City Media - Page 544 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 544

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत

0

जगदलपुर जिले में एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा का अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया। उनके साथ वन मंत्री केदार कश्यप, जगदलपुर विधायक किरणदेव भी पहुंचे। स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में कमिश्नर श्याम धावड़े, कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे ने श्री शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, पार्षद अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

भूपेश आ जाएं या गांधी, जीत तो भाजपा की ही होगी: संतोष पाण्डेय

0
  • मोदी जी पर राजनांदगांव की जनता को है पूरा भरोसा
  •  क्षेत्र की जनता एक- एक कर बारीक हिसाब करेगी

अर्जुन झा :-
जगदलपुर छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद संतोष पाण्डेय को फिर से मैदान पर उतारा है। भूपेश बघेल जैसे बड़े चेहरे से सीधी जंग के आसार के बावजूद संतोष पाण्डेय का आत्मविश्वास रत्तीभर भी नहीं डगमगाया है, बल्कि वे आत्मविश्वास से और भी ज्यादा लबरेज नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि भूपेश आ जाएं या गांधी, कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। राजनांदगांव की जनता कांग्रेस के चाल चरित्र और चेहरे को अच्छे से जानती समझती है और एक एक चीज का बारीकी से हिसाब करना भी जानती है।

युवा, कर्मठ और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी संतोष पाण्डेय ने अपने पहले ही कार्यकाल में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र की जनता का दिल जीत लिया है। अपनी लगनशीलता के दम पर संतोष पाण्डेय ने राजनांदगांव क्षेत्र को विकास का नया आयाम दिया है। उनके खाते में अनेक बड़ी उपलब्धियां दर्ज हो चुकी हैं। गांव, शहर सभी जगह भाजपा की तूती बोल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम और साफ सुथरी छवि का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसके अलावा संतोष पाण्डेय को अपने कराए काम पर भी पूरा भरोसा है। यही वजह है कि उनका कॉन्फिडेंस लेवल बहुत ज्यादा हाई है। तभी तो संतोष पाण्डेय पूरी दमदारी से कह रहे हैं कि भूपेश हों या राहुल कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, जीत तो भाजपा की ही होगी। इस संवाददाता से बातचीत के दौरान सांसद संतोष पाण्डेय में आत्मविश्वास की पराकाष्ठा देखने को मिली। जब उनसे पूछा गया कि आपके सामने कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मैदान पर उतार दिया है, आपके लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। इस पर जोरदार ठहाके लगाते हुए संतोष पाण्डेय ने कहा – किस चुनौती की बात कर रहे हो मेरे भाई? भूपेश आ जाएं, या राहुल, कहीं कोई चुनौती नहीं है। राजनांदगांव में तो भूपेश बघेल की बड़ी छिछालेदार होने वाली है। मेरे राजनांदगांव की जनता बहुत समझदार है, कांग्रेस के चाल, चरित्र और चेहरे को अच्छे से जानती, पहचानती और समझती है। जिन कांग्रेस नेताओं ने देश और छत्तीसगढ़ प्रदेश को लुटा है, सीजी पीएससी घोटाला कर होनहार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है, महादेव सट्टा एप चलाने वालों से तथा शराब घोटाले से जिन्होंने अरबों खरबों रुपए अर्जित किए हैं, उनसे राजनांदगांव की जनता पाई पाई का और एक एक चीज का हिसाब लोकसभा चुनाव में लेगी।
सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश की जनता इस बार भी चार सौ पार सीटों पर विजयी बनाकर सेवा का मौका देने वाली है। हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मोदी जी की हर गारंटी को राज्य में पूरा कर रहे हैं। जनता को मोदीजी पर पूरा भरोसा है। मोदीजी के हाथों में ही देश और देशवासियों का भविष्य सुरक्षित है। आज मां भारत भारती का भाल पूरी दुनिया में शान से दमक रहा है। मोदी जी ने राष्ट्र का मान सम्मान बढ़ाया है, पूरी दुनिया में भारतियों को सम्मान के साथ देखा जाता है। देश की अर्थ व्यवस्था आसमान की बुलंदियों को छू रही है। संतोष पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस ने तो अपने शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार करने में जल, थल, नभ किसी भी क्षेत्र को नहीं छोड़ा था। जनता इसका मूल्यांकन कर चुकी है।

जगदलपुर तहसील में जुटे जिले भर के कोटवार साथी

0

जगदलपुर बस्तर जिले के राजस्व व पुलिस विभाग की मुख्य कड़ी कोतवाल अपनी जायज मांगों को लेकर लामबंद हो रहें हैं जिसके तहत् कोतवाली थाने में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें जिले के सभी तहसीलों से पदाधिकारी व सदस्य आए हुए थे। संभागीय सचिव रघुनाथ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में हमारी बड़ी भूमिका है और हम ही शासन की योजनाओं से वंचित हैं। कोटवारी जमीन देने का मामला हो या अन्य सुविधाएं हमें नहीं मिल रहा है। शासन- प्रशासन की मुख्य कड़ी माने जाने के बाद भी हम उपेक्षित है लेकिन अब संगठन को मजबूत कर शासन प्रशासन के समक्ष अपनी मांगों को पूरजोर तरीके से रखा जाएगा। कोतवार संघ में लगभग 75 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अपनी वेशभूषा में आए हुए थे।

बस्तर परिक्षेत्र के नंदपुरा में जंगल माफिया ने किया बीट गार्ड पर हमला

0
  •  पेड़ काटने से रोकने पर कर दिया कर्मचारी पर हमला

जगदलपुर बस्तर जिले के बस्तर वन परिक्षेत्र अंतर्गत मावलीगुड़ा बीट गार्ड पर वन माफियाओं ने हमला कर दिया। बीट गार्ड ने जंगल के पेड़ों को काटने से मना किया, तो जंगल माफिया के लोगों 9 मार्च को बीट गार्ड की रिपोर्ट पर बस्तर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार 24 वर्षीय बीट गार्ड सौरभ कश्यप पिता स्व. द्वारिका कश्यप भैरम वार्ड बस्तर का निवासी है। वह बस्तर परिक्षेत्र में पदस्थ है। 7 मार्च को 8 बजे डिप्टी रेंजर के आदेश पर बीट गार्ड सौरभ कश्यप नंदपुरा से मावलीगुड़ा बीट में चौकीदार के साथ भ्रमण कर रहा था। करीब 9.30 बजे मावलीगुडा जंगल कक्ष क्रमांक 1078 पीएफ में पहुंचा तो देखा कि नीलगिरि पेड़ को आरा मशीन से आरोपी जोगेंद्र ठाकुर, मनोज ठाकुर और कुछ लोग काट रहे थे। पेड़ को काटने से मना करने पर आरोपियों ने गाली गलौज करते व जान से मारने की धामकी देते हुए सौरभ के साथ मारपीट कर दी। सौरभ कश्यप के बाएं हाथ पर चोट एवं सूजन आई है। मारपीट करते समय आरोपियों ने वन रक्षक सौरभ कश्यप की वर्दी भी फाड़ दी। शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट के आरोप में धारा 294, 506, 186, 353, 332, 34 के तहत आरोपी जोगेंद्र ठाकुर व मनोज ठाकुर के खिलाफ अपराध कायम किया गया है।

महाशिवरात्रि के दिन आरक्षक के घर से डेढ़ लाख के गहनों की चोरी

0

जगदलपुर। बस्तर जिले के परपा (फ्रेजरपुर) थाना क्षेत्र के बालीकोंटा में एक पुलिस कर्मचारी के घर चोरी की घटना हो गई। छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स 19वीं बटालियन करनपुर बस्तर में तैनात आरक्षक रघु बघेल के घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने सोने -चांदी के जेवरातों पर हांथ साफ कर दिया।
फ्रेजरपुर थाने में आरक्षक रघु बघेल द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार रघु बघेल 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर अपनी पुत्री जिया बघेल व भतीजा जिग्नेश बघेल का मुंडन कराने हेतु अपने पैतृक गांव बालीकोंटा गए थे। प्रातः करीब 8.30 बजे वे घर में ताला लगाकर परिवार के साथ बच्चों का मुंडन कराने के लिए कुदालगांव शिव मंदिर घर गए थे । मुंडन कार्यक्रम निपटने के बाद जब परिवार अपने गांव बालीकोंटा दोपहर 2 बजे लौटा तो देखा कि बेडरूम का ताला टूटा हुआ था, दरवाजा खुला हुआ था और आलमारी में रखे कपड़े जमीन पर बिखरे पड़े थे। आलमारी में रखे सोने का एक रानी हार, दो नग सोने के झुमके, सोने की एक फुल्ली, सोने की पतली रिंग बालियां, चांदी की छह नग पायल, दो नग बिछिया, दो नग चांदी के कड़े, बिल सहित अज्ञात चोर ले गए थे। रघु बघेल के मकान से चोरी गए गहनों की कीमत 1 लाख 60हजार रूपए बताई गई है।

दल्ली राजहरा में 100 बिस्तर अस्पताल का हुआ उद्घाटन

0

दल्लीराजहरा:- दल्लीराजहरा की बहु प्रतीक्षित मांग में से एक राजहरा में शासकीय 100 बिस्तर अस्पताल खुले छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनते ही शासन ने 100 बिस्तर अस्पताल की स्वीकृति के बाद अस्थाई रूप से 50 बिस्तर अस्पताल चालू किया गया जिसका आज उद्घाटन जिला अध्यक्ष पवन साहू एवं कलेक्टरमहोदय इंद्रजीत सिंह के द्वारा वर्चुअल उद्घाटन किया गया वहीं दल्ली राजहरा में मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी जिला मंत्री राजेश दसोड़े सहित नगर पालिका उपाध्यक्ष पार्षद गण पदाधिकारी गण एवं भाजपा के सैकड़ो की संख्या में जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता गण ,भारतीय मजदूर संघ, एवं व्यापारी संघ के सदस्य भी उपस्थित थे

गोड़वाना गोड़ समाज कुसुमकसा के सामाजिक सगा द्वारा शंभू नरका पंडुम ( महाशिवरात्रि ) का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

0

कुसुमकसा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शुक्रवार को गोड़वाना गोड़ समाज कुसुमकसा के सामाजिक सगा द्वारा शंभू नरका पंडुम ( महाशिवरात्रि ) का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया जिसमे हमारे समाज ‌द्वारा पहुना सगा के रुप में कुसुम कसा जनपद क्षेत्र के जनपद सदस्य संजय बैस जी तथा डां. नसीम खान जी विशेष सगा के रूप में उपस्थित थे
साथ ही सगा समाज में गांव सरपंच शिवराम सिंद्रामे हरिराम ठाकुर, कोमल ध्रुवे ,श्याम लाल ठाकुर ,उमेंद सिंह मंडावी, विजय पिटाई, जालंधर नेताम,रोशन सिंद्रामे, बीरबल, मोहन हिड़को तथा सामाजिक सगा उपस्थित रहे
सुबह कार्यक्रम नगर में कलश यात्रा निकली गई तत्पश्चात प्राकृतिक शक्ति बड़ादेव का पुजा पाठ कर समाज व नगरवासियों कि कुशलता कि कामनाओं का प्रार्थना किया गया कार्यक्रम के मुख्यातिथि जनपद सदस्य संजय बैंस पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान बच्चो का सम्मान के साथ सामाजिक कलाकार द्वारा मनमोहक प्रस्तुति कार्यक्रम किया गया |

समाज के युवा पहली बार सामाजिक शोभा यात्रा में रेला पाटा नृत्य डीजे के धुन पर थिरकते रहे है कार्यक्रम के संबोधन में सरपंच शिवराम सिंदरामे ने कहा की समाज के आयोजन में सामाजिक प्रतिभाओं का उत्साह वर्धन होता है और हम आने वाली पीढ़ियों को सामाजिक संदेश पहुंचा पाते है मैं हमारे जनपद सदस्य और कार्यक्रम के मुख्यातिथि संजय बैंस जी से हमारे समाज के युवा बच्चे समाज के आयोजन में सामाजिक वेशभूषा की कमी है आप के प्रदान करने से हमारे बच्चो का सांस्कृतिक आयोजन में और मनोबल बडेगा और समाज सदैव आपका आभारी रहेगा कार्यक्रम के बारे में कोमल धुर्वे जी के द्वारा प्रकाश डाला गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्यातिथि संजय बैंस ने कहा की सर्व प्रथम आप सभी समाज के लोगो को शिवरात्रि पर्व की बधाई स्मप्रेशित करता हु आदिवासी गोंड समाज सदैव प्रकृति का पुजारी रहा है समाज ऐसे आयोजन से समाज की गौरव बढ़ता है समाज के लोगो को अपनी संस्कृति को सहज कर रखना है क्योंकि संस्कृति से ही संस्कार मिलता है और जिनके अंदर संस्कार समाहित होते है उसे इस दुनिया में परचम लहराने से कोई नहीं रोक सकता समाज के लोगो से निवेदन करते हुए कहा की भले ही एक वक्त की रोटी कम खा लेना पर बच्चो को अच्छे से अच्छा पड़ाना है मैं समाज के बेटियो के लिए समाज से मांग पर दस हजार रुपए इन्हे मैं नगद प्रदान करता हु और इन बेटियो के उज्वल भविष्य की शुभक्मानाए देता हु कार्यक्रम का आभार श्याम लाल ठाकुर जी और कार्यक्रम का संचालन उमेंद्र मंडावी जी ने किया |

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किसान महासम्मेलन में भरी हुंकार

0
  • छत्तीसगढ़ के अंदर एक अद्भुत सामर्थ्य है – रक्षा मंत्री राजनाथ
  • हिंदुस्तान में छत्तीसगढ़ धान का कटोरा एवं किसानों का गढ़ कहा जाता है – रक्षा मंत्री राजनाथ
  • सिंह ने कहा – भाजपा की प्रतिबद्धता रही है गांव, गरीब और किसान, झुग्गी झोपड़ी का इंसान, बेरोजगार नौजवान और देश की माता और बहनों का सम्मान
  • मोदी सरकार ने किसानों के लिए बजट को 5 गुना बढ़कर 1.25 लाख करोड रुपए कर दिया गया
  • भाजपा का संकल्प है भारत को विकसित भारत बनाना
  • बालोद जिले के हजारों किसान व कार्यकर्ता गण किसान महाकुंभ मे शामिल हुए

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किसान महाकुंभ में प्रदेश किसान मोर्चा के नेतृत्व के आवाहन पर जिला अध्यक्ष भाजपा पवन साहू एवं किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तोमन साहू के नेतृत्व में बालोद जिले के हजारों कार्यकर्ता एवं किसान गण अपनी उपस्थिति प्रदान की इस किसान महाकुंभ को संबोधित करते हुए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही यहां पर 100 दिन में ही, जो विकास पटरी से उतर चुका था, वह विकास अब फिर से पटरी पर लौट आया है। छत्तीसगढ़ राज्य पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया और विकास करने का काम भाजपा की सरकार ने किया था। लेकिन पिछले 5 वर्षों में यहां विकास के काम पूरी तरह से ठप हो गया था। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और घोटाले का बोलबाला था। छत्तीसगढ़ को पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस के लोगों ने बर्बाद किया है। छत्तीसगढ़ को सँवारने का सामर्थ्य भाजपा में है। रक्षा मंत्री श्री सिंह शनिवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान पर अहूत किसान महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है और छत्तीसगढ़ के में लंबे अरसे के बाद आदिवासी समाज का मुख्यमंत्री मिला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास करेगा। छत्तीसगढ़ को हिंदुस्तान में धान के कटोरा के रूप में जाना जाता है। छत्तीसगढ़ के अंदर एक अद्भुत सामर्थ्य है। छत्तीसगढ़ किसानों का गढ़ है। हिंदुस्तान में छत्तीसगढ़ को किसानों का गढ़ माना जाता है। छत्तीसगढ़ का भाग्य हमें बनाना है तो हमें छत्तीसगढ़ के किसानों के भाग्य को बनाना पड़ेगा, तब जाकर छत्तीसगढ़ विकास की ऊँचाइयों को छू पाएगा। छत्तीसगढ़ की जनता मेहनतकश जनता है। सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के चप्पे-चप्पे से वह परिचित हैं। छत्तीसगढ़ी संस्कृति से वह अच्छी तरह से परिचित हैं। किसान भाइयों की मेहनत से यह भारत धनवान होगा छत्तीसगढ़ की जनता के सामर्थ्य पर उन्हें भरोसा है। विकास को आप सबके सहयोग से भाजपा की सरकार फिर से आगे बढ़ाएगी। किसानों में वह सामर्थ्य है कि मिट्टी से सोना निकाल सकता है। भाजपा की सरकार कंधे से कंधे मिलाकर देश के किसान भाइयों के साथ खड़ी है।  सिंह ने कहा कि 2014 से पहले भाजपा की प्रतिबद्धता रही है- गांव गरीब और किसान, झुग्गी झोपड़ी का इंसान, बेरोजगार नौजवान और देश की माता और बहनों का सम्मान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान भाइयों के लिए काम हो रहे हैं और आज हालात पूरी तरह से बदलते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने जिस प्रकार से योजनाएँ बनाई हैं, उसके चलते हिंदुस्तान की 25 करोड़ जनता गरीबी रेखा से बाहर आ गई है। भारत के इतिहास में आज तक ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है, यह रिपोर्ट नीति आयोग की है। श्री सिंह ने कहा कि एक बार फिर मोदी सरकार बनाएँ, एक भी व्यक्ति गरीबी रेखा के नीचे नहीं रहेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वादा किया था कि देश में एक भी झोपड़ी रहने नहीं देंगे, सब लोगों को पक्का मकान मुहैया कराएंगे, हर घर में नल के द्वारा स्वच्छ जल मिलेगा। छत्तीसगढ़ की पिछली कांग्रेस सरकार ने इन सब योजनाओं को रोक कर रखा था। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी तरफ से कुछ नहीं किया और चुनाव नजदीक आते देख छत्तीसगढ़ की जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए दिखावे के रूप में काम करने की कोशिश की। छत्तीसगढ़ की जनता अब जागरुक हो गई है। सॉइल हेल्थ कार्ड देने का काम भाजपा की सरकार कर रही है। हम 1 साल के भीतर प्रदेश के सभी किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड देंगे ताकि किसानों को पता चल सके कि उनके खेत की मिट्टी की हेल्थ कैसी है, मिट्टी में किस चीज की कमी है।

रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि देशभर में भाजपा की सरकार ने 23 करोड़ से ज्यादा सॉइल हेल्थ कार्ड किसानों को दिए हैं। देश के किसान भाइयों को किसान सम्मान निधि के तहत 6 हजार रूपए प्रतिवर्ष देने का काम भाजपा की सरकार ही कर रही है। दुनिया में यूरिया की खाद 3000 रूपए प्रति बोरी मिलती है जबकि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के किसान भाइयों को 300 रूपए मं प्रतिबोरी यूरिया देने का काम किया है। देश की महंगाई को रोकने का काम किसान भाइयों के खाद और बीज की कीमतों में कमी करने का काम मोदी सरकार ने किया है। सिंह ने जी-20 सम्मेलन में आए विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों को देश के प्रधानमंत्री मोदी ने, जो किसान भाई मोटा अनाज खाते हैं, वह राष्ट्राध्यक्षों को खिलाकर एक नई शुरुआत की। पहले कांग्रेस पार्टी किसानों के लिए केवल 25 हजार करोड रुपए का बजट रखती थी, वही आज किसानों के लिए बजट को 5 गुना बढ़कर 1.25 लाख करोड रुपए कर दिया गया है। फसल बीमा योजना लागू की गई है। न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू किया है। धान की कीमत न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत 2183 रुपए है तो वही छत्तीसगढ़ की सरकार ने 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की है। कांग्रेस पार्टी गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य केवल 1000 रुपए दे रही थी, जिसे भाजपा की सरकार ने 2150 रुपए कर दिया है। छत्तीसगढ़ के मोटा अनाज की खरीदी केंद्र की सरकार करेगी और दुनिया के दूसरे देशों में मोटे अनाज का निर्यात भी करेगी। जानवरों को खुरहा-चपका का टीका नि:शुल्क लगाया जाएगा। किसान समृद्धि केंद्र भी खोले जाएंगे। श्री सिंह ने कहा कि बिना किसान और गाँव के विकास के भारत के समुचित विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। देश में मेडिकल कॉलेज को बढ़ाया गया है ताकि गांव के लोगों का इलाज वहीं हो सके। आदिवासी बच्चों के लिए एकलव्य विद्यालय भी खोले गए हैं और यह सब काम कांग्रेस पार्टी के समय में नहीं हो पाया। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत सभी काम करने वाले मजदूरों को कर्ज देने का काम प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार कर रही है। हमारे महापुरुष बिरसा मुंडा का सम्मान किसी ने नहीं किया, तब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जनवरी को बिरसा मुंडा के जन्म दिवस के रूप में मनाने का काम किया। जहां सारी उम्मीद खत्म हो जाती है, वहां से मोदी की गारंटी का सिलसिला शुरू होता है। देश के किसानों को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त में मिलेगी। आपने डबल इंजन की सरकार बना दी है। जितने वादे हमने किए हैं उन सभी वादों को हम जल्द से जल्द पूरा करेंगे।

रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए देश की माता एवं बहनों के लिए शौचालय बनाकर उन्हें सम्मान के साथ जीने का अवसर प्रदान किया। महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ की सभी विवाहित महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रुपए कल 10 मार्च से ही मिलना प्रारंभ हो जाएगी। भाजपा नए भारत का निर्माण कर रही है। पहले मोबाइल दूसरे देशों में बनता था लेकिन अब भारत में 92% मोबाइल बनाया जा रहा है और भारतवासियों के हाथों से बन रहा है। छत्तीसगढ़ के नौजवान अब मोबाइल बनाते हैं, सड़कें बना रहे हैं, रेलवे लाइन्स बना रहे हैं, तरह-तरह के विकास के काम हो रहे हैं। भाजपा का संकल्प है भारत को विकसित भारत बनाना और भाजपा ने जो कहा है वह किया है। श्री सिंह ने कहा कि 22 जनवरी को प्रभु रामलला अयोध्या में फिर से विराजमान हुए हैं, अब हिंदुस्तान में राम राज्य का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। आज भारत नए युग में प्रवेश कर रहा है। पहले जब अंतरराष्ट्रीय बैठकें होती थीं तो दुनिया भारत की बातों को कभी गंभीरता से नहीं सुनती थी। लेकिन आज भारत जब बोलता है तब पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है। यह दुनिया में भारत की हैसियत बनी है। आज पूरी दुनिया कह रही है कि 21वीं सदी भारत देश की होने वाली है। रूस और यूक्रेन के युद्ध से भारतीय लोगों को सुरक्षित भारत वापस लाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। कांग्रेस शासन में प्रतिदिन 8 से 9 किलोमीटर हाईवे बनती थी आज 30 किलोमीटर प्रतिदिन हाईवे बन रही है। आयुष्मान भारत योजना के तहत देशभर के लोगों को 5 लाख रूपए तक नि:शुल्क इलाज मुहैया करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है।

रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस शासन में कई भ्रष्टाचार के दाग कांग्रेस सरकार और कांग्रेस के ऊपर लगे हैं, लेकिन देश में पिछले 10 वर्षों से मोदी जी के नेतृत्व में चल रही सरकार के ऊपर एक भी भ्रष्टाचार के दाग नहीं लगे हैं। भारत की महिलाओं के सम्मान के लिए विधानसभा एवं लोकसभा में 33% आरक्षण देकर चुनाव में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का काम मोदी सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरुआत की गई है। भारत आज चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। भारत आज तकनीकी क्षेत्र में भी इतना उन्नत हो गया है कि वह सूर्य तक भी पहुंचने की कोशिश कर रहा है। सूर्य यान के माध्यम से 15 लाख किलोमीटर तक की दूरी भारत के वैज्ञानिकों ने पूरी कर ली है। केंद्र सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री विष्णु देव साय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम आदि ने भी सभा को संबोधित किया

बालोद जिले से इस किसान महाकुंभ में सम्मिलित होने वालों में पूर्व विधायक बिरेंद्र साहू प्रीतम साहू जिला महामंत्री भाजपा चेमन देशमुख राकेश यादव जिला मंत्री शरद ठाकुर नरेश साहू प्रदेश कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा पुष्पेंद्र चंद्राकर जगदिश देशमुख सालिक देशमुख हरीश कटघरे सोमेश साहू संतोष गंगवेर मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू कौशल साहू मनीष झा रूपेंद्र सिन्हा टीनेश्वर बघेल दुष्यंत सोनवानी दानेश्वर मिश्रा पवन सोनबरसा सौरभ चोपड़ा भुवन साहू किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रमेश सोनवानी लीलाराम सोनबेर टिका राम सावरे महामंत्री मनोहर सिन्हा हेमंत् साहू कोषाध्यक्ष रोमन सोंनकर जिला मंत्री संदीप बाजपाई धर्मेंद्र साहू मंडल अध्यक्ष गण सुरेश देशमुख मीतेंद्र वैष्णोव ओंकार सिन्हा दिनेश साहू पन्नालाल साहू चैतन्य निषाद टीकाराम निषाद भोला साहू अश्ववान बारले कँहिया यादव कमलेश निषाद बहुर नेताम संतोष साहू कमलेश साहू चोवा राम साहू आदि सहित हजारों कार्यकर्ता गण सम्मिलित हुए.

दिवंगत भाजपा नेता कैलाश नाग के परिजनों से मिले डिप्टी सीएम विजय शर्मा

0
  • नक्सलियों ने कर दी थी बीजापुर जिले के भाजपा नेता कैलाश नाग की हत्या

जगदलपुर उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा रविवार को बस्तर संभाग के बीजापुर जिला पहुंचे। वहां उन्होंने दिवंगत भाजपा नेता कैलाश नाग के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। कैलाश नाग के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधया।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कैलाश नाग के परिजनों को भरोसा दिलाया कि दुख कि इस घड़ी में राज्य सरकार और पूरा भाजपा संगठन नाग परिवार के साथ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय, वन मंत्री केदार कश्यप व पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने भी स्व. कैलाश नाग को श्रद्धांजलि दी तथा दुखी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। ज्ञात हो कि चार दिन पहले जांगला निवासी कैलाश नाग की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बीजापुर जिले में एक सप्ताह के भीतर दो भाजपा नेताओं की हत्या नक्सली कर चुके हैं। इससे पहले 2 मार्च को भाजपाई जनपद सदस्य तिरुपति कटला की नक्सलियों ने हत्या की थी। बीजापुर जिले के भाजपा नेता कैलाश नाग की हत्या जांगला थाना क्षेत्र के कोटमेटा गांव में की गई। गांव में जारी तालाब निर्माण का कार्य में कैलाश नाग की जेसीबी भी लगी हुई है। कैलाश नाग उस तालाब के कार्य स्थल पर मौजूद थे। उसी दौरान वहां पहुंचे सशस्त्र नक्सलियों ने कैलाश नाग को गोलियों से भून डाला था। तालाब निर्माण कार्य में में लगे कैलाश नाग के जेसीबी वाहन को भी नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया था। इससे पहले 2 मार्च को बीजापुर जिले के ग्राम तोयनार में भाजपा नेता एवं जनपद सदस्य तिरुपति कटला की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई थी। उस समय तिरुपति कटला एक विवाह समारोह में गए हुए थे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई छेड़ रखी है। इससे नक्सली बौखला गए हैं और लगातार भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे हैं। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों की पैठ बढ़ती जा रही है। सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा जिलों के धुर नक्सल प्रभावित गांवों में भी सुरक्षा बल कैंप स्थापित कर ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की जमीनी पहल कर रहे हैं। हाल ही में सुकमा जिले के एक बड़े नक्सली नेता के गृहग्राम के 40 युवाओं को छत्तीसगढ़ के विकास से रूबरू कराने के लिए शासन की पहल पर रायपुर भ्रमण के लिए ले जाया गया था। शासन की इस पहल से युवाओं का ह्रदय परिवर्तन हो रहा है और वे नक्सलियों के दुष्प्रचार से विमुख होने लगे हैं। यह बात नक्सलियों को नागवार गुजर रही है और वे भाजपा नेताओं की टारगेट किलिंग कर रहे हैं।

एक उड़ान मातृत्व के नाम’ का हुआ सफल आयोजन

0

जगदलपुर राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन जगदलपुर के अंतर्गत अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में निशा स्वर फाउंडेशन के संग ‘एक उड़ान मातृत्व के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धरमपुरा जगदलपुर में किय गया। मुख्य अतिथि श्रीनिवास राव मद्दी ने महिलाओं की तारीफ़ करते हुए कहा कि नारी जननी है संसार की रचयिता है, शक्ति है। उन्होंने मातृत्व योजना की जानकारी देते हुए बताया की 5000 रुपए तीन किस्तों में गर्भकाल के दौरान और 1000 रुपए जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रत्येक गर्भवती माता को केंद्र सरकार के द्वार दी जा रही है। साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर माह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में ट्रांसफ़र कर दी जाएगी। इसकी पहला किस्त जल्द ही महिलाओं के खाते में जमा होगी। इस प्रकार उन्होंनो केन्द्र और राज्य सरकार को महिलाओं की हित रक्षक सरकार कहा और महिला दिवस की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी।

निशा स्वर फाउंडेशन के संस्थाप निशा नागवंशी ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 215 गर्भवती महिलाओं और 102 मितानिनों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ के क्षेत्र लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के मद्देनजर सम्मानित कर उन्हे उपहार के साथ, सेनेटरी पैड, पोषक लड्डू और गर्भकाल के दौरान क्या करे और क्या ना करे इसकी जानकारी वाला पर्चा दिया गया। साथ ही उन्होंने स्वस्थ विभाग के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए डॉक्टरों और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह की 9 और 24 तारीख को अयोजित किए जाने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आभियान में गर्भवती माताओं की निशुल्क जांच एवं उपचार और पौष्टीक भोजन भी दिया जाता है। इसका उद्देश्य उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हांकित कर उनके सुरक्षित प्रसव की प्लानिंग करना है। ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीनिवास राव मद्दी पूर्व अध्यक्ष वन विकास निगम मंडल, पद्मश्री धरमपाल सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष जगदलपुर वेदवती कश्यप, महापौर सफीरा साहू, नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, निर्मल पाणिग्रही पार्षद, सुधा मिश्रा , सुरेश गुप्ता, लक्ष्मी कश्यप, अतुल कौशल, विजय भारत, एल. ईश्वर राव, शिवेंश मिश्रा, रिंकू पांडे, श्रीपाल नाहटा, निशा स्वर वेलफेयर फाउंडेशन संस्था की संस्थापक निशा नागवंशी, सह संस्थापक झरना मोहंती, सतिंदरपाल सिंह, सुरेंद्र मोहंती, सतीश उपाध्याय, प्रयास चिखिलीकर, रजत जैन, शिवांगी मिश्रा, विशाल नारायण शुक्ला, जिला टिकाकरण अधिकरी डॉ सी. मैत्री, डीपीएम डॉ. रीना लक्ष्मी, डॉ. पूनम गजभीम, डॉ. एंजिल पलक, बी.संतोष, संभागीय सलाहकार, संजीव दुबे शहरी कार्यक्रम प्रबंधक, नईम कुरैशी मितानिन कोऑर्डिनेटर के अलावा मितानिन ट्रेनर, स्टाफ नर्स, सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, बड़ी संख्या में मितानिनें और अन्य लोग उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS