवशाली क्षण बताया। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक केवल एक खेल आयोजन नहीं बल्कि बस्तर के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक पुनर्जागरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बस्तर ओलंपिक का उल्लेख करना न केवल हमारे युवाओं के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बस्तर ओलंपिक के आयोजनकर्ताओं, खिलाड़ियों और बस्तर के सभी नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि इस आयोजन ने बस्तर को राष्ट्रीय पटल पर एक नई पहचान दिलाई है।

सार्थक रही शर्मा की पहल

उल्लेखनीय है कि बस्तर ओलंपिक के आयोजन में उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने अहम भूमिका निभाई थी। आयोजन की तैयारियों से लेकर समापन तक वे सक्रिय रहे। दरअसल बस्तर के युवाओं, महिलाओं और नक्सलियों के बहकावे में आकर राह भटक चुके लोगों को समाज एवं विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक गृहमंत्री के रूप में विजय शर्मा शुरू से रचनात्मक पहल करते आ रहे हैं। धुर नक्सल प्रभावित गांवों में जाकर वे वहां के ग्रामीणों के बीच बैठते और उनका सुख दुख पूछते रहे हैं। कई गांवों के आदिवासी युवाओं को उन्होंने रायपुर भ्रमण भी कराया है। इसके अलावा उन्होंने नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी की चपेट में आकर हाथ पैर गंवा बैठे कई ग्रामीणों को कृत्रिम अंग लगवाने का काम भी किया है। इसके सकारात्मक नतीजे भी सामने आने लगे हैं। बस्तर के दूरस्थ इलाकों के ग्रामीणों का नक्सलियों से मोहभंग होता जा रहा है और शासन प्रशासन पर उनका विश्वास बढ़ गया है। स्लीपर सेल नस्क्सलियों का बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण इसका एक बड़ा उदाहरण है। बस्तर ओलंपिक का आयोजन भी इसी रचनात्मक पहल का हिस्सा है, जिसमें सैकड़ों आत्म समर्पित नक्सली भी प्रतिभागी खिलाड़ी थे।

ये बातें कही प्रधानमंत्री ने 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में बस्तर ओलंपिक का उल्लेख करते हुए इसे क्षेत्रीय विकास और युवाओं की ऊर्जा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक खेल महाकुंभ नहीं, बल्कि बस्तर में एक नई सामाजिक और सांस्कृतिक क्रांति का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बस्तर ओलंपिक ने उस क्षेत्र में एक नई उम्मीद जगाई है, जो कभी माओवादी हिंसा का गवाह था। इस आयोजन का शुभंकर “वन भैंसा” और “पहाड़ी मैना” बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। आयोजन का मुख्य संदेश है खेलेगा बस्तर, जीतेगा बस्तर। प्रधानमंत्री ने इस आयोजन में शामिल खिलाड़ियों की प्रेरणादायक कहानियों का भी उल्लेख किया और इसे बस्तर के विकास और युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक केवल खेलों को बढ़ावा देने का मंच नहीं है, बल्कि यह युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी प्रदान कर रहा है।

बालकांड का हुआ पाठ

0

बकावंड कीर्तन मानस मंडली बकावंड द्वारा ब्लॉक कॉलोनी आवास पारा में श्रीराम चरितमानस के बालकांड का पाठ का किया गया। व्याख्याकार ने कहा कि अयोध्या नगरी में दशरथ नाम के राजा हुए, जिनकी कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा नामक पत्नियां थीं। संतान प्राप्ति हेतु अयोध्यापति दशरथ ने अपने गुरु श्री वशिष्ठ की आज्ञा से पुत्रकामेष्टि यज्ञ करवाया जिसे ऋंगी ऋषि ने संपन्न किया। भक्तिपूर्ण आहुतियां पाकर अग्निदेव प्रसन्न हुए और उन्होंने प्रकट होकर राजा दशरथ को हविष्यपात्र (खीर, पायस) दिया जिसे कि उन्होंने अपनी तीनों पत्नियों में बांट दिया। खीर के सेवन के परिणाम स्वरूप माता कौशल्या के गर्भ से भगवान श्रीराम का, माता कैकेयी के गर्भ से भरत का तथा माता सुमित्रा के गर्भ से लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म हुआ।

राजकुमारों के बड़े होने पर आश्रम की राक्षसों से रक्षा हेतु ऋषि विश्वामित्र राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को मांगकर अपने साथ ले गए। श्रीराम ने ताड़का और सुबाहु जैसे राक्षसों को मार डाला और मारिच को बिना फर वाले बाण से मारकर समुद्र के पार भेज दिया। उधर लक्ष्मण ने राक्षसों की सारी सेना का संहार कर डाला। धनुषयज्ञ हेतु राजा जनक से निमंत्रण मिलने पर विश्वामित्र राम और लक्ष्मण के साथ उनकी नगरी मिथिला जनकपुर गए। रास्ते में राम ने गौतम मुनि की स्त्री अहिल्या का उद्धार किया। मिथिला में राजा जनक की पुत्री सीता जिन्हें कि जानकी के नाम से भी जाना जाता है का स्वयंवर का आयोजन था जहां जनक प्रतिज्ञा के अनुसार शिव धनुष को तोड़ कर स्वयंवर जीता। श्रीराम और देवी सीता के विवाह के साथ ही साथ गुरु वशिष्ठ और गुरु विश्वामित्र के परामर्श से भरत का मांडवी से, लक्ष्मण का उर्मिला से और शत्रुघ्न का श्रुतकीर्ति से विवाह संपन्न किया गया।

कीर्तन मानस मंडली आवास पारा के सदस्य व समस्त भक्तगण उपस्थित थे और सभी ने मिलकर रामचरित मानस बाल कांड का पाठ रामायण का समापन किया।

जिला खनिज संस्थान न्यास निधि अंतर्गत कृषक खेत पाठशाला का आयोजन

0

लिम्हाटोला जिला खनिज संस्थान न्यास निधि अंतर्गत कृषक खेत पाठशाला का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पधारे अल्पसख्यक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैय्यद, डॉडी मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष मिथेन वैष्णव उपास्थित हुवे किसानो को विस्तार से जानकारी देने आए विशेसज्ञय पुरसोत्तम सिह राजपूत गौ आधारित जैविक खेती के बारे में जानकारी दिए कृषि विभाग के अधिकारी पवन यदु,चुम्मन लाल हिरवानी,प्रमिला ठाकुर, डिकेन्द्र वर्मा,चेतन भुवार्य लिम्हाटोला ब्लॉक डोंडी में अधिक संख्या में किसान जानकारी लिए की कैसे जैविक खेती अच्छे रूप में किया जाए व वर्चुवल के माध्यम से किसानो को भी जानकारी दी गई।

MOST POPULAR

HOT NEWS