City Media - Page 766 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 766

बेंजाम ने सुरगुड़ा में लगाई तुमचो विधायक, तुमचो गांव चौपाल

0
  • विधायक राजमन बेंजाम ने ग्रामीणों के समक्ष रखी भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियां
  • ग्रामीणों की समस्याओं का निदान भी किया चित्रकोट के विधायक ने

लोहंडीगुड़ा विधायक राजमन बेंजाम चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड लोहंडीगुड़ा की ग्राम पंचायत सुरगुड़ा में “तुमचो विधायक, तुमचो गांव” कार्यक्रम के तहत जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से रूबरू हुए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण किया। बेंजाम ने ग्राम पंचायत तोयर में लगभग दो करोड़ रु. की लागत वाले जल जीवन मिशन के कार्य का भूमिपूजन भी किया। विधायक बेंजाम ने ग्राम सुरगुड़ा के ग्रामवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निराकरण करते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए। विधायक ने ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ धान खरीदी कर देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। आदिवासी हितैषी भूपेश सरकार देवगुड़ियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए 5 लाख प्रदान कर रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ की सभी प्रमुख फसलों एवं उद्यानिकी फसलों के उत्पादक कृषकों को प्रति वर्ष 9 हजार रु. प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। कोदो, कुटकी, रागी उत्पादक कृषकों को भी इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।

प्रदेश सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर एवं आदिवासी परिवार के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से उच्च स्तरीय सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल खोल रखे हैं। लघु वनोपज संग्रहण में छत्तीसगढ़ देश में पहले स्थान पर है। समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले समर्थन मूल्य पर खरीदी जाने वाली लघु वनोपजों की संख्या 7 से बढ़ाकर 65 कर दी गई है। तेंदूपत्ता संग्राहकों की आय बढ़ाने के लिए तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि 2500 रूपए से 4000 रूपए प्रति मानक बोरा कर दी गई है। साथ ही शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के मुखिया की आकस्मिक मृत्यु, दुर्घटनाजनित मृत्यु, पूर्ण विकलांगता तथा आंशिक विकलांगता की स्थिति में अनुदान सहायता उपलब्ध कराने का भी प्रावधान भूपेश बघेल की सरकार ने किया है।

आदिवासियों की आस्था का सम्मान

विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिवासियों की आस्था के मान सम्मान का भी पूरा ध्यान रखा है।मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना के तहत अनुसूचित क्षेत्र के ग्रामों में जनजातियों के उत्सवों, त्यौहारों, मेला, मड़ई, जात्रा पर्व, सरना पूजा, देवगुड़ी, नवाखाई, छेरछेरा, अक्ती, हरेली आदि उत्सवों, त्यौहारों, संस्कृति को संरक्षित करने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत को प्रति वर्ष 10 हजार रूपए दो किस्तों में दिए जा रहे हैं। भूपेश बघेल की सरकार आदिवासियों के तीज त्यौहारों की संस्कृति एवं परंपरा को संरक्षित करने एवं इन त्यौहारों, उत्सवों को मूल स्वरूप में आगामी पीढ़ी को हस्तांतरण तथा सांस्कृतिक परम्पराओं को संरक्षित करने का कार्य भी कर रही है। आज ही विधायक राजमन बेंजाम ने ग्राम पंचायत तोयर में एक करोड़ 99 लाख 98 हजार रु. की लागत की सौगात देते हुए जल जीवन मिशन के कार्य का भूमिपूजन भी किया।

घटिया कार्यों की आग में जला बकावंड का सरकारी अस्पताल

0
  • शॉट सर्किट से हॉस्पिटल में लगी आग, एक युवक झुलस गया
  • इलेक्ट्रिफिकेशन में घटिया वायर, विद्युत फिटिंग से भड़की आग

अर्जुन झा

बकावंड स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कल सुबह आग लग गई। आग में एक युवक मामूली तौर पर झुलस गया। वहीं बेडशीट समेत कुछ अन्य कपड़े भी जल गए। आग की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है, लेकिन मुख्य कारण कुछ और ही है। अस्पताल में इलेक्ट्रीफिकेशन के लिए घटिया वायर, उपकरण और अन्य निर्माण में स्तरहीन लकड़ियों का उपयोग किए जाने के कारण आग भड़की थी, ऐसा माना जा रहा है। शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकावंड में गुरुवार को सुबह करीब 10.30 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि वहां मौजूद लोगों को सम्हलने का मौका नहीं मिल पाया। बताया जाता है कि वहां लगे एसी और तारों से चिंगारियां उठने लगीं और पूरी वायरिंग धू धूकर जलने लगीं। पास बैठा राजेश कुमार सोनी नामक युवक चिंगारियों की चपेट में आकर झुलस गया। कमरे में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों को तत्काल बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस जवानों ने एसी को अलग कर उसमें तथा तारों में लगी आग को बुझाया। झुलसे राजेश का अस्पताल में ही प्राथमिक उपचार किया गया। अचानक आग लगने से मरीज, उनके परिजन और हॉस्पिटल स्टॉफ के सारे सदस्य सहम गए थे। घटना के समय वहां अस्पताल के सभी कर्मचारी उपस्थित थे तथा डॉक्टर्स ओपीडी में बैठकर मरीजों का ईलाज कर रहे थे। आग लगने की सूचना मिलते ही पूरे कैंपस में हड़कंप मच गया और अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। आग मामूली रूप से लगी थी और उस पर समय रहते काबू पा लिया गया। इसलिए बड़ी अनहोनी नहीं हो पाई। अन्यथा जान माल का भारी नुकसान हो जाता।

घटिया विद्युतीकरण और निर्माण है वजह

सूत्र बताते हैं कि बीएमओ ने अस्पताल के निर्माण और इलेक्ट्रीफिकेशन में जमकर अनियमितता बरती है। जो विद्युत चलित उपकरण लगवाए गए हैं, वे निहायत ही घटिया स्तर के हैं। उनकी गुणवत्ता का जरा भी ध्यान नहीं रखा गया है। विद्युतीकरण में बहुत ही हल्के दर्जे के वायरों का इस्तेमाल किया गया है। निर्माण में उपयोग की गई लकड़ियां भी घटिया स्तर की और जल्द जलने वाली हैं। चंद रुपयों के लोभ में बकावंड के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों ने अस्पताल भवन निर्माण, विद्युतीकरण, फर्नीचर आदि में जमकर गड़बड़ी की है। इसकी परिणति आग लगने की घटना के रूप में सामने आई है। अभी तो मामूली हादसा ही हुआ है, भविष्य में गंभीर दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

बीएमओ ने कटवा दिए बीस पेड़

कलेक्टर के फरमान को धता बताते हुए स्थानीय बीएमओ ने अस्पताल परिसर में स्थित लगभग बीस नग हरे भरे पेड़ों को कटवा दिया है। बस्तर के कलेक्टर विजय दयाराम के. ने साफ तौर पर हिदायत दे रखी है कि किसी भी निर्माण कार्य को पर्यावरण को जरा भी क्षति पहुंचाए बिना पूर्ण किया जाए। वहीं बकावंड में पदस्थ विकासखंड चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल परिसर में स्थित करीब बीस हरे भरे पेड़ों को कटवाकर न सिर्फ कलेक्टर के निर्देश की धज्जियां उड़ाई हैं, बल्कि पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। उनके इस कृत्य की जमकर आलोचना हो रही है। कलेक्टर विजय दयाराम के. जबसे बस्तर जिले में पदस्थ हुए हैं, पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार पहल कर रहे हैं। हाल ही में कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करते समय अधिकारियों से साफ तौर पर कहा था कि स्वास्थ्य केंद्रों में निर्माण कार्य पेड़ों को क्षति पहुंचाए बिना अंजाम दिए जाएं। कलेक्टर के इस हिदायत को सामने आए हफ्ता भी नहीं गुजरा था कि बकावंड विकासखंड मुख्यालय में अनेक हरे भरे पेड़ों को जमींदोज कर दिए जाने की त्रासदीपूर्ण घटना सामने आ गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित लगभग बीस विशाल पेड़ों को मौजूदा विकासखंड चिकित्सा अधिकारी ने कटवा दिए। ये पेड़ पूर्व के खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा लगवाए गए थे और विशाल आकार ले चुके थे। वर्तमान बीएमओ ने इन पेड़ों की कटाई के लिए सक्षम अधिकारी अथवा वन विभाग से अनुमति भी नहीं ली थी। इस तरह बीएमओ ने पर्यावरण को तो भारी नुकसान पहुंचाया ही, कलेक्टर के फरमान की भी हत्या कर दी। स्थानीय पर्यावरण प्रेमी नागरिक बीएमओ के इस कृत्य की खुलकर आलोचना करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बकावंड में पदस्थ वन विभाग के अफसरों ने भी इस अवैध कटाई को रोकने की पहल नहीं की।

करेंगे कड़ी कार्रवाई

बकावंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी आग, पेड़ों की अवैध कटाई तथा अन्य अनियमितताओं की जांच कराई जाएगी। इन मामलों में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूर की जाएगी।

अर्मत्य और आदित्य बंसल का चयन एनईईटी में

0

जगदलपुर एनटीए द्वारा आयोजित एनईईटी यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शहर के दो होनहारों ने सफलता हासिल की है। शहर के मशहूर गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ. सुकृति बंसल व एससी बंसल के पौत्र एवं डॉ. सुलभ व ममता बंसल के सुपुत्रद्वय अमर्त्य बंसल व आदित्य बंसल कक्षा 12वीं की पढ़ाई के साथ – साथ एनईईटी की परीक्षा में भी शामिल हुए और पहले प्रयास में ही उन्होंने सफलता हासिल कर ली। अमर्त्य बंसल ने 638 अंक के साथ 99.47 परसेंटाइल एवं आदित्य बंसल ने 479 अंक के साथ 93.57 परसेंटाइल अर्जित कर मेडिकल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। दोनों होनहारों की इस सफलता से परिवार सहित पूरा बस्तर गौरवान्वित हुआ है।

अधूरे वेतन समझौते को पूर्ण करने एवं ठेका मजदूरों की मांगों पर सीटू का महा धरना

0

दल्लीराजहरा स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीटू) के आह्वान पर सेल कर्मियों की वेज रिवीजन एवं लंबित मांगों को लेकर आज स्थानीय हिंदुस्तान स्टील एंप्लाइज यूनियन सीटू राजहरा के नेतृत्व में खदान कर्मचारियों ने माइंस ऑफिस के समक्ष विशाल महाधरना किया । उल्लेखनीय है कि सेल के नियमित कर्मचारियों के आधे अधूरे वेतन समझौते और ठेका मजदूरों की वेतन बढ़ोतरी पर प्रबंधन के नकारात्मक रवैए के खिलाफ खदान सहित पूरे सेल के कर्मचारी बेहद आक्रोशित है। सेल की तमाम इकाइयों में बिगत एक वर्ष से अलग-अलग प्रकार से धरना प्रदर्शन के माध्यम से यह प्रयास किया गया कि प्रबंधन जल्द से जल्द एनजेसीएस की बैठक बुलाकर लंबित मुद्दों का निराकरण करे, लेकिन सेल प्रबंधन अपने अड़ियल रवैया पर डटा हुआ है । लगभग एक वर्ष से इन मुद्दों पर कोई पहल प्रबंधन की ओर से नहीं की जा रही है। प्रबंधन के इस रवैया से क्षुब्ध, स्टील वर्कर्स फेडरेशन आफ इंडिया ( सीटू) ने अब ठान लिया है कि सेल में सिलसिलेवार संघर्ष को तेज करते हुए प्रबंधन से आर-पार की लड़ाई करनी होगी ।

इसी रणनीति के तहत पूरे सेल में 15 और 16 जून को विशाल धरना कर प्रबंधन को आगाह किए जाने का कार्यक्रम किया जा रहा है । दल्ली राजहरा में आयोजित खदान कर्मियों के धरने को संबोधित करते हुए यूनियन के सचिव प्रकाश क्षत्रिय ने कहा कि सेल प्रबंधन का रवैया न केवल नकारात्मक है बल्कि श्रमिक विरोधी भी है। प्रबंधन लगातार किसी न किसी बहाने सेल कर्मचारियों को मिली हुई सुविधाओं और लाभों में एकतरफा ढंग से कटौती करने के आदेश जारी करते जा रहा है। ग्रेज्युटी सीलिंग का आदेश इसका ज्वलंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सेल में पहली बार ऐसा हुआ है जब बहुमत यूनियनों के हस्ताक्षर से सेल कर्मियों पर एक नुकसानदेह,और अधूरा वेतन समझौता लाद दिया गया। बेहद कम एमजीबी पर 10 साल के लिए किया गया वेतन समझौता किसी भी कीमत पर कर्मचारियों के हित में नहीं है। इस समझौते में 39 माह के एरियर्स के संबंध में कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं किए जाने के कारण सेल के कर्मचारी एरियर्स से आज तक वंचित है । इसी तरह नाइट शिफ्ट एलाउंस एचआरए एवं अन्य भक्तों पर मात्र कमेटी बनाकर छोड़ दिया गया है ,जिन कमेटियों की बैठक तक नहीं हो रही है। आक्रोशितकर्मचारी अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर उतार रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान संघर्ष के बिना नहीं निकलने वाला है। उन्होंने कहा कि बहुमत के आधार पर समझौते पर हस्ताक्षर करने वाली यूनियने अब ना तो प्रबंधन से कुछ करवा पा रही है और ना ही संघर्ष के मैदान में उतरने को तैयार है। निश्चित रूप से यह रवैया किसी गुप्त समझौते की ओर इशारा करता है। एनजेसीएस ने बहुमत की परिपाटी सेल कर्मचारियों को बहुत ही खतरनाक स्थिति में ले जाने वाली है। बोनस के मुद्दे पर भी बहुमत के आधार पर जो फार्मूला तय किया गया उससे कर्मचारियों को नुकसान होना तय है। कर्मचारियों को ट्रेड यूनियनों का चरित्र पहचान कर संघर्षरत संगठन के साथ खडा होना होगा तभी इस तानाशाह प्रबंधन से हम अपने अधिकारों को बचा पायेंगे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

यूनियन के अध्यक्ष पुरषोत्तम सिमैया ने कहा कि कर्मचारियों को नुकसान पहुंचाकर चुप्पी साधे यूनियनों से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती है।खदान की भी कुछ यूनियनों ने खदान कर्मचारियों का दासा 10% की जगह 8% करवा दिया।जिसके खिलाफ सीटू आज भी संघर्षरत है।हमें नये बेसिक पर 10% दासा हर हाल में चाहिए। यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि सेल के ठेका मजदूरों के साथ प्रबंधन व बहुमत यूनियनों ने बहुत बडी धोखाधड़ी की है। 30 जून का हडताल में यूनियनों ने वादा किया था कि नियमित व ठेका कर्मचारियों का वेतन समझौता एक साथ किया जायेगा लेकिन अक्टूबर में ठेका मजदूरों को दरकिनार कर एक आधा अधूरा समझौता कर लिया गया। ठेका मजदूरों को मात्र कमेटी का लालीपॉप ही मिल पाया।इस कमेटी में भी प्रबंधन मात्र ए डब्ल्यू ए में 30% बढोतरी का शर्मनाक प्रस्ताव देकर चुप हो गया। ठेका मजदूरों के लिए अच्छे वेतन की मांग का एक कानूनी आधार है आज सेल ठेका मजदूर नियमित कर्मचारियों का पूरा काम संभाल रहे हैं, जबकि एन जे सी एस एग्रीमेंट और कांट्रैक्ट लेबर एक्ट में स्पष्ट है कि ठेका मजदूरों को स्थायी प्रकृति के काम में नहीं लगाया जा सकता, फिर भी प्रबंधन द्वारा जब इन मजदूरों से नियमित कर्मचारियों का काम लिया जा रहा है , तो इन्हें नियमित कर्मचारियों की तरह वेतन एवं सुविधाएं क्यों नहीं मिलनी चाहिए ।सीटू ठेका मजदूरों के वेतन बढ़ोतरी की जायज मांग के लिए संघर्ष हेतु प्रतिबद्ध है। एवं सभी यूनियनों से भी अपील है ठेका मजदूरों के योगदान को देखते हुए संघर्ष में सभी साथ दें । यूनियन के उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि आज सेल में नियमित एवं ठेका मजदूरों के स्थिति एक ही है, जहां एक और नियमित कर्मचारियों का वेतन समझौता आधा अधूरा पड़ा है, वही ठेका मजदूरों का भी वेतन समझौता लंबित है। इसलिए दोनों ही वर्गों को एक साथ मिलकर संघर्ष करना होगा। तभी हम अपनी सभी मांगों को एवं अधिकारों को हासिल कर सकते हैं ।उन्होंने कहा कि सीटू इस लड़ाई को और व्यापक बनाकर अंतिम अंजाम तक पहुंचाने के लिए अब पूरी तरह तैयार है, जरूरत पड़ी तो पूरे सेल में जल्द ही हड़ताल का आह्वान किया जाएगा ।आज के महा धरना के दौरान यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने सीजीएम माइंस से मुलाकात कर सेल चेयरमैन को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा जिसमें दो अतिरिक्त इंक्रीमेंट, 39 माह का एरियर्स, नाइट शिफ्ट एलाउंस एवं एचआरए तथा दासा में बढ़ोतरी, पदनाम मुद्दे का तत्काल निराकरण करने,एवं ठेका मजदूरों का वेतन समझौता व दुर्घटना बीमा करने की मांग को प्रमुखता से रखा गया है। आज के इस महा धरना में यूनियन के पदाधिकारीगण जे गुरुवुलु, चार्ली वर्गिस, मुकेश मानस, विजय शर्मा, मान सिंह कनवर,इंद्रदमन सिंह ठाकुर, रामाधीन राम, बृजमोहन, सुनील, प्रशांत त्रिवेदी, सुजीत मुखर्जी,हरिश्चन्द्र मंढारे, बी एल रोकडे, यशवंत भंडारी, सुजीत मंडल, गिरीश सिंह, यसवंत सिंह, भोज राम साहू, जसवंत, कमलेश,मंगेश,अजय चौबे, गंगाधर साहू,सुरेश,ईश्वर खरे, भास्कर दर्रो,बबलू शाह, सहित सैकड़ों लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं आगे के संघर्ष के लिए भी अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की ।

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवयिकाऐं कर रहे महावारी प्रबंधन के लिए जागरूकता सर्वे

0

रक्तदाता दिवस के अवसर पर जहां समस्त समाजसेवी संगठन, एन्जियो व डॉक्टरों द्वरा रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं l वहीं रक्त से जुड़ी हुई एक और विषय महावारी प्रबंधन के ऊपर राष्ट्रीय सेवा योजना के कुछ स्वयंसेवक एवं सेविकाएं जागरूकता सर्वे कर प्रकाश डाल रहे हैं l ताकि लोगों को रक्त से जुड़ी इस विषय की भी जागरूकता व जानकारी हो सके और माहवारी के दिनों में महिलाएं व बालिकाएं स्वयं को स्वतंत्र और स्वास्थ्य अनुभव कर अपने आप का ख्याल रखने में तो सब सक्षम रहे , साथ ही साथ हमारे भाइयों समाज के पुरुषों को भी इन दिनों की तकलीफों से रुबरु करवाया जा सके ।जिन्हें इनकी जानकारी नहीं रह पाती उन्हें भी इसकी सामान्य जानकारी हो यह सर्वे एक क्वेश्चन पेपर फार्म के जरिए किया जा रहा हैl जिसमें मानवीय विचारों के ऊपर माहवारी विषय से लेकर प्रश्न है यह सर्वे दिनांक 14 जून 2023 को जिला अस्पताल बालोद में रक्त दाताओ को रक्तदान से पहले फॉर्म देकर जानकारी देते हुए सर्वे किया गया एवं श्योर सक्सेस प्राइवेट आईटीआई कॉलेज में छात्र एवं छात्राओं को महावारी की जानकारी देते हुए उसके प्रबंधन जानकारी हेतु सर्वे किया गया l जिसमें मुख्य रुप से राष्ट्रीय सेवा योजना की वरिष्ठ स्वयंसेविका कल्पना बम्बोडे़, मनीषा राणा एवं जय किशन साहू तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त स्वयंसेवक एवं सेविकाऐं उपस्थित रहे इनका मार्गदर्शन राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठन डॉ लीना साहू द्वारा किया जा रहा । इस सर्वे के पश्चात बालिकाओं का कहना रहा कि उन्हें इस फॉर्म को भरने के बाद स्वयं की झिझक दूर हुई वहीं लड़कों का अनुभव रहा कि उन्हें इस प्रकार की जानकारियां पहले बहुत ही कम दी गई है या फिर कुछ लोगों को इस बारे में पता ही नहीं था l इस फॉर्म को भरने के बाद उन्होंने अपने आप में इस विषय को समझने के लिए स्वयं को तैयार किया और आगे चलकर वह अपनी माताओं एवं बहनों को माहवारी के समय स्वच्छ और स्वस्थ खान-पान अपनाने की सलाह व समय देंगे l जिससे उन्हें इन दिनों ज्यादा तकलीफ ना उठाना पड़े।स्वयंसेवयिका कल्पना बम्बोडे़ ने बताया कि यह विषय एक सर्वे के रूप में इसलिए किया जा रहा है l ताकि लोगों का विचार जान सके कि आज के समय में भी लोग महावारी को किस प्रकार समझते हैं क्या आज भी कुप्रथा का चलन है कि लोग जागरूक हो गए हैं।

पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों के मध्य क्राइम समीक्षा बैठक आयोजित की गई

0

14.06.2023 अपराधों पर अंकुश लगाने, अवैध कारोबारियों पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने, स्थाई गिरफ्तारी वारंट की तामिली तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिए गए कड़े निर्देश। आगामी चुनाव हेतू बाहर से आने वाले फोर्स के रुकने की व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट होने पर मार्ग डायवर्ट क्लियर करने समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा।दिनांक 14.06.2023 को पुलिस कार्यालय बालोद में पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों के मध्य क्राइम समीक्षा मीटिंग आयोजित हुई।

उक्त मीटिंग में अवैध जुआ सट्टा पर लगाम कसने, अवैध शराब बिक्री करने वाले कारोबारियों पर कार्यवाही करने, अपराधों पर अंकुश लगाने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किए गए। साथ ही स्थाई गिरफ्तारी वारंटो की तामिली करने, अपराधियों की फाईल बनाने, प्रतिबंधातमक कार्यवाही करने, थानों में आने वाले शिकायत आवेदनों की निराकरण, थाना क्षेत्रों पर भ्रमण कर नाकाबंदी पोस्ट की चेकिंग करने हेतू कड़े आदेश दिए गए। मीटिंग के दौरान चुनाव को लेकर वीआईपी सुरक्षा, रूट मूवमेंट, मार्ग क्लियर एवं डायवर्ट व चुनाव ड्युटी हेतु आने वाले फोर्स के रुकने की व्यवस्था समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई।क्राइम मीटिंग में अति. पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी, डीएसपी गीता वाधवानी, सीएसपी राजहरा करण उके, डीएसपी बोनीफास एक्का, डीएसपी एसएस मौर्य, प्रशिक्षु डीएसपी दीपक भगत, समेत समस्त थाना प्रभारी उपस्थित हुए।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सांई के जलाभिषेक में सपरिवार शामिल हुए राजीव शर्मा

0

जगदलपुर शहर के धरमपुरा साईं मंदिर में प्रथम बार आयोजित महाकुंभ अभिषेक में आंध्रप्रदेश से आए पंडितों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया गया। कार्यक्रम में इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सपरिवार शामिल होकर पूजा अर्चना और जलाभिषेक किया। शर्मा ने बस्तर एवं छत्तीसगढ़ में सुख, शांति, समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

पीसीसी की वर्चुअल बैठक में शामिल हुए जिलाध्यक्ष शर्मा

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों सहित कार्यक्रमों की रूपरेखा व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु जिलाध्यक्षों व प्रभारियों की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई।शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा ने इस वर्चुअल बैठक में अपनी बात रखते हुए कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का प्रसार-प्रचार सोशल व इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही जन-जन तक पहुंचाने संगठन अपनी अहम व महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आसन्न चुनाव हेतु जोन, सेक्टर, बूथ व अनुभाग स्तर पर विशेष फोकस व माइक्रो मैनेजमेंट सहित तैयार कार्ययोजना का विस्तार किया जा रहा है।

पूरी रकम लेने के बाद भी पेटी ठेकेदार ने किया अधूरा काम

0
  • तरह तरह के हठकंडे अपनाकर बाहरी ठेकेदारों को परेशान करते हैं स्थानीय छोटे ठेकेदार
  • पेटी कांट्रेक्टर शेख कयामुद्दीन के खिलाफ सबूतों के साथ शिकायत


नारायणपुर बस्तर संभाग में नक्सली समस्या की आड़ में बाहरी बड़े ठेकेदारों को स्थानीय छोटे ठेकेदार किस कदर परेशान करते हैं, इसका एक उदाहरण नारायणपुर में सामने आया है। नारायणपुर जिले के तेलसी में पुलिस विभाग के लिए फायरिंग रेंज निर्माण का ठेका रायपुर के मेमर्स एसपी सिन्हा (मनोज सिन्हा) द्वारा लिया गया था। मेमर्स एसपी सिन्हा ने उस कार्य को वहां के लोकल पेटी ठेकेदार शेख कयामुद्दीन को दे दिया। कार्य के एवज में जितने पैसों के भुगतान की बात हुई थी, उसका पूर्ण भुगतान मेमर्स एसपी सिन्हा द्वारा कर दिया गया। इसकी पावती उनके पास उपलब्ध है।


परंतु बाहरी ठेकेदार होने के कारण देख लोकल पेटी ठेकेदार शेख कयामुद्दीन द्वारा मेसर्स एसपी सिन्हा को विगत कुछ दिनो से अतिरिक्त पैसों की मांग को लेकर परेशान किया जा रहा है। इसकी लिखित शिकायत रायपुर के ठेकेदार द्वारा कलेक्टर नारायणपुर, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नारायणपुर से की गई है। साथ ही उनके सहयोगी संस्थान मेमर्स सीपी एसोसिएट्स द्वारा उन्हें जो भुगतान किया गया था उसकी पावती की प्रति भी अधिकारियों को उपलब्ध करवा दी गई है। पेटी ठेकेदार शेख कयामुद्दीन द्वारा कार्य में देरी करने एवं कुछ कार्य को बीच में अधूरा छोड़ देने पर भी उन्हें मेमर्स एसपी सिन्हा एवं सहयोगी संस्थान मेमर्स सीपी एसोसिएट्स द्वारा पूर्ण भुगतान कर दिया गया था। साथ ही उसके छोड़े हुए कार्यों को दूसरे ठेकेदार से करवा कर अतिरिक्त भुगतान भी किया गया है। इसकी भी पावती भी उनके पास उपलब्ध है।


डराया – धमकाया जाता है बाहरी ठेकेदारों को
बहरहाल बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में विभिन्न निर्माण कार्यों को कराने के लिए बाहर से आने वाले ठेकेदारों को कुछ तथाकथित स्थानीय लोग तरह तरह के हठकंडे अपनाकर डराते धमकाते हैं, उनके कार्यों में बाधा डाली जाती है तथा जबरिया पैसों की उगाही की जाती है। बाहरी ठेकेदारों को नक्सलियों की भी धौंस दी जाती है और नक्सलियों के नाम पर ब्लैकमेल तक किया जाता है। इसकी शिकायत उच्चतर पर की जा चुकी है। रायपुर के ठेकेदार ने कहा है कि वे पेटी कांट्रेक्टर कयामुद्दीन के खिलाफ मानहानि का दावा भी करने वाले हैं।

मुख्यमंत्री बघेल से 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की

0
  • जगदलपुर में आरण्यक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रूपए की घोषणा

रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बुधवार शाम राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय में 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज जगदलपुर बस्तर संभाग के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा तथा बस्तर गोंचा महापर्व-2023 में शामिल होने का न्यौता दिया और भेट स्वरुप भगवान जगरनाथ स्वामी, भाई बलभद व बहन सुभद्रा की मूर्ति मुख्यमंत्री बघेल को भेंट की और इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जगदलपुर में आरण्यक भवन निर्माण के बारे मे बताया साथ ही बस्तर गोंचा महापर्व में आमंत्रित किया। भवन निर्माण हेतु 50 लाख और गोंचा महापर्व सफल आयोजन के लिए 5 लाख रूपए की राशि प्रदान करने की घोषणा भी की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम तथा बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज द्वारा अपनी 616 वर्षों से चली आ रही गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी 4 से 29 जून तक ऐतिहासिक बस्तर गोंचा महापर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिनिधिमंडल में आरण्यक ब्राम्हण समाज जगदलपुर के पदाधिकारी सर्वश्री ईश्वर नाथ खम्बारी, बनमालि पानिग्राही, गजेन्द्र पानिग्राही, बिम्बाधर पाण्डे, नरेन्द्र पानिग्राही, ललित पाण्डे, मुरली पानिग्राही, विवेक पाण्डे, बिमल पाण्डे, बेणुधर पानिग्राही, मुक्तेश पाण्डे, मिनकेतन पानिग्राही, मोहन पानिग्राही, बद्रीनाथ जोशी, चिन्तामणी पाण्डे, लवण मण्डन शामिल थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS