दल्लीराजहरा – जिले की प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के द्वारा दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी तथा कोर कमेटी सदस्यों की सहमति से माननीय जिला अध्यक्ष की अनुशंसा पर आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाला नया बाजार राजहरा के प्रबंधन एवं विकास समिति का अध्यक्ष रमेश गुजर को नियुक्त किया गया है इस नियुक्ति पर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं एवं कहां की शाला के विकास एवं विद्यार्थियों के हित में कार्य करने की कामना से श्री रमेश गुजर को नियुक्त किया गया है इस नियुक्ति में बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष पवन साहू पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी सुदेश सिंह महामंत्री मदन महती महेंद्र सिंह गुड्डू प्रदेश महिला उपाध्यक्ष शीतल नायक नेता प्रतिपक्ष एवं जन भागीदारी अध्यक्ष बॉबी छत्तवाल जिला मंत्री राजेश दसोडे राजू कुकरेजा महेश पांडे सुरेश जयसवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन सुजीत झा भूपेंद्र डहरवाल किरण सिंन्हा, महेंद्र पिपरे, सुखवंती ठाकुर शंकर साहू, लीलावती साहू, , सुभद्रा ठाकुर , राजेश कांमले, सुमित जैन, मनन गुप्ता तोरण लाल साहू, हरीश बाग , सुरेंद्र बेहरा, रमेश जैन, गीता मरकाम, संजीव सिंह, बंटी चोपड़े, एस श्रीजीत दमनदीप सिंह मोहम्मद इमरान हेमंत गौतम सुखवंतीन ठाकुर ताम्रध सुधाकर ममता नेताम श्याम जायसवाल अंकित जायसवाल जनार्दन सिंहरोल दिनेश ठाकुर,शिव भंडारी सहित भाजपा के जेस्ट एवं श्रेष्ठ सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी ।
जमही में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का आयोजन
बालोद जिले के डोंडी ब्लॉक में उपस्वास्थ्य केंद्र सुवरबोड के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र जमही में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का आयोजन किया जाता है। पिरामल स्वास्थ्य के गांधी फेलो शिवानंद मद्धेशिया के द्वारा पिछले छः माह से मातृ एंव शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के संबंध में निरंतर VHSND सत्र में कार्यरत है।
यहाँ पर गर्भवती महिलाओं के पेट की जांच के लिए Examination table, Curtain for privacy एवं अन्य जाँचे जैसे -HIV किट , Ni-kshay kit इत्यादि सुविधा उपलब्ध नहीं थी जिससे गांव की गर्भवती महिलाओं को दूर सीएचसी/ पीएचसी जाना पड़ता था जो माता एवं शिशु दोनों के स्वास्थ्य की दृष्टि से खतरनाक था, इन महत्वपूर्ण दिनों में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
श्री विजय सिंह ठाकुर (BMO), श्री ईश्वर भारती चंद्राकर (BPM) एवम पिरामल स्वास्थ्य के गांधी फेलो शिवानंद मद्धेशिया के सामूहिक प्रयास एवं परिश्रम से डोंडी ब्लॉक के पहले VHSND साइट (आंगनबाड़ी केंद्र जमही) पर Examination table, Curtain for privacy एवं अन्य जांचे जैसे – HIV किट , Ni-shay किट इत्यादि सुविधा उपलब्ध हो गई है जो गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है।
गर्भवती महिलाओं ,CHO,RHO ,
Supervisor, PRI सदस्य एवं ग्रामीणों के बीच खुशी की लहर है, उन्हें अब जांच कराने के लिए दूर सीएचसी/ पीएचसी नहीं जाना पड़ेगा। जो माता एवं शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इस मौके पर पिरामल स्वास्थ्य की ओर से शिवानंद मद्धेशिया, AAM सुवरबोड की CHO कल्पना साहू,RHO गोदावरी साहू,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनसुइया बाई,मितानिन खोरीन बाई, गर्भवती महिलाएं,परस राम साहू, ग्राम के पटेल एवं अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।
धन्यवाद।।
राजहरा माइंस प्लांट के अंदर युवक ने की आत्महत्या
बिगब्रेकिंग न्यूज युवक ने की आत्महत्या सूत्रों से जानकारी के अनुसार आज सुबह 8:00 बजे करीब csw प्लांट में काम करने वाले युवक ने पुराने बंद पड़े लिफ्ट में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक का नाम लखेश्वर पटेल पिता मुकुंद पटेल वार्ड नंबर 5 का रहने वाला बताया जा रहा है जानकारी के अनुसार रात से प्लांट में ड्यूटी था मौके पर पुलिस पहुंच कर आगे की कार्यवाही जारी है सुसाइड करने का कारण पता नही चला है।

वन मंत्री केदार कश्यप ने दी नवाखाई की शुभकामनाएं
जगदलपुर छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने समस्त छत्तीसगढ़ वासियो को नवाखाई त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनायें दी है। श्री कश्यप ने बस्तरिहा बोली में जारी बधाई संदेश में कहा है कि नुआखाई का त्यौहार हमारे पुरखों के जमाने से चला आ रहा है।
यह हमारी परंपरा और संस्कृति का अभिन्न अंग है और हमारी आस्था का प्रतीक भी है। मंत्री श्री कश्यप ने नवाखाई बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि मां अन्नपूर्णा एवं लक्ष्मी की कृपा आप सभी के परिवारों पर बनी रहे आपके घरों में सुख समृद्धि आए और सभी लोग स्वस्थ एवं सूखी रहें। उल्लेखनीय है बस्तर संभाग में नवाखाई का त्यौहार सदियों से मनाया जाता रहा है। यह बस्तर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। बस्तर के गांव गांव में नवाखाई का त्यौहार सामूहिक रूप से मनाया जाता है। यह त्यौहार सामाजिक एकता को भी प्रतिबिंबित करता है।
बस्तर के मयंक पठारिया का राष्ट्रीय स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में चयन
जगदलपुर बस्तर अंचल के युवा लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने शालेय स्टेट लेवल प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन किया है। बस्तर संभाग से लॉन टेनिस प्रतियोगिता हेतु अंडर 14, 17 एवं 19 के खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु दुर्ग गए हुए थे, जिसमे जगदलपुर के रहने वाले मयंक पठारिया ने क्वालिफायर्स खेलते हुए लगातार 4 गेम में दमदार जीत हासिल की। इसी के साथ उनका चयन हैदराबाद में होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता के लिए हो गया है।
मयंक पठारिया कक्षा 12 का छात्र है एवं निर्मल विद्यालय में अध्ययनरत है। अंडर 14 खेलने गए खिलाडियों का भी प्रदर्शन उकृष्ट रहा है। एन. रोहित एवं आदित्य विश्वकर्मा बस एक पॉइंट से राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने से वंचित रह गए। जगदलपुर टेनिस एसोसिएशन के सचिव एवं वरिष्ठ खिलाडी थॉमस फिलिप ने कहा कि बच्चो का प्रदर्शन बहुत दमदार रहा है। बस्तर में प्रतिभाओ की कमी नहीं है हमारा प्रयास यही है की अधिक से अधिक बच्चे बस्तर का प्रतिनिधित्व कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं। बस्तर अंचल से अंडर 14, 17, 19 में क्रमश: एन रोहित, आदित्य विश्वकर्मा, प्रखर आज़ाद, अथर्व मिश्रा, अपूर्व मिश्रा, एकाक्ष सिंह, नैतिक पठारिया, ऑस्टिन जोएल एवं मयंक पठारिया ने चयनित होकर राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में भाग लिया था। जगदलपुर जिला बस्तर के खेल युवा कल्याण विभाग के संचालक राजेंद्र डेकाटे ने उभरते खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
छग में महंगी हुई शराब तो ओड़िशा जिंदाबाद, नगर के मयखानों में परोसी जा रही है ओड़िशा की शराब
- कई बारों में ग्राहकों को दी जाती है ओड़िशा की दारू
- जानकर भी अनजान बने हुए हैं आबकारी अधिकारी
अर्जुन झा–
जगदलपुर एक गजल बेहद लोकप्रिय है – ‘हुई महंगी बहुत शराब कि थोड़ी थोड़ी पिया करो।’ छत्तीसगढ़ सरकार ने शराब महंगी जरूर हो गई है, मगर यहां के मयकशों का डोज कम नहीं हुआ है। छत्तीसगढ़ में शराब महंगी हो गई तो क्या हुआ ओड़िशा जिंदाबाद है न। दरअसल यहां के शराब प्रेमियों को लायसेंसी बारों में भी ओड़िशा की शराब खुलेआम परोसी जा रही है।पूरे बस्तर जिले में ओड़िशा समेत अन्य पड़ोसी राज्यों की शराब खपाई जा रही है। सारा खेल आबकारी विभाग के अधिकारियों की आंखों के सामने हो रहा है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने देसी – विलायती शराब की कीमतों में 20 से लेकर 30 फीसदी तक इजाफा कर दिया है। शराब काफी महंगी हो गई है, मगर महंगाई का रोना रोने वाले विपक्षी नेताओं को लगता है शराब प्रेमियों के साथ हो रहे इस जुल्म से कोई वास्ता नहीं है। वहीं दूसरी ओर बस्तर जिला समेत संभाग के सभी जिलों के शराब प्रेमियों, शराब विक्रेताओं और लायसेंसी बार संचालकों ने छत्तीसगढ़ की महंगी शराब की काट ढूंढ निकाली है। दरअसल बस्तर, सुकमा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव और कांकेर जिलों की सीमाएं पड़ोसी राज्य ओड़िशा, महाराष्ट्र तेलंगाना और आंध्रप्रदेश से लगी हुई हैं। इन राज्यों में शराब छत्तीसगढ़ की अपेक्षा काफी सस्ती है।लिहाजा अब इन राज्यों से शराब मंगाकर बारों में परोसी जाने लगी है और गांव गांव में भी खपाई जाने लगी है। जगदलपुर के बारों में ओड़िशा की शराब परोसी जाने लगी है। नगर एवं पूरे बस्तर जिले में भी ओड़िशा की शराब खापाई जा रही है।यहां के लगभग सभी बारों में उड़ीसा से लाई गई विभिन्न ब्रांड की सस्ती और मंहगी शराब बेची जा रही है आबकारी विभाग सब कुछ जानते हुए भी मौन है। बड़ा कारण यह है कि ओड़िशा में भी अब बीजेपी की सरकार है। ओड़िशा के नेता वहां से बस्तर में अपने लोगो को सेट करके शराब की खेप ला रहे हैं। पर्यटन व्यवसाय बस्तर में समृद्ध है। यहां आने वाले ज्यादातर पर्यटक शराब के शौकीन हैं। उन्हें पीने से मतलब रहता है, शराब छत्तीसगढ़ की हो चाहे ओड़िशा, आंध्रा, तेलंगाना या फिर महाराष्ट्र की हो।छत्तीसगढ़ में दारू मंहगी है इसका फायदा उठाकर उड़ीसा से दारु लाकर बड़े पैमाने पर यह खपाया जाता है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस खेल में छत्तीसगढ़ सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। क्योंकि यहां दूसरे राज्यों से तस्करी करके कई ब्रांडों की शराब की बिक्री हो रही है।राज्य को एक्साइज टैक्स के रूप में मिलने वाली रकम पड़ोसी राज्यों का खजाना भर रही है। आबकारी विभाग को इसकी भनक तो है, मगर अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अधिकारी कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं, यह एक बड़ा यक्ष प्रश्न है। बताया जाता है कि बस्तर जिले के बकावंड, नगरनार के रास्ते ओड़िशा की शराब, सुकमा जिले के कोंटा के रास्ते तेलंगाना और आंध्रप्रदेश की शराब, नारायणपुर, बीजापुर व दंतेवाड़ा जिलों के गांवों के रास्ते तेलंगाना व महाराष्ट्र की शराब और कोंडागांव जिले के गांवों के रास्ते ओड़िशा की शराब लाकर यहां खपाई जा रही है।
बीजेपी ज्वाइन कर ली पार्षद बी. ललिता ने
- नगर निगम सामान्य सभा की बैठक के बीच आई तस्वीर से कांग्रेस में खलबली
- पार्षद बी. ललिता ने लगाया अटकल पर विराम
अर्जुन झा
जगदलपुर क्या बालाजी वार्ड की कांग्रेस पार्षद बी. ललिता ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है? उनके गले में डला भाजपाई दुपट्टा तो कुछ यही कहानी बयां कर रहा है। नगर पालिक निगम जगदलपुर की आज चल रही सामान्य सभा बैठक के बीच पार्षद बी. ललिता की दो ऎसी तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिन्होंने कांग्रेसी खेमे में खलबली मचा दी है। हालांकि शाम होते होते इन अटकलों की हवा खुद बी. ललिता ने निकाल दी।
कांग्रेस पार्षद बी. ललिता से जुड़ी दो तस्वीरों ने जगदलपुर के सियासी गालियारे में तूफान खड़ा कर दिया है। बी. ललिता जगदलपुर नगर निगम के बालाजी वार्ड की निर्वाचित कांग्रेस पार्षद हैं। उनसे जुड़ी दो ऎसी तस्वीरें सामने आई हैं, जो इस बात की तस्दीक करती हैं कि बी. ललिता ने भाजपा का दामन थाम लिया है। एक तस्वीर में बी ललिता उप मुख्यमंत्री अरुण साव, महापौर सफीरा साहू, वरिष्ठ भाजपा पार्षद संजय पाण्डेय एवं अन्य लोगों के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। यह तस्वीर किसी कार्यालय, संभवतः उप मुख्यमंत्री साव के कार्यालय की प्रतीत हो रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में बी. ललिता जगदलपुर की भाजपाई महापौर सफीरा साहू के साथ बैठी दिख रही हैं, उनके और सफीरा साहू के गले में भाजपाई दुपट्टा डला हुआ है और दोनों ही विक्ट्री साइन दिखा रही हैं। नगर में चर्चा चल पड़ी है कि बी. ललिता ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उल्लेखनीय है कि महापौर सफीरा साहू भी पहले कांग्रेसी थीं और कुछ माह पहले ही वे भाजपा में शामिल हो गई थीं। उनके पीछे कुछ कांग्रेसी पार्षदों ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली थी। अब बी. ललिता के कथित रूप से भाजपा में चले जाने की अटकलों के बीच जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है। वहीं आम नागरिक कह रहे हैं कि नगर निगम जगदलपुर का पूरी तरह भगवाकरण हो जाएगा।
बी. ललिता ने किया इंकार
नगर निगम सामान्य सभा की बैठक समाप्त होने के बाद मीडिया ने पार्षद बी. ललिता को घेर लिया। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बी. ललिता ने वायरल तस्वीरों के संबंध में कहा कि वो फोटो गलत हैं, मैं उसका खंडन करती हूं। सफीरा साहू जी साढ़े चार साल से महापौर हैं, उनसे मेरी पर्सनल ट्यूनिंग है। हम दोनों साथ बैठे हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि मैं भाजपा में चली गई। अगर मुझे भाजपा ज्वाइन करनी ही होगी तो डंके की चोट पर करूंगी, मैं किसी से डरती नहीं। बी. ललिता ने कहा -मैं कांग्रेस में हूं, आजीवन कांग्रेस में रहूंगी और मरूंगी तो कांग्रेस के झंडे तले ही।
बीजेपी ज्वाइन कर ली पार्षद बी. ललिता ने
- नगर निगम सामान्य सभा की बैठक के बीच आई तस्वीर से कांग्रेस में खलबली
अर्जुन झा–
जगदलपुर क्या बालाजी वार्ड की कांग्रेस पार्षद बी. ललिता ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है? उनके गले में डला भाजपाई दुपट्टा तो कुछ यही कहानी बयां कर रहा है। नगर पालिक निगम जगदलपुर की आज चल रही सामान्य सभा बैठक के बीच पार्षद बी. ललिता की दो ऎसी तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिन्होंने कांग्रेसी खेमे में खलबली मचा दी है।

कांग्रेस पार्षद बी. ललिता से जुड़ी दो तस्वीरों ने जगदलपुर के सियासी गालियारे में तूफान खड़ा कर दिया है। बी. ललिता जगदलपुर नगर निगम के बालाजी वार्ड की निर्वाचित कांग्रेस पार्षद हैं। उनसे जुड़ी दो ऎसी तस्वीरें सामने आई हैं, जो इस बात की तस्दीक करती हैं कि बी. ललिता ने भाजपा का दामन थाम लिया है। एक तस्वीर में बी ललिता उप मुख्यमंत्री अरुण साव, महापौर सफीरा साहू, वरिष्ठ भाजपा पार्षद संजय पाण्डेय एवं अन्य लोगों के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। यह तस्वीर किसी कार्यालय, संभवतः उप मुख्यमंत्री श्री साव के कार्यालय की प्रतीत हो रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में बी. ललिता जगदलपुर की भाजपाई महापौर सफीरा साहू के साथ बैठी दिख रही हैं, उनके और सफीरा साहू के गले में भाजपाई दुपट्टा डला हुआ है और दोनों ही विक्ट्री साइन दिखा रही हैं। नगर में चर्चा चल पड़ी है कि बी. ललिता ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। समाचार लिखने के दौरान जगदलपुर नगर निगम सामान्य सभा की बैठक चल रही है और पार्षद बी. ललिता भी इस बैठक में मौजूद हैं, लिहाजा उनसे बात नहीं हो पाई। उल्लेखनीय है कि महापौर सफीरा साहू भी पहले कांग्रेसी थीं और कुछ माह पहले ही वे भाजपा में शामिल हो गई थीं। उनके पीछे कुछ कांग्रेसी पार्षदों ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली थी। अब बी. ललिता के भाजपा में चले जाने की अटकलों के बीच जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है। वहीं आम नागरिक कह रहे हैं कि नगर निगम जगदलपुर का पूरी तरह भगवाकरण हो जाएगा।
चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, बाल बाल बचे सवार और चालक
- स्कार्पियो हो गई खाक, सब्जियों का बन गया भर्ता
अर्जुन झा
जगदलपुर बस्तर के किलेपाल के पास एक स्कार्पियो वाहन में भीषण आग लग गई। हादसे में करीब पांच लोग बाल बाल बच गए, मगर आग से स्कार्पियो पूरी तरह खाक हो गई और उसमें रखी सब्जियों का भर्ता बनगया।
मिली जानकारी ग्राम पंचायत चिड़पाल से सब्जी लेकर स्कॉर्पियो सीजी 18 डी 0409 में सवार होकर कुछ लोग साप्ताहिक बाजार कोड़ेनार जा रहे थे। इसी दौरान दिलमिला पेट्रोल पंप के पहले स्कार्पियो के सेंसर से अचानक चिंगारी के साथ धुंआ उठने लगे। धुआं उठते देख चालक हरीश कुंजम (34 वर्ष) ने गाड़ी किनारे खड़ी कर दी। आनन फानन में स्कार्पियो से सभी सवारियां उतर गईं। लोग अपने पास रखी बोतलों और बाल्टी से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे, मगर आग बुझाने में वे नाकाम रहे। कुछ देर बाद ही स्कॉर्पियो में आग लग गई और स्कार्पियो पूरी तरह से जल के राख हो गई। स्कार्पियो की पिछली सीटों और फ्लोर पर रखी सब्जियां भी जल गईं। स्कार्पियो सवार सभी लोग अपनी बाड़ियों में उगी सब्जियों को बेचने के लिए कोड़ेनार के साप्ताहिक बाजार में जा रहे थे। स्कार्पियो में चालक हरीश कुंजाम के साथ उसकी पत्नी अंजली 22 वर्ष, बेटी अनुकृति 2वर्ष, मिटकी 45 वर्ष, भुसको 35 वर्ष सवार थे। ये सभी चिड़पाल स्कूल पारा के निवासी हैं। कोड़ेनार थाना के सहायक उप निरीक्षक बलवीर ने बताया कि जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई थी, मगर देखते ही गाड़ी जलकर खाक हो गई थी। पुलिस कुछ कर पाते उसके पहले सवारी सही समय पर निकल गए थे एक ही गांव के थे सभी सुरक्षित हैं।
सदस्यता अभियान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाजपा का पूरा फोकस
- भाजपा संभाग प्रभारी रजनीश सिंह ने ली बस्तर व चित्रकोट क्षेत्र स्तरीय बैठक
जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी अपने सदस्यता अभियान को तेज करने शहरी क्षेत्र के साथसाथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों पर भी पूरा फोकस कर रही है। भाजपा के बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह सदस्यता अभियान को लेकर पांच दिवसीय बस्तर प्रवास पर हैं। सिंह ने गुरूवार को ग्राम मूली में बस्तर विधानसभा क्षेत्र स्तरीय व ग्राम तोकापाल में चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र स्तरीय बैठक ली।

रजनीश सिंह ने कार्यकर्ताओं को भाजपा सदस्यता अभियान से अवगत कराया और ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा के अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया। बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा के सदस्य बनाने पहली सितम्बर से सदस्यता अभियान आरंभ हुआ है। प्रत्येक कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि वह अपने क्षेत्र, अपने बूथ स्तर पर भाजपा के अधिकतम सदस्य बनाने में अग्रणी रहे। देश सहित प्रदेश में भाजपा की सरकार है, छत्तीसगढ़ में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा के सदस्य बनाना है। घर घर जाकर भाजपा के कार्यकर्ता संपर्क करे व सदस्यता अभियान से जुड़ने आग्रह करें। सदस्यता अभियान संगठन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। बस्तर व चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र स्तरीय बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, विधायक विनायक गोयल, डॉ. सुभाऊ कश्यप, बैदूराम कश्यप, लच्छू राम कश्यप,विद्याशरण तिवारी, मनीराम कश्यप, योगेंद्र पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, परिस बेसरा, उदबोराम नाग, धनुर्जय कश्यप, नारायण सिंह ठाकुर, नरसिंह ठाकुर, फूलसिंह सेठिया, स्नेहलता बैस, पुरूषोत्तम जोशी, परमेश्वर पाण्डेय, नरेंद्र पाण्डेय, नारायण बिसाई आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


