- साडगुड़ के वार्षिक मेला में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन
- रूपशिला माता एवं बास्ताखाईन माता की पूजा अर्चना कर बस्तर में सुख शांति समृद्धि की कामना की
जगदलपुर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन सोमवार की शाम उलनार पंचायत के आश्रित ग्राम चिलकुटी के मेला मड़ई में शामिल हुए। वहां ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। तत्पश्चात उन्होने गुड़ी में जाकर जलनी माता, बावड़ी माता और फेमसाय बाबा की पूजा की। चिलकुटी के वार्षिक मेला- मड़ई में सैकड़ों लोग पहुंचे थे। विधायक ने देवगुड़ियों में पूजा- अर्चना कर बस्तर अंचल तथा राज्य में सुख, समृद्धि व शांति की कामना की। उनके साथ उपस्थित लोगों व ग्रामवासियों ने जलनी माता, बावड़ी माता व फेमसाय बाबा का जयकारा लगाया।

विधायक रेखचंद जैन ने पूजा पश्चात मेला में आए देवों तथा देवियों की भी पूजा की और रस्म के अनुसार मान- दान किया। मेला के दौरान स्व सहायता समूह के सदस्य, राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारी समेत जिला पंचायत सदस्य धरमू मंडावी, सरपंच वर्मा पुजारी, उप सरपंच फूलमति कश्यप, पुजारी जीवन कश्यप, बुधराम नाग, सिरधर नाग, रामप्रसाद नाग, लछिंदर नाग, श्याम सुंदर कश्यप, नरसिंग नाग, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नीलूराम बघेल, जनपद सदस्य धनसिंग बघेल, कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग, राजू, सामनाथ, शंकर नाग, पूर्व पुजारी रामू कश्यप, सगनू नाग, परगनिया चालकी सोमारु, टिलूराम नाग, नडगू राम नाग, कलंदर कश्यप, गणेश कश्यप, वीरेंद्र नाग, सिरहा, गुनिया, पटेल, कोटवार सुखदास, राधेश्याम सेठिया, चंद्रशेखर यादव, नेगी समेत सैकड़ों ग्रामीण विधायक जैन के साथ मौजूद थे।

लोहंडीगुड़ा विकासखंड लोहंडीगुड़ा के अंतर्गत घाटी के नीचे बसे गांव करेकोट, भेजा और बिंता में बस्तर सांसद दीपक बैज एवं चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम का प्रवास हुआ। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस सभा में सांसद दीपक बैज ने ऐलान किया कि बोधघाट परियोजना नहीं बनेगी। किसी भी ग्रामीण को विस्थापित नहीं होना पड़ेगा।मंगलवार को सांसद बैज और विधायक बेंजाम ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात ग्रामीणोंम को दी। ग्राम करेकोट में नवीन पंचायत भवन हेतु 19.95 लाख रुपए, ग्राम पंचायत बिंता में नल जल प्रदाय योजना के तहत 1 करोड़ 35.26 लाख रुपए, ग्राम पंचायत भेजा से मारडूम तक 9 किमी डामरीकृत सड़क हेतु 4 करोड़ 53.49 लाख रुपए, करलाकोंटा से मारडूम मटनार तक 6 किमी डामरीकृत सड़क हेतु 3 करोड़ 12 लाख रुपए की स्वीकृति देते हुए इन कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हल्ला बोलते हुए कहा कि एक समय में बिंता, भेजा, करलाकोंटा, मारडूम इन चारों गांवों में जाने के लिए सड़क तक नहीं थी। लोग बिजली पानी के आभाव में जीते आ रहे थे। भारतीय जनता पार्टी ने घाटी के नीचे बसे गांवों के ग्रामीणों को सिर्फ अपने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, लेकिन हमारी सरकार इन गांवों में सड़क बिजली और पानी पहुंचाने का काम कर रही है। बैज ने आज ही 25 करोड़ की लागत से बनने वाले सतसपुर पुलिया का भी भूमिपूजन किया। बस्तर सांसद दीपक बैज ने भरी सभा में ग्रामीणों के बीच ऐलान किया कि बोधघाट परियोजना आकार नहीं ले सकेगी। छत्तीसगढ़ सरकार और हमारी मंशा है कि ग्रामीणों को डूबान की वजह से विस्थापित होना न पड़े। सांसद श्री बैज ने कहा इसके लिए आपको बिल्कुल भी चिंता करने या घबराने की जरूरत नहीं है। अब बोधघाट परियोजना के विकल्प के रूप में चित्रकोट के नीचे मटनार बैराज बनेगा। इस बैराज से लोहंडीगुड़ा बस्तर एवं अन्य जिलों को पानी मिलेगा।

पहाड़ तोड़कर बनाई थी बैज ने सड़क
स्वफूर्त इकट्ठा हुए ग्रामीणों के साथ सांसद ने पहाड़ तोड़कर गांव वालों के लिए सड़क बनाई थी। साल 2016 में छत्तीसगढ़ में जब भाजपा की सरकार थी, तब विपक्ष में रहते हुए तत्कालीन विधायक दीपक बैज ने भेजा पहाड़ को हजारों ग्रामीणों के साथ मिल तोड़कर सड़क बनाई थी। आज उसी सड़क को स्वीकृति मिली है, जो कि लगभग 9 किमी लंबी है और ग्राम भेजा को मारडूम से जोड़ती है। अब यह सड़क डामरीकृत सड़क से जुड़ जाएगी। ग्रामीणों को 20 किमी कम दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे वहां के ग्रामीणों का सपना साकार होगा।मारडूम घाटी के नीचे बसे ग्राम करलाकोंटा में लगभग 45 घर मौजूद हैं, जहां पहाड़ों के बीच से पैदल जाने का ही रास्ता है। वहां ना तो बिजली है, न पीने का साफ पानी। आज इस गांव में 6 किमी डामरीकृत सड़क की स्वीकृति मिल जाने से जल्द ही करलाकोंटा में बिजली और पीने का साफ पानी भी पहुंच पाएगा। इस दौरान सांसद दीपक बैज, चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश कश्यप, जिला पंचायत सदस्य मालती बैज, बलराम मांझी, जगदलपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता पोयाम, जनपद सदस्य चैती बघेल, महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष जयंती यादव, सरपंच करेकोट आंती नाग, मंगलू पुजारी, इंदुनाथ नाग, मंगल नाग, सिरहा जगतूराम, सगराम बघेल, सीईओ लोहंडीगुड़ा, पंचगण सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
जगदलपुर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता योगेश पाणिग्रही ने कहा है कि पंद्रह वर्षों से दलपत सागर की जलकुंभी हटाने के नाम पर लूट मचाने वाले बीजेपी को दलपत सागर के मुद्दे पर बोलने का अधिकार नहीं है। खासकर बीजेपी नेता सुरेश गुप्ता और संग्राम सिंह राणा को तो नैतिक अधिकार नहीं है। वे सिर्फ सुर्खियों में बने रहने शिगूफा छोड़ते रहते हैं। बीजेपी के दोनों नेताओं को म्यूजिकल फाउंटेन, दलपत सागर की अवैध मिट्टी बिक्री, गंबूसिया मछली पर भी अपनी प्रतिक्रिया देना चाहिए।जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता योगेश पानीग्राही ने कहा है कि भ्रष्टाचार से जन्मी बीजेपी के नेताओं को हर जगह भ्रष्टाचार ही नजर आता है। दलपत सागर की जमीन भूमाफिया के हाथों बेचने का कुत्सित प्रयास महापौर किरण देव के कार्यकाल में हुआ। संग्राम सिंह राणा और सुरेश गुप्ता तब पार्षद थे। उस समय गंबूसिया मछलियां दलपत सागर में डाली गईं थीं। उस पर भी कुछ बोल दें। पूर्व निगम अध्यक्ष संतोष बाफना ने म्यूजिकल फाउंटेन लगाया, उस बारे मे मुंह तक नहीं खुलता है। हजारों गाड़ी मिट्टी कहां गई उस पर भी कुछ बोलना चाहिए। वॉटर हारवेस्टिंग पर भी बीजेपी बोलने का नैतिकता नहीं रखती। क्योंकि नगर निगम द्वारा जांच कमेटी गठित की गई थी। तब बीजेपी के वरिष्ठ पार्षद नरसिंह राव और योगेंद्र पाण्डेय ने क्लीन चिट दे दी। इ बॉल को दलपत सागर मे डाले एक माह भी नहीं हुआ हैं और उस पर ऊंगली उठा कर छोटी मानसिकता इन्होंने दिखा दी है। ये लोग भ्रष्टाचार से जन्मे हैं, इसलिए हर सही काम को उसी चश्मे से देखने की उनकी आदत हो गई है। उन्होंने कहा है कि डालपत सागर में महापौर ही नहीं बीजेपी की नेत्रियां भी सेल्फी लेती हैं। सेल्फी मुद्दे पर बीजेपी संघटन माफ़ी मांगे। महिला महापौर के सेल्फी लेने का बयान महापौर की निजता का हनन है। ऐसा बयान देकर बीजेपी के नेता अपनी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर कर रहे हैं। इन नेताओं के बयान के लिए पूरी बीजेपी को माफी मांगनी चाहिए। आइलेंड इन दिनों जगदलपुर की शान है, सिर्फ महापौर ही नहीं, पूरे प्रदेश की कई माता बहनें भी इसकी सुंदरता देखने आती हैं और दलपत सागर की खूबसूरती को कैमरे मे कैद करती हैं, उस पर टिप्पणी कर बीजेपी ने अपना चाल चरित्र चेहरा उजागर कर दिया।
दल्लीराजहरा:–भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, मोर्चा प्रभारी डॉ. सलीम राज, सह प्रभारी आरिफ खान, की सहमती सेभाजपा बालोद जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शाहिद खान व अल्पसंख्यक मोर्चा बालोद के जिला अध्यक्ष अकबर तिगाला की अनुशंसा पर अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य एवं जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा की घोषण की जिसमे भारतीय जनता पार्टी ने नगर पंचायत चिखलाकसा के दमदार युवा उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैयद को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए धमतरी जिला अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी व अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया।पिछले कुछ वर्षों से अब्दुल इब्राहिम सैयद लगातार कड़ी मेहनत से भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य कर रहे है। उनके इस उपलब्धि पर पूरे बालोद जिले में हर्ष का माहोल बना हुआ है। अब्दुल इब्राहिम सैयद को स्वाधीन जैन प्रदेश मीडिया प्रभारी,कासीम कुरेशी, समीर खान,दमनदीप, आशीष गुप्ता,मुस्ताक, शब्बरी कुरेशी व नगर पंचायत चिखलाकसा के सभी पार्षद व नागरिकगण जिले के सभी जेष्ठ –श्रेष्ठ लोगो ने बधाई दी।



घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

अवैध रूप से अधिक मात्रा मे शराब बिक्री हेतु परिवहन वाले व्यक्ति के विरूद्व गुण्डरदेही पुलिस की कार्यवाही। भेजा गया ज्युडिशियल रिमाण्ड पर। पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुविभाग गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी गुण्डरदेही निरीक्षण वीणा यादव के नेतृत्व मे थाना क्षेत्र मे अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन करने वाले पर लगाम लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। दिनाक 12.06.2023 को देहात भ्रमण, जुर्म जरायम पतासाजी पर ग्राम सिकोसा की ओर रवाना हुए थे ।

कि जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटर सायकल क्रमांक सीजी 24 टी 3362 के डिक्की मे अधिक मात्रा मे शराब रखकर विक्रय करने हेतु परिवहन कर रहा है। उक्त मोटरसायकल को घेराबंदी करके रोक कर चालक को नाम पता पूछने पर अपना नाम दानेश्वर ठाकुर पिता दक्षिणा ठाकुर उम्र 28 साल साकिन कमरौद थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ0ग0) का रहने वाला बताया कि गाडी के डिक्की को चेक करने पर 35 पौव्वा देशी प्लेन शराब जुमला 6.300 बल्क लिटर किमती 2800 रूपया मिला जो अधिक मात्रा मे शराब परिवहन व उक्त मोटर सायकल का दस्तावेज के संबंध मे चालक को नोटीस देने पर दस्तावेज नही होना लिखित मे दिये जिससे उक्त मोटर सायकल व शराब को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध क्रमांक 242/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपी को दिनांक 12.06.2023 को गिर. कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक वीणा यादव थाना प्रभारी गुण्डरदेही, सउनि डोमन साहू, प्र.आर. विरेन्द्र साहू, आर. पंकज तारम, आर. वरूण ठाकुर का योगदान रहा।


घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

लोहंडीगुड़ा बस्तर के सांसद दीपक बैज और चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम ने ग्राम पंचायत करेकोट में सोमवार को सभी पंचों व ग्रामवासियों की उपस्थिति में 19.950 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नए पंचायत भवन का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर सांसद दीपक बैज ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत करेकोट के लोगों को मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। पंचायत भवन सभी संसाधनों से लैस रहेगा। यहीं से गांव के विकास का खाका तैयार किया जाएगा। पंचायत भवन बनने से मनरेगा मजदूरों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होगें। करेकोट में ही लोगों को सभी प्रकार की सरकारी सुविधाएं प्राप्त होंगी।

बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की मंशा है कि ग्रामीणों को घर के नजदीक ही सभी सुविधाएं मिले। इसी के तहत इस पंचायत भवन की सौगात मिली है। विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के गांवों के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। हमारे ये तीनों नेता ग्रामीणों के दुख दर्द को अच्छे से समझते हैं। इसीलिए वे मेरे आग्रह पर निर्माण एवं विकास कार्यों को स्वीकृति देने में जरा भी संकोच नहीं करते। कार्यक्रम में सांसद दीपक बैज, विधायक राजमन बेंजाम, जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप, जिला पंचायत सदस्य मालती बैज, बलराम मांझी, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता पोयाम, जनपद सदस्य चैती बघेल, महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष जयंती यादव, सरपंच करेकोट आंती नाग, मंगलू पुजारी, इंदुनाथ नाग, मंगल नाग, सिरहा जगतु राम, सगराम बघेल, सीईओ लोहंडीगुड़ा, पंचगण सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
जगदलपुर शहर की प्रमुख सैरगाह में शुमार दलपत सागर झील की सफाई के नाम पर कथित रूप से किए जा रहे भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा नेताओं ने महापौर के खिलाफ जमकर हमला बोला है। भाजपा का आरोप है कि मेयर के लिए यह झील अवैध कमाई देने वाली कामधेनु गाय बन गई है। झील की सफाई की आड़ में जमकर भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। वीड हार्वेस्टिंग मशीन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। 25 लाख की असेम्बल्ड मशीन 75 लाख में खरीदकर दावा किया गया था कि इस मशीन के जरिए दलपत सागर झील छह माह में साफ हो जाएगी।भाजपा के नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने एक बयान में कहा है कि दलपत सागर की सफाई की आड़ में भ्रष्टाचार करने के लिए तरह – तरह के असफल प्रयोग किए गए। वीड हार्वेस्टिंग मशीन की अनुपयोगिता को दबाने के लिए नगर निगम की पूरी ताकत झोंक दी गई। इसके लिए चैन मोंटिंग मशीन, बैकहो लोडर, टिप्पर के साथ- साथ नगर सेना, मछुआ समितियों का सहयोग न जाने कितने प्रपंच किए गए। इसके बाद अंत में ई बाल्स दलपत सागर में डाली गईं। लगातार ढाई साल सफाई के नाम पर जनता के टैक्स के पैसे की खूब बंदरबांट हुई। करोड़ों रूपये के वारे न्यारे किए गए। फिर भी आज दलपत सागर की हालत बदतर बनी हुई है। दलपत सागर मे चारों ओर जलकुंभियां भरी पड़ी हैं। दलपत सागर झील अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। श्री गुप्ता ने कहा है कि दलपत सागर के नाम पर हुआ भ्रष्टाचार जब सामने आने लगा है, तो छुपाने के लिए महापौर और उनकी परिषद, जिला प्रशासन सब मिलकर श्रमदान का भावनात्मक खेल-खेल रहे हैं। जिससे शहर की जनता का ध्यान दलपत सागर में हुए भ्रष्टाचार से हटाया जा सके। शहर की जनता दलपत सागर की सफाई के नाम पर करोड़ों के भ्रष्टाचार को देख समझ रही है, आने वाले समय में यही जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार का जवाब जरुर देगी। इनके भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी सदैव जनता की आवाज बनेगी। नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता एवं महामंत्री संग्राम सिंह राणा ने कहा है कि महापौर का दलपत सागर पर कोई विजन नहीं है। बदहाल दलपत सागर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है और महापौर के लिए सेल्फी पाइंट बनकर रह गया है। करोड़ों रुपए फूंकने के बाद भी दलपत सागर झील जलकुंभी मुक्त नहीं हो पा रही है। कांग्रेस के नेता दलपत सागर से अपनी राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं। जन सहयोग से की जाने वाले दलपत सागर की सफाई का हम स्वागत करते हैं, मगर भ्रष्टाचार का पुरजोर विरोध करते रहेंगे।
शहर और गांवों के हजारों नागरिक पहुंचे रेखचंद को शुभकामनाएं देने == सांसद, पूर्व विधायक, मेयर, अध्यक्ष ने भी दी शुभकामनाएं
जगदलपुर रविवार 11 जून की तिथि शहर के लिए ऐतिहासिक बन गई, जब अपने लाड़ले विधायक रेखचंद जैन को बधाई देने हजारों लोगों का हुजूम उमड़ा रहा। क्या गांव, क्या शहर, क्या कांग्रेस, क्या भाजपा, क्या बच्चे, क्या नौजवान, सभी एक ही ख्वाहिश लेकर सुबह 11 बजे से नगर के वीर सावरकर भवन की ओर कूच कर रहे थे कि वे संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन को जन्मदिन की बधाई दे आएं।

श्जैन के परिजन, साथी और उनके शुभचिंतक भी सुबह से डटे रहे। कोई प्रांगण की साफ-सफाई कराने में व्यस्त था, तो कोई खाना- पानी की व्यवस्था करने में डटा था। रविवार सुबह दंतेश्वरी माता मंदिर से पूजा करने के पश्चात जैसे ही विधायक रेखचंद जैन कार्यक्रम स्थल पहुंचे, उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देने की लोगों में होड़ मच गई। गांव से लेकर शहर तक के हजारों कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, संघ- संगठनों तथा समाजों के पदाधिकारियों ने रेखचंद जैन को बुके भेंटकर शुभकामनाएं दी। कई समाजों – संगठनों के पदाधिकारियों ने जैन से केक भी कटवाया। सभी उम्र के लोगों के बीच जैन की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि कई लोगों ने उन्हें उनका तैल चित्र स्वयं बनाकर भेंट किया।

बीच-बीच में सबका खयाल रखते भी जैन दिखे। जैन कुछ दिव्यांगजनों की बधाई स्वीकार करने स्टेज से उतरकर भवन के मुख्य द्वार तक गए। हालांकि उन्होंने अपना जन्म दिवस हमेशा की तरह सादगीपूर्ण तरीके से मनाने की अपील कर रखी थी, लेकिन अपने मित्रों एवं शुभचिंतकों द्वारा आयोजन करने के सुझाव को अंततः इस शर्त पर स्वीकार किया कि होर्डिँग व फ्लैक्स लगाने की कवायद न की जाए। बावजूद इसके उनके समर्थकों ने आयोजन स्थल को सजाने में कोई कोर- कसर नहीं छोड़ी थी। श्री जैन को बधाई देने जो प्रमुख नेता पहुंचे थे, उनमें बस्तर सांसद दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष व बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, जगदलपुर के पूर्व विधायक संतोष बाफना, छग क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफिरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू आदि शामिल थे। इनके अलावा सर्व आदिवासी समाज, बस्तर परिवहन संघ, अंजुमन इस्लामिया कमेटी, बचेका समेत दर्जनों सामाजिक, धार्मिक व राजनैतिक संगठनों के पदाधिकारी- कार्यकर्ता मौजूद थे। कर्मचारी संगठनों के हजारों पदाधिकारी भी आए थे।
आज दिनांक 12/06/2023 को छत्तीसगढ अनुसूचित जनजातीय शासकीय सेवक विकास संघ जगदलपुर जिला बस्तर का एक दिवसीय सम्मेलन कार्यक्रम मुरिया सदन धरमपुरा मे रखा गया। इस कार्यक्रम मे आदिवासी शासकीय सेवको को 32%आरक्षण के अनुसार पदोन्नती की मांग,बस्तर संभाग मे होने वाली शासकीय नौकरी मे स्थानीय आदिवासी युवको को प्राथमिकता,के अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण मुद्दो पर संगठन द्वारा अगामी दिनो मे एक बडा आन्दोलन की तैयारी के संबंध मे विचार विमर्श किया गया ।इस कार्यक्रम मे प्रान्तीय अध्यक्ष आर एन ध्रुव, आर सी ध्रुव, टोमेशवर ध्रुव, अकतु ध्रुव मंगलूराम कश्यप, डी एस नेताम ,बी एस नेताम, एल एस नाग, सोनसारी बघेल, विरेन्द्र मौर्य, चनदूराम मंडावी ,सुनेद नाग,चरण सिंह पुजारी,जगन्नाथ बघेल, गौतम नाग,सामू राम मौर्य लिलेशवर सिंह ध्रुव कोषाध्यक्ष शासकीय सेवक विकाश मंच,दीपक मौर्य, नितेन चन्द्रवंशी, कमल कशयप , प्रमोद मरावी,अनिल नाग,अर्जुन नाग,श्रीमती शारदा कश्यप सहित आदि सदस्यगण उपस्थित थे।