City Media - Page 765 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 765

निगम में कमीशनखोरी, करोड़ों की मशीन हुई कबाड़ : पाण्डेय

0
  • महापौर सफीरा साहू, सभापति कविता साहू, अधिकारी – कर्मचारी पूरी तरह दोषी : संजय पाण्डेय

जगदलपुर नगर निगम की सामान्य सभा बैठक में लगाए गए प्रश्नों पर चर्चा नहीं कराने के कारण नाराज भाजपा पार्षदों और भाजपा नेताओं ने एसएलआरएम सेंटर प्रवीण वार्ड और एसएलआरएम सेंटर डोंगा घाट शिव मंदिर वार्ड का दौरा किया। भाजपा दल आज प्रातः 11 बजे प्रवीण वार्ड पहुँच कर वहाँ पर कार्यरत सेंटर में महिला स्वसहायता समूह की सदस्याओं से बात की। सेंटर में अव्यवस्था, अनियमितताएं और दूषित वातावरण से वार्ड में फैल रही गंदगी के संबंध में भी वार्ड वासियों से बातचीत की गई। विदित हो कि निगम की सामान्य सभा में पार्षदद्व्य राजपाल कसेर एवं निर्मल पाणिग्रही के द्वारा एसएलआरएम सेंटर में चल रही अनियमितता के संबंध में प्रश्न लगाए गए थे। नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि महापौर सफीरा साहू की बहुमत वाली तानाशाही और अध्यक्षा कविता साहू के कांग्रेसी व्यवहार के कारण इन प्रश्नों पर कोई चर्चा नहीं होने दी गई और सदन की बैठक को तानाशाहीपूर्वक समाप्त करने की घोषणा कर दी गई। संजय पांडे ने कहा है कि सदन में प्रश्न पर चर्चा क्यों नहीं कराई गई, इसकी वजह स्थल पर जाने पर पता चलता है। क्योंकि इन दो सेंटरों में लगभग डेढ़ करोड़ रु. से ज्यादा की लागत से वैट कंपोस्ट मशीन दिसंबर 2022 में खरीदी गई थी। तबसे यह मशीन बंद पड़ी है। जून 2023 में इसे चलाने का प्रयास किया गया, परंतु सफलता नहीं मिली और इसकी मोटर ख़राब हो गई। मोटर आज पर्यंत नहीं बन सकी है। प्रवीर वार्ड में उसका चैनल चलता है परंतु वहाँ से 1 किलो खाद का उत्पादन अभी तक नहीं किया गया है। इन मशीनों के साथ लगभग 10 लाख रुपए की जी कंपोज़िंग पाउडर भी निगम को मिलना था, निगम को नहीं मिला। ऊपर ही ऊपर 10 लाख रुपये निगम के नेता और अधिकारी हज़म कर गए। दो साल पहले 45 लाख रु. में खरीदी गई पटका मशीन, बेलन मशीन एक दिन भी नहीं चलाई जा सकी है। पांडे ने कहा है कि केंद्र सरकार के पैसे का ऐसा बेजा उपयोग और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ भी नहीं है। जो सुविधाएं सेंटर की महिलाओं को मिलनी थी और जिसके दम पर उनकी आय के साधन बढ़ने थे, वह सब पूरी तरह से भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गए हैं। इसके लिए निगम मेयर सफीरा साहू, सभापति कविता साहू ,अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह से दोषी हैं।

एक किलो खाद का भी उत्पादन नहीं हुआ : कसेर

नगर निगम में भाजपा पार्षद दल के सचेतक राजपाल कसेर ने कहा है कि महिलाओं का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए केंद्र सरकार ने यह उपक्रम चलाया है। उसका पूरी तरह दुरूपयोग हो रहा है। नगर निगम के कर्ताधर्ता सिर्फ अपना कमीशन खाने मे व्यस्त हैं। बदले में किसी भी प्रकार की सुविधा या समूह की सदस्यों की आय बढ़ाने के लिए उपाय नहीं किए जा रहे हैं। प्रवीर वार्ड और डोंगाघाट में कंपोस्ट मशीनों से 1 किलो भी गोबर खाद पैदा नहीं की गई है।जबकि इन मशीनों को खरीदे लगभग छह माह बीत गए हैं।*बॉक्स**रिहायशी इलाके में किया जा रहा है कचरा डंप : निर्मल*शिव मंदिर वार्ड के पार्षद निर्मल पाणीग्रही ने बताया कि जब से सेंटर बना है, तबसे डोंगाघाट के लोगों का जीना दूभर हो गया है। सेंटर से सौ मीटर दूर एक बड़े गड्ढे में नगर निगम अपना कचरा डंप कर रहा है। कचरa लेकर आने वाले ड्राइवरों का कहना है कि आयुक्त और सेनेटरी इंस्पेक्टर हेमंत श्रीवास ने उन्हें यहां कचरा डम्प करने के लिए कहा है। वस्तुतः यह जगह कचरा फेंकने के लिए नोटिफाईड ही नहीं है। निगम के जिम्मेदार अपना डीजल बचाने और भ्रष्टाचार करने के लिए रिहायशी इलाक़े में गंदगी फैला रहे हैं। यदि निगम यहां कचरा डंप करना बंद नहीं करेगा तो वो शीघ्र वार्ड वासियों के साथ जाकर एफआईआर दर्ज कराएंगे।

जनता की सेहत से खिलवाड़ : योगेश

प्रवीर वार्ड निवासी योगेश ठाकुर ने कहा है कि एसएलआरएम सेंटरों में किसी भी प्रकार की दवाइयों का छिड़काव नहीं होता है। सफाई के लिए कोई मानक तय नहीं है। इसके कारण पूरे क्षेत्र में मक्खी और मच्छर का प्रकोप है। गत वर्ष इसी वजह से यहां डेंगू का प्रकोप फैल गया था और दर्जनों लोग इस रोग की चपेट में आ गए थे। दल का नेतृत्व कर रहे संजय पांडे ने कहा है कि यदि 10 दिनों में जिम्मेदारों लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई और इन मशीनों से उत्पादन शुरू नहीं किया गया, तो भारतीय जनता पार्टी धरना प्रदर्शन व आंदोलन करेगी। दल में संजय पांडे, निर्मल पाणिग्रही, राजपाल केशर, धनसिंग नायक, योगेश ठाकुर, योगेश शुकला, अतुल कौशल, पंकज आचार्य, रवि कश्यप, रमन चौहान, योगेश मिश्रा, राज पाण्डे, प्रेम यादव, प्रेम सेठिया, वार्ड के नरेंद्र गुप्ता, विकास गुप्ता, बुधराम एवं अन्य वार्डवासी शामिल थे।

शिविर में पचासों लोगों ने कराई सेहत की जांच, मिला उपचार भी

0
  • शहरी स्वास्थ्य मिशन ने किया था वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

जगदलपुर बस्तर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन जगदलपुर द्वारा शहर के शहीद पार्क में शनिवार को सुबह 6 से 11 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य संस्थाओं ने भी सहयोग दिया। इनमें से प्रमुख तौर पर बस्तर फूड, चेतना चाइल्ड, शमिल हैं। शहरी कार्यक्रम प्रबंधक संजीव दुबे ने बताया कि यह शिविर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने व असंतुलित खानपान से होने वाली बीमारियों से बचाव, सामान्य मौसमी बीमारियों के उपचार व बचाव के उद्देश से आयोजितकिया गया था।उपस्थित लोगों ने लाईन में लेकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।शिविर में लोगों की बीपी और शुगर लेवल की जांच कर उन्हें बीमारी से बचाव के उपाय बताए गए और नियंत्रण हेतु दवाएं दी गईं। डाइट एक्सपर्ट एवं खाद्य सलाहकार सरोज साहू और काव्या नायडू ने नियमित भोजन श्रृंखला एवं स्वस्थ व पौष्टिक आहार के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई। साथ ही साथ उन्हें नियमित आहार जो उनके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं उसकी भी जानकारी दी गई।

एक भी नहीं मिला एचआईवी पॉजिटिव

260 से अधिक लोगों ने इस शिविरका लाभ उठाया। 208 लोगों की बीपी व शुगर जांच की गई। 112 लोग शुगर (मधुमेह) के मरीज और 78 उच्च रक्तचाप के प्रभावी पाए गए। सभी को लक्षणों के आधार पर उपचार दिया गया। साथ ही 32 लोगों की आंखों की जांच की गई। शिविर में 23 ऐसे लोग भी पहुंचे थे, जो सर्दी, खांसी, बुखार से प्रभावित थे। उन्हें जांच के बाद उचित उपचार दिया गया। शिविर में चेतना चाइल्ड द्वारा 17 लोगो की एचआईवी जांच की गई।खुशी की बात यह रही कि एक भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं मिला।

आईजी सुंदर राज ने भी कराया चेकअप

बस्तर रेंज के आईजी सुंदर राज पी. ने भी स्वास्थ शिविर में पहुंचकर गतिविधियों की जानकारी स्वास्थ विभाग की टीम से लेने के पश्चात बस्तर फूड फॉर्म और भूमिका दी दंतेवाड़ा द्वारा लगाए गए स्थानीय उत्पादों के संबंध में भी पूरी जानकारी हासिल की। इससे पहले आईजी ने भी अपना हेल्थ चेकअप कराया। इस दौरान बस्तर फूड फार्म की संचालिका शेख रजिया ने स्थानीय ऑर्गेनिक उत्पादों के संबंध में आईजी सुंदर राज पी को विस्तार से जानकारी दी। रजिया ने कहा कि उत्पादों का उपयोग अधिक से अधिक हो इसके लिए और प्रयास किए जाने की जरूरत है। शिविर के दौरान उपस्थित क्राइस्ट कॉलेज एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे सहयोग की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की गई। स्वास्थ शिविर में प्रमुख रूप से सीएमएचओ डॉ. आरके चतुर्वेदी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री, डॉ. केएम गुप्ता, डॉ. विराट तिवारी, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन जगदलपुर से प्रशांत श्रीवास्तव, नरेश मरकाम, पूजा विश्वास, शिवानी नायक, एलिसा जॉय, वर्षा नामदेव, संगीता राय, कमलबाती, लिंगराज, मोहन कश्यप, अन्य कर्मचारियों व समाजसेवियों का योगदान रहा।

हैं तैयार हम शिविर में प्रशिक्षित हुए बस्तर के भी कांग्रेस नेता

0

जगदलपुर आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए कांग्रेस ने कवायद तेज कर दी है। कांग्रेस पार्टी चुनाव में बड़ी जीत के लिए अपने कार्यकर्त्ताओं जमीनी स्तर पर प्रशिक्षण देने वाली है। इस संदर्भ में रायपुर में ‘हैं तैयार हम’ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रशिक्षणार्थियों को पार्टी के सिद्धांत, रीती नीति व कई ऐसी व्यवहारिक जानकारियां उपलब्ध कराईं जो आगामी दिनों में होने वाले प्रशिक्षण मे मील का पत्थर साबित होंगी। इस प्रशिक्षण शिविर में राज्य ऊर्जा विकास अभिकरण अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, उर्दू बोर्ड के सदस्य सत्तार अली, दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अवधेश गौतम सहित बस्तर के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।

बस्तर के लोगो को भोज के लिए सीएम हाउस से नेवता

0
  • भेंट मुलाक़ात के दौरान मुख्यमंत्री ने खाया था भोजन

जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल बस्तर के लोगों के साथ दो पहर का भोजन करेंगे जिसके लिए उन्हें रायपुर स्थित निवास मे आमंत्रित किया गया हैं। मुख्यमंत्री से नेवता पाकर बस्तरवासी गदगद हैं। ज्ञात हो कि भेंट मुलाक़ात के दौरान मुख्यमंत्री ने कई घरों में जाकर भोजन ग्रहण किया था और आथित्य से मुख्यमंत्री गदगद हैं।बस्तर जिले से जाने वाले जगदलपुर विधानसभा के नानगुर निवासी नीलू बघेल रायपुर रवाना हो गए। बघेल के साथ उनका परिवार भी रवाना हुआ हैं और वह लोग भी प्रफुल्लित नज़र आए। कल दोपहर को परिवार सहित उनसे मुलाक़ात होंगी तो और प्रसन्ता होगी। दूसरी तरफ बस्तर संभाग के 12 विधानसभा के अलग अलग गाँव के लोग भी शामिल होंगे। इन विधानसभा के कांग्रेसी पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

मामूली थी आग की घटना, कोई बड़ी क्षति नहीं हुई : डॉ. मरकाम

0
  • बीएमओ डॉ. हरीश मरकाम ने गड़बड़ी से भी किया इंकार

बकावंड स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कल सुबह लगी आग की घटना को खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश मरकाम ने मामूली घटना करार दिया है। उन्होंने कहा है कि इस घटना में कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है। डॉ. मरकाम ने अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य से भी अपना कोई वास्ता नहीं रहने की बात कही है। शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकावंड में गुरुवार को सुबह करीब 10.30 बजे अचानक आग लग गई थी। राजेश कुमार सोनी नामक युवक आग की चपेट में आकर झुलस गया था। पुलिस जवानों ने एसी को अलग कर उसमें तथा तारों में लगी आग को बुझाया था। आग मामूली रूप से लगी थी और उस पर समय रहते काबू पा लिया गया। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बकावंड के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश मरकाम ने कहा है कि आग लगने की घटना साधारण थी। इससे न अस्पताल को और न ही किसी व्यक्ति को कोई बड़ा नुकसान पहुंचा है। डॉ. मरकाम ने बताया कि अस्पताल में चल रहे निर्माण व इलेक्ट्रीफिकेशन के कार्य को जिला स्तर से कराया जा रहा है। बीएमओ का इस निर्माण कार्य व इलेक्ट्रीफिकेशन से कोई सीधा संबंध नहीं है। डॉ. मरकाम ने कहा कि बीएमओ की हैसियत से मैं उच्च अधिकारी के आदेश का पालन कर रहा हूं। जिस तरह का काम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरभा, लोहंडीगुड़ा, भानपुरी आदि में हुआ है, वैसा ही काम अब बकावंड में चल रहा है। यहां भी विभागीय निर्देश एवं प्रकियाओं के तहत काम हो रहा है।

रामाराम से मुख्यमंत्री साधेंगे चुनावी तीर,25 को सुकमा मे लगेगा चौपालजिले को देंगे करोड़ो की सौगात

0

जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राम वन गमन पथ मे शामिल सुकमा जिले के रामाराम मे अपने उड़न खटोले से उतरेंगे। वहां स्थित मंदिर मे पूजा अर्चना कर राम नाम रटने वाले बीजेपी को उसी की भाषा में जवाब देंगे। ऐसा माना जा रहा हैं कि आचार संहिता पूर्व यह उनकी यह आखरी सभा हो सकती हैं जिसके तहत सुकमा जिला मुख्यालय मे आयोजित कार्यक्रम में करोड़ो की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री के 25 जून को संभावित प्रवास हो देखते हुए प्रशासन जुट गया हैं और कलेक्टर हरीश जिला अधिकारियो की एक महत्वपूर्ण बैठक ले रहे हैं।

पूर्व खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि देकर विधायक जैन ने कैरम विजेताओं को दिया पुरस्कार

0

जगदलपुर शहर के फ्रेंड्स क्लब के तत्वावधान में नॉक आउट कैरम प्रतियोगिता का समापन राउतपारा में गुरुवार शाम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने पूर्व खिलाडियों अमित आर्या की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर संबोधन दिया। उन्होने कैरम को बेहतरीन इनडोर खेल निरुपित किया और भविष्य में हरसंभव मदद का दिलासा दिया।

एकल विजेता सतीश राव व उप विजेता विप्लव साहा, युगल विजेता सतीश राव व विप्लव साहा तथा उप विजेता सत्येंद्र आर्या व निक्की डेनियल समेत अन्य खिलाड़ियों को जैन ने पुरस्कार प्रदान किया। दिनेश, राजेश यादव, नबी खान, नन्हा दुबे, राजेश सिंह, जीतू नागरानी, इरशाद ढेबर, आकाश सिंह, जगदीशचंद्र जारी री, रमेश विश्वकर्मा, के तारकेश्वर राव, इकबाल भाई, सुदर्शन विश्वकर्मा, गंभीर नाग को श्रेष्ठ खिलाडियों के रूप में पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह के दौरान क्लब के एम वेंकट राव, दिनेश सिंह, अख्तर नगरिया, अंजन सेना, बादल राय, किशोर सिंह, रितेश सोनी, अनिल बवेजा, बचेका अध्यक्ष मनीष शर्मा, यशवर्धन राव, गौरनाथ नाग, सूर्या पाणि आदि मौजूद थे।

डॉ. राजन के पेंशन प्रकरण पर लगाएं रोक : अजय प्रताप सिंह

0
  • स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने संचालक को पत्र भेजकर उठाई है मांग

जगदलपुर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने संचालक स्वास्थ्य सेवाएं छग शासन को पत्र लिखकर सेवानिवृत संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर डॉ. डी. राजन के पेंशन प्रकरण और अंतिम भुगतान का निराकरण न करने का आग्रह किया है। संघ ने डॉ. राजन के खिलाफ विभिन्न मामलों की जांच जारी रहने का हवाला देते हुए यह मांग उठाई है। संघ के प्रांत उपाध्यक्ष एवं बस्तर जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार ने संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को प्रेषित पत्र में बताया है कि डॉ. राजन ने बस्तर जिले में बीएमओ तोकापाल, सीएमएचओ बस्तर और संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर रहने के दौरान अपने पद का दुरूपयोग करते हुए अनेक अनियमितताएं की हैं। सीएचसी तोकापाल में बीएमओ पद पर पदस्थ रहने के दौरान उन्होंने 92 हजार 720 रु. का फर्जी टीए बिल पेशकर राशि का आहरण किया था। सीएमएचओ बस्तर रहते हुए उन्होंने निविदा की अनुमोदित दर से अधिक दरों पर सामग्रियों का भुगतान किया था।संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर संभाग के पद पर रहते हुए डॉ. राजन ने खंड विस्तार प्रशिक्षकों की पदोन्नति के बाद पदस्थापना के नाम पर अवैध वसूली की गई थी। डॉ. राजन ने सीएमएचओ पद पर रहते हुए महिला कर्मचारी सोनिया प्रमोद यादव को अभद्र भाषा का प्रयोग कर प्रताड़ित किया था, जिसकी जांच भी लंबित है। इन अनियमितताओं की जांच हेतु संघ द्वारा उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई, किंतु डॉ. राजन अपने पद का दबाव डालकर जाचं को प्रभावित करते रहे। आज तक उनके विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई है। अजय प्रताप सिंह परिहार ने कहा है कि सोनिया प्रमोद यादव को प्रताड़ित किए जाने के मामले की जांच राज्य महिला आयोग कर रहा है। पहले दौर की सुनवाई हो चुकी है। वहीं भ्रष्टाचार के अन्य मामलों में भी जांच प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा है कि सभी मामलों की जांच पूरी हो जाने के बाद ही डॉ. राजन के पेंशन प्रकरण और अंतिम भुगतान का निराकरण किया जाना चाहिए।

प्राधिकृत अधिकारी दूर करेंगे किसानों की समस्या : सेठिया

0
  • बकावंड मे कृषि कल्याण बोर्ड सदस्य सेठिया भी जमीन पर उतरे

बकावंड खेती किसानी का वक्त सिर पर है और उधर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक मर्यादित की लेम्पस सोसाइटियों के प्रबंधक हड़ताल पर चले गए हैं। खेती का सारा दारो मदार इन्हीं सोसाइटियों पर टिका रहता है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने अब रणनीति बदली हैं। सरकार द्वारा मनोनीत प्राधिकृत अधिकारी अब एक्शन मोड मे आकर किसानों की सारी दिक्कतें दूर करेंगे। इसकी शुरुआत हो गई है। बकावंड ब्लॉक में कृषि कल्याण बोर्ड मेंबर जानकी राम सेठिया स्वयं लेंपस सोसाइटी पहुंच कर किसानों की समस्या से रूबरू हो रहे हैं। बस्तर में बकावंड ब्लॉक कृषि प्रधान क्षेत्र है। यहां प्रगतिशील किसानों के साथ-साथ बड़ी संख्या मे छोटे मझोले किसान भी हैं और उनको किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इस पर पैनी नजर रखी जा रही है।किसान कल्याण बोर्ड सदस्य जानकी राम सेठिया ने शुक्रवार को बकावंड लैंपस सोसाइटी पहुंचकर किसानों की समस्याओं का समाधान किया। सेठिया ने किसानों से उनकी खाद बीज की जरूरतों के बारे में पूछा और मौजूद कर्मचारियों के सहयोग से खाद बीज उपलब्ध कराने की बात कही।

जानकी राम सेठिया ने कहा कि भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री रहते और राज्य में कांग्रेस की सरकार रहते किसानों को कोई तकलीफ नहीं होने दी जाएगी। सभी किसानों को समय पर खाद, बीज और कृषि ऋण उपलब्ध कराए जाएंगे। सेठिया ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के दुख दर्द को भलीभांति समझती है और किसानों की हर समस्या को दूर करने प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जिस तरह धान व अन्य कृषि उपजों तथा वनोपजों का समर्थन मूल्य बढ़ाकर इनकी खरीदी शुरू की है, वह पूरे देश के लिए नजीर बन गया है। ऐसी किसान हितैषी सरकार किसानों को संकट में पड़े नहीं रहने देगी।

सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई और प्रशिक्षण जरूरी: रेखचंद

0
  • ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में विधायक जैन ने की शिरकत

जगदलपुर गुरुवार शाम शहर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन थे।प्रशिक्षणार्थियों और प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए रेखचंद जैन ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ ही उनके मानसिक व भौतिक विकास के लिए खेलकूद कैंप अत्यधिक जरूरी हैं। इनसे न केवल खेलों की बारीकियों की जानकारी मिलती है, अपितु अनुशासन, भाईचारा और धैर्य जैसे गुण भी विकसित होते हैं। जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शहर के खेल मैदानों के कायाकल्प के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध कराने की पहल की जैन ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। साथ ही बेहतर आयोजन के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों- प्रशिक्षकों व समस्त आयोजकों की सराहना की। समारोह के दौरान पद्मश्री धर्मपाल सैनी, नगर निगम महापौर सफिरा साहू, इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, अनवर खान, यशवर्धन राव, सूर्या पाणि, गौरनाथ नाग, लैखन बघेल, खेल व युवा कल्याण विभाग के अधिकारी राजेंद्र डेकाटे, वरिष्ठ प्रशिक्षक नबी मोहम्मद, संजय विश्वकर्मा, गौतम कुंडू, वेद प्रकाश सोनी, धीरेंद्र पटनायक, अफजल अली, कोटेश्वर राव, राजेश त्रिपाठी, सुब्बा राव, सुनील समेत सैकड़ों प्रशिक्षणार्थी बच्चे मौजूद थे।

बच्चों से मिला ऐसा प्यार !

समापन समारोह में पहुंचे जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन का जन्मदिवस 11 जून को था। इसके चार दिन पश्चात आयोजित समारोह से कार्यक्रम समाप्ति के बाद जब वे जाने लगे तो बच्चों ने जिद कर उनसे जन्म दिन का केक कटवाया तथा उनके साथ फोटो खिंचवाई। कुछ बच्चों ने सेल्फी भी ली। विधायक जैन के प्रति बच्चों के इस अपनेपन, प्यार व स्नेह की चर्चा बाद में भी होती रही।

MOST POPULAR

HOT NEWS