City Media - Page 683 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 683

जगदलपुर क्षेत्र के 6 हाई स्कूलों का हायर सेकंडरी उन्नयन

0
  • राज्य सरकार ने पदों की भी दी स्वीकृति, छह स्कूलों में 54 पदों पर भी होगी भर्ती
  • विधायक जैन को पालकों – स्कूल प्रबंधन ने दी बधाई
  • अभिभावकों की मांग पर मुख्यमंत्री बघेल को विधायक जैन ने दिया था प्रस्ताव

जगदलपुर स्कूल शिक्षा विभाग ने शनिवार को प्रदेश के स्कूलों के उन्नयन की सूची जारी की। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के छह हाई स्कूलों का हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन करने का आदेश जारी किया गया है।

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के जिन छह हाई स्कूलों को हायर सेकंडरी स्कूल में तब्दील किया जाना है, उनमें नेतानार, पोड़ागुड़ा, तुरेनार, पनारापारा (प्रवीर वार्ड), भैरमगंज (सुभाष वार्ड) तथा बांडापारा के स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों के उन्नयन का प्रस्ताव संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बस्तर प्रवास के दौरान दिया था। विधायक की इस पहल से प्रसन्न अभिभावकों ने उन्हें बधाई दी है। विधायक ने हाई स्कूलों के उन्नयन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और शिक्षा मंत्री रवींद्र चौबे का आभार माना है। उन्नयित शालाओं के साथ पद संरचना की सूची भी जारी की गई है।

54 पदों पर होगी भर्ती- नियुक्ति

प्रोन्नत प्रत्येक स्कूल में 4 व्याख्याताओं के साथ शिक्षक, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल, सहायक ग्रेड -3 व भृत्य नियमित के एक- एक पद भी स्वीकृत किए गए हैं। इस प्रकार जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के इन छह स्कूलों में 54 पदों पर भर्ती- नियुक्ति होगी।

भूपेश है तो भरोसा है : जैन

हाईस्कूलों के हायर सेकंडरी में उन्नयन पर विधायक श्री जैन ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब भेंट- मुलाकात के कार्यक्रम में शामिल होने नानगुर आए थे, तब उन्होंने स्कूलों के उन्नयन का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को दिया था। मांग पूरी होने से छात्र- छात्राओं समेत क्षेत्र के लोगों, स्कूल प्रबंधनों व अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।  जैन ने कहा कि भूपेश है तो भरोसा है, की बात एक बार पुन: साकार हुई है।

जर्जर पंचायत भवन में कैसे रखें विकास की बुनियाद

0
  • बगैर कॉलम और मजबूत नींव के बने वर्षो पुराने भवन की हालत हो गई है खस्ता
  • पंचायत के कामकाज और बैठकें बाहर निपटाने की मजबूरी

अर्जुन झा

बकावंड बगैर कॉलम और बिना मजबूत नींव के बनाए गए वर्षों पुराने ग्राम पंचायत भवन की हालत काफी जर्जर हो चली है। पंचायत का कामकाज और ग्रामसभा बैठक का आयोजन बाहर खुले आसमान तले करना पड़ रहा है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि गांव का विकास और ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किस हद तक हो पाता होगा ? यह राम कहानी ग्राम पंचायत मोहलई की है। ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि शिकायत करते – करते थक चुके हैं, मगर जिम्मेदार अधिकारी कोई ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।

बकावंड ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहलई का पंचायत भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। यह भवन दशकों पहले बना था। निर्माण के समय न कॉलम खड़ा किया गया, न ही नींव को मजबूत बनाया गया। प्लास्टर और छत ढलाई में भी जमकर लापरवाही बरती गई थी। नतीजतन भवन खंडहर में तब्दील होता जा रहा है और हिलने भी लगा है। पंचायत भवन की छत और दीवारों का प्लास्टर उधड़ रहा है। छत की छड़ें बाहर निकल आई हैं। दरकी हुई छत से बरसात का पानी टपकता है और दीवारों में सीलन भी आ जाती है। बारिश के मौसम में इस भवन के अंदर पल भर भी बैठा नहीं जा सकता। जब बरसात हो रही होती है, तब ग्राम पंचायत व ग्रामसभा की बैठक किसी अन्य जगह पर आयोजित करनी पड़ती है। सूखे मौसम में भी पंचायत भवन के अंदर बैठकर ग्राम पंचायत का कामकाज निपटाना आसान काम नहीं होता। खतरे का साया हर पल मंडराते रहता है। भवन कब धाराशयी हो जाए, कहा नहीं जा सकता। इस डर के कारण ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच और कर्मचारी वहां घुसने का साहस नहीं जुटा पाते। भयभीत पंच सरपंच और कर्मचारी ग्रामीणों के घरों के आंगन में बैठकर सारा काम निपटाते हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंचायत के नुमाइंदे ग्राम विकास को किस तरह और किस हद तक अंजाम दे पाते होंगे ?

विधायक को दे चुके हैं कई आवेदन

पंचायत भवन की मरम्मत और नव निर्माण पर क्षेत्र के चुने हुए जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारी जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल को कई बार पंचायत भवन निर्माण के लिए आवेदन दिया जा चुका है।बावजूद वे ग्रामीणों की मांग को नजरअंदाज करते आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक श्री बघेल पर विश्वास करके हमने उन्हें अपना विधायक चुना है, लेकिन हमारी एक भी मांग को वे पूरा नहीं कर पाए हैं। ग्रामीण श्री बघेल से खासे नाराज हैं।

जनपद सीईओ नहीं दे रहे हैं ध्यान

मजबूरी में ग्रामसभा बैठक व पंचायत की मीटिंग पंचायत भवन के बाहर की जा रही है। अभी बरसात के दिनों में बाहर बैठक करने में ग्रामीणों और सरपंच पंचों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सरपंच बीरनाथ ने जनपद पंचायत बकावंड के सीईओ को कई बार आवेदन भवन की दशा से अवगत करा चुके हैं, लेकिन ग्राम पंचायत भवन के लिए कुछ भी आज तक नहीं हुआ है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग (आरईएस) के अधिकारियों से भी इस बाबत फरियाद की जा चुकी है, मगर वे भी कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। बताया गया है कि नया भवन बनाने के लिए आरईएस की ओर जनपद पंचायत में प्रस्ताव भेजा गया है। इस प्रस्ताव पर आज तक विचार नहीं किया जा सका है।

विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों में जगाई गई उत्सुकता

0
  •  मिडिल स्कूल अलनार में विज्ञान मेला का आयोजन

जगदलपुर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत पूर्व माध्यमिक शाला अलनार में विज्ञान गणित टीएम मेला एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन मेगा कलस्टर स्तर पर किया गया। इसमें बड़े मुरमा, नानगुर, अलनार व गुमालवाड़ा के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

22 सितंबर को विकासखंड जगदलपुर के अलनार स्थित मिडिल स्कूल कैम्पस में यह आयोजन संपन्न हुआl विज्ञान एवं वैज्ञानिक अभिरुचि जागृत करने तथा बच्चों में वैज्ञानिक अभिप्रेरणा के लिए सरकार की महत्वपूर्ण योजना राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान गतिविधियों एवं कबाड़ से जुगाड़ बनाने की तकनीक सिखाने आयोजित विज्ञान मेला के प्रश्नमंच में प्राथमिक एवं माध्यमिक विभाग के बच्चे शामिल हुए। प्राथमिक शालाओं एवं माध्यमिक शालाओं के शिक्षक गणित एवं विज्ञान टीएम के साथ उपस्थित थे। शिक्षकों ने अपने विद्यालयों में किए जाने वाले नवाचार को सभी शिक्षकों के साथ साझा किया। संयोजक संकुल केंद्र समन्वयक भूपेश पाणिग्रही, सरोज सेठिया, रमेश सोनी, रुधिर जोशी थे और आयोजक माध्यमिक शाला अलनार थी। कार्यक्रम में पीजी राव, सुखबीर सिंह नेगी, सतीश शर्मा, मनीष अहीर मुख्य निर्णायक थे। मांझीगुड़ा के राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक महेश सेठिया ने बच्चों का उत्साहवर्धन कर उन्हें गणित और विज्ञान के नए मॉडल बनाने प्रेरित किया। मेगा कलस्टर के समस्त शिक्षकों का सहयोग रहा। प्रतियोगिता में टीएम एवं बच्चों को विकासखंड स्तर के लिए चयन किया गया।

इन बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

मिडिल स्कूल वर्ग के गणित टीएम में प्रथम इमरान खान शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बड़े मुरमा, विज्ञान टीएम में प्रथम प्रेम नायक बड़े कवाली,

विज्ञान प्रश्न मंच में प्रथम प्रतिभा दुखी बड़े मुरमा रहे।

प्राथमिक शाला वर्ग के गणित टीएम में प्रथम राजप्रताप मिंज प्राथमिक शाला चिलकुटी, विज्ञान टीएम में प्रथम राजेश कुमार प्राथमिक शाला बुरकली, विज्ञान प्रश्न मंच में प्रथम जनक राम प्राथमिक शाला बड़े कवाली रहे। सभी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सतीश शर्मा ने किया।

भाजपा की परिवर्तन यात्रा को जनता ने नकारा : बैज

0
  •  हार के डर से बार – बार रद्द हो रहा है छ्ग अमित शाह का दौरा : कांग्रेस
  • पिछले कार्यक्रम के कड़वे अनुभव से हताश हो चुके हैं केंद्रीय मंत्री अमित शाह

रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा को छत्तीसगढ़ की जनता ने नकार दिया है। जनता इस यात्रा में शामिल ही नहीं होना चाहती। पूरी ताकत देशभर से केंद्रीय नेताओें को बुलाने के बाद भी भाजपा की परिवर्तन यात्राओं में होने वाली सभा में सामान्य नुक्कड़ सभाओं के बराबर भी भीड़ नहीं जुट रही है।

दीपक बैज ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में अवश्यंभावी हार, भाजपा के प्रति भयंकर जनाक्रोश और भूपेश सरकार को मिलते अपार जन स्नेह के भय से भाजपा के केंद्रीय नेता छत्तीसगढ़ में आयोजित परिवर्तन यात्रा व अन्य कार्यक्रमों में आने से कतरा रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा दूसरी बार रद्द होना इस बात का सबूत है। बैज ने कहा कि पिछली बार जब अमित शाह कांग्रेस के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने छत्तीसगढ़ आए थे, तब महज 1 हजार लोगों की क्षमता वाला हॉल भी पूरी तरह भर नहीं पाया था। उसके बाद दंतेवाड़ा में परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए अमित शाह आने वाले थे, मगर भीड़ नहीं जुट पाने से अमित शाह ने अपना दौरा रद्द कर दिया और भाजपा ने मौसम का बहाना बना दिया। उसके बाद किरकिरी से बचने के लिए भाजपा ने स्मृति ईरानी के परिवर्तन यात्रा में शामिल होने का जुमला छोड़ा, मगर स्मृति ईरानी भी जगदलपुर तक पहुंची और दंतेवाड़ा की परिवर्तन यात्रा में शामिल न होकर जगदलपुर से ही लौट गईं। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता टकटकी लगाकर केंद्रीय नेताओं की राह देखते रहे, मगर कोई भी परिवर्तन यात्रा में नहीं पहुंचा। 22 सितंबर को भी गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा था, जिसे बिना कोई कारण बताए रद्द कर दिया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को अच्छी तरह पता है कि जनहित में काम करने वाली भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ उनके पास कोई मजबूत मुद्दा नहीं है, जिसके दम पर वह भूपेश सरकार को घेर पाए। भूसे के ढेर में सुई की तरह भाजपा मुद्दा खोज रही है, मगर कोई सफलता नहीं मिलने के कारण भाजपा हताश हो गई है। केंद्रीय नेतृत्व के लगातार छत्तीसगढ़ दौरों के बाद उनके सामने यह भी स्पष्ट हो चुका है कि 15 साल दमन, भ्रष्टाचार, और नाकामियों की रमन सरकार के कुकर्म अब भी आमजन भूली नहीं है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के सामने यह स्पष्ट है कि भूपेश सरकार के नवाचारी जन कल्याणकारी कामों और पूरे किए गए वादों के सामने मोदी, शाह और भाजपा नेताओं के लोकलुभावन भाषण निरर्थक हैं। इसीलिए उन्हें लगातार अपने दौरे रद्द करने पड़ रहे हैं

सफ़ाई मित्र सुरक्षा शिविर के अंतर्गत सफ़ाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण

0

नगर पंचायत चिखलाकसा में आज दिनांक 22.09.23 को सफ़ाई मित्र सुरक्षा शिविर के अंतर्गत सफ़ाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं सरकारी योजनाओं से सम्बंधित आवेदन फार्म लिये गए! जिसमें कुल 09 आवेदन प्राप्त हुए उक्त कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भिखी मसीया, उपाध्यक्ष  अब्दुल इब्राहिम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरविन्नाथ

योगी, उपअभियन्ता  राकेश कुमार पाठक , संदीप वर्मा (A P M), डॉ ऋषभ सांडिल्य, हेमशंकर साहू (लैब टेक्नीशियन), राहुल ( फार्मा),राधिका यादव (ANM), प्रशान्त कौशल (वाहन चालक) नगर पंचायत के समस्त अधिकारी/कर्मचारी राकेश साहू, सन्नी चौधरी, महेंद्र साहू (PIU), राहुल मेंढे, योगेश दुबे, संतलाल गहरवार, केशव , रुपराय, नरेश, चंद्रशेखर चन्द्राकर , दुरेन्द, बंटी, एवं समस्त कर्मचारी गण व स्व सहायता महिला समूह के सभी सदस्यगण ,तथा नगरवासियों आदि की उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया !

डीएवी स्कूल प्रबंधन द्वारा फीस जमा करने के लिए पालको से बात न करके बच्चों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना और उसपर किसी तरह की कार्यवाही का न होना दुर्भाग्यपूर्ण, सांसद प्रतिनिधि

0

आज राजहरा खदान समूह के सांसद प्रतिनिधि मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज एक स्मरण पत्र मुख्य महाप्रबंधक (खदान) /चैयरमेन, एल.एम.सी. कमेटी

डी.ए.व्ही. इस्पात सीनि सेके. पब्लिक स्कूल राजहरा माइंस को दिया और ईसकी प्रतिलिपि अनुविभागीय दंडाधिकारी दल्ली राजहरा को भी दिया गया।और ईस स्मरण पत्र से उनको बताया गया है कि डी.ए.व्ही. स्कूल प्रबंधन एवं बी.एस.पी. प्रबंधन द्वारा बच्चों से दबाव पूर्वक फीस जमा करने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा प्रवेश पत्र प्रदान नहीं करने व परीक्षा से वंचित रखने की शिकायत एवं ठेका श्रमिकों के बच्चे एवं गैर बी.एस.पी. बच्चों से फीस नहीं

लिये जाने पर कार्यवाही किये जाने के संबंध में स्मरण हमारे द्वारा प्रेषित पत्र दिनांक 09.09.2023 एवं 11.09.2023 को दिया गया था किंतु आज दिनांक उसपर किसी भी तरह की कार्यवाही का न होना दुर्भाग्यपूर्ण है और शिकायत कर्ता को ईसकी किसी भी तरह की जानकारी न देना निराशाजनक है।

विदित हो कि डी.ए.व्ही. स्कूल प्रबंधन एवं बी.एस.पी. प्रबंधन द्वारा बच्चों की फीस को

लेकर उन्हें प्रताड़ित किये जाने के संबंध में हमने आपके समक्ष उपरोक्त संदर्भित तिथियों में पत्र प्रेषित किये थे। किन्तु उक्त पत्रों पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। तत्संबंध में अनुविभागीय अधिकारी, डौण्डी द्वारा दिनांक 12.09.2023 को एक बैठक आयोजित की गई थी, किन्तु इस बैठक को अपरिहार्य कारणों से आगामी तिथि तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। किन्तु उसके बाद अब तक कोई

बैठक नहीं हुई है। और इस पर अब तक क्या कार्यवाही की गई है, इससे हमें अवगत भी नहीं कराया गया है। जो कि बहुत ही निराशाजनक है। आज लगभग 13 दिन बीत जाने के बाद भी इतने संवेदनशील मुद्दे पर किसी प्रकार की कार्यवाही का न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही एल.एम.सी. चेयनमेन महोदय से आग्रह है कि जिस दिन बच्चों से फीस जमा कराने के संबंध में दबाव पूर्वक बच्चों से स्कूल में

आवेदन लिखाया गया था, उस दिन का स्कूल का सीसी टीवी फुटेज सुरक्षित रखवाने का कष्ट करें। और जिन पालको ने आपको लिखित शिकायत की है उसपर तत्काल कड़ी कार्यवाही करें जिससे उन पालको को यह विश्वास हो कि अगर स्कूल प्रबंधन द्वारा हमारे बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया जाता है तो उनपर उचित कार्यवाही की जावेगी। किंतु बीएसपी प्रबंधन की स्कूल के बच्चों और पीड़ित पालको की समस्याओं पर गंभीर नहीं दिख रही जो राजहरा नगर के बच्चों और पालको के लिए चिंता का विषय है।

अतः हम इस स्मरण पत्र के माध्यम से आपको अवगत कराना चाहते हैं कि अविलम्ब इस

मुद्दे पर बैठक आयोजित कर सभी समस्याओं का समाधान करते हुए दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाये। और एक उदाहरण प्रस्तुत किया जावे कि स्कूलों में शिक्षा के अधिकार अधिनियम और बाल संरक्षण अधिकारों का नियमत पालन हो सकें।

 

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया

0

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान दिनांक 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2023 अंतर्गत जनपद पंचायत डॉडी द्वारा अभियान की शुरुआत 15 सितंबर से सर्व ग्राम पंचायत के युवा मितान क्लब के सदस्यों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंडी  डी डी मंडले द्वारा जनपद सभागार कक्ष में स्वच्छता शपथ दिलाई जाकर प्रारंभ किया गया स्वछता ही सेवा कार्यक्रम तहत आज दिनाक 21/09/23 को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसुमकसा के छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर ओ डी एफ प्लस ग्राम बनाने हेतु स्वछता का संदेश प्रदान किया जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी  डी डी मंडले, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा  योगेश देवांगन, डी एस यादव विकासखण्ड समन्वयक, पिंकी padoti संकुल समन्वयक ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, संजय बैस जनपद सदस्य जनपद पंचायत डोंडी,नितिन जैन, स्वच्छाग्रही महिलाएं, हायर सेकेण्डरी स्कूल कुसुमकसा के शिक्षक गण एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

मेमन ने छोड़ी जोगी कांग्रेस, मिलाया पंजे से हाथ

0
  • बैज, बाबा और महंत के समक्ष कांग्रेस में शामिल हुए इब्राहिम मेमन

रायपुर जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के जोगी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इब्राहिम मेमन ने कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर जोगी कांग्रेस छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया।  मेमन पीसीसी चीफ दीपक बैज, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव बाबा और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के समक्ष कोंग्रेस में शामिल हुए। इब्राहिम मेमन को पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कांग्रेसी गमछा पहनाकर विधिवत कांग्रेस प्रवेश करवाया। इब्राहिम मेमन को दीपक बैज डॉ. चरण दास महंत और टीएस सिंहदेव ने शुभकामनाएं दी।

महिला आरक्षण स्वागत योग्य कदम : शिरोमणि माथुर

0
  •  नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने से बहुत खुशी हुई

दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ साहित्यकार और समाजसेविका डॉ. शिरोमणि माथुर ने महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति वंदन अधिनियम को स्वागत योग्य पहल बताते हुए बिल पारित होने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि महिलाओं के हित में लाया गया विधेयक सर्वदा प्रशंसनीय है। भारत की महिलाएं लंबे समय से समाज में उपेक्षित रही हैं। उनका स्थान दोयम दर्जे का रहा है। कुछ क्षेत्रों में उन्हें ज्यादा ही परेशानी का सामना करना पड़ता रहा है।

डॉ. शिरोमणि माथुर ने कहा है कि इस नए कानून के बन जाने से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और उन्हें कुछ नया करने की प्रेरणा भी मिलेगी। यह दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाने योग्य है। उन्होंने कहा – मैने नारी जागरण और सामाजिक विकास के लिए लंबे समय तक काम किया है। पहले हम महिलाएं अपने लिए सिर्फ 10 प्रतिशत आरक्षण की मांग करती थीं। राजीव गांधी ने स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण दिलाया, जिससे उनमें बड़ी जागरूकता आई। अब नए कानून से महिलाओं में नया उत्साह जागेगा और देश के विकास में वे बढ़ चढ़कर योगदान दे सकेंगी।

डॉ. माथुर ने कहा कि हमारी इच्छा है कि आरक्षण को 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाए, लेकिन जो भी मिला है, वो स्वागत योग्य है। हमारी संसद और सरकार बधाई के पात्र है।

हुक्मरानों को मुंह चिढ़ा रही है जैबेल पंचायत की यह सड़क

0

बकावंड विकासखंड बकावंड में विकास के दावे की हवा जनपद पंचायत के अधिकारी और सरपंच व सचिव निकाल रहे हैं। इनकी विकास विरोधी करतूतों के कारण प्रदेश की कांग्रेस सरकार की छवि धूमिल हो रही है।

जनपद पंचायत के अधिकारियों, पंचायत सचिव और सरपंच की मनमानी एवं लापरवाही का खामियाजा शालेय विद्यार्थियों, ग्रामीण महिलाओं और लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बस्तर विधायक और बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल इस इलाके विकास और सड़को के निर्माण हेतु राशि देने की बात तो करते है, लेकिन वे जनपद अधिकारी, सरपंच, सचिव की कारगुजारियों पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। इसीलिए विधायक की सारी कोशिशों पर पानी फिर जाता है।

ग्राम पंचायत जैबेल 2 के भगत पारा के छात्र एवं छात्राओं एवं ग्रामीण को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों का विकास विरोधी चेहरा बकावंड जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत जैबेल -2 में सामने आया है। ग्राम पंचायत जैबेल 2 के भगत पारा में रास्ता इतना खराब है कि उस पर आवाजाही करना दुघर्टना का कारण बन रहा है। सड़क की दुर्दशा पर सरपंच व सचिव ध्यान नहीं दे रहे हैं। वार्ड पंच अजमेर ने बताया कि यहां के स्कूल छात्र – छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवाजाही करते समय गिरकर के कई विद्यार्थी गंभीर रूप से चोटिल भी हो चुके हैं। पगडंडीनुमा यह सड़क मिट्टी से बनी है और बारिश के मौसम में कीचड़ से सराबोर हो गई है। इस सड़क पर एक कदम भी चल पाना मुश्किल है। विद्यार्थी जान जोखिम में डालकर इसी सड़क पर सफर कर स्कूल जाते हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS